- Home
- देश
- कानपुर। .कानपुर में मंगलवार को एक निजी बस और कार की टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई एवं दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी-कल्याणपुर) अभिषेक पांडे ने बताया कि यह हादसा बिठूर क्षेत्र के नारामऊ में जीटी रोड पर तब हुआ, जब ये पांचों नारामऊ से उन्नाव जा रहे थे । एसीपी के अनुसार, कार चालक ने पहले सीएनजी ईंधन स्टेशन की ओर मुड़ते समय एक मोटरसाइकिल और फिर बस से टकरा गई । उन्होंने बताया कि दुर्घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय बिठूर पुलिस मौके पर पहुंची और उसने कार की खिड़कियां तोड़कर अंदर से लोगों को बाहर निकाला एवं उन्हें अस्पताल पहुंचाया। पुलिस के मुताबिक डॉक्टरों ने शिवली रोड निवासी आकांक्षा मिश्रा (30) और बर्रा निवासी अंजुला मिश्रा (32) को मृत घोषित कर दिया। अधिकारी के अनुसार, कार चालक कल्याणपुर निवासी विशाल द्विवेदी (25) ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।उन्होंने बताया कि कार में सवार दो अन्य लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिनकी पहचान ऋचा अवस्थी और अशोक कुमार के रूप में हुई है। एसीपी ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया है और इस घातक दुर्घटना की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि बस चालक वाहन को छोड़कर मौके से फरार हो गया।
- जम्मू. ।आगामी वार्षिक अमरनाथ यात्रा के लिए ऑफलाइन पंजीकरण मंगलवार को शुरू हो गया और उत्साही तीर्थयात्री यहां निश्चित बैंक शाखाओं के बाहर कतार में खड़े दिखाई दिए, जिन्हें उम्मीद है कि तीर्थस्थल पर जाने वाले पहले जत्थे का हिस्सा बनने का उन्हें अवसर मिलेगा। तीर्थयात्रा तीन जुलाई को दो मार्गों - दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले में पारंपरिक 48 किलोमीटर लंबे पहलगाम मार्ग और गंदेरबल जिले में 14 किलोमीटर लंबे छोटे लेकिन खड़ी चढ़ाई वाले बालटाल मार्ग से शुरू होने वाली है। 38 दिवसीय यात्रा नौ अगस्त को रक्षा बंधन के त्योहार के साथ समाप्त होगी। वार्षिक तीर्थयात्रा का प्रबंधन करने वाले श्री अमरनाथजी श्राइन बोर्ड (एसएएसबी) ने तीर्थयात्रियों के अग्रिम पंजीकरण के लिए देश भर में कुल 540 बैंक शाखाओं को नामित किया है। इसके अलावा एसएएसबी की वेबसाइट पर पंजीकरण के लिए ऑनलाइन सुविधा भी सोमवार से शुरू हुई है। बोर्ड के अनुसार, 13 वर्ष से कम या 75 वर्ष से अधिक आयु के किसी भी व्यक्ति और छह सप्ताह से अधिक की गर्भवती महिलाओं को तीर्थयात्रा के लिए पंजीकृत नहीं किया जाएगा। पंजाब नेशनल बैंक, रेहारी शाखा के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘आज सुबह अग्रिम यात्रा पंजीकरण शुरू हो गया और इच्छुक श्रद्धालु (पुरुष और महिला दोनों), वार्षिक तीर्थयात्रा को लेकर अपना स्थान सुरक्षित करने के लिए सुबह से पहुंचने लगे हैं।'' उन्होंने कहा कि यात्रा करने के इच्छुक सभी तीर्थयात्रियों के लिए पंजीकरण अनिवार्य है।अग्रिम पंजीकरण की शुरुआत पर खुशी जाहिर करते हुए स्थानीय निवासी अजय मेहरा ने कहा कि वह इस दिन का इंतजार कर रहे थे ताकि वे प्राकृतिक रूप से बने बर्फ के शिवलिंग वाले मंदिर में सबसे पहले जा सकें। श्रद्धालुओं द्वारा ‘बम बम बोले' के नारों के बीच उन्होंने कहा कि मंदिर में आने के अनुभव को शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। पिछले साल 5.12 लाख से अधिक तीर्थयात्रियों ने अमरनाथ में दर्शन किए, जो पिछले 12 वर्षों में तीर्थयात्रियों की सबसे अधिक संख्या थी।
