- Home
- छत्तीसगढ़
-
प्रभारी मंत्री के अनुमोदन पर कलेक्टर ने जारी किए आदेश
बिलासपुर/जिले की 17 शासकीय महाविद्यालयों में जन भागीदारी समिति के नए अध्यक्ष मनोनीत किए गए हैं। उप मुख्यमंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री श्री अरूण साव के अनुमोदन के बाद कलेक्टर अवनीश शरण ने आज नियुक्ति आदेश जारी कर दिए। मनोनीत अध्यक्षों का कार्यकाल दो शिक्षा सत्र के लिए होगा।
जिला कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार शासकीय जेपी वर्मा पीजी कॉलेज बिलासपुर के लिए श्री संजय पाण्डेय वार्ड क्रमांक 19 कस्तूरबा नगर बिलासपुर, शासकीय बिलासा कन्या पीजी कॉलेज के लिए कुमारी गौरी गुप्ता राजीव गांधी चौक जरहाभाटा बिलासपुर, स्वामी आत्मानंद आदर्श अंग्रेजी महाविद्यालय बिलासपुर के लिए नंदू चौधरी लक्ष्मी टॉकीज के पास बिलासपुर, शासकीय राघवेंद्र राव पीजी कॉलेज बिलासपुर के लिए श्री ओम प्रकाश पांडे जबड़ा पारा सरकंडा बिलासपुर, शासकीय माता शबरी नवीन कन्या पीजी कॉलेज बिलासपुर के लिए श्रीमती रूपाली अनिल गुप्ता चांटीडीह बिलासपुर,शासकीय नवीन महाविद्यालय अकलतरी के लिए श्री नरेंद्र यादव ग्राम अकलतरी जिला बिलासपुर, शासकीय नवीन महाविद्यालय बेलतरा के लिए श्री अनिल धीवर बेलतरा जिला बिलासपुर, शासकीय संगीत महाविद्यालय बिलासपुर के लिए श्रीमती कमला पुरुषोत्तम पटेल अशोक नगर बिलासपुर, शासकीय जेएमपी महाविद्यालय तखतपुर के लिए श्री अशोक ठाकुर वार्ड क्रमांक 7 ठाकुरपारा तखतपुर,शासकीय महाविद्यालय सकरी के लिए श्री रवि मेहर सकरी जिला बिलासपुर, शासकीय निरंजन केशरवानी महाविद्यालय कोटा के लिए श्री नरेंद्र बाबा गोस्वामी,कोटा पड़ावपारा वार्ड क्रमांक 3 जिला बिलासपुर,शासकीय महामाया महाविद्यालय रतनपुर के लिए श्री कन्हैया लाल यादव वार्ड क्रमांक 3 महामाया पारा रतनपुर, शासकीय मदनलाल शुक्ला महाविद्यालय सीपत के लिए श्रीमती नूरी कौशिक आनंद चौक सीपत जिला बिलासपुर, शासकीय पातालेश्वर महाविद्यालय मस्तूरी के लिए श्री संतोष मिश्रा मल्हार रोड मस्तूरी, शासकीय नवीन महाविद्यालय पचपेड़ी के लिए श्री शंकर गुप्ता मेन रोड पचपेड़ी जिला बिलासपुर तथा अग्रसेन महाविद्यालय बिल्हा के लिए श्री सतीश शर्मा वार्ड क्रमांक 7 पीपल चौक बिल्हा को जन भागीदारी समिति का अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। -
हर घर तिरंगा फहराने का आह्वान
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हर घर तिरंगा अभियान के तहत विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान संभागायुक्त श्री महादेव कावरे और कलेक्टर डॉ गौरव सिंह ने कलेक्ट्रेट और जिला पंचायत के अधिकारियों और कर्मचारियों को झंडा वितरित किया। इस मौके पर, संभागायुक्त श्री कावरे और कलेक्टर डॉ सिंह ने कलेक्ट्रेट और जिला पंचायत के अधिकारियांे और कर्मचारियांे को संबोधित करते हुए कहा, हमारा देश एकता और अखंडता की प्रतीक है। हर घर तिरंगा अभियान का उद्देश्य हर भारतीय के घर में तिरंगा फहराकर देशभक्ति की भावना को प्रकट करना है। उन्होंने कहा कि वे इस अवसर का उपयोग अपने राष्ट्रीय कर्तव्यों को निभाने के लिए करें और अपने घरों पर तिरंगा फहराकर गर्वित महसूस करें। साथ ही कहा कि इस तरह की पहल ने समाज में एकता और सहयोग की भावना को मजबूत किया और स्वतंत्रता दिवस को और भी विशेष बना दिया। इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त अबिनाश मिश्रा, जिला पंचायत सीईओ श्री विश्वदीप, अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री हरिकृष्ण जोशी सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे। -
रायपुर/ मुख्य न्यायाधीश श्री रमेश सिन्हा ने छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर में श्री बिभु दत्त गुरू तथा श्री अमितेन्द्र किशोर प्रसाद को छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर के अतिरिक्त जज के रूप में शपथ दिलाई।
उल्लेखनीय है कि विधि एवं विधायी कार्य विभाग, नई दिल्ली द्वारा 12 अगस्त 2024 को उक्त नियुक्ति के संबंध में अधिसूचना जारी की गयी थी। शपथ ग्रहण समारोह में महाधिवक्ता श्री प्रफुल्ल एन. भारत, उच्च न्यायालय बार एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री उमाकांत सिंह चंदेल व डिप्टी सॉलीसिटर जनरल श्री रमाकांत मिश्रा ने उक्त नवनियुक्त न्यायमूर्तियों के जीवन पर प्रकाश डाला।
इस अवसर पर वरिष्ठ अधिवक्तागण, बार एसोसिएशन के पदाधिकारीगण, अधिवक्तागण, रजिस्ट्रार जनरल व न्यायिक अधिकारीगण, ज्यूडिशियल एकेडमी के न्यायिक अधिकारीगण, रजिस्ट्री के अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित थे। -
शासन द्वारा निर्धारित लक्ष्य को प्राप्त करने सभी अधिकारियों को सकारात्मक सोच के साथ कार्य करने के निर्देश
छोटे व्यवसायियों को परेशान न किया जाए : मंत्री श्री चौधरी
रायपुर/ वाणिज्यिक कर एवं वित मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने आज वाणिज्यिक कर (जीएसटी) विभाग के कार्यों की समीक्षा की। समीक्षा बैठक मंत्रालय महानदी भवन नवा रायपुर में आयोजित की गई। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि शासन द्वारा निर्धारित राजस्व लक्ष्य को प्राप्त करने के प्रयास किये जाये। उन्होंने अप्रैल से जुलाई तक प्राप्त राजस्व पर संतोष व्यक्त किया तथा प्रदेश में आर्थिक गतिविधियों के अनुरुप कर संग्रहण करने हेतु विभिन्न पहलूओं पर विचार करते हुए पारदर्शिता से कार्य करने के निर्देश दिए।
