- Home
- छत्तीसगढ़
- रायपुर /बलौदाबाजार भाटापारा जिला के वनांचल ग्राम बल्दाकछार की निवासी श्रीमती ममता कमार और उनके पति श्री पंच राम कमार को अब संघर्षों का सामना नहीं करना पड़ेगा क्योंकि प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना ने श्रीमती ममता कमार और उनके परिवार की जिंदगी में नई रोशनी ला दी है। इस योजना के तहत उन्हें पक्का मकान मिल गया है,जिससे अब उनके जीवन में स्थिरता और सुरक्षा की भावना पैदा हो गई है। अब, ममता और उनका परिवार एक सुरक्षित और मजबूत घर में रह रहा है, जहाँ वो और उनकी तीन बेटियाँ बिना किसी चिंता के अपने भविष्य की ओर बढ़ सकती हैं। श्रीमती कमार ने इस योजना के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस पक्के मकान ने उनके परिवार के जीवन को एक नई दिशा दी है और उनकी बेटियों के भविष्य के प्रति उन्हें आत्मविश्वास से भर दिया है।वनांचल ग्राम बल्दाकछार का यह कमार परिवार का जीवन-यापन बांस के कार्य पर निर्भर है,जो एक पारंपरिक और श्रमसाध्य कार्य है। इस मेहनत के बावजूद, परिवार के लिए एक स्थायी और सुरक्षित छत का सपना अधूरा था। पहले वे एक कच्चे मकान में रहते थे,जहाँ मौसम की मार से बचना हमेशा एक चुनौती रहती थी। श्रीमती ममता और श्री पंचराम की तीन बेटियाँ हैं नंदनी कमार 10 साल की है जो चौथी कक्षा, निधि 7 साल है जो पहली कक्षा में पढ़ती है और उनकी सबसे छोटी बेटी लवली अभी 3 साल की ही है।श्रीमती ममता ने बताया कि वह परंपरागत रूप से बांस शिल्प की कला कृति बनाकर एवं कृषि के समय कृषक मजदूरी का कार्य करके जीवकोपार्जन करती है। पहले वह आर्थिक तंगी के कारण बांस शिल्प बनाने के लिए बांस नहीं खरीद पाती थी पर अब उन्हें महतारी वंदन योजना से प्रतिमाह 1 हजार रूपये मिलते है, जिसका उपयोग वह बांस खरीदने में करती है। वह झेंझरी, सुपा, पर्रा, टुकनी सहित अन्य सजावटी वस्तुएं अधिक संख्या में बना पाती है, जिसे बेचकर उन्हें अच्छी खासी आमदनी मिल रही है, जिसमें बचत कर वो अपनी बेटियों को शिक्षित कर रही हैं।
- -जिले में स्वास्थ्य मितान हेल्पलाइन नम्बर 9343992744 का हो रहा है सुचारू संचालन-अब तक एक हजार से ज्यादा मरीजों को मिला स्वास्थ्य लाभरायपुर / मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार जशपुर जिले में जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त प्रयासों से जिले में स्वास्थ्य मितान हेल्पलाइन नंबर 9343992744 का संचालन किया जा रहा है। स्वास्थ्य मितान हेल्पलाइन प्रत्येक समय मरीज के स्वास्थ्य संबंधित परेशानी के समाधान हेतु उपलब्ध है। विकासखंड, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, जिला चिकित्सालय से संबंधित मरीजों को तत्काल स्वास्थ्य संबंधी लाभ उपलब्ध कराया जाना स्वास्थ्य मितान हेल्पलाइन का उद्देश्य है। इस योजना के अंतर्गत जशपुर जिले के अंतर्गत ही नहीं बल्कि मरीज-हितग्राहियों को जिले के बाहर रायपुर अन्य नजदीकी जिले अंबिकापुर, रायगढ़ तथा अन्य राज्य जैसे रांची में भी चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने हेतु स्वास्थ्य मितान हेल्पलाइन द्वारा कार्य किया जा रहा है। जिसके अंतर्गत फरवरी 2024 से अगस्त माह तक 1 हजार 23 मरीजों को स्वास्थ्य लाभ प्रदान किया गया है।विदित हो कि सर्वप्रथम आवेदक अपना आवेदन बगिया कैंप कार्यालय में प्रस्तुत करते हैं। आवेदन प्रस्तुत होने के पश्चात 5 मिनट के अंदर कार्यवाही की जाती है। दूरभाष द्वारा संपर्क कर संपूर्ण जानकारी ली जाती है और स्वास्थ्य संबंधित निराकरण हेतु अन्य संबंधित चिकित्सा अधिकारियों, प्रशासनिक अधिकारियों एवं कर्मचारी से संपर्क किया जाता है। संपर्क करने के बाद निराकरण करने हेतु मरीज से पुनः फोन पर बात कर उनके स्वास्थ्य संबंधित समस्या का समाधान किया जाता है।
- -बैल दौड़ को हरी झण्डी दिखाकर कार्यक्रम का किया शुभारंभ-महोत्सव आयोजन के लिए प्रति वर्ष 5 लाख रूपए की घोषणा-कार्यक्रम स्थल पर डोम निर्माण, मड़ियापार में सामुदायिक भवन निर्माण, तथा लिटिया में जिला सहकारी बैंक की शाखा खोलने की घोषणारायपुर / मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय आज दुर्ग जिले के ग्राम मड़ियापर में आयोजित पोला महोत्सव में बतौर मुख्य अतिथि सम्मलित हुए। उन्होंने बैल दौड़ को हरी झण्डी दिखाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। छत्तीसगढ़ संस्कृति विभाग, छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल और शास्त्री नवयुवक मंडल मड़ियापार के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस महोत्सव में छत्तीसगढ़ की पुरातन संस्कृति एवं पारम्परिक खेलों का संगम प्रदर्शित किया गया।