- लातेहार।. झारखंड के लातेहार जिले में प्रतिबंधित भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा)- माओवादी संगठन के दो सदस्यों ने मंगलवार को पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि लातेहार के पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की 11वीं बटालियन के कमांडेंट याद राम बुनकर की मौजूदगी में जिला पुलिस मुख्यालय में सदस्यों ने आत्मसमर्पण किया। आत्म समर्पण करने वाले माओवादियों की पहचान अमरजीत उर्फ काली उर्फ सनी ब्रिजिया और मिथिलेश उर्फ अखिलेश के रूप में हुई है। दोनों माओवादी छत्तीसगढ़ के बलरामपुर के निवासी हैं।अधिकारी ने बताया कि दोनों माओवादी बरवाडीह, छिपादोहर, महुआडांड, बूढ़ा पहाड़, कुसमी, सिमरिया और समरीपाठ जैसे इलाकों में सक्रिय थे। उन्होंने बताया कि दोनों माओवादियों के खिलाफ छिपादोहर थाने में एक-एक मामला दर्ज है और वे 2020 में रमनदाग इलाके में पुलिस मुठभेड़ में भी शामिल थे। गौरव ने बताया कि नक्सल विरोधी अभियान तेज होने से उग्रवादी संगठन कमजोर हुआ है। गौरव और बुनकर दोनों ने माओवादियों से आत्मसमर्पण करने व मुख्यधारा में लौटने की अपील की थी।
-
नई दिल्ली। गुरुग्राम भूमि मामले में लगातार दूसरे दिन अपनी पत्नी और कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ कारोबारी रॉबर्ट वाड्रा प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) कार्यालय पहुंचे।
मंगलवार को भी ईडी ने रॉबर्ट वाड्रा से कई घंटे तक की पूछताछ
ज्ञात हो, इससे पहले मंगलवार को ईडी ने रॉबर्ट वाड्रा से कई घंटे तक पूछताछ की थी। उल्लेखनीय है कि यह पूरा मामला साल 2018 का है। तौरू के रहने वाले सुरेंद्र शर्मा की शिकायत पर 1 सितंबर 2018 को गुरुग्राम के खेरकी दौला थाने में यह केस दर्ज किया गया था।क्या है मामला ?रॉबर्ट वाड्रा की कंपनी स्काईलाइट हॉस्पिटैलिटी पर आरोप है कि उसने अन्य लोगों के साथ मिलकर धोखाधड़ी की थी। इस मामले में हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा को भी आरोपी बनाया गया है। आईपीसी की धारा 420, 120, 467, 468 और 471 के तहत इस मामले में केस दर्ज किया गया था। मामला दर्ज होने के बाद आईपीसी की धारा 423 के तहत नए आरोप जोड़े गए थे।ईडी वाड्रा की कंपनी पर वित्तीय अनियमितताओं की कर रही है जांचशिकायतकर्ता का आरोप है कि वाड्रा की कंपनी ने फरवरी 2008 में गुड़गांव के शिकोहपुर में 3.5 एकड़ जमीन 7.5 करोड़ रुपये में ओंकारेश्वर प्रॉपर्टीज से खरीदी थी। कमर्शियल लाइसेंस पाने के बाद कंपनी ने उसी प्रॉपर्टी को डीएलएफ को 58 करोड़ रुपये में बेच दिया था। इसी मामले में ईडी वाड्रा की कंपनी पर वित्तीय अनियमितताओं की जांच कर रही है।गुरुग्राम जमीन मामले में ED की पूछताछ पर कारोबारी रॉबर्ट वाड्रा ने कहा, "...मैं कभी देश छोड़कर नहीं जाऊंगा। मैं सभी सवालों के जवाब दूंगा। मुझे कोई दिक्कत नहीं है, जितनी भी एजेंसियों का इस्तेमाल कर लें।"रॉबर्ट वाड्रा ने कहा, "हम किसी से डरते नहीं हैं...हम लोगों के लिए लड़ते रहेंगे चाहे राहुल गांधी को संसद में रोका जाए या मुझे बाहर रोका जाए। हम सच्चाई के लिए लड़ते रहेंगे..।." रॉबर्ट वाड्रा ने कहा, "एजेंसी का दोबारा समन आया है मैं हैरान हूं क्योंकि मैं इसी मामले को लेकर पहले भी 15 बार एजेंसी के सामने पेश हो चुका हूं। मुझसे 10 घंटे पूछताछ हुई। मैंने 23,000 दस्तावेज दिए... मैं बस यही कह सकता हूं कि एजेंसियों का दुरुपयोग हो रहा है..."
