ब्रेकिंग न्यूज़

चीन ने होर्मुज को बताया अंतरराष्ट्रीय जलमार्ग, शी ने इसे फिर से खोलने पर दिया जोर

बीजिंग।  चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने सोमवार को होर्मुज जलडमरूमध्य को "अंतरराष्ट्रीय जलमार्ग" बताते हुए इसे जहाजों के सामान्य आवागमन के लिए खोलने का आह्वान किया। ईरान हालांकि इस पर अपना अविभाज्य अधिकार होने का दावा करता है। शी चिनफिंग ने फोन पर बातचीत के दौरान सऊदी के युवराज मोहम्मद बिन सलमान से कहा, "होर्मुज जलडमरूमध्य में सामान्य आवागमन जारी रहना चाहिए, क्योंकि यह क्षेत्रीय देशों और अंतरराष्ट्रीय समुदाय के साझा हितों की पूर्ति करता है।" ईरान द्वारा होर्मुज जलडमरूमध्य को बंद करने और उसके बाद मौजूदा संघर्ष में अमेरिका द्वारा ईरानी बंदरगाहों की नाकाबंदी पर चीनी नेता का यह पहला बयान है। जलडमरूमध्य के बंद होने से दुनिया भर में, विशेष रूप से एशिया में, ऊर्जा की भारी कमी हो गई है, और चीन, जो ईरानी तेल का एक प्रमुख आयातक है, अमेरिका-इजराइल-ईरान युद्ध के लंबे समय तक चलने को लेकर तेजी से चिंतित है। शी ने कहा कि चीन क्षेत्रीय देशों का समर्थन करता है कि वे परस्पर अच्छे पड़ोसी होने, विकास, सुरक्षा और सहयोग के आधार पर अपना भविष्य स्वयं अपने हाथ में रखें, तथा क्षेत्र में स्थायी शांति और सुरक्षा को बढ़ावा दें। उनकी यह टिप्पणी महत्वपूर्ण थी क्योंकि चीन ने पश्चिम एशिया में एक "प्रमुख राजनयिक सफलता" हासिल की, जिसके तहत मार्च 2023 में कट्टर प्रतिद्वंद्वी ईरान और सऊदी अरब को एक साथ लाया गया। परिणामस्वरूप, दोनों देशों ने राजनयिक संबंध बहाल कर लिए। अमेरिका-ईरान संघर्ष ने लेकिन सब कुछ बदल दिया है, ईरान ने सऊदी अरब और अन्य क्षेत्रीय देशों पर हमला करने के अलावा, उसके खिलाफ अमेरिकी युद्ध का मुकाबला करने के लिए होर्मुज जलडमरूमध्य को बंद कर दिया है। इसके अलावा, चीनी विदेश मंत्रालय ने अमेरिकी नौसेना द्वारा चीन से ईरान के बंदरगाह की ओर जा रहे उस मालवाहक जहाज पर गोलीबारी करने पर चिंता व्यक्त की है, जिसने अमेरिकी नौसैनिक नाकाबंदी का उल्लंघन किया था। बाद में अमेरिकी नौसेना ने जहाज को जब्त कर लिया।
चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गुओ जियाकुन ने यहां एक मीडिया ब्रीफिंग में कहा, "हम अमेरिका द्वारा पोत को जबरन रोके जाने से चिंतित हैं और आशा करते हैं कि संबंधित पक्ष जिम्मेदारी से युद्धविराम समझौते का सम्मान करेंगे, विवादों को बढ़ाने और तनाव को बढ़ने से रोकेंगे और जलडमरूमध्य से सामान्य आवागमन की बहाली के लिए आवश्यक स्थितियां बनाएंगे।" उन्होंने एक ईरानी अधिकारी के इस दावे के जवाब में होर्मुज जलडमरूमध्य को एक अंतरराष्ट्रीय जलमार्ग भी कहा कि ईरान इस पर अपना नियंत्रण नहीं छोड़ेगा, और तेहरान का इस पर "अविभाज्य अधिकार" है। गुओ ने कहा, "होर्मुज जलडमरूमध्य अंतरराष्ट्रीय आवागमन का मार्ग है। इस क्षेत्र को सुरक्षित और स्थिर रखना तथा निर्बाध आवागमन सुनिश्चित करना क्षेत्रीय देशों और अंतरराष्ट्रीय समुदाय के साझा हित में है"।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english