समारोह को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने ग्रामवासियों को पोला तिहार की बधाई एवं शुभकामनाये दी। उन्होंने कहा कि मड़ियापार के बैल दौड़ के बारे में बहुत सुनने को मिला था आज इसे देखने का भी अवसर मिला। उन्होंने कहा कि पोला तिहार किसानों का खेती किसानी से जुड़ा सबसे बड़ा त्योहार है। यह हमारे जीवन में खेती किसानी और पशुधन का महत्व बताता है। इस दिन घरों में उत्साह से नादिया बैल और जाता पोरा की पूजा कर अच्छी फसल और घर में धन धान्य से परिपूर्ण के लिए प्रार्थना की जाती है। यह छत्तीसगढ़ की परम्परा, संस्कृति और लोक जीवन की गहराइयों से जुड़ा पर्व है। किसानों के हितों को ध्यान में रखकर केन्द्र और राज्य सरकार अनेक योजनाएं संचालित कर रही है।मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि प्रदेश की 70 लाख माताएं-बहनों को तीजा-पोरा त्यौहार के मौके पर महतारी वंदन योजना के तहत सातवी किश्त की राशि महिलाओं के खातों में अंतरण किया गया है। उन्होंने कहा कि किसानों के आय दोगुना करने सरकार निरंतर प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी को पूरा करते हुए राज्य में 13 लाख किसानों को धान का दो वर्ष के बकाया बोनस के रूप में 3716 करोड़ का भुगतान किया गया हैं। इसके साथ ही किसानों से 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान खरीदी की गई है। इसी प्रकार तेन्दूपत्ता संग्रहण पारिश्रमिक 4 हजार से बढ़ाकर 5500 रूपए प्रति मानक बोरा किया गया है।मुख्यमंत्री श्री साय ने पारम्परिक त्योहारों का सरंक्षण एवं संर्वधन के लिए प्रदेश के अन्य स्थानों पर भी ऐसे आयोजन पर जोर दिया। इस अवसर पर उन्होंने पोला महोत्सव कार्यक्रम स्थल पर डोम निर्माण, मड़ियापार में सामुदायिक भवन निर्माण, पोला महोत्सव आयोजन के लिए प्रति वर्ष 5 लाख रूपए तथा ग्राम लिटिया में जिला सहकारी बैंक शाखा खोलने की घोषणा की।सांसद श्री विजय बघेल कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि पोला महोत्सव से मड़ियापार को प्रदेश में पहचान मिली है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में बहुत से तीज त्योहार मनाते आ रहे है। इन त्योहारों से यहां प्रेम और सद्भावना बढ़ी है। उन्होंने पोला त्योहार की सभी को शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम को जगदलपुर विधायक श्री किरण सिंह देव, क्षेत्रीय विधायक श्री ईश्वर साहू ने भी सम्बोधित किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक श्री जागेश्वर साहू, श्री लाभचंद बाफना एवं श्री अवधेश सिंह चंदेल सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण तथा जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी, आयोजन समिति के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।
- -पेंटिंग, मेहंदी, चित्रकला, रंगोली, पोस्टर दीवार पेंटिंग केन्द्रित प्रतियोगिता का हुआ आयोजनरायपुर / छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अंतर्गत आयोजित उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम का जश्न धूमधाम से मनाया गया। 2 सितंबर को आयोजित इस कार्यक्रम में साक्षरता सप्ताह एवं अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस के दूसरे दिन विभिन्न जिलों में कई रंगारंग प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें पेंटिंग, मेंहदी, रंगोली, पोस्टर, चित्रकला और दीवार पेंटिंग जैसी कला विधाओं को केंद्रित किया गया।इन प्रतियोगिताओं का उद्देश्य ‘सबके लिए शिक्षा’ के संदेश को जन-जन तक पहुँचाना और लोगों में शिक्षा के प्रति जागरूकता फैलाना था। स्वयंसेवी शिक्षकों ने असाक्षरों को साक्षर बनाने के लिए बुनियादी साक्षरता और संख्यात्मकता (एफएलएन) आधारित गतिविधियों की जानकारी दी, और उन्हें विभिन्न एफएलएन सामग्री के निर्माण के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम ने न केवल शिक्षा के महत्व को रेखांकित किया, बल्कि सामुदायिक सहभागिता के माध्यम से राज्य को साक्षरता के नए आयामों की ओर अग्रसर करने का संदेश भी दिया। साक्षरता सप्ताह के दूसरे दिन उल्लास का माहौल पूरे राज्य में देखने को मिला। इस अवसर पर जिला साक्षरता मिशन प्राधिकरण, जिला पंचायत, जिला शिक्षा अधिकारी, डाइट, और स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ-साथ बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, स्वयंसेवी शिक्षक, और साक्षरता से जुड़े अधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
