- Home
- छत्तीसगढ़
- -‘‘द बस्तर मड़ई’’ सांस्कृतिक-पुरातात्विक एवं पर्यटन स्थलों का जीवंत चित्रणरायपुर, 31 अगस्त 2024/ बस्तर की अपनी नैसर्गिक सौंदर्य, समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, अनूठी सामाजिक ताना-बाना और ऐतिहासिक एवं पुरातात्विक महत्व के स्थलों के बारे में सोशल मीडिया के इनफ्लुरेन्स अब देश-दुनिया को परिचित करवाएंगे। शुक्रवार को आसना स्थित बादल अकादमी में बस्तर जिला प्रशासन के अधिकारियों ने देश के विभिन्न हिस्सों से आए सोशल मीडिया इनफ्लुरेन्स से चर्चा करते हुए ‘द बस्तर मड़ई’ कॉन्सेप्ट के माध्यम से बस्तर को वैश्विक पर्यटन मानचित्र पर स्थापित करने सहयोग प्रदान किये जाने कहा। ज्ञातव्य है कि जिला प्रशासन द्वारा बस्तर में पर्यटन क्षेत्र को बढ़ावा देने हेतु तैयार की गई ‘द बस्तर मड़ई’ का बस्तर टूरिस्ट सर्किट मैप और थीम म्यूजिक का हाल ही में विमोचन किया गया है।मौके पर कलेक्टर बस्तर श्री विजय दयाराम के. ने बस्तर की खूबियों को रेखांकित करते हुए बताया कि लगभग 75 दिनों तक चलने वाला बस्तर दशहरा के दौरान विभिन्न पूजा विधान के अंतराल को देखते हुए दशहरा के साथ-साथ बस्तर की प्राकृतिक सौंदर्य, ऐतिहासिक एवं पुरातात्विक स्थलों, एडवेंचर स्थल, सांस्कृतिक स्थलों से पर्यटकों को अवगत कराने के लिए प्रशासन द्वारा ‘द बस्तर मड़ई’ का कॉन्सेप्ट तैयार किया गया है। इसके तहत बस्तर में पर्यटकों को अन्य स्थलों का भ्रमण सहित देखने-समझने का सुअवसर मिल सके। उन्होंने बताया कि ‘द बस्तर मड़ई’ में नीला रंग में बस्तर की जल से संबंधित पर्यटन स्थल, हरा रंग जंगल से संबंधित स्थल, भूरा रंग गुफा और पुरातव स्थल, पीला रंग आदिवासी संस्कृति एवं बस्तर के हाट-बाजार और लाल रंग में बस्तर की आध्यात्मिक शक्ति विशेषकर आराध्य देवी मां दंतेश्वरी और ऐतिहासिक बस्तर दशहरा को प्रदर्शित किया गया है। बस्तर टूरिस्ट सर्किट मैप चार रंगों के 42 पर्यटन स्थलों की जानकारी तथा स्थलों की संक्षिप्त विवरण के साथ रूट की जानकारी और बस्तर जिला में पहुंचने के लिए परिवहन सेवा रेलमार्ग, वायुमार्ग एवं सड़कमार्ग की जानकारी दी गई है। पहले बस्तर के प्रसिद्ध दशहरा, चित्रकोट जलप्रपात, तीरथगढ़ जलप्रपात, कुटुमसर गुफा को देखने आते थे इसमें परिवर्तन करते हुए बस्तर की अन्य ख़ूबसूरती और सांस्कृतिक विरासत को भी दिखाने का प्रयास किया जा रहा है।धुरवा तुवाल से सम्मानित हुए सोशल मीडिया इनफ्लुरेन्सइस दौरान देश के विभिन्न क्षेत्रों से आए सोशल मीडिया इनफ्लुरेन्स एवं युवाओं ने बस्तर की प्राकृतिक सौंदर्य, सांस्कृतिक विरासत, ऐतिहासिक एवं पुरातात्विक स्थलों तथा पर्यटन स्थलों को देखने-समझने के लिए अपार उत्साह दिखाया और अगले दो पूरे बस्तर का भ्रमण कर बस्तर की खूबियों को संजोने के क्रम में भरपूर सहभागी बनने की बात कही। इस मौके पर कलेक्टर ने सभी सोशल मीडिया इनफ्लुरेन्स एवं युवाओं को धुरवा तुवाल भेंटकर सम्मानित किया और धुरवा तुवाल के सम्बंध में बताया कि बस्तर की धुरवा जनजाति के लोग अपने घर आए मेहमान को यह अंग वस्त्र सम्मान स्वरूप भेंट करते हैं। इस अवसर पर बादल अकादमी में बस्तर की लोक संस्कृति की छटा भी देखने को मिला, जिसमें पारम्परिक लोक कलाकारों द्वारा आकर्षक धुरवा लोक नृत्य एवं डंडारी लोक नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। बादल अकादमी के लोक कलाकारों ने गोंडी लोकगीत की मधुर प्रस्तुति देकर बस्तर को देखने-समझने और बूझने का प्रेरक सन्देश दिया।‘द बस्तर मड़ई’ विभिन्न सांस्कृतिक पहलुओं को समेटे हुए एक प्रदर्शनीमड़ई (संस्कृति का उत्सव) बस्तर की परंपरा और संस्कृति को एक आधुनिक समागम के साथ अनुभव किया जा सकता है, जिसमें विविध सांस्कृतिक आयाम, सामुदायिक सहभागिता और बस्तर के धरोहर को पर्यटकों के मन में जीवंत ढंग से चित्रित करने की कोशिश है। बस्तर अंचल की नैसर्गिक सौंदर्य, समृद्ध संस्कृति, प्रचुर खनिज एवं वनोपज संपदा के साथ ही ऐतिहासिक बस्तर दशहरा पर्व एवं पुरातात्विक महत्व के स्थलों को वैश्विक पटल पर प्रदर्शित करने सहित पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा ऐतिहासिक बस्तर दशहरा पर्व के दौरान पर्यटकों को बस्तर को करीब से देखने-समझने एवं बूझने का अवसर प्रदान करने हेतु ‘बस्तर मड़ई’ कॉन्सेप्ट तैयार किया गया है।
- रायपुर। आगामी 02 सितम्बर को मुख्यमंत्री निवास में आयोजित होने वाले "तीजा-पोरा महतारी वंदन तिहार" के मौके पर 70 लाख से ज्यादा महतारी-बहनों को उपहार स्वरूप महतारी वंदन योजना की सातवीं किश्त जारी करूंगा। यह राशि हमारी माता-बहनों के तीजा त्यौहार की खुशी को दोगुना करेगी। प्रदेश की मातृशक्ति बहुत ही खुशहाली के साथ त्यौहार मनाएंगी। आप सभी को मेरी हार्दिक शुभकामनाएं।
- रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने 2 सिंतबर 2024, सोमवार को पोला और 11 अक्टूबर 2024, शुक्रवार को महानवमी के अवसर पर स्थानीय अवकाश घोषित किया है। नवा रायपुर अटल नगर एवं रायपुर शहर में स्थित सभी सरकारी कार्यालयों व संस्थाओं के लिए कैलेंडर वर्ष 2024 के लिए स्थानीय अवकाश घोषित किया है। स्थानीय अवकाश बैंक, कोषालय, उप कोषालय के लिए लागू नहीं होगा।
- भिलाईनगर। नगर पालिक निगम भिलाई में स्वच्छ सर्वेक्षण मे संपूर्ण घटको को लेकर कार्यवाही जारी है। इस संबंध में आयुक्त देवेश कुमार ध्रुव ने सभी अधिकारी कर्मचारियो की बैठक लेकर सभी के दायित्वो को निर्धारित कर दिया है। उसी के अनुरूप वृहद रूप से कार्यवाही की जा रही है। निगम के जोन आयुक्त, अभियंता, स्वास्थ्य अधिकारी एवं सभी जोन के स्वास्थ्य अधिकारी अपने दायित्वो के अनुसार फिल्ड में जाकर स्वच्छ सर्वेक्षण के मापदण्डो के अनुरूप किये जा रहे कार्याे का निरीक्षण कर रहे है। जो भी सुधार है, उसे पूरा करवा रहे है।इसी के तारतम्य में सभी जोन के प्रमुख मार्केट मे जाकर सिंगलयूज प्लास्टिक, सड़क एवं नालियो में गंदगी फैलाने वाले, सड़े गले फल-फ्रूट, जूस, खादय पदार्थ बेचने वालो पर वृहद रूप से कार्यवाही करते हुए सामग्री जप्त कर रहे है। चालानी कार्यवाही करते हुए 96000 हजार से अधिक अर्थदण्ड वसूला गया। नाला, नालियो की सफाई, जी.व्ही.पी. प्वांइट को व्यवस्थित करना, सुलभ शौचालय में सुविधाओ को बढ़ाना, अनावश्यक रूप से कहीं पर भी कचरा संग्रहण पाये जाने पर उसको साफ-सफाई कर उस जगह पर पेवर ब्लाक लगाना, पेंटिग करना एवं सौदर्यीकरण का कार्य किया जा रहा है। सभी प्रकार के कार्यवाही का प्रतिदिन की रिपोर्ट आयुक्त को प्रस्तुत किया जा रहा है। किये जा रहे कार्यो की समीक्षा प्रत्येक सप्ताह ली जा रही है।वैशालीनगर विधायक रिकेश सेन, महापौर नीरज पाल ने सभी नागरिको से अपील की है कि स्वच्छता सर्वेक्षण में सब सहयोग करे। नगर निगम भिलाई अपने सीमित संसाधनो से सभी प्रकार का प्रयास कर रहा है। बिना सब के प्रयास से हम सब भिलाई को स्वच्छ सर्वेक्षण में अग्रणी नहीं बना सकते। इंदौर शहर अग्रणी बना है तो इसके पिछे स्थानीय निवासियो का भरपूर सहयोग मिल रहा है। हमारे भिलाई की बसावट के अनुसार हम सब मिलकर इसको सर्व सुविधा युक्त स्वच्छ साफ-सुथरा शहर बना सकते है।
