- Home
- छत्तीसगढ़
- -ऑनलाइन दक्षता विकास प्रशिक्षण के तहत फेसबुक लाइव के जरिए किया छात्रों और पालकों संवाद-कॅरिअर और तनाव प्रबंधन से जुड़े दिए कई महत्वपूर्ण सुझावबिलासपुर बोर्ड परीक्षाओं के परीक्षा परिणाम के मद्देनजर जिला प्रशासन द्वारा अभिनव पहल की गई है जिसमे छात्रों को तनाव मुक्त करने और परिणामों से मानसिक स्थिति पर प्रतिकूल प्रभाव से बचाने ऑनलाइन सेशन के जरिए उ प्रेरित किया जा रहा है। कलेक्टर अवनीश शरण आज सत्र के पहले दिन छात्रों और पालकों से फेसबुक लाइव के जरिए जुड़े और तनाव प्रबंधन,परीक्षा परिणामों को लेकर उपयोगी टिप्स दिए। कलेक्टर ने पालकों और छात्रों के प्रश्नों के जवाब भी दिए।कलेक्टर अवनीश शरण ने फेसबुक लाइव पर छात्रों से कहा कि वे परिणामों को लेकर तनाव ग्रस्त न रहें और परिणाम जो भी अपना संबल और आत्मविश्वास बनाए रखें ,कोई भी परीक्षा परिणाम जीवन से बड़ा नही है।श्री शरण ने अपने दसवीं में आए रिजल्ट का जिक्र करते हुए कहा कि तृतीय श्रेणी में आने के बावजूद वे निराश नहीं हुए और आगे प्रयास जारी रखा, जिसके फलस्वरूप आज वे आईएएस हैं,कलेक्टर ने कहा कि आपके शिक्षक और माता पिता ही आपके लिए प्रेरक हैं जिनसे आप बहुत कुछ सीख सकते हैं उनके जीवन के संघर्ष से प्रेरणा लें। उन्होंने पेरेंटिंग के टिप्स देते हुए कहा कि कभी भी अपने बच्चों की तुलना किसी और से न करें,उन्हे बिना किसी दबाव के प्रेरित करते रहें और अपनी अपेक्षाओं का बोझ उनपर न डालें यह घातक हो सकते है। उन्होंने कहा कि परिणामों को लेकर तनाव से बचने अपने मनपसंद काम के लिए समय निकालें,अपने करीबियों से बातचीत करें,अच्छी फिल्में देखकर भी प्रेरणा ली जा सकती हैं।कलेक्टर ने बच्चों का मनोबल बढ़ाने शिक्षा विभाग को सत्र के दौरान स्कूलों में समर कैंप आयोजित करने के निर्देश भी दिए।कलेक्टर ने सत्र के दौरान सोशल मीडिया के बेहतर उपयोग की अपील करते हुए उसके दुष्परिणामों से भी आगाह किया।ऑनलाइन सत्र में जुड़े अभिभावकों ,शिक्षकों और छात्रों ने श्री शरण से कई सवाल किए जिनके जवाब उन्होंने दिए,ऑनलाइन सत्र के पहले दिन आज लगभग 500 से अधिक लोग फेसबुक लाइव के जरिए जुड़े और कलेक्टर अवनीश शरण के प्रेरक संबोधन को सुना।उल्लेखनीय है कि प्रशासन द्वारा छात्रों को परीक्षा परिणामों के तनाव और उनका मनोबल बढ़ाने ऑनलाइन सत्र की शुरुआत की गई है जिसमे जिले की प्रमुख हस्तियां छात्रों और पालकों से संवाद करेंगे और उनकी शंकाओं का समाधान करेंगे।
-
-'कांग्रेस आदिवासियों, ओबीसी और अनुसूचित जाति सहित सामान्य वर्ग के सभी हक छीन लेना चाहती है'
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष व चुनाव प्रबंधन समिति प्रदेश संयोजक शिवरतन शर्मा ने कहा है कि कांग्रेस द्वारा अपने घोषणा पत्र में सरकारी ठेकों में अल्पसंख्यकों को प्राथमिकता देने की बात कहकर कांग्रेस ने यह फिर साफ कर दिया है कि कांग्रेस आदिवासियों ओबीसी और अनुसूचित जाति सहित सामान्य वर्ग के सभी हक छीन लेना चाहती है। श्री शर्मा ने कहा कि सम्पत्ति का सर्वे कर सम्पत्ति को बाँट देने और फिर राहुल गांधी के सलाहकार सैम पित्रोदा द्वारा विरासत-टैक्स का राग आलापने के बाद अब सरकारी ठेकों तक में अल्पसंख्यकों को धर्म के आधार पर शेयर देने की बात से कांग्रेस का आदिवासी, ओबीसी और अजा विरोधी चेहरा पूरी तरह बेनकाब हो गया है।भाजपा चुनाव प्रबंधन समिति के प्रदेश संयोजक श्री शर्मा ने रविवार को एकात्म परिसर स्थित भाजपा कार्यालय में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस के घोषणा पत्र में तुष्टिकरण के तहत किए प्रावधानों से देशवासियों में भारी आक्रोश है। भाजपा चुनाव प्रबंधन समिति के प्रदेश संयोजक श्री शर्मा ने कहा कि कांग्रेस का घोषणा पत्र केवल अल्पसंख्यकों की बात कर रहा है जिससे देशवासियों में भारी नाराजगी है। श्री शर्मा ने कहा कि कांग्रेस के नेता आज चाहे जितने खोखले दावे कर लें कि हमारा मकसद वह नहीं है, पर कांग्रेस का घोषणापत्र और उसके नेता लगातार जिस भाषा में चीख-चीखकर आदिवासियों, दलितों, पिछड़ा वर्ग के बजाय अल्पसंख्यकों के हितों चिंता जता रहे हैं, जिस प्रकार एससी/एसटी/ओबीसी का हक मारकर अल्पसंख्यकों देने की बातें कर रहे हैं, उसे देश और छत्तीसगढ़ की जनता बहुत अच्छी तरह से समझ रही है क्योंकि प्रधानमंत्री रहते हुए मनमोहन सिंह ने साफ शब्दों में कहा था कि देश के संसाधनों पर पहला हक अल्पसंख्यकों, उनमें भी मुसलमानों का है।भाजपा चुनाव प्रबंधन समिति के प्रदेश संयोजक श्री शर्मा ने कहा कि अब राहुल गांधी और कांग्रेस इस मुद्दे पर अपनी स्थिति स्पष्ट करें कि कांग्रेस के घोषणा पत्र में कही गईँ बातें, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के कथन, सैम पित्रोदा के विरासत टैक्स का राग और अब 'सार्वजनिक कार्य अनुबंध' की बात कहकर कांग्रेस कौन-से मंसूबों को अमल में लाना चाहती है?भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष श्री शर्मा ने कहा कि सरकारी ठेकों में अल्पसंख्यकों को प्राथमिकता देने की बात संविधान के मूल सिद्धांतों के विपरीत है। श्री शर्मा ने कहा कि अभी महालक्ष्मी योजना के अंतर्गत कांग्रेस के घोषणा पत्र में 1 लाख रुपए प्रति परिवार देने की बात की गई है। गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले प्रति परिवार की महिलाओं को 1 लाख रु. देने की घोषणा पर कांग्रेस के कार्यकर्ता प्रत्येक महिला को 1 लाख रु. देने के लिए फॉर्म भरवा रहे हैं। अब देश में महिलाओं की आबादी लगभग 65 करोड़ के आसपास है और देश का सन 23-24 का बजट 48 लाख करोड रुपए का था। अगर यह प्रत्येक महिला को एक लाख रु. देंगे तो 65 लाख करोड़ रुपए लगेंगे, यह आंकड़ा देश के कुल बजट से भी ज्यादा है। उसमें यह राशि देना संभव नहीं है। कांग्रेस पार्टी नारी शक्ति का अपमान कर रही है। राहुल गांधी प्रियंका गांधी और भूपेश बघेल को इन सभी विषयों पर जवाब देना चाहिए।श्री शर्मा ने कहा कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम कांग्रेस ने लागू करने की बात कही है। इनके राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम लाने से पहले छत्तीसगढ़ में डॉक्टर रमन सिंह सरकार में छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री खाद्यान्न सुरक्षा योजना की शुरुआत कर दी थी और इस योजना के अंतर्गत पहले ₹2 किलो में चावल देते थे उसके बाद ₹1 किलो में चावल देने लगे। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम में 5 किलो चावल देने का बात है और छत्तीसगढ़ में 7 किलो चावल दिया जा रहा है। 2028 तक प्रति यूनिट 5 किलो चावल गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले लोगों को देने की घोषणा भाजपा सरकार ने की है।श्री शर्मा ने कहा कि 10 साल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने सभी क्षेत्रों में विकास के काम किए हैं। लोगों का जीवन स्तर उठे इसके लिए काम हुआ है। देश की आंतरिक और बाह्य सुरक्षा मजबूत हुई है। आतंकवादी घटनाएं बंद हुई है। ऐसे समय में तात्कालिक राजनीतिक लाभ लेने के लिए कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में जो वर्ग विशेष को विशेष अधिकार देने की बात कही है, यह स्थिति देश के लिए अच्छी नहीं होगी।