- Home
- छत्तीसगढ़
- भिलाई । नगर निगम भिलाई द्वारा लगातार सिंगल युज प्लास्टिक बड़ी कार्रवाई की जा रही है इसी के अंतर्गत आज पावर हाउस सर्कुलर मार्केट में स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली अपनी अपने स्वास्थ्य विभाग के टीम केधावा बोल दिए। बार-बार समझे देने के बाद भी, व्यापारी सिंगल युज प्लास्टिक बेच रहे थे। 85 दुकानदानो से सिंगल यूज प्लास्टिक पर कार्यवाही की गयी। नगर निगम के टीम को देखकर व्यापारी सिंगल प्लास्टिक को इधर-उधर फेंकने लगे। कोई कहीं छुपाता, कोई कहीं छुपाता, इतना बचा हुआ था आगे से नहीं बचेंगे यही सब बहाना बना रहे थे।बड़ी-बड़ी दुकानों द्वारा भी गंदगी फैलाई जा रही थी । पुराने वासी खाद्य सामग्री को मिलाकर के बेचा जा रहा था ।इन सभी पर भी चेतावनी देते हुए जुर्माने की कार्रवाई की गई। स्वास्थ्य विभाग के टीम के द्वारा32 दुकानों पर 32500 रुपये जुर्माना किया गया। प्रमुख दुकान पॉपुलर प्लास्टिक, मनीष टी कंपनी,पवन पुत्र टी स्टॉल, सिंह ट्रेंडिंग, न्यू भारत प्लास्टिक, रुक्मणी एजेंसी, पवन पुत्र टी कंपनी, दीपक किराना, दुकान एजाज अहमद पावर हाउस, पूजा किराना स्टोर,कृष्ण ट्रेडर्स,संजय चना दुकान, शारदा चना,जैन मार्ट,रामाश्रय गुप्ता, गुप्ता कबाड़ी आदि। 50 से अधिक दुकानों को समझाइस दिया गया। प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग न करें।इन होटल में गंदगी पायी गयी। नवरंग डेयरी, गुरु नानक बेकरी, बिहार होटल, मां जगदंबा स्वीट्स, शंकर डेयरी, समीर डेयरी के विरूद्ध भी कार्यवाही की गई। सिंगल यूज प्लास्टिक शासन के आदेशानुसार प्रतिबंधित है। यह सबके लिए हानिकारक है। पर्यावरण स्वास्थ्य, सफाई सभी दृष्टिकोण से इसको रखना, इसमें सामग्री बेचना, इसमें रखी गई सामग्री को खाना नुकसानदेह है।महापौर नीरज पाल आयुक्त देवेश ध्रुव ने व्यापारियों एवं आम नागरिकों से सहयोग की अपेक्षा करते हुए अपील की है कि मौसमी बीमारियों से बचने के लिए साफ सफाई पर ध्यान दें। पानी उबालकर पिए, हाथ धोकर साफ सुथरा भोजन करें। किसी प्रकार का तकलीफ होने पर डॉक्टर से परामर्श लेकर इलाज करवावे। नगर को साफ सुथरा, स्वच्छ रखने के लिए सिंगल प्लास्टिक का उपयोग न करें। कार्रवाई के दौरान जोन के स्वास्थ्य अधिकारी अंकित सक्सेना, अनिल मिश्रा, वीरेंद्र बंजारे, हेमंत माझी, स्वच्छता निरीक्षक अंजनी सिंह, प्रवीण कुमार, बीरबल बघेल, नरेंद्र भारती, सुरेश पटेल, धन बहादुर सोनी, दानी लाल, सोनू सोनवानी आदि उपस्थित रहे। जनसंपर्क विभाग, नगर पालिक निगम भिलाई।
- बिलासपुर, /जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक 3 सितम्बर को जिला कार्यालय के मंथन सभाकक्ष में आयोजित की गई है। कलेक्टर अवनीश शरण की अध्यक्षता में यह बैठक टीएल मीटिंग के बाद शुरू होगी। बैठक के लिए निर्धारित एजेंडा के अनुसार वित्तीय वर्ष 2024-25 में जल जीवन मिशन के अंतर्गत कव्हरेज मद में प्राप्त आबंटन के विरुद्ध अनुबंधित देयकों का भुगतान की प्रस्तुति संबंध में प्रस्ताव, जल जीवन मिशन के कव्हरेज मद अंतर्गत संपादित कार्यों के देयक भुगतान हेतु ऑनलाइन डिमांड में प्रविष्टि किए जाने एवं सपोर्ट मद अंतर्गत डिमांड प्रविष्टि किए जाने हेतु लंबित देयकों की प्रस्तुति संबंध में प्रस्ताव विचार किया जाएगा। बैठक में सभी संबंधित अधिकारियों को शामिल होने कहा गया है।
- बिलासपुर, /एकीकृत बाल विकास परियोजना सीपत के अंतर्गत ग्राम दर्राभाठा के आंगनबाड़ी केन्द्र दर्राभाठा 5 एवं ग्राम कौवाताल के आंगनबाड़ी केन्द्र कौवाताल 2 में आंगनबाड़ी सहायिका के पद रिक्त है। आंगनबाड़ी केन्द्र में रिक्त सहायिक के पदों पर भरती करने आवेदन आमंत्रित किये गये है। आवेदन करने की प्रारंभिक तिथि 3 सितम्बर एवं अंतिम तिथि 18 सितम्बर तक है। आवेदनकर्ता कार्यालयीन समय में एकीकृत बाल विकास परियोजना सीपत में आवेदन कर सकते है।
-
भिलाई ।आज नगर निगम भिलाई क्षेत्र में जानवरों को पकड़कर गोठान में छोड़ने का कार्य किया गया। 15 गाय, 28 नंदी, 8 बछरू , 4 भैंस कूल कूल 57 जानवर पकड़ा गया। कार्रवाई लगातार जारी है। कार्रवाई के दौरान तोड़फोड़ प्रभारी हरिओम गुप्ता जोन के राजस्व अधिकारी मलखान सिंह सॉरी जेपी तिवारी बालकृष्ण नायडू धीरज साहू अनिल मेश्राम कन्हैया यादव मंगल विष्णु अपने दल के साथ उपस्थित रहे। वर्तमान में नगर निगम भिलाई में तीन काऊ कैचर गाड़ी चल रही है। जिसके माध्यम से जानवरों को पकड़ा जा रहा है। आवारा पशुओं को पकड़ कर कोसा नगर गोठान, एवं डी मार्ट गोठान डिपो में छोड़ा गया ।
-
-अंतर-राज्यीय पारेषण प्रणाली के विस्तार पर जोर
-छत्तीसगढ़ को मिलेगा 1600 करोड़ रु.के निवेश का लाभ
रायपुर । पश्चिम क्षेत्रीय विद्युत समिति की 50 वीं बैठक ,समिति के अध्यक्ष एवं छत्तीसगढ़ शासन के सचिव ऊर्जा व छत्तीसगढ़ पॉवर कम्पनीज़ के अध्यक्ष श्री पी.दयानंद की अध्यक्षता में ऊटी में 24 अगस्त को संपन्न हुई। अपने अतिव्यस्त कार्यक्रमों के कारण श्री दयानंद ने रायपुर से ऑनलाइन बैठक में भाग लिया और बैठक की अध्यक्षता भी ऑनलाइन की। समिति की बैठक में पश्चिम क्षेत्र में सम्मिलित 7 राज्यों की पारेषण प्रणाली के संचालन ,नई अंतर- राज्यीय परियोजनाओं के क्रियान्वयन व संचालन से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई ,विभिन्न राज्यों में प्रचलित परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई तथा तेजी से कार्य पूर्ण करने के लिये महत्वपूर्ण निर्णय लिये गये ।छत्तीसगढ़ में अति उच्च दाब की अंतर-राज्यीय पारेषण परियोजनाओं के लगभग 1600 करोड़ रु. की लागत के कार्यों की प्रगति की समीक्षा बैठक में की गई तथा सभी कार्यों को 2025 तक पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया ।जिसका लाभ छत्तीसगढ़ सहित अन्य राज्यों को मिलेगा। श्री पी. दयानंद 1 अप्रैल 2024 से पश्चिम क्षेत्रीय विद्युत समिति के अध्यक्ष नियुक्त किए गये हैं। इस समिति में गुजरात, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश , गोवा , दमन और दीव, दादरा एवं नगर हवेली की उत्पादन, पारेषण, वितरण पॉवर कम्पनीज़, एनटीपीसी , पॉवर ग्रिड कारपोरेशन ऑफ़ इंडिया, इन राज्यों की निजी पॉवर उत्पादक कंपनियाँ, निजी पारेषण व ट्रेडिंग कंपनियाँ , राज्य एवं क्षेत्रीय भार प्रेषण केंद्र सम्मिलित हैं। देश के पश्चिम क्षेत्र में विद्युत प्रणाली को सुदृढ़ बनाने में पश्चिम क्षेत्रीय विद्युत समिति की महत्वपूर्ण भूमिका है। हर तीन माह में समिति की बैठक आयोजित की जाती है।इसी कड़ी में ऊटी में समिति की 50 वीं बैठक 23-24 अगस्त को संपन्न हुई।इस बैठक में पॉवर के अंतर-राज्यीय मुद्दों पर महत्वपूर्ण निर्णय हुये जैसे नयी पारेषण लाइनों व उपकेंद्रों की प्रगति,डेटा के संचार हेतु समिति का गठन, अंतर-राज्यीय पॉवर एक्सचेंज से संबंधित विभिन्न वाणिज्यिक व मीटरिंग व्यवस्था के आधुनिकीकरण जैसे मुद्दे सहित अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर आपसी सहमति से निर्णय लिये गये।साथ ही पूर्व निर्णयों के त्वरित क्रियान्वयन ,समस्याओं के समाधान आदि विषयों पर भी चर्चा की गई ।इसके पूर्व 23 अगस्त पश्चिम क्षेत्रीय विद्युत समिति की तकनीकी समन्वय समिति की बैठक श्री राजेश कुमार शुक्ला, प्रबंध निदेशक ,छत्तीसगढ़ स्टेट पाॅवर ट्रांसमिशन कंपनी की अध्यक्षता में ऊटी में ही संपन्न हुई थी ।
उत्पादन,मांग और उपलब्धता के अंतर को पाटने का बेहतर विकल्प है अंतर-राज्यीय समन्वय- श्री दयानंद
