30 साल बाद जन्माष्टमी पर शनि और राहु-केतु बना रहे दुर्लभ संयोग, इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम
वैदिक पंचांग के अनुसार ग्रह त्योहार और पर्व पर अपनी चाल में बदलाव करते हैं, जिसका प्रभाव मानव जीवन के साथ देश- दुनिया पर पड़ता है। आपको बता दें कि इस साल जन्माष्टमी का पर्व 16 अगस्त को मनाया जाएगा। वहीं इस दिन शनि और राहु- केतु वक्री अवस्था में रहेंगे। आपको बता दें कि 30 साल बाद शनि और राहु- केतु जन्माष्टमी पर उल्टी चाल में संचऱण करेंगे। ऐसे में कुछ राशियों का भाग्य चमक सकता है। साथ ही इस समय आपको आकस्मिक धनलाभ और भाग्योदय के योग बन रहे हैं। वहीं देश- विदेश की यात्रा कर सकते हैं। वहीं फंसा हुआ धन मिल सकता है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…
वृष राशि
आप लोगों के लिए शनि और राहु- केतु का दुर्लभ संयोग लाभकारी साबित हो सकता है। इस समय आपको समय- समय पर आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। साथ ही इस दौरान आपको किस्मत का साथ मिलेगा। वहीं आपके रुके हुए कार्य पूरे होंगे। साथ ही पिता या गुरु से सहायता मिल सकती है और प्रेम व वैवाहिक जीवन में मधुरता आएगी। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। वहीं इस दौरान आपकी सोची हुई योजनाएं सफल होंगी।
सिंह राशि
शनि और राहु-केतु का वक्री होना सकारात्मक सिद्ध हो सकता है। इस दौरान नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर जूनियर और सीनियर का साथ मिलेगा। साथ ही विद्यार्थियों के लिए यह समय पढ़ाई में सफलता और नए कौशल सीखने के लिए अनुकूल रहेगा। लव लाइफ में रोमांस का नया रंग चढ़ेगा। वहीं इस समय बेरोजगार लोगों नौकरी मिल सकती है। आर्थिक रूप से यह समय रचनात्मक या टेक्नोलॉजी से जुड़े क्षेत्रों में निवेश के लिए अच्छा है।
तुला राशि
आप लोगों के लिए शनि और राहु- केतु का वक्री होना लाभप्रद साबित हो सकता है। इस अवधि में आप कोई वाहन या प्रापर्टी खरीद सकते हैं। साथ ही बिजनेसमैन के प्रोफेशन रिश्ते मजबूत होंगे, जिसका सकारात्मक प्रभाव बिजनेस के काम पर भी पड़ेगा। इसके अलावा नए व्यावसायिक समझौते भी आपके हित में रहेंगे। नौकरी कर रहे जातकों को किसी प्रभावशाली व्यक्ति का साथ मिलेगा। वहीं इस समय आफकी सोची हुई योजनाएं सफल होंगी। साथ ही आप धन की सेविंग करने में सफल रहेंगे।
Leave A Comment