प्रेस वार्ता में विधायक पुरंदर मिश्रा, प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित चिमनानी व सह प्रभारी अनुराग अग्रवाल भी उपस्थित थे। - बिलासपुर। आगामी सप्ताह कक्षा दसवीं एवं बारहवीं बोर्ड परीक्षाओं के परीक्षा परिणाम घोषित किए जाएंगे. परीक्षा परिणाम घोषित होने के पूर्व तनाव एक स्वाभाविक प्रक्रिया है, किंतु कई बच्चे बेहतर परीक्षा परिणाम नहीं आने के कारण तनाव के कारण अवसाद ग्रस्त हो जाते हैं। यह समय बच्चों और उनके पालकों के लिए अत्यंत संवेदनशील होता है। बिलासपुर जिले के कलेक्टर श्री अवनीश शरण ने परीक्षा परिणाम को लेकर विद्यार्थियों में होने वाले तनाव को दूर करने हेतु विस्तृत कार्य योजना बनाई है। इस संबंध में आज उन्होंने जिले केसभी 426 शासकीय एवं अशासकीय हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी विद्यालयों के प्राचार्यों कीवर्चुअल बैठक ली। कलेक्टर महोदय ने विद्यार्थियों को तनाव से दूर करने हेतु प्राचार्यों कोएक अच्छे माहौल बनाने की जरूरत पर विशेष जोर दिया, जिसमें शिक्षा विभाग के अधिकारी, प्राचार्य और शिक्षक सभी सम्मिलित होंगे। श्री अवनीश शरण ने प्राचार्यों को निर्देशित किया कि विद्यार्थियों कोव र्तमान में काउंसलिंग की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि "होप फॉर द बेस्ट बट प्रिपेयर फॉर वर्स्ट".कलेक्टर महोदय ने बच्चों के तनावग्रस्त होने के प्रमुख कारणों के संबंध में कहा कि बच्चों का खुद की महत्वाकांक्षा (एक्सपेक्टेशन), साथियों से तुलना, शिक्षकों द्वारा कक्षा में विद्यार्थियों पर डाले गए दबाव एवं पालको और पड़ोसियों का प्रेशर बच्चों को ज्यादा तनावग्रस्त करता है। इसके लिए ब्लॉकऔर स्कूल के सभी अधिकारी कर्मचारी एक-एक बच्चों तक पहुंचे और यदि बच्चों में तनाव के कोई भी लक्षण है तो उन्हें दूर करने का प्रयास करें। कलेक्टर बिलासपुर के द्वारा विद्यार्थियों को तनाव मुक्त करने के लिए एक विस्तृत कार्य योजना बनाई गई है, जिसके अंतर्गत दिनांक 29 अप्रैल 2024 से 5 मई 2024 तक बिलासपुर जिले के आधिकारिक फेसबुक पेज के द्वारा सुबह 9:00 बजे से एवं सॉंय पांच बजे से कलेक्टर , पुलिस अधीक्षक सहित जिले के वरिष्ठ अधिकारी, विश्वविद्यालय के कुलपति, प्रमुख शिक्षाविद मनोवैज्ञानिक और मनोचिकित्सक बच्चों से सीधे संवाद करेंगे। फेसबुक लाइव पेज को ज्वाइन करने के लिए स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जिला प्रशासन के फेसबुक पेज का लिंक सभी विद्यालयों को शेयर किया गया है। कलेक्टर महोदय निर्देशित किया है कि फेसबुक लाइव का लिंक सभी पालकों एवं बच्चों व्हाट्सएप ग्रुप में भेजें और बच्चों तथा उनके पालक दोनों को फेसबुक लाइव से जोड़ने हेतु प्रेरित करें। किसी भी बच्चे अथवा उसके पालक को कोई भी समस्या है तो वह तत्काल मनोवैज्ञानिकों से और जिला प्रशासन के अधिकारियों से संपर्क कर सकते हैं। यदि कोई बच्चा या पालक फेसबुक पेज में लाइव या सीधा नहीं जुड़ पता है तो बाद में लिंक के माध्यम से मोटिवेशनल स्पीच को देख सकता है।कलेक्टर महोदय ने सभी प्राचार्यों ,शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि, परीक्षा का तनाव अपनी जगह है परंतु तनाव के कारण हमारे जिले में एक भी बच्चा अप्रिय कदम ना उठाएं, इसके लिए हम सबको मिलकर प्रयास करना होगा। इसके लिए अधिकारी गण, प्राचार्य शिक्षक गण और पालक सभी अपनी-अपनी भूमिका को समझें और बच्चे को अवसाद से बाहर करते हुए उन्हें बताएं की बोर्ड परीक्षा अंतिम परीक्षा नहीं है।उन्होंने स्वयं अपना उदाहरण देते हुए बताया कि दसवीं में मेरे तृतीय श्रेणी था जिसमें गणित में मुझे मात्र 30 अंक मिले थे परंतु आज मैं आई ए एस बना हूं। ऐसे ही उदाहरण बच्चों के सामने रख करके उन्हें उज्जवल भविष्य के लिए प्रेरित किया जा सकता है।विदित हो कि कल फेसबुक लाइव के अंतर्गत बिलासपुर जिले के कलेक्टर अवनीश शरण सुबह 9:00 बजे जिला प्रशासन के फेसबुक पेज @Bilaspur District के माध्यम से विद्यार्थियों से सीधा संवाद करेंगे.आज के वर्चुअल बैठक में शिक्षा विभाग के अधिकारी डा. अजय कौशिक सहायक संचालक, डॉ अनिल तिवारी सहायक जिला परियोजना अधिकारी,कार्यक्रम के संयोजक रामेश्वर जायसवाल सहित जिले के शासकीय एवं अशासकीय विद्यालय के संस्था प्रमुख प्राचार्य शामिल रहे।
- -मतदान केन्द्रवार ईव्हीएम मशीनों का आबंटनबिलासपुर /लोकसभा चुनाव के लिए मतदान केन्द्रवार ईव्हीएम मशीनों को बांटने का काम सेकण्ड रेण्डमाइजेशन से किया गया। मंथन सभाकक्ष में निर्वाचन आयोग के सॉफ्टवेयर में रेण्डमाईजेशन प्रक्रिया से ईव्हीएम मशीनों को बांटने का कार्य किया गया। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अवनीश शरण, सामान्य प्रेक्षक श्री अभय ए महाजन, अभ्यर्थी एवं राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी मेें यह कार्य संपन्न हुआ। इस दौरान विधानसभावार ईव्हीएम का रेण्डमाईजेशन किया गया। इसके पश्चात् राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को सूची उपलब्ध कराई गई।उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री शिव कुमार बनर्जी ने बताया कि प्रथम रेण्डमाईजेशन में विधानसभा क्षेत्र आबंटित किया गया था। वहीं द्वितीय रेण्डमाईजेशन में विधानसभा क्षेत्रों के मतदान केन्द्रों के लिए ईव्हीएम मशीनों को आबंटित किया गया है। मतदान केन्द्र आबंटित होने के पश्चात् ईव्हीएम कमीशनिंग का काम शुरू होगा। उन्होंने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को जानकारी देते हुए बताया कि कमीशनिंग एवं मॉकपोल के दौरान ईव्हीएम में किसी प्रकार की खराबी पाए जाने पर रिजर्व मशीनों से बदला जा सकता है। उन्होंने यह भी बताया कि मशीनों के परिवहन की सूचना भी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को दी जाएगी। स्ट्रॉग रूम में मशीनों की सीलिंग एवं कमीशनिंग के लिए सील खोलने की प्रक्रिया भी अभ्यर्थी एवं राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में किया जाएगा।
- -शादी ब्याह में बनाये जाने वाले मड़वा के जैसे बनाकर चुनई मड़वा का दिया गया नाम-पुलिस एवं नगर सेनानी के अधिकारी कर्मचारियों ने किया 27 और 28 अप्रैल को मतदानरायपुर / लोकसभा निर्वाचन 2024 में मतदाता अधिक से अधिक वोट करने के लिए प्रोत्साहित हो इसलिए इसे पर्व के रूप में मनाया जा रहा है और इसे चुनई तिहार भी कहा जा रहा है। चुनाव ड्यूटी में लगे पुलिस और नगर सेनानी के मतदाताओं के लिए पुलिस लाईन के सामुदायिक भवन में विशेष सुविधा केन्द्र बनाये गए है, इस मतदान सुविधा केन्द्र को विशेष साज-सज्जा करके चुनई मड़वा का रूप दिया गया। छत्तीसगढ़ में यहाँ गर्मी के दिनों में शादी ब्याह होते है और विवाह में मंडप को मड़वा कहा जाता है और उसकी विशेष सजावट की जाती है। उसी के स्वरूप में यह संरचना बनायी गई है, आदर्श मतदान केंद्र में मेडिकल फैसिलिटी मुहैया कराई गई वही पेयजल और अन्य सुविधा भी दी गई। सेल्फी जोन बनाये गए है, जहां पर मतदाता वोट करके सेल्फी लेते रहे।इस मतदान सुविधा केन्द्र में पुलिस और होमगार्ड के मतदाताओं द्वारा 27 एवं 28 अप्रैल को मतदान किया गया। पुलिस लाइन स्थित सामुदायिक भवन में मतदाता सुविधा केंद्र स्थापित में धरसींवा, रायपुर ग्रामीण, रायपुर नगर पश्चिम, रायपुर उत्तर, रायपुर दक्षिण, आरंग, अभनपुर और बलौदाबाजार विधानसभा के मतदाताओ ने मतदान किया।जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने कहा कि हमारे जो सुरक्षा कर्मी और नगर सैनिक हैं जो चुनाव में ड्यूटी करेंगे उन्होंने वोट डालकर अपना दायित्व पूरा किया। कलेक्टर ने कहा कि जो निर्वाचन कार्य में संलग्न है वे लोग अपना शत् प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करें ऐसे कर्मचारी जो बूथ में ड्यूटी करते हैं वह अपने इडीसी के माध्यम से अपने मत का प्रयोग करें और जो फील्ड के अधिकारी हैं वो डाक मत पत्र के माध्यम से मतदाता सुविधा केंद्र में आकर शत प्रतिशत मतदान करें। पोस्टल बैलेट के नोडल अधिकारी श्री ब्रिजेश क्षत्री ने बताया कि पुलिस लाईन में स्थित सुविधा केन्द्र में अन्य सुविधाएं मुहैया करायी गई है, ताकि मतदाताओं को सुखद अनुभूति हो।