- -कठिनाई पूर्ण आवागमन के समस्या का हुआ समाधान, साथ ही मिला रोजगार-महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत मिली ग्रामीणों को सौगातरायपुर / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की संवेदनशील पहल पर राज्य के वनांचल क्षेत्र में रहने वाले ग्रामीणों के लिए आवागमन की कठिनाइयों का समाधान किया जा रहा है। इसी क्रम में कबीरधाम जिले में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के तहत पंडरिया विकासखंड के कांदावनी ग्राम पंचायत के आश्रित ग्राम रूखमीदादर में मिट्टी सड़क सह घाट कटिंग का कार्य किया गया है। इस कार्य से विशेष पिछड़ी जनजाति बैगा समुदाय के लोगों को रोजगार के साथ-साथ आवागमन की सुविधा भी प्राप्त हो रही है।लगभग 1 किलोमीटर लंबी इस सड़क का निर्माण कार्य 15 मार्च 2024 को प्रारंभ हुआ और 6 सप्ताह के भीतर इसे पूर्ण कर लिया गया। 10 लाख 18 हजार 7 सौ रुपये की लागत से तैयार इस सड़क ने 461 से अधिक आबादी वाले इस क्षेत्र के लोगों को बड़ी राहत दी है। इससे पहले ग्रामीणों को पगडंडियों के संकरे और पथरीले रास्तों से गुजरना पड़ता था, लेकिन अब इस सड़क के बन जाने से ग्रामीणों के लिए बाजार और अन्य स्थानों तक पहुंचना आसान हो गया है। सड़क निर्माण कार्य के दौरान 3613 मानव दिवस का रोजगार सृजन हुआ, जिससे 95 परिवारों के 165 मजदूरों को रोजगार मिला। इसमें 7 लाख 60 हजार 7 सौ रुपये की मजदूरी राशि सीधे उनके बैंक खातों में जमा की गई। इस परियोजना से वनांचल क्षेत्र के बैगा समुदाय को न केवल रोजगार का लाभ मिला, बल्कि उनके जीवन स्तर में भी सुधार हुआ है।कलेक्टर जनमेजय महोबे ने बताया कि मनरेगा योजना के अंतर्गत ग्रामीणों की मांग पर विभिन्न कार्य स्वीकृत किए जाते हैं, जिनका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार सृजन के साथ-साथ स्थायी परिसंपत्तियों का निर्माण करना है। उन्होंने बताया कि बैगा समुदाय की कठिनाइयों को देखते हुए पहाड़ी क्षेत्रों में सड़क का निर्माण कराया जा रहा है, जिससे आवागमन की सुविधा में विस्तार हो रहा है। सड़क निर्माण कार्य से खुश ग्रामीणों ने राज्य शासन व स्थानीय प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया है। इस नई सड़क के माध्यम से अब ग्रामीणों को बाजार, स्कूल और अस्पताल जैसी महत्वपूर्ण सुविधाओं तक पहुंचने में आसानी हो रही है। ग्रामीणों का मानना है कि इस परियोजना से उनके जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आया है।
- -नवाचार के साथ ही गुणवत्तापूर्ण कार्य करें अधिकारी: उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा-विधानसभा अध्यक्ष एवं उप मुख्यमंत्री व जिले के प्रभारी मंत्री ने विभागीय योजनाओं की समीक्षा की-विधानसभा अध्यक्ष ने पुनरूद्धार वितरण क्षेत्र योजना अंतर्गत मद में प्राप्त राशि लैप्स हो जाने के कारण विकास कार्य बाधित होने पर की नाराजगी जाहिर-जल जीवन मिशन योजना का गुणवत्तापूर्ण हो क्रियान्वयन-अविवादित नामांतरण एवं बटवारा के प्रकरणों का शत-प्रतिशत निराकरण करने के दिए निर्देशरायपुर / विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह की उपस्थिति में उप मुख्यमंत्री एवं राजनांदगांव जिले के प्रभारी मंत्री श्री विजय शर्मा की अध्यक्षता में आज राजनांदगांव जिला कलेक्टोरेट सभाकक्ष में विभागीय योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस दौरान सांसद श्री संतोष पाण्डेय उपस्थित थे।विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने जिले के विकास से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करते हुए कहा कि जिले के अंतिम ग्राम पंचायत तक वाई-फाई की सुविधा पहुंची चाहिए। वाई-फाई की सुविधा होने से वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से कभी भी सरपंच एवं सचिव से बात हो सकेगी। इसके लिए जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में वाई-फाई की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। डॉ. सिंह ने कहा कि जिले में शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में पानी की समस्या नहीं होनी चाहिए। उन्होंने अमृत मिशन योजना तथा पंप लगने के बाद टैंक तक पानी पहुंचाने के लिए कहा। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में लो-वोल्टेज की समस्या को देखते हुए ट्रांसफार्मर की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने पुनरूद्धार वितरण क्षेत्र योजना के अंतर्गत मद में प्राप्त राशि लैप्स हो जाने के कारण विकास कार्य बाधित होने पर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा कि समय पर कार्य नहीं करने वाले कंपनी, कान्ट्रेक्टर को कैसिंल करें या ब्लैक लिस्ट करें।विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सिंह ने कहा कि गौठानों में चल रहे रीपा एवं चारागाह का बेहतर उपयोग करते हुए यह तय करें कि गौठान का और अच्छा उपयोग कैसे किया जा सकता है। ग्राम सभा में गौठान के संबंध में निर्णय लेते हुए कार्य करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि जल जीवन मिशन योजना प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की ग्रामीण क्षेत्रों के लिए महत्वाकांक्षी योजना है और इसका क्रियान्वयन अच्छी तरह से गुणवत्तापूर्ण होना चाहिए। जल जीवन के मिशन अंतर्गत निर्माणाधीन कार्यों को शीघ्र ही पूर्ण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने राजस्व के प्रकरणों का निराकरण शिविर लगाकर करने के निर्देश दिए तथा अविवादित नामांतरण एवं बटवारा के प्रकरणों का शत-प्रतिशत निराकरण करने के लिए कहा।