ब्रेकिंग न्यूज़

  शरीर को गर्म रखने के लिए सर्दियों में गोंद का सेवन कैसे करें?

 आयुर्वेद के अनुसार, गोंद की तासीर गर्म होती है, जिसे सर्दियों में खाने से आपके शरीर के तापमान को संतुलित रखने में मदद मिलती है, हड्डियां मजबूत होती हैं और इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने  में मदद मिलती है। इसलिए, सर्दियों में गोंद का सेवन आप कई तरीकों से अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।  
 1. गोंद का लड्डू
सर्दियों में गोंद का लड्डू कई लोगों को खाना काफी पसंद होता है। यह स्वाद और सेहत दोनों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। गोंद का लड्डू आटे, ड्राई फ्रूट्स, गुड़ और अन्य चीजों को मिलाकर तैयार किया जा सकता है। सर्दियों में इस लड्डू का सेवन आपके शरीर को लंबे समय तक एनर्जी देता है और कड़ाके की ठंड से बचाने के साथ शरीर को अंदर से गर्म रखने में मदद करता है। रोज सुबह एक लड्डू दूध के साथ खाने से जोड़ों के दर्द से भी राहत मिलती है।
 2. गोंद की राब
राजस्थान और गुजरात में गोंद की राब को एक हेल्दी ड्रिंक के रूप में उपयोग किया जाता है। यह उन लोगों के लिए ज्यादा फायदेमंद होता है, जिन्हें गोंद का लड्डू पसंद नहीं होता है या उसे खाना भारी लगता है। इसे घी, गुड़ और पानी में गोंद को भूनकर मिलाकर तैयार किया जाता है। सर्दियों में इस ड्रिंक को पीने से सर्दी-जुकाम से राहत मिलती है और शरीर का मेटाबॉलिज्म बूस्ट करने में मदद मिलती है, जिससे आपको ठंड कम लगती है।
 
 3. दूध के साथ भुना हुआ गोंद
आप दूध के साथ भी गोंद को भूनकर खा सकते हैं। अगर आपके पास समय की कमी है तो गोंद का सेवन करने का ये सबसे बेहतर और प्रभावी तरीका है। गोंद को घी में अच्छी तरह भूनकर एक गिलास गर्म दूध में मिलाकर रात को सोने से पहले पी सकते हैं। आप चाहे तो इसमें शहद या मिश्री भी मिला सकते हैं। गोंद का दूध रातभर आपके शरीर को गर्म रखने में मदद करता है और अनिद्रा की समस्या को दूर कर गहरी नींद लेने में मदद मिलती है। यह शारीरिक कमजोरी को दूर करने का एक बेहतरीन तरीका है।
 4. गोंद की पंजीरी
पंजीरी एक सूखा मिश्रण है, जिसे स्टोर करना भी काफी आसान होता है और यह पोषक तत्वों से भरपूर होता है। गोंद की पंजीरी मखाने, गोंद और ड्राई फ्रूट्स, आटा और चीनी का बूरा या गुड़ का पाउडर मिलाकर खा सकते हैं। पंजीरी में  सोंठ और काली मिर्च मिलाने से ये सर्दियों में आपके लिए ज्यादा फायदेमंद होता है, जो शरीर की गर्माहट को बढ़ाने में मदद करता है, जिससे यह छाती में जमा कफ और ठंड के कारण होने वाली समस्याओं से बचाव में मदद कर सकता है।
 5. गोंद और मेवों का हलवा
गोंद का सेवन आप हलवे के रूप में भी कर सकते है। सूजी या आटे के हलवे में गोंद और ड्राई फ्रूट्स ज्यादा मिलाकर खाना भी आपकी सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। गोंद के हलवे का सेवन करने से आपकी मांसपेशियां मजबूत बनती है। खासकर ये बुजुर्ग और बच्चों के लिए ज्यादा फायदेमंद माना जाता है, क्योंकि यह आसानी से पच जाता है और शरीर को तुरंत गर्मी देने में मदद करता है।
 निष्कर्ष
सर्दियों में गोंद का सेवन आप कई तरीकों से कर सकते हैं, जो आपके शरीर को सर्दी के मौसम में भी गर्म रखने में मदद कर सकता है। हालांकि, ध्यान रखें कि गोंद बहुत बारी और गर्म होता है इसलिए एक दिन में 15 ग्राम से ज्यादा गोंद का सेवन न करें। गोंद का सेवन करने के साथ दिनभर पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं, ताकि गोंद को पचाने में मदद मिल सके।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english