- -ईसीआई प्रेक्षक ने किया मतदान केंद्रों का निरीक्षण एवं मौक़े पर ही अधिकारियों को दिए आवश्यक व्यवस्था के निर्देशदुर्ग । भारत निर्वाचन आयोग द्वारा लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 07 दुर्ग के लिए नियुक्त सामान्य प्रेक्षक श्रीकेश लाठकर द्वारा विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 66 वैशालीनगर के विभिन्न मतदान केंद्रों का दौरा कर मतदान की अब तक की तैयारियों का जायजा लिया गया। प्रेक्षक द्वारा 07 मतदान केंद्र वाले शासकीय प्राथमिक, पूर्व एवं उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रामनगर, 14 मतदान केंद्र वाले शासकीय प्राथमिक एवं उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हाउसिंग बोर्ड छावनी, 03 मतदान केंद्र वाले नालंदा इंग्लिश मीडियम स्कूल कुरुद, 07 मतदान केंद्र वाले शासकीय प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक विद्यालय जुनवानी का निरीक्षण कर मतदान की तैयारियों का बारीकी से निरीक्षण किया गया। इन मतदान केंद्रों के बूथ लेवल ऑफिसर से प्रत्येक मतदान में कुल मतदाताओं की जानकारी लिया जाकर उनसे मतदाता सूचना पर्ची की स्थिति की जानकारी लिया गया। उल्लेखनीय है कि दुर्ग लोकसभा चुनाव हेतु नियत मतदान तिथि 07 मई 2024 के पूर्व भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों के तहत तथा कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी एवं एआरओ वैशाली नगर श्री हरवंश सिंह मिरी के निर्देशन में बूथ लेवल आफिसर के द्वारा घर-घर जाकर मतदाता सूचना पर्ची का वितरण किया जा रहा है। प्रेक्षक द्वारा बूथ लेवल ऑफिसर को मतदाता पर्ची वितरण की गति बढ़ाने के निर्देश देते हुए पंचराम सलामे तहसीलदार धमधा एवं एईआरओ 66 वैशाली नगर को 02 दिवस के भीतर मतदाता पर्ची वितरण का कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए। साथ ही मौक़े पर नगर पालिक निगम भिलाई के जोन कमिश्नर येशा देशलहरे, अमिताभ शर्मा को मतदान दल के रात्रि विश्राम के लिए सम्पूर्ण आवश्यक व्यवस्था एवं मतदान दिवस को मतदाताओं की सुविधा के लिए शुद्ध पेयजल, छाया, क्यू मैनेजमेंट, अधिक संख्या वाले मतदान केंद्र वाले भवनों में स्थित मतदान केंद्रों में मतदाताओं की सुविधा के लिए दिशा सूचक फ्लेक्स आदि की सम्पूर्ण व्यवस्था करने हेतु निर्देशित किया गया।
- दुर्ग / भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार लोकसभा निर्वाचन-2024 अंतर्गत आज जिले में सभी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत 85 प्लस बुजुर्ग और दिव्यांग चिन्हित मतदाताओं को मतदान कराने मतदान दल उनके घर पहुंचे। दल के सदस्यों ने मतदान की पूरी प्रक्रिया सम्पादित करते हुए मतदान कराया। प्राप्त जानकारी के अनुसार विधानसभा क्षेत्र 64 दुर्ग शहर के 59 मतदाता में से 57 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किये। बचे 2 मतदाता को 30 अप्रैल को मतदान हेतु अवसर दिया जाएगा। दिव्यांग महिला मतदाता ज्ञानेश्वरी साहू ने अपने सहयोगी के माध्यम से मतदान किया। वही 85 प्लस के.एस.एल. सोरी, घनश्याम सिंग महालवार, विवेक सोनी ने भी अपने मताधिकार का प्रयोग किये। उन्होंने निर्वाचन आयोग के घर बैठे वोटिंग की सुविधा की सराहना करते हुए अपने विचार व्यक्त किये कि यदि यह सुविधा उपलब्ध नहीं होती तो हम मतदान से वंचित हो जाते। उन्होंने मतदान के तय तिथि से पहले ही वोटिंग करने पर अपने खुशी का इजहार करते हुए शासन-प्रशासन सहित मतदान दल के सदस्यों को धन्यवाद ज्ञापित किये। 85 प्लस एवं दिव्यांग मतदाताओं के लिए आज प्रथम गृह दौरा था। छूटे मतदाता के लिए 30 अप्रैल 2024 को दल का द्वितीय गृह दौरा होगा।
- दुर्ग । दुर्ग जिले में सोफी साड़ी स्वस्थ मतदान के लिए पुलिस और जिला प्रशासन ने बाइक रैली का आयोजन किया। इस रैली का नेतृत्व दुर्ग पुलिस अधीक्षक जितेंद्र शुक्ला ने किया । पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज रामगोपाल गर्ग एवं कलेक्टर दुर्ग ऋचा प्रकाश चौधरी ने बाइक रैली को रविवार की सुबह सिविक सेंटर भिलाई से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली की अगुवाई कर रहे एसपी जितेंद्र शुक्ला ने खुद अपनी बुलेट चलाकर की।एसपी जितेंद्र शुक्ला ने कहा कि जब पुलिस के जवान 24 घंटे ड्यूटी करते हुए मतदान कर सकते हैं, देश के मतदाता घर में रहकर मतदान करने क्यों नहीं जा सकते। ऐसा ही संदेश लेकर पुलिस-प्रशासन की टीम बाइक रैली के जरिए पब्लिक के बीच पहुंची है।बाइक रैली में पुलिस जवान और जिला प्रशासन के अधिकारियों- कर्मचारियों ने अपने हाथों में शत-प्रतिशत मतदान वाले स्लोगन लिखे पोस्टर पड़े हुए थे।उन्होंने लोगों को बताया कि मतदान करना न केवल हमारा अधिकार है, बल्कि यह कर्तव्य भी है। देश के विकास और एक अच्छी स्थिर एवं मजबूत सरकार लाने के लिए एक-एक वोट कीमती है, इसलिए हमें अपने वोट का महत्व समझना चाहिए।उपस्थित जनों को मतदान करने की दिलाई गई शपथकार्यक्रम के दौरान आईजी, कलेक्टर और एसपी ने मिलकर सभी लोगों को 100 फ़ीसदी मतदान की शपथ दिलाई। लोगों को मतदान करने और अच्छी सरकार बनाकर देश के विकास के बारे में समझाया गया। इस दौरान वहां सेल्फी प्वाइंट बनाया गया था, जहां आईजी, कलेक्टर, एसपी सहित सभी लोगों ने सेल्फी लेकर अपने सोशल मीडिया स्टेटस पर भी लगाया, ताकि लोगों तक शत-प्रतिशत मतदान का संदेश पहुंचे।लोकतंत्र का सबसे बड़ा पर्व - जितेंद्र शुक्लाएसपी दुर्ग जितेंद्र शुक्ला ने कहा कि लोकतंत्र में चुनाव सबसे बड़ा पर्व है। हर मतदाता की जिम्मेदारी है कि वो मतदान करे। इतना ही नहीं उन्हें दूसरों को भी शत-प्रतिशत मतदान करने के लिए प्रेरित करना चाहिए। ये अपील है कि दुर्ग के सभी मतदाता 7 मई को अपने घरों से बाहर निकलें और एक अच्छी सरकार बनाने के लिए मतदान करें।