उप मुख्यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री विजय शर्मा ने कहा कि अधिकारी नवाचार के साथ ही गुणवत्तापूर्ण कार्य करें। प्रशासन द्वारा शासन की योजनाओं का क्रियान्वयन जनसामान्य के हितों को ध्यान में रखते हुए संतोषजनक स्थिति के लिए कार्य किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि सक्रियता के साथ प्रशासनिक अमले को कार्य करने की आवश्यकता है। शत-प्रतिशत मोबाईल नेटवर्क के माध्यम से जिले में वाई-फाई की व्यवस्था होनी चाहिए। पंचायती राज व्यवस्था में वीडियो कान्फ्रेंसिंग की सुविधा मिलने से प्रत्यक्ष तौर पर जनसामान्य से जुड़ सकेंगे। उन्होंने पुलिस अधीक्षक को अवैध शराब पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि लखपति योजना अंतर्गत सीएलएफ कलस्टर की समीक्षा करते हुए इसके लिए कार्य योजना बनाएं ताकि समूह की महिलाओं द्वारा बनाएं गए उत्पाद की अच्छी तरह बिक्री हो सके। उन्होंने लोक निर्माण की समीक्षा के दौरान कार्य शीघ्र करने के निर्देश दिए। शिक्षा विभाग अंतर्गत एजुकेशन हब के तहत प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी, युक्तियुक्तकरण शिक्षकों की पदस्थापना, प्रतिमाह ली जा रही परीक्षा, बच्चों की आवासीय व्यवस्था की जानकारी ली गई।सांसद श्री संतोष पाण्डेय ने कहा कि रेवाडीह कांजी हाऊस में गाय की संख्या अधिक है और यहां चारे और पानी की व्यवस्था होनी चाहिए। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने कहा कि राजस्व विभाग अंतर्गत नक्शा, बटांकन, संयुक्त बटवारा एवं खाता विभाजन के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं। इस दौरान डोंगरगढ़ विधायक श्री दलेश्वर साहू, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती गीता साहू, कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल एवं पुलिस अधीक्षक श्री मोहित गर्ग सहित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।
- रायपुर, /विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह तथा उप मुख्यमंत्री व जिले के प्रभारी मंत्री श्री विजय शर्मा ने राजनांदगांव जिला कलेक्टोरेट सभाकक्ष में विभागीय योजनाओं की समीक्षा बैठक में राष्ट्रीय आजीविका मिशन बिहान अंतर्गत उत्कृष्ठ कार्य करने वाली जिले की लखपति दीदीयों का लखपति प्रमाण पत्र प्रदाय कर सम्मानित किया। ये महिलाएं, जिन्होंने स्वयं सहायता समूह के माध्यम से छोटे-छोटे व्यापार शुरू करके अपनी और अपने परिवार की आर्थिक स्थिति में सुधार किया है, उन्हें प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।राजनांदगांव जिले के ग्राम पंचायत टेड़ेसरा में सीआरजीबी बैंक में कार्यरत बैंक मित्र श्रीमती कीर्ति यादव द्वारा महज 15 दिन में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा छोटे-छोटे व्यापार की शुरूआत की योजना प्रधानमंत्री मुद्रा स्वयं सिद्धा योजना के तहत जरूरतमंद 54 बिहान समूह सदस्यों को मुद्रा स्वयं सिद्धा ऋण का प्रकरण तैयार कर राशि का वितरण कराया है। जिससे समूह के सदस्य अपने स्वयं के छोटे-छोटे व्यापार प्रारम्भ कर सके साथ ही श्रीमती कीर्ति यादव स्वयं भी समूह से जुड़कर लखपति दीदी बन चुकी हैं, इसी प्रकार ग्राम पार्रीखुर्द की समूह सदस्य श्रीमती दिव्या निषाद एवं ग्राम तोरणकट्टा की श्रीमती चंद्रकला यादव ने बिहान समूह से जुड़कर अपने व अपने परिवार को गरीबी से ऊपर उठाकर आजीविका प्रारम्भ करते हुए अपने व अपने परिवार की वार्षिक आय एक लाख रूपए से अधिक करते हुए लखपति दीदी बन गई है।इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष तथा उप मुख्यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री को समूह की सदस्यों द्वारा समूह द्वारा निर्मित सामग्री कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह द्वारा भेंट किया गया।
- -विद्यार्थियों को जर्जर स्कूल भवन से मिलेगी मुक्ति, विद्यार्थी एवं शिक्षक खुशरायपुर /कोरबा जिले के लिए जिला खनिज संस्थान न्यास मद से प्राप्त राशि वरदान साबित होने लगी है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर जिला प्रशासन द्वारा डीएमएफ से जिले में लगातार स्वास्थ्य सुविधा, शिक्षा व्यवस्था एवं जनहित संबंधित आवश्यक कार्य को कराने पहल की जा रही है। इसी कड़ी में कलेक्टर श्री अजीत वसंत द्वारा जिले के दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों तथा आसपास मौजूद जर्जर स्कूल भवनों का चिन्हांकन कर नए भवनों के निर्माण की स्वीकृति प्रदान की गई है।