-
नई दिल्ली। सरकार के महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की केंद्र प्रायोजित योजनाओं और कार्यक्रमों के कार्यान्वयन को मजबूती देने के लिए मंगलवार को शिलांग में कई उच्च स्तरीय बैठकें आयोजित की गईं। बैठक में महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर ने जमीनी स्तर पर आंगनवाड़ी केंद्रों के कामकाज में सेवा वितरण तंत्र को मजबूत करने की आवश्यकता पर जोर दिया। इसके अलावा चर्चा में पोषण अभियान, मिशन शक्ति और मिशन वात्सल्य जैसी प्रमुख योजनाओं की प्रगति का आकलन करने पर ध्यान केंद्रित किया गया।
राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर ने मेघालय सरकार के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि कनेक्टिविटी और बिजली से जुड़ी मुश्किलों के बावजूद, अधिकारी यह सुनिश्चित करने के लिए समर्पण के साथ काम कर रहे हैं कि सभी योजनाएं प्रभावी रूप से लागू हों। उन्होने कहा कि मैं उनके प्रयासों की सराहना करती हूं और उन्हें पोषण ट्रैकर पर डेटा अपडेट करते रहने के लिए प्रोत्साहित करती हूं। ये रिपोर्ट मंत्रालय को जमीनी जरूरतों पर तुरंत प्रतिक्रिया देने में मदद करती हैं।उन्होंने आगे कहा, “हम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत के सपने को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं और महिलाओं और बच्चों को सशक्त बनाने की दिशा में हम जो भी कदम उठाते हैं, वह हमें उस लक्ष्य के करीब लाता है।बाद में, सावित्री ठाकुर ने मेघालय के राज्यपाल सी.एच. विजयशंकर से शिष्टाचार भेंट की। बैठक में महिला एवं बाल कल्याण को बढ़ाने तथा समावेशी विकास के लिए समुदाय-आधारित हस्तक्षेप को बढ़ावा देने के लिए राज्य द्वारा संचालित पहलों पर चर्चा की गई।उनकी यह यात्रा केंद्रित विकास, समावेशी विकास तथा कल्याणकारी योजनाओं के बेहतर वितरण के माध्यम से पूर्वोत्तर क्षेत्र को मजबूत बनाने के प्रधानमंत्री मोदी के दृष्टिकोण को दर्शाती है।बैठकों में मेघालय में महिलाओं एवं बच्चों के जीवन को बेहतर बनाने तथा सहयोगात्मक शासन के प्रति केंद्र एवं राज्य सरकारों की प्रतिबद्धता को रेखांकित किया गया। उल्लेखनीय है, सावित्री ठाकुर जमीनी स्तर पर कार्यान्वयन तथा सामुदायिक सहभागिता का आकलन करने के लिए अगले दिन आंगनवाड़ी केंद्रों तथा परियोजना स्थलों का दौरा करेंगी। - लातेहार।. झारखंड के लातेहार जिले में प्रतिबंधित भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा)- माओवादी संगठन के दो सदस्यों ने मंगलवार को पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि लातेहार के पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की 11वीं बटालियन के कमांडेंट याद राम बुनकर की मौजूदगी में जिला पुलिस मुख्यालय में सदस्यों ने आत्मसमर्पण किया। आत्म समर्पण करने वाले माओवादियों की पहचान अमरजीत उर्फ काली उर्फ सनी ब्रिजिया और मिथिलेश उर्फ अखिलेश के रूप में हुई है। दोनों माओवादी छत्तीसगढ़ के बलरामपुर के निवासी हैं।अधिकारी ने बताया कि दोनों माओवादी बरवाडीह, छिपादोहर, महुआडांड, बूढ़ा पहाड़, कुसमी, सिमरिया और समरीपाठ जैसे इलाकों में सक्रिय थे। उन्होंने बताया कि दोनों माओवादियों के खिलाफ छिपादोहर थाने में एक-एक मामला दर्ज है और वे 2020 में रमनदाग इलाके में पुलिस मुठभेड़ में भी शामिल थे। गौरव ने बताया कि नक्सल विरोधी अभियान तेज होने से उग्रवादी संगठन कमजोर हुआ है। गौरव और बुनकर दोनों ने माओवादियों से आत्मसमर्पण करने व मुख्यधारा में लौटने की अपील की थी।