मंत्री श्री चौधरी जी ने यह भी निर्देशित किया कि शासन द्वारा निर्धारित लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए सभी अधिकारी सकारात्मक सोच के साथ कार्य करें। उन्होंने कर अपवंचन पर प्रभावी नियंत्रण के लिए साक्ष्य आधारित कार्यवाही करने पर जोर दिया। उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि किसी भी व्यवसायियों को विशेषकर छोटे व्यवसायियों को अनावश्यक रुप से परेशान न किया जाये। विभाग में उपलब्ध आधार-भूत सुविधाओं, डेटा एनॉलिटिक्स के माध्यम से पिन पाईंट, कर अपवंचन रोकने की कार्यवाही की जावे।
उन्होंने अधिकारियों को सभी कार्यालयों में बायोमैट्रिक तथा सीसीटीवी लगाने, समय पर कार्यालय आने, अनुशासन बनाये रखने, सप्ताह में कम से कम तीन दिन करदाताओं, अधिवक्ताओं और सी.ए. से मुलाकात करने का समय निर्धारित कर, सूचना पटल पर प्रदर्शित करने के निर्देश दिये। श्री चौधरी ने व्यवसायियों से मिलकर उनकी समस्याओं को समझकर समाधान तत्परता से करने तथा नये पंजीकरण में लगने वाले समय को कम करने के निर्देश भी अधिकारियों को दिये। बैठक में वाणिज्यिक कर सचिव श्री मुकेश बंसल, आयुक्त श्री पुष्पेंद्र मीणा तथा विभाग के विशेष आयुक्त से सहायक आयुक्त स्तर तक के सभी अधिकारी उपस्थित थे। -
सुप्रसिद्ध गायक कैलाश खेर ने बताया मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नाम का अर्थ, कहा- यथा नाम तथा गुण
मुख्यमंत्री ने श्री कैलाश खेर का किया छत्तीसगढ़ में आत्मीय स्वागत
रायपुर/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से यहां उनके निवास में सुप्रसिद्ध गायक श्री कैलाश खेर ने मुलाकात की। मुख्यमंत्री श्री साय ने श्री कैलाश खेर का छत्तीसगढ़ आने पर आत्मीय स्वागत किया। इस दौरान श्री कैलाश खेर ने अपने चिर-परिचित अंदाज में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के शुभ नाम की व्याख्या की। उन्होंने कहा कि 'साय वही जो साया दे'। मुख्यमंत्री श्री साय यथा नाम तथा गुण हैं। उल्लेखनीय है कि श्री कैलाश खेर आज राजधानी रायपुर के इंडोर स्टेडियम में एक कार्यक्रम में शरीक होने छत्तीसगढ़ आये हैं। -
माओवादी आतंक नहीं बल्कि मेधावी बच्चे बनेंगे बढ़ते और बदलते बीजापुर की पहचान
बीजापुर ज़िले के 100 मेधावी बच्चे राजधानी रायपुर में आज़ादी के महापर्व में होंगे शामिल
रायपुर । आदिवासी मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में आदिवासी अंचल के लोगों में आत्मविश्वास बढ़ा है। यह आत्मविश्वास प्रदेश के मुखिया के प्रति अटूट विश्वास से पैदा हुआ है।सिर्फ़ आठ महीनों में जो बदलाव आया है वो ना सिर्फ़ यहाँ के माहौल में नज़र आने लगा है बल्कि यह आत्मविश्वास यहाँ के बच्चों में भी दिखने लगा है। माओवादी आतंक का दंश झेल रहे बीजापुर के बच्चे अब अपने सपनों की उड़ान भर रहे हैं।कक्षा नवमी और ग्यारहवीं के 100 मेधावी बच्चे हवाई जहाज़ से राजधानी रायपुर पहुँचे हैं। 50 छात्र 12 अगस्त को बस से पहले बीजापुर जगदलपुर और फिर हवाई जहाज़ से जगदलपुर से रायपुर पहुँचे इसी प्रकार 13 अगस्त को 50 छात्राओं का दल राजधानी रायपुर पहुँचा। इन बच्चों में अपने मुख्यमंत्री से मिलने के लिए ग़ज़ब का उत्साह है। यह बच्चे बढ़ते और बदलते बीजापुर की नयी पहचान गढ़ने को तैयार हैं।
जिले के 100 विद्यार्थी राज्य स्तर पर आयोजित आज़ादी के महापर्व में शामिल होंगे। पहली बार हवाई यात्रा को लेकर बच्चों में बहुत ही उत्साह और उमंग का वातावरण निर्मित हुआ है। राजधानी रायपुर में ये बच्चे राज्यपाल और मुख्यमंत्री निवास पुरखौती मुक्तांगन,मंत्रालय,ऊर्जा पार्क ,शॉपिंग मॉल का भ्रमण करेंगे। कलेक्टर श्री अनुराग पांडेय ने बताया कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में वनांचल में सुशासन के सूर्य का उदय हो चुका है।
उन्होंने कहा शिक्षा के क्षेत्र में काफ़ी सुधार आया है। राज्य शासन के प्रयासों से बंद पड़े स्कूल खोले जा रहे हैं और हज़ारों बच्चों को शिक्षा का अधिकार दिलाया रहा है।सुदूर अंचल के 24 बंद स्कूलों को इसी सत्र में वापिस खोला गया है। अब अज्ञानता का अंधकार नहीं बल्कि शिक्षा का उजाला इन आदिवासियों के जीवन में फैल रहा है।उन्होंने कहा वह दिन दूर नहीं जब यहाँ के बच्चे और युवा बीजापुर के विकास की नई इबारत लिखेंगे। -
छत्तीसगढ़ राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत पाठ्य पुस्तक तैयारी प्रारंभ करने वाला पहला राज्य
रायपुर/ छत्तीसगढ़ ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत पाठ्य पुस्तक तैयार करने का कार्य प्रारंभ कर देश का पहला राज्य बनने का गौरव प्राप्त किया है। राज्य स्तरीय पाठ्य पुस्तक लेखन के लिए राजधानी रायपुर में आयोजित की गई दो दिवसीय कार्यशाला के समापन अवसर पर एससीईआरटी के संचालक, श्री राजेंद्र कुमार कटारा ने कहा कि पाठ्य सामग्री का निर्माण ऐसा होना चाहिए जिससे बच्चे अपने जीवन की चुनौतियों का सामना कर सकें। उन्होंने कहा कि एनसीईआरटी की पुस्तकों से सीखते हुए, छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा, संस्कृति और स्थानीयता को समाहित किया जाएगा।
एससीईआरटी के संचालक श्री कटारा ने कहा, पुस्तक लेखन का कार्य जनवरी 2025 तक पूरा कर लिया जाएगा। बच्चों और शिक्षकों के लिए उपयोगी किताबों का निर्माण किया जाएगा। कुछ किताबों को एडॉप्ट करने की भी योजना है।’ छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा सचिव, श्री सिद्धार्थ कोमल सिंह परदेशी, ने वर्चुअल माध्यम से संबोधित करते हुए कहा, ‘छत्तीसगढ़ पहला राज्य है जिसने राष्ट्रीय पाठ्यचर्या के अनुरूप राज्य की पाठ्यचर्या बनाई और आगे बढ़कर एनसीईआरटी के साथ तालमेल में पाठ्यपुस्तक निर्माण की प्रक्रिया प्रारंभ की है।
उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल पर प्रदेश में राष्ट्रीय शिक्षा नीति को लागू करने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है। अगले वर्ष से कक्षा पहली से तीसरी और छठी की पाठ्यपुस्तकों को बदला जाएगा, जिसकी तैयारी एससीईआरटी ने प्रारंभ कर दी है।
कार्यशाला के समापन अवसर पर प्रकाशन विभाग एनसीईआरटी, नई दिल्ली के अध्यक्ष प्रो ए. के. राजपूत, आरआईई अजमेर के डॉ. पातंजली शर्मा, पंडित सुन्दरलाल शर्मा, केन्द्रीय व्यावसायिक शिक्षा संस्थान, भोपाल के प्राध्यापकप्रोफेसर वी.एस. मेहरोत्रा, एसोसियेट प्रोफेसर एनसीईआरटी, नई दिल्ली के डॉ. एम.वी.श्री निवासन, और एनसीईआरटी नई दिल्ली, एससीईआरटी छत्तीसगढ के संकाय सदस्य एवं प्रतिभागियों ने अपनी अपनी प्रस्तुति दिए और राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप पुस्तक लेखन के लिए आवश्यक सुझाव दिए।
कार्यशाला में एनसीईआरटी के विशेषज्ञ, डॉ. नीलकंठ कुमार, डॉ. शरबरी बनर्जी, डॉ. एम. श्रीनिवासन, प्रोफेसर ए.के. राजपूत, और प्रोफेसर वी.एस. मेहरोत्रा ने अपने महत्वपूर्ण सुझाव दिए। इस कार्यशाला में राज्य साक्षरता मिशन प्राधिकरण, एससीईआरटी के विभिन्न प्रकोष्ठों के सदस्य, और अन्य संस्थाओं के 100 से अधिक प्रतिनिधियों ने भाग लिया। -
पीडब्ल्यूडी सचिव डॉ. केपी सिंह ने की प्रतियोगिता की शुरुआत
रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश राइफल एसोसिएशन द्वारा आयोजित 23वीं छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय निशानेबाजी प्रतियोगिता का शुभारंभ मंगलवार को हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन पीडब्ल्यूडी सचिव डॉ. केपी सिंह द्वारा किया गया। उद्घाटन के दौरान श्री केपी सिंह ने प्रदेश से आए प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने इस प्रतियोगिता को पहली सीढ़ी बताया और इस प्रतियोगिता के जरिए किस तरह से राज्यस्तरीय और राज्यस्तरीय से राष्ट्रीय स्तरीय कैसे जा सकते हैं। उन्होंने बताया कि 2024 के पेरिस ओलंपिक की मनु भाकर का भी जिक्र किया और बताया कि किस तरह से मनु भाकर ने जिंदगी की चुनौतियों को पार कर अपना मुकाम हासिल किया। पीडब्ल्यूडी सचिव डॉ. केपी सिंह ने पिस्टल का निशाना साधते हुए प्रतियोगिता की शुरुआत की। इस अवसर पर जिंदल स्टील एवं पावर लिमिटेड के प्रेसिडेंट प्रदीप टंडन, जनरल सेक्रेटरी छत्तीसगढ़ प्रदेश राइफल एसोसिएशन राकेश गुप्ता और यूपी सिंह भी मौजूद रहे।
उल्लेखनीय है कि पिछले साल 346 खिलाड़ियों ने इसमें प्रतियोगिता में भाग लिया था। वहीं इस बार 350 के ऊपर रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं और 14अगस्त को खिलाड़ी अपनी प्रैक्टिस करेंगे। शूटिंग प्रतियोगिता में शूटिंग मेंटर्स के लिए विशेष एनआरएआई नेशनल राइफल एसोसिएशन ऑफ इंडिया द्वारा चयनित सदस्य शूटिंग प्रतियोगिता में प्रतिभागियों की बारीकी से जांच करेंगे। चार सदस्यीय टीम प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों की शूटिंग को परखेंगे। इस प्रतियोगिता के क्वालीफाइड प्रतिभागी प्री नेशनल के लिए अपनी जगह बना सकेंगे।
बता दें कि छत्तीसगढ़ प्रदेश राइफल एसोसिएशन द्वारा आयोजित इस स्पर्धा में 10मीटर एयर राइफल व पिस्टल तथा 50मीटर एयर राइफल, 25मीटर स्टैंडर्ड पिस्टल स्पोर्ट्स पिस्टल और सेंटर फायर पिस्टल इवेंट होंगे। यह प्रतियोगिता हर साल जिंदल स्टील एंड पावर के तत्वाधान में आयोजित की जाती है। यह प्रतियोगिता 23अगस्त तक आयोजित कि जाएगी जिसमें सभी विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत कर मेडल प्रदान किए जाएंगे।
- रायपुर ।मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देश पर राज्य के अधिक से अधिक किसानों को अल्पकालीन कृषि ऋण वितरण किया जा रहा है। प्रदेश में किसानों को अब तक राज्य सहकारी बैंकों के द्वारा 2058 सहकारी समितियों के माध्यम से 6199 करोड़ 42 लाख रूपए का अल्पकालीन कृषि ऋण प्रदान किया गया है। इस वर्ष राज्य सरकार द्वारा किसानों को 7300 करोड़ रूपए ऋण वितरण का लक्ष्य रखा गया है। किसानों को उनके मांग और रकबे के अनुरूप अल्पकालीन कृषि ऋण प्रदान किया जा रहा है। जबकि पिछले वर्ष आज की स्थिति में 5 हजार 880 करोड़ रूपए के अल्पकालीन कृषि ऋण वितरित किए गए थे।गौरतलब है कि राज्य सरकार द्वारा किसानों को खेती-किसानी की प्रारंभिक जरूरतों को पूरा करने तथा खेती-किसानी में सहूलियत प्रदान करने के उद्देश्य से किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) योजना प्रारंभ किए गए थे। इसके अलावा किसानों को साहूकारों के चंगुलों से बचाना इसका एक प्रमुख उद्देश्य था। वर्तमान समय में इस योजना के माध्यम से प्रदेश के लाखों किसान इससे लाभान्वित हो रहे हैं। इससे किसानों को प्रारंभिक जरूरतों के लिए न सिर्फ राहत मिली है, बल्कि फसलों के उत्पाद में लगातार वृद्धि भी हो रही है।
-
रायपुर।छत्तीसगढ़ राज्य पाॅवर कंपनी के जनसंपर्क विभाग में अनुभाग अधिकारी के पद से सेवानिवृत श्री डी. लक्ष्मण मूर्ति (67 वर्ष) का आकस्मिक निधन आज 13 अगस्त 2024 को हैदराबाद में सुबह 9 बजे हो गया। उनकी अंत्येष्टि हैदराबाद में ही की गई। वे अपने पीछे धर्मपत्नी श्रीमती डी. वसुंधरा, पुत्री श्रीमती तेजस्वीनी, पुत्र श्री.विवेक मूर्ति सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए। विदित हो कि स्व.मूर्ति पहले कुम्हारी निवासी थे। सेवानिवृत्ति उपरांत हैदराबाद में निवासरत थे। कार्यालय ,अतिरिक्त महाप्रबंधक जनसंपर्क ,विद्युत सेवा भवन, डंगनिया में शोक सभा आयोजित कर स्व.मूर्ति को श्रद्धांजलि दी गई।