डीएमएफ से कुल 60 से अधिक नए स्कूल भवन निर्माण, अतिरिक्त कक्ष, जीर्णाेद्धार कार्य हेतु प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। इसके अलावा उन्होंने 10 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में सुरक्षा के दृष्टिकोण से वहां की आवश्यकताओं को देखते हुए बाउण्ड्री वॉल निर्माण की स्वीकृति भी प्रदान की है। इससे पूर्व बीते माह फरवरी में ही 88 नवीन स्कूल भवन की स्वीकृति प्रदान की थी। दूरस्थ क्षेत्रों सहित आसपास के जर्जर स्कूल भवनों के स्थान पर नए भवन बनने से स्कूल में पढ़ाई करने वाले विद्यार्थियों सहित शिक्षकों की समस्याएं दूर होंगी। इन स्वीकृति में ज्यादातर प्राथमिक स्कूल नवीन भवन ( पुराने भवन का विनिष्टिकरण भी ) शामिल है। कुछ स्थानों पर माध्यमिक शाला हेतु भवन,अतिरिक्त कक्ष एवं प्रयोगशाला कक्ष तथा जीर्णाेद्धार की स्वीकृति प्रदान की गई है।नए भवन स्वीकृत होने पर विद्यार्थी और शिक्षक खुश -जिला प्रशासन द्वारा जर्जर हो चुके स्कूल भवनों के लिए नए भवन स्वीकृत किए जाने पर स्कूल के विद्यार्थियों सहित संबंधित शिक्षकों में खुशी है। करतला विकासखण्ड के अंतर्गत आने वाले दूरस्थ ग्राम बैगापारा-घिनारा का प्राथमिक शाला भवन भी है। 38 साल पुराने शीट युक्त छत वाले भवन में प्राथमिक शाला का संचालन किया जा रहा है। दो कमरों में संचालित विद्यालय में 57 विद्यार्थी हैं। विद्यालय की शिक्षिका श्रीमती शशीकला राठिया ने बताया कि यहां नए स्कूल भवन की सख्त आवश्यकता थी। जिला प्रशासन द्वारा नए भवन स्वीकृत किए जाने की सूचना मिली है। यह हमारे लिए खुशी की बात है। नए भवन बनने से विद्यार्थियों के साथ ही हमें भी राहत मिलेगी।प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में बनेगा बाउण्ड्रीवॉल -मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर कलेक्टर ने जिले के सुदूरवर्ती क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं को और बेहतर बनाने की दिशा में कदम उठाते हुए डीएमएफ से दूरस्थ क्षेत्रों के 23 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में आवास निर्माण एवं बाउण्ड्रीवाल निर्माण हेतु स्वीकृति प्रदान की है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में आवास निर्माण होने से चिकित्सक सहित अन्य स्टाफ आसानी से रूक पाएंगे। वहीं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में बाउण्ड्रीवॉल बनने पर मरीज सहित चिकित्सकीय स्टाफ खुद को स्वास्थ्य केंद्र में सुरक्षित महसूस करेंगे।
- रायपुर। कलेक्टर डी. राहुल वेंकट के निर्देशानुसार कृषि विभाग द्वारा (पीएम-जनमन) प्रधानमंत्री जनजातीय न्याय महाअभियान के तहत् विगत 1 सितम्बर 2024 को जिला मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर के ग्राम नौढ़िया बडवाही तथा देवगढ़ का चिन्हाकंन किया गया है।इसी तारतम्य् में ग्राम देवगढ़ विकासखंड भरतपुर में (पीवीजीटी) विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूह परिवार के सेचुरेशन के संबंध में कृषि विभाग और पशुपालन विभाग के जिला अधिकारी और विकास खंड के अधिकारी कर्मचारी के द्वारा क्षेत्र भ्रमण का दौरा कर जानकारी एकत्र किया जा रहा है। जिससे संबंधित ग्रामों का समय पर कार्यों को परिपूर्ण किया जा सकेे।ग्राम नौढ़िया बडवाही तथा देवगढ़, विकासखंड भरतपुर में (पीवीजीटी) विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूह परिवार के सेचुरेशन के संबंध में कृषि और पशुपालन विभाग के जिला अधिकारियों और विकास खंड के अधिकारियों ने फील्ड विजिट किया। इस दौरे का उद्देश्य कमजोर जनजातीय समूह परिवार के जीवन स्तर में सुधार हेतु आवश्यक योजनाओं और सेवाओं की उपलब्धता का आकलन करना था। फील्ड विजिट के दौरान अधिकारियों ने कमजोर जनजातीय समूह परिवार से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं और जरूरतों को समझा। उन्होंने कृषि और पशुपालन संबंधित योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी ली और जरूरतमंद परिवारों को इन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ दिलाने के उपाय और सुझाव दिए गए ।
- रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने तीज पोरा, महतारी वंदन तिहार के अवसर पर सुपोषण रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया ।
-
रायपुर। ग्राम-अर्जुनी, बेमेतरा के प्रतिष्ठित पाण्डेय परिवार के श्री घनश्याम प्रसाद पाण्डेय की धर्मपत्नी श्रीमती इंद्राणी शर्मा का 78 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। वे डॉ. अश्वनी शर्मा, जितेंद्र शर्मा (बल्ला) एवं विनय शर्मा की माता थीं और शंकर लाल शर्मा, प्रह्लाद शर्मा, विनोद शर्मा पाण्डेय की भाभी थीं।
- रायपुर। मुख्यमंत्री निवास में सोमवार को तीजा-पोला की धूम रही। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के आमंत्रण पर मुख्यमंत्री निवास पहुंची बहनें मेहंदी लगवाईं और चूडिय़ां पहनीं।
- रायपुर। मुख्यमंत्री निवास में आयोजित तीजा पोला तिहार के अवसर पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति हुई। छत्तीसगढ़ की प्रसिद्ध लोक गायिका सुश्री आरू साहू छत्तीसगढ़ी के पारंपरिक गीतों की प्रस्तुति दी। इस विशेष अवसर पर बड़ी संख्या में महिलाएं मुख्यमंत्री निवास पहुंची। संगीतमय प्रस्तुति में महिलाएं थिरकती नजर आईं। मुख्यमंत्री निवास में पहुंची महिलाओं में गजब का उत्साह देखने को मिली। छत्तीसगढ़ की महिलाओं के लिए आज दोहरी खुशी की बात है, तीजा पोरा तिहार तो दूसरी ओर महतारी वंदन की राशि के अंतरण को लेकर भी काफी उत्साह देखने को मिल रही है।