- गुरुग्राम . गुरुग्राम के एक प्रसिद्ध निजी अस्पताल में एक एयर होस्टेस के साथ एक कर्मचारी ने कथित तौर पर उस समय यौन उत्पीड़न किया, जब वह आईसीयू में वेंटिलेटर पर थी। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने कहा कि आरोपी की पहचान के लिए अस्पताल के सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है।पुलिस के अनुसार, 46 वर्षीय महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।उसने बताया कि महिला जिस होटल में ठहरी थी उसके पूल में तैरने के बाद उसकी तबीयत खराब हो गई थी।महिला ने अपनी शिकायत में कहा कि पांच अप्रैल को उसे गुरुग्राम के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां से उसे रविवार को छुट्टी दे दी गई। शिकायत में उसने कहा, "छह अप्रैल को मैं वेंटिलेटर पर थी, जब अस्पताल के कुछ कर्मचारियों ने मेरा यौन उत्पीड़न किया।" एयरहोस्टेस ने बताया कि छुट्टी मिलने के बाद उसने अपने पति को घटना के बारे में बताया और फिर पुलिस से संपर्क किया। पुलिस ने बताया कि शिकायत के बाद सोमवार को सदर थाने में अस्पताल के अज्ञात स्टाफ सदस्यों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई। गुरुग्राम पुलिस के प्रवक्ता ने कहा, "पीड़िता का बयान अदालत में मजिस्ट्रेट के समक्ष दर्ज कर लिया गया है। पुलिस टीम अस्पताल के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देख रही है और जल्द ही आरोपियों की पहचान कर ली जाएगी।" प्रवक्ता ने बताया कि मामले की जांच चल रही है और आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
-
नयी दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को ओलंपिक पदक विजेता और पूर्व भारोत्तोलक कर्णम मल्लेश्वरी की, युवा खिलाड़ियों का मार्गदर्शन करने के उनके प्रयासों को लेकर सराहना की। उन्होंने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स' पर कहा, ‘‘कल यमुनानगर में ओलंपिक पदक विजेता और प्रसिद्ध एथलीट कर्णम मल्लेश्वरी से मुलाकात की। भारत को एक खिलाड़ी के रूप में उनकी सफलता पर गर्व है। युवा खिलाड़ियों को मार्गदर्शन देने का उनका प्रयास भी उतना ही सराहनीय है।'' भारोत्तोलन की विश्व चैंपियन 49 वर्षीय मल्लेश्वरी ने 2000 ओलंपिक में कांस्य पदक जीता था।
-
--छत्तीसगढ़ के बड़े हिस्सों में सामान्य से अधिक वर्षा होने की संभावना