- दुर्ग 28 अप्रैल । यातायात पुलिस विभाग के द्वारा कल बस मालिकों की बैठक लेकर यातायात संबंधित दिशा निर्देश दिए गए तथा सभी नियमों का सख्ती के साथ अनुपालन करने कहा गया।उप पुलिस अधीक्षक सतीश ठाकुर एवं सदानंद विन्द्यराज द्वारा बस मालिको से निर्देश का पालन ना करने पर की जायेगी कार्यवाही।27 अप्रैल को सतीश ठाकुर, सदानंद विध्यराज, उप पुलिस अधीक्षक, यातायात विभाग विष्णु ठाकुर निरीक्षक परिवहन विभाग द्वारा यातायात जोन दुर्ग कार्यालय में बस मालिको की मीटिंग लेकर आवश्यक निर्देश दिये गये:-01- चालक परिचालक किसी प्रकार का नशा (शराब व अन्य मादक पदार्थ) का सेवन कर वाहन न चलाये अगर चालक परिचालक कोई भी नशा कर बस में पाया गया तो उस पर सीधा कार्यवाही कर न्यायालय भेजा जाएगा!02-बस मालिक इस बात पर ध्यान दे कि कोई भी चालक परिचालक अतिरिक्त समय कार्य करता है शादी ब्याह में जाने पर नींद पूरी नहीं होने के कारण और फिर लगातार बस चलाने के कारण नींद आने, झपकी आने पर यात्री वाहन दुर्घटना होने की संभावना बनी रहती है03-कोई भी बस सर्विस लेन का उपयोग न करे सर्विस लेन दुपहिया वाहन एवं चार पहिया वाहनों के लिए सुरक्षित रखा जाए अन्यथा चालक परिचालक पर चालानी कार्यवाही की जाएगी।04-विशेष कर ख़ुर्शीपार एवं सिरसागेट चौक में सिग्नल का पालन करे सर्विस रोड में वाहन ना चलाये!05-तेज गति एवं शराब पीकर वाहन न चलाए एवं सुरक्षित रहें।06- क्षमता से अधिक सवारी ना बैठाये!07- टैफिक नियमों का पालन करे एवं व्यवस्था में सहयोग करें। मिटिंग में यातायात जोन दुर्ग प्रभारी निरीक्षक यशकरण धु्रवे, बस मालिक संघ के अध्यक्ष प्रकाश देशलहरा, अमदजीत सिंह, लोकेश्वर सिंह, सुमीत ताम्रकार उपस्थित रहें।
- *डिस्ट्रिक्ट रोटरी ट्रेनिंग एसेंबली का उद्घाटन किया राज्यपाल नेरायपुर। राज्यपाल श्री विश्वभूषण हरिचंदन ने डिस्ट्रिक रोटरी एसेंबली का उद्घाटन करते हुए कहा कि मानव सेवा ही माधव सेवा है। इस उक्ति को रोटरियंस ने चरितार्थ किया है। देश व समाज की सेवा में उनका योगदान सराहनीय है।रोटरी क्लब ऑफ रायपुर ग्रेटर, की मेजबानी में दो दिवसीय डिस्ट्रिक्ट ट्रेनिंग एसेंबली ‘संकल्प’ का आयोजन रायपुर के एक निजी होटल में किया गया है, जिसका उद्घाटन कल शनिवार को राज्यपाल श्री हरिचंदन ने किया। इस अवसर पर उन्होंने रोटरी क्लब के योगदान का उल्लेख करते हुए कहा कि ओडिशा में वर्ष 1999 में आई प्राकृतिक आपदा हो या कोविड-19 महामारी हो, प्रत्येक आपदा में बढ़-चढ़कर मदद की है। जहां भी जरूरत पड़ी रोटेरियंस पीछे नहीं रहे। पोलियो उन्मूलन में भी उनकी वैश्विक भूमिका रही है। राज्यपाल ने कहा कि यह संगठन स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यावरण और गरीबी उन्मूलन के लिए निःस्वार्थ भाव से काम करता है। समाज की बेहतरी के लिए वे हमेशा तत्पर रहते हैं। श्री हरिचंदन ने कहा है कि आपको सेवा का जो अवसर मिला है, उसका भरपूर उपयोग करना चाहिए।इस अवसर पर रोटरी डिस्ट्रिक्ट गवर्नर श्री मनजीत अरोरा ने संस्था की गतिविधियों की जानकारी दी। डिस्ट्रिक्ट गवर्नर (2024-25) श्री अखिल मिश्रा ने भी सभा को संबोधित किया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी रोटेरियन ने निर्वाचन 2024 में अपने मताधिकार का प्रयोग करने की शपथ ली।राज्यपाल के आगमन पर उनका स्वागत पारंपरिक लोक नृत्य से किया गया।कार्यक्रम में प्रोग्राम चेयरमैन श्री संकल्प वरवनकर, सचिव श्री विनय अग्रवाल, कोषाध्यक्ष श्री मनीष अग्रवाल सहित रोटरी क्लब के पदाधिकारी एवं रोटेरियन्स उपस्थित थे। सभा में रोटरी डिस्ट्रिक्ट के अंतर्गत आने वाले छत्तीसगढ़, महाकोशल और पश्चिमी ओडिशा क्षेत्र के प्रतिनिधि शामिल थे।
- -जिला निर्वाचन अधिकारी श्री प्रभात मलिक ने सभी का आभार व्यक्त कियामहासमुंद। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री प्रभात मलिक ने लोकसभा निर्वाचन 2024 के तहत महासमुंद जिले में शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक मतदान प्रक्रिया संपन्न होने पर सभी का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने मतदान कार्य में आम मतदाताओं, निर्वाचन कार्य में लगे सभी अधिकारियों-कर्मचारियों, सुरक्षा में तैनात जवानों और मीडिया प्रतिनिधियों और राजनीतिक दलों से मिले सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया है। कलेक्टर श्री मलिक ने कहा कि लोकसभा निर्वाचन में युवा, महिला, बुजुर्ग, दिव्यांगजन, वरिष्ठ नागरिकों सहित सभी वर्गों की सहभागिता रही। स्काउट-गाईड, एन एस एस के बच्चों ने मतदान कार्य में सराहनीय भूमिका निभाई, जो प्रशंसनीय है। जिले के मताधिकार के प्रति जागरूक मतदाता मतदान प्रक्रिया में शामिल हुए। निर्वाचन कार्य में लगे जिले के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने मतदान कार्य में सराहनीय भूमिका निभाई। मतदान दलों ने प्रतिबद्धतापूर्वक अपने दायित्वों का निर्वहन किया। मैदानी अमलों ने निर्वाचन संबंधी दिशा-निर्देशों का पालन करने में तत्परता दिखाई। मतदाता जागरूकता कार्यक्रम स्वीप अंतर्गत मतदाताओं को मतदान के लिए जागरूक करने में स्वीप टीम एवं शासकीय अमलों ने बेहतरीन कार्य किया। जिसका सुखद परिणाम यह रहा है कि जिले में मतदान के प्रतिशत में बढ़ोत्तरी हुई है। कलेक्टर ने जिला निर्वाचन कार्यालय से जुड़े अधिकारी-कर्मचारी, सभी सहायक रिटर्निंग अधिकारियों एवं उनकी टीम, निर्वाचन कार्य से जुड़े सभी नोडल अधिकारी एवं उनकी टीम, पुलिस विभाग के सभी अधिकारी-कर्मचारी, प्रशिक्षण कार्य से जुड़े मास्टर ट्रेनर्स, सेक्टर अधिकारी, निर्वाचन व्यय लेखा एवं नियंत्रण से संबंधित अधिकारी-कर्मचारी एवं अन्य सभी को बेहतर कार्य करने के लिए प्रशंसा करते हुए धन्यवाद दिया है।कलेक्टर एवं रिटर्निंग ऑफिसर श्री मलिक ने कहा कि लोकसभा निर्वाचन में मीडिया प्रतिनिधियों ने अपने दायित्वों को बखूबी निभाया और सभी का सक्रिय सहयोग मिला। मीडिया से जुड़े साथियों ने निर्वाचन एवं मतदाता जागरूकता संबंधी समाचारों को आम जनता तक पहुंचाने में मदद की। कलेक्टर ने कहा कि निर्वाचन कार्य से जुड़े सभी अधिकारी-कर्मचारियों का जिनका सहयोग प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष तौर पर रहा है तथा नगरीय, पंचायत, सामाजिक और स्वयं सेवी संस्थाएं एवं समूह जिन्होंने निर्वाचन कार्य के मतदान की प्रक्रिया में प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष तौर पर सहयोग किया है और अपनी सहभागिता निभाई है, उन सभी के प्रति आभार व्यक्त किया है।
- राजनांदगांव। अज्ञात चोरों ने बैंक में रखे दो नग 12 बोर की बंदूक और 20 नग बुलेट को पार कर दिए। भारतीय स्टेट बैंक डोंगरगढ के स्ट्रांग रूम के बाजू कक्ष का ताला तोड़कर अज्ञात चाेर ने बंदूक और बुलेट को ले उड़े। सुबह जब बैंक के कर्मचारी कक्ष का ताला टूटा देख इसकी सूचना बैंक प्रबंधक को दी। बैंक से 12 बोर की बंदूक और बुलेट चोरी होने के बाद बैंक के अधिकारियों में हड़कंप मच गया। अधिकारियों ने अपने स्तर पर काफी खोजने का प्रयास किया, लेकिन नहीं मिल पाया।बैंक के स्ट्रांग रुम से लगे कक्ष से 12 बोर की बंदूक और 20 नग बुलेट चाेरी होने के बाद बैंक की सुरक्षा पर भी सवाल उठने लगे हैं। पुलिस ने बैंक व आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को खंंगाल रही है। लेकिन अब तक अज्ञात चोर का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। बैंक प्रबंधक सत्येंद्र कुमार सिंह की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर जांच में जुट गई है।
-
*चाईल्ड हेल्प लाईन 1098 पर करें सूचित*
बिलासपुर/जिले में बाल विवाह की रोकथाम के लिए जिला बाल संरक्षण अधिकारी ने सभी वैवाहिक पत्रिका प्रिंटर्स संचालक, टेंट-प्रदाता, शादी भवनों के प्रबंधक, कैटरर्स, बैंड वाले एवं डेकोरेटर्स से अपील की है कि वे सेवा देने से पूर्व वर की आयु 21 वर्ष एवं वधु की आयु 18 वर्ष पूर्ण होने की पुष्टि कर लें। वर-वधु के आयु से संबंधित दस्तावेजों की जांच के उपरांत ही अपनी सेवा प्रदान करें अन्यथा बाल विवाह प्र्रतिषेध (संशोधन) अधिनियम 2016 के अंतर्गत कार्यवाही की जाएगी।