पश्चिम क्षेत्रीय विद्युत समिति के अध्यक्ष श्री पी. दयानंद का कहना है कि छत्तीसगढ़ सहित सातों राज्यों मेॅ विद्युत आपूर्ति की गुणवत्तापूर्ण में सुधार और समुचित उपलब्घता सुनिश्चित करने में अंतर-राज्यीय समन्वय की अति महत्वपूर्ण भूमिका है । अन्य राज्यों में तत्समय उपलब्ध अतिरिक्त बिजली को अधिक आवश्यकता वाले राज्यों में भेजना एक श्रेष्ठ समाधान है ,जो बिजली घरों की अत्यधिक लागत और स्थापना में लगने वाले समय के दृष्टिकोण से भी महत्वपूर्ण हैं । विस्तृत अंतर-राज्यीय पारेषण नेटवर्क,राज्य विशेष में उत्पादन क्षमता बढ़ाने में लगने वाले लंबे समय में बीच में भी राज्य विशेष की तात्कालिक आवश्यकता को पूरा करने का बेहतर विकल्प है ।अत: अंतर-राज्यीय समन्वय तथा सहयोग बढ़ाने की दिशा में हम तेजी से आगे बढ़ रहे हैं । - -39वां चक्रधर समारोह 07 से 16 सितंबर तक-ख्याति प्राप्त कलाकार देंगे प्रस्तुतियां-पद्मश्री हेमामालिनी की नृत्य नाटिका के साथ होगा समारोह का आगाज़-स्थानीय लोक कलाकारों की प्रस्तुतियां भी होंगी समारोह का आकर्षणरायपुर // मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से आज यहां राजधानी रायपुर स्थित निवास में कलेक्टर रायगढ़ श्री कार्तिकेया गोयल और पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग पटेल ने सौजन्य मुलाकात कर 39वें चक्रधर समारोह में शामिल होने का आमंत्रण दिया। मुख्यमंत्री ने आमंत्रण स्वीकार कर समारोह के सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दी।मुख्यमंत्री ने कहा कि चक्रधर समारोह रायगढ़ की पहचान है। अंतर्राष्ट्रीय और राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कलाकारों ने समारोह में प्रस्तुति देकर इसके गौरव को बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि रायगढ़ से मैं सांसद रहा और इस आयोजन को करीब से देखा है। श्री साय ने कहा कि समारोह से मेरा भावनात्मक लगाव भी है। महाराजा चक्रधर ने रायगढ़ को अमूल्य सांस्कृतिक विरासत सौंपी है, जो लगातार समृद्ध हो रहा है। समारोह की लोकप्रियता का अंदाज इस बात से लगाया जा सकता है कि कलाकारों और कलाप्रेमियों को वर्ष भर इस समारोह का इंतजार रहता हैं। मुख्यमंत्री श्री साय ने स्थानीय लोक कलाकारों को भी समारोह में प्रमुखता के साथ शामिल करने को कहा। कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल ने मुख्यमंत्री से आयोजन से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां साझा की। उन्होंने बताया कि 10 दिन तक चलने वाले समारोह में इस वर्ष भी बड़े कलाकारों की प्रस्तुतियां होंगी। साथ ही समरोह में स्थानीय लोक कलाकार भी अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे।गौरतलब है कि 39वां चक्रधर समारोह 07 से 16 सितम्बर 2024 तक रायगढ़ जिला मुख्यालय स्थित रामलीला मैदान में आयोजित किया जाएगा। शुभारंभ समारोह में पद्मश्री हेमा मालिनी नृत्य नाटिका 'राधा रासबिहारी' की प्रस्तुति देंगी और समापन समारोह में डॉ.कुमार विश्वास कविता पाठ करेंगे। समारोह के दौरान प्रतिदिन सायं 6 बजे से आयोजित सांस्कृतिक संध्या में नामी कलाकारों द्वारा विभिन्न विधाओं में प्रस्तुतियां दी जाएगी।
- -भारतीय कुष्ठ निवारण संघ सोंठी कात्रेनगर का किया भ्रमण-मध्य क्षेत्र स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का किया शुभारंभरायपुर /राजस्व मंत्री श्री टंक राम वर्मा ने कल जांजगीर-चाम्पा जिले के भारतीय कुष्ठ निवारण संघ सोंठी आश्रम कात्रेनगर का भ्रमण किया एवं सरस्वती शिशुमंदिर चांपा में विधाभारती मध्य क्षेत्र स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। उन्होंने भारतीय कुष्ठ निवारण संघ कात्रेनगर में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते कहा कि कुछ दशक पूर्व लोग कुष्ठ को एक छूत की बीमारी समझते थे। लोग कुष्ठ रोगियों से न केवल शारीरिक दूरी अपितु एक सामाजिक दूरी बनाकर रहा करते थे। वर्तमान में यह भेदभाव कम होता जा रहा है। शासन के द्वारा इनके उत्थान के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है। कुष्ठ निवारण संघ कात्रेनगर द्वारा कुष्ठ पीड़ितों की निःस्वार्थ सेवा हम सबके लिए प्रेरणा पुंज है। कुष्ठ रोगियों की सेवा नारायण सेवा के समान है।मंत्री श्री वर्मा भारतीय कुष्ठ निवारण संघ परिसर का भ्रमण करते हुए जरूरतमंद कुष्ठ रोगियों को ट्राईसाइकिल का वितरण किया और रक्षा सूत्र बांधते हुए फल वितरित किए। कुष्ठ आश्रम सोंठी कात्रेनगर में बनाये जा रहे जीवनोपयोगी विभिन्न हस्त उत्पादों की उन्होंने सराहना की। कुष्ठ आश्रम सोंठी के सदस्यों ने आश्रम में बाउंड्रीबाल निर्माण करने की बात रखी जिस पर मंत्री श्री टंकराम ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही करने निर्देश दिए। इसके उपरांत मंत्री श्री वर्मा ने सरस्वती शिशु मंदिर चाम्पा में आयोजित विद्याभारती मध्य क्षेत्र स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ किया और खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाया।इस दौरान सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े, जनप्रतिनिधि एवं संस्था के प्रबंधकारिणी सहित गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
- रायपुर / देवांश अब न केवल सुनेगा अपितु बोलेगा भी। यह संभव हुआ है सारंगढ के चिरायु टीम के द्वारा, जिनकी मदद से ग्राम हिच्छा के 2 वर्षीय बालक का चिरायु योजना के तहत सफल इलाज किया गया। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम की तहत चिरायु योजना जन्म से 18 वर्ष तक आयु के जरूरमंद बच्चों के लिए ही है जिनकी बीमारियों को समय पर पहचान कर निःशुल्क इलाज की सुविधा मुहैया करायी जाती है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सारंगढ़ के चिरायु टीम (ब) अपने दैनिक स्वास्थ्य परीक्षण के दौरान समीपस्थ ग्राम हिच्छा आंगनबाड़ी केंद्र के बालक देवांश को श्रवण बाधित पाया, बच्चे के सुनने की क्षमता में कमी के साथ ही बाह्य ध्वनि के प्रति कोई भी रिस्पॉन्स नहीं करता।संवदेनशील मुख्यमंत्री प्रदेश की जनता की खुशहाली के लिए सतत् प्रयासरत है। उन्होंने प्रदेश में सुशासन के लिए सभी अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। इसी के परिपालन में कलेक्टर श्री धर्मेश साहू के निर्देशन तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एफ आर निराला के कुशल मार्गदर्शन में बालक देवांश के इलाज के लिए समुचित प्रबंध किया गया। देवांश के बोलने की क्षमता को विकसित करने निरंतर 3 माह तक स्पीच थेरेपी दिया गया। इस थेरेपी से देवांश के बोलने में आवश्यक सुधार होना प्रारम्भ हो गया। बच्चा जब सुनेगा तभी तो कुछ बोलेगा को ध्यान में रखते हुए का क्लियर इम्प्लांट नामक कान की श्रवणशक्ति हेतु सर्जरी के लिए एम्स हॉस्पिटल रायपुर भेजा गया। देवांश का अलग-अलग स्तर पर जांच, वेक्सिनेशन की प्रक्रिया पूर्ण कर का क्लियइम्प्लांट किया गया। इसके बाद देवांश की सुनने व बोलने के अभ्यास हेतु स्पीच थेरेपी की प्रक्रिया की जा रही है।ज्ञात हो कि इस प्रकार के ऑपरेशन के लिए 6-7 लाख रुपए खर्च आता है। आर्थिक रूप से कमजोर देवांश के पिता श्री किशोर पटेल बच्चे के इलाज के लिए इतनी बड़ी राशि की व्यवस्था करने में सक्षम नहीं था। देवांश का निःशुल्क इलाज चिरायु योजना से ही संभव हो सका। चिरायु योजना से देवांश के माता-पिता बेहद खुश हैं। उन्होंने योजना को बच्चों के लिए जीवनदायनी बताते हुए सरकार व पूरी स्वास्थ्य टीम का हार्दिक आभार व्यक्त किया।ज्ञात हो कि चिरायु योजना का मकसद, बच्चों में जन्म के समय से मौजूद दोष, कमियां, बीमारियां, विकलांगता और विकास संबंधी देरी को पहचानकर, जल्द से जल्द इलाज मुहैया कराना है। चिरायु योजना के तहत, स्कूलों और आंगनबाड़ियों में बच्चों की जांच की जाती है और ज़रूरत पड़ने पर उन्हें मुफ़्त में इलाज दिया जाता है। इस योजना के तहत, कटे-फटे होंठ, जन्मजात मोतियाबिंद, टेढ़े-मेढ़े हाथ-पैर, श्रवण बाधा (जन्मजात बधिरता) और 30 तरह की बीमारियों और विकृतियों का इलाज किया जाता है।
