- Home
- छत्तीसगढ़
-
- 500 से अधिक छात्रों को प्रदान की जाएंगी डिग्री, चार को गोल्ड मेडल देंगी राष्ट्रपति
-तैयारियां अंतिम चरण में, दीक्षांत समारोह के लिए विभिन्न कमेटियों का गठनरायपुर ।अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान के कार्यपालक निदेशक लेफ्टिनेंट जनरल अशोक जिंदल और श्रीमती उषा जिंदल ने मंगलवार को नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में एम्स के द्वितीय दीक्षांत समारोह के लिए मुख्य अतिथि के रूप में माननीय राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को आमंत्रित किया। इस बार दीक्षांत समारोह में 500 से अधिक चिकित्सा छात्रों को डिग्री प्रदान की जाएंगी।लेफ्टिनेंट जनरल जिंदल ने मंगलवार को औपचारिक रूप से राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को दीक्षांत समारोह के लिए आमंत्रित किया। उन्होंने बताया कि एम्स के लिए यह गौरव का क्षण है कि द्वितीय दीक्षांत समारोह के लिए राष्ट्रपति को आमंत्रित किया गया है। उन्होंने राष्ट्रपति से दीक्षांत समारोह में मुख्य अभिभाषण के साथ स्वर्ण पदक विजेताओं को सम्मानित करने के लिए भी अनुरोध किया है।अधिष्ठाता (शैक्षणिक) प्रो. आलोक चंद्र अग्रवाल ने बताया कि इस बार दीक्षांत समारोह में एमबीबीएस के 203 छात्रों (2017 और 2018 बैच), बीएससी (नर्सिंग) की 116 छात्राओं (2018 और 2019 बैच), एमडी/एमएस/एमडीएस के 143 और डीएम/एमसीएच की 14 डिग्री प्रदान की जाएंगी। समारोह में कुल 509 छात्रों को डिग्री दी जाएंगी। इसके साथ ही चार छात्रों को गोल्ड मेडल भी प्रदान किए जाएंगे। दीक्षांत समारोह के सुचारू आयोजन के लिए एम्स की ओर से विभिन्न कमेटियों का गठन किया गया है।एम्स रायपुर वर्ष 2012 में स्थापना के बाद से 12 वर्ष की अल्प अवधि में ही देश का चिकित्सा शिक्षा का प्रमुख केंद्र बन गया है। वर्ष 2023 में शिक्षा मंत्रालय की एनआईआरएफ रैंकिंग में एम्स रायपुर को 39वां स्थान प्राप्त हुआ था। इसके साथ ही यह शोध और अनुसंधान में भी देश के प्रमुख चिकित्सा संस्थानों में शामिल है। - बिलासपुर /मस्तूरी तहसील के ग्राम गोदाडीह, बोहारडीह एवं लोहर्सी में स्थापित मेसर्स एसीसी लिमिटेड को पर्यावरणीय स्वीकृति के लिए 18 जून 2024 को लोक सुनवाई का आयोजन किया गया है। ये लोक सुनवाई उक्त तिथि को सड़क किनारे नैया तालाब के पास ग्राम लोहर्सी, तहसील पचपेड़ी में सवेरे 11 बजे से शुरू होगी। कम्पनी ने अपनी वर्तमान उद्योग की विभिन्न ईकाईयों के विस्तार के लिए पर्यावरण संरक्षण मण्डल, रायपुर में आवेदन किया है। स्वीकृति के पूर्व आम जनता का अभिमत जानने के लिए उक्त तिथि को ग्राम लोहर्सी में जिला प्रशासन द्वारा लोक सुनवाई का आयोजन किया गया है।
- बिलासपुर, /जिला शिक्षा अधिकारी ने अनुकम्पा नियुक्ति के लिए प्राप्त आवेदनों की छानबीन के क्रम में सात दिवस के भीतर आमजनता से दावा आपत्ति मंगाई है। फिलहाल 4 आवेदकों ने अनुकम्पा नियुक्ति के लिए कार्यालय में आवेदन प्रस्तुत किये हैं।डीईओ ने बताया कि बिल्हा विकासखण्ड के शासकीय सूरजमल उच्चतर माध्यमिक शाला बिल्हा में सहायक ग्रेड 02 के पद पर कार्यरत स्व. श्री चितरंजन यादव के परिवार से उनके पुत्र श्री प्रियरंजन यादव, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बेलतरा में व्याख्याता के पद पर कार्यरत स्व. श्री प्यारे लाल मरावी के परिवार से उनके पुत्र श्री पंकज कुमार मरावी, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बहतराई में सहायक ग्रेड 02 के पद पर कार्यरत स्व. विनय कुमार सोनी के परिवार से उनकी पुत्री कु. सिवानी सोनी एवं शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला तिफरा में व्या.निर्देशक के पद पर कार्यरत स्व. श्री मिर्जा रजजाक बेग के पुत्र श्री मिर्जा अजीम बेग ने अनुकम्पा नियुक्ति के लिए आवेदन दिया है।आमजनों की जानकारी में यदि दिवंगत शासकीय सेवकों के आश्रित परिवारों में यदि कोई सदस्य राज्य अथवा केन्द्र की शासकीय सेवा में कार्यरत होने की सूचना है, तो वे 7 दिवस के भीतर पुरानी कम्पोजिट बिल्डिंग स्थित कक्ष क्र. 25, जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में स्वयं उपस्थित होकर अथवा डाक के जरिए जानकारी दे सकते हैं ताकि नियमानुसार पात्र व्यक्ति को ही अनुकम्पा नियुक्ति का लाभ दिया जा सके।