- भिलाई। नगर पालिक निगम भिलाई में कार्यालय सहायक श्रमायुक्त के अनुसार प्लेसमेंट कम्प्युटर आपरेटर अनुसूची ’’ख’’ नियोजन भाग-1 के 45 नियोजन के अनुसार उच्चकुशल श्रेणी अंतर्गत आते है। कार्यालय श्रमायुक्त नवा रायपुर अटल नगर परिशिष्ट ’’ब’’ स्पष्टीकरण अनुसार जहां कर्मचारी खण्डदर पर नियोजन हो वहां खण्डदर इस प्रकार निर्मित की जावे, जो आठ घंटे दैनिक एवं छः दिन कार्य करने तथा एक दिन सवैतनिक अवकाश देने पर निर्धारित न्यूनतम मजदूरी से कम न हो।कार्यालय सहायक श्रमायुक्त, रायपुर छ.ग. के नियमानुसार निगम भिलाई में कार्यरत समस्त प्लेसमेंट कम्प्युटर आपरेटर से जोन एवं मुख्य कार्यालय के विभिन्न विभागों से कार्य लिया जाता है एवं शासन की महत्वपूर्ण योजनाएं (अन्य पिछड़ा वर्ग सर्वेक्षण कार्य) एवं अन्य विभागीय जानकारियों के लिए शनिवार को कार्यालय बुलाकर कार्य लिया जाता है। जिसमें संबंधित विभाग के नियमित कर्मचारी उपस्थित रहते है। जोन एवं विभाग प्रमुख द्वारा कम्प्युटर आपरेटर का उपस्थिति पत्रक प्रमाणित कर डाटा सेंटर विभाग में प्रस्तुत किया जाता है व उपस्थिति प्रत्रक के आधार पर भुगतान किया जाता है।
- *बालोद जिले के गन्ना उत्पादक किसानों को ड्रोन दीदी के आने से अब दवाई छिड़काव में नहीं होती समस्या**ड्रोन दीदी बनकर रूचि साहू को होता है गर्व का अनुभव*बालोद। नमो ड्रोन दीदी योजना के तहत् बालोद जिले में कार्यरत ड्रोन दीदी अब किसानों की मददगार बन गई है। जिले में गन्ना उत्पादक किसानों को ड्रोन दीदी के आने से अब गन्ने की फसल में दवाई छिड़काव में समस्या नहीं होती है। जिले के ग्राम नारगी के गन्ना उत्पादक किसान परमानंद रावटे ने बताया कि वे पहले कृषि यंत्र स्पे्रयर के माध्यम से अपने गन्ने की फसल में दवाई का छिड़काव करते थे। जहाॅ गन्ने की फसल की उॅचाई ज्यादा होने से उन्हें फसल के बीच जाकर दवाई छिड़काव करने में काफी समय लगता था और समस्याएॅ भी काफी बनी रहती थी। लेकिन अब उन्हें कम समय व कम खर्च में ही अपने फसलों में कीटनाशक दवाई के छिड़काव के लिए एक अच्छा मददगार ड्रोन दीदी के रूप में मिल गया है। किसान श्री रावटे ने शासन की इस योजना को अपने जैसे किसानों के लिए एक काफी मददगार बताते हुए, शासन का धन्यवाद ज्ञापित किया है।जिले के ग्राम डोटोपार की सुश्री रूचि साहू ने बताया कि उसने स्नातक की पढ़ाई की है। जिसके पश्चात वह कृषि उत्पादक संगठन से जुड़कर कार्य कर रही थी। इसी बीच केन्द्र सरकार के नमो ड्रोन दीदी योजना के तहत उसका चयन हुआ और उत्तरप्रदेश के नैनी प्रयागराज में प्रशिक्षण पश्चात् वह प्रशिक्षित ड्रोन पायलट बन गई। रूचि साहू बताती है कि ‘पहले उन्हें लोग कहते थे लड़की है क्या ही कर पाएगी, ड्रोन नहीं उड़ा पाएगी, लेकिन अब वही लोग मुझे ड्रोन चलाते हुए किसानों की मदद करते हुए देखते हैं। जिससे मुझे काफी गर्व का अहसास होता है। ड्रोन दीदी बनकर मुझे सम्मान, रोजगार और आर्थिक रूप से सशक्त बनने का अवसर मिला है। अब मैं किसानों के बीच जाकर, उनके फसलों का अवलोकन करती हूॅ, और उनके फसलों में दवाई का छिड़काव ड्रोन के माध्यम से करती हॅू। कम समय में ही किसानों के खेतों को कार्य पूरा होने से किसानों में अलग तरही की खुश दिखती है, जिससे मुझे काफी गर्व का अहसास होता है। ड्रोन दीदी रूचि साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय द्वारा किसानों के हित में काफी अच्छी योजनाएं संचालित की जा रही है। इसके लिए उसने खुशी-खुशी शासन को धन्यवाद देते हुए आभार व्यक्त किया है।बालोद जिले में कलेक्टर श्री इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल के मार्गदर्शन में गन्ना उत्पादक किसानों की सहायता के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इसी तारतम्य में जिले में 04 ड्रोन दीदीयों की मदद से गन्ना फसलों में दवाई का छिड़काव किया जा रहा है। अब तक लगभग 100 हेक्टेयर गन्ना के फसलों में कीटनाशक दवाई का छिड़काव किया जा चुका है। इसके लिए जिला खनिज न्यास संस्थान द्वारा 06 पावर स्प्रेयर भी प्रदान किया गया है। जिले में ड्रोन दीदी के आने से किसानों को अपने फसलों को कीट आदि से बचाव करने में काफी मदद भी मिल रही है।
- पीएम जनमन आवास योजनारायपुर। बलौदाबाजार भाटापारा जिला के वनांचल ग्राम बल्दाकछार की निवासी श्रीमती ममता कमार और उनके पति श्री पंच राम कमार को अब संघर्षों का सामना नहीं करना पड़ेगा क्योंकि प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना ने श्रीमती ममता कमार और उनके परिवार की जिंदगी में नई रोशनी ला दी है। इस योजना के तहत उन्हें पक्का मकान मिल गया है,जिससे अब उनके जीवन में स्थिरता और सुरक्षा की भावना पैदा हो गई है। अब, ममता और उनका परिवार एक सुरक्षित और मजबूत घर में रह रहा है, जहाँ वो और उनकी तीन बेटियाँ बिना किसी चिंता के अपने भविष्य की ओर बढ़ सकती हैं। श्रीमती कमार ने इस योजना के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस पक्के मकान ने उनके परिवार के जीवन को एक नई दिशा दी है और उनकी बेटियों के भविष्य के प्रति उन्हें आत्मविश्वास से भर दिया है।वनांचल ग्राम बल्दाकछार का यह कमार परिवार का जीवन-यापन बांस के कार्य पर निर्भर है,जो एक पारंपरिक और श्रमसाध्य कार्य है। इस मेहनत के बावजूद, परिवार के लिए एक स्थायी और सुरक्षित छत का सपना अधूरा था। पहले वे एक कच्चे मकान में रहते थे,जहाँ मौसम की मार से बचना हमेशा एक चुनौती रहती थी। श्रीमती ममता और श्री पंचराम की तीन बेटियाँ हैं नंदनी कमार 10 साल की है जो चौथी कक्षा, निधि 7 साल है जो पहली कक्षा में पढ़ती है और उनकी सबसे छोटी बेटी लवली अभी 3 साल की ही है।श्रीमती ममता ने बताया कि वह परंपरागत रूप से बांस शिल्प की कला कृति बनाकर एवं कृषि के समय कृषक मजदूरी का कार्य करके जीवकोपार्जन करती है। पहले वह आर्थिक तंगी के कारण बांस शिल्प बनाने के लिए बांस नहीं खरीद पाती थी पर अब उन्हें महतारी वंदन योजना से प्रतिमाह 1 हजार रूपये मिलते है, जिसका उपयोग वह बांस खरीदने में करती है। वह झेंझरी, सुपा, पर्रा, टुकनी सहित अन्य सजावटी वस्तुएं अधिक संख्या में बना पाती है, जिसे बेचकर उन्हें अच्छी खासी आमदनी मिल रही है, जिसमें बचत कर वो अपनी बेटियों को शिक्षित कर रही हैं।