जिला बाल संरक्षण अधिकारी ने बताया कि प्रायः अक्षय तृतीया पर बाल विवाह की सूचना प्राप्त होती है। बाल विवाह केवल सामाजिक बुराई ही नही अपितु कानूनन अपराध भी जिससे बच्चों का सर्वांगीण विकास प्रभावित होता है तथा बच्चों में कुपोषण, शिशु-मृत्यु दर एवं मातृ-मृत्यु दर के साथ घरेलु हिंसा में वृद्धि होती है। बाल विवाह प्रतिषेध (संशोधन) अधिनियम 2016 अंतर्गत विवाह हेतु बालक हेतु न्यूनतम आयु 21 वर्ष एवं बालिका हेतु न्यूनतम आयु 18 वर्ष पूर्ण होनी चाहिए। बाल विवाह प्र्रतिषेध (संशोधन) अधिनियम 2016 की धारा 10 एवं 11 अंतर्गत जो कोई किसी बाल विवाह को संपन्न करेगा, संचालित करेगा या निर्दिष्ट करेगा, दुष्प्रेरित करेगा वह दो वर्ष के कठोर कारावास से और एक लाख रूपये तक के जुर्माने से दण्डित किया जाएगा। उन्होंने समाज प्रमुखों से अपील करते हुए कहा कि बाल विवाह के प्रभावी रोकथाम हेतु वर की आयु 21 वर्ष एवं वधु की आयु 18 वर्ष पूर्ण होने के उपरांत ही विवाह किये जाने संबंधी सूचना अपने सामाजिक स्तर पर प्रसारित करने का कष्ट करें। बाल विवाह की सूचना प्राप्त होने पर चाईल्ड हेल्प लाईन 1098, आपातकालीन प्रतिक्रिया सहायता प्रणाली 112 अथवा नजदीकी थानें को सूचना प्रदान कर सकते है। - -एम्स में बीएसएल-3 लैब का कार्य प्रगति पर, माइक्रोबायोलॉजी की पांच दिवसीय कार्यशाला का समापनरायपुर। मेडिकल माइक्रोबॉयोलॉजिस्ट, बायोटेक्नोलॉजिस्ट और मॉलीक्यूलर बायोलॉजिस्ट को कोविड-19 के बाद पैदा हुई नई चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार करने के उद्देश्य से अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान के तत्वावधान में 'नेक्सट जेनरेशन सिक्वेंसिंग' पर पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें देशभर के प्रमुख चिकित्सा संस्थानों के चिकित्सकों और वैज्ञानिकों ने भाग लिया।समापन समारोह को संबोधित करते हुए कार्यपालक निदेशक लेफ्टिनेंट जनरल अशोक जिंदल (सेवानिवृत्त) ने बताया कि एम्स की राज्य स्तरीय वीआरडी लैब को बीएसएल-3 में अपग्रेड करने की प्रक्रिया चल रही है। इसके बाद वीआरडी लैब अत्याधुनिक डायग्नोस्टिक सुविधाओं से लैस हो जाएगी। इसकी मदद से कोविड-19 के बाद पैदा हो रही नई चुनौतियों का आसानी के साथ सामना किया जा सकेगा। उन्होंने माइक्रोबायोलॉजी विभाग के चिकित्सकों को बधाई देते हुए कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रमों से अन्य लैब के चिकित्सकों और वैज्ञानिकों को भविष्य की चुनौतियों के लिए प्रशिक्षित किया जा रहा है।विभागाध्यक्ष डॉ. अनुदिता भार्गव ने बताया कि नेक्सट जेनरेशन सिक्वेंसिंग की मदद से संक्रमण फैलाने वाले माइक्रोआर्गनिज्म के संपूर्ण जिनोम की पहचान करने में चिकित्सकों और वैज्ञानिकों को काफी मदद मिलती है। उन्होंने बताया कि एनजीएस एक महंगी और विशेषज्ञता वाली तकनीक है जिसकी वजह से यह अभी कुछ ही स्थानों पर उपलब्ध है।पांच दिवसीय कार्यशाला में चिकित्सकों और वैज्ञानिकों को प्रमुख रूप से न्यूक्लियर एसिड एक्सट्रेक्शन, टार्गेट इनरिचमेंट, फ्लो सेल्स की लोडिंग और विभिन्न सॉफ्टवेयर की मदद से डेटा का विश्लेषण करने का प्रशिक्षण प्रदान किया गया। इसमें देशभर में स्थित विभिन्न एम्स और अन्य चिकित्सा संस्थानों के 24 चिकित्सकों और वैज्ञानिकों ने भाग लिया। कार्यशाला में अधिष्ठाता (शैक्षणिक) प्रो. आलोक अग्रवाल और अधिष्ठाता (शोध) प्रो. सरिता अग्रवाल ने भी भाग लिया।
- रायपुर। गुरु घासीदास विश्वविद्यालय (केन्द्रीय विश्वविद्यालय) बिलासपुर को राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद (NAAC) के द्वारा A++ की रैंकिंग प्रदान की गयी है। इसके साथ ही गुरु घासीदास विश्वविद्यालय (केन्द्रीय विश्वविद्यालय) बिलासपुर A++ रैंकिंग पाने वाला प्रदेश का पहला संस्थान बन गया है। कुलपति महोदय प्रोफेसर आलोक कुमार चक्रवाल ने 24 जुलाई, 2021 को गुरु घासीदास विश्वविद्यालय (केन्द्रीय विश्वविद्यालय) बिलासपुर के कुलपति के रूप में कार्यभार ग्रहण किया था है। 1008 दिनों के अथक परिश्रम, अनवरत प्रयास और निरंतर सकारात्मकता के परिणाम स्वरूप गुरु घासीदास केन्द्रीय विश्वविद्यालय छत्तीसगढ़ का एकमात्र केन्द्रीय संस्थान है जिसे ए++ की रैंकिंग प्राप्त है।3.62 प्वाइंट सीजीपीए के साथ, गुरु घासीदास विश्वविद्यालय (जीजीवी) बिलासपुर को राष्ट्रीय मूल्यांकन और प्रत्यायन परिषद (NAAC) समीक्षा में "ए++" स्थान दिया गया है। इससे पहले, NAAC समीक्षा में GGV को "B" रैंक दिया गया था।15 अप्रैल से 17 अप्रैल, 2024 तक छह सदस्यीय एनएएसी टीम ने गुरु घासीदास विश्वविद्यालय (केन्द्रीय विश्वविद्यालय) बिलासपुर का निरीक्षण किया।उल्लेखनीय है कि 1994 में स्थापित NAAC, उच्च शिक्षा संस्थानों के आवधिक मूल्यांकन और मान्यता की दिशा में काम करता है और उच्च शिक्षा संस्थानों में शिक्षण-अध्ययन और अनुसंधान की गुणवत्ता को बढ़ावा देने के लिए शैक्षणिक माहौल को प्रोत्साहित करने के लिए भी काम करता है।कुलपति प्रोफेसर चक्रवाल ने गुरु घासीदास विश्वविद्यालय को मिली इस ए++ रैंकिंग की अभूतपूर्व सफलता पर कहा कि नैक द्वारा निर्धारित मापदंडों करिकुलम आसपेक्टस, टीचिंग लर्निंग एवं इवैल्यूएशन, शोध, अनुसंधान, नवाचार एवं विस्तार, आधारभूत संचरना, लर्निंग रिसोर्स, स्टूडेंट सपोर्ट एवं प्रोग्रेशन, गर्वर्नेस लीडरशिप एंडमैनेंजमेंट, संस्थागत मूल्य एवं बेस्ट प्रैक्टिस को परखा। हर्ष की बात है कि नैक पीयर टीम ने सभी बिंदुओं पर विश्वविद्यालय को श्रेष्ठ एवं गुणवत्तायुक्त पाया। नैक पीयर टीम ने पाया कि गुरु घासीदास विश्वविद्यालय शिक्षा, शोध, कला एवं संस्कृति, मानवीय मूल्यों, सामाजिक सरोकारों, नवाचार, खेल, राष्ट्र निर्माण की चेतना, स्वत:स्फूर्त विद्यार्थी मंच, रचनात्मकता और उद्यमिता के क्षेत्र में उत्कृष्ठ कार्य हो रहा है। तीन दिनों तक 6 सदस्यी नैक पीयर टीम ने विजिट किया। इसके बाद नैक पीयर टीम द्वारा विश्वविद्यालय को ए++ ग्रेड प्रदान किया गया है। ए++ ग्रेड प्राप्त होने के बाद विश्वविद्यालय का दायित्व बढ़ने के साथ ही है संकल्प और समर्पण में भी वृद्धि हुई है।कुलपति प्रोफेसर चक्रवाल ने कहा कि गुरु घासीदास विश्वविद्यालय राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 को समग्र रूप में क्रियान्वित करने में सक्रियता के साथ जुटा है। यह नीति भारत को वैश्विक पटल पर विश्व गुरु के रूप में प्रतिस्थापित करने वाली क्रांतिकारी दस्तावेज है। उन्होंने कहा कि ए++ की रैंकिंग हमरा लक्ष्य नहीं है, यह एक पायदान मात्र है, हमारा लक्ष्य गुरु घासीदास केन्द्रीय विश्वविद्यालय को विश्व में नंबर एक बनाने का है, और जब तक हम इस लक्ष्य को हासिल नहीं कर लेते है तब तक हमारे प्रयास निरंतर जारी रहेंगे। उन्होंने कहा कि जनजातीय अंचल में स्थापित यह विश्वविद्यालय अपने मूल उद्देश्यों के प्रति समर्पित भाव के साथ विद्यार्थियों को विश्व स्तरीय सुविधाएं उपलब्ध करा रहा है।ए++ ग्रेड मिलने से ये होंगे फायदे01. यहां के छात्रों को विदेशी नामचीन संस्थानों में प्रवेश में आसानी होगी।