- रायपुर / चक्रधर समारोह फिर से अपने पुराने वैभव और गरिमा के साथ आयोजित होने जा रहा है। 10 दिवसीय कला महोत्सव की रूप रेखा तैयार की जा चुकी है। नामचीन कलाकार अपने हुनर के प्रदर्शन के लिए रायगढ़ पहुंचने वाले हैं। चक्रधर समारोह का मंच कला जगह में अपनी विशिष्ट ख्याति रखता है। पिछले कुछ वर्षाे के दौरान कोविड महामारी के चलते समारोह वृहत स्तर पर आयोजित नहीं किया जा सका था। इस बार के आयोजन में एक खास बात और शामिल है। इस वर्ष भारत सरकार के चौथे सर्वाेच्च नागरिक सम्मान पद्मश्री से सम्मानित 7 विभूतियां रायगढ़ चक्रधर समारोह के मंच को सुशोभित करेंगी।पद्मश्री हेमा मालिनी- जो भारतीय सिनेमा की एक प्रमुख और बहु-प्रतिभाशाली अभिनेत्री हैं, अपने भरतनाट्यम नृत्य के लिए भी जानी जाती हैं। उन्हें भारतीय कला और संस्कृति को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण योगदान के लिए जाना जाता है। भरतनाट्यम, जो एक प्राचीन और शास्त्रीय नृत्य शैली है, में हेमा मालिनी की निपुणता और दक्षता अद्वितीय है। उनके नृत्य की विशेषताएँ उनकी उत्कृष्ट तकनीक, भाव-प्रकटीकरण और मंच पर उनकी उपस्थिति में स्पष्ट रूप से देखी जा सकती हैं। उन्होंने न केवल अपनी कला को फिल्मों के माध्यम से प्रस्तुत किया, बल्कि शास्त्रीय नृत्य की कला को भी पूरे देश और विदेश में लोकप्रिय बनाया। उन्होंने कई महत्वपूर्ण नृत्य प्रस्तुतियाँ की हैं, जिनमें भारतीय पौराणिक कथाओं और धार्मिक कथाओं का सुंदर चित्रण होता है। उनके प्रदर्शन में नृत्य की विभिन्न मुद्राओं और भावनाओं का अभिव्यक्ति, दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर देती है। उनकी नृत्य साधना और कला के प्रति समर्पण ने उन्हें न केवल सिनेमा की दुनिया में, बल्कि शास्त्रीय नृत्य की दुनिया में भी एक महत्वपूर्ण स्थान दिलाया है। उन्हें वर्ष 2000 में चौथे सर्वाेच्च नागरिक सम्मान पद्मश्री से सम्मानित किया गया है।पद्मश्री रामलाल बरेठ- इन्होंने रायगढ़ कत्थक शैली को विकसित करने और कत्थक को घराने के रूप में स्थापित करने के लिए अपना जीवन समर्पित किया है। रायगढ़ कत्थक शैली को लोकप्रिय बनाने में पंडित रामलाल बरेठ का बहुत बड़ा योगदान है। उनके अथक प्रयास से रायगढ़ कत्थक शैली को रायगढ़ घराना के नाम से जाना जाता है। रायगढ़ घराना पूरी दुनिया में चौथे कत्थक घराने के रूप में प्रसिद्ध है।पंडित रामलाल को 1996 में भारत के माननीय राष्ट्रपति शंकर दयाल शर्मा ने भारत के राष्ट्रीय सम्मान संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया है। उन्हें वर्ष 2024 में पद्मश्री से सम्मानित किया गया है।पद्मश्री कुमारी देवयानी- अनिक शेमोटी, जिन्हें मंच नाम कुमारी देवयानी के रूप में जाना जाता है, एक भारतीय नृत्यांगना हैं, जो भारतीय शास्त्रीय नृत्य शैली भरतनाट्यम में प्रदर्शन करती हैं। उन्होंने भारत के साथ-साथ ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी, स्पेन, इटली, ग्रीस, पुर्तगाल, स्कैंडिनेवियाई देशों, एस्टोनिया और दक्षिण कोरिया के त्योहारों और संगीत हॉल में प्रदर्शन किया है। देवयानी भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद (आईसीसीआर) की सूचीबद्ध कलाकार हैं। 2009 में उन्हें पद्मश्री से सम्मानित किया गया था।पद्मश्री डॉ.भारती बंधु- एक भारतीय संगीतकार और गायक हैं, जिनके कबीर भजन बहुत प्रसिद्ध हैं। वे छत्तीसगढ़ के रायपुर में पैदा हुए थे। भारती बंधु ने देश दुनिया भर में हजारों प्रस्तुतियां दी हैं। उन्हें संगीत के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए राज्य अलंकरण से सम्मानित किया गया था। उन्हें राजा चक्रधर सम्मान से भी सम्मानित किया गया है। वे भारत में सूफी और कबीर संगीत के प्रतीक हैं। उन्हें वर्ष 2013 में पद्मश्री से नवाजा गया है।पद्मश्री अनुज शर्मा- छत्तीसगढ़ी सिनेमा और कला क्षेत्र में ख्यात्तिलब्ध व्यक्तित्व श्री अनुज शर्मा को उनके निर्देशनए अभिनय और गायन में उनकी प्रतिभा के लिए जाना जाता है। कला के क्षेत्र में उनकी सेवाओं के लिए उन्हें भारत सरकार द्वारा 2014 में चौथे सर्वाेच्च नागरिक पुरस्कार पद्मश्री से सम्मानित किया गया था।पद्मश्री डॉ.सुरेंद्र दुबे- डॉ.सुरेंद्र दुबे अपनी हास्य कविताओं के लिए पूरे देश दुनिया में प्रसिद्ध हैं। वे वह पेशे से एक आयुर्वेदिक चिकित्सक भी हैं। प्रदेश की बोली और संस्कृति को उन्होंने विभिन्न राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय मंचों से बढ़ावा दिया है। उन्हें भारत सरकार द्वारा 2010 में देश के चौथे उच्चतम भारतीय नागरिक पुरस्कार पद्मश्री से सम्मानित किया गया था।पद्मश्री रंजना गौहर- प्रसिद्ध ओडिसी नृत्यांगना, कोरियोग्राफर तथा फिल्म निर्मात्री हैं। उन्हे पद्मश्री व संगीत नाटक अकादमी के पुरस्कार से भी नवाजा जा चुका है। वह ओडिसी नृत्य के संदर्भ में एक किताब (ओडिसी द डांस डिवाइन) भी लिख चुकी हैं। श्रीमती रंजना गौहर को 2003 में भारत के राष्ट्रपति द्वारा प्रतिष्ठित पद्मश्री और 2007 में राष्ट्रीय संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।
- -अब प्रतिमाह चावल, नमक, शक्कर मिलेगी और जरूरी सुविधाएंरायपुर, / प्रदेश में विशेष पिछड़ी जनजाति परिवारों को विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित करने के लिए पीएम जनमन शिविर का आयोजन प्रतिदिन किया जा रहा है। इसी कड़ी में गरियाबंद जिले में शिविर के माध्यम से पीवीटीजी कमार सदस्यों को विकास की मुख्य धारा में लाने के लिए मूलभूत सुविधाओं से लाभान्वित किया जा रहा है। इसी कड़ी में गत दिवस जनपद पंचायत गरियाबंद अंतर्गत ग्राम पंचायत मरोदा के आश्रित ग्राम बम्हनी में पीएम जनमन शिविर आयोजित किया गया।शिविर में 07 कमार जनजाति के हितग्राहियों को मौके पर ही नए राशन कार्ड का वितरण किया गया, जिसमें चमरू कमार, कमला बाई कमार, सावित्री कमार, बृज बाई, आसबती कमार, श्याम बाई एवं फुलेश्वरी कमार को राशन कार्ड दिया गया। नए राशन कार्ड बन जाने से अब उनके परिवार को प्रतिमाह रियायत दर पर चांवल, शक्कर एवं नमक सहित खाद्यान्न मिलेगी। साथ ही अब पास के शासकीय उचित मूल्य की दुकान से आसानी से यह खाद्य सामग्री प्राप्त कर सकेंगे। राशन कार्ड बन जाने से सभी सदस्यों ने खुशी जताते हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय शासन का आभार जताया।इसी प्रकार शिविर में स्वास्थ्य विभाग द्वारा 45 कमार परिवारों का बीपी, शुगर हेल्थ चेकअप भी किया गया और आवश्यकतानुसार निःशुल्क दवाइयों का भी वितरण किया गया। शिविर में जनाबाई कमार को आयुष्मान कार्ड प्रदान किया गया। कृषि विभाग द्वारा कमलेश कमार को रागी वितरण किया गया। भुवनेश्वर कमार का आधार कार्ड एवं महेंद्र का किसान क्रेडिट कार्ड स्थल पर बनाकर प्रदान किया गया। इसके अलावा अधिकारी-कर्मचारियों द्वारा कमार बस्ती में जाकर केन्द्र व राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं के लाभ के बारे में ग्रामीणों को विस्तार से जानकारी दी गई। इस दौरान शिविर में श्री अमजद जाफ़री, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत गरियाबन्द श्री राकेश साहू, विकास विस्तार अधिकारी, श्री दुर्गेश प्रसाद साहू क्षेत्रीय समन्वयक, सरपंच और पंच एवं ग्रामवासी मौजूद रहे।
- -छत्तीसगढ़िया वाणिज्य एवं उद्योग महासंघ द्वारा आयोजित ‘‘हमर व्यापारी हमर संगवारी’’ के अधिवेशन में शामिल हुए उद्योग मंत्रीरायपुर / प्रदेश के वाणिज्य उद्योग एवं श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन आज छत्तीसगढ़िया वाणिज्य एवं उद्योग महासंघ द्वारा ‘‘हमर व्यापारी हमर संगवारी’’ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। राजधानी रायपुर के पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय ऑडिटोरियम, रायपुर में आयोजित कार्यक्रम में राजस्व आपदा और खेल मंत्री श्री टंकराम वर्मा, विधायक रायपुर ग्रामीण श्री मोती लाल साहू, अभनपुर विधायक श्री इंद्र कुमार साहू, राजिम विधायक श्री रोहित साहू सहित उद्योग महासंघ के प्रतिनिधि उपस्थित थे।कार्यक्रम में प्रदेश भर से आए व्यापारियों को संबोधित करते हुए मंत्री श्री देवांगन ने कहा कि लोगों को व्यापार के प्रति जागरूक करने एवं उनके व्यापार को नया आयाम देने का प्रयास महासंघ द्वारा किया जा रहा है और इस प्रयास में आपके साथ विष्णुदेव साय की सरकार आप सभी का पूरा साथ देगी। मंत्री श्री देवांगन ने कहा कि आज मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सिंगल विंडो सिस्टम 2.0 की लांचिंग किया गया है, इससे नए उद्योग शुरू करने वाले व्यापारियों को किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। इसके अलावा राज्य स्थापना दिवस 1 नवंबर 2024 से प्रदेश की नई उद्योग नीति भी लागू हो जाएगी। नई नीति उद्यमियों के सहूलियत को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में तैयार किया जा रहा है। आप सभी के साथ सरकार मिलकर प्रदेश में उद्योगों के लिए और बेहतर माहौल बनाने का प्रयास करने जा रही है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने मुद्रा ऋण को आरंभ किया, इससे लोगों को व्यवसाय करने में आसानी हो रही है। उद्योग मंत्री ने कहा कि सरकारी खरीदी में जेम पोर्टल सिस्टम लागू किया गया है। इससे भ्रष्टाचार में अंकुश लगेगा। मंत्री श्री देवांगन ने छत्तीसगढ़िया वाणिज्य एवं उद्योग महासंघ की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन से व्यापारियों में उत्साह और आत्मबल और बढ़ता है।