- समग्र पोषण के थीम पर आयोजित होंगे विभिन्न गतिविधियाँरायपुर । जनसमुदाय तक स्वास्थ्य पोषण एवं स्वच्छता संबंधित व्यापक प्रचार प्रसार एवं प्रभावी व्यवहार परिवर्तन हेतु जनआंदोलन के रूप में प्रतिवर्ष के भाँति इस वर्ष भी ‘‘राष्ट्रीय पोषण माह‘‘ का अयोजन 01 से 30 सितम्बर 2024 तक किया जाना है। महिला एवं बाल विकास विभाग की संचालक सुश्री तुलिका प्रजापति ने समस्त कलेक्टर एवं जिला कार्यक्रम अधिकारियों को पत्र लिखकर ‘‘राष्ट्रीय पोषण माह 2024‘‘ के सफल आयोजन के लिए निर्देशित किया है।राज्य द्वारा राष्ट्रीय पोषण माह 2024 के दौरान मुख्य रूप से एनीमिया, वृद्धि निगरानी, पूरक आहार, पोषण भी पढ़ाई भी, बेहतर प्रशासन, पारदर्शिता और कुशल सेवा वितरण के लिए प्रौद्योगिकी, समग्र पोषण के थीम पर विभिन्न गतिविधियाँ आयोजित की जानी है। सुश्री प्रजापति ने पोषण माह के प्रभावी सुचारू एवं परिणाम मूलक आयोजन एवं गतिविधियों के आयोजन में सम्मानीय जनप्रतिनिधियों, पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधियों, स्थानीय निकाय के प्रतिनिधि, सहयोगी विभागों, स्वयं सेवी संस्थाओं, सार्वजनिक एवं निजी क्षेत्रों की सक्रिय भागीदारी, महिला स्व-सहायता समूहों, महिला मण्डली, नेहरू युवा केन्द्रों, नेशनल कैडिट कोर, राष्ट्रीय सेवा योजना आदि की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है। पूर्व वर्षों में राज्य में आयोजित पोषण माह, पोषण पखवाड़ा में विभिन्न सहयोगी विभागों एवं डेव्हलेपमेंट संस्थाओं का सक्रिय एवं परिणाममूलक सहयोग प्राप्त होता रहा है। इस वर्ष भी विभिन्न सहयोगी विभागों के मैदानी अमले के मध्य प्रभावी समन्वय स्थापित करते हुए जिला, विकासखण्ड, ग्राम स्तर एवं प्रत्येक केन्द्र स्तर पर पोषण माह का आयोजन किया जाना है। पोषण माह 2024 का मुख्य उद्देश्य पोषण पंचायतों को सक्रिय करना है, इस हेतु ग्राम स्तर पर सरपंच एवं ग्राम पंचायतों को गतिविधियों का आधार बनाते हुए जनआंदोलन को जनभागीदारी के रूप में परिवर्तित करना है।राष्ट्रीय पोषण माह 2024 अंतर्गत 01 सितम्बर से 30 सितम्बर 2024 तक प्रतिदिन आयोजित किए जाने वाले गतिविधि कैलेण्डर एवं सहयोगी विभागों की कार्य दायित्व की कार्ययोजना तैयार की गयी है। पोषण माह के दौरान की जाने वाली समस्त गतिविधियों को जन आंदोलन के डैशबोर्ड पोर्टल पर अनिवार्यतः प्रतिदिन प्रविष्ठी किया जायेगा।
- अब तक प्रमुख सरगना समेत 8 गिरफ्तारगाँजा तस्करी का वित्तीय जाँच करते हुए आरोपियों के बैंक अकाउंट को होल्ड करवाया जा रहाराष्ट्रीय एजेंसी नार्काेटिक्स कंट्रोल ब्यूरो एवं अंतरर्राज्यीय सहयोग प्राप्त करते हुए अग्रिम विवेचना जारीरायपुर। छत्तीसगढ़ में अवैध प्रदार्थों की तस्करी करने वाले तस्करों के खिलाफ छत्तीसगढ़ पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार अवैध प्रदार्थों की तस्करी और आपराधिक गतिविधियों के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति अपना रही है। मादक पदार्थ के तस्करों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में रायगढ़ पुलिस द्वारा गांजा तस्करों के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है।दरअसल केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने हाल ही में छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान इस तरह की गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए मुख्यमंत्री श्री साय को कहा था। मुख्यमंत्री द्वारा अवैध मादक पदार्थ के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देशानुसार पुलिस मुख्यालय नवा रायपुर से प्राप्त दिशा निर्देशों पर बिलासपुर रेंज आईजी डॉ. संजीव शुक्ला एवं एसपी श्री दिव्यांग पटेल के मार्गदर्शन पर बीते 28 अगस्त को जूटमिल पुलिस द्वारा कोड़ातराई के पास गांजा रेड की बड़ी कार्यवाही कर एक महिला समेत 05 आरोपी को पकड़ा गया था, जिनसे 175 किलो गांजा, एक अल्टो कार और एक छोटा हाथी पिकअप वाहन (कुल 43 लाख रूपये की संपत्ति) जप्त किया गया था, गिरफ्तार मुख्य आरोपी संतराम खुंटे सक्ती (छत्तीसगढ़) और इनके साथियों से कड़ी पूछताछ की गई। आरोपियों से कड़ी पूछताछ में पुलिस को तस्करों की कार्यप्रणाली और गिरोह के अन्य सदस्यों की जानकारी मिली। जिसके बाद पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर डॉ संजीव शुक्ला के मार्गदर्शन पर रायगढ़ पुलिस एवं बिलासपुर पुलिस की 5 अलग अलग विशेष टीम बनाई गई जिन्हें अलग-अलग लोकेशन में रवाना किया गया, पुलिस टीमों ने सूझबूझ और अपनी व्यावसायिक क्षमता का बखूबी परिचय देते हुए जिला बउत (ओडिशा), जिला बिलासपुर, ग्राम पिहरीद व ग्राम चारपारा जिला सक्ती (छ.ग.) में दबिश देकर गिरोह के संपूर्ण नेटवर्क को ध्वस्त किया।मुख्यमंत्री के निर्देश पर पुलिस गांजा तस्करों के नेटवर्क के खात्में के लिए लगातार कार्य कर रही है। ऐसा पहली बार हुआ है जब ज़ब्त हुए गाँजा का ‘फॉरवर्ड लिंक’ एवं ‘बैकवार्ड लिंक’ स्थापित कर आरोपीयो को गिरफ़्तार किया गया है। इनमें बैकवर्ड लिंक-ओडिशा में गांजा के उत्पादन इकाई से सप्लाई करने वाला - बयोमकेश खटवा जिला बउत (ओडिशा), गाँजा को उड़ीसा बॉर्डर से बिलासपुर जाँजगीर एवं अन्य जगह पहुँचाने वाला गिरोह- पूर्व में 28 अगस्त को 5 आरोपी गिरफ़्तार, फॉरवर्ड लिंक-मुख्य ख़रीददार जो आस पास के क्षेत्र में गाँजा सप्लाई करता है -भागवत साहू पीहरीद सक्ती, फॉरवर्ड लिंक- छत्तीसगढ़ में आगे गांजा सप्लाई व फुटकर बिक्री हेतु गाँजा खपाने वाले- दीपक उर्फ नान्हू भारद्वाज सक्ती (छत्तीसगढ़), आरोपियों के मेमोरेंडम पर अवैध गांजा कारोबार से मिले रकम से क्रय की गई आई-10 कार, सिलेरियो कार, 06 मोबाइल, नकदी रकम की जप्ती की गई है।गाँजा तस्करों की टीम का मुख्य सरग़ना भागवत साहू है जो पिछले कई सालों से अवैध गाँजा ख़रीद फ़रोख़्त का धंधा करता है, शुरुआती दौर में उड़ीसा के छोटे सप्लायर से 4-5 किलो गाँजा ख़रीद कर छत्तीसगढ़ में बेचा करता था।