- दुर्ग । नंदिनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आज सुबह सडक़ पर टहल रहे दम्पत्ति को ट्रैक्टर ने कुचल दिया। इस हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई जबकि पुरुष को अहिवारा शासकीय अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया । जहां इलाज के दौरान पति ने भी दम तोड़ दिया। घटना के दौरान महिला के हाथ में छोटा बच्चा भी था लेकिन टक्कर लगने के बाद वह दूर जा गिरा जिससे उसकी जान बच गई।नंदिनी थाना प्रभारी राजेश साहू ने बताया कि आज सुबह करीब 6 बजे नंदिनी बाईपास पर आशा स्टूडियो के संचालक आसाराम, उनकी पत्नी एवं नाती मॉर्निंग वॉक पर निकले थे। इसी दौरान खाद से लदी ट्रैक्टर ट्रॉली ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। दरअसल ट्रैक्टर एवं ट्राली को जोडऩे वाला ज्वाइंटर निकल गया था जिससे चालक ट्रैक्टर का संतुलन संभाल नहीं पाया और सडक़ किनारे चल रहे दंपत्ति को कुचलता आगे बढ़ गया। दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। इलाज के दौरान पति ने भी दम तोड़ दिया। इस हादसे में बच्चे की जान बच गई। नंदिनी पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।आरोपी ट्रैक्टर चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी के खिलाफ 304 का केस दर्ज किया गया है।
- सक्ती । जिला सक्ती अंतर्गत ग्राम देवरमाल में शासकीय योजना के तहत निर्मित तालाब को फ्लाई एस राखड़ से पाटने पर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सक्ती द्वारा सरपंच देवरमाल नर्मदा बाई को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। जारी नोटिस में लेख किया गया है कि ग्राम देवरमाल में स्थित शासकीय भूमि खसरा नंबर 09 में से रकबा लगभग 1.00 एकड पर शासकीय योजना के तहत् तालाब निर्मित की गई थी। जिसे सरपंच द्वारा फ्लाई एस राखड़ से पाट दिया गया है।जारी नोटिस में लेख किया गया है कि कारण बतावे कि क्यो न आपको पंचायत राज अधिनियम 1993 की धारा 40 के तहत् ग्राम पंचायत देवरमाल के सरपंच पद से पृथक करते हुए आगामी छः वर्ष के लिए पंचायत चुनाव से अयोग्य घोषित कर दिया जावे। इस तरह नोटिस जारी करते हुए जवाब मांगा गया है और उपस्थित होकर जवाब पेश करने के निर्देश दिए गए है। अनुपस्थित रहने पर सरपंच के विरुध्द एकपक्षीय कार्यवाही की जावेगी।
- बलरामपुर। राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 343 पर ट्रक और पिकअप वाहन में हुई भिड़ंत में 3 लोग घायल हो गए हैं। यह हादसा दलधोवा में हुआ है।इश टक्कर में पिकअप वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। पिकअप वाहन सवार तीन लोगों को लगी गंभीर चोट है। घटना की सूचना मिलते ही हाईवे पेट्रोलिंग वाहन की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को स्थानीय लोगों और 108 की मदद से जिला चिकित्सालय पहुंचाया।
- कांकेर। गिट्टी खदान में नौकरी दिलाने के नाम पर 4500 रूपए की ठगी करने के आरोप में पुलिस ने गोल कंसलटेंसी के दो संचालकों को न्यायिक रिमांड में जेल भेज दिया है।आरोपियों के खिलाफ ग्राम जनकपुर निवासी 20 वर्षीय मोहन कुमार दर्रो ने भानुप्रतापपुर थाना में शिकायत दर्ज कराई थी। प्रार्थी ने पुलिस को बताया कि दोनों आरोपियों ने गिट्टी खदान में काम दिलाने का झांसा देकर गांव के चार लोगों से साढ़े चार हजार लेकर फार्म भरवाया। बाद में उन लोगों को ठगी का पता चला और उन्होंने पुलिस से इसकी शिकायत की। प्रार्थी की शिकायत पर पुलिस ने गोल कंसलटेंसी के दोनों आरोपी संचालकों किशन टांडिया निवासी ग्राम चिल्हाटी व राजेश्वर कांगे ग्राम कुर्रूटोला के खिलाफ धारा 34, 420, 467, 468, 471 के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया। दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
- -प्रदेश सरकार इस दुर्घटना के पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है, दिवंगतों के परिजन और घायलों को हर संभव मदद उपलब्ध करवाना हमारी प्राथमिकता है : डॉ रमन सिंहरायपुर। गत सोमवार को कवर्धा जिले में पिक-अप गाड़ी के हादसे से प्रदेश में शोक का वातावरण रहा, विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह समेत छत्तीसगढ़ सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस हादसे पर संवेदनाएं प्रकट की थी। कुकदूर थाना क्षेत्र, पंडरिया विधानसभा में हुए इस भीषण हादसे को गंभीरता से लेकर छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह ने क्षेत्रीय पंडरिया विधायक भावना बोहरा से फ़ोन पर बात की, इसके साथ ही परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए परिवार की स्थिति की जानकारी भी प्राप्त की। विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह ने इस पूरे मामले पर जिले के कलेक्टर जन्मेजय महोबे से बात कर इस घटना की विस्तृत जानकारी ली और भविष्य में ऐसे हादसों को किस प्रकार रोका जा सके इस विषय पर चर्चा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए हैं।