राजस्व मंत्री श्री वर्मा ने कहा कि ‘‘हमर व्यापारी हमर संगवारी’’ आज के एक दिवसीय कार्यशाला के जरिए व्यापारी बंधु अपने अनुभव साझा करेंगे, इनसे उनको व्यापार, व्यवसाय आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी। आयोजन की सफलता के लिए उद्योग महासंघ के सभी पदाधिकारी को अपनी बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूं। ज्ञातव्य हो कि वर्ष 2013 में छत्तीसगढ़िया वाणिज्य एवं उद्योग महासंघ की स्थापना की गई थी। विधायक रायपुर ग्रामीण श्री साहू ने कहा कि मुझे यहां आकर गौरव की अनुभूति हो रही हैं। हम सबको एक-दूसरे के सुख-दुख में खड़ा होने की जरूरत है, तभी यह संगठन मजबूत बन सकेगा। छत्तीसगढ़िया वाणिज्य एवं उद्योग महासंघ के अध्यक्ष श्री शेखर वर्मा ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर संघ के पदाधिकारी सर्व श्री मनीष टिकरिहा, ललित साहू, राजेश देवांगन, पुनारद निषाद, कुबेर चंद्राकर, आशीष साहू, करण भारद्वाज, दीपक कुमार साहू सहित अनेक प्रतिनिध उपस्थित थे।
- रायपुर / राज्य शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा बनाए गए राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष द्वारा संकलित जानकारी के मुताबिक एक जून 2024 से अब तक राज्य में 921.6 मिमी औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है। राज्य के विभिन्न जिलों में 01 जून 2024 से आज 1 सितम्बर सवेरे तक रिकार्ड की गई वर्षा के अनुसार बीजापुर जिले में सर्वाधिक 1933.8 मिमी और बेमेतरा जिले में सबसे कम 500.1 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी है।राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार एक जून से अब तक सरगुजा जिले में 508.5, सूरजपुर जिले में 920.3 मिमी, बलरामपुर में 1332.2 मिमी, जशपुर में 795.7 मिमी, कोरिया में 934.3 मिमी, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 931.2 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी।इसी प्रकार, रायपुर जिले में 746.4 मिमी, बलौदाबाजार में 951.3 मिमी, गरियाबंद में 888.4 मिमी, महासमुंद में 727.1 मिमी, धमतरी में 791.7 मिमी, बिलासपुर में 846.6 मिमी, मुंगेली में 956.7 मिमी, रायगढ़ में 892.3 मिमी, सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 539.9 मिमी, जांजगीर-चांपा में 999.1 मिमी, सक्ती 858.2 मिमी, कोरबा में 1226.1 मिमी, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में 977.5 मिमी, दुर्ग में 545.6 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी। कबीरधाम जिले में 739.9 मिमी, राजनांदगांव में 874.5 मिमी, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में 982.3 मिमी, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में 649.4 मिमी, बालोद में 912.7 मिमी, बस्तर में 970.7 मिमी, कोण्डागांव में 872.8 मिमी, कांकेर में 1078.4 मिमी, नारायणपुर में 1024.3 मिमी, दंतेवाड़ा में 1200.5 मिमी और सुकमा जिले में 1305.2 मिमी औसत वर्षा एक जून से अब तक रिकार्ड की गई।
- रायपुर। छत्तीसगढ़ की प्रतिभावान चेस खिलाड़ी हेतांशी मुदलियार श्रीलंका में चल रही प्रतिष्ठित अंतराष्ट्रीय स्तर पर कामनवेल्थ यूथ चेस चैंपियनशिप आयु वर्ग १२ बालिका में भाग ले रही है । इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भारत की ओर से अंडर १२ कैटेगरी में प्रतिनिधित्व करने वाली छत्तीसगढ़ की एकमात्र खिलाड़ी है । यह प्रतिष्ठित टूर्नामेंट २७ अगस्त से ५ सितंबर तक श्रीलंका के कलूतरा प्रांत में आयोजित किया जा रहा है । जहां हेतांशी राष्ट्रमंडल देशों के शीर्ष खिलाड़ियों के खिलाफ प्रतिस्पर्धा करेगी। हेतांशी मुदलियार का वर्तमान अंतरराष्ट्रीय रेटिंग 1465 है एवम वे लगातार चेस की विभिन्न राज्य एवम राष्ट्रीय सपर्धाओ में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर चुकी है ।इस असाधारण उपलब्धि के अलावा , हेतांशी ने पिछले माह इंदौर में आयोजित आईपीएससी टूर्नामेंट में शीर्ष स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक हासिल करते हुए अपने कौशल और समर्पण का प्रदर्शन किया है।इस उत्कृष्ट प्रदर्शन के कारण उन्हें इस वर्ष आयोजित होने वाले एसजीएफई और सीआईएससीई जैसे राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए भी चयन किया गया है।हेतांशी ने शतरंज की यात्रा सर्वप्रथम स्वर्गीय श्री नन्दलाल सर के सानिध्य में हुआ इसके उपरांत चेसशाला के संस्थापक-अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी एवम् फ़िडे इंस्ट्रक्टर श्री रोहित यादव एवम माइंड जिम चेस अकादमी के रवि कुमार सर के विशेष मार्गदर्शन में हेतांशी ने अपने चेस कौशल का विकास किया ।हेतांशी मुदलियार शहर की प्रतिष्ठित विद्यालय राजकुमार कॉलेज की छटवी की छात्रा है एवम इस राष्ट्रमंडल चेस चैंपियनशिप के चयन के लिए छत्तीसगढ़ चेस फेडरेशन के महासचिव श्री विनोद राठी जी एवम रायपुर डिस्ट्रिक्ट एसोसिएशन के सचिव श्री नवीन शुक्ला जी एवम अन्य पदाधिकारियों ने विशेष बधाई दी।हेतांशी मुदलियार की उपलब्धियाँ:* 2022: छत्तीसगढ़ राज्य अंडर-11 बालिका शतरंज चैंपियनशिप जीती।• 2023: छत्तीसगढ़ राज्य अंडर-11 बालिका शतरंज चैंपियनशिप में उपविजेता स्थान प्राप्त किया।* राष्ट्रीय: 3 राष्ट्रीय चैंपियनशिप और 3 स्कूल राष्ट्रीय शतरंज टूर्नामेंट में भाग लिया।• रेटेड टूर्नामेंट: कई रेटेड शतरंज टूर्नामेंट में भाग लिया।* एशियाई युवा शतरंज चैंपियनशिप: कोविड-19 महामारी के दौरान ऑनलाइन संस्करण में खेला।• 2024: इंदौर में आयोजित आईपीएससी शतरंज टूर्नामेंट में स्वर्ण पदक जीता।* 2024: इस वर्ष के अंत में तमिलनाडु के वेल्लोर में आयोजित होने वाले एसजीएफआई शतरंज टूर्नामेंट के लिए चयनित
- -ग्राम कुरदी में 111 फीट राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा एंव वीर सपूत उद्यान सहित विभिन्न विकास कार्यों का किया लोकार्पण-छत्तीसगढ़ महतारी एंव स्व श्री अटल बिहारी वाजपेयी की मूर्ति अनवारण के साथ साथ ग्राम कुरदी, जेवरतला एंव हल्दी में जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के नए शाखाओं की दी सौगातबालोद। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में देश की भांति मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में हनारा छतीसगढ़ राज्य निरन्तर प्रगति पथ पर अग्रसर होते हुए विकास का नया कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। डॉ सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के कुशल एंव सक्षम नेतृत्व में हमारा छत्तीसगढ़ राज्य विकास का नया ईबारत लिखा है। जिसका चमत्कारीक परिणाम देश एंव दुनिया के सामने आया है। डॉ सिंह आज बालोद जिले के गुंडरदेही विकासखण्ड के ग्राम कुरदी में 111 फीट के राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा एंव वीर सपूत उद्यान के लोकार्पण समारोह को सम्बोधित कर रहे थे। वे कार्यक्रम में मुख्यमंत्री अतिथि के रुप मे उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कांकेर लोकसभा क्षेत्र के सांसद श्री भोजराज नाग ने किया। कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में गुंडरदेही क्षेत्र के पूर्व विधायक श्री विरेन्द्र साहू एंव श्री प्रीतम साहू सहित वरिष्ठ जनप्रतिनिधि श्री पवन साहू, नगर पालिका बालोद के पूर्व अध्यक्ष श्री राकेश यादव, श्री केसी पवार, श्री प्रमोद जैन एंव कलेक्टर श्री इंद्रजीत सिंह चन्द्रवाल, पुलिस अधीक्षक श्री एस आर भगत, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ संजय कन्नौजे सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमनसिंह ने ग्राम कुरदी में 111 फीट के राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा एंव वीर सपूत उद्यान सहित विभिन्न विकास कार्यो का लोकार्पण भी किया। इसके साथ ही उन्होंने वीर सपूत उद्यान कुरदी में छत्तीसगढ़ महतारी महतारी एंव पूर्व प्रधानमंत्री स्व श्री अटल बिहारी वाजपेयी के प्रतिमा के अनावरण के साथ-साथ जिले के ग्राम कुरदी सहित जेवरतला एंव हल्दी में जिला केंद्रीय सहकारी बैंक के नवीन शाखाओ की सौगात दी।कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व वाले छत्तीसगढ़ सरकार के द्वारा राज्य की बागडोर सम्भालने के बाद किसानों के हित में 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी करने का साहसिक निर्णय लिया। जिसके फलस्वरूप 08 महीने के अल्प अवधि में भी राज्य के किसानों के खाते में 49 हजार करोड़ की राशि अंतरित कर दी गयी है। इसी तरह छत्तीसगढ़ सरकार के द्वारा राज्य के माताओ एवं बहनों को आत्मनिर्भर एंव स्वावलम्बी बनाने हेतु महतारी वन्दन योजना लागू कर प्रति महीने उनके खाते में 01 हजार रुपये की राशि अंतरित करने का अभिनव कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हमारे मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय राज्य के सुदूर आदिवासी अंचल से निकलकर राज्य की सेवा में निरतंर लगे हुए हैं।डॉ सिंह ने कहा कि आज का दिन ग्राम कुरदी सहित पूरे छत्तीसगढ़ तथा पूरे देशवासियों के लिए गौरव का दिन है। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत कुरदी पूरे राज्य में पहला ग्राम पंचायत होगा जहाँ पर हमारे देश भक्तो के सम्मान में 111 फीट का राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा का निर्माण किया गया है। इसके अलावा आज छत्तीसगढ़ महतारी तथा छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माता भारत रत्न स्व श्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का भी अनावरण किया गया है। जो कि निश्चित रूप से अत्यंत महत्वपूर्ण एंव अभूतपूर्व है। इस अवसर पर उन्होंने इस पुनीत कार्य को मूर्तरूप देने के लिए ग्राम कुरदी वासियों का मुक्तकंठ से सराहना करते हुए उन्हें हृदय से धन्यवाद ज्ञापित किया।कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए सांसद श्री भोजराज नाग ने आज के दिन को ग्राम कुरदी सहित देश और प्रदेश के लिये ऐतिहासिक दिन बताया। उन्होंने ग्राम कुरदी में 111 फिट राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा एंव छत्तीसगढ़ महतारी तथा पूर्व प्रधानमंत्री स्व श्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का अनावरण होने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए ग्राम कुरदी एंव जिलेवासियों को हार्दिक बधाई एंव शुभकामनाएं दी। श्री नाग ने आशा व्यक्त किया कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एंव मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के कुशल नेतृत्व में हमारा छत्तीसगढ़ राज्य शीघ्र ही विकसित राज्य बनेगा। इस अवसर पर ग्राम पंचायत कुरदी के सरपंच श्री संजय साहू ने ग्राम कुरदी में 111 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा सहित विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण होने पर प्रसन्नता व्यक्त की । इसके लिए उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह सहित अन्य अतिथियों का विनम्र आभार व्यक्त किया।कार्यक्रम का स्वागत भाषण प्रस्तुत करते हुए कलेक्टर श्री इंद्रजीत सिंह चन्द्रवाल ने आज ग्राम कुरदी में 111 फीट राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा एंव छतीसगढ़ महतारी तथा पूर्व प्रधानमंत्री स्व श्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा के अनवारण सहित जिले वासियों को आज विभिन्न विकास कार्यो की सौगात मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बधाई एंव शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर अतिथियों के द्वारा आयुष्मान भारत योजना अंतर्गत 05 हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड, मोर लइका स्वस्थ लइका अभियान के अंतर्गत कुपोषित बच्चों को सुपोषण किट तथा आदिवासी विभाग के अंतर्गत 08 हितग्राहियों को सामुदायिक वन अधिकारी पत्रक एंव 02 हितग्राहियों को सामुदायिक वन संसाधन अधिकार पत्रक के अलावा दिव्यांग हितग्राहियों को ट्राय सायकल, श्रवण यन्त्र एंव छड़ी का भी वितरण किया गया। इसके अलावा अतिथियों के द्वारा राष्ट्रीय स्तर के खेल प्रतियोगिताओ में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करने वाले खिलाड़ियों का भी सम्मान किया गया। इस अवसर पर मितानिन, मितानिन प्रशिक्षक, ब्लॉक समन्वयक, एरिया कोर्डिनेटर, हेल्प डेस्क फेसिलेटर आदि ने उन्हें राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन में संविलयन करने के लिए आभार व्यक्त करते हुए इसके लिए उन्होंने मंच पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह का सम्मान भी किया। समारोह में अतिथियों के द्वारा बिहान योजना के अंतर्गत 05 महिला स्वसहायता समूहों को प्रति समूह 60 हजार के हिसाब से कुल 03 लाख रुपये का सीआईएफ चेक का वितरण किया। इसके अलावा 05 परिवारों को मनरेगा जॉब कार्ड का भी वितरण किया गया। इस अवसर पर श्री प्रीतपाल बेलचंदन, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती संध्या भारद्वाज सहित अपर कलेक्टर श्री चन्द्रकांत कौशिक सहित अन्य अधिकारियों के अलावा विशाल संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।
-
रायपुर । लावारिस मवेशियों से धान की फसल को बचाने किसानों को काफी जद्दोजहद करना पड़ रहा है । अपने गांव की मवेशियों को तो किसान ग्रामीण व्यवस्था के तहत अंकुश में रख रहे हैं लेकिन बाहर से पहुंच रहे लावारिस मवेशियों ने किसानों को हलाकान कर रखा है । ग्राम टेकारी में ग्रामीणों ने ग्रामीण व्यवस्था के तहत पंचायत का सहयोग कर गोठान में त्रिस्तरीय चारदीवारी बना ऐसे मवेशियों को रख रहे हैं पर बीते 30-31 अक्टूबर के दरम्यानी रात में कतिपय असामाजिक तत्वों ने इस चारदीवारी को तोड़ मवेशियों को खदेड़ दिया जिनके द्वारा खड़ी फसल को काफी नुकसान पहुंचाया गया है । ग्रामीणों के एक प्रतिनिधि मंडल ने मंदिर हसौद थाना प्रभारी सचिन सिंह से मुलाकात कर ज्ञापन सौंप ऐसे अज्ञात तत्वों की पतासाजी कर कार्यवाही का आग्रह किया है । श्री सिंह ने असामाजिक तत्वों के खिलाफ ठोस व प्रभावी कार्यवाही का आश्वासन दिया है ।
शनिवार की सुबह लावारिस मवेशियों को खेतों में देख ग्रामीणों का माथा ठनका । गोठान में जा जब निरीक्षण किया तो सीमेंट व लोहे के खंभे पर तार जाली लगा बनाये गये त्रिस्तरीय चारदीवारी को जगह-जगह टूटा पाया । इसे देख फसल बचाने जद्दोजहद कर रहे ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त हो गया । जानकारी मिलने पर ग्राम प्रमुखों ने गोठान पहुंच निरीक्षण किया । ग्राम व गोठान में लगातार हो रहे चोरियों व असामाजिक गतिविधियों को देखते हुये थाना प्रभारी का ध्यान इस ओर आकृष्ट करने का निर्णय ले श्री सिंह से मुलाकात कर ज्ञापन सौंप अज्ञात तत्वों के खिलाफ पतासाजी कर कार्यवाही करने व असामाजिक तत्वों से ग्राम को निजात दिलाने का आग्रह किया । निजात अभियान के तहत पुलिस प्रशासन का एक बैठक भी टेकारी में आयोजित करने के ग्राम प्रमुखों के आग्रह को श्री सिंह ने स्वीकार कर लिया । प्रतिनिधि मंडल में सरपंच नंदकुमार यादव , ग्रामीण सभा के अध्यक्ष रामनाथ वर्मा , उपाध्यक्ष गोवर्धन पटेल , कोषाध्यक्ष अशोक नायक , पूर्व अध्यक्ष द्वय हुलास राम वर्मा व भूपेन्द्र शर्मा एवं कृषक अग्राहित वर्मा शामिल थे । - –अनुविभागीय अधिकारी विशेष अभियान चलाकर 10 सितम्बर के भीतर राजस्व संबंधी प्रकरणो का करें निराकरण -कलेक्टर सुश्री चौधरी-राजस्व प्रकरणों में हुआ विलंब तो की जायेगी कार्यवाहीदुर्ग / कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक में उन्होंने सभी अनुविभागीय अधिकारियों से विशेष अभियान चलाकर 10 सितम्बर 2024 के भीतर राजस्व संबंधी प्रकरणों का निराकरण करने के सख्त निर्देश दिए। शासकीय भूमि पर अनावश्यक धान बोने की जानकारी होने पर एडीएम श्री अरविद एक्का को जांच के निर्देश दिये।