नयी दिल्ली। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने मंगलवार को कहा कि आगामी दक्षिण-पश्चिम मानसून मौसम में भारत में सामान्य से अधिक वर्षा होने की उम्मीद है, जिससे फसलों की अच्छी पैदावार की उम्मीद बढ़ गई है। आईएमडी ने कहा कि मानसून के दीर्घकालिक पूर्वानुमान के अनुसार, तमिलनाडु और पूर्वोत्तर क्षेत्र के बड़े हिस्से में सामान्य से कम वर्षा होने का अनुमान है, जबकि मराठवाड़ा और उससे सटे तेलंगाना के कम वर्षा वाले क्षेत्रों में सामान्य से अधिक वर्षा होने की संभावना है। पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय में सचिव एम रविचंद्रन ने यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘भारत में चार महीने (जून से सितंबर) के मानसून के मौसम में सामान्य से अधिक वर्षा होने की संभावना है तथा कुल वर्षा दीर्घावधि औसत 87 सेमी का 105 प्रतिशत (पांच प्रतिशत की मॉडल त्रुटि के साथ) रहने का अनुमान है।'' दक्षिण-पश्चिम मानसून एक जून से 30 सितंबर तक सक्रिय रहता है।
उन्होंने कहा कि भारत में मानसून की वर्षा को प्रभावित करने वाले सभी महत्वपूर्ण कारकों में से दो का प्रभाव तटस्थ होगा, जबकि एक का इस वर्ष बारिश पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। आईएमडी के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने कहा, ‘‘मानसून के दौरान सामान्य वर्षा की 30 प्रतिशत संभावना, सामान्य से अधिक वर्षा की 33 प्रतिशत संभावना तथा अत्यधिक वर्षा की 26 प्रतिशत संभावना है।'' आईएमडी के अनुसार, 50 वर्ष के औसत 87 सेंटीमीटर के 96 प्रतिशत से 104 प्रतिशत के बीच वर्षा को ‘सामान्य' माना जाता है। दीर्घावधि औसत के 90 प्रतिशत से कम वर्षा को ‘कम' माना जाता है, 90 प्रतिशत से 95 प्रतिशत के बीच को ‘सामान्य से कम', 105 प्रतिशत से 110 प्रतिशत के बीच को ‘सामान्य से अधिक' तथा 110 प्रतिशत से ज्यादा को ‘अधिक' वर्षा माना जाता है। मानसून के दौरान जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, तमिलनाडु, बिहार और पूर्वोत्तर राज्यों के कुछ हिस्सों में सामान्य से कम वर्षा होने का अनुमान है। मध्यप्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, ओडिशा, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल के बड़े हिस्सों में सामान्य से अधिक वर्षा होने की संभावना है। ये देश के मुख्य मानसून क्षेत्र हैं जहां कृषि मुख्यतः वर्षा आधारित होती है। देश के कई हिस्से पहले से ही भीषण गर्मी से जूझ रहे हैं और अप्रैल से जून की अवधि में बहुत ज्यादा गर्मी पड़ने का अनुमान है। इससे बिजली ग्रिड पर दबाव पड़ सकता है और पानी की कमी हो सकती है। मानसून भारत के कृषि क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण है, जो लगभग 42.3 प्रतिशत आबादी की आजीविका का आधार है और देश के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में 18.2 प्रतिशत का योगदान देता है। कुल खेती योग्य क्षेत्र का 52 फीसदी हिस्सा वर्षा आधारित प्रणाली पर निर्भर है। यह देशभर में बिजली उत्पादन के अलावा पीने के पानी के लिए महत्वपूर्ण जलाशयों को फिर से भरने के लिए भी अहम है। इसलिए, मानसून के मौसम में सामान्य वर्षा का पूर्वानुमान देश के लिए एक बड़ी राहत है। हालांकि, सामान्य वर्षा का यह मतलब नहीं है कि पूरे देश में हर जगह एक समान बारिश होगी। जलवायु परिवर्तन के कारण वर्षा आधारित प्रणाली की परिवर्तनशीलता और अधिक बढ़ जाती है। जलवायु वैज्ञानिकों का कहना है कि बारिश के दिनों की संख्या घट