प्रदेश सरकार पूरी संवेदनशीलता के साथ दिवंगतों के परिजनों और घायलों के साथ है, इस दुर्घटना से प्रभावित सभी लोगों को हर संभव सहायता की जाएगी : डॉ रमन सिंह अध्यक्ष, छ:ग विधानसभाछत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में सड़क हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों को प्रदेश सरकार ने 5-5 लाख रुपए की सहायता राशि देने का ऐलान कर दिया है। इसके साथ ही सभी घायलों को 50 हजार रुपए देने की बात भी कही है। विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह ने इस दुर्घटना से प्रभावित हर परिवार को करते हुए कहा है कि क्षेत्रीय विधायक भावना बोहरा, जिला प्रशासन और प्रदेश सरकार समेत पूरी व्यवस्था इस हादसे पर गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ हादसे के पीड़ितों के साथ है और इस दुर्घटना से प्रभावित एक-एक व्यक्ति तक हर संभव सहायता सुनिश्चित की जाएगी।
-
कवर्धा। कलेक्टर जनमेजय महोबे के निर्देश पर परिवहन विभाग द्वारा लगातार पिकअप में लोगो को ले जाने वाले वाहन चालको पर कार्यवाही की जा रही है। ज़िला परिवहन अधिकारी मोहन साहू ने बताया कि आज 2 पिकअप और 1 ट्रैक्टर ट्रॉली में लोगो को ले जाते हुए पाया गया। परिवहन विभाग से जिला परिवहन अधिकारी द्वारा थाना बोडला में जप्त किया गया। उन्होंने बताया कि उक्त तीनों ड्राइवर का ड्राइविंग लाइसेंस निलंबन किया जाएगा तथा वाहन का पंजीयन निरस्त करने की कार्रवाई की जा रही है।
- रायपुर । नगर पालिक निगम रायपुर के सम्पूर्ण परिक्षेत्र में बुद्ध जयंती पर्व दिनांक 23 मई 2024 गुरूवार को मांस बिक्री पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगी। इस सम्बन्ध में छत्तीसगढ़ शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के आदेश के परिपालन में रायपुर नगर पालिक निगम के स्वास्थ्य विभाग की ओर से बुद्ध जयंती पर्व दिनांक 23 मई 2024 गुरूवार को रायपुर नगर पालिक निगम के सम्पूर्ण परिक्षेत्र में स्थित पशुवध गृह एवं समस्त मांस बिक्री दुकानों को बंद रखे जाने का आदेश जारी किया गया है। बुद्ध जयंती पर्व दिनांक 23 मई 2024 गुरूवार को किसी भी दुकान में मांस बिक्री करते पाये जाने पर मांस जप्त करने की कार्यवाही की जायेगी और सम्बंधित व्यक्ति के विरूद्ध यथोचित कार्यवाही भी की जायेगी। बुद्ध जयंती पर्व दिनांक 23 मई 2024 गुरूवार को नगर पालिक निगम रायपुर के सभी जोन स्वास्थ्य अधिकारीगण, जोन स्वच्छता निरीक्षकगण मांस बिक्री पर छत्तीसगढ़ शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के प्रतिबन्ध आदेश का परिपालन सुनिश्चित करवाने अपने -अपने सम्बंधित जोन क्षेत्रों में सतत पर्यवेक्षण करेंगे।
-
रायपुर । छत्तीसगढ़ शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के दिशा - निर्देश के अनुरूप रायपुर जिला कलेक्टर डॉक्टर गौरव कुमार सिंह के आदेशानुसार एवं नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त श्री अबिनाश मिश्रा के निर्देशानुसार रायपुर नगर पालिक निगम क्षेत्र में समाज हित में पर्यावरण संरक्षण की दृष्टि से तालाब को संरक्षित करने का कार्य प्रगति पर है. इस क्रम में रायपुर नगर निगम जोन क्रमांक 1 के लोक कर्म विभाग के माध्यम से राज्य प्रवर्तित योजना सरोवर हमारी धरोवर के तहत लगभग 68 लाख रूपये की स्वीकृत लागत से जोन 1 के संत कबीर दास वार्ड नम्बर 3 के तहत गोंदवारा शीतला तालाब के सौंदर्यीकरण का कार्य निरन्तर प्रगति पर है. रायपुर जिला कलेक्टर के आदेशानुसार एवं नगर निगम आयुक्त के निर्देशानुसार नगर निगम जोन 1 जोन कमिश्नर श्री हितेन्द्र यादव एवं कार्यपालन अभियंता श्री गजाराम कँवर द्वारा अभियंतागणों सहित कार्य की प्रगति की सतत मॉनिटरिंग की जा रही है. गोंदवारा शीतला तालाब में टोवाल एवं घाट का निर्माण तेजी से प्रगति पर है. यह कार्य मानसून की बारिश के पूर्व पूर्ण करवाने तेजी से कार्य करवाया जा रहा है. योजना के तहत शीतला तालाब पार में पाथ वे निर्माण का कार्य, लाइटिंग का कार्य, स्टोन पीचिंग कार्य, चेंजिग रूम निर्माण सहित छोटा विसर्जन कुण्ड बनाया जायेगा, ताकि नागरिक हवन पूजन सामग्रियों को तालाब में ना डालें एवं विसर्जन कुण्ड में डालकर स्वच्छ सरोवर बनाये रखने में अपनी सहभागिता दर्ज करवा सकें. नगर निगम जोन 1 के माध्यम से मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुरूप राज्य शासन के आदेशानुसार जोन के तहत वार्ड क्रमांक 15 के तहत परशुराम नगर में सामुदायिक भवन के द्वितीय तल का विकास एवं निर्माण कार्य निरन्तर प्रगति पर है. ।