- रायपुर। मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की तरफ से तीजा पोरा त्यौहार मनाने आई महिलाओं को अपने विष्णु भैया से उपहार में लाख की चूड़ियां मिली। यहां आए कारीगर बहनों को उनकी नाप की चूड़ियां तैयार करके दे रहे हैं।
- रायपुर। मुख्यमंत्री ने पोरा तिहार कार्यक्रम में प्रदेश में राष्ट्रीय पोषण माह का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने महिलाओं को पोषण माह 2024 की शपथ दिलाई।
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने तीजा के अवसर पर दी बड़ी सौगातमुख्यमंत्री के बटन दबाते ही महिलाओं के खिले चेहरे, विष्णु भैया को दिया धन्यवाद70 लाख महिलाओं को सीधे खाते में मिले 1-1 हजार रुपएरायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज प्रदेश की 70 लाख महिलाओं को तीजा के अवसर पर बड़ी सौगात दी है। उन्होंने आज मुख्यमंत्री निवास में आयोजित तीजा-पोरा महतारी वंदन तिहार के के मौके पर महतारी वंदन योजना के सातवीं किस्त की राशि के रूप में 01-01 हजार रुपए डीबीटी के माध्यम से महिलाओं के खाते में अंतरित किये। महिलाओं के चेहरे खिल उठे और उन्होंने अपने विष्णु भैया को धन्यवाद दिया।गौरतलब है कि प्रदेश में महिलाओ के आर्थिक स्वावलंबन तथा उनके स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर मे सतत सुधार तथा परिवार मे उनकी निर्णायक भूमिका सुदृढ़ करने हेतु, समाज मे महिलाओं के प्रति भेदभाव, असमानता एवं जागरूकता की कमी को दूर करने, स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर मे सुधार करने तथा आर्थिक स्वावलंबन एवं सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से “महतारी वंदन योजना” लागू किए जाने का निर्णय लिया गया। जिसके अंतर्गत राज्य की विवाहित, विधवा परित्यक्ता और तलाकशुदा जिनकी उम्र 21 वर्ष से अधिक हो ऐसी महिलाओ को प्रतिमाह 1000 रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 10 मार्च 2024 को महतारी वंदन योजना की शुरूआत की गई थी। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बटन दबाकर प्रथम किश्त की राशि जारी की थी।योजना के तहत पहले चरण में करीब 70 लाख से अधिक महिलाओं को लाभार्थी के तौर पर चुना गया है, जिनके बैंक खाते में योजना की 7 किश्ते ट्रांसफर कर दी गई हैं।इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव, वन मंत्री श्री केदार कश्यप,खेल मंत्री श्री टंक राम वर्मा, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े, सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल, विधायक सर्व श्री राजेश मूणत,पुरंदर मिश्रा,मोती लाल साहू,इंद्रकुमार साहू,गुरु खुशवंत साहेब ,अनुज शर्मा उपस्थित है।
- रायपुर। 89 वर्षीया श्रीमती श्यामा (तिवारी) शर्मा गब्दी-पाटन वाले का निधन हो गया। वे स्वर्गीय दुर्गा प्रसाद शर्मा की पत्नी, स्वर्गीय सूर्यप्रकाश, डा. नरेंद्र, हेमेंद्र, अशोक, चंद्रशेखर, राघवेन्द्र , स्वर्गीय श्रीमती लता शर्मा (नयापारा, राजिम) व श्रीमती तेजस्विनी पांडेय (मटका, बेमेतरा) की माता थीं। अंतिम संस्कार महादेव घाट स्थित मुक्तिधाम में किया गया।
- -किसान उत्सव और बैल दौड़ का होगा आयोजनरायपुर / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय सोमवार को दुर्ग जिले में आयोजित पोला उत्सव में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता केन्द्रीय आवास एवं शहरी विकास राज्य मंत्री श्री तोखन साहू करेंगे। छत्तीसगढ़ सरकार में वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री केदार कश्यप, दुर्ग लोकसभा सांसद श्री विजय बघेल और विधायक श्री किरण देव विशिष्ट अतिथि होंगे। कार्यक्रम में किसान उत्सव और सांस्कृतिक बैल दौड़ का आयोजन किया जाएगा।कार्यक्रम में साजा विधायक श्री ईश्वर साहू, दुर्ग ग्रामीण विधायक श्री ललित चन्द्राकर, दुर्ग शहर विधायक श्री गजेन्द्र यादव, अहिवारा विधायक श्री डोमनलाल कोर्सेवाड़ा, धरसींवा विधायक श्री अनुज शर्मा, वैशाली नगर विधायक श्री रिकेश सेन सहित पूर्व विधायक श्री लालचन्द बाफना व वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता श्री जितेन्द्र वर्मा और श्री महेश शर्मा विशेष रूप से शामिल होंगे।शास्त्री नवयुवक मंडल मंडियापार दुर्ग, छत्तीसगढ़ संस्कृति विभाग और छत्तीसगढ़ राज्य पर्यटन मंडल के संयुक्त तत्वावधान में कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।