- -क्षतिग्रस्त पुलों की रेलिंग एवं क्रैश बैरियर का निरीक्षण कर आवश्यक सुधार कार्य करने कहा-वर्षा ऋतु में अतिवृष्टि से जान-माल की सुरक्षा और सुरक्षित यातायात के लिए विभाग ने सभी मुख्य अभियंताओं, अधीक्षण अभियंताओं एवं कार्यपालन अभियंताओं को जारी किया परिपत्र-अधीक्षण अभियंताओं को हर 15 दिनों में व्यवस्थाओं की समीक्षा के निर्देशबिलासपुर । . राज्य शासन के लोक निर्माण विभाग ने नदियों पर बने पुलों के दोनों ओर अस्थाई बैरियर, रिफ्लेक्टर और साइन-बोर्ड लगाने के निर्देश दिए हैं। विभाग ने मैदानी अधिकारियों को क्षतिग्रस्त पुलों की रेलिंग एवं क्रैश बैरियर का निरीक्षण कर आवश्यक सुधार कार्य कराने को कहा है। उप मुख्यमंत्री तथा लोक निर्माण मंत्री श्री अरुण साव के निर्देश पर प्रमुख अभियंता ने वर्षा ऋतु में अतिवृष्टि से जान-माल की सुरक्षा और सुरक्षित यातायात के लिए सभी परिक्षेत्रों के मुख्य अभियंताओं, सभी मंडलों के अधीक्षण अभियंताओं एवं संभागीय कार्यपालन अभियंताओं को परिपत्र जारी किया है। उन्होंने सभी अधीक्षण अभियंताओं को हर 15 दिनों में अनुविभागीय अधिकारियों और कार्यपालन अभियंताओं के साथ इस संबंध में की गई व्यवस्थाओं की समीक्षा करने के निर्देश दिए हैं।लोक निर्माण विभाग के प्रमुख अभियंता श्री के.के. पीपरी ने परिपत्र में निर्देशित किया है कि ऐसे सभी स्थानों और मार्गों जिनमें वर्षा ऋतु में आम जनता के लिए समस्या की स्थिति उत्पन्न होती है, उन पर विशेष ध्यान दिया जाए। बारिश के दिनों में अतिवृष्टि से मार्गों पर विद्यमान नदी-नालों पर बाढ़ एवं कई स्थानों में सड़क डूबने जैसी स्थिति निर्मित होती है। इन स्थितियों में जान एवं माल की सुरक्षा तथा कार्यस्थलों पर सुरक्षित कार्य के लिए समुचित व्यवस्था किया जाना सुनिश्चित करें। उन्होंने ऐसे सभी स्थानों को चिन्हांकित करने के निर्देश दिए हैं जहां वर्षा ऋतु के दौरान मार्ग एवं पुल के डूबने की स्थिति निर्मित होती है।प्रमुख अभियंता ने सभी जलमग्नी पुलों के दोनों ओर अस्थाई बैरियर, रिफ्लेक्टर और साइन-बोर्ड की व्यवस्था के निर्देश दिए हैं जिससे बाढ़ या पुल के जलमग्न होने की स्थिति में यातायात को बंद किया जा सके। जलमग्न होने वाले स्थानों के दोनों ओर आवश्यक सूचना पटल लगाकर राहगीरों को सूचित किया जाए कि मार्ग जलमग्न हो सकता है। जलमग्न होने की स्थिति में रूके। उन्होंने सभी क्षतिग्रस्त पुलों की रेलिंग एवं क्रैश बैरियर का निरीक्षण कर आवश्यक सुधार कार्य के लिए भी अधिकारियों को निर्देशित किया है।विभाग द्वारा जारी परिपत्र में अतिवृष्टि वाले क्षेत्रों की लगातार समीक्षा करने तथा बाढ़ नियंत्रण के लिए टीम गठित करने को कहा गया है। जलमग्न होने की स्थिति में टीम चौबीसों घंटे काम करेगी। विभाग के कार्यपालन अभियंताओं को अतिवृष्टि की स्थिति में जिले में गठित बाढ़ नियंत्रण प्रकोष्ठ के लगातार संपर्क में रहने को कहा गया है। बाढ़ की स्थिति उत्पन्न होने पर कार्यपालन अभियंता अपने अधीनस्थों के साथ तत्काल तत्परता से कार्यवाही करेंगे। प्रमुख अभियंता ने डूबान क्षेत्र में आने वाले सड़कों के आसपास संधारण के लिए पर्याप्त मटेरियल की व्यवस्था करने के भी निर्देश दिए हैं, ताकि मार्ग क्षतिग्रस्त होने की स्थिति में तत्काल सुधार किया जा सके।लोक निर्माण विभाग ने निर्माणाधीन और चौड़ीकरण के प्रगतिरत कार्यों वाले मार्गों में भी सभी आवश्यक सावधानी सूचक चिन्ह, रिफ्लेक्टिव साइन-बोर्ड, सेफ्टी रिबन्स, गार्ड स्टोन्स, चूना पोताई हुई बोरियाँ आदि की हर समय उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। निर्माणाधीन पुल-पुलियों में किसी प्रकार की दुर्घटना की स्थिति उत्पन्न न हो, इसका भी ध्यान रखने के निर्देश अधिकारियों को दिए गए हैं। वर्षा ऋतु में किसी भी अप्रिय स्थित से बचने सभी शासकीय भवनों का सावधानीपूर्वक निरीक्षण करने कहा गया है। विभाग ने सभी संवेदनशील स्थानों तथा मार्गों के किलोमीटरों पर सतत व चैतन्य दृष्टि रखने के लिए उप अभियंताओं और अनुविभागीय अधिकारियों की नामजद ड्यूटी लगाकर प्रमुख अभियंता कार्यालय तथा राज्य शासन को अवगत कराने को कहा है।
- -अब तक 11.72 लाख मीट्रिक टन खाद और 8.83 लाख क्विंटल बीज का हो चुका वितरण-45.05 लाख हेक्टेयर क्षेत्र याने लक्ष्य का 93 प्रतिशत बोनी पूर्ण-अब तक 758.4 मि.मी. औसत वर्षा दर्जरायपुर / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देश पर प्रदेश के किसानों को उनकी मांग के अनुरूप सुगमता के साथ प्रमाणित खाद-बीज का वितरण किया जा रहा है। कृषि विभाग के अधिकारियों द्वारा इन पर निरंतर निगरानी रखी जा रही है। प्रदेश के किसानों को अब तक 11.72 लाख मीट्रिक टन खाद जो लक्ष्य का 86 प्रतिशत वितरित हो चुका है। इसी प्रकार किसानों को 8.83 लाख क्विंटल प्रमाणित बीज का वितरण किया जा चुका है, जो लक्ष्य का 90 प्रतिशत है। कृषि विभाग के अधिकारियों ने आज यहां बताया कि प्रदेश में मानसून के साथ शुरू हुए खेती-किसानी में बोनी का रकबा भी निरंतर बढ़ते जा रहा है। प्रदेश में मानसूनी काफी अच्छी स्थिति है। राज्य में अब तक 45.05 लाख हेक्टेयर क्षेत्र याने 93 प्रतिशत क्षेत्र में विभिन्न फसलों की बोनी हो चुकी है। राज्य सरकार द्वारा इस खरीफ सीजन में 48.63 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में विभिन्न फसलों की बोनी का लक्ष्य रखा गया है।
