ब्रेकिंग न्यूज़

सोशल मीडिया पर 'धुरंधर: द रिवेंज' की कहानी का खुलासा न करें दर्शक: अभिनेता बेदी

 नयी दिल्ली।अभिनेता राकेश बेदी ने सोमवार को दर्शकों से सोशल मीडिया पर 'धुरंधर: द रिवेंज' की कहानी का खुलासा न करने की अपील की। आदित्य धर के निर्देशन में बनी यह जासूसी 'थ्रिलर' 19 मार्च को रिलीज होने के महज चार दिनों में ही 761 करोड़ रुपये की कमाई के साथ हिंदी सिनेमा की बड़ी फिल्मों में शामिल हो गई है। फिल्म में अभिनेता रणवीर सिंह ने भारतीय जासूस की भूमिका निभाई है, जो कराची में लियारी इलाके के 'गैंग वर्ल्ड' में शामिल होकर भारत के दुश्मनों का सफाया करते दिखते हैं। फिल्म में जमी़ल जमाली नामक एक चालाक पाकिस्तानी नेता और हमजा के ससुर की भूमिका निभाने वाले बेदी को उनके अभिनय के लिए सराहना मिल रही है। फिल्म में सारा अर्जुन, आर माधवन, अर्जुन रामपाल और संजय दत्त भी अहम भूमिकाओं में हैं। बेदी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो में कहा, ''मुझे इस फिल्म का हिस्सा बनने पर गर्व है और इस फिल्म ने न केवल बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड बनाए हैं, बल्कि दर्शकों के दिलों में भी खास जगह बनाई है। यह न केवल व्यावसायिक रूप से सफल रही, बल्कि इसने भारतीय जनता पर भी गहरा प्रभाव डाला है।'' उन्होंने कहा, "मेरी एक विनती है कि फिल्म देखते समय इसके दृश्य रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर साझा न करें। खासकर 'क्लाइमेक्स' का खुलासा करना ठीक नहीं है, इससे अन्य दर्शकों का अनुभव प्रभावित होता है।" फिल्म कंधार विमान अपहरण, 2001 के संसद हमले और 26/11 मुंबई हमलों जैसी भू-राजनीतिक तथा आतंकी घटनाओं की पृष्ठभूमि पर आधारित खुफिया अभियानों की कहानी है। 'धुरंधर: द रिवेंज' कराची के 'अंडरवर्ल्ड' में हमजा अली मजारी के उदय को दर्शाने के साथ-साथ जसकीरत सिंह रंगी के रूप में उसके अतीत की कहानी भी दिखाती है। फिल्म का निर्माण ज्योति देशपांडे और लोकेश धर ने किया है।
फिल्म हिंदी, तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में रिलीज की गई है।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english