जाकिर हुसैन के निधन के बाद वायरल हुआ आखिरी पोस्ट
नई दिल्ली/ मशहूर तबला वादक उस्ताद जाकिर हुसैन के निधन के बाद उनका आखिरी पोस्ट वायरल हो रहा है। इस पोस्ट को देखकर फैंस काफी इमोशनल हो रहा हैं। दरअसल, जाकिर हुसैन ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपना आखिरी वीडियो 29 अक्टूबर को शेयर किया था। उनका ये वीडियो विदेश का था। इसमें उनका चेहरा नहीं, बल्कि सिर्फ उनकी आवाज सुनाई दे रही है। इस वीडियो में जाकिर वॉक पर जाते हुए वहां के मौसम का सुंदर नजारा दिखाते नजर आ रहे हैं। वीडियो में खूबसूरत पीले-लाल पत्तों वाले पेड़ नजर आ रही हैं। साथ ही हवा के साथ ये लहलहाते हुए पत्ते बेहद सुकून देने दिख रहे हैं। जाकिर ने इस मोमेंट को वीडियो में ग्रेसफुल और शानदार कहा था।







.jpg)
.jpeg)
.jpg)
Leave A Comment