- -छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल द्वारा स्वीकृति प्रदान की गईरायपुर / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मंशानुरूप श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने राज्य के 33 हजार से अधिक निर्माणी श्रमिकों एवं उनके परिजनों को रक्षाबंधन पर्व के उपलक्ष्य में 14 करोड़ 47 लाख रूपए से अधिक सौगात दी है। यह राशि श्रम विभाग द्वारा श्रमिकों एवं उनके परिजनों के कल्याण के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत डीबीटी के माध्यम से प्रदान की जाएगी। श्रम मंत्री ने भी विभिन्न विभागीय योजनाओं के तहत श्रमिक परिवारों के हितग्राहियों के लिए 14 करोड़ 47 लाख 44 हजार 709 रूपए की स्वीकृति प्रदान की।यहां यह उल्लेखनीय है कि श्रम विभाग द्वारा निर्माणी श्रमिकों एवं उनके परिजनों के कल्याण के लिए मुख्यमंत्री श्रमिक सहायता योजना, मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक मृत्यु एवं दिव्यांग सहायता, मिनीमाता महतारी जतन योजना, नोनी सशक्तिकरण योजना, निर्माण श्रमिकों के बच्चों को छात्रवृत्ति, गणवेश, पुस्तक, कॉपी, सहायता योजना, मुख्यमंत्री नोनी बाबू शिक्षा सहायता योजना, दीदी ई-रिक्शा सहायता योजना, आवास सहायता योजना सहित अन्य योजनाओं के अंतर्गत सीधे लाभान्वित किए जाता है।श्रम विभाग अतंर्गत छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल द्वारा निर्माण श्रमिकों हेतु संचालित विभिन्न योजनाएं जैसे- मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण योजना के अंतर्गत 885 श्रमिकों को लाभान्वित किया गया है। इसी तरह नौनिहाल छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत 9354, मुख्यमंत्री मृत्यु एवं दिव्यांग सहायता योजना 50, मिनीमाता महतारी जतन योजना 975, मुख्यमंत्री सियान सहायता योजना 71, मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक आवास योजना 114, नोनी बाबू मेधावी छात्र-छात्रा शिक्षा प्रोत्साहन योजना 36, एवं मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक के बच्चों हेतु निशुल्क गणवेश एवं पुस्तक कापी हेतु सहायता योजना के तहत् छात्र-छात्राएं 18028 अन्य योजनाओं में इस प्रकार कुल 33873 निर्माण श्रमिक एवं उनके बच्चों को योजनाओं के तहत् सीधे उनके खाता में ऑनलाईन के माध्यम राशि लाभान्वित हेतु राशि रूपये 14 करोड़ 47 रूपये स्वीकृत किया गया है।श्रम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि छत्तीसगढ़ भवन निर्माण एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल द्वारा विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत गरियाबंद जिले के लिए पात्र श्रमिकों की संख्या 17, स्वीकृत राशि 24 लाख रूपए, जिला धमतरी में श्रमिकों की संख्या 33, स्वीकृत राशि 04 करोड़ 84 लाख 29 हजार रूपए, जिला महासमुंद में श्रमिकों की संख्या 2767, स्वीकृत राशि 04 करोड़ 30 लाख 07 हजार रूपए, जिला मुंगेली में श्रमिकों की संख्या 276, स्वीकृत राशि 54 लाख 80 हजार रूपए, जिला कोरबा में श्रमिकों की संख्या 324, स्वीकृत राशि 71 लाख 05 हजार 25 रूपए, जिला रायगढ़ में श्रमिकों की संख्या 225, स्वीकृत राशि 44 लाख 86 हजार रूपए, जिला बस्तर में श्रमिकों की संख्या 22, स्वीकृत राशि 03 लाख 92 हजार 628 रूपए, जिला कोण्डागांव में श्रमिकों की संख्या 328, स्वीकृत राशि 29 लाख 68 हजार 500 रूपए, जिला कांकेर में श्रमिकों की संख्या 08, स्वीकृत राशि 08 लाख रूपए, जिला दंतेवाड़ा में श्रमिकों की संख्या 735, स्वीकृत राशि 01 करोड़ 12 लाख 61 हजार 500, जिला सरगुजा में श्रमिकों की संख्या 496, स्वीकृत राशि 99 लाख 20 हजार रूपए, जिला जशपुर में श्रमिकों की संख्या 28, स्वीकृत राशि 09 लाख 60 हजार रूपए, जिला दुर्ग में श्रमिकों की संख्या 340, स्वीकृत राशि 79 लाख 20 हजार, जिला राजनांदगांव श्रमिकों की संख्या 976, स्वीकृत राशि 01 करोड़ 83 लाख 25 हजार रूपए, जिला बालोद में श्रमिकों की संख्या 200, स्वीकृत राशि 40 लाख 80 हजार एवं जिला कबीरधाम में श्रमिकों की संख्या 1326, स्वीकृत राशि 01 करोड़ 59 लाख 10 हजार रूपए शामिल है।इस तरह कुल 33 हजार 873 श्रमिकों एवं उनके परिजनों को लाभान्वित करने के लिए 14.47 करोड़ रूपए की मंजूरी दे दी गई है। यह राशि छत्तीसगढ़ भवन निर्माण एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल द्वारा स्वीकृत की गई है।
- -स्वास्थ्य के क्षेत्र में सहयोगी संगठनों के तकनीकी सहयोग को दिशा देने का काम करेगी पुस्तिकारायपुर । स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने आज अपने निवास कार्यालय में सीजी साथी (Chhattisgarh Strategic Alliance for Transforming Healthcare Initiatives) नामक पुस्तिका का विमोचन किया। यह पुस्तिका छत्तीसगढ़ शासन द्वारा राज्य में स्वास्थ्य सुविधाओं एवं संकेतकों को बेहतर करने के साथ योजनाओ और परियोजनाओं के बेहतर संचालन हेतु सहयोगी संगठनों के तकनीकी सहयोग को दिशा देने में मदद करेगी।यह राज्य मे अपनी तरह का पहला अभिनव पहल है, जिसके अंतर्गत स्वास्थ्य विभाग और सहयोगी संस्थाओं को एक साझा मंच मिलेगा। इसके अन्तर्गत समयबद्ध चरणों में योजनाओं के क्रियान्वयन और नये योजनाओं पर विस्तारित रुप से चर्चा एवं समीक्षा की जायेगी। इस पहल से आपसी संवाद के माध्यम से स्वास्थ्य कार्यक्रम और विभिन्न संकेतकों का तत्वरित क्रियान्वयन किया जा सकेगा।स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने इस विषय पर अपनी बात रखते हुए कहा कि योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन और आखरी व्यक्ति तक पहुंचाना ही हमारा मुख्य उद्देश्य है। इसे पूरा करने के लिए CG SATHI एक बेहतरीन पहल है।इस कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग छत्तीसगढ़ और यूनिसेफ का विशेष सहयोग रहा है। विमोचन के अवसर पर राज्य से गैर-सरकारी संगठनों के नोडल कार्यक्रम अधिकारी डॉ. कमलेश जैन, यूनिसेफ के स्वास्थ्य विशेषज्ञ डॉ. गजेंद्र सिंह, विश्व स्वास्थ्य संगठन और अन्य सहयोगी संगठनों के राज्य प्रतिनिधि भी उपस्थित थे।