02. ए++ ग्रेड में आने से गुरु घासीदास विश्वविद्यालय भारत में मौजूद दुनियाभर के समस्त दूतावासों से जुड़ जायेगा जिससे अब विदेशी विद्यार्थी सीधे यहां प्रवेश ले सकेंगे।03. डिग्री और अंकसूची में ए++ दर्ज होगा जिससे विद्यार्थियों को शैक्षणिक उन्नयन में मदद मिलेगी।04. चार वर्षीय बीएड कोर्स का प्रारंभ होगा जिसमें 12वीं के बाद विद्यार्थी सीधे प्रवेश ले सकेंगे।05. ऑनलाइन एवं दूरस्थ शिक्षा का केंन्द्र प्रारंभ किया जा सकेगा जो ए, ए+ या ए++ प्राप्त संस्थान ही प्रारंभ कर सकते हैं।06. शोध अनुदान देने वाली राष्ट्रीय संस्थानों से अनुदान प्राप्त करने में आसानी होगी।ए++ ग्रेड मिलने से झूम उठा सीयूअप्रैल 26 को केन्द्रीय विश्वविद्यालय के ए++ ग्रेड पाने की खबर मिलते ही समूचे विश्वविद्यलाय प्रांगण में खुशियों का संचार हो गया। फूल मालाओँ, ढोल नगाड़ों और आतिशबाजी के साथ विश्वविद्यालय परिवार के समस्त सदस्यों ने कुलपति महोदय का स्वागत किया। रजत जयंती सभागार में विश्वविद्यालय परिवार के सदस्यों के साथ कुलपति महोदय प्रोफेसर आलोक कुमार चक्रवाल का फूलमालाओँ एवं पुष्पगुच्छों से शानदार एवं गरिमापूर्ण अभिनंदन किया गया।कुलपति महोदय ने दंडवत कर लिया आशीर्वादकुलपति महोदय प्रोफेसर आलोक कुमार चक्रवाल ने मां सरस्वती, बाबा गुरु घासीदास व छत्तीसगढ़ महतारी को दंडवत प्रणाम कर केन्द्रीय विश्वविद्यालय को मिली रैंकिंग के लिए नमन किया। कुलपति महोदय ने बेहद भावुक लहजे में परमपिता परमेश्वर का आभार जताया।
- -*मंडल रेल प्रबंधक श्री संजीव कुमार द्वारा रायपुर रेल मंडल के पहले गति शक्ति कार्गो टर्मिनल का शुभारंभ किया गयारायपुर। देश में इन्फ्रास्ट्रक्चर को बढ़ावा देने के लिए रेलवे द्वारा गति शक्ति कार्गो टर्मिनल्स की शुरुआत की है। इसके द्वारा रेलवे उपभोक्ताओं के लिए उनके हितों को ध्यान में रखते हुए पॉलिसी बनाई गई है यह कार्गो टर्मिनल देश की गति प्रगति में बहुत सहायक होते हैं ।इसी कड़ी में रायपुर रेल मंडल द्वारा पहले गति शक्ति कार्गो टर्मिनल का शुभारंभ मंडल रेल प्रबंधक श्री संजीव कुमार द्वारा किया गया इस अवसर पर रायपुर रेल मंडल के परिचालन, वाणिज्य संकेत एवं दूरसंचार, इंजीनियरिंग टी आर डी विभागों के वरिष्ठ शाखा अधिकारी भी उपस्थित रहे । रायपुर रेल मंडल का पहला कार्गो टर्मिनल जे के लक्ष्मी सीमेंट अहिरवार से रश्मि सीमेंट खड़गपुर के लिए रवाना किया गया इसमें किलिंकर लोड कर रैक रवाना किया गया। इससे रायपुर रेल मंडल द्वारा किए जाने वाले माल लदान में वृद्धि होगी, रायपुर रेल मंडल के राजस्व में वृद्धि होगी साथ ही रायपुर रेल मंडल को लोडिंग अनलोडिंग के लिए एक नया केंद्र मिल गया है। जहां से अन्य फ्रेट कस्टमर भी अपना सामान भेज सकेंगे।
- *अंगुली में स्याही दिखाने पर विभिन्न व्यापारी संघ उत्पादों में देंगे छूट कलेक्टर से चेम्बर ऑफ कॉमर्स ने मिलकर दी निर्णय की जानकारी*सराहनीय पहल निश्चित ही मतदाताओं को मिलेगा प्रोत्साहन: डॉ सिंहरायपुर ।लोकसभा चुनाव-2024 में शहरी मतदान का प्रतिशत अधिक से अधिक हो। मतदाता घर से बाहर निकलकर वोट करें। इसके लिए अनेक पहल किए जा रहे हैं। अब इनमें चेम्बर ऑफ कॉमर्स अपनी अग्रणी भूमिका निभाने जा रहा है। कल शनिवार को उनके अध्यक्ष श्री अमर परवानी के नेतृत्व में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ गौरव कुमार सिंह से मुलाकात कर अलग-अलग व्यापारिक समूह अपने उत्पादों में मतदाताओं को प्रोत्साहित करने के लिए छूट देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि जो मतदाता अंगुली की स्याही उनके दुकानों, प्रतिष्ठानों में आकर दिखाएगा उसे तत्काल विभिन्न उत्पाद, रेस्टोरेंट में अलग-अलग छूट दी जाएगी। कलेक्टर ने चेम्बर ऑफ कॉमर्स रायपुर के इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इससे रायपुर के मतदाता प्रोत्साहित होंने और अधिक से अधिक संख्या में 07 मई को मतदान करेंगे। कलेक्टर ने श्री परवानी सहित चेम्बर ऑफ कॉमर्स के सदस्यों को बैच पहनाया और मग के साथ प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया ।श्री परवानी ने बताया कि फर्नीचर एसोसिएशन द्वारा 10 प्रतिशत, कपड़ा व्यापारी एसोसिएशन द्वारा 10 प्रतिशत, रायपुर ऑप्टिकल एसोसिएशन द्वारा 15 प्रतिशत, प्लाईवुड एसोसिएशन द्वारा 5 प्रतिशत, शराफा एसोशिएशन द्वारा गोल्ड मेकिंग चार्ज पर 15 प्रतिशत का डिस्काउंट दिया जाएगा।वहीं रविभवन व्यापारी संघ अपने एसेसरीज उत्पादों में 10 प्रतिशत छूट देंगे एवं मोबाईल रिपेयरिंग के साथ मोबाईल गार्ड फ्री देंगे। साथ ही एफएमसीजी होलसेल डिस्ट्रीब्यूटर्स संघ( बंजारी मार्केट) ने कहा कि वे 15 प्रतिशत ऑन एमआरपी पर छूट देंगे। कैफे एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन द्वारा 10 प्रतिशत, राडा द्वारा कार के एसेसरीज द्वारा 10 प्रतिशत, ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन द्वारा 5 टन से अधिक क्षमता वाले माल वाहकों के फ्रेट पर 10 प्रतिशत का डिस्काउंट देंगे। कम्प्यूटर एसोसिएशन की तरफ से हर लैपटॉप पर आकर्षक गिफ्ट दिया जाएगा। एल्यूमीनियम एसोसिएशन के ग्राहकों को आकर्षण गिफ्ट मिलेगा। आईडीबीटी व्यापारी संघ (नया बस स्टैंड) द्वारा फूड आयटम पर 15 प्रतिशत की छूट, टॉय व्यापारी एसोसिएशन द्वारा एमआरपी पर 10 प्रतिशत की छूट दी जाएगी। इसके साथ ही मार्बल टाईल्स एसोसिएशन, ड्राईफ्रूट एसोसिएशन, साईकिल एसोसिएशन, गोलबाजार व्यापारी संघ, बंजारी रोड व्यापारी संघ, कार एसेसरीज व्यापारी संघ द्वारा आकर्षण गिफ्ट मतदाताओं को दी जाएगी। यह छूट 7 मई से 12 मई तक रहेगी। श्री राम थोक मंडी द्वारा 3000 सब्जी पैकेट का वितरण किया जाएगा यह वितरण 8 मई से किया जायेगा।
- राजनांदगांव। डोंगरगांव के ग्राम जमसरार में बोर के समीप बारूद में ब्लास्टिंग होने से एक मजदूर की मौत हो गई। घटना सुबह 11 बजे की आसपास की है।मिली जानकारी के अनुसार जिला पंचायत के पूर्व सभापति संतोष वैष्णव के जामसरार (डोंगरगांव) स्थित फार्म हाऊस में बोर के पास जोरदार विस्फोट हुआ। बोर का तार बारूद से जुड़ा हुआ था। बारूद कहा से आया अब तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। फार्म हाऊस में काम करने वाले एक मजदूर सुबह बोर को चालू करने गया तो जोरदार विस्फोट हुआ। जिसके बाद हडक़ंप मच गया। विस्फोट की गूंज दूर तक सुनाई दी। पुलिस के बड़े अधिकारी मौके पर पहुँचकर मामले की जांच में जुट गए हैं। इधर, फार्म मालिक से भी पूछताछ शुरू हो गई है।
- 0 पोकलेन की भी मदद ली जा रहीरायपुर। रायपुर नगर निगम कमिश्नर अबिनाश मिश्रा के निर्देश पर निगम की सफाई टीम नाले - नालियों की सफाई में जुटा हुआ है। इसके लिए पोकलेन की भी मदद ली जा रही है।आगामी बरसात के सीजन के मद्देनजर शहर नाले - नालियां जाम ना हो जाएं। इसकी तैयारी निगम ने अभी से शुरू कर दी गई है। सभी 10 जोनों के स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ ही जोन कमिश्नरों को भी जिम्मेदारी दी गई है। देवेन्द्र नगर नाले में सफाई के लिए कल पोकलेन उतारा गया। वहां आज भी काम चलेगा। नारायणा नाले की भी सफाई की जा रही है। जोन क्रमांक 3 क्षेत्र की जोन कमिश्नर प्रीति सिंह ने नाले की सफाई का निरीक्षण किया। इधर रामनगर नाले की सफाई कार्य भी लगातार जारी है। जोन क्रमांक क्षेत्र के चिंगरी नाले की भी सफाई की जा रही है। निगम कमिश्नर श्री मिश्रा ने बताया कि नालों में कचरों के कारण जलभराव की स्तिथि आ जाती है। इससे निपटने इनकी लगातार सफाई के उन्होंने निर्देश दिए हैं।
