बरसात से पूर्व नाला और नालियों की सफाई युद्व स्तर पर
भिलाईनगर। नगर पालिक निगम भिलाई के जोन क्रमांक 2 वैशाली नगर क्षेत्रांतर्गत वार्ड 23 घासीदास नगर, बौद्ध बिहार के पीछे स्थित हाउसिंग बोर्ड बस्ती में वर्षा ऋतु पूर्व नाला सफाई अभियान चलाया जा रहा है।
इस अभियान के तहत नाले में जमा कचरा एवं गंदगी को निकालकर व्यवस्थित रूप से हटाया जा रहा है, ताकि बारिश के दौरान जलभराव की समस्या उत्पन्न न हो। सफाई कार्य से क्षेत्र में जल निकासी व्यवस्था सुचारू होगी और नागरिकों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। निगम द्वारा मानसून से पहले इस प्रकार के सफाई कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है, जिससे शहर में स्वच्छता बनी रहे और बीमारियों के फैलने की संभावना भी कम हो। साथ ही नागरिकों से भी अपील की गई है कि वे नालियों में कचरा न डालें और स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग करें।











Leave A Comment