रही है, जबकि भारी बारिश की घटनाएं (थोड़े समय में अधिक बारिश) बढ़ रही हैं। इससे कुछ क्षेत्रों में बाढ़ और कुछ क्षेत्रों में सूखे की स्थिति पैदा होती है। मानसून की वर्षा का पूर्वानुमान लगाने के लिए तीन बड़े पैमाने की जलवायु परिघटनाओं पर विचार किया जाता है। पहली है ईएनएसओ। यह एक जलवायु पैटर्न है जो उष्णकटिबंधीय प्रशांत महासागर में समुद्र की सतह के तापमान में उतार-चढ़ाव से संबंधित है, जो वैश्विक मौसम पैटर्न को प्रभावित करता है। दूसरा कारक है हिंद महासागर द्विध्रुव, जो भूमध्यरेखीय हिंद महासागर के पश्चिमी और पूर्वी किनारों के भिन्न-भिन्न तापमान के कारण उत्पन्न होता है। तीसरा कारक है उत्तरी हिमालय और यूरेशियाई भूभाग पर बर्फ का आवरण, जो भूभाग के भिन्न-भिन्न तापमान के कारण भारतीय मानसून को भी प्रभावित करता है। महापात्र ने कहा कि मौसम के दौरान ईएनएसओ-तटस्थ स्थितियां और तटस्थ हिंद महासागर द्विध्रुव स्थितियां होने का अनुमान है। साथ ही, उत्तरी गोलार्ध और यूरेशिया में बर्फ का आवरण कम है।
- अयोध्या. अयोध्या स्थित श्री राम जन्मभूमि मंदिर में सोमवार को सुबह कलश पूजन किया गया और मंदिर के मुख्य शीर्ष पर कलश स्थापित किया गया। निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र ने संकेत दिया कि राम मंदिर का निर्माण छह महीने में और करीब चार किलोमीटर की सुरक्षा दीवार बनाने का काम 18 महीने में पूरा होने की उम्मीद है। उन्होंने बताया कि ‘इंजीनियर्स इंडिया लिमिटेड' राम मंदिर के लिए सुरक्षा दीवार का निर्माण करेगी। दीवार की ऊंचाई, मोटाई, डिजाइन आदि के संबंध में निर्णय ले लिया गया है और मिट्टी की जांच के बाद निर्माण शुरू होगा। मिश्रा ने बताया कि यात्री सुविधा केंद्र का निर्माण राम मंदिर परिसर के भीतर 10 एकड़ में किया जाएगा और वहां भंडारण के लिए 62 ‘काउंटर' होंगे। उन्होंने बताया कि सप्त मंडल मंदिरों की सभी प्रतिमाएं रविवार को अयोध्या पहुंच गईं। इनमें से प्रत्येक को उनके स्थानों पर पहुंचा दिया गया है। ये प्रतिमाएं जयपुर से लाई गई हैं।
- दुमका. झारखंड के दुमका जिले में कुछ अज्ञात हमलावरों ने एक युवा आदिवासी दंपति की हत्या कर दी। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक, पीड़ितों की पहचान मोहन सोरेन (30) और उनकी पत्नी वेरोनिका हेम्ब्रम (27) के रूप में हुई है। जिले के गोपीकांदर थाना क्षेत्र के पहाड़पुर गांव में रविवार देर रात महिला के पैतृक घर में धारदार हथियारों से दंपति की हत्या कर दी गई थी। गोपीकांदर थाने के प्रभारी सुमित भगत ने बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिस की एक टीम श्वान दस्ते के साथ रविवार आधी रात को घटनास्थल पर पहुंची। उन्होंने कहा कि पुलिस जांच जारी है, लेकिन हत्यारों की पहचान या हत्या के पीछे का मकसद अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस अधिकारी के मुताबिक, अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि हमलावर घर में कैसे घुसे।