-
*मे-फेयर, बेबीलॉन, रामकृष्ण, नारायणा, बालाजी हॉस्पिटल में मतदाताओं के लिए कई ऑफर*
*अंगुली पर नीली स्याही दिखाकर ले सकेंगे ऑफर का लाभ*
*रायपुर।* कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. गौरव कुमार सिंह के निर्देशन में 07 मई को “सब करें मतदान“ कैंपेन से कई संस्थाएं स्वमेव जुड़ने लगी है। कई बड़े हॉटल, रिसॉर्ट्स, अस्पताल, अपने ग्राहकों को 07 मई को मतदान के बाद उनके संस्थान आने पर कई तरह की छूट की घोषणा की है। इन संस्थाओं का मानना है कि भारतीय लोकतंत्र में मतदान न सिर्फ अधिकार, बल्कि एक ऐसा संवैधानिक दायित्व है, जिसके माध्यम से आम मतदाता देश की प्रगति में अपनी बड़ी भूमिका का निर्वहन करता है, इसलिए इन संस्थाओं ने मतदान की जिम्मेदारी निभाने वाले मतदाताओं और उनके परिजनों, मित्रों व परिचितों के लिए अपनी सेवाओं में विशेष ऑफर देकर लोकतंत्र का सम्मान किया जा रहा है। इन संस्थानों ने रायपुर कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह से भेंट कर अपने ऑफर संबंधी पत्र भी उन्हें सौंपा है।
लोकसभा निर्वाचन-2024 में मतदान करने वाले नागरिकों के लिए रायपुर शहर के प्रतिष्ठित हॉटल व अस्पतालों ने अपनी सेवाओं से संबंधित छूट की घोषणा की है। यह छूट उन मतदाताओं को मिलेगा, जिनकी अंगुलियों पर नीली स्याही होगी, अर्थात जो 07 मई 2024 को अपने मतदान केन्द्र में जाकर भारतीय लोकतंत्र की उन्नति हेतु अपना मतदान करेंगे। ऐसे कई संस्थानों ने कलेक्टर डॉ. सिंह, नगर निगम कमिश्नर श्री अबिनाश मिश्रा, सीईओ जिला पंचायत श्री विश्वदीप से भेंट कर जन जागरूकता कार्यक्रम में अपनी सहभागिता की जानकारी दी है।
*मे-फेयर लेक रिसॉर्ट -*
रिसॉर्ट प्रबंधन के अनुसार कार्ट ऑर्डर पर मतदाताओं को 30 प्रतिशत की छूट प्राप्त होगी, 03 बुफे के आर्डर पर एक अतिरिक्त ऑर्डर फ्री की घोषणा की है। यह ऑफर मतदान तिथि 07 मई से 12 मई 2024 तक लागू होगी।*बेबीलॉन इन एवं बेबीलॉन कैपिटल-*
मतदाताओं को बेबीलॉन इन प्रबंधन द्वारा 07 से 12 मई 2024 तक रूम बुकिंग पर 30 प्रतिशत डिस्काउंट, मॉकटेल पर 25 प्रतिशत डिस्काउंट, फूड ऑर्डर पर 20 प्रतिशत, बुफे में 15 प्रतिशत डिस्काउंट ऑफर के साथ 03 बुफे पर एक बुफे फ्री किए जाने की घोषणा की है।*गोल्फ एंड लेक रिसॉर्ट, नया रायपुर-*
मतदाताओं के लिए फूड ऑर्डर 30 प्रतिशत और रूम टैरिफ पर 15 प्रतिशत छूट की घोषणा की गई है।*स्प्री वॉक-*
तेलीबांधा में संचालित स्प्री वॉक में अपने सभी फूड आउटलेट में 25 प्रतिशत की छूट की घोषणा की है, साथ ही तेलीबांधा घूमने के लिए उपलब्ध कराई जा रही एम्यूजमेंट राइड पर 30 प्रतिशत छूट की घोषणा की गई है।*हॉटल के अलावा कई अस्पतालों ने भी नीली स्याही का निशान दिखाने पर अपनी सेवाओं में छूट की घोषणा की है।*
*संजीवनी अस्पताल-*
07 मई को मतदान पश्चात अस्पताल की ओपीडी में चिकित्सकीय परामर्श के लिए आने वाले मतदाताओं को ओपीडी जांच में निर्धारित अस्पताल दर पर 25 प्रतिशत छूट दी जाएगी। 08 मई से 12 मई तक ओपीडी परामर्श में 50 प्रतिशत की छूट मिलेगी। इसके अलावा कोई व्यक्ति यदि मतदान तिथि को भर्ती होता है, तो उसे 07 मई का रूम रेंट नहीं देना होगा।*बालाजी हॉस्पिटल-*
प्रबंधन द्वारा मतदाताओं के लिए 07 मई को ओपीडी शुल्क निःशुल्क किया गया है, 08 मई से 12 मई तक ओपीडी परामर्श में 50 प्रतिशत की छूट होगी एवं मतदान तिथि से 12 मई तक ओपीडी जांच में 50 प्रतिशत की छूट के साथ ही बालाजी फैमली हेल्थ कार्ट मतदान तिथि को बनवाने वाले को 50 प्रतिशत की ओपीडी परामर्श और जांच में 50 प्रतिशत की छूट मिलेगी, साथ ही यह कार्ट निःशुल्क बनाया जाएगा।
*ग्लोबल स्टार हॉस्पीटल-*
मतदान तिथि को निःशुल्क ओपीडी के साथ ही अस्पताल में की जाने वाली ओपीडी जांच में 25 प्रतिशत छूट तथा ओपीडी परामर्श में 50 प्रतिशत और जांच में 15 प्रतिशत की छूट दी जाएगी। मतदान तिथि को अस्पताल में भर्ती मरीजों को बेड चार्ज नहीं देना होगा।*श्री नारायणा एवं एमएमआई नारायणा हॉस्पीटल-*
मतदान तिथि ओपीडी व रूम रेंट निःशुल्क दिया जा रहा है। 07 से 12 मई तक ओपीडी चार्ज में 50 प्रतिशत की छूट दी जा रही है।*रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल-*
मतदान तिथि 07 से 12 मई तक मतदाता व उनके परिजनों के हेल्थ चेकअप पर 30 प्रतिशत की छूट, ओपीडी परामर्श पर 30 प्रतिशत की छूट मतदाताओं को मिलेगी।*श्री वेंकटेश हॉस्पीटल-*
मतदान तिथि 07 मई को ओपीडी पर 30 प्रतिशत की छूट मतदाताओं को मिलेगी।*ईसीएचटी कॉग्लोमरेट प्रा.लि.-*
प्रबंधन द्वारा सभी एक्टिविटी पैकेज पर वोटर्स को फ्लैट 35 प्रतिशत छूट की घोषणा की गई है।*पीवीआर-*
प्रदर्शित फिल्मों पर सभी मतदाताओं को शो टिकट पर 30 प्रतिशत की छूट मिलेगी।इन संस्थानों के अलावा भी चेम्बर ऑफ कॉमर्स, शहर के कई प्रतिष्ठानों में भी मतदाता जागरूकता अभियान में अपनी भागीदारी निभाने कई तरह के ऑफर आम लोगों के लिए घोषित किए जा रहे है।
-
रैली और मानव श्रृंखला बनाकर महिलाओं ने की मतदान की अपील*
बलरामपुर/ लोकसभा निर्वाचन में शत्-प्रतिशत मतदान करने के उद्देश्य से जिले जिले में निरंतर स्वीप अंतर्गत विभिन्न गतिविधियों का आयोजन कर मतदाताओं को जागरूक किया जा रहा है। एक ओर जहां फुटबाल प्रतियोगिता, तैराकी प्रतियोगिता, स्वीप बैलून और बाहर गए मतदाताओं को फोन कर मतदान के लिए आमंत्रित किया जा रहा है इसी कड़ी में जिला मुख्यालय में अंब्रेला रैली का आयोजन किया गया। जिसमें महिलाओं ने मानव श्रृंखला और स्वीप बैलून के माध्यम से मतदाता जागरूकता का संदेश दिया। मतदाताओं को जागरूक करने के लिए स्वीप अंतर्गत अब तक आयोजित किये गए कार्यक्रमों में से फुटबाल प्रतियोगिता, स्वीप बैलून और अम्ब्रेला रैली को गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में शामिल किया गया। गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड की स्टेट हेड श्रीमती सोनल शर्मा ने कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी को गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड का प्रमाण पत्र प्रदान किया।
सभी विकासखण्ड मुख्यालयों के साथ-साथ जिला मुख्यालय में लगभग 01 हजार महिलाओं ने अंब्रेला रैली निकालकर मतदाताओं से लोकतंत्र के सबसे बड़े महापर्व में बढ़-चढ़कर मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की। यह रैली पुराना बस स्टैंड से शुरू होकर स्वामी आत्मानंद हिंदी माध्यम स्कूल के खेल मैदान में जाकर संपन्न हुई। जहां कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने उपस्थित लोगों को मतदाता शपथ दिलाई। महिलाओं ने खेल मैदान में अशोक चक्र की थीम पर मानव श्रृंखला का निमार्ण किया और स्वीप बैलून आकाश में छोड़कर आगामी 07 मई को अवश्य मतदान करने का संदेश दिया। रैली में समुह की महिलाएं अपने हाथांे से बुनी हुई आकर्षक तथा रंगीन छतरियों के माध्यम से अपने कला का प्रदर्शन कर रहीं थी, वहीं दूसरी ओर इस विशेष दिन पर महिलाओं के द्वारा अपने घर के कामांे को छोड़ मतदाता जागरूकता अभियान में शामिल होकर लोकतंत्र के महापर्व में अन्य लोगांे को भी प्रोत्साहित करते हुए इतिहास में एक अमिट छाप छोड़ना मतदान के प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री रिमिजियुस एक्का ने कहा कि स्वीप के तहत् जिले के मतदान प्रतिशत को बढ़ाने के लिए विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें सभी वर्ग के लोगों ने बड़े ही उत्साह के साथ सहभागिता निभाई। उन्होंने कहा कि आज अम्ब्रेला रैली एवं स्वीप बैलून के माध्यम से मतदाता जागरूकता का संदेश दिया गया। इन सभी कार्यक्रमों का उद्देश्य है कि लोग अधिक से अधिक संख्या में मत देने के लिए मतदान केन्द्रों में आयें। इन कार्यक्रमों में महिलाओं की सराहनीय भागीदारी रही। कलेक्टर ने अपील करते हुए कहा कि जिले के अधिक से अधिक लोग लोकतंत्र के महापर्व में अपने कर्तव्यों का पालन करते हुए मतदान करने अवश्य जायें।