बैठक में कलेक्टर ने जिले में राजस्व संबंधित होने वाली गतिविधियो की गहन समीक्षा की। उन्होंने सभी राजस्व अनुविभागीय अधिकारियों, तहसीलदारों से राजस्व संबंधी लंबित मामलों की जानकारी ली एवं आवश्यक निर्देश देते हुए लंबित प्रकरणों को शीघ्र पूर्ण करने को कहा। उन्होंने विवादित नामांतरण विवादित खाता विभाजन एवं नक्शा सुधार के कार्यों को समितियों से जानकारी लेकर नंबरदार के साथ पटवारी से समन्वय कर खाता विभाजन के कार्यों को सुनिश्चित करने कहा। बैठक में कलेक्टर ने बटवारा, सीमांकन, व्यपवर्तन, नामातरण, खाता विभाजन सहित सभी राजस्व प्रकरणों के निराकरण की स्थिति की विस्तार से समीक्षा की।कलेक्टर ने मुख्यमंत्री जनदर्शन व कलेक्टर जनदर्शन के अंतर्गत राजस्व संबंधी लंबित प्रकरणों को शीघ्रता से निराकरण करने के निर्देश दिये। इसके अलावा नक्शा बटांकन के कार्यों के सबंध में तहसीलदारों को निर्देशित किया कि मैदानी क्षेत्रों का निरीक्षण कर जमीन की वस्तुस्थिति जांच की जाए एवं नक्शा बटांकन किया जाना भी सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने शासकीय भूमि से कब्जा हटाने के भी निर्देश दिये। इसके अलावा उन्हांेने भू-अर्जन के लंबित प्रकरणों एवं मुआवजा भुगतान, भारतमाला परियोजना, राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के प्रकरणों का भी त्वरित निराकरण करने निर्देश दिए, जिससे प्रभावित लोगों को मुआवजा प्रदान करने में किसी भी प्रकार का विलंब न हो। उन्होंने सभी सहायक अधीक्षक भू-अभिलेख (एएसएलआर) को आबंटित अपने-अपने तहसीलों का निरीक्षण कर उचित कार्यवाही करते हुए एसडीएम को सूचित करने के निर्देश दिए। उन्होने भू-अभिलेख को सुधार करने के निर्देश दिये। विशेषतौर पर अनुविभागीय अधिकारी, तहसीलदारों से समन्वय बनाकर भू-अभिलेख संबंधी प्रकरणों को निराकरण किये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने सभी तहसील नक्शा नवीनीकरण कार्य को शीघ्र करने के उपरांत मूल कार्यालय में प्रस्तुत करने के निर्देश दिये। विशेषतौर पर अनुविभागीय अधिकारियों को निर्देश देते हुये कहा है कि भू-अर्जन संबंधी लंबित प्रकरणों को गंभीरता से निराकरण कर सूचित किया जाये। साथ ही राजस्व प्रकरणों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बरतने पर कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने स्वामित्व से संबंधित प्रकरणों का निराकरण 15 सितम्बर 2024 तक किया जाने को कहा। राजस्व वसूली को लेकर कलेक्टर ने सभी व्यवसायिक व औद्योगिक क्षेत्र से राजस्व कर वसूली किया जाना सुनिश्चित करने कहा।कलेक्टर ने निर्देशित करते हुए कहा कि स्क्रीनिंग के टेस्ट के समय शासकीय भूमि अदला बदली किसी भी सूरत में नहीं होनी चाहिए। ग्रामीण क्षेत्रों में कोतवार के माध्यम से नोटिस दिए जाए एवं जहां कोतवार नही है वहां नियुक्त किये जाने के निर्देश दिए। बैठक के दौरान एडीएम श्री अरविंद एक्का, नगर निगम आयुक्त श्री देवेश ध्रुव, सहायक कलेक्टर श्री एम भार्गव, अपर कलेक्टर बजरंग दुबे, एसडीएम श्री हरवंश सिह मिरी, संयुक्त कलेक्टर मुकेश रावटे एवं विरेन्द्र सिंह, डिप्टी कलेक्टर श्री उत्तम ध्रुव, लवकेश ध्रुव, सोनल डेविड व तहसीलदारों के साथ अन्य अधिकारीगण मौजूद थे।
- बिलासपुर /प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अंतर्गत जिले के विकासखंड बिल्हा में 78, कोटामें 80, मस्तूरी में 86, तखतपुर में 57 कुल 301 पदों में “आवास मित्र / समर्पित मानव संसाधन" की भर्ती किया जाना है। जिला पंचायत के मुख्यकार्यपालन अधिकारी ने बताया कि विज्ञापन जारी कर दिया गया है एवं जिला पंचायत एवं जनपद पंचायत के सूचना पटल में चस्पा करा दिया गया है। इन पदों पर इच्छुक पात्र उम्मीदवार निर्धारित प्रपत्र में आवेदन पत्र मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत बिलासपुर, जिला बिलासपुर (छ.ग.) के नाम से दिनांक 16 सितंबर 2024 को सायं 05.30 बजे तक रजिस्टर्ड डाक/ स्पीड पोस्ट के माध्यम से भेज सकते हैं। इस हेतु विस्तृत विज्ञापन एवं आवेदन पत्र का प्रारूप कार्यालय के सूचना पटल एवं जिला बिलासपुर की वेब साईड www.bilaspur.gov.in पर देखा जा सकता है।
- -प्रथम बार गांजा तस्करी के हर कड़ी पर पुलिस ने किया कड़ा प्रहार, ज़ब्त हुए गाँजा का ‘फॉरवर्ड लिंक’ एवं ‘बैकवार्ड लिंक’ स्थापित कर आरोपियों को गिरफ़्तार किया गया-गाँजा तस्करी का वित्तीय जाँच करते हुए आरोपियों के बैंक अकाउंट को होल्ड करवाया जा रहा है-राष्ट्रीय एजेंसी नार्काेटिक्स कंट्रोल ब्यूरो एवं अंतरर्राज्यीय सहयोग प्राप्त करते हुए अग्रिम विवेचना जारी हैरायपुर / छत्तीसगढ़ में अवैध प्रदार्थों की तस्करी करने वाले तस्करों के खिलाफ छत्तीसगढ़ पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार अवैध प्रदार्थों की तस्करी और आपराधिक गतिविधियों के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति अपना रही है। मादक पदार्थ के तस्करों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में रायगढ़ पुलिस द्वारा गांजा तस्करों के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है।दरअसल केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने हाल ही में छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान इस तरह की गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए मुख्यमंत्री श्री साय को कहा था। मुख्यमंत्री द्वारा अवैध मादक पदार्थ के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देशानुसार पुलिस मुख्यालय नवा रायपुर से प्राप्त दिशा निर्देशों पर बिलासपुर रेंज आईजी डॉ. संजीव शुक्ला एवं एसपी श्री दिव्यांग पटेल के मार्गदर्शन पर बीते 28 अगस्त को जूटमिल पुलिस द्वारा कोड़ातराई के पास गांजा रेड की बड़ी कार्यवाही कर एक महिला समेत 05 आरोपी को पकड़ा गया था, जिनसे 175 किलो गांजा, एक अल्टो कार और एक छोटा हाथी पिकअप वाहन (कुल 43 लाख रूपये की संपत्ति) जप्त किया गया था, गिरफ्तार मुख्य आरोपी संतराम खुंटे सक्ती (छत्तीसगढ़) और इनके साथियों से कड़ी पूछताछ की गई। आरोपियों से कड़ी पूछताछ में पुलिस को तस्करों की कार्यप्रणाली और गिरोह के अन्य सदस्यों की जानकारी मिली। जिसके बाद पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर डॉ संजीव शुक्ला के मार्गदर्शन पर रायगढ़ पुलिस एवं बिलासपुर पुलिस की 5 अलग अलग विशेष टीम बनाई गई जिन्हें अलग-अलग लोकेशन में रवाना किया गया, पुलिस टीमों ने सूझबूझ और अपनी व्यावसायिक क्षमता का बखूबी परिचय देते हुए जिला बउत (ओडिशा), जिला बिलासपुर, ग्राम पिहरीद व ग्राम चारपारा जिला सक्ती (छ.ग.) में दबिश देकर गिरोह के संपूर्ण नेटवर्क को ध्वस्त किया।मुख्यमंत्री के निर्देश पर पुलिस गांजा तस्करों के नेटवर्क के खात्में के लिए लगातार कार्य कर रही है। ऐसा पहली बार हुआ है जब ज़ब्त हुए गाँजा का ‘फॉरवर्ड लिंक’ एवं ‘बैकवार्ड लिंक’ स्थापित कर आरोपीयो को गिरफ़्तार किया गया है। इनमें बैकवर्ड लिंक-ओडिशा में गांजा के उत्पादन इकाई से सप्लाई करने वाला - बयोमकेश खटवा जिला बउत (ओडिशा), गाँजा को उड़ीसा बॉर्डर से बिलासपुर जाँजगीर एवं अन्य जगह पहुँचाने वाला गिरोह- पूर्व में 28 अगस्त को 5 आरोपी गिरफ़्तार, फॉरवर्ड लिंक-मुख्य ख़रीददार जो आस पास के क्षेत्र में गाँजा सप्लाई करता है -भागवत साहू पीहरीद सक्ती, फॉरवर्ड लिंक- छत्तीसगढ़ में आगे गांजा सप्लाई व फुटकर बिक्री हेतु गाँजा खपाने वाले- दीपक उर्फ नान्हू भारद्वाज सक्ती (छत्तीसगढ़), आरोपियों के मेमोरेंडम पर अवैध गांजा कारोबार से मिले रकम से क्रय की गई आई-10 कार, सिलेरियो कार, 06 मोबाइल, नकदी रकम की जप्ती की गई है।गाँजा तस्करों की टीम का मुख्य सरग़ना भागवत साहू है जो पिछले कई सालों से अवैध गाँजा ख़रीद फ़रोख़्त का धंधा करता है, शुरुआती दौर में उड़ीसा के छोटे सप्लायर से 4-5 किलो गाँजा ख़रीद कर छत्तीसगढ़ में बेचा करता था।