- -प्रकृति को सहेजने के इस महती आंदोलन का हिस्सा बनें आम नगारिक: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय-एक पेड़ महतारी के नाम रथ को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना-निजी एफ एम चैनल ने जन जागरण के लिए शुरू किया अभियानरायपुर। पर्यावरण संरक्षण और संवर्धन के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की अभिनव पहल पर ‘‘एक पेड़ मां के नाम’’ का अनुसरण करते हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ में ‘‘एक पेड़ महतारी के नाम’’ महाअभियान की शुरूआत की। उन्होंने इस मौके पर आम नगारिकों से प्रकृति को सहेजने के इस महती आंदोलन का हिस्सा बनने की अपील की। मुख्यमंत्री ने एक पेड़ महतारी के नाम रथ को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। कार्यक्रम में वाणिज्य उद्योग एवं श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल भी मौजूद थे।मुख्यमंत्री निवास परिसर में अभियान की शुरूआत करते हुए मुख्यमंत्री श्री साय ने 94.3 माय एफ एम को बधाई देते हुए कहा कि वह इस अभिनव पहल को जन-जन तक पहुंचाने के लिए ‘‘एक पेड़ महतारी के नाम’’ अभियान की शुरूआत कर रहे हैं। छत्तीसगढ़ महतारी को हरियर बनाने के लिए माय एफ एम की पहल के साथ राज्य के आमजनों को अपील करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी इस अभियान से जुड़े और एक पेड़ जरूर लगाएं। हमारी मातृशक्ति देवियों की पुण्य भूमि दंतेवाड़ा, रतनपुर, डोंगरगढ़, चंद्रपुर तथा कुदरगढ़ में भी हम मातृशक्ति की वंदना करते हुए पेड़ लगाएंगे। आप सभी प्रकृति को सहेजने के इस महती आंदोलन का हिस्सा बनें। आप सभी का यह प्रयास मिल का पत्थर साबित होगा। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर स्कूली बच्चों को विभिन्न किस्मों के पौधों के बीज भी वितरित किए और उन्हें वृक्षारोपण के लिए प्रोत्साहित किया।
- नेशनल मिनिरल एक्सप्लोरेशन ट्रस्ट की 6वीं गवर्निंग बॉडी मीटिंग में शामिल हुए छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्रीमुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रतिनिधि के तौर पर बैठक में उपस्थित रहे श्री श्याम बिहारी जायसवाललगभग 250 हेक्टेयर क्षेत्र में 10 से 2 हजार पीपीएम लीथियम कंटेन्ट की उपलब्धतारायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर उनके प्रतिनिधि के रूप में राज्य के स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल नई दिल्ली के डॉ. अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित नेशनल मिनिरल एक्सप्लोरेशन ट्रस्ट की 6ठवीं गवर्निंग बॉडी मीटिंग में शामिल हुए। बैठक में केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री श्री जी. किशन रेड्डी की अध्यक्षता में खनिजों का दोहन और उनके उपयोग के साथ प्रकृति एवं पर्यावरण के संरक्षण पर चर्चा हुई। बैठक में छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में स्थित कटघोरा क्षेत्र की भी चर्चा हुई। जिओलाजिकल सर्वे आफ इंडिया में कटघोरा के लगभग 250 हेक्टेयर क्षेत्र में लीथियम के बड़ा भंडार होने की पुष्टि हुई है।मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रतिनिधि के रूप में बैठक में उपस्थित रहने वाले राज्य के स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने जानकारी देते हुए कहा है कि कटघोरा में शीघ्र ही शुरू होने वाली लीथियम की खदान देश की पहली लीथियम खदान होगी। उन्होंने कहा कि वर्तमान में लीथियम एक अहम धातु है जिससे राज्य और देश विकास की नई दिशा की तरफ अग्रसर होंगे। उन्होंने कहा कि लीथियम खदान के शुरु हो जाने से छत्तीसगढ़ आने वाले समय में देश के अग्रणी राज्यों में से एक होगा और विकसित भारत, 2047 के योगदान में छत्तीसगढ़ के लीथियम भंडार का बड़ा योगदान होगा।गौरतलब है कि भारत सरकार के खान मंत्रालय द्वारा छत्तीसगढ़ सहित बिहार, गुजरात, झारखण्ड, ओडिशा, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश, जम्मू और कश्मीर में स्थित 20 क्रिटिकल एंड स्ट्रेटेजिक मिनरल ब्लॉक्स का ई-नीलामी के माध्यम से आबंटन हेतु एमएसटीसी पोर्टल में एनआईटी जारी किया गया है।इन 20 ब्लॉक्स में से छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में स्थित कटघोरा क्षेत्र में लिथियम एंड आरईई ब्लॉक भी शामिल है। लगभग 250 हेक्टेयर क्षेत्र में जीएसआई द्वारा प्रारंभिक सर्वे में लगभग 10 पीपीएम से 2 हजार पीपीएम लिथियम कन्टेन्ट पाया गया है। ब्लॉक में रेयर अर्थ एलिमेंट की भी उपस्थिति पाई गई है। क्रिटिकल एंड स्ट्रेटेजिक मिनरल्स की आवश्यकता रिन्यूवेबल एनर्जी, रक्षा, कृषि, फार्मास्युटिकल, उच्च-तकनीकी इलेक्ट्रानिक्स, दूरसंचार, परिवहन आदि में होती है। इस खनिज के मामलों में वर्तमान में देश आयात पर निर्भर है।
-