- -महतारी वंदन योजना के तहत 70 लाख महिलाओं के खातों में किया जाएगा एक-एक हजार रूपए का अंतरणरायपुर, / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निवास में कल सोमवार को छत्तीसगढ़ी संस्कृति और परंपरा के प्रतीक तीजा-पोरा तिहार के उपलक्ष्य में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय महतारी वंदन योजना के तहत 70 लाख महिलाओं के खातों में डीबीटी के माध्यम से एक-एक हजार रूपए अंतरित करेंगे। कार्यक्रम सुबह 11 बजे से शुरू होगा।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय होंगे। अध्यक्षता छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह करेंगे। केन्द्रीय आवास एवं शहरी विकास मंत्री श्री तोखन साहू, उपमुख्यमंत्रीद्वय श्री अरूण साव, श्री विजय शर्मा, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े अति विशिष्ट अतिथि होंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम, वन मंत्री श्री केदार कश्यप, वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी, खाद्य मंत्री श्री दयाल दास बघेल, उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन, राजस्व मंत्री श्री टंकराम वर्मा, स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल, रायपुर लोकसभा सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल सहित विधायक श्री राजेश मूणत, श्री पुरन्दर मिश्रा, श्री मोतीलाल साहू, श्री अनूज शर्मा, श्री इन्द्रकुमार साहू और गुरू खुशवंत साहेब शामिल होंगे।
-
रायपुर, / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों विशेष रूप से किसान भाईयों को पोला तिहार की बधाई और शुभकामनाएं दी है। इस अवसर पर उन्होंने सभी नागरिकों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की है। पोला तिहार की पूर्व संध्या पर जारी अपने शुभकामना संदेश में श्री साय ने कहा है कि पोला तिहार किसानों का खेती किसानी से जुड़ा सबसे बड़ा त्योहार है। यह हमारे जीवन में खेती-किसानी और पशुधन का महत्व बताता है। इस दिन घरों में उत्साह से बैल और जाता-पोरा की पूजा कर अच्छी फसल और घर को धन-धान्य से परिपूर्ण होनेे के लिए प्रार्थना की जाती है। यह छत्तीसगढ़ की परम्परा, संस्कृति और लोक जीवन की गहराइयों से जुड़ा पर्व है।
श्री साय ने कहा कि पोला का त्यौहार हमारी संस्कृति और परम्पराओं को अगली पीढ़ी तक पहुंचाता हैं। पोला के दिन मिट्टी के बर्तन और बैलों से खेलकर बच्चे अनजाने ही अपनी मिट्टी और उसके संस्कारों से जुड़ जाते हैं। श्री साय ने कहा कि अगली पीढ़ियों तक अपनी समृद्ध संस्कृति को पहुंचाने और उन्हें जमीन से जोड़े रखने के लिए पारंपरिक त्योहारों का संरक्षण और संवर्धन अवश्यक है। - रायपुर । बीते शनिवार को ग्रामीणों के एक प्रतिनिधि मंडल द्वारा मंदिर हसौद थाना प्रभारी सचिन सिंह से मुलाकात कर ग्राम टेकारी में चल रहे असामाजिक गतिविधियों की ओर ध्यानाकृष्ट कराये जाने के बाद सक्रिय हुये पुलिस अमला ने ग्राम के ही पुलिसिया रिकार्डधारी 18 वर्षीय अंकलेश्वर आत्मज संतोष वर्मा को शराब ले जाते रास्ते में 90 पौव्वा के साथ रंगे हाथ पकड़ लिया । शराब को जप्त कर मात्रा 5 लिटर से अधिक होने के कारण आबकारी अधिनियम की धारा 34 ( 2 ) के गैरजमानतीय अपराध के आरोप में उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया । अदालती आदेश पर उसे आज जेल दाखिल कर दिया गया है ।ज्ञातव्य हो कि ग्राम के गोठान के चारदीवारी को तोड़ मवेशियों को खदेड़ने व इनके द्वारा फसल को नुकसान पहुंचाने से आक्रोशित ग्रामीणों का एक प्रतिनिधि मंडल ने श्री सिंह से मुलाकात कर लिप्त अज्ञात तत्वों का पतासाजी कर कार्यवाही करने व साथ ही ग्राम में चल रहे असामाजिक गतिविधियों की ओर ध्यानाकृष्ट कर इससे निजात दिलाने का आग्रह किया था । उनके निर्देश पर सक्रिय अमला ने मुखबिरों को सक्रिय किया । बीते कल ही पेट्रोलिंग पर प्रधान आरक्षक ऐश्वर्य मार्कंडेय के साथ निकले आरक्षकद्वय दिनेश झा व निहाली साहू की टीम को सूचना मिली कि आरोपी दरबा रोड पर छतौना चौक के पास शराब ले साधन का इंतजार करते खड़ा है । पुलिस पार्टी को देख आरोपी भागने का प्रयास किया जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया । तलाशी पर बोरी में रखे शराब की 90 पौव्वा मिला । नाबालिग रहने के दौरान इसके द्वारा किये गये आपराधिक कृत्य व हाल ही में बालिग होने के बाद चाकू के साथ पकड़ाये जाने का अपराध थाने में दर्ज है ।
- बिलासपुर / कलेक्टर श्री अवनीश शरण ने जिले के सभी शासकीय कार्यालयों और संस्थाओं के लिए कैलेंडर वर्ष 2024 के लिए स्थानीय अवकाश घोषित किया है। जिसमें पोला 02 सितंबर सोमवार, महानवमी 11 अक्टूबर शुक्रवार और गोवर्धन पूजा( दीपावली के दूसरे दिन)01 नवंबर 2024 शुक्रवार को स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है। बैंक और कोषालय पर यह अवकाश लागू नहीं होगा।
