- Home
- छत्तीसगढ़
- रायपुर। भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा की प्रदेश इकाई ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर सेवा पखवाड़ा के तहत रायपुर मरीन ड्राइव में जन्मोत्सव का कार्यक्रम आयोजित किया।भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष मखमूर इकबाल खान के नेतृत्व में विशाल रक्तदान शिविर, सवच्छता अभियान, स्वास्थ्य शिविर एवं कपड़ा वितरण, फल वितरण का आयोजन किया। श्री मोदी के 75वें जन्मदिन के अवसर पर 75 यूनिट रक्तदान किया गया। 75 महिलाओं को साड़ी वितरण किया गया। 75 पौधे वितरण किए गए। 75 पुरुषों को कपड़ा वितरण किया गया।और साथ ही 75 हेलमेट और 75 kg फलों का वितरण का भी किया गया। प्रधानमंत्री श्री मोदी की विशाल फोटो प्रदर्शनी आकर्षण का केंद्र रही। इस अवसर पर सभी के समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया एवं समाज प्रमुखों ने उपस्थिति दर्ज कराई।उक्त कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी ने उपस्थित होकर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सभी को बधाई दी और साथ ही ब्लड डोनर को प्रमाण पत्र प्रदान किया। कार्यक्रम के दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव जी का भी जन्म दिवस मनाया गया।कार्यक्रम में उपस्थित मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल, वफ्फ बोर्ड के अध्यक्ष सलीम राज, कैबिनेट मंत्री, अल्पसंख्यक आयोग अमरजीत छाबड़ा, नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव अपेक्स बैंक के अध्यक्ष केदारनाथ गुप्ता जी, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश सह प्रभारी आरिफ खान, अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व अध्यक्ष शकील अहमद, प्रदेश महामंत्री शाहिद खान, राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य नजमा अजीम, प्रदेश उपाध्यक्ष असगर अली, उपाध्यक्ष श्रीमती नौरीन शमशी, हमीद अहमद शाह, प्रदेश मंत्री रेशमा शेख, कोषाध्यक्ष रजिया खान, कार्यालय प्रभारी गगन दीप सिंह, श्रीमती रेहाना खान, पूर्व मदरसा बोर्ड अध्यक्ष मिर्जा एजाज बेग, पूर्व उर्दू एकेडमी के अध्यक्ष अकरम कुरैशी जी, पूर्व मदरसा बोर्ड अध्यक्ष यूनुस कुरैशी जी, सोशल मीडिया प्रभारी जावेद रब्बानी, सह प्रभारी फैजान खान सैयद रजा,हकिम अब्दुल माजीद,जीशान सिद्दीकी, बालोद जिलाध्यक्ष अकबर तिगाला,अंबिकापुर जिलाध्यक्ष विक्रम बाबरा, गुलाम रहमान, विनय बेहरा, अबदा बेगम, फैजल खान,सिकंदर खान,अनवील मेसी ,रेहाना,अब्दुल मजीद, जोयाब अली सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
-
- फोटो प्रदर्शनी में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के जीवन की खुबसूरत झांकी तथा उनके द्वारा कर्तव्यनिष्ठा के साथ देश के लिए किए जा रहे कार्यों एवं योगदान की झलक दिखाई दी
- फोटो प्रदर्शनी का बड़ी संख्या में नागरिकों ने किया अवलोकन
- जनसंपर्क विभाग की पत्रिका जनमन का किया गया नि:शुल्क वितरण
राजनांदगांव । प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर जनसंपर्क विभाग द्वारा सेवा पखवाड़ा के तहत भारतरत्न स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी स्मृति शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय राजनांदगांव में प्रधानमंत्री जी के जीवन पर आधारित फोटो प्रदर्शनी लगाई गई। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने प्रधानमंत्री जी के जीवन पर आधारित फोटो प्रदर्शनी का शुभारंभ कर अवलोकन किया। जनसंपर्क विभाग द्वारा प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के जीवन पर आधारित फोटो प्रदर्शनी आकर्षण का केन्द्र रहा। जनसंपर्क विभाग द्वारा फोटो प्रदर्शनी में देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के जीवन की खुबसूरत झांकी तथा उनके द्वारा कर्तव्यनिष्ठा के साथ देश के लिए किए जा रहे कार्यों एवं योगदान की झलक दिखाई दी। फोटो प्रदर्शनी का बड़ी संख्या में नागरिकों ने अवलोकन किया। इस दौरान जनसंपर्क विभाग की पत्रिका जनमन का नि:शुल्क वितरण भी किया गया।
उल्लेखनीय है कि जनसंपर्क विभाग की फोटो प्रदर्शनी में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के बचपन, पाठशाला, माँ से मिला ईमानदारी का संस्कार, हिमालय की गोद में, गांव एक तो लोगों में भेद क्यों, एक पेड़ माँ के नाम देश की हर माँ को हरित सम्मान, कर्म के प्रति समर्पण, एक मेहनती कार्यकर्ता एक कुशल संगठनकर्ता, जनभागीदारी जन-जन की सामूहिक हिस्सेदारी, ऐसा साहस जो करे उसी का नाम नरेन्द्र, देश की सेवा कैसे करूं-कहां से शुरू करूं, कलम कविता कला करूण, शिक्षा का एक नया अध्याय, डिजिटल हुई पहचान डिजिटल से भुगतान डिजिटल से जीवन आसान, अंतरिक्ष शक्ति, मेरे देश के जवान तुझकों शत-शत प्रणाम, आतंकवाद को मुंहतोड़ जवाब, महामारी के दौरान भी न थमा सुधारों का दौर, भारत का संकल्प रक्षा बलों का कायाकल्प, छत्तीसगढ़ को मिली सौगात, देशभक्ति की शक्ति, हर गरीब के सिर पर हो अपनी छत, जब दुनिया देती है प्रधानमंत्री को सम्मान बढ़ जाती है भारत की शान युवा नमों जीवन एक खोज सहित विभिन्न उपलब्धियों की जानकारी दी गई। इस अवसर पर श्री कोमल सिंह राजपूत, कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे, संयुक्त संचालक जनसंपर्क डॉ. उषा किरण बड़ाईक सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे। - - विधानसभा अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी 2.0 अंतर्गत आयोजित अंगीकार 2025 एवं आवास मेला कार्यक्रम में की शिरकत- 7730 आवासों का निर्माण किया गया पूर्ण- 337 नवीन आवास स्वीकृत- स्वच्छता की ली गई शपथराजनांदगांव । विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह आज गांधी सभागृह राजनांदगांव में प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी 2.0 अंतर्गत आयोजित अंगीकार 2025 एवं आवास मेला कार्यक्रम में शामिल हुए। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने सभी को भगवान विश्वकर्मा जयंती एवं देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी अंतर्गत 7956 आवासों की स्वीकृति दी गई थी। जिसमें से 7730 आवासों का निर्माण पूर्ण कर लिया गया है। पूर्ण आवास की राशि हितग्राहियों के खाते में अंतरित की गई है। नये आवास में सम्मान के साथ आज सभी हितग्राही गृह प्रवेश करने जा रहे है। उन्होंने सभी हितग्राहियों को नये आवास के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कार्यक्रम में प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत हितग्राहियों को स्वीकृति पत्र प्रदान किया एवं गृह प्रवेश कराया। प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना सहित अन्य योजनाओं के हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया।महापौर श्री मधुसूदन यादव ने भगवान विश्वकर्मा जयंती की सभी हार्दिक शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्मदिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी अंतर्गत कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। उन्होंने आवास योजना के हितग्राहियों को स्वीकृति पत्र मिलने एवं एवं गृह प्रवेश के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी अंतर्गत 337 नवीन आवास स्वीकृत किए गए है। इसके पहले 7730 आवास पूर्ण किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में आवास निर्माण कार्य को गति मिली है। इस दौरान सभी ने स्वच्छता की शपथ ली। इस अवसर पर श्री कोमल सिंह राजपूत, सभापति श्री पारस वर्मा, श्री रमेश पटेल, श्री राजेश श्यामकर, श्री शिव वर्मा, श्री सौरभ कोठारी, श्री किशुन यदु, पार्षदगण, आयुक्त नगर निगम श्री अतुल विश्वकर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं नागरिकगण उपस्थित थे।