- भिलाईनगर। नगर पालिक निगम भिलाई द्वारा भीषण गर्मी एवं लू से बचने क्षेत्र में जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। बचाव हेतु बस्तीयों में पाॅपलेट वितरण किया जा रहा है। गर्मी से राहत देने के लिए अलग-अलग स्थानो पर शीतल जल की व्यवस्था भी की गई है। जिससे नागरिको को ज्यादा से ज्यादा सुविधा मिल सके।निगम आयुक्त देवेश कुमार ध्रुव ने गर्मी से बचाव के दिशा-निर्देशो को लोगो तक अधिक से अधिक पहुंचाने व उन्हे जानकारी देने को कहा है। जिसके लिए प्रमुख रूप से ध्यान देने योग्य बाते है।लू के लक्षणः-1. सिर में भीरीपन और दर्द का अनुभव होना।2. बुखार के साथ मुंह का सूखना।3. चक्कर और उल्टी आना।4. कमजोरी के साथ शरीर में दर्द होना।5. शरीर का तापमान अधिक होने के बावजूद पसीने का ना आना।6. अधिक प्यास लगना और पेशाब कम आना।7. भूख ना लगना।8. बेहोश होना।लू से बचने के घरेलू उपायः-1. गर्मी के दिनो में हल्का भोजन करें।2. किसी प्रकार की दवा की जगह ऐसे फल ज्यादा ले, जिसमें पानी की मात्रा अधिक हो।3. लू से बचने के लिए कच्चे आम का लेप बनाकर पैरो के तलवों पर मालिश करें।4. भीषण गर्मी में चाय काफी के स्थान पर समय-समय पर नीबू पानी/शिखंजी/लस्सी पेय पदार्थ को अधिक प्राथमिकता दें।5. दिन में कम से कम दो बार ठंडे पानी से स्नान करें।6. घूप में निकलने से पहले सर व कानों को कपड़े से अच्छी तरह से बांध लें।7. अधिक पसीना आने की स्थिति में ओ.आर.एस. घोल पीयें।8. प्रारंभिक सलाह के लिए उल्टी, सर दर्द, तेज बुखार की दशा में निकट के अस्पताल अथवा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र से जरूरी सलाह लिया जावे।
- भिलाईनगर। नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र में बरसाती पानी के बहाव के लिए बनाये गये छोटे बड़े नहर, नालियो एवं तालाबो की सफाई सभी जोन क्षेत्र में वृहद स्तर पर कराया जा रहा है, जिससे बरसाती पानी का बहाव ठीक ढंग से सके।निगम आयुक्त देवेश कुमार ध्रुव ने निगम के अधिकारी कर्मचारियो को निर्देश दिये है कि आगामी वर्षाऋतु में बरसाती पानी का जमाव न हो तथा नागरिको को कोई असुविधा न हो इसके लिए भिलाई शहर के छोटे बड़े नहर, नालियो एवं तालाबो की सफाई का कार्य समय सीमा में पूर्ण करें। निगम के नेहरू नगर, वैशालीनगर, मदर टेरेसा नगर, खुर्सीपार के जोन आयुक्त अपने अपने क्षेत्रो के नहर, नालियो एवं तालाबो का बरसात पूर्व सघन सफाई हो सके, नाली की सफाई मेनुअल जे.सी.बी. द्वारा, गहरे नालो की सफाई चैन माउंटिंग द्वारा किया जा रहा है। इस बात का ध्यान दिया जा रहा है कि जो भी कचरा एकत्रित हो उसे उसी दिन हटा लिया जावे। जिससे आम नागरिको को परेशानी न हो। जिससे बरसाती पानी अथवा तालाब भरन के दौरान बेतरतीब बहने वाले पानी का जल जमाव न हो। निचली बस्तीयो मंे बरसात का पानी न भरे तथा जल जमाव से होने वाले बिमारी जैसे डायरिया, पीलिया, मलेरिया न फैसे। साथ ही घनी आबादी क्षेत्र में मच्छर की रोकथाम के लिए मेलाथियान एवं धुएॅ का छिड़काव भी किया जा रहा है तथा गढ़ढे में जमे पानी पर जला आईल का छिड़काव भी किया जा रहा है। सफाई अभियान में काम कर रहे कर्मचारियों की का कहना है कि हम लोग नालियों की सफाई करके आते हैं स्थानीय निवासियों द्वारा उसमें दोबारा कचरा डाल दिया जाता है आयुक्त नगर निगम भिलाई में सभी नागरिकों से सहयोग हेतु अपील की है कि नालियों में कचरा मत डालें कचरे को अलग-अलग गीला कचरा सूखा कचरा अलग-अलग करके रोज सुबह आने वाले रिक्शा वाले सफाई की सफाई कर्मचारी को देवें गीले कचरे से खाद बन जाएगा सूखे कचरे का करके उपयोग किया जा सकता हैआयुक्त श्री ध्रुव एवं स्वास्थ्य अधिकारी धर्मेन्द्र मिश्रा स्वयं प्रतिदिन मैदानी क्षेत्रो में भ्रमण कर सफाई किये जा रहे क्षेत्रो का मानिटरिंग कर रहे तथा आवश्यकतानुसार दिशा निर्देश भी दे रहे है कि किस प्रकार सफाई व्यवस्था सुचारू रूप से चले।
-
परीक्षा में बैठने वाले अधिकारियों की सूची 15 जून 2024 तक जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय में होगी जमा
दुर्ग, 22 मई 2024/ छत्तीसगढ़ शासन विभागीय परीक्षा प्रकोष्ठ के अंतर्गत शासकीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए (जिनके लिए विभागों द्वारा विभागीय परीक्षा निर्धारित की गई हो) विभागीय परीक्षा का आयोजन 05 अगस्त से 13 अगस्त 2024 तक किया गया है। इस संबंध में कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने जिले के समस्त विभागों के अधिकारियों को परिपत्र जारी कर उपरोक्त विभागीय परीक्षा में बैठने हेतु इच्छुक अधिकारियों की सूची 15 जून 2024 के पूर्व जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय में भिजवाना सुनिश्चित करने कहा है। -
27 मई 2024 को बीआईटी दुर्ग में प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन
दुर्ग/ कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देशानुसार लोकसभा निर्वाचन - 2024 संसदीय क्षेत्र 07 दुर्ग के मतगणना तिथि 04 जून 2024 को मतगणना परिणाम घोषित होने उपरांत तत्काल ईव्हीएम, व्हीव्हीपैट तथा डाकमत पत्र एवं अन्य दस्तावेजों का सिलिंग कार्य शंकराचार्य प्रोफेशनल विश्वविद्यालय, जुनवानी मिलाई में किया जायेगा। इस संबंध में 27 मई 2024 को भिलाई इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (बीआईटी) दुर्ग के मेकेनिकल ब्रांच ब्लॉक डी कक्ष क्रमांक 101 में प्रातः 11 बजे से संबंधित अधिकारी-कर्मचारियों का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया है। संबंधित सभी अधिकारी-कर्मचारियों को उपस्थित होना अनिवार्य है। आदेशानुसार सभी अधिकारी-कर्मचारियों को परिचय पत्र हेतु पासपोर्ट साइज फोटो अनिवार्य रूप से लाने कहा गया है। समय पर उपस्थित नहीं होने पर अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी। -
-राशनकार्ड हेतु ई-श्रम कार्डधारियों को परिवार के सदस्यों का आधार कार्ड, ई-श्रम कार्ड एवं बैंक खाते की जानकारी निर्धारित आवेदन पत्र के साथ करानी होगी उपलब्ध*
-जिले के 13 हजार 276 ई-श्रम कार्डधारियों में से 3 हजार 279 का बना राशनकार्ड*
दुर्ग/ जिले में 13 हजार 276 व्यक्ति ई-श्रम कार्डधारी के रूप में चिन्हांकित है, जिन्हें प्राथमिकता राशनकार्ड कार्ड की पात्रता है। शासन के निर्देशानुसार ई-श्रम कार्डधारियों द्वारा अपने परिवार के सदस्यों का आधार कार्ड, ई-श्रम कार्ड एवं बैंक खाते की जानकारी राशनकार्ड हेतु निर्धारित आवेदन पत्र के साथ अपने क्षेत्र के स्थानीय निकाय- शहरी क्षेत्र में नगर निगम, नगर पालिका परिषद, नगर पंचायत एवं ग्रामीण क्षेत्र में ग्राम पंचायतों में उपलब्ध कराये जाने पर उन्हें पात्रतानुसार राशनकार्ड जारी किया जायेगा। खाद्य नियंत्रक से मिली जानकारी के अनुसार चिन्हांकित ई-श्रम कार्डधारियों में से अब तक जिले में 3 हजार 279 का राशनकार्ड बनाकर प्रदाय कर दिया गया है। शेष बचे चिन्हांकित ई-श्रम कार्डधारी से अपील की गई है कि वे स्थानीय निकाय से संपर्क कर अपना राशनकार्ड शीघ्र बनवा लें या परिवार को जारी राशनकार्ड में अपना नाम जुड़वा सकते है। यदि उन्हें पहले से राशनकार्ड जारी है तो अपने निकटतम शासकीय उचित मूल्य दुकान में राशनकार्ड की जानकारी उपलब्ध करायें। राशनकार्ड हेतु आवेदन पत्र एवं जानकारी नही प्रस्तुत करने पर यह माना जावेगा कि उनके परिवार में राशनकार्ड बना हुआ है एवं उनका नाम राशनकार्ड में अंकित है। -
जशपुर, जिले में ट्रक और ऑटो रिक्शा की टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई है तथा आठ घायल हो गए। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना सोमवार -मंगलवार की दरमियानी रात करीब दो बजे जिले के बगीचा थाना क्षेत्र में हुई जब पीड़ित एक शादी समारोह में खान-पान का काम करने के बाद ऑटो रिक्शा से डूमरटोली गांव में अपने घर लौट रहे थे। अधिकारी ने बताया कि तहसील चौक के निकट एक ट्रक ने ऑटो रिक्शा को टक्कर मार दी, जिससे ऑटो रिक्शा में सवार छोटू (11) और दीपेश नागेश (14) की मौत हो गई तथा आठ अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिस दल को मौके के लिए रवाना किया गया तथा घायलों को अस्पताल भेजा गया। उन्होंने बताया कि घायलों में से पांच को अंबिकापुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है तथा तीन अन्य का इलाज बगीचा के अस्पताल में किया जा रहा है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया है। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है तथा चालक की खोज की जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है तथा मामले की जांच की जा रही है।
- - अवैध रेत भंडारण करने पर 7 लोगों पर प्रकरण दर्जबिलासपुर /कलेक्टर श्री अवनीश शरण के निर्देश पर बोदरी व तखतपुर तहसील में अवैध खनिज उत्खनन व संग्रहण के खिलाफ ठोस कार्रवाई की गई। अवैध उत्खनन करते हुए एक जेसीबी, छह हाईवा जब्त करने के साथ ही अवैध रेत संग्रहण करने वाले 7 लोगों पर मामला दर्ज किया गया है। मई माह में अब तक अवैध खनिज उत्खनन एवं परिवहन से जुड़े 61 मामलों में 10.80 लाख समझौता शुल्क वसूल किया गया है।खनिज विभाग के अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि ग्राम तेलसरा तहसील बोदरी में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बिल्हा श्री बजरंग वर्मा के नेतृत्व में तहसीलदार बोदरी, नायब तहसीलदार पटवारी एवं कोटवारों के टीम के द्वारा चकरभाठा एयरपोर्ट के आस-पास के क्षेत्रों में अवैध मुरूम उत्खनन के शिकायत प्राप्त होने पर 20 मई की रात 11.30 बजे के आस-पास टीम के द्वारा आकस्मिक जांच की गई, जिसमें ग्राम तेलसरा में अवैध मुरूम उत्खनन करते एक जेसीबी तथा 05 हाईवा जप्त किया गया था तथा अवैध रूप से मुरूम परिवहन करते 01 हाईवा उत्खनन क्षेत्र से अलग रास्ते में जप्त कर थाना चकरभाठा की अभिरक्षा में रखा गया है।