रायपुर । सम्पूर्ण नगर पालिक निगम रायपुर के परिक्षेत्र में राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर 15 अगस्त 2024 गुरूवार को मांस - मटन का विक्रय पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा। इस सम्बन्ध में छत्तीसगढ़ शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के आदेश के परिपालन में रायपुर नगर पालिक निगम के स्वास्थ्य विभाग की ओर से राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर 15 अगस्त 2024 गुरूवार को रायपुर नगर पालिक निगम के सम्पूर्ण परिक्षेत्र में स्थित पशुवध गृह एवं समस्त मांस - मटन विक्रय की दुकानों को बंद रखे जाने का आदेश जारी किया है।
राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर दिनांक 15 अगस्त 2024 गुरूवार को किसी भी दुकान में मांस - मटन विक्रय करते पाये जाने पर मांस - मटन जप्त करने की कार्यवाही की जायेगी और सम्बंधित व्यक्ति के विरूद्ध यथोचित कार्यवाही भी की जायेगी। राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर दिनांक 15 अगस्त 2024 गुरूवार को नगर पालिक निगम रायपुर के जोन स्वास्थ्य अधिकारीगण, जोन स्वच्छता निरीक्षकगण मांस- मटन के विक्रय पर प्रतिबन्ध के आदेश का व्यवहारिक पालन सुनिश्चित करवाएंगे । - रायपुर । नगर पालिक निगम रायपुर के संस्कृति विभाग के तत्वावधान में नगर पालिक निगम जोन क्रमांक 6 के सहयोग से शहीद पंकज विक्रम के शहादत दिवस दिनांक 14 अगस्त 2024 बुधवार को सुबह 10.30 बजे राजधानी शहर के विवेकानंद नगर पेंशनबाड़ा चौक में स्थित मूर्ति स्थल पर शहीद का ससम्मान नमन करने पुष्पांजलि आयोजन रखा गया है।ण करेंगे।
- रायपुर/दो दिवसीय प्रवास पर छत्तीसगढ़ आए श्री जितेन्द्र कुमार वन महानिदेशक एवं विशेष सचिव पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय भारत सरकार ने छत्तीसगढ़ सरकार के वृक्षारोपण अभियान एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत आज नवा रायपुर के सेक्टर-39 में स्थित नंदनवन जंगल सफारी में महुआ का एक पौधा रोपित किया। स्कूली छात्र-छात्राओं एवं वन विभाग के कर्मचारियों द्वारा हाथी मानव द्वंद विषय पर प्रदर्शित चित्रकला प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया एवं उनकी सराहना की। चित्रकला प्रदर्शनी के अवलोकन के पश्चात श्री जितेन्द्र कुमार द्वारा विजेता प्रतिभागियों को प्रोत्साहन स्वरूप पुरस्कृत भी किया।इस अवसर पर अभनपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री इंद्र कुमार साहू एवं वन एवं जलवायु परिवर्तन भारत सरकार के केन्द्रीय अधिकारीगण श्री सुशील कुमार अवस्थी अतिरिक्त महानिदेशक, श्री सुभाष चंद्रा मुख्य कार्यपालन अधिकारी (कैंपा), श्री रमेश कुमार पांडे वनमहानिरीक्षक एवं निदेशक (प्रोजेक्ट टाइगर एवं एलिफेंट), श्री संजय कुमार शुक्ला सदस्य सचिव (केन्द्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण), श्री राजेश एस. वन महानिरीक्षक, डॉ. धीरज मित्तल सहायक वन महानिरीक्षक (प्रोजेक्ट टाइगर एवं एलीफेंट) ने भी जंगल सफारी में विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए। कार्यक्रम स्थल पर वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग छत्तीसगढ़ शासन से श्री सुधीर कुमार अग्रवाल (प्रधान वन संरक्षक) श्री कौशलेन्द्र कुमार, श्रीमती संजीता गुप्ता, श्री सुनील कुमार मिश्रा, श्री अरूण कुमार पांडे, श्री अनूप कुमार विश्वास, श्री प्रेमकुमार, श्री विश्वेश कुमार झा भी उपस्थित थे एवं इन्होंने भी ‘‘एक पेड़ मां के नाम‘‘ अभियान में अपनी सहभागिता दी एवं पौधे लगाए।
- *मंत्री ने लिखा सड़क उखड़ने और उड़ते धूल से आम लोग हो रहे परेशान, तत्काल उठाएं कदम*रायपुर/ शहर की आधा दर्जन सड़कों के डामरीकरण के कुछ महीने में ही उखड़ जाने से आम लोगों को हो रही परेशानी को वाणिज्य, उद्योग और श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने गंभीरता से लेते हुए कोरबा निगम आयुक्त को सड़क की जल्द मरम्मत करने और ठेकेदार पर कड़ी कार्रवाई करने पत्र लिखा है।मंत्री श्री देवांगन ने आयुक्त को लिखे पत्र में उल्लेख किया है की कोरबा नगर पालिक निगम क्षेत्र अंतर्गत कोसाबाड़ी, सीएसईबी चौक से बुधवारी, वीआईपी मार्ग, निहारिका मार्ग पर 8 महीने पहले ही डामरीकरण निगम द्वारा कराया गया था। गुणवत्ताहीन एवम् भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ जाने के कारण उक्त मार्ग डामरीकृत गिट्टी उखड़ गई है, इससे धूल उड़ने के कारण आम जनता को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मंत्री श्री देवांगन ने सड़क मरम्मत की नितांत आवश्यकता को देखते हुए जल्द सड़क मरम्मत प्रारंभ करने कहा है।
- 17 अगस्त को होगा महाविद्यालय और सीट का आबंटनरायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के अंतर्गत संचालित 39 शासकीय एवं निजी महाविद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2024-25 के बी.एस.सी. कृषि (ऑनर्स) स्नातक पाठ्यक्रम में नवीन शिक्षा नीति 2020 के तहत प्रवेश हेतु ऑनलाईन काउंसलिंग प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। स्नातक पाठ्यक्रम में प्रवेश हेतु इच्छुक अभ्यर्थी काऊंसलिंग प्रक्रिया में भाग लेने हेतु दिनांक 09 अगस्त से 15 अगस्त, 2024 तक विश्वविद्यालय की वेबसाईट www.igkv.ac.in पर आवेदन कर सकते हैं। काऊंसलिंग में शामिल होने के लिए दिशा-निर्देश एवं समय सारिणी विश्वविद्यालय की वेबसाईट पर उपलब्ध है। अभ्यर्थियों को ऑनलाईन काउंसलिंग में भाग लेने हेतु 09 अगस्त से 15 अगस्त, 2024 के मध्य ऑनलाइन पंजीयन करना एवं दस्तावेज अपलोड करना होगा। 16 अगस्त, 2024 को ऐसे अभ्यर्थी पुनः आवेदन कर सकते हैं जिनकी ऑनलाईन आवेदन प्रक्रिया के दौरान असफल लेनदेन हुई हो। 