बाद में ओडिशा के एक बड़े गाँजा सप्लायर व्योमा उर्फ व्योमकेश से संपर्क होने पर बड़ी मात्रा में गांजा खरीद कर सुनसान जगह पर गाँजा अपनी गाड़ी में स्थानांतरित कर अपनी टीम के आरोपी के घर में गांजा डम्प कर रखते थे और वहां से शुरूवात में 15-20 किलो गांजा निकाल कर अलग-अलग प्रदेश में सप्लाई करते थे फिर डिमांड अनुसार 1 क्विंटल-2 क्विंटल गांजा की सप्लाई करने लगे थे । संतराम और भागवत ओडिशा पार्टी से गांजा खरीदी कर अपने साथियों के साथ रोड क्लीयर करते हुए आधे रास्ते तक आता था, ताकि पकड़ा ना जाये फिर आगे इसके दूसरे साथी गांजा लेकर अपने गुप्त ठिकानों में छिपाकर रखते और बिक्री करते थे। गिरोह ट्रांसपोर्टिंग के जरिए माल छत्तीसगढ़ और कई प्रदेश में गांजा की बिक्री करते थे। भागवत पिछले कई वर्षों से गांजा के अवैध कारोबार में संलिप्त है जो अब तक पुलिस पकड़ में नहीं आया था ।28 अगस्त को जूटमिल, जिला रायगढ़ में गिरोह के 05 आरोपी पकड़े जाने के बाद बाकी सभी सतर्क हो गये, इनका पूरा चैनल गिरफ्तारी से बचने अपना-अपना मोबाइल बंद कर सभी संपर्क से कट गए थे। रायगढ़ पुलिस की एकाएक अलग-अलग स्थानों पर रेड की चौतरफा कार्रवाई में आरोपी दबोचे गए हैं ।मुख्य सप्लायर व्योमकेश से गहन पूछताछ करने पर कई चौकाने वाले तथ्य आए हैं जिसमें उसने ज़िला बाउत उड़ीसा एवं उसके आसपास के ज़िलों के जंगलों में अवैध गाँजा उत्पादन के एक बड़े नेटवर्क का खुलासा किया है। रायगढ़ पुलिस ने कार्यवाही से उद्धत सभी महत्वपूर्ण तथ्यों को ओडिशा पुलिस एवं राष्ट्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो के साथ साझा किया जा रहा है ताकि गाँजा के इस नेटवर्क को जड़ से समूल नष्ट किया जा सके। रायगढ़ पुलिस गांजा तस्करी को पूर्णतः प्रतिबंधित करने इसी प्रकार की कार्रवाई के लिए प्रतिबद्ध है।कार्रवाई में डीएसपी साइबर सेल श्री अभिनव उपाध्याय, एसडीओपी खरसिया श्री प्रभात पटेल, निरीक्षक श्री राकेश मिश्रा, निरीक्षक श्री मोहन भारद्वाज, उप निरीक्षक श्री गिरधारी साव, प्रधान आरक्षक श्री सतीश पाठक, श्री कृष्णा गुप्ता, श्री लोमश राजपूत, श्री अमित तिर्की, साइबर सेल के श्री राजेश पटेल, श्री दुर्गेश सिंह, श्री बृजलाल गुर्जर, आरक्षक श्री अभिषेक द्विवेदी, श्री प्रशांत पंडा, श्री महेश पंडा, श्री आदिकांत प्रधान, श्री विकास प्रधान, श्री नवीन शुक्ला, श्री सुशील यादव, श्री जितेश्वर चौहान, श्री रविन्द्र गुप्ता, श्री लखेश्वर पुरसेठ, श्री शशिभूषण साहू शामिल थे।पूर्व में गिरफ़्तार 5 आरोपी के अतिरिक्त भागवत साहू पिता हुलसराम साहू उम्र 36 साल निवासी ग्राम पिहरीद थाना सक्ती, जिला सक्ती दीपक उर्फ नान्हू भारद्वाज पिता जगतराम 24 साल निवासी ग्राम पुरैना थाना खरसिया व्योम उर्फ व्योमकेश खटुआ पिता संजीत खटुआ उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम गुडपडा थाना बांउसनी जिला बउत, ओडिशा इत्यादि शामिल है।कार्रवाई के दौरान आई10 कार सीजी 11 BH - 9507, सेलेरिओ कार सीजी 10 BS - 1995, 06 मोबाइल, नकदी रकम-7500 रूपये कुल -17 लाख रूपये, पूर्व जप्ती 175 किलो गांजा, 02 चार पहिया वाहन, जुमला जप्ती-55 लाख रूपये कुल 8 आरोपी एवं 72 लाख की सम्पति जप्त की गई। गिरोह को मदद करने, पुलिस की छापेमारी से बचाने व गोपनीय सूचनाएं आरोपी को देने वाले पुलिस आरक्षक-किशोर साहू ग्राम सकर्रा सक्ती (छत्तीसगढ़) को भी गिरफ़्तार किया गया।
- राज्यपाल श्री रमेन डेका और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन कियाराज्यपाल और मुख्यमंत्री ने एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत विश्वविद्यालय परिसर में लगाए पौधेरायपुर। राज्यपाल श्री रमेन डेका और मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय आज अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय के पंचम दीक्षांत समारोह में शामिल होने बिलासपुर पहुंचे। इस मौके पर राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने विश्वविद्यालय परिसर में स्थापित पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।इस दौरान प्रथम महिला श्रीमती रानी डेका काकोटी भी मौजूद रहीं।राज्यपाल श्री डेका और मुख्यमंत्री श्री साय ने विश्वविद्यालय के प्रकल्प ज्ञानपथ, अटल मुक्ताकाशी मंच और अटल सरोवर का लोकार्पण भी किया। राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने विश्वविद्यालय परिसर में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधे लगाये। इस अवसर पर केंद्रीय शहरी विकास राज्य मंत्री श्री तोखन साहू, उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव, विधायक श्री धरमलाल कौशिक, श्री अमर अग्रवाल, श्री सुशांत शुक्ला, अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय के कुलपति श्री ए.डी. एन वाजपेयी सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी सहित विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
-
रायपुर। राज्य शासन द्वारा भारतीय प्रशासनिक सेवा के 6 अधिकारियों के नवीन पदस्थापना आदेश जारी।

- रायपुर, / छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने व्याख्याता (पॉलीटेक्निक संस्था) मेटलर्जी के पदों के लिए चयनित अभ्यर्थियों के दस्तावेज सत्यापन और साक्षात्कार के लिए सूचना जारी की है। आयोग ने पहले जारी विज्ञापन क्रमांक 03/2015 के अंतर्गत 23 पदों की भर्ती प्रक्रिया आरंभ की थी, जिसमें 19 पदों पर चयन सूची 19 सितंबर 2016 को जारी की गई थी। इस संदर्भ में माननीय न्यायालय में दायर रिट याचिका क्रमांक 4951/2016 के आदेश के परिपालन में याचिकाकर्ता श्री बेनीराम साहू, श्रीमती ओमकेश्वरी देवांगन, श्री लीलाधर प्रसाद वर्मा एवं श्री ओमप्रकाश का साक्षात्कार 10 सितंबर 2024 को आयोजित किया जाएगा।आयोग के परीक्षा नियंत्रक से प्राप्त जानकारी के अनुसार अभ्यर्थियों को साक्षात्कार से एक दिन पूर्व 9 सितंबर 2024 को पूर्वान्ह 10 बजे अपने दस्तावेजों के सत्यापन हेतु आयोग कार्यालय नॉर्थ ब्लॉक सेक्टर-19 नवा रायपुर में उपस्थित होना अनिवार्य है। दस्तावेज सत्यापन में अनुपस्थित रहने वाले अभ्यर्थियों को साक्षात्कार में भाग लेने की अनुमति नहीं दी जाएगी। सभी अभ्यर्थियों को अपने आवश्यक शैक्षणिक अर्हता प्रमाण पत्र, स्थायी जाति, निवास, आय, निःशक्तजन प्रमाण पत्र, पहचान पत्र और अन्य आवश्यक दस्तावेजों की मूल प्रतियों के साथ-साथ सत्यापित छायाप्रति प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। अभ्यर्थियों को निर्देशित किया गया है कि वे सभी निर्देशों का पालन करते हुए समय पर उपस्थित रहना सुनिश्चित करें।कोविड-19 महामारी के मद्देनज़र, आयोग कार्यालय परिसर में केवल अभ्यर्थियों को ही प्रवेश दिया जाएगा। सभी अभ्यर्थियों के लिए फेसमास्क पहनना और हैंड सैनिटाइज़र रखना अनिवार्य है। इसके बिना उन्हें साक्षात्कार में सम्मिलित होने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