उल्लेखनीय है कि एयरपोर्ट के आस-पास के क्षेत्रों में अवैध मुरूम उत्खनन के शिकायत प्राप्त होने पर खनिज अमला द्वारा भी कई बार कार्रवाई की जा चुकी है। विगत एक सप्ताह पूर्व भी राजस्व, खनिज एवं पुलिस की संयुक्त टीम के द्वारा उक्त क्षेत्र की जांच की गई थी जिसमें सफलता नहीं मिल पाई थी। अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बिल्हा के द्वारा भू-राजस्व संहिता 1959 की धारा 247 के तहत् प्रकरण दर्ज किया जाकर कलेक्टर बिलासपुर को निराकरण हेतु प्रेषित किया जावेगा। सुश्री ज्योति पटेल, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व तखतपुर, तहसीलदार एवं पटवारियों के साथ ग्राम मोढे तहसील तखतपुर में भी आकस्मिक जांच के दौरान ग्राम मोढे में 20 मई को विभिन्न स्थानों पर अवैध तरीके से खनिज रेत भण्डारित की जानकारी खनिज विभाग को दी गई जिस पर कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक बिलासपुर के द्वारा तत्काल संज्ञान लेते हुये खनिज विभाग एवं पुलिस विभाग की टीम को ग्राम मोढे में जाकर तैयार करने हेतु निर्देशित किया गया है।सहायक खनि अधिकारी तथा खनिज विभाग की टीम द्वारा मौका स्थल पर भंडारित खनिज रेत लगभग 813 घनमीटर मात्रा जप्त कर श्री बजरंग धुरी, श्री जुटेल, श्री रूपेश रजक, श्री बिहारी उर्फ ननकी धुरी, लीलाधुरी, श्री बजरंग रजक एवं ग्राम पंचायत मोढे़ के सरपंच कुल 07 लोगों के विरूद्ध अवैध रेत भंडारण का प्रकरण तैयार किया गया है। जिसे ग्राम कोटवार श्री सोनू दास की सुपुदर्गी में रखा गया है तथा एक ट्रेक्टर मय खनिज रेत को भी जप्त थाना तखतपुर की अभिरक्षा में रखा गया है। जप्त खनिज, खनिजमय वाहनों पर खनिज अधिनियम के प्रावधानें/भू-राजस्व संहिता 1959 में उल्लेखित प्रावधानों के तहत कार्यवाही की जा रही है। खनिज अमला द्वारा राजस्व एवं पुलिस की टीम के द्वारा लगातार विभिन्न क्षेत्रों पर खनिजों के अवैध उत्खन, परिवहन, भंडारण पर कार्यवाही की जा रही है। माह मई-2024 में अब तक अवैध खनिज परिवहन 55 मामले एवं अवैध खनिज उत्खनन 06 मामले दर्ज कर 61 प्रकरणों का निराकरण कर समझौता राशि 1079801 जमा कराया जा चुका है शेष प्रकरणों में निमयानुसार कार्यवाही की जा रही है।
- समय-सीमा की बैठक में अधिकारियों को दिए निर्देशबालोद । कलेक्टर श्री इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल ने बालोद जिले को दुर्घटना मुक्त जिला बनाने के अभियान में जिले के सभी अधिकारी-कर्मचारियों को सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने को कहा है। जिससे कि जिले मेें सड़क दुर्घटना की रोकथाम की प्रभावी उपाय सुनिश्चित की जा सके। कलेक्टर श्री चन्द्रवाल आज संयुक्त जिला कार्यालय सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक में उपस्थित अधिकारियों एवं विभाग प्रमुखों को उक्ताशय के निर्देश दिए हंै। बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डाॅ. संजय कन्नौजे, अपर कलेक्टर श्री चन्द्रकांत कौशिक सहित राजस्व अनुविभागीय अधिकारियों के अलावा अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।बैठक में कलेक्टर ने जिले में सड़क दुर्घटना की रोकथाम के उपायों के संबंध में विस्तृत चर्चा कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। श्री चन्द्रवाल सड़क सुरक्षा के उपायांे के अंतर्गत आम लोगों को हेलमेट पहनने के लिए प्रेरित करने हेतु मोटर सायकल से कार्यालय आने वाले सभी अधिकारी-कर्मचारियों के लिए हेलमेट का उपयोग अनिवार्य कराने के भी निर्देश दिए। कलेक्टर ने जिले के सभी अधिकारी-कर्मचारियों के अलावा मोटर सायकल का उपयोग करने वाले सभी लोगों के लिए हेलमेट का उपयोग अनिवार्य करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को सड़क सुरक्षा के उपायो के संबंध में जानकारी देने हेतु दीवाल लेखन एवं फ्लैक्स आदि लगवाने के भी निर्देश दिए। श्री चन्द्रवाल ने जिले के सभी अधिकारी-कर्मचारियों को जिले को दुर्घटना मुक्त बनाने के इस महति अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने को कहा।बैठक में कलेक्टर श्री चन्द्रवाल के निर्देशानुसार जिला शिक्षा अधिकारी के द्वारा आज शिक्षा गुणवत्ता में सुधार हेतु शिक्षा विभाग द्वारा निर्धारित किए गए लक्ष्य एवं उपलब्धियों के संबंध में पावर प्वाॅइंट पे्रजेंटेशन माध्यम से जानकारी दी गई। इस दौरान जिला शिक्षा अधिकारी के द्वारा जिले में शिक्षा गुणवत्ता के सुधार हेतु शिक्षा विभाग के द्वारा निर्धारित किए गए लक्ष्य एवं उपलब्धियों के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। जिला शिक्षा अधिकारी ने विद्यार्थियों के लिए आगामी शिक्षा सत्र में अध्ययन-अध्यापन की अनुकूल व्यवस्था के अलावा गणवेश, पाठ्यपुस्तक, मध्याह्न भोजन का संचालन आदि के संबंध में जानकारी दी। इसके अलावा शाला भवनों के निर्माण एवं मरम्मत कार्य आदि की भी जानकारी दी। कलेक्टर ने जिला शिक्षा अधिकारी को जिले में शिक्षा गुणवत्ता के सुधार हेतु पुख्ता उपाय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