बाद में ओडिशा के एक बड़े गाँजा सप्लायर व्योमा उर्फ व्योमकेश से संपर्क होने पर बड़ी मात्रा में गांजा खरीद कर सुनसान जगह पर गाँजा अपनी गाड़ी में स्थानांतरित कर अपनी टीम के आरोपी के घर में गांजा डम्प कर रखते थे और वहां से शुरूवात में 15-20 किलो गांजा निकाल कर अलग-अलग प्रदेश में सप्लाई करते थे फिर डिमांड अनुसार 1 क्विंटल-2 क्विंटल गांजा की सप्लाई करने लगे थे । संतराम और भागवत ओडिशा पार्टी से गांजा खरीदी कर अपने साथियों के साथ रोड क्लीयर करते हुए आधे रास्ते तक आता था, ताकि पकड़ा ना जाये फिर आगे इसके दूसरे साथी गांजा लेकर अपने गुप्त ठिकानों में छिपाकर रखते और बिक्री करते थे। गिरोह ट्रांसपोर्टिंग के जरिए माल छत्तीसगढ़ और कई प्रदेश में गांजा की बिक्री करते थे। भागवत पिछले कई वर्षों से गांजा के अवैध कारोबार में संलिप्त है जो अब तक पुलिस पकड़ में नहीं आया था ।28 अगस्त को जूटमिल, जिला रायगढ़ में गिरोह के 05 आरोपी पकड़े जाने के बाद बाकी सभी सतर्क हो गये, इनका पूरा चैनल गिरफ्तारी से बचने अपना-अपना मोबाइल बंद कर सभी संपर्क से कट गए थे। रायगढ़ पुलिस की एकाएक अलग-अलग स्थानों पर रेड की चौतरफा कार्रवाई में आरोपी दबोचे गए हैं ।मुख्य सप्लायर व्योमकेश से गहन पूछताछ करने पर कई चौकाने वाले तथ्य आए हैं जिसमें उसने ज़िला बाउत उड़ीसा एवं उसके आसपास के ज़िलों के जंगलों में अवैध गाँजा उत्पादन के एक बड़े नेटवर्क का खुलासा किया है। रायगढ़ पुलिस ने कार्यवाही से उद्धत सभी महत्वपूर्ण तथ्यों को ओडिशा पुलिस एवं राष्ट्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो के साथ साझा किया जा रहा है ताकि गाँजा के इस नेटवर्क को जड़ से समूल नष्ट किया जा सके। रायगढ़ पुलिस गांजा तस्करी को पूर्णतः प्रतिबंधित करने इसी प्रकार की कार्रवाई के लिए प्रतिबद्ध है।कार्रवाई में डीएसपी साइबर सेल श्री अभिनव उपाध्याय, एसडीओपी खरसिया श्री प्रभात पटेल, निरीक्षक श्री राकेश मिश्रा, निरीक्षक श्री मोहन भारद्वाज, उप निरीक्षक श्री गिरधारी साव, प्रधान आरक्षक श्री सतीश पाठक, श्री कृष्णा गुप्ता, श्री लोमश राजपूत, श्री अमित तिर्की, साइबर सेल के श्री राजेश पटेल, श्री दुर्गेश सिंह, श्री बृजलाल गुर्जर, आरक्षक श्री अभिषेक द्विवेदी, श्री प्रशांत पंडा, श्री महेश पंडा, श्री आदिकांत प्रधान, श्री विकास प्रधान, श्री नवीन शुक्ला, श्री सुशील यादव, श्री जितेश्वर चौहान, श्री रविन्द्र गुप्ता, श्री लखेश्वर पुरसेठ, श्री शशिभूषण साहू शामिल थे।पूर्व में गिरफ़्तार 5 आरोपी के अतिरिक्त भागवत साहू पिता हुलसराम साहू उम्र 36 साल निवासी ग्राम पिहरीद थाना सक्ती, जिला सक्ती दीपक उर्फ नान्हू भारद्वाज पिता जगतराम 24 साल निवासी ग्राम पुरैना थाना खरसिया व्योम उर्फ व्योमकेश खटुआ पिता संजीत खटुआ उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम गुडपडा थाना बांउसनी जिला बउत, ओडिशा इत्यादि शामिल है।कार्रवाई के दौरान आई10 कार सीजी 11 BH - 9507, सेलेरिओ कार सीजी 10 BS - 1995, 06 मोबाइल, नकदी रकम-7500 रूपये कुल -17 लाख रूपये, पूर्व जप्ती 175 किलो गांजा, 02 चार पहिया वाहन, जुमला जप्ती-55 लाख रूपये कुल 8 आरोपी एवं 72 लाख की सम्पति जप्त की गई। गिरोह को मदद करने, पुलिस की छापेमारी से बचाने व गोपनीय सूचनाएं आरोपी को देने वाले पुलिस आरक्षक-किशोर साहू ग्राम सकर्रा सक्ती (छत्तीसगढ़) को भी गिरफ़्तार किया गया।
- रायपुर, / वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन 01 सितम्बर को रायपुर एवँ कोरबा में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगे। मंत्री श्री देवांगन निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार दोपहर 12 बजे से पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय ऑडिटोरियम में हमर व्यापारी हमर संगवारी कार्यक्रम में शामिल होंगेे। मंत्री श्री देवांगन दोपहर 3 बजे कोरबा पहुंचकर और वहां शाम 6 बजे आई टी आई चौक रामपुर कोरबा में एक निजी होटल में छत्तीसगढ़ एलीगेंस एक्स्ट्रावेंजा मॉडलिंग एण्ड ब्राईडल कॉम्पीटिशन में शामिल होंगे। इसके पश्चात मंत्री श्री देवांगन शाम 7 बजे टी पी नगर कोरबा में छत्तीसगढ़ सुपरस्टार सिंसिंग कान्टेस्ट 2024 कार्यक्रम में शामिल होंगे।
- -जनजाति बाहुल्य क्षेत्र के ग्रामीणों को मिल रहा लाभरायपुर / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय द्वारा माओवादी प्रभावित क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाएं और कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए शुरू की गई ‘नियद नेल्लानार योजना’ (आपका अच्छा गांव योजना) के तहत नारायणपुर जिला प्रशासन ने पहली बार सुदूरवर्ती ग्राम मोहंदी में शिविर का आयोजन किया। इस योजना के अंतर्गत माओवादी प्रभावित क्षेत्रों में 14 नए सुरक्षा कैंप स्थापित किए गए हैं, जिनके पांच किलोमीटर की परिधि में बसे गांवों में 25 से अधिक मूलभूत सुविधाएं और 32 व्यक्ति मूलक योजनाओं का लाभ ग्रामीणों को दिलाया जा रहा है।नारायणपुर जिले के ओरछा विकासखंड में ग्राम पंचायत कुतुल के आश्रित ग्राम मोहंदी में आयोजित राजस्व पखवाड़ा शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया। शिविर में जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, जन्म प्रमाण पत्र, मृत्यु प्रमाण पत्र और वृद्धा पेंशन योजना वन अधिकार पत्र जैसे महत्वपूर्ण दस्तावेजों का वितरण किया गया और आवेदन लिया गया। शिविर में 12 जाति प्रमाण पत्र, 15 निवास प्रमाण पत्र, 12 आय प्रमाण पत्र, 16 जन्म प्रमाण पत्र और 26 आधार कार्ड हेतु आवेदन प्राप्त हुए साथ ही शिविर में 16 जन्म प्रमाण पत्र, एक मृत्यु प्रमाण पत्र और 3 वृद्धा पेंशन योजना के प्रमाण पत्र वितरित किए गए। इस अवसर पर जिला प्रशासन एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। यह नियद नेल्लानार योजना माओवाद प्रभावित क्षेत्रों में सरकारी योजनाओं से लोगों को लाभ पहुंचाने के मुख्यमंत्री के संकल्प को साकार करने का एक महत्वपूर्ण कदम है। शासन का यह प्रयास सुदूर वनांचल के ग्रामीणों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने की दिशा में मील का पत्थर साबित हो रहा है।
-
-पूजा- अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि और प्रगति की कामना की
रायपुर / राज्यपाल श्री रमेन डेका आज अपने बिलासपुर प्रवास के दौरान ऐतिहासिक एवं धार्मिक नगरी रतनपुर स्थित आदिशक्ति माँ महामाया देवी मंदिर पहुँचे। यहाँ उन्होंने देवी मां की विधिवत पूजा- अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और प्रगति की कामना की। महामाया मंदिर पहुंचने पर राज्यपाल श्री रमेन डेका व राज्य की प्रथम महिला श्रीमती रानी डेका काकोटी का परम्परागत ढंग से स्वागत किया गया।उल्लेखनीय है कि ऐतिहासिक नगरी रतनपुर का गौरवशाली इतिहास रहा है। कलचुरी वंश के शासक रत्नदेव प्रथम ने रतनपुर को अपनी राजधानी बनाया और यहाँ 11वीं शताब्दी में आदिशक्ति माँ महामाया देवी मंदिर का निर्माण कराया। यहाँ पर चैत्र और क्वांर दोनों नवरात्रियों में भव्य मेले का आयोजन होता है, जहां पूरे देश से श्रद्धालुगण माँ महामाया दर्शन के लिए आते हैं और माँ महामाया के दर्शन कर उनके समक्ष मनोकामनाएं रखते हैं। मंदिर का मंडप नागर शैली में बना है। यह 16 स्तंभों पर टिका हुआ है। गर्भगृह में आदिशक्ति मां महामाया की प्रतिमा स्थापित है। - -राज्यपाल ने बिलासपुर जिले में विकास एवं अन्य गतिविधियों पर अधिकारियों की ली बैठकरायपुर /राज्यपाल श्री रमेन डेका ने बिलासपुर जिले के प्रवास के दौरान जिले के अधिकारियों से विकास एवं अन्य गतिविधियों पर बैठक लेकर उनसे सामान्य परिचर्चा की। उन्होंने कहा कि शासन की फ्लैगशिप योजनाओं का आमजन मानस को शत-प्रतिशत लाभ मिलना चाहिए। राज्यपाल श्री डेका ने जल संरक्षण एवं जल संचयन, पौधारोपण एवं पर्यावरण संवर्धन, परंपरागत एवं जैविक खेती प्रोत्साहन, टी.बी उन्मूलन आदि विषयों पर अधिकारियों से चर्चा कर आवश्यक प्रगति लाने के लिए निर्देशित किया।