गौरतलब है कि विगत दिवस जिले के सभी 468 ग्राम पंचायतों में एक साथ फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। जिसमें 936 टीमों के 10 हजार 716 खिलाड़ि शामिल हुए थे। इसी तरह लगभग 01 हजार महिलाओं के द्वारा स्वीप बैलून एवं अम्ब्रेल रैली निकालकर मतदाता जागरूकता का संदेश दिया गया था, जिसे गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में शामिल किया गया।
इस दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती रेना जमील, जनपद सीईओ श्री रणवीर साय, अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में महिलाएं व आम नागरिक उपस्थित रहे। -
*सैकड़ों लोगों ने साइकिल रैली में लिया हिस्सा, दिया संदेश*
बिलासपुर/रविवार की सुबह शहर के प्रमुख मार्गाे का नजारा ही कुछ अलग था। जिले के कलेक्टर श्री अवनीश शरण और एसपी श्री रजनेश सिंह के साथ तमाम आला अधिकारियों ने मतदाता जागरूकता संदेश देने साइकिल चलाई। स्वीप साइकिल रैली में सैकड़ों की संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया और लोकतंत्र के सबसे बड़े पर्व के लिए लोगों को जागरूक किया। इस स्वीप साइकिल रैली का आयोजन जिला प्रशासन के सहयोग से आईडीबीआई बैंक द्वारा किया गया। रैली आत्मानंद स्कूल प्रताप चौक से शुरू होकर देवकीनंदन चौक, कोतवाली चौक, गांधी चौक, शिव टाकिज चौक, पुराना बस स्टैंड, अग्रसेन चौक, सत्यम चौक, , अम्बेडकर चौक, और पुलिस पेट्रोल पंप से होते हुए स्व. लखीराम अग्रवाल ऑडिटोरियम में समाप्त हुई। रैली में नगर निगम आयुक्त श्री अमित कुमार, वनमंडलाधिकारी श्री सत्यदेव शर्मा, सीईओ जिला पंचायत श्री आर.पी.चौहान, आईडीबीआई बैंक के डीजीएम श्री अमिताभ बाजपेई, अधिकारी-कर्मचारी, विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी, बाइकर्स कम्युनिटी बिलासपुर के सदस्य,एनसीसी, युवा मतदाता सहित अन्य लोगों ने भाग लेकर मतदाता जागरूकता संदेश दिया।
कलेक्टर ने सभी को कार्यक्रम में मतदाता शपथ दिलाई। लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करने रंग-बिरंगे गुब्बारे भी आसमान में छोड़े गए। रैली के बाद स्व. लखीराम अग्रवाल ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में कलेक्टर ने कहा कि मतदान का ये अधिकार हमें कठिन संघर्षों से मिला है, हमें इसका महत्व समझकर मतदान अवश्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में सभी के मत का समान महत्व है। हर एक वोट बेहद कीमती है इसका उपयोग हमे स्वयं कर दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करना चाहिए। उन्होंने सभी से अनिवार्य रूप से मतदान करने की अपील की। एसपी श्री रजनेश सिंह ने कहा कि लोकतंत्र के सबसे बड़े पर्व में अपना मतदान कर सभी सहभागी बनें और लोकतंत्र को मजबूत बनाएं ।
निगम कमिश्नर और आईडीबीआई के डीजीएम अमिताभ वाजपेयी ने भी इस अवसर अपने संबोधन में मतदान का आह्वान किया। कार्यक्रम में अतिथियों स्मृति चिन्ह भेंट किया गया साथ ही स्वीप कार्यक्रम में सहभागी बने एनएसएस, स्काउट और स्कूली छात्रों को सम्मानित किया गया। -
नया रायपुर के हर नागरिकों को मतदान कर निभाना है कर्तव्य: कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह*
*नागरिकों को दिलाई मतदाता जागरूकता की शपथ*
*खेलकूद के प्रतिभागियों का किया गया मेडल देकर सम्मान*
रायपुर। लोकसभा निर्वाचन में स्वीप के तहत मतदाताओं की संख्या बढ़ाने की लगातार अपील की जा रही है। नया रायपुर में स्वीप संध्या के आयोजन पर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डाॅ. गौरव सिंह शामिल हुए और उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के इस पर्व में नया रायपुर के हर नागरिकों को मतदान कर निभाना अपना कर्तव्य निभाना है। इस अवसर बड़े संघर्ष के बाद प्राप्त हुआ है। युवा, बुजुर्ग, महिलाएं सभी को मतदान अवश्य करना है। मतदान केंद्रों में मतदाताओं को हर प्रकार की सहूलियत देने का प्रयास किया जा रहा है। गर्मी के मौसम में मतदाताओं को नींबू पानी की व्यवस्था की जाएगी। इसके लिए कई संस्थाएं भी आगे आ रही है। कार्यक्रम के बाद कलेक्टर ने सभी नागरिकों को मतदाता जागरूकता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर स्वीप के नोडल अधिकारी व जिला पंचायत सीईओ श्री विश्वदीप, एसडीएम श्री पुष्पेंद्र शर्मा व सीएसपी श्री अमन झा भी उपस्थित रहे।
स्वीप संध्या के अवसर पर रंगोली, 8 वर्ष से छोटे बच्चों को दौड़, 8 वर्ष बड़े बच्चों को दौड़, कुर्सी दौड़, नारा लेखन और नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। साथ ही फुटबाल व क्रिकेट का आयोजन कर मतदाताओ को मतदान के लिए संदेश दिया गया। इन प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय और तृतीय प्रतिभागियों को मेडल से सम्मान किया गया। -
बिलासपुर/माइक्रो आब्जर्वरों के प्रशिक्षण का दूसरा चरण आज यहां जल संसाधन परिसर स्थित प्रार्थना सभाकक्ष में आयोजित किया गया। सामान्य प्रेक्षक अभय ए महाजन की मौजूदगी में मास्टर ट्रेनरों द्वारा उनके दायित्व से अवगत कराया गया। श्री महाजन ने कहा कि माईक्रो ऑब्जर्वर मतदान दल के हिस्सा नहीं होंगेे। उनके काम में उन्हें दखल नहीं देना है बल्कि संपूर्ण मतदान प्रक्रिया पर बारीकी से नजर रखना है। निर्धारित फार्मेट में रिपोर्ट एवं फीडबेक उन्हें सामान्य प्रेक्षक को देनी है। मतदान के पूर्व एवं बाद में आबजर्वर को देने वाले फार्मेट एवं इसे भरने की प्रक्रिया समझाई गई। लोकसभा चुनाव में लगभग 260 संवेदनशील मतदान केन्द्रों पर इनकी तैनाती की जायेगी। श्री महाजन ने कहा कि आबजर्वर की रिपोर्ट चुनाव की दृष्टि से महत्वपूर्ण दस्तावेज होता है। शिकायत अथवा अन्य जांच के सिलसिले में यह रिपोर्ट काफी अहम हो जाता है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी शिव कुमार बनर्जी एवं मास्टर ट्रेनर एमटी आलम ने विस्तार से प्रशिक्षण दिया। उनकी शंका एवं जिज्ञासाओं का समाधान भी किया। इव्हीएम मशीन के काम-काज की जानकारी भी उन्हें बताई गई।
-
दुर्ग / लोकसभा निर्वाचन 2024 हेतु संसदीय निर्वाचन क्षेत्र दुर्ग के लिए नियुक्त समान्य प्रेक्षक की अध्यक्षता में माइक्रो ऑब्जर्वर के साथ परिचर्चा सह प्रशिक्षण का आयोजन 29 अप्रैल 2024 को पूर्वान्ह 11.30 बजे लोक निर्माण विभाग के सभा कक्ष में किया गया है। उक्त प्रशिक्षण में सभी सहायक रिटर्निंग अधिकारियों को संबंधित विधानसभा के समस्त माइक्रो ऑब्जर्वर सहित उपस्थिति सुनिश्चित करने कहा गया है।



.jpg)
.jpg)










.jpg)
.jpg)










