चाकलेट के गणेशजी, दूध में होगा विसर्जन
नई दिल्ली। देशभर में गणेशोत्सव की धूम है। गणेश पंडालों और घरों में कई रूप में गणेश जी विराजमान हैं। लुधियाना में रेस्टारेंट चलाने वाले हरजिंदर सिंह कुकरेजा ने चॉकलेट से गणेशजी की मूर्ति बनाई है। श्री कुकरेजा अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से इस बात की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बप्पा की ये इको फ्रेंडली प्रतिमा 20 शेफ्स ने 10 दिन में तैयार की है, जिसे बनाने में 100 किलोग्राम से ज्यादा बेल्जियन चॉकलेट का इस्तेमाल किया गया है। श्री कुकरेजा ने बताया कि चॉकलेट से बनी गणपति की इस प्रतिमा का विसर्जन दूध में किया जाएगा। इसके बाद उस चॉकलेट मिल्क को प्रसाद के रूप में बच्चों व लोगों में बांटा जाएगा, जिससे चॉकलेट से बनी गणेश प्रतिमा बेकार भी नहीं जाएगी, इसका सही उपयोग ऐसे ही किया जाएगा।
Leave A Comment