17 अगस्त, 2024 को पी.ए.टी.-2024 की प्रावीण्य सूची के आधार पर अभ्यर्थियों को प्रोविजनल सीट एवं महाविद्यालय का आबंटन किया जायेगा। अभ्यर्थियों को 20 से 23 अगस्त, 2024 के मध्य दस्तावेज परीक्षण हेतु कृषि महाविद्यालय, रायपुर में प्रातः 09ः00 से सायं 5ः30 बजे तक उपस्थित होना होगा। आबंटित प्रोविजनल सीट को सुरक्षित करने हेतु अभ्यर्थियों को 20 से 24 अगस्त, 2024 के मध्य ऑनलाइन फीस जमा करना अनिवार्य होगा।सीट आबंटन के पश्चात यदि अभ्यर्थी किसी कारण से सीट सुरक्षित नहीं कर पाता है और आगामी चरण की काउंसलिंग में भाग लेना चाहता है तो इस हेतु ऑनलाइन आवेदन करना होगा तथा ऐसे अभ्यर्थी जिन्हें अभी तक कोई सीट आबंटित नहीं हुई है, उन्हें भी स्पॉट एवं कन्वर्शन काउंसलिंग के लिए 20 से 25 अगस्त, 2024 (रात्रि 11ः30 बजे) के मध्य ऑनलाइन आवेदन करना होगा। यदि अभ्यर्थी सीट सुरक्षित करने के पश्चात सीट निरस्त करना चाहता है और आगे किसी भी प्रक्रिया में भाग नहीं लेना चाहता है तो इस हेतु 20 से 25 अगस्त, 2024 (रात्रि 11ः30 बजे) के मध्य सीट निरस्त करना होगा। आबंटित एवं रिक्त सीटों की जानकारी 27 अगस्त, 2024 को उपलब्ध कराई जाएगी। स्पॉट एवं कन्वर्शन काउंसलिंग हेतु पंजीकृत अभ्यर्थियों की सूची 27 अगस्त, 2024 को उपलब्ध कराई जाएगी। प्रोविजनल सीट एवं महाविद्यालय का आबंटन 28 से 30 अगस्त, 2024 के मध्य किया जाएगा। तत्काल दस्तावेज परीक्षण एवं ऑनलाईन फीस जमा करने हेतु 28 से 30 अगस्त को अभ्यर्थियां को कृषि महाविद्यालय, रायपुर में उपस्थित होना होगा। इच्छुक अभ्यर्थी काउंसिलिंग संबंधित दिशा-निर्देशों की अधिक जानकारी हेतु विश्वविद्यालय की वेबसाईट www.igkv.ac.in का अवलोकन कर सकते हैं।
- रायपुर/स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त को प्रदेश के वाणिज्य उद्योग एवं श्रम मंत्री श्री लखनलाल देवांगन कोरबा में ध्वजारोहण करेंगे तथा मुख्यमंत्री का प्रदेश की जनता के नाम संदेश का वाचन करेंगे। स्वतंत्रता दिवस मुख्य समारोह जिला मुख्यालय कोरबा स्थित सी एस ई बी फुटबाल मैदान में आयोजित होगा।
- रायपुर/छत्तीसगढ़ सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग ने 15 अगस्त 2024 को स्वतंत्रता दिवस समारोह में ध्वजारोहण के लिए मुख्य अतिथि की जारी सूची के अनुसार सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले क़े प्रभारी मंत्री श्री टंकराम वर्मा मुख्य अतिथि होंगे। श्री वर्मा जिला मुख्यालय सारंगढ़ के खेलभांठा मैदान में 15 अगस्त को आयोजित मुख्य समारोह में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराएंगे और छत्तीसगढ़ सरकार के ’’माननीय मुख्यमंत्री जी का संदेश’’ वाचन करेंगे।
- रायपुर। चिकित्सा शिक्षा विभाग, छत्तीसगढ़ द्वारा प्रवेश वर्ष 2024 हेतु छत्तीसगढ़ राज्य के शासकीय एवं निजी चिकित्सा एवं दंत चिकित्सा महाविद्यालयों के स्नातक (एमबीबीएस एवं बीडीएस) पाठ्यक्रमांे की काउंसिलिंग प्रक्रिया की समय सारिणी संचालनालय की वेबसाईट www.cgdme.in पर प्रकाशित की जा चुकी है। काउंसिलिंग की प्रक्रिया की संपूर्ण जानकारी संचालनालय की वेबसाईट www.cgdme.in एवं एन.आई.सी. की वेबसाइट www.cgdme.admissions.nic.in पर शीध्र ही उपलब्ध कराई जाएगी।चिकित्सा शिक्षा विभाग द्वारा काउंसिलिंग कार्य हेतु 7 सदस्यीय समिति का गठन किया जा चुका है, जिसकी अध्यक्ष डॉ. राबिया परवीन सिद्दीकी, प्राध्यापक हैं। इसके अलावा आई टी. सेल नोडल अधिकारी डॉ तरूणेश राज, डिप्टी डायरेक्टर तथा शिकायत अनुभाग अधिकारी डॉ. दिवाकर धुरंधर, सह प्राध्यापक को नियुक्त किया गया है।काउंसिलिंग के संबंध में पृथक् से विज्ञप्ति जारी की जा चुकी है। अभ्यर्थी ऑनलाईन पंजीयन करने के पूर्व छत्तीसगढ़ चिकित्सा, दंत चिकित्सा एवं भौतिक चिकित्सा (फिजियोथेरेपी) स्नातक प्रवेश नियम, 2018 एवं सूचनापत्र विशेषकर आरक्षण/काउंसिलिंग प्रक्रिया/बॉण्ड/दिव्यांगनजन/अन्य संवर्ग इत्यादि के संबंध में अध्ययन कर लें। संपूर्ण काउंसिलिंग प्रक्रिया के दौरान अभ्यर्थियों द्वारा दर्ज किया गया मोबाइल नंबर सक्रिय होना चाहिए, चुंकि ऑनलाईन काउंसिलिंग प्रक्रिया पूरी तरह से ओटीपी पर आधारित है।आवेदन हेतु एक बैंक खाता सक्रिय होना चाहिए और अभ्यर्थी/अभ्यर्थी के माता-पिता या अभिभावक के नाम पर होना चाहिए। अभ्यर्थी लॉगिन में शिकायत अनुभाग (Grievance Cell) का उपयोग किसी भी प्रश्न के समाधान के लिए किया जा सकता है; हेल्पडेस्क नं. 0771-2972977 कार्यालयीन समय में उपलब्ध रहेगा। ऑनलाईन आवेदन शुल्क एवं पंजीयन शुल्क की राशि का भुगतान होने पर, पोर्टल से पुष्टि होने के पूर्व दोबारा भुगतान की कार्यवाही न करें। अभ्यर्थी आवंटन के पूर्व संपूर्ण आवश्यक दस्तावेज़ तैयार रखें। सभी शासकीय, निजी चिकित्सा एवं दंत चिकित्सा महाविद्यालयों का आवंटन चिकित्सा शिक्षा विभाग द्वारा गठित काउंसिलिंग समिति द्वारा किया जायेगा। अतः किसी व्यक्ति/संस्था के धोखे में नहीं फंसें। शासन के आदेशानुसार काउंसिलिंग की समस्त प्रक्रिया में पूर्णरूप से पारदर्शिता बरती जाने के निर्देश हैं।
- रायपुर/ स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त को प्रदेश के संसदीय कार्य ,वन एवं जलवायु परिवर्तन, जल संसाधन, कौशल विकास एवं सहकारिता मंत्री श्री केदार कश्यप दुर्ग में ध्वजारोहण करेंगे तथा मुख्यमंत्री का संदेश वाचन करेंगे। स्वतंत्रता दिवस मुख्य समारोह जिला मुख्यालय स्थित पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित होगा।









.jpg)


.jpg)














.jpg)