- -कोसा और कॉटन वस्त्रों के अनुपम संग्रह को देखने और खरीदने पंहुच रहे लोग-राष्ट्रीय और राज्य स्तर पर पुरस्कृत कोसा साड़ियां प्रदर्शनी में उपलब्धबिलासपुर /छत्तीसगढ़ शासन ग्रामोद्योग विभाग, संचालक ग्रामोद्योग हाथकरघा के सौजन्य से जिला हाथकरघा कार्यालय बिलासपुर के माध्यम से तीजा-पोला के उपलक्ष्य में कोसा एवं कॉटन ऑफ छत्तीसगढ़ हाथकरघा वस्त्र प्रदर्शनी सह विक्रय का दिनांक 29 अगस्त से 05 सितंबर 2024 का राघवेन्द्र राव सभा भवन, कम्पनी गार्डन के पास, बिलासपुर (छ.ग.) में आयोजन किया जा रहा है। इस प्रदर्शनी में छत्तीसगढ़ प्रदेश की हाथकरघा, हस्तशिल्प,कलाकृतियों एवं कोसा व खादी के उत्कृष्ट वस्त्रों की प्रदर्शनी लगाई गई है जिसे देखने और खरीददारी करने बड़ी संख्या में लोग पंहुच रहे हैं।इस आयोजन के संबंध में हथकरघा कार्यालय बिलासपुर के उपसंचालक व प्रदर्शनी के नोडल अधिकरी श्री डोमूदास धकाते ने बताया कि प्रदर्शनी का मुख्य उद्देश्य प्रदेश के हाथकरघा बुनकरों, हस्तशिल्प कारीगर एवं खादी उत्पाद को विपणन हेतु उचित माध्यम उपलब्ध कराना, बुनकरों के बुनाई कला, हस्तशिल्प कला को आम नागरिक तक सीधे पहुंचाना है तथा उपभोक्ता के माध्यम से नित नवीन डिजाईनों के विकास हेतु सुझाव प्राप्त करना है।प्रदर्शनी में खरीदारी करने पंहुची बिलासपुर की सामिया खोखर ने कहा कि इस प्रदर्शनी के माध्यम से छत्तीसगढ़ राज्य के स्तरीय हाथकरघा वस्त्र उत्पाद उन्हें देखने मिल रहा है, ये विशिष्ट रेंज के हैं और इन वस्त्रों की अपनी विशिष्टता है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे हस्तकला,और बुनकरों को प्रोत्साहित करने प्रदर्शनी देखने जरूर पंहुचे।सारंगढ़ बिलाईगढ़ के बुनकर देवानंद देवांगन ने बताया कि उनके द्वारा निर्मित कोसा वस्त्रों में छत्तीसगढ़ की विशिष्ट कलाकृति उकेरी जाती है, जो इन वस्त्रों को अलग बनाती है उन्होंने बताया कि उनके बुने हुए वस्त्रों को राष्ट्रीय और राज्य स्तर पर पुरस्कृत किया गया है। देवानंद कहते हैं कि हथकरघा वस्त्रों की बुनाई में कड़ी मेहनत लगती है,उसके अनुरूप बुनकरों को प्रोत्साहन मिलना चाहिए।हस्तशिल्प कलाकृति तथा खादी वस्त्र को एक ही छत के नीचे आम उपभोक्ता तक सीधे पहुंचना, बुनकरों, हस्तकला के कारीगीर, खादी वस्त्र उत्पादक के लिए नियमित रोजगार के अवसर में वृद्धि करना आयोजन का उद्देश्य है। छत्तीसगढ़ में हाथकरघा पर वस्त्र उत्पादन महिलाओं के लिए आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनने का एक महत्वपूर्ण माध्यम भी है।29 अगस्त से शुरू हुई प्रदर्शनी 05 सितम्बर 2024 तक प्रतिदिन सुबह 11 बजे से रात्रि 10 बजे तक खुली रहेगी। उप संचालक श्री धकाते ने लोगों से अपील की कि वे प्रदर्शनी में आकर प्रदेश की बुनाई कला, हस्तशिल्प एवं खादी, कोसा वस्त्रों के बुनकरों को प्रोत्साहित करें।
- दुर्ग /इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के माननीय कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल के निर्देशन से कृषि विज्ञान केन्द्र पाहंदा "अ" में दुर्ग जिले के किसानों के "बीज उत्पादन कार्यक्रम" समापन कार्यक्रम में इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर के निदेशक विस्तार सेवायें डॉ. एस.एस. टूटेजा ने जिले के किसान प्रशिक्षणार्थी के समस्त प्रश्नों जैसे बीज की ग्रेडिंग मशीन लगाने की प्रक्रिया, बीज प्रमाणीकरण के लिये पंजीयन प्रक्रिया, बीज निरस्त होने पर किसानों को नुकसान हो तो क्या करना है, जैविक बीज बनाने के लिये प्रमाणीकरण की प्रक्रिया, जैविक बीज भंडारण में सावधनियां, जैविक फसल में कोई रसायन मिला हो तो कैसे जांच हो, बीजों के भर्ती के लिये बोरी जूट की हो या प्लास्टिक बोरी का उपयोग किया जाए, बोरे की व्यवस्था किसके माध्यम से किया जायेगा जैसे कई प्रश्नों की तकनीकी जानकारी प्रदान की। छः दिवसीय इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में 28 किसानों ने भाग लिया इस कार्यक्रम में किसानों को जैविक धान उत्पादन की पंजीयन प्रक्रिया, जैविक बीज उत्पादन, जैविक धान विक्रय के लिये एफ.पी.ओ. की भूमिका पर भी चर्चा हुई। इसके पूर्व डॉ. ईश्वरी कुमार द्वारा कृषि विज्ञान केन्द्र के ग्रेडर ईकाई जहां बीज संशाधित किया जाता है का प्रायोगिक प्रदर्शन किसानों को कराया गया। कृषि विज्ञान केन्द्र के प्रमुख डॉ. विजय जैन में आगामी फसलों जैसे सरसों, चना, आदि के लिए तकनीकी ज्ञान उपलब्ध कराने का किसानों को आश्वस्त किया। कार्यक्रम के अन्त में धन्यवाद ज्ञापन डॉ. विनय नायक द्वारा प्रेषित किया गया।
- बिलासपुर / जिला पंचायत सीईओ श्री आरपी चौहान ने बिल्हा ब्लॉक में प्रधानमंत्री आवास योजना के कार्यों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने आवास योजना के तहत हितग्राहियों के पंजीयन कार्य की प्रगति का भी जायजा लिया। सीईओ ने पोड़ी, पत्थरखान और मुरकुटा ग्राम पंचायत के सरपंच और सचिव को शत प्रतिशत पंजीयन पूर्ण करने हेतु प्रोत्साहन स्वरूप पुरस्कार दिया। खम्हारडीह और रहंगी के सचिव और रोजगार सहायक को शत प्रतिशत पंजीयन करने कहा। मनरेगा के आपरेटर हेमंत को एक दिन मे 70 पंजीयन करने के लिए पुरस्कार दिया ।


















.jpg)

.jpg)

.jpg)




.jpg)