- रायपुर। रायपुर जिला कलेक्टर डाॅ. गौरव कुमार सिंह के आदेषानुसार एवं नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त श्री अबिनाष मिश्रा के निर्देषानुसार नगर निगम जोन 9 नगर निवेष विभाग की टीम ने जोन कमिष्नर श्री संतोष पाण्डेय के नेतृत्व एवं कार्यपालन अभियंता श्री केके शर्मा, सहायक अभियंता श्री प्रवीण साहू, उपअभियंता श्री कुंदन साहू की उपस्थिति में जोन 9 के तहत महर्षि वाल्मिकी वार्ड क्रमांक 32 के अवंति विहार क्षेत्र में लगभग 2000 वर्गफीट शासकीय भूमि पर अवैध कब्जा जमाकर वहां आटो मोबाईल सेंटर का अवैध कब्जा किये जाने की जनषिकायत सही पाकर स्थल पर तत्काल रोक लगायी एवं कार्यवाही करते हुए अवैध आटो मोबाईल सेंटर को अवंति विहार में हटाते हुए लगभग 2000 वर्गफीट शासकीय भूमि को कब्जा मुक्त करवाकर प्राप्त जनषिकायत का जोन के स्तर पर त्वरित निदान किया गया।
- रायपुर - रायपुर जिला कलेक्टर डाॅ. गौरव कुमार सिंह के आदेषानुसार एवं नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त श्री अबिनाष मिश्रा के निर्देषानुसार नगर निगम के सभी जोनो के नगर निवेष विभाग की टीमों द्वारा अपने -अपने जोन क्षेत्र में आवासीय क्षेत्रों में निरंतर रैन वाटर हार्वेस्टिंग प्रणाली का निरीक्षण किया जा रहा है।इस क्रम में नगर निगम जोन 8 नगर निवेष विभाग की टीम ने जोन 8 जोन कमिष्नर श्री अरूण धु्रव के निर्देष पर कार्यपालन अभियंता श्री अभिषेक गुप्ता, सहायक अभियंता श्री ईष्वर लाल टावरे, उपअभियंता श्री अक्षय भारद्वाज की उपस्थिति में जोन 8 के विभिन्न आवासीय क्षेत्रों के बिल्डरों के आवासीय परिसर में रैन वाटर हार्वेस्टिंग प्रणाली का स्थल निरीक्षण किया ।निरीक्षण उपरांत जोन 8 जोन कमिष्नर ने जोन नगर निवेष विभाग की ओर से वालफोर्ट एलेन्सिया सरोना, पार्थिवी प्राविन्स सरोना, मारूति लाइफ स्टाइल कोटा मार्ग के प्रबंधकों को उनके आवासीय परिसरो में स्थापित रैन वाटर हार्वेस्टिंग प्रणाली का रखरखाव नहीं किये जाने पर नोटिस जारी कर रखरखाव की व्यवस्था अनिवार्य रूप से करने एवं जोन 8 नगर निवेष विभाग को प्रणाली की चलित एवं व्यवस्थित फोटोग्राफ भेजकर सूचित करने के निर्देष दिये है, अन्यथा की स्थिति में रैन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम प्रणाली का रखरखाव नहीं होने पर प्रति वर्ष भूखण्ड क्षेत्रफल पर प्रति 100 वर्ग मीटर पर 1000 रू. की दर से वार्षिक सास्ती आरोपित करते हुए नियमानुसार अर्थदण्ड की कार्यवाही प्रस्तावित करने की चेतावनी दी गई है।जोन 8 नगर निवेष विभाग ने जोन क्षेत्र में कोटा स्थित डीएम टावर , कृष्णा पैराडाइस, को निरीक्षण के बाद परिसर में रैन वाटर हार्वेस्टिंग प्रणाली की स्थापना नहीं होना पाकर प्रबंधको को नोटिस जारी कर अनिवार्य रूप से रैन वाटर हार्वेस्टिंग प्रणाली की स्थापना कर चलित व व्यवस्थित फोटोग्राफ सहित निगम जोन 8 नगर निवेष विभाग को सूचना देने निर्देषित किया है। अन्यथा की स्थिति में प्रणाली की स्थापना ना करने पर प्रति वर्ष भूखण्ड क्षेत्रफल पर प्रति 100 वर्ग मीटर पर 1000 रू. की दर से वार्षिक सास्ती आरोपित करते हुए नियमानुसार अर्थदण्ड की कार्यवाही प्रस्तावित करने की चेतावनी दी गई है।
-
रायपुर-रायपुर जिला कलेक्टर डॉक्टर गौरव कुमार सिंह के आदेशानुसार एवं नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त श्री अबिनाश मिश्रा के निर्देशानुसार नगर निगम मुख्यालय नगर निवेश विभाग एवं सभी जोनों के नगर निवेश विभाग की टीमों द्वारा अवैध अतिक्रमण पर कार्यवाही की जा रही है. आज नगर निगम जोन 10 नगर निवेश विभाग की टीम द्वारा जोन के तहत कैनाल लींकिंग रोड में भगवान श्री झूलेलाल की मूर्ति के पास किये गए अवैध अतिक्रमण को हटाने की कार्यवाही जोन 10 जोन कमिश्नर श्री रमेश जायसवाल के नेतृत्व एवं कार्यपालन अभियंता श्री दिनेश सिन्हा, सहायक अभियंता श्री योगेश यदु, उप अभियंता श्री अतुल कुमार सिंह, श्री रविप्रभात साहू की उपस्थिति में की. कार्यवाही के दौरान स्थल पर नगर निगम जोन 10 नगर निवेश की टीम ने एक कुलर रिपेयर की दुकान को हटाने एवं एक निर्माण कार्य को स्थल पर बंद करवाते हुए स्थल में एक हाईवा वाहन रेती, गिट्टी एवं अन्य निर्माण सामग्रियां जब्त कीं.