-
रायपुर / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देेव साय ने प्रदेशवासियों विशेषकर जैन धर्म के अनुयायियों को पर्युषण-पर्व की शुभकामनाएं दी हैं। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पर्युषण पर्व जैन समाज का एक महत्वपूर्ण त्यौहार है। मान्यता है कि भगवान महावीर ने इस त्यौहार के दौरान अपनी शिक्षाएं दीं और जैन धर्म के मुख्य सिद्धांतों को प्रतिपादित किया। पर्युषण पर्व मनाने का मूल उद्देश्य आत्मा को शुद्ध बनाने पर ध्यान केंद्रित करना होता है। यह महापर्व आत्मविशुद्धि, संयम, त्याग और आत्मचेतना को विकसित करने का अवसर देता है। यह पर्व अहिंसा, दया, क्षमा, प्रेम की राह पर चलना सिखाता है।
- -राज्यपाल रतनपुर में महामाया देवी का करेंगे दर्शनरायपुर, / राज्यपाल श्री रमेन डेका 31 अगस्त को बिलासपुर प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे विभिन्न कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। निर्धारित दौरा कार्यक्रम के अनुसार राज्यपाल श्री डेका सुबह 10.00 बजे राजभवन रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड से बिलासपुर के लिए रवाना होंगे। श्री डेका सुबह 10.35 बजे हेलीपैड से पंडित सुंदर लाल शर्मा विश्वविद्यालय के ग्राउंड में पहुंचेंगे। सुबह 10.40 बजे से 10.55 बजे तक अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय परिसर में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधारोपण करेंगे। सवेरे 11.00 बजे से लेकर 12.00 बजे तक दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे। समारोह के बाद दोपहर 12.00 बजे न्यू सर्किट हाउस पहुंचेंगे। दोपहर 1.30 बजे जिला कार्यालय के मंथन सभा कक्ष में अधिकारियों की बैठक लेंगे। दोपहर 3.00 बजे पंडित सुन्दर लाल शर्मा मुक्त विश्वविद्यालय के हेलीपैड से रतनपुर के लिए रवाना होंगे। दोपहर 3.15 बजे रतनपुर पहंुचेंगे और महामाया देवी का दर्शन करेंगे। दर्शन के बाद शाम 4.05 बजे हेलीपैड से पुलिस परेड मैदान रायपुर के लिए रवाना होंगे।दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भारत के सर्वाेच्च न्यायालय के न्यायाधीश श्री प्रशांत कुमार मिश्रा शामिल होंगे। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय अति विशिष्ट अतिथि के रूप में समारोह में शामिल होंगे। समारोह में केन्द्रीय आवास एवं शहरी विकास मंत्री श्री तोखन साहू, उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव, राज्य की प्रथम महिला श्रीमती रानी डेका काकोटी अति विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगी। पंचम दीक्षांत समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में विधायक सर्वश्री अमर अग्रवाल, धरम लाल कौशिक, धरमजीत सिंह, सुशांत शुक्ला, अटल श्रीवास्तव एवं दिलीप लहरिया शामिल होंगे। file photo
- रायपुर / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 31 अगस्त को बिलासपुर में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री श्री साय निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सवेरे 9.45 बजे रायपुर पुलिस ग्राउंड हेलीपेड से हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर 10.20 बजे बिलासपुर पहुंचेंगे और वहां सवेरे 10.30 बजे अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय के पंचम दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री श्री साय दोपहर 2 बजे बिलासपुर के एक निजी होटल में आयोजित जिला उद्योग संघ बिलासपुर के स्वर्ण जयंती समारोह में शामिल होंगे। कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री श्री साय बिलासपुर से अपरान्ह 3.20 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर 3.50 बजे रायपुर लौट आएंगे।
-
-मिशन की टीम ने आयुर्वेद कॉलेज अस्पताल में स्वर्णप्राशन का किया अवलोकन, आज पुष्य नक्षत्र पर 1660 बच्चों का कराया गया स्वर्णप्राशन
रायपुर। नई दिल्ली से आई राष्ट्रीय आयुष मिशन की टीम ने रायपुर के शासकीय आयुर्वेद महाविद्यालय चिकित्सालय में हर पुष्य नक्षत्र में आयोजित होने वाले स्वर्णप्राशन की सराहना की है। टीम के सदस्यों ने आज यहां कराए जा रहे स्वर्णप्राशन का अवलोकन किया और अधिकारियों से जानकारी ली। राष्ट्रीय आयुष मिशन के अंतर्गत बच्चों के व्याधिक्षमत्व, पाचन शक्ति, स्मरण शक्ति, शारीरिक शक्ति वर्धन एवं रोगों से बचाव के लिए आज आयुर्वेद महाविद्यालय चिकित्सालय में 1660 बच्चों को स्वर्णप्राशन कराया गया। राष्ट्रीय आयुष मिशन की टीम ने आयुर्वेद कॉलेज के चिकित्सकों से बच्चों पर इसके प्रभाव का अध्ययन करने को कहा। इस पर स्वर्णप्राशन समन्वयक डॉ. लवकेश चन्द्रवंशी ने उन्हें बताया कि नियमित रूप से स्वर्णप्राशन के लिए आ रहे बच्चों पर इसका सकारात्मक असर पड़ रहा है। उनकी प्रतिरोधक क्षमता बढ़ने के साथ ही अच्छा शारीरिक और मानसिक विकास हो रहा है। महाविद्यालय द्वारा लगातार इस पर अध्ययन किया जा रहा है।शासकीय आयुर्वेद महाविद्यालय चिकित्सालय परिसर में आयुष विभाग की संचालक सुश्री इफ्फत आरा, प्राचार्य प्रो. डॉ. जी.आर. चतुर्वेदी, चिकित्सालय अधीक्षक प्रो. डॉ. प्रवीण कुमार जोशी और कौमारभृत्य विभागाध्यक्ष प्रो. डॉ. नीरज अग्रवाल के निर्देशन में स्वर्णप्राशन कराया गया। स्वर्णप्राशन के साथ ही डॉ. लवकेश चंद्रवंशी ने बच्चों के स्वास्थ्य का परीक्षण भी किया। महाविद्यालय के स्नातकोत्तर एवं स्नातक छात्र-छात्राएं हर महीने इसमें महत्वपूर्ण योगदान देते हैं। आयुर्वेद महाविद्यालय चिकित्सालय द्वारा इस वर्ष की अन्य पुष्य नक्षत्र तिथियों 25 जनवरी को 1235, 21 फरवरी को 1420, 18 मार्च को 1720, 16 अप्रैल को 1410, 13 मई को 1256, 10 जून को 1802, 8 जुलाई को 1342 और 3 अगस्त को 1370 बच्चों को स्वर्णप्राशन कराया गया था। - -देखो अपना देश अभियान-क्या आपको छत्तीसगढ़ के प्राकृतिक सौंदर्य, समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर और ऐतिहासिक स्थलों पर गर्व है ?तो आपके पास मौका है, इसे पूरे देश में पहचान दिलाने का।-आइए, हम सभी इस अभियान में हिस्सा लें और राज्य के पर्यटन गंतव्यों को देश का गौरव बनाएं-वोट करने के लिए गूगल फॉर्म https://forms.gle/ANvrFcQqxg55EkSw7 के माध्यम से छत्तीसगढ़ के उन स्थलों के लिए वोट कर सकते हैं-वोट करने की अंतिम तिथि - 15 सितंबर 2024
- -जन्म प्रमाण-पत्र बनने से परिवार में आई खुशियांरायपुर, / विगत एक बरस से अपने बच्चों के जन्म प्रमाण-पत्र बनाने के लिए विशेष पिछड़ी बैगा जनजाति के परिवारों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा था लेकिन प्रदेश के मुखिया श्री विष्णुदेव साय के सुशासन वाली सरकार के मंशानुरूप कोरिया जिला प्रशासन के विशेष पहल से इन परिवारों को इस परेशानियों से छुटकारा मिल गई है।कोरिया जिला के पोड़ी (बचरा) के तहसीलदार श्री ओपी सिंह ने जानकारी दी कि ग्राम गोविंदपुर निवासी श्री अशोक कुमार की पुत्री नीरज कुमारी, श्री दुलार साय की बेटियां कुमारी संगीता व कविता, श्री बृजलाल के बिटिया सगुन, बुधियारो, श्री जगसाय की बेटी रीना एवं शंकर लाल बैगा के पुत्र प्रशंसा कुमार, बैकुंठपुर विकासखंड के ग्राम आमगांव निवासी श्रीमती चंदा बाई के पुत्र श्री लक्ष्मण यादव के जन्म प्रमाण पत्र बनने में आ रही थी ।उन्होंने कलेक्टरेट कार्यालय में लगने वाले जन चौपाल कार्यक्रम में अपनी परेशानियों का जिक्र कलेक्टर श्रीमती चंदन त्रिपाठी के समक्ष किया। जिसका यह असर हुआ कि उन्हें तत्काल जन्म प्रमाणपत्र बनाकर दिया गया। जन्म प्रमाण पत्र बनने से बैगा परिवार में खुशियां देखने को भी मिली है।
- -महतारी वंदन योजना से पहाड़ी कोरवा महिलाओं का बदल रहा जीवनरायपुर /बलरामपुर जिला के ग्राम पंचायत भिलाईखुर्द की निवासी पहाड़ी कोरवा श्रीमती गुलाबी ने महतारी वंदन योजना की सराहना करते हुए कहा कि महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने की दिशा में एक सार्थक पहल है।वो कहती है कि उनके पति खेती व मजदूरी का कार्य करते हैं, उनके चार बच्चे हैं और परिवार के आर्थिक रूप से कमजोर होने के कारण वो अपने बच्चों का सही ढंग से पालन-पोषण तथा शिक्षा में ध्यान नहीं दे पाती थी। पर महतारी वंदन योजना से हर माह मेरे बैंक खाते में 1000 हजार रुपये आ जाते हैं, जिसका उपयोग मैं परिवार की छोटी-बड़ी जरूरतों को पूरा करने में करती हूं। उन्हें विगत 06 माह से योजना के तहत राशि प्राप्त हो रही है। जिसका उपयोग वे अपने एवं अपने परिवार की जरूरतों को पूरा करने, बच्चों के अध्यापन कार्य में करती हैं। उन्होंने इस योजना को जरूरतमंद महिलाओं के लिए मुश्किल समय का सहारा बताया। श्रीमती गुलाबी ने कहा कि हर माह खाते में राशि आने से महिलाओं में आत्मविश्वास बढ़ रहा है कि महिलाएं भी आगे बढ़ सशक्त हो सकती हैं। समाज के निम्न एवं मध्यम वर्ग की महिलाएं अपने जरूरी तथा छोटे-बड़े आवश्यकताओं के लिए परेशान होती थी। परन्तु प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना से अब प्रतिमाह 1000 रुपए खाते में जमा हो रहा है, जिससे महिलाएं अपनी जरूरतों को पूरा कर पा रहीं हैं। जिससे वे निर्भीक होकर अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर पा रहे हैं।गौरतलब है कि प्रदेश में महिलाओ के आर्थिक स्वावलंबन तथा उनके स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर मे सतत सुधार तथा परिवार मे उनकी निर्णायक भूमिका सुदृढ़ करने हेतु, समाज मे महिलाओं के प्रति भेदभाव, असमानता एवं जागरूकता की कमी को दूर करने, स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर मे सुधार करने तथा आर्थिक स्वावलंबन एवं सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से “महतारी वंदन योजना” लागू किए जाने का निर्णय लिया गया। जिसके अंतर्गत राज्य की विवाहित, विधवा परित्यक्ता और तलाकशुदा जिनकी उम्र 21 वर्ष से अधिक हो ऐसी महिलाओ को प्रतिमाह 1000 रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 10 मार्च 2024 को महतारी वंदन योजना की शुरूआत की गई थी। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बटन दबाकर प्रथम किश्त की राशि जारी की थी।योजना के तहत पहले चरण में करीब 70 लाख से अधिक महिलाओं को लाभार्थी के तौर पर चुना गया है जिनके बैंक खाते में योजना की 6 किश्ते ट्रांसफर कर दी गई हैं। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा मार्च से अगस्त तक 06 माह की सहायता राशि 3923 करोड़ 53 लाख रूपए की राशि का भुगतान महिलाओं ने खाते में किया जा चुका है।
- -समुदायों को स्वास्थ्य, शिक्षा एवं पोषण आहार के प्रति किया जा रहा जागरूकरायपुर / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मंशानुरूप बलरामपुर जिले में विशेष पिछड़ी जनजाति समुदाय के लोगों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराने शासन लगातार प्रयासरत है। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत् विशेष पिछड़ी जनजाति बाहुल्य क्षेत्रों में निवासरत लोगों को विकास की मुख्य धारा से जोड़कर केन्द्र व राज्य शासन की योजनाओं प्रधानमंत्री आवास, आयुष्मान भारत, नलजल, शिक्षा, बिजली, कृषि, सड़क, आधार पंजीयन, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदन योजना, महतारी वंदन योजना, राशनकार्ड, प्रधानमंत्री जनधन योजना, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना, सुकन्या समृद्धि योजना जैसे अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित करने के उद्देश्य से जिले में कलेक्टर श्री रिमिजियुस एक्का के मार्गदर्शन में चिन्हांकित विकासखण्डों के ग्राम पंचायतों में शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर में विशेष पिछड़ी जनजाति समुदाय के लोग शामिल होकर शासन की योजनाओं का लाभ ले रहे हैं। इसी कड़ी में 28 एवं 29 अगस्त 2024 को जिले के विकासखण्ड बलरामपुर के ग्राम पंचायत पस्ता एवं सीतारामपुर, राजपुर के ग्राम पंचायत जिगड़ी व ककना, शंकरगढ़ के ग्राम पंचायत मनोहरपुर व डीपाडीहखुर्द एवं कुसमी के ग्राम पंचायत पंुदाग एवं भुलसीकलाखुर्द में प्रधानमंत्री जनमन अतंर्गत आईईसी कैंपेन उन्मुखीकरण सह शिविर आयोजित किया गया।शिविर में संबंधित क्षेत्रों के निर्वाचित जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक उपस्थित हो रहे हैं। शिविर में उपस्थित जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने विशेष पिछड़ी जनजाति समुदाय के लोगों से उनकी समस्याओं के संबंध में सीधा संवाद कर उन्हें केन्द्र एवं राज्य शासन की योजनाओं का लाभ उठाने प्रेरित किया गया। शिविरों में विभिन्न विभागों द्वारा शासन के जनकल्याणकारी एवं विभागीय योजनाओं की जानकारी प्रदान करने स्टॉल लगाया गया था। साथ ही उपस्थित अधिकारियों ने अपने-अपने विभाग की जानकारी भी दी। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वास्थ्य कैंप का भी आयोजन किया। जिसमें पीव्हीटीजी परिवार के सदस्यों का बीपी, शुगर, सिकल सेल, खून जांच सहित अन्य जांच कर निःशुल्क दवाओं का वितरण किया गया।इस अवसर पर आयोजित शिविरों में जनप्रतिनिधियों द्वारा पीएम जनमन अंतर्गत पीवीटीजी हितग्राहियों को लाभान्वित भी किया गया। जिसमें 235 हितग्राहियों को सिकल सेल जांच, 54 हितग्राहियों को आधार कार्ड, 37 हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड, 08 हितग्राहियों को पीएम किसान सम्मान निधि, 04 किसान क्रेडिट कार्ड, 29 हितग्राहियों को पीएम जनधन योजना, 01 हितग्राही को पेंशन, 01 हितग्राहियों को पीएम सुरक्षा बीमा योजना, 22 हितग्राहियों का राशनकार्ड, 08 हितग्राहियों को पीएम मातृ वंदन योजना, 01 पीएम जीवन ज्योति बीमा योजना, 17 जाति प्रमाण पत्र जारी किया गया। इस प्रकार पीएम जनमन अन्तर्गत हुए उक्त शिविरों में लगभग 417 पीवीटीजी हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया। इस अवसर पर संबंधित क्षेत्रों के जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, अधिकारी-कर्मचारी व ग्रामीणजन उपस्थित थे।
- -उद्योग मंत्री श्री देवांगन ने नव निर्वाचित पदाधिकारियों को दिलाई शपथरायपुर / प्रदेश के वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन कल अपने बालोद प्रवास के दौरान टाउन हॉल बालोद में आयोजित जिला देवांगन समाज बालोद के नव निर्वाचित पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए। इस अवसर पर श्री देवांगन ने समाज के लोगों से देवांगन समाज को शैक्षणिक, सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक तथा सभी क्षेत्रों में अग्रणी बनाने हेतु सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील भी की। समारोह में वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री श्री देवांगन ने देवांगन समाज के नव निर्वाचित जिला अध्यक्ष श्री दीपक देवांगन एवं अन्य पदाधिकारियों को शपथ दिलाकर उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री श्री देवांगन ने कहा कि देवांगन समाज एक मेहनतकश समाज है। जिसका छत्तीसगढ़ राज्य व देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान है। इस अवसर पर मंत्री श्री देवांगन ने समाज की अराध्य देवी माता परमेश्वरी से देवांगन समाज के उत्तरोत्तर प्रगति की कामना भी की। इस अवसर पर उन्होंने समाज के लोगों को शिक्षित एवं संगठित होकर समाज के विकास में योगदान देने की अपील की। समारोह में मंत्री श्री देवांगन ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व वाले छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा समाज के सभी वर्गों के विकास हेतु संचालित किए जा रहे विभिन्न योजनाओं के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होेंने कहा कि आज हमारे प्रदेश का बागडोर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जैसे अत्यंत संवेदनशील एवं सक्षम व्यक्ति के हाथों मे सुरक्षित है। श्री देवांगन ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री साय के कुशल नेतृत्व में हमारा छत्तीसगढ़ आज निरंतर प्रगति के सोपानों को तय कर रही है।राष्ट्रीय बाल संरक्षण आयोग के पूर्व सदस्य श्री यशवंत जैन ने जिला देवांगन समाज के सभी नव निर्वाचित पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। जिला देवांगन समाज के पूर्व अध्यक्ष श्री केदार देवांगन ने भी अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में श्री पवन साहू, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष श्री राकेश यादव, देवांगन समाज के प्रदेश अध्यक्ष श्री प्रदीप देवांगन सहित अन्य अतिथिगण उपस्थित थे।
- -विद्युत व्यवस्था को दुरूस्थ करते हुए कबीरधाम जिले में निर्बाध बिजली आपूर्ति करने के निर्देश दिए-केंद्र तथा राज्य शासन की प्राथमिकता में शामिल महत्वाकांक्षी योजनाओं की समीक्षा कीरायपुर, / वाणिज्य और उद्योग एवं श्रम विभाग मंत्री और कबीरधाम जिले के प्रभारी मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने आज जिला कार्यालय के सभाकक्ष में केंद्र तथा राज्य शासन की प्राथमिकता में शामिल प्रधानमंत्री जनमन योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, जल जीवन मिशन, उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना, उद्यानिकी विभाग, राशन कार्ड की नवनीकरण कार्याे सहित अन्य महत्वाकांक्षी योजनाओं की समीक्षा की। इस दौरान कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे ने विभागीय योजनाओं के क्रियान्यवन और योजनाओं की प्रगति की जानकारी दी।कैबिनेट मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने कहा कि कबीरधाम जिले में लगातार विकास कार्य हो रहे हैं। जनप्रतिनिधि और अधिकारी जिले के विकास के लिए अच्छा कार्य कर रहें हैं। उन्होंने कहा कि हमारा मुख्य उद्देश्य शासन की जन कल्याणकारी योजनाओं का क्रियान्वयन जमीनी स्तर पर हो और इसका लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए। सभी को उत्साह के साथ टीम भावना से कार्य करते हुए सभी क्षेत्रों में कबीरधाम जिले की पहचान बनाना है। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों द्वारा अपने क्षेत्रों से संबंधित विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया है। जिले के सभी अधिकारी इन समस्याओं को संज्ञान में लेकर प्राथमिकता के साथ निराकरण करना सुनिश्चित करें। कैबिनेट मंत्री श्री देवांगन ने कहा कि जिले में विद्युत आपूर्ति के संबंध में अधिक शिकायत मिली है। उन्होंने विद्युत विभाग के अधिकारियों को विद्युत व्यवस्था को दुरूस्थ करते हुए 24 घंटे आपूर्ति करने के निर्देश दिए।कैबिनेट मंत्री श्री देवांगन ने कहा कि पेयजल, सड़क, विद्युत, स्वास्थ्य, राशन मूलभूत आवश्यकता में शामिल है। यह सभी सुविधाएं अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए। इसके लिए सभी अधिकारी को निरंतर कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी जिला अधिकारी मैदानी क्षेत्रों में जाकर दौरा करें और वास्तविक वस्तु स्थिति की जानकारी लें। जिससे वहां की कमियों को पहचान कर पूरा किया जा सके। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना की समीक्षा करते हुए अधिक से अधिक लोगों को लाभान्वित करने और प्रगति लाने के निर्देश दिए। जल जीवन मिशन के तहत जानकारी लेते हुए कहा कि शासन की यह महत्वपूर्ण योजना है जिसका उद्देश्य नल के माध्यम से हर घर जल पहुंचाना है। इस योजना का क्रियान्वयन जमीनी स्तर पर पूर्ण गुणवत्तापूर्ण और समय सीमा के भीतर होना चाहिए। उन्होंने जिले में खेती किसानी के संबंध में वर्षा और खाद उपलब्धता की जानकारी ली।बैठक में कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे ने जिले के विभिन्नि विभाग में संचालित योजनाओं के प्रगति के संबंध में विभागवार जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जिले में 2 लाख 83 हजार 704 राशन कार्ड प्रचलित है। जनवरी 2024 से अब तक 5 हजार 829 नवीन राशन कार्ड बनाया गया है। प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत 1 लाख 29 हजार 613 कनेक्शन जारी किया गया है। जिले में 108 धान उर्पाजन केन्द्रों में माध्यम से धान खरीदी की जा रही है। जिले के 43 हजार 419 किसानों को वर्ष 2014-15 के तहत 57 करोड़ 92 लाख 28 हजार रूपए और 42 हजार 944 किसानों को वर्ष 2015-16 के तहत 61 करोड़ 30 लाख 79 हजार रूपए बोनस राशि का भुगतान किया गया है। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजनांतर्गत 69 करोड़ 89 लाख रूपए का भुगतान किया गया है।इस दौरान कलेक्टर श्री महोबे ने केंद्र तथा राज्य शासन की प्राथमिकता में शामिल विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों के क्रियान्वयन और उसके प्रगति की जानकारी दी। बैठक में विभाग के अधिकारियों ने भी अपने विभागों के प्रारंभ, अप्रारंभ और प्रगतिरत कार्यों की जानकारी दी।बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सुशीला रामकुमार भट्ट, पूर्व विधायक श्री अशोक साहू, नगर पालिका अध्यक्ष श्री मनहरण कौशिक, श्री रूपेश जैन, पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्लव, जिला पंचायत सीईओं श्री संदीप अग्रवाल, सहित सर्व जनपद अध्यक्ष, सर्व नगर पंचायत के अध्यक्ष सहित जिला अधिकारी उपस्थित थे।
-
रायपुर, । इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर के निदेशालय विस्तार सेवाएं के अंतर्गत कार्यरत छत्तीसगढ़ के समस्त कृषि विज्ञान केन्द्रों के परिसर में ‘‘एक पेड़ माँ के नाम’’ अभियान के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ज्ञातव्य हो कि यह अभियान कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार, नई दिल्ली द्वारा देश के समस्त भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के अन्तर्गत आने वाले संस्थानों में आयोजित करने का लक्ष्य रखा गया था। इस वृहद वृक्षारोपण अभियान का उद्देश्य पर्यावरण में सन्तुलन, ग्लोबल वार्मिंग को कम करना, स्वच्छ वायु, मृदा व जल की गुणवत्ता में सुधार व जैव विविधता में वृद्धि के साथ अगली पीढ़ी के लिये सुरक्षित वातावरण तैयार करना है। इस कार्यक्रम के तहत सभी कृषि विज्ञान केन्द्रों द्वारा बड़ी संख्या में पौध रोपण किया गया, जिसमें जामुन, बिही, नीम, आम, नारियल, काजू, पपीता, मुनगा, कटहल, गलमोहर आदि के पौधे रोपित किये गये। इस अवसर सभी कृषि विज्ञान केन्द्रों के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख, वैज्ञानिकगण, कर्मचारीगण तथा परिसर में कार्यरत श्रमिकगण उपस्थित थे। - -पहले हमर खपरा कर घर रहिस, अब पक्का घर बनथे, सूतेक-बैठेक में नी होय दिक्कत-सूरज-मुख्यमंत्री को दिया धन्यवादजशपुरनगर / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा जनजातियों को आगे बढ़ाने के लिए सार्थक प्रयास कर रहे हैं। सभी का अपना एक पक्के मकान का सपना होता है और सपना पूरा होते देख मन को बहुत खुशी मिलती है। भारत सरकार द्वारा संचालित प्रधानमंत्री आवास योजना एवं प्रधानमंत्री जनमन आवास के जरिये लोगों का सपना साकार किया जा रहा। ऐसी ही एक कहानी जशपुर जिले के जनपद पंचायत बगीचा के ग्राम पंचायत भितघरा से है। जहां राष्ट्रपति के दत्तक पुत्र कहलाने वाले विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा सूरज राम का पक्के मकान का सपना पूरा होने जा रहा है।भितघरा निवासी सूरज राम ने बताया कि पहले हमर खपरा कर घर रहिस और सूतेक, बैठेक में दिक्कत भी रहिस। उन्होंने बताया कि बगीचा विकासखण्ड के ग्राम भितघरा का रहने वाला हूं। छः महिने पहले प्रधानमंत्री आवास योजना की सूची में मेरा नाम आया और अभी तक 03 किश्त की राशि मिला है। सूरज का पक्का मकान बन रहा है। सूरज ने पक्के मकान का सपना पूरा करने पर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय को धन्यवाद दिया है।
- रायपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी से कार्यपालक निदेशक (मानव संसाधन) श्री अशोक कुमार वर्मा को सेवानिवृत्ति पश्चात् भावभीनी विदाई दी गई। इस अवसर पर पाॅवर ट्रांसमिशन कंपनी के प्रबंध निदेशक श्री राजेश शुक्ला एवं डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के प्रबंध निदेशक श्री भीम सिंह कंवर सहित कार्यपालक निदेशक एवं मुख्य अभियंतागण उपस्थित थे। प्रबंधक निदेशकगणों ने सेवानिवृत्त कार्यपालक निदेशक श्री वर्मा को प्रतीकात्मक भंेट एवं प्रशस्ति पत्र से सम्मानित कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।इस अवसर पर प्रबंध निदेशकगण श्री शुक्ला एवं श्री कंवर ने अपने उद्बोधन में सेवानिवृत्त ईडी श्री वर्मा के कार्यों की सराहना करते हुए उनके योगदान को कंपनी हित में बहुमूल्य निरूपित किया। उनके द्वारा कंपनी हित में किये गये कार्यों की उन्होंने प्रशंसा की एवं उनकी बेहतर कार्यशैली से पाॅवर कंपनी के लक्ष्य को हासिल करने के लिए साधुवाद दिया एवं सुखद सेवानिवृत्ति के लिए शुभकामनाएं दी। ईडी श्री वर्मा ने सेवायात्रा के दौरान अधिकारी-कर्मचारियों से मिले सहयोग के प्रति आभार व्यक्त किया।इसी प्रकार भार प्रेषण केन्द्र में आयोजित एक अन्य कार्यक्रम में निज सचिव श्रीमती उमा शर्मा, रायपुर, कनिष्ठ पर्यवेक्षक श्री दिलीप कुमार देवांगन, भिलाई, लाईन परिचारक श्रेणी एक श्री मकरध्वज साहू, कोरबा एवं लाईन परिचारक श्रेणी एक श्री अयोध्या प्रसाद जायसवाल, बिलासपुर को भावभीनी विदाई दी गई। कार्यक्रम का संचालन प्रकाशन अधिकारी श्री गोविंद पटेल एवं सहायक प्रकाशन अधिकारी श्रीमती अनामिका मण्डावी ने किया।






.jpg)




.jpg)


.jpg)
.jpg)











.jpg)