11 लाख रुपए खर्च कर शख्स ने खुद को बनाया कुत्ता !
नई दिल्ली। दुनिया में कई लोग अपनी अजीबोगरीब हरकतों के चलते सुर्खियों में आ जाते हैं। ऐसा ही एक अजीबोगरीब मामला जापान से आया है। जहां एक शख्स के कुत्ता बनने की शौक ने सबको हैरान कर दिया।
टोको (Toco) अब कुत्ता बन चुका है। इंसान से कुत्ता बने Toco ने सोशल मीडिया पर Video शेयर किया है, जिसकी खूब चर्चा हो रही है।
जापान के रहने वाले इस शख्स का बचपन से ही सपना था कि वो कुत्तों वाली जिंदगी जिए। जापान की एक कंपनी ने टोको को कूली (collie), जो एक कुत्ते की नस्ल है, में बदल दिया है। शख्स ने इसके लिए 11 लाख (करीब 2 मिलियन जापानी येन) रुपए खर्च कर दिए। इतने रुपए में शख्स ने ऐसा कॉस्ट्यूम तैयार कराया, जिसे पहनकर वो एकदम कुत्ते जैसा दिखता है। इस कॉस्ट्यूम में उसे पहचानना बहुत मुश्किल है।
Leave A Comment