- रायपुर । रायपुर जिला कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह के आदेशानुसार एवं नगर पालिक निगम के आयुक्त श्री अबिनाश मिश्रा के निर्देशानुसार नगर निगम क्षेत्र में अवैध प्लाटिंग के प्रकरणों पर कार्यवाही लगातार जारी है. आज नगर निगम मुख्यालय नगर निवेश उडनदस्ता एवं नगर निगम जोन 1 नगर निवेश विभाग की टीम ने जोन के यतियतनलाल वार्ड नम्बर 4 के गोंदवारा में अनुग्रह सोसायटी के पीछे लगभग 3 एकड़ निजी भूमि पर बनाई गयी अवैध मुरुम रोड को जेसीबी मशीन की सहायता से काटकर एवं वहाँ मार्ग में आवागमन बाधित कर अज्ञात व्यक्ति द्वारा निगम की कार्यवाही के दो दिन बाद पुनः की जा रही अवैध प्लाटिंग पर जोन 1 जोन कमिश्नर श्री हितेंद्र यादव के नेतृत्व एवं कार्यपालन अभियंता श्री गजाराम कँवर, सहायक अभियंता श्री सैयद जोहेब, उप अभियंता सुश्री श्रुति चतुर्वेदी, श्री अजीत सिंह राठौर की उपस्थिति में पुनः कारगर रोक लगाने की कार्यवाही की.जोन 1 के जोन कमिश्नर श्री हितेन्द्र यादव ने बताया कि रायपुर जिला कलेक्टर के आदेशानुसार एवं रायपुर नगर पालिक निगम आयुक्त के निर्देशानुसार जोन 1 के गोंदवारा में अगुग्रह सोसायटी के पीछे लगभग 3 एकड़ निजी भूमि पर नगर निगम जोन 1 नगर निवेश द्वारा की गयी कार्यवाही के दो दिन बाद पुनः की जा रही अवैध प्लाटिंग पर रोक लगायी गयी है । उल्लेखनीय है कि जोन 1 के नगर निवेश विभाग के माध्यम से रायपुर तहसीलदार को पत्र लिखकर निजी भूमि के भूमि स्वामियों की जानकारी सम्बंधित नगर निगम जोन 1 नगर निवेश विभाग को शीघ्र उपलब्ध करवाने कहा गया है। तहसील कार्यालय से जानकारी मिलते ही राज्य शासन के अधिनियम के प्रावधानों के अनुसार अवैध प्लाटिंगकर्ताओं के विरूद्ध संबंधित पुलिस थाना में नियमानुसार कड़ी कार्यवाही करने नामजद एफआईआर दर्ज करवायी जायेगी।
- बिलासपुर /भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय द्वारा खमतराई स्टेडियम के सामने स्थित दूरदर्शन उच्च शक्ति प्रेषण केन्द्र में 2408 वर्गफीट पर निर्मित ऑफिस को केन्द्र सरकार एवं राज्य सरकार के कार्यालयों या उनके संगठनों को किराए पर दिए जाने की पेशकश की गई है।केन्द्र सरकार एवं राज्य सरकार के कार्यालयों या संगठनों जिन्हें ऑफिस संचालन हेतु उक्त परिक्षेत्र में किराए पर भवन की आवश्यकता है, नोडल अधिकारी श्री एएन पाण्डेय, सहायक निदेशक (अभियांत्रिकी) मो.नं. 9770390057 एवं श्री नवीन जायसवाल, सहायक निदेशक (अभियांत्रिकी) के मो.नं. 997712259 पर संपर्क किया जा सकता है।
- बिलासपुर, /छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय द्वारा वर्ष 2023 हेतु जिला न्यायाधीश (प्रवेश स्तर) के 37 रिक्त पदों से संबंधित पुनः अधिसूचना जारी की जा चुकी है, जिसकी जानकारी छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के वेबसाईट https://highcourt.cg.gov.in पर उपलब्ध है।






.jpg)
.jpg)

.jpg)













.jpg)
.jpg)