- नोएडा (उत्तर प्रदेश) । नोएडा में सड़क पर चलती स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल (एसयूवी) की छत एक युवक के नाचने का वीडियो सोशल मीडिया पर आने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 38 हजार रुपये से अधिक का चालान काटा है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। यह वीडियो नोएडा के सेक्टर-33 स्थित एलिवेटेड रोड का बताया जाता है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि तेज संगीत बजाकर एक युवक थार की छत पर नाच रहा है और उसके पीछे आ रहे वाहनों को अपनी रफ्तार धीमी करनी पड़ रही है। वीडियो के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया उपयोगकर्ताओं ने यातायात पुलिस से कार्रवाई की मांग करते हुए कई पोस्ट किए। पुलिस उपायुक्त (यातायात) लखन सिंह यादव ने बताया कि शिकायत को गंभीरता से लेते हुए वाहन की पहचान कर युवक और वाहन मालिक के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत कुल 38,500 रुपये का चालान काटा गया है। उन्होंने यह नहीं बताया कि वीडियो कब का है।
- नयी दिल्ली। पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) में 13,000 करोड़ रुपये के ऋण ‘‘धोखाधड़ी'' मामले में संलिप्तता के आरोपी भगोड़े हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी को भारतीय जांच एजेंसियों के प्रत्यर्पण अनुरोध के बाद बेल्जियम में गिरफ्तार कर लिया गया। आधिकारिक सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी दी। इस 13,000 करोड़ रुपये के ऋण ‘‘धोखाधड़ी'' मामले में चोकसी के भांजे एवं हीरा व्यापारी नीरव मोदी के बाद दूसरे ‘‘प्रमुख संदिग्ध'' के खिलाफ कार्रवाई शनिवार को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के प्रत्यर्पण अनुरोध के आधार पर की गई। चोकसी चिकित्सा उपचार के लिए बेल्जियम गया था जिसके बाद से वह वहीं था। भारत छोड़ने के बाद से वह 2018 से एंटीगुआ में रह रहा था।सूत्रों ने बताया कि कुछ समय पहले ही उसके खिलाफ इंटरपोल रेड नोटिस को ‘‘हटा दिया गया'' था और तभी से भारतीय एजेंसियां उसे प्रत्यर्पण के माध्यम से भारत लाने के प्रयास में लगी हैं। उन्होंने कहा कि प्रत्यर्पण अनुरोध के तहत भारतीय एजेंसियों ने 2018 और 2021 में मुंबई की एक विशेष अदालत द्वारा जारी कम से कम दो ‘ओपन-एंडेड' गिरफ्तारी वारंट अपने बेल्जियम समकक्षों के साथ साझा किए हैं। ‘ओपन-एंडेड' गिरफ्तारी वारंट का मतलब ऐसे वारंट से है जो किसी व्यक्ति की गिरफ्तारी के लिए जारी किया जाता है और उसकी कोई समयसीमा नहीं होती। यह वारंट तब तक वैध रहता है जब तक कि इसे अदालत द्वारा रद्द न कर दिया जाए या आरोपी को गिरफ्तार न कर लिया जाए।
-
हिसार (हरियाणा). प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को कहा कि यदि कांग्रेस को वास्तव में मुसलमानों से हमदर्दी है तो उसे किसी मुसलमान को अपना अध्यक्ष बनाना चाहिए और चुनाव में समुदाय के लोगों को 50 प्रतिशत टिकट देने चाहिए। उन्होंने विपक्षी पार्टी पर तुष्टिकरण की नीति अपनाने का भी आरोप लगाया। हिसार के महाराजा अग्रसेन हवाई अड्डे पर नए टर्मिनल भवन की आधारशिला रखने और अयोध्या के लिए एक वाणिज्यिक उड़ान की शुरुआत के बाद एक जनसभा को संबोधित करते हुए मोदी ने 2013 में वक्फ कानून