ब्रेकिंग न्यूज़

आशा भोसले के निधन से हिंदी सिनेमा जगत गहरे शोक में

 नई दिल्ली।  स्वर-साम्राज्ञी आशा भोसले के निधन ने हिंदी सिनेमा को गहरे शोक में डुबो दिया है। स्वर-साम्राज्ञी ने मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में अंतिम सांस ली। 11 अप्रैल को चेस्ट इन्फेक्शन के चलते उन्हें भर्ती कराया गया था, किंतु मल्टी ऑर्गन फेलियर के कारण यह अमर स्वर सदा के लिए मौन हो गया। उनके जाने की खबर ने फिल्म और संगीत जगत को स्तब्ध कर दिया। मानो एक युग, एक एहसास, एक धड़कन अचानक थम गई हो।

 आशा भोसले के दुनिया से अलविदा कहते ही सिनेमा जगत में शोक की लहर दौड़ गई है. एक दिन अस्पताल में भर्ती कराई गईं दिग्गज गायिका को लेकर भरोसा करना मुश्किल हो रहा है कि वह अब दुनिया में नहीं हैं. आशा भोसले के फैंस के साथ ही तमाम सितारों ने उनके निधन पर दुख जताया है. अक्षय कुमार से लेकर रवीना टंडन तक तमाम सेलिब्रिटीज ने अपने-अपने सोशल मीडिया अकाउंट से सिंगर को श्रद्धांजलि दी है.अक्षय कुमार ने आशा भोसले के साथ की तस्वीर शेयर की है. इसके साथ ही उन्होंने लिखा है, 'आशा भोसले के निधन से मेरा जो नुकसान हुआ है, उसे शब्दों में नहीं बता सकता. उनकी सुरीली आवाज हमेशा हमेशा के लिए अमर रहेगी. ओम शांति.'

‘अभी ना जाओ’ से लेकर ‘चुरा लिया है तुमने’, आशा भोंसले के वो मास्टरपीस गाने, जिन्हें सुनकर आज भी झूम उठता है हर दिल

— Akshay Kumar (@akshaykumar) April 12, 2026

शाहरुख खान ने आशा भोसले के साथ की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, 'आशा ताई के नधन के खबर सुनकर बहुत दुख हुआ. उनकी आवाज भारतीय सिनेमा की नीव में से एक थी और सदियों तक दुनियाभर में उनकी आवाज गूंजती रहेगी. एक ऐसी प्रतिभा, जो अमर है. उन्होंने हमेशा मुझे दुआएं दी और मुझ पर प्यार बरसाया. मैं उन्हें बहुत मिस करूंगा. आशा ताई की आत्मा को शांति मिले. लव यू.'

मनोज मुंतशिर ने आशा भोसले के निधन पर उनकी एक तस्वीर पोस्ट की है. उन्होंने लिखा है, 'कुछ लोग यूं बुलंद थे कि दास्तान हो गए. पैदा हुए जमीन पर और आसमान हो गए. आज एक आसमान ने जमीन छोड़ दई है. आप बहुत याद आएंगी ताई. ओम शांति.'

करण जौहर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है. आशा भोसले के निधन पर उन्होंने लिखा है, 'आज हमने एक महान हस्ती खो दी है. आशा जी जैसी कोई और नहीं थी, उनकी आवाज ने ना सिर्फ एक पीढ़ी को बल्कि सिनेमा जगत के एक बड़े क्षेत्र को परिभाषित किया है. मैं उनकी आवाज, उनकी कला और उनके व्यक्तित्व का बहुत बड़ा फैन था और आज भी हूं. आशा जी आपका संगीत हमेशा अमर रहेगा और हम उस जादू को अनुभव करने के लिए धन्य हैं जो आप हमेशा के लिए छोड़ गई हैं. आपकी आत्मा को शांति मिले.'

 जुबिन नौटियाल ने श्रद्धांजलि देते हुए लिखा कि “वह आवाज, जिसने खामोशी को भी आत्मा दे दी थी, आज स्वयं खामोशी में विलीन हो गई।” उनके शब्दों में, दुनिया ने केवल एक गायिका नहीं, बल्कि एक युग, एक भावना और अनगिनत यादों का संसार खो दिया है, जिसकी गूंज हर दिल में सदा जीवित रहेगी।

सुधांशु पांडे ने एक भावुक स्मृति साझा करते हुए कहा कि उनकी गोद में सिर रखकर खिंचवाई गई तस्वीर अब जीवन की सबसे अनमोल धरोहर बन गई है। वहीं जैमी लीवर ने स्वीकार किया कि वह उनकी कला से इतनी प्रभावित थीं कि अनायास ही उनकी शैली को अपनाने लगीं पर “आशा जी जैसी कोई दूसरी हो ही नहीं सकती।”
रिद्धिमा कपूर ने इसे एक युग का अंत बताया, जबकि आदित्य राज कौल ने उन्हें ‘प्रतिष्ठित गायिका’ कहकर श्रद्धांजलि अर्पित की। रवीना टंडन ने भावुक शब्दों में लिखा कि उन्हें इस बात का संतोष है कि हर मुलाकात में उन्होंने अपने स्नेह को व्यक्त किया। अक्षरा सिंह और जसलीन मथारू ने भी उन्हें ‘अनमोल हीरा’ बताते हुए श्रद्धांजलि दी।  
 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english