उन्होंने ‘एक पेड़ मां के नाम‘ थीम पर चलाए जा रहे वृक्षारोपण के संबंध में जानकारी ली। राज्यपाल श्री डेका ने कृषि विभाग के अधिकारी से परंपरागत कृषि एवं जैविक खेती प्रोत्साहन, फसल बीमा आदि विषयों पर की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को क्षेत्र भ्रमण कर जिले के प्रगतिशील किसानों को चिन्हांकित कर उन्हें प्रोत्साहित करने की बात कही। उन्होंने कहा कि किसानों को फसल बीमा के प्रति जागरूक करें ताकि बीमा योजना का शत प्रतिशत लाभ उन्हें मिल सके।राज्यपाल ने जिले में टीबी उन्मूलन के लिए किए गए प्रयासों एवं प्रगति के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने टीबी उन्मूलन के लिए बेहतर मॉनिटरिंग करने एवं इसके प्रति लोगों को जागरूक करने कहा। इस दौरान उन्होंने रेडक्रॉस के संबंध में भी जानकारी ली । उन्होंने कहा कि ड्रग्स पेडलिंग के कारण युवा काफी प्रभावित हो रहा है इसके लिए सभी आवश्यक उपाय करें तथा नशे की रोकथाम के लिए प्रभावी उपाय सुनिश्चित करें।राज्यपाल ने जनजातीय क्षेत्र में रहने वाले लोगों को समाज की मुख्य धारा से जोड़ने एवं स्वास्थ्य, शिक्षा सहित अन्य आधारभूत सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए विशेष प्रयास करने की बात कहीं। उन्होंने जनजातीय क्षेत्रों में सहकारी गतिविधि बढ़ाने के लिए भी कहा ताकि अंचल में रहने वाले लोगों को सशक्त बनाते हुए मुख्य धारा से जोड़ा जा सके। इसके साथ-साथ उन्होंने सभी अधिकारियों को अपने विभागीय दायित्वों को पूरी कर्तव्य निष्ठा के साथ निर्वहन करने तथा बेहतर नवाचार के साथ कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया। बैठक में बिलासपुर जिला प्रशासन के अधिकारी, एनसीसी के कमाण्ड अधिकारी एवं सभी विभागों के जिलास्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।
- -मुंगेली जिले में संचालित विभिन्न कार्यक्रमों के क्रियान्वयन की समीक्षारायपुर, / वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम मंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने मुंगेली जिले के कलेक्टोरेट सभाकक्ष में अधिकारियों की बैठक लेकर विभागीय काम-काज की गहन समीक्षा की। बैठक में मंत्री श्री देवांगन ने कहा कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का जमीनी स्तर पर क्रियान्वयन हो और उसका लाभ अंतिम व्यक्ति को मिलना चाहिए। उन्होंने सभी अधिकारियों को अपने दायित्वों का गंभीरतापूर्वक निर्वहन करते हुए जनहित के कार्य करने प्रेरित किया।प्रभारी मंत्री ने कहा कि विभागीय अधिकारी कार्यालयीन काम-काज के साथ फील्ड पर भी जाकर निचले अमलों के कार्याे की समीक्षा करें। आप लोग अच्छा काम करेंगे तो शासन-प्रशासन के लिए जनता के बीच अच्छा संदेश जाएगा और जिले का नाम रोशन होगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की मंशा है कि विकास के साथ सरकार की जितनी भी कल्याणकारी योजनाएं चल रही है, उसका लाभ पात्रता रखने वाले प्रत्येक व्यक्ति को मिले। अधिकारी आपसी समन्वय स्थापित कर जनहित के लिए बेहतर से बेहतर कार्य करें।प्रभारी मंत्री श्री देवांगन ने स्वास्थ्य केंद्रों में चिकित्सकों एवं स्टॉफ की समय पर उपस्थिति की जानकारी ली। उन्होने कहा कि मौसमी बीमारियों से बचाव हेतु आवश्यक दवाईयों की उपलब्धता सुनिश्चित करें। उन्होने स्कूली बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने अधिकारियों को स्कूलों का नियमित तौर पर निरीक्षण करने और लापरवाही बरतने वाले पर कार्यवाही करने के निर्देश दिए। प्रभारी मंत्री ने जिले में निर्बाध रूप से बिजली आपूर्ति के निर्देश दिए। बिजली की समस्या होने पर युद्धस्तर पर सुधार की कार्यवाही करें। उन्होने प्रधानमंत्री आवास योजना के कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होने श्रम एवं उद्योग विभाग के अंतर्गत संचालित योजनाओं का लाभ पात्रतानुसार अधिक से अधिक लोगों को दिलाने के लिए कहा। विधायक श्री पुन्नूलाल मोहले ने कहा कि जनहित के कार्याे को प्राथमिकता के साथ किया जाए। शासन की योजनाओं एवं कार्यक्रमों की लाभ अधिक से अधिक लोगों को मिले।बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन, एनआरएलएम, लखपति दीदी का गठन, महतारी वंदन योजना, मुख्यमंत्री स्कूल जतन योजना, आरटीई सरस्वती सायकल योजना, पीएम उज्जवला योजना, जल जीवन मिशन, पीएम विश्वकर्मा योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, सुकन्या समृद्धि योजना, आयुष्मान योजना, स्वच्छ भारत मिशन आदि महत्वाकांक्षी योजनाओं सहित स्वास्थ्य, शिक्षा, श्रम, रोजगार, वन आदि विभागीय योजनाओं एवं गतिविधियों पर विस्तार से चर्चा हुई और लक्ष्य के अनुरूप आवश्यक प्रगति लाने के लिए प्रोत्साहित किया गया। इस अवसर पर वरिष्ट प्रशासनिक अधिकारी और सभी विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।
- - पूजा- अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि और प्रगति की कामना कीरायपुर । उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने आज अपने झारखंड प्रवास के दौरान देवघर में स्थित द्वादश ज्योतिर्लिंग में से एक बाबा बैद्यनाथ धाम में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की।
- -नवा रायपुर में आईटीएम ड्रोन ट्रेनिंग एकादमी का शुभारंभरायपुर /छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री श्री ओ. पी. चौधरी ने आज यहां नवा रायपुर स्थित आईटीएम यूनिवर्सिटी में एरीज एग्रो लिमिटेड के सहयोग से स्थापित आईटीएम ड्रोन ट्रेनिंग एकादमी का उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि स्वाभिमानी और स्वावलंबी युवाओं से भारत ग्लोबल पावर बनेगा।वित्त मंत्री श्री चौधरी ने ड्रोन एकादमी के पहले बैच में प्रशिक्षण ले रहे ड्रोन दीदी और ड्रोन पायलट को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में भारत सरकार के हाल के बजट में इंटर्नशिप के लिए विशेष प्रावधान किये गए हैं ताकि देश के एक करोड़ से ज्यादा यूथ इंटर्नशिप लेकर देश में मैनपावर की कमी दूर कर सके। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि दुनिया का 20 प्रतिशत युवा भारत में हैं और दुनिया को काम करने वालों की जरुरत है। यहाँ सात दिन की ड्रोन ट्रेनिंग कैरियर के लिए ज्यादा कारगर हो सकता है। उन्होंने जनकल्याणकारी योजनाओं के दीर्घकालीन सफलता में प्राइवेट सेक्टर की हिस्सेदारी पर जोर दिया।आईटीएम ड्रोन ट्रेनिंग एकादमी को छत्तीसगढ़ प्रदेश का पहले ड्रोन ट्रेनिंग एकादमी बनने का गौरव प्राप्त हुआ है जो महज सात दिनों के प्रशिक्षण में ड्रोन दीदी और ड्रोन पायलट तैयार करेगा जो डीजीसीए सर्टिफाइड पायलट कहलाएंगे। आईटीएम यूनिवर्सिटी कैंपस में उद्घाटन समारोह में डायरेक्टर जनरल सुश्री लक्ष्मी मूर्ति ने मुख्य अतिथि वित्त मंत्री ओ. पी. चौधरी और विशेष अतिथि के रूप में मौजूद एरीज एग्रो लिमिटेड के चेयरमैन एंड मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. राहुल मीरचंदानी का पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत किया।डायरेक्टर जनरल सुश्री लक्ष्मी मूर्ति ने कहा कि आईटीएम यूनिवर्सिटी सर्टिफिकेशन के अलावा ड्रोन टेक्नोलॉजी में विशेषज्ञता लाने बहुत जल्द डिग्री एवं मास्टर प्रोग्राम भी प्रारंभ करेगा ताकि प्रदेश के युवाओं को इसका हरसंभव लाभ मिल सकें। एरीज एग्रो लिमिटेड के चेयरमैन एंड मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. राहुल मीरचंदानी ने कहाकि ड्रोन तकनीकों का कृषि में इस्तेमाल करने से किसानों की कई समस्याएं दूर होंगी। समय और मजदूर काम लगने के साथ ड्रोन से पानी की भी बचत होगी और फसलों की पैदावार दोगुनी होगी।इसके पश्चात ड्रोन अकादमी में ड्रोन अकादमी के डायरेक्टर निलेश कोकाटे ने वित्त मंत्री सहित सभी अतिथियों को अत्याधुनिक ड्रोन से जुड़ी तकनीकी जानकारी दीं। इस कार्यक्रम में एरीज एग्रो लिमिटेड के वाइस प्रेसिडेंट डी. के. तिवारी, कार्यक्रम संयोजक मितुल कोठारी, छत्तीसगढ़ स्टेट इंचार्ज रवि मिश्रा, कामर्शियल मैनेजर अनुपम पांडेय, मार्केटिंग मैनेजर उमेश कुमार मिश्रा, दिवेश कुमार यादव, रजिस्ट्रार सौरव चटर्जी सहित अन्य मौजूद थे।



.jpg)















.jpg)







.jpg)