-
- सब्जियों की खेती करने वाले किसानों को रियायती दरों पर मिलेंगे सीडलिंग पौधे
राजनांदगांव । विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने आज राजनांदगांव प्रवास के दौरान शासकीय उद्यान रोपणी पेण्ड्री में ऑटोमेटिक वेजीटेबल सीडलिंग यूनिट का अवलोकन किया। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सिंह ने ऑटोमेटिक वेजीटेबल सीडलिंग यूनिट के प्रोसेसिंग तकनीक के बारे में जानकारी ली। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह को बताया गया कि राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के माध्यम से शासकीय उद्यान रोपणी, पेण्ड्री जिला राजनांदगांव में राज्य की दूसरी सबसे बड़ी आटोमेटिक वेजीटेबल सीडलिंग यूनिट का निर्माण सब्जी की खेती करने वाले किसानों को रियायती दरों में रोपा (थरहा) उपलब्ध कराने के उद्देश्य से स्थापित की गई है। आटोमेटिक प्लग टाईप वेजीटेबल सीडलिंग यूनिट में तैयार किये जाने वाले पौधे, अन्य माध्यमों से तैयार पौधों (थरहा) की तुलना में रोग रहित स्वस्थ तथा अधिक उत्पादन वाले होते है। जिससे किसानों को अच्छा लाभ मिलता है। ऑटोमेटिक वेजीटेबल सीडलिंग यूनिट में पौध उत्पादन क्षमता प्रति मौसम 60 लाख पौधे तैयार करने की है। पूरे वर्ष में लगभग 180 लाख पौधे उत्पादित किया जाता है, जो क्षेत्रीय किसानों को रियायती दरों पर उपलब्ध होगा। यूनिट के माध्यम से किसानों को सब्जियों की विभिन्न वैरायटी के सीडलिंग पौधे (थरहा) किफायती दर पर उपलब्ध रहेंगे, जिससे उन्हें फायदा होगा।
उल्लेखनीय है कि वर्ष 2022 में चक्रवाती तूफान के कारण पलग टाईप वेजिटेबल सीडलिंग यूनिट क्षतिग्रस्त हो गया था। जिसकी मरम्मत के लिए उद्यानिकी विभाग से 32 लाख रूपए तथा डीएमएफ मद से 19 लाख रूपए की लागत से मरम्मत का कार्य किया जा रहा है। इस अवसर पर अध्यक्ष जिला पंचायत श्रीमती किरण वैष्णव, अध्यक्ष जनपद पंचायत श्रीमती प्रतिमा चंद्राकर, उपाध्यक्ष जिला पंचायत श्रीमती किरण साहू, श्री कोमल सिंह राजपूत, पूर्व सांसद श्री प्रदीप गांधी, कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे, एसडीएम श्री खेमलाल वर्मा, प्रभारी सहायक संचालक उद्यानिकी श्री रविन्द्र मेहरा सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे। - - विधानसभा अध्यक्ष ने 60 लाख रूपए की लागत के सखी वन स्टॉप सेंटर के भवन के लिए भूमिपूजन किया- सखी वनस्टॉप सेंटर में पीडि़त महिलाओं को एक ही छत के नीचे मिलेगा विधिक, चिकित्सा, पुलिस सहायता और परामर्श- सखी वन स्टॉप सेंटर भवन बनने से पीडि़त महिलाओं को मिलेगा एक आश्रय स्थल- विधानसभा अध्यक्ष ने पोषण माह के अंतर्गत सुपोषण-2025 रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवानाराजनांदगांव । विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने आज बल्देवबाग राजनांदगांव में 60 लाख रूपए की लागत से सखी वन स्टॉप सेंटर भवन निर्माण के लिए भूमिपूजन किया। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने पोषण माह के अंतर्गत सुपोषण 2025 रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा कि आज भगवान विश्वकर्मा जयंती और देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के जन्म दिवस के अवसर पर 60 लाख रूपए की लागत के सखी वन स्टॉप सेंटर भवन के लिए भूमिपूजन किया गया। उन्होंने कहा कि सखी वन स्टॉप सेंटर केन्द्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है। जिसमें पीडि़त महिलाओं को एक ही छत के नीचे विधिक सहायता, चिकित्सा सहायता, पुलिस सहायता और परामर्श दिया जाता है। इसके साथ ही महिला को प्रताडि़त कर घर से निकाल देने पर आपातकाल में कुछ दिनों तक रह सकती है। उन्होंने कहा कि राजनांदगांव में सखी वन स्टॉप सेंटर वर्ष 2017 से संचालित है। सखी वन स्टॉप सेंटर भवन बनने से पीडि़त महिलाओं के एक आश्रय स्थल मिलेगा। सखी वन स्टॉप सेंटर माता और बहनों के सम्मान और उनके सम्मान की रक्षा के लिए है। सखी वन स्टॉप सेंटर का अच्छा भवन बनकर तैयार हो जाएगा। राजनांदगांव जिले के लिए यह एक महत्वपूर्ण केन्द्र होगा।अध्यक्ष जिला पंचायत श्रीमती किरण वैष्णव ने कहा कि पीडि़त महिलाओं के लिए बहुत अच्छा सखी वन स्टॉप सेंटर भवन का निर्माण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि महिलाओं के लिए कारगर और मील का पत्थर साबित होगी। पीडि़त महिलाओं को अच्छी सेवाएं मिलेगी। उन्हें चिकित्सा सेवा सहित सभी आवश्यक सेवाएं दी जाएगी। कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग श्रीमती गुरूप्रीत कौर ने बताया कि भारत शासन की योजना के तहत पीडि़त महिलाओं की सहायता के लिए सभी प्रकार की सुविधा व सहायता उपलब्ध कराने के लिए जिले में वर्ष 2017 से सखी वन स्टॉप सेंटर संचालित किया जा रहा है। जिले में सखी वन स्टॉप सेंटर संचालन से अब तक 1551 पीडि़त महिलाओं को उनकी आवश्यकतानुसार लाभ दिया गया है। वर्तमान में सखी वन स्टॉप सेंटर सामुदायिक भवन मेंसंचालित है। कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि 17 सितंबर से 16 अक्टूबर 2025 तक सुपोषण 2025 रथ के माध्यम से जन समुदाय को स्वास्थ्य पोषण एवं स्वच्छता और व्यवहार परिवर्तन के लिए जागरूक किया जाएगा। इस अवसर पर महापौर श्री मधुसूदन यादव, उपाध्यक्ष जिला पंचायत श्रीमती किरण साहू, श्री कोमल सिंह राजपूत, श्री रमेश पटेल, कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे, एसडीएम श्री खेमलाल वर्मा सहित पार्षदगण, बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
- -मुख्यमंत्री श्री साय ने 1.84 लाख श्रमिकों को 65 करोड़ रुपये से अधिक की सहायता राशि प्रदान की-मुख्यमंत्री ने विश्वकर्मा जयंती पर श्रमवीरों को दी बड़ी सौगात-दीदी ई-रिक्शा योजना की सहायता राशि 1 लाख रुपये से बढ़ाकर 1.50 लाख रुपये की घोषणा-श्रमिकों के मकान निर्माण हेतु अनुदान राशि 1 लाख रुपये से बढ़ाकर 1.50 लाख रुपये करने की घोषणा-पंजीकृत श्रमिकों के नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच और उपचार की घोषणारायपुर / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर राजधानी रायपुर के इंडोर स्टेडियम में आयोजित श्रमिक महासम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ के निर्माण और विकास में श्रमवीरों की भूमिका अतुलनीय है। उन्होंने कहा कि श्रमवीर समाज की रीढ़ हैं और उनके योगदान से ही विकसित छत्तीसगढ़ तथा विकसित भारत का सपना साकार होगा।मुख्यमंत्री श्री साय ने श्रमिकों के परिश्रम और योगदान की सराहना करते हुए कहा कि श्रमवीरों के उत्साह और भागीदारी से प्रदेशवासियों के सपने पूरे होंगे। इस अवसर पर उन्होंने भगवान विश्वकर्मा जयंती की शुभकामनाएँ दीं और प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रदेशभर के मेहनतकश श्रमिकों को विभिन्न योजनाओं का लाभ प्रदान किया। उन्होंने घोषणा की कि दीदी ई-रिक्शा योजना के तहत मिलने वाली सहायता राशि 1 लाख रुपये से बढ़ाकर 1.50 लाख रुपये की जाएगी। इसी प्रकार मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक सहायता योजना के अंतर्गत श्रमिकों को मकान निर्माण के लिए दी जाने वाली सहायता राशि 1 लाख रुपये से बढ़ाकर 1.50 लाख रुपये की जाएगी। साथ ही, पंजीकृत श्रमिकों की नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच और इलाज का संपूर्ण खर्च अब श्रम विभाग द्वारा किया जाएगा।मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी ने छत्तीसगढ़ राज्य का निर्माण किया और बीते 11 वर्षों से प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जनहितैषी कार्यों से प्रदेश के विकास को नई गति दे रहे हैं। छत्तीसगढ़ की रजत जयंती पर हम सभी श्रमवीरों के परिश्रम को नमन करते हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार श्रमिकों और उनके परिवारों के कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही है—चाहे वह स्वास्थ्य, शिक्षा, सामाजिक सुरक्षा हो या आवास और औजारों की सुविधा, सरकार हर कदम पर श्रमिकों के साथ खड़ी है।मुख्यमंत्री श्री साय ने बताया कि आज 1 लाख 84 हजार 220 श्रमिकों के खातों में श्रम विभाग की विभिन्न योजनाओं—दीदी ई-रिक्शा सहायता योजना, मिनीमाता महतारी जतन योजना, निर्माण श्रमिक मजदूर सुरक्षा उपकरण सहायता योजना, मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण योजना, छात्रवृत्ति योजना आदि के अंतर्गत 65 करोड़ 16 लाख 61 हजार रुपये से अधिक की राशि डीबीटी के माध्यम से अंतरित की गई है। उन्होंने कहा कि पारदर्शिता हमारी सरकार की पहचान है। किसानों और श्रमिकों का पैसा सीधे उनके खातों में पहुँच रहा है। प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में शुरू किए गए ई-श्रम पोर्टल से श्रमिकों को बड़ी राहत मिली है। अब अपंजीकृत श्रमिक की कार्यस्थल पर मृत्यु होने पर भी एक लाख रुपये की सहायता राशि का प्रावधान किया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘श्रमेव जयते’ वेबसाइट और हेल्पलाइन नंबर के माध्यम से शिकायतों का त्वरित निराकरण किया जा रहा है। उन्होंने शिक्षा पर जोर देते हुए ‘‘अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना’’ और श्रमिकों के बच्चों के लिए आईआईटी, जेईई, नीट एवं सीए जैसी परीक्षाओं की निःशुल्क कोचिंग योजनाओं का उल्लेख किया। उन्होंने यह भी बताया कि दिल्ली में यूपीएससी की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए ‘ट्राइबल हॉस्टल’ की सीटें 50 से बढ़ाकर 185 कर दी गई हैं।इस अवसर पर श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने कहा कि श्रमिकों की देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने विश्वकर्मा जयंती की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि आज श्रमिक महासम्मेलन में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय द्वारा प्रदेश के 1.84 लाख श्रमिकों के खातों में 65.16 करोड़ रुपये की राशि डीबीटी के माध्यम से अंतरित की गई है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ तेजी से विकास की ओर अग्रसर है और राज्य सरकार प्रधानमंत्री श्री मोदी की गारंटी को पूरी निष्ठा से पूरा कर रही है। श्रम विभाग के तीन मंडलों के माध्यम से 72 योजनाएँ संचालित हो रही हैं, जिनका लाभ लगातार श्रमिक भाई-बहनों को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि हाल ही में मुख्यमंत्री श्री साय ने अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना में चयनित बच्चों से भेंट की थी और घोषणा की थी कि अगले शैक्षणिक सत्र से इस योजना में सीटें 100 से बढ़ाकर 200 कर दी जाएँगी।समारोह में कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम, वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी, वन मंत्री श्री केदार कश्यप, खाद्य मंत्री श्री दयाल दास बघेल, मंत्री गुरु खुशवंत साहेब, सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल, विधायकगण सर्वश्री राजेश मुणत, मोतीलाल साहू, अनुज शर्मा, छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के अध्यक्ष डॉ. राम प्रताप सिंह, छत्तीसगढ़ श्रम कल्याण मंडल के अध्यक्ष श्री योगेश दत्त चौबे, छत्तीसगढ़ राज्य नागरिक आपूर्ति आयोग के अध्यक्ष श्री संजय श्रीवास्तव, अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष श्री अमरजीत छाबड़ा, जिला पंचायत रायपुर के अध्यक्ष श्री नवीन अग्रवाल, श्रम विभाग के सचिव श्री हिम शिखर गुप्ता, संयुक्त सचिव श्रीमती फरिहा आलम, अपर आयुक्त श्रम श्री एस.एल. जांगड़े, श्रीमती सविता मिश्रा, छत्तीसगढ़ भवन निर्माण एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के सचिव श्री गिरीश रामटेके सहित अनेक जनप्रतिनिधिगण एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
- रायपुर / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज रायपुर के इंडोर स्टेडियम में श्रम विभाग द्वारा आयोजित प्रदर्शनी का अवलोकन किया। छत्तीसगढ़ की रजत जयंती और विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर श्रम विभाग द्वारा 12 से 19 सितम्बर तक प्रदेश के सभी जिलों में 55 स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इन शिविरों में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच, निःशुल्क दवा वितरण, श्रमिक पंजीयन और नवीनीकरण की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। निर्माण श्रमिकों के कौशल उन्नयन के लिए महासमुंद, बिलासपुर और राजनांदगांव जिलों में विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रारंभ किए गए हैं। अन्य जिलों में भी श्रमिकों को प्रशिक्षण देने की तैयारी की जा रही है।मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने महासम्मेलन स्थल पर श्रमिकों के लिए सुरक्षा संबंधी सामग्री और विभागीय योजनाओं पर आधारित प्रदर्शनी का अवलोकन किया। कर्मचारी राज्य बीमा सेवाओं द्वारा रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। वहीं श्रम कल्याण मंडल द्वारा श्रमिकों को निःशुल्क चश्मों का वितरण किया गया।श्रमिक महासम्मेलन में विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत श्रमिकों को करोड़ों रुपये की सहायता राशि प्रदान की गई। भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार मंडल के तहत 1.77 लाख से अधिक श्रमिकों को 58.32 करोड़ रुपये, असंगठित कर्मकार राज्य सामाजिक सुरक्षा मंडल के तहत 3,839 श्रमिकों को 4.77 करोड़ रुपये तथा श्रम कल्याण मंडल के तहत 3,332 श्रमिकों को 2.06 करोड़ रुपये की सहायता राशि हितग्राहियों के खातों में सीधे अंतरित की गई। इसमें दीदी ई-रिक्शा सहायता योजना, मिनीमाता महतारी जतन योजना, मुख्यमंत्री निर्माण मजदूर सुरक्षा उपकरण सहायता योजना, मुख्यमंत्री नोनी सशक्तीकरण योजना, मुख्यमंत्री नौनिहाल छात्रवृत्ति योजना, श्रमिक औजार सहायता योजना, सिलाई मशीन सहायता योजना और सायकल सहायता योजना सहित कई कल्याणकारी योजनाओं के अंतर्गत राशि सीधे श्रमिकों के खातों में जमा की गई।
- -रायपुर एवं राजिम के मध्य आने-जाने के लिए मिलेगी यात्री सुविधारायपुर / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 18 सितम्बर को रायपुर-राजिम-रायपुर मेमू पैसेंजर नई सेवा का शुभारंभ राजिम रेलवे स्टेशन से प्रातः 10:30 बजे करेंगे। इस अवसर पर वन मंत्री श्री केदार कश्यप, खाद्य मंत्री श्री दयालदास बघेल, लोकसभा सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल एवं श्रीमती रूपकुमारी चौधरी, विधायक श्री इन्द्रकुमार साहू और श्री रोहित साहू की गरिमामय उपस्थिति रहेगी।रायपुर-राजिम-रायपुर मेमू पैसेंजर नई सेवा से यात्रियों को सुगम, सुलभ और किफायती यात्रा का विकल्प उपलब्ध होगा। ग्रामीण अंचलों से राजधानी रायपुर का आवागमन अधिक सुविधाजनक बनेगा। राजधानी आने वाले विद्यार्थी, नौकरीपेशा वर्ग और व्यापारी वर्ग के लिए यह ट्रेन विशेष रूप से उपयोगी होगी। इसके साथ ही इस नई सेवा से छत्तीसगढ़ के प्रयाग—राजिम तक सीधी रेल पहुँच सुनिश्चित होगी, जिससे पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर रेल मंडल से प्राप्त जानकारी के अनुसार रायपुर और अभनपुर के मध्य संचालित रायपुर-अभनपुर-रायपुर मेमू पैसेंजर ट्रेन का परिचालन अब राजिम तक विस्तार किया जा रहा है। 19 सितम्बर 2025 से नियमित समय-सारणी के अनुसार गाड़ी संख्या 68766/68767 रायपुर-राजिम-रायपुर मेमू पैसेंजर प्रतिदिन दोनों छोर से—राजिम और रायपुर से—संचालित होगी। इस ट्रेन में 06 सामान्य श्रेणी के डिब्बे तथा 02 पावरकार सहित कुल 08 कोच होंगे।
-
- महाआरती में मंत्रोच्चार से गूंजा खारुन नदी का महादेव घाट
रायपुर /मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज शाम महादेव घाट, रायपुर में आयोजित खारुन मईया समरसता भव्य महाआरती में शामिल हुए। इस भव्य आयोजन का संयुक्त रूप से आयोजन सनातन ध्वज वाहिनी एवं महिला मोर्चा द्वारा देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में किया गया। इस अवसर पर खारुन नदी तट पर 21 सौ दीपों का दीपदान भी किया गया।मुख्यमंत्री श्री साय ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि यह हमारा सौभाग्य है कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में देश का गौरव पूरी दुनिया में बढ़ा है। वे आज आधुनिक भारत के शिल्पकार हैं और विकसित भारत के निर्माण के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। इसका लाभ देश की 140 करोड़ जनता को मिल रहा है। उन्होंने 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प लिया है। उसके अनुरूप छत्तीसगढ़ को विकसित राज्य का दर्जा दिलाने के लिए हमारी डबल इंजन की सरकार दृढ़ता और प्रतिबद्धता के साथ हर मोर्चे पर कार्य कर रही है।मुख्यमंत्री श्री साय ने आगे कहा कि साध्वी प्रज्ञा भारती के नेतृत्व में चंद्रपुर स्थित महानदी तट पर गंगा आरती की शुरुआत हुई थी, जो आज भी निरंतर जारी है। उस आरती में वे स्वयं उपस्थित रहे। इसके बाद रायगढ़ की केलो नदी में भी गंगा आरती प्रारंभ हुई, जो नदी संरक्षण की दिशा में एक उत्कृष्ट पहल है। उन्होंने खारुन नदी में भी समय-समय पर गंगा आरती आयोजित करने की अपील की।इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दीं। साथ ही उन्होंने पूरे प्रदेशवासियों को विश्वकर्मा जयंती की भी शुभकामनाएँ दी तथा इस भव्य आयोजन के लिए सनातन ध्वज वाहिनी एवं महिला मोर्चा के सदस्यों की सराहना की।रायपुर लोकसभा सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि नदियों की आरती हमारी आस्था का प्रतीक है। इसके माध्यम से हम नदियों से जुड़ते हैं और उनके संरक्षण के प्रति जिम्मेदारी निभाते हैं। यह परंपरा नई नहीं, बल्कि सदियों से हमारे सनातन धर्म का अभिन्न हिस्सा रही है। नदियाँ आदि काल से ही हमारी आस्था और संस्कृति का प्रमुख केंद्र रही हैं। सांसद श्री अग्रवाल ने भी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की बधाई और शुभकामनाएँ दीं।इस अवसर पर पूज्य साध्वी प्रज्ञा भारती, रायपुर ग्रामीण विधायक श्री मोती लाल साहू, महापौर श्रीमती मीनल चौबे, अपेक्स अध्यक्ष श्री केदार गुप्ता, नॉन अध्यक्ष श्री संजय श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और श्रद्धालु उपस्थित थे। -
-जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी ने दिखाई हरी झंडी
बिलासपुर /श्री रामलला दर्शन योजना के तहत आज भारत गौरव ट्रेन बिलासपुर संभाग के 850 श्रद्धालु को लेकर अयोध्या धाम के लिए रवाना हुई। इस विशेष ट्रेन को जिला पंचायत अध्यक्ष श्री राजेश सूर्यवंशी ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर मुंगेली जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीकांत पांडे, जिला पंचायत सीईओ श्री संदीप अग्रवाल, पूर्व महापौर श्रीमती वाणी राव, नगर निगम सभापति विनोद सोनी एवं अन्य जनप्रतिनिधि, जिला प्रशासन, छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड के अधिकारी-कर्मचारी एवं रेलवे के कर्मचारी उपस्थित थे।
बिलासपुर रेलवे स्टेशन से अयोध्या धाम यात्रा के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं का स्टेशन में भव्य स्वागत किया गया। गाजे बाजे और पारंपरिक नृत्य और तिलक लगाकर भक्तों का स्वागत किया गया। ये श्रद्धालु काशी विश्वनाथ का भी दर्शन करेंगे। दर्शन के लिए जा रहे इन श्रद्धालुओं ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया।
अयोध्या धाम के लिए रवाना हुई इस विशेष ट्रेन में बिलासपुर जिले के 225 यात्री भी शामिल हैं। उल्लेखनीय है कि श्री रामलला दर्शन योजना के तहत श्रद्धालुओं को पूरा पैकेज मिलेगा जिसमें छत्तीसगढ़ से अयोध्या जाने, वहां ठहरने की व्यवस्था, मंदिर दर्शन, नाश्ते और खाने की भी व्यवस्था रहेगी। इस ट्रेन में टूर एस्कॉर्ट, सुरक्षा कर्मी और चिकित्सकों का दल भी मौजूद रहेगा। -
-पीएम सूर्यघर योजना के लिए स्पॉट रजिस्ट्रेशन
बिलासपुर /छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड, बिलासपुर क्षेत्र के तिफरा स्थित कल्याण भवन में 18 सितम्बर 2025 को सवेरे 12.30 बजे से दोपहर 2.30 बजे तक एक दिवसीय शिविर का आयोजन एवं रूफटॉप सोलर पॉवर प्लांट लगाने के लिए स्पॉट रजिस्ट्रेशन भी किया जाएगा। कार्यपालक निदेशक श्री ए.के. अम्बस्ट ने बिलासपुर क्षेत्र के सभी सोलर पॉवर प्लांट वेंडरर्स एवं पॉवर कंपनी के अधिकारी व कर्मचारियों को इस शिविर में अनिवार्य रूप से उपस्थित होने तथा आम विद्युत उपभोक्ताओं को शिविर में उपस्थित होकर सोलर प्लांट के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त करने एवं स्पॉट रजिस्ट्रेशन कराने की अपील की है। - -दिव्यांगजनों का किया सम्मान, बांटे सहायक उपकरणबिलासपुर /केंद्रीय शहरी विकास राज्यमंत्री श्री तोखन साहू ने तिफरा स्थित शासकीय दृष्टि एवं श्रवण बाधितार्थ विद्यालय में सेवा पखवाड़ा का शुभारंभ किया। उन्होंने छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव पर आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों के विजेता दिव्यागजनों को सम्मानित किया। समाज कल्याण विभाग की ओर से दिव्यांग जनों को सशक्त करने विभिन्न सहायक उपकरण भी वितरित किए। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्थानीय विधायक श्री धरम लाल कौशिक ने की।कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री श्री तोखन साहू ने दिव्यांग बच्चों का उत्साह बढ़ाया। उल्लेखनीय है कि रजत महोत्सव कार्यक्रम में दिव्यांग बच्चों के लिए रंगोली, निबंध एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें बच्चों ने उत्साह से भाग लिया। मुख्य अतिथि श्री तोखन साहू ने दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण एवं सम्मान प्रदान किया गया। इस दौरान 05 ब्रेल किट, 05 श्रवण यंत्र एवं 10 स्मार्ट केन वितरित किए गए। प्रतियोगिता में विजेता 17 प्रतिभागियों और शैक्षणिक गतिविधियों में उत्कृष्ट 17 छात्र-छात्राओं को प्रमाणपत्र एवं मेडल देकर सम्मानित किया गया। इस प्रकार कुल 62 दिव्यांगजन एवं वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान किया गया।श्री तोखन साहू ने कहा कि दिव्यांग बच्चों को दिए गए उपकरण उनकी शैक्षणिक प्रगति में सहायक होंगे तथा बिलासपुर जिले में किसी भी दिव्यांगजन को सहायक उपकरण की कमी नहीं होने दी जाएगी। वहीं श्री धरमलाल कौशिक ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों एवं प्रतिभागियों की प्रतिभा की सराहना की। कार्यक्रम का स्वागत भाषण संयुक्त संचालक श्री टी. पी. भावे ने दिया। कार्यक्रम में श्रीमती श्रद्धा मैथ्यु (जिला पुनर्वास अधिकारी), श्रीमती बबिता कमलेश (उपनियंत्रक ब्रेल प्रेस), श्री प्रशांत मोकासे (सहायक सांख्यिकी अधिकारी एवं कार्यक्रम संचालक), श्री उत्तमराव माथनकर, श्रीमती सरस्वती रामेश्वरी, श्रीमती सरस्वती जायसवाल, सुश्री बीना दीक्षित, श्री प्रशांत द्विवेदी, श्री संजय खुराना, दीक्षांत पटेल, श्री अशोक अग्रवाल, श्रीमती मंजु रंगारी, श्रीमती उमा पाण्डेय सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी एवं अशासकीय संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।कार्यक्रम का संचालन श्री प्रशांत मोकासे ने किया।
- रायपुर | राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) रायपुर ने 17 सितंबर 2025 को सुनंदा सोलर समृद्धि एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड, बुरहानपुर के साथ एक एमओयू पर हस्ताक्षर किए। यह अद्भुत पहल संस्थान के निदेशक डॉ. एन. वी. रमना राव की दूरदर्शी सोच का परिणाम है, जिसके तहत संस्थान एक स्वावलम्बी और स्वयं आधारित सतत ऊर्जा प्रणाली स्थापित करने की ओर अग्रसर है | इस एमओयू पर एनआईटी रायपुर की निदेशक (प्रभारी) डॉ. (श्रीमती) ए. बी. सोनी और सुनंदा सोलर समृद्धि एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड के प्रबंध निदेशक श्री वीरेंद्र कोटवे ने हस्ताक्षर किए।इस समारोह में डॉ. नरेंद्र डी. लोंढे, रजिस्ट्रार, एनआईटी रायपुर, डॉ एस. सान्याल, डीन (कॉर्पोरेट रिलेशन एंड रिसोर्स मोबिलाइजेशन), डॉ. ए. के. तिवारी डीन (फैकल्टी वेलफेयर), डॉ. जी. डी. रामटेककर डीन (प्लानिंग एंड डेवलपमेंट), डॉ. मनोज चोपकर, डीन (स्टूडेंट वेलफेयर) , श्री अजय शर्मा, जॉइंट रजिस्ट्रार, स्थापना अनुभाग, डॉ. प्रभात दीवान, चीफ विजिलेंस ऑफिसर, एन आई टी रायपुर तथा सुनंदा सोलर समृद्धि एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड के सदस्यो की गरिमामयी उपस्थिति रही|इस परियोजना के अंतर्गत परिसर में 625 किलोवाट सौर ऊर्जा इकाई स्थापित करने के समझौते को औपचारिक रूप दिया गया। इस विकास के साथ, मौजूदा 490 किलोवाट की सुविधा और बढ़ जाएगी, जिससे कुल सौर ऊर्जा क्षमता 1 मेगावाट से अधिक हो जाएगी। यह आयोजन स्वच्छ ऊर्जा को अपनाने की दिशा में संस्थान का एक महत्वपूर्ण कदम है और यह दर्शाता है कि संस्थान किस प्रकार सतत् प्रथाओं के लिए प्रभावी मंच के रूप में कार्य कर रहा हैं।हस्ताक्षर के दौरान यह भी विशेष रूप से रेखांकित किया गया कि इस नई इकाई की स्थापना, नवीकरणीय ऊर्जा उत्पादन के राष्ट्रीय लक्ष्यों के अनुरूप एक दूरदर्शी कदम है, साथ ही यह परंपरागत ऊर्जा स्रोतों पर निर्भरता कम करने की वैश्विक आवश्यकता को भी संबोधित करता है।यह समझौता-पत्र (MoU) सौर ऊर्जा के माध्यम से सतत् विकास को प्रोत्साहित करने की व्यापक दृष्टि को प्रतिबिंबित करता है। बड़े पैमाने पर सौर अवसंरचना को समाहित करके, यह आयोजन स्वच्छ ऊर्जा पहलों के बढ़ते महत्व और पर्यावरणीय रूप से उत्तरदायी भविष्य के निर्माण पर उनके प्रभाव को रेखांकित करेगा।
-
बिलासपुर, /छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव के अवसर पर श्रम विभाग द्वारा 18 सितम्बर को औद्योगिक क्षेत्र सिरगिट्टी में श्रमवीर स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया है। शिविर औद्योगिक क्षेत्र के जय दुर्गा ऑयल प्राईवेट लिमिटेड से-बी इंडस्ट्रीयल एरिया में सवेरे 10 बजे से शाम 5.30 बजे तक चलेगी। शिविर में मुख्य रूप से औद्योगिक क्षेत्र के विभिन्न कारखानों में कार्यरत लगभग 500 श्रमिकों के शामिल होने का लक्ष्य रखा गया है। स्वास्थ्य एवं चिकित्सा विभाग के अलावा कर्मचारी राज्य बीमा निगम एवं अपोलो हॉस्पिटल बिलासपुर के विशेषज्ञ चिकित्सक शिविर में सेवाएं देंगे।
- -संभाग स्तरीय युवा काव्य पाठ प्रतियोगिता 29 सितम्बर कोबिलासपुर /छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव के अंतर्गत खेल एवं युवा कल्याण विभाग एवं राज्य युवा आयोग द्वारा 29 सितम्बर को संभाग स्तरीय काव्य पाठ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। बिलासपुर के लाल बहादुर शास्त्री स्कूल के देवकीनंदन दीक्षित सभागृह में सवेरे 11 बजे से यह प्रतियोगिता शुरू होगी। संभागायुक्त श्री सुनील जैन ने संभाग के सभी कलेक्टरों से प्रतियोगिता में अधिकाधिक युवाओं की हिस्सेदारी सुनिश्चित करने को कहा है। संभाग स्तर पर आयोजित इस प्रतियोगिता में प्रथम तीन विजेता राज्य स्तर पर संभाग का प्रतिनिधित्व करेंगे। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता 4 अक्टूबर 2025 को राजधानी रायपुर में आयोजित की गई है।खेल एवं युवा कल्याण विभाग के सहायक संचालक ई एक्का ने बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेने वाले युवाओं की आयु 15 से 29 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। प्रतियोगिता में सम्मिलित होने के लिए गूगल फार्म में पंजीयन किया जाना अनिवार्य है, जिसका लिंक https://forms.gle/iAo2jLmMALENP4ee6 है। प्रस्तुति का समय अधिकतम 5 मिनट का होगा। प्रतिभागी को केवल 1 कविता प्रस्तुत करने की अनुमति होगी। कविता हिन्दी अथवा छत्तीसगढ़ी भाषा में प्रस्तुत की जा सकेगी। कविता हिंसात्मक, अपराधिक, आपत्तिजनक तथा अनुचित ना हो। कविता में जाति, धर्म, नस्ल, रंग आदि का भेदभाव न हो। निर्णयन समिति का निर्णय अंतिम एवं बाध्यकारी होगा। कविता मौलिक अथवा किसी प्रसिद्ध कवि की रचना हो सकती है, लेकिन पूर्व प्रकाशित प्रसिद्ध कविता प्रस्तुत करने पर कवि का नाम अवश्य लेना होगा। उच्चारण, भाव-भंगिमा, शुद्धता, प्रस्तुति कला, भावानुकुलता एवं विषय की प्रासंगिकता के आधार पर प्रतिभागियों को अंक प्रदाय किया जाएगा।
- - विधानसभा अध्यक्ष शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय राजनांदगांव में आयोजित नि:शुल्क वृहद स्वास्थ्य शिविर के समापन समारोह में हुए शामिल- स्वस्थ नारी-सशक्त परिवार अभियान का हुआ शुभारंभ- प्रदेश के विशेषज्ञ चिकित्सक के साथ ही जिले के चिकित्सकों ने दी अपनी अमूल्य सेवाएं- नि:शुल्क वृहद स्वास्थ्य शिविर में 2056 मरीजों का किया गया ईलाज- आयुष्मान कार्ड बनाया गया एवं दवाईयां का किया गया नि:शुल्क वितरणराजनांदगांव । प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस पर सेवा पखवाड़ा के तहत भारतीय रेडक्रास सोसायटी शाखा राजनांदगांव द्वारा भारतरत्न स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी स्मृति शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय राजनांदगांव में नि:शुल्क वृहद स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया तथा स्वस्थ नारी-सशक्त परिवार अभियान का शुभारंभ किया गया। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा कि आज सृष्टि के निर्माता भगवान विश्वकर्मा का जन्मदिवस है एवं प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का जन्मदिन भी है, जिन्होंने राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान दिया है। उन्होंने सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि आज का दिन राजनांदगांव के लिए ऐतिहासिक एवं यादगार है। नि:शुल्क वृहद स्वास्थ्य शिविर में गंभीर बीमारी के मरीजों का ईलाज कर चिकित्सकों ने अमूल्य सेवा दी है। नि:शुल्क वृहद स्वास्थ्य शिविर में कार्डियोलॉजिस्ट, न्यूरोसर्जन, रोबोटिक जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जन, ऑर्थोपेडिक एण्ड जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जन, न्यूरोलॉजिस्ट, यूरोलॉजिस्ट, नेफ्रोलॉजिस्ट, ऑन्कोलॉजिस्ट, मेडिसिन विशेषज्ञ सहित प्रदेश के विशेषज्ञ चिकित्सक के साथ ही जिले के चिकित्सकों ने अपनी अमूल्य सेवाएं दी है। प्रदेश से आए 18 एवं जिले से 12 कुल 30 विशेषज्ञ चिकित्सकों ने अपनी सेवाएं दी है। उन्होंने कहा कि नि:शुल्क वृहद स्वास्थ्य शिविर में 2056 मरीजों ने अपना पंजीयन कराया था। मरीजों को ईलाज के साथ आयुष्मान कार्ड, दवाईयां एवं आवश्यक स्वास्थ्य सुझाव दिए गए। वही सीआरसी के स्टॉल में दिव्यांगजनों के लिए सहायक उपकरण दिए गए है। दिव्यांगजनों के पुनर्वास एवं पढ़ाई के लिए सीआरसी एक अद्भुत केन्द्र है। कलेक्टर के मार्गदर्शन में भारतीय रेडक्रास सोसायटी, इंडियन मेडिकल एसोसिएशन, डीन, पैरामेडिकल स्टॉफ, वालेंटियर्स एवं नर्सिंग स्टॉफ, मेडिकल विद्यार्थियों सभी के सहयोग से नि:शुल्क वृहद स्वास्थ्य शिविर का अच्छा आयोजन किया गया है।विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा कि शिविर की सफलता इस बात में है कि मरीजों का ईलाज करने के बाद उनका फॉलोअप लेते हुए अंतिम निराकरण के लिए कार्य योजना बनाएं। उन्होंने कहा कि हृदय रोग के मरीजों को आगे के ईलाज के लिए रिफर भी किया जाएगा। आज के शिविर में 8 मरीजों को अभी पता चला की उन्हें हृदय रोग की बीमारी है। इसी तरह किडनी तथा मधुमेह व मोतियाबिंद के मरीजों को यह जानकारी नहीं थी कि उन्हें यह बीमारी है। दूरस्थ क्षेत्रों में रहने वाले मरीजों को जिन्हें स्वास्थ्य सुविधाएं नहीं मिलती है। उनके लिए यह शिविर महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि ऐसे मरीजों का जो गंभीर बीमारी से ग्रस्त है, उन्हें रायपुर या उच्च केन्द्रों में शत-प्रतिशत ईलाज कराएंगे।प्रदेश अध्यक्ष भारतीय रेडक्रास सोसायटी श्री तोमन साहू ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस पर कोटि-कोटि बधाई दी। भारतीय रेडक्रास सोसायटी द्वारा आयोजित नि:शुल्क वृहद स्वास्थ्य शिविर के आयोजन के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि सेवा ही हमारा धर्म है और सेवा कार्य करने का प्रयास किया जा रहा है, प्रदेश को आगे बढ़ाना है। पद्मश्री डॉ. पुखराज बाफना ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी दृढऩायक, समर्पित राष्ट्रभक्त एवं प्रेरणास्रोत है। यह कामना है कि वह दीर्घायु रहे। उन्होंने कहा कि भारतीय रेडक्रास सोसायटी विभिन्न क्षेत्रों में मानव सेवा के लिए समर्पित भाव से कार्य कर रही है। शिविर के माध्यम से जनसामान्य को आज इसका लाभ मिला है।कलेक्टर एवं अध्यक्ष भारतीय रेडक्रास सोसायटी राजनांदगांव डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री के जन्मदिवस के अवसर पर 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा मनाया जा रहा है। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह की प्रेरणा एवं मार्गदर्शन से नि: शुल्क वृहद स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया है। शिविर में 2051 मरीजों ने अपनी स्वास्थ्य जांच की सुविधा ली है। प्रतिष्ठित विशेषज्ञ चिकित्सकों के मार्गदर्शन में मरीजों का ईलाज किया गया है। कुल 30 विशेषज्ञ चिकित्सकों ने अपनी सेवाएं दी है। कार्डियोलाजी के लिए ईको मशीन, एक्स-रे मशीन भी उपलब्ध था। आईएमए ने 10 लाख रूपए दी दवाईयां देकर सहयोग किया गया है। राम रसोई ने 3 हजार लोगों के लिए भोजन की व्यवस्था की। रेडक्रास के 50 वालिंटियर्स, नर्सिंग स्टॉफ, मेडिकल विद्यार्थी सहित सभी का सहयोग रहा।विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने नि:शुल्क वृहद स्वास्थ्य शिविर में अपनी अमूल्य सेवाएं देने वाले चिकित्सकों को सम्मानित किया गया। उन्होंने स्वस्थ नारी-सशक्त परिवार अभियान के लिए जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के जीवन पर आधारित जनसंपर्क विभाग की फोटो प्रदर्शनी का शुभारंभ कर अवलोकन किया। इस अवसर पर महापौर श्री मधुसूदन यादव, पूर्व सांसद श्री अभिषेक सिंह, अध्यक्ष जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित श्री सचिन बघेल, अध्यक्ष श्रम कल्याण मंडल श्री योगेश दत्त मिश्रा, अध्यक्ष जिला पंचायत श्रीमती किरण वैष्णव, अध्यक्ष जनपद पंचायत श्रीमती प्रतिमा चंद्राकर, उपाध्यक्ष जिला पंचायत श्रीमती किरण साहू, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती देवकुमारी साहू, श्री कोमल सिंह राजपूत, श्री रमेश पटेल, श्री खूबचंद पारख, श्री राजेन्द्र गोलछा, पार्षद वार्ड नंंबर 20 श्री कुलेश्वर धु्रव, श्री भरत वर्मा, श्री सुमीत उपाध्याय, डीन मेडिकल कालेज डॉ. पंकज लुका, अधीक्षक शासकीय मेडिकल कालेज डॉ. अतुल देशकर, उप अधीक्षक मेडिकल कालेज डॉ. पवन जेठानी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नेतराम नवरतन, डिप्टी कलेक्टर श्री प्रकाश टंडन, डिप्टी कलेक्टर श्री अभिषेक तिवारी सहित भारतीय रेडक्रास सोसायटी सदस्य, इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के सदस्य , पैरामेडिकल स्टॉफ, वालेंटियर्स एवं नर्सिंग स्टॉफ, मेडिकल विद्यार्थी, मरीज एवं उनके परिजन उपस्थित थे।उल्लेखनीय है कि शिविर में 12 विशेष पंजीयन काउंटर बनाए गए थे। पंजीयन पश्चात मरीज की जांच विशेषज्ञ चिकित्सकों के माध्यम से की गई जिसमें पेट रोग के 118, न्यूरो के 108, हड्डी रोग के 178, शिशु हृदय रोग के 19, शिशु रोग के 72, हृदय रोग के 86, मेडिसिन हाइपरटेंशन एवं शुगर के 202, किडनी रोग के 55 अन्य रोग के 228 इस प्रकार कुल 1066 विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा मरीजों का चिनांकन किया गया साथ ही 1090 अन्य विभागों के मरीज का पंजीयन किया गया।
- -उप मुख्यमंत्री ने ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान का किया शुभारंभरायपुर, ।उप मुख्यमंत्री तथी खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री अरुण साव ने आज रायपुर के कोटा स्थित स्वामी विवेकानंद स्टेडियम में खेल एवं युवा कल्याण विभाग के “स्वच्छता ही सेवा–2025” अभियान का शुभारंभ किया। उन्होंने इस अवसर पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं तथा खिलाड़ियों, खेल संघों के पदाधिकारियों, अधिकारियों व कर्मचारियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। “स्वच्छता ही सेवा” अभियान के शुभारंभ के मौके पर स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से स्टेडियम में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में खिलाड़ियों ने अपने स्वास्थ्य की जांच कराई।उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने खिलाड़ियों, अधिकारियों तथा खेल संघों के पदाधिकारियों के साथ कोटा स्टेडियम प्रांगण में झाड़ू लगाकर सफाई अभियान का शुभारंभ किया तथा स्वच्छता की शपथ दिलाई। उन्होंने अपने स्वच्छता संदेश में खिलाड़ियों से कहा कि स्वच्छता को अपनी जिंदगी का हिस्सा बनाएं। न स्वयं गंदगी करें और न ही दूसरों को गंदगी फैलाने दें। श्री साव ने स्टेडियम में स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। उन्होंने खिलाड़ियों को हैंडवाश वितरित किए।खेल एवं युवा कल्याण विभाग की संचालक श्रीमती तनुजा सलाम ने स्वागत उद्बोधन में कहा कि स्वच्छता ही सेवा का मुख्य उद्देश्य युवाओं और नागरिकों में स्वच्छता के महत्व के प्रति जागरूकता फैलाना और उन्हें “स्वच्छ परिसर – स्वस्थ समाज” का संदेश देना है। खेल एवं युवा कल्याण विभाग के संयुक्त सचिव श्री सुखनाथ अहिरवार, उप संचालक सुश्री रश्मि ठाकुर और श्री रवि अग्रवाल, युवा कल्याण अधिकारी श्री जितेंद्र नायक, छत्तीसगढ़ एथलेटिक संघ के श्री जी.एस. बाम्बरा, छत्तीसगढ़ तीरंदाजी संघ के सचिव श्री आयुष मुरारका, वॉलीबॉल एसोसिएशन के श्री मोहम्मद अकरम खान, क्रीड़ा भारती के श्री संजय शर्मा, केनोइंग-कयाकिंग एसोसिएशन के श्री प्रशांत रघुवंशी और स्कूल शिक्षा विभाग के श्री संजय शुक्ला सहित खेल अधिकारी, खेल संघों के पदाधिकारी और खिलाड़ी इस दौरान बड़ी संख्या में मौजूद थे।
- रायपुर ।राजभवन में आज विश्वकर्मा जयंती धूमधाम से मनाई गई। राज्यपाल श्री रमेन डेका एवं राज्य की प्रथम महिला श्रीमती रानी डेका काकोटी ने भगवान विश्वकर्मा का विधि विधान से पूजा अर्चना कर देश-प्रदेश के खुशहाली के लिए कामना की। उन्होंने विश्वकर्मा जयंती की सभी को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव डॉ. सी.आर. प्रसन्ना एवं राजभवन के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
- रायपुर । मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अन्नपूर्णा देवी ने सौजन्य भेंट की। मुख्यमंत्री श्री साय ने केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अन्नपूर्णा देवी से छत्तीसगढ़ में महिला सशक्तिकरण तथा बच्चों के पोषण और शिक्षा से संबंधित चल रहे प्रयासों की जानकारी साझा की। उन्होंने आशा व्यक्त की कि केंद्र एवं राज्य सरकार मिलकर इन क्षेत्रों में और अधिक प्रभावी कार्य करेंगे। इस अवसर पर प्रदेश की महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े, छत्तीसगढ़ राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष श्रीमती वर्णिका शर्मा उपस्थित थीं।
- -मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मुख्यमंत्री निवास में भगवान विश्वकर्मा जयंती पर की पूजा अर्चनारायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अन्नपूर्णा देवी, प्रदेश की महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े तथा छत्तीसगढ़ राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष श्रीमती वर्णिका शर्मा उपस्थित थीं।मुख्यमंत्री श्री साय ने संसार के प्रथम वास्तुकार एवं सृजन-निर्माण के देवता भगवान विश्वकर्मा को नमन करते हुए प्रदेशवासियों को शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के श्रमवीर प्रदेश की प्रगति और निर्माण के वास्तविक आधारस्तंभ हैं। श्रम की सार्थकता और सृजन की भावना को समाज में प्रतिष्ठित करने का श्रेय भगवान विश्वकर्मा को जाता है। विश्वकर्मा जयंती का यह अवसर हम सभी को समर्पण और ईमानदारी से कार्य करने की प्रेरणा देता है।
- -नगरीय निकायों की स्वच्छता हेतु समर्पित डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन वाहनों को दिखाई हरी झंडीरायपुर ।मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर राजधानी रायपुर स्थित पंडित जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज परिसर में “स्वच्छता ही सेवा 2025 पखवाड़ा” का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने रायपुर नगर निगम और अन्य नगरीय निकायों की स्वच्छता को समर्पित डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।मुख्यमंत्री श्री साय ने स्वयं हाथ में झाड़ू लेकर परिसर की सफाई की और स्वच्छता का संदेश आमजन तक पहुँचाया। उन्होंने कहा कि अपने आसपास का वातावरण स्वच्छ रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े के दौरान प्रदेशभर में विविध कार्यक्रम आयोजित होंगे और इसमें सभी नागरिकों की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। मुख्यमंत्री ने विशेष रूप से युवाओं को इस अभियान से जुड़ने का आह्वान करते हुए कहा कि स्वच्छता के प्रति जागरूकता और स्वप्रेरणा से जुड़ाव समाज में सकारात्मक बदलाव लाएगा।प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के संकल्प को याद करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री सदैव स्वच्छता की बात करते हैं और उन्होंने देश को स्वच्छ बनाने का बड़ा लक्ष्य रखा है। हमें इसे आगे बढ़ाने के लिए अपनी जिम्मेदारी प्राथमिकता से निभानी चाहिए।शुभारंभ कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री श्री साय ने नगरीय प्रशासन विभाग द्वारा लगाए गए विभिन्न स्टालों का अवलोकन किया। उन्होंने स्व-सहायता समूह की महिलाओं से चर्चा कर उनके आजीविका मूलक कार्यों और गतिविधियों की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0, सीएसपीडीसीएल, क्रेडा की पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना, कचरा संग्रहण एवं उसके प्रबंधन की प्रक्रिया संबंधी मॉडल तथा स्व-सहायता समूह द्वारा निर्मित उत्पादों के स्टालों का भी अवलोकन किया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने “खुशियों का ठेला” के अंतर्गत महिला वेंडर्स को भी प्रोत्साहित किया और उन्हें ऑनलाइन लेन-देन की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए यूपीआई साउंड बॉक्स डिवाइस प्रदान किया।इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव, सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल, विधायक श्री राजेश मूणत, विधायक श्री सुनील सोनी, महापौर श्रीमती मीनल चौबे सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
- -बहुप्रतीक्षित मांग हुई पूरी 9 करोड़ 18 लाख की लागत से होगा निर्माणरायपुर । मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश में विकास कार्यों को नई गति मिल रही है। लंबे समय से लंबित मांग अब पूरी होती जा रही है। जशपुर जिले के फरसाबहार क्षेत्र के लिए यह किसी वरदान से कम नहीं है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने धौरासांड से दाईजबहार मार्ग पर ईब नदी पर उच्च स्तरीय पुल एवं पहुंच मार्ग निर्माण के लिए 9 करोड़ 18 लाख रुपए की प्रशासकीय मंजूरी प्रदान की है। यह निर्माण कार्य निविदा प्रक्रिया पूर्ण होने के पश्चात शीघ्र ही प्रारंभ किया जाएगा। पुल बन जाने से क्षेत्र के हजारों ग्रामीणों को सीधा लाभ मिलेगा और वर्षों बहुप्रतीक्षित मांग पूरी हो रही।इस उच्च स्तरीय पुल के निर्माण के बाद फरसाबहार क्षेत्र के दाईजबहार, बरकशपाली, साजबहार, बामहनमारा, तपकरा से धौरासांड, खुटगांव, बनगांव, हेटघिंचा और तुबा जैसे गांवों की दूरी काफी कम हो जाएगी। ग्रामीणों को अब लंबी दूरी का आवागमन नहीं करना पड़ेगा, जिससे समय और संसाधनों की भी बचत होगी।ईब नदी पर बनने वाला यह उच्च स्तरीय पुल केवल स्थानीय स्तर पर ही नहीं बल्कि क्षेत्रीय दृष्टि से भी अत्यंत महत्वपूर्ण होगा। यह मार्ग छत्तीसगढ़ को सीधे ओडिशा और झारखंड राज्यों से जोड़ने वाला प्रमुख संपर्क मार्ग बन जाएगा, इससे व्यापार, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के अवसरों में वृद्धि होगी।फरसाबहार क्षेत्र के ग्रामीणों ने ईब नदी में पुल निर्माण की मंजूरी मिलने पर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का आभार व्यक्त किया है। उनका कहना है कि यह पुल न केवल उनके जीवन को आसान बनाएगा बल्कि क्षेत्र के सर्वांगीण विकास का मार्ग भी प्रशस्त करेगा।
- -’स्वच्छता ही सेवा’ और ‘अंगीकार-2025’ अभियान, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना 2.0 एवं लोक कल्याण मेला का किया राज्य स्तरीय शुभारंभ-अनेक शहरों में पीएम आवास योजना के 11 हजार लाभार्थियों को कराया गृहप्रवेश-स्वच्छता सुपर लीग के टूल-किट का किया विमोचन, स्वच्छता की दिलाई शपथ-आवास योजना के हितग्राहियो को भवन निर्माण अनुज्ञा पत्र और पीएम स्वनिधि के लाभार्थियों को वितरित किए चेकरायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के स्वच्छता, आवास और लोक कल्याण उत्सव में शामिल हुए। उन्होंने राजधानी रायपुर के पंडित जवाहर लाल नेहरू शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय के श्री अटल बिहारी बाजपेयी सभागार में आयोजित कार्यक्रम में ’स्वच्छता ही सेवा’ और ‘अंगीकार-2025’ अभियान तथा प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना 2.0 एवं लोक कल्याण मेला का राज्य स्तरीय शुभारंभ किया। उन्होंने विभिन्न नगरीय निकायों में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के 11 हजार लाभार्थियों को गृहप्रवेश भी कराया। उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री श्री अरुण साव, सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल, विधायकद्वय श्री राजेश मूणत और श्री सुनील सोनी तथा रायपुर नगर निगम की महापौर श्रीमती मीनल चौबे भी कार्यक्रम में शामिल हुईं।मुख्यमंत्री श्री साय और अन्य अतिथियों ने कार्यक्रम में राज्य स्तरीय स्वच्छता सुपर लीग के टूल-किट का विमोचन किया। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के अंतर्गत हितग्राहियों को उनके स्वीकृत आवासों के भवन निर्माण अनुज्ञा पत्र तथा पीएम स्वनिधि के लाभार्थियों को चेक वितरित किए। उन्होंने रायपुर नगर निगम के दिवंगत कर्मियों के परिजनों को अनुकंपा नियुक्ति पत्र भी दिए। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में मौजूद सभी लोगों को स्वच्छता की शपथ भी दिलाई। उन्होंने रायपुर नगर निगम और अन्य नगरीय निकायों में स्वच्छता को समर्पित डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कार्यक्रम में विश्वकर्मा जयंती और प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को जन्मदिन की बधाई देते हुए कहा कि देश को स्वच्छता और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने में प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बड़ा काम किया है। स्वच्छता अब लोगों की आदत में शुमार हो गया है। उन्होंने कहा कि घर के अंदर और बाहर साफ-सफाई केवल महिलाओं का ही दायित्व नहीं है, बल्कि यह पुरूषों का भी काम है। उन्होंने देश में स्वच्छता को इस मुकाम तक पहुंचाने के लिए प्रधानमंत्री को धन्यवाद दिया।मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वच्छ सर्वेक्षण-2024-25 में छत्तीसगढ़ को सात राष्ट्रीय पुरस्कार मिले हैं। बीस हजार से कम आबादी वाले देश के 100 सबसे स्वच्छ शहरों में अकेले छत्तीसगढ़ के 58 शहर शामिल हैं। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए नगरीय निकायों में काम कर रहे स्वच्छता दीदियों, सफाई कर्मियों और वहां के नागरिकों को धन्यवाद देते हुए रैंकिंग में आगे और भी सुधार करने को कहा। उन्होंने कहा कि हम विकसित छत्तीसगढ़ और विकसित भारत बनाने के लिए अपने विजन डॉक्युमेंट-2047 के अनुरूप काम कर रहे हैं।मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय नगरीय प्रशासन विभाग के स्वच्छता, आवास और लोक कल्याण उत्सव में हुए शामिलउप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने पिछले 11 वर्षों में देश के एक-एक व्यक्ति की चिंता की है। ‘सबका साथ सबका विकास’ के ध्येय पर चलते हुए देश को आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 में ‘अंगीकार-2025’ अभियान के तहत हर पात्र परिवार तक आवास पहुंचाने का काम किया जा रहा है। इसके लिए 4 सितम्बर से 31 अक्टूबर तक यह विशेष अभियान संचालित है। स्ट्रीट वेंडर्स को आगे बढ़ाने और उनके कल्याण के लिए भारत सरकार प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना 2.0 लेकर आई है। आज से पूरे प्रदेश में यह लागू हो रहा है। उन्होंने कहा कि आज से प्रारंभ हो रहे स्वच्छता ही सेवा अभियान से हर व्यक्ति को जोड़कर स्वच्छता को जन आंदोलन बनाया जाएगा। श्री साव ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में हम राज्य के सभी शहरों को स्वच्छ, सुंदर और सुविधापूर्ण बनाने के लिए काम कर रहे हैं। हर शहर में नागरिकों के लिए सुविधाएं बढ़ा रहे हैं।नगरीय प्रशासन विभाग के सचिव डॉ. बसवराजु एस. ने कार्यक्रम में अपने स्वागत भाषण में आज से प्रारंभ हो रहे अभियानों और योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आज से शुरू हो रहा स्वच्छता पखवाड़ा इस बार ‘स्वच्छोत्सव’ के रूप में मनाया जा रहा है। पखवाड़े के दौरान सभी नगरीय निकायों में गंदगी के ब्लैक-स्पॉट्स को चिन्हांकित कर साफ-सफाई का अभियान चलाया जाएगा। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के संचालक श्री आर. एक्का, रायपुर नगर निगम के आयुक्त श्री विश्वदीप और राज्य शहरी विकास अभिकरण (SUDA) के सीईओ श्री शशांक पाण्डेय सहित नगरीय प्रशासन और सुडा के वरिष्ठ अधिकारी, रायपुर नगर निगम के एमआईसी सदस्य, पार्षदगण और विभिन्न योजनाओं के हितग्राही बड़ी संख्या में कार्यक्रम में मौजूद थे।
- -मुख्यमंत्री श्री साय रक्तदान अमृतोत्सव 2.0 कार्यक्रम में हुए शामिलरायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय आज राजधानी रायपुर स्थित पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के प्रेक्षागृह में आयोजित रक्तदान अमृतोत्सव 2.0 कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि किसी भी क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए शिक्षा अनिवार्य है। शिक्षा केवल डिग्री या नौकरी प्राप्त करने का साधन नहीं, बल्कि जीवन के हर क्षेत्र में सफलता का मूल आधार है।इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना राज्य प्रकोष्ठ, उच्च शिक्षा विभाग एवं पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय द्वारा सेवा पखवाड़े का शुभारंभ किया गया। 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक चलने वाले इस अभियान में प्रदेशभर के महाविद्यालयों में रक्तदान सहित विविध गतिविधियाँ आयोजित की जाएंगी।मुख्यमंत्री श्री साय ने रक्तदान कर रहे युवाओं से मुलाकात कर उन्हें शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि रक्तदान न केवल जीवन रक्षा का माध्यम है, बल्कि रक्तदाता के स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी है। यह सबसे बड़ा दान है, जिसे बार-बार किया जा सकता है।विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार शिक्षा के क्षेत्र में लगातार कार्य कर रही है और विद्यार्थियों को उपलब्ध सुविधाओं का पूरा लाभ उठाना चाहिए। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ खनिज और वन संपदा सहित अनेक क्षेत्रों में समृद्ध है। ‘छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया’ की पहचान पूरे देश में है। नक्सलवाद जैसी बाधाओं को सुरक्षा बलों के साहस और निरंतर अभियानों से समाप्त किया जा रहा है। जल्द ही बस्तर में विकास की गंगा बहेगी और एक विकसित छत्तीसगढ़ का निर्माण होगा।=उच्च शिक्षा मंत्री श्री टंकराम वर्मा ने कहा कि युवाओं का उज्ज्वल भविष्य सुनिश्चित करने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। उच्च शिक्षा विभाग में 700 पदों पर भर्ती की स्वीकृति दी गई है। उन्होंने एनएसएस को समाज को जोड़ने वाला सशक्त विचार बताया।कौशल विकास मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने कहा कि भारतीय संस्कृति में सेवा का भाव निहित है और रक्तदान सबसे बड़ा दान है। सरकार का लक्ष्य युवाओं को शिक्षा और रोजगार उपलब्ध कराते हुए उनके व्यक्तित्व का सर्वांगीण विकास करना है।सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि सेवा जीवन का सार है। रक्तदान या शिक्षा—किसी भी माध्यम से सेवा जीवन को यशस्वी बनाती है।कार्यक्रम में आयुक्त उच्च शिक्षा श्री संतोष देवांगन, कुलपति डॉ. सच्चिदानंद शुक्ल, राज्य एनएसएस अधिकारी डॉ. नीता बाजपेयी, कुलसचिव प्रो. अम्बर व्यास सहित बड़ी संख्या में एनएसएस स्वयंसेवक विद्यार्थी उपस्थित थे।
- 0- जनशिकायत पर नगर निगम जोन-3 तेलीबाँधा मुख्य मार्ग में शेफस किचन की स्वच्छता का निरीक्षणरायपुर. रायपुर नगर पालिक निगम में प्राप्त गन्दगी सम्बंधित जनशिकायत को तत्काल संज्ञान में लेकर नगर निगम आयुक्त श्री विश्वदीप द्वारा दिए गए आदेशानुसार और जोन 3 जोन कमिश्नर श्री रमेश जायसवाल के निर्देशानुसार नगर निगम जोन 3 नगर निवेश विभाग, स्वास्थ्य विभाग और राजस्व विभाग की टीमों द्वारा जोन 3 क्षेत्र अंतर्गत तेलीबाँधा मुख्य मार्ग स्थित शेफस किचन दुकान की स्वच्छता का वस्तुस्थिति की जानकारी लेने स्थल पर प्रत्यक्ष निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान गन्दगी पायी गयी और नियमानुसार आवश्यक दस्तावेज नहीं पाया गया. जनशिकायत सही पायी गयी, जिस पर जोन 3 जोन कमिश्नर के निर्देश पर सम्बंधित दुकान शेफस किचन को ताला लगाकर तत्काल सीलबंद करने की कार्यवाही की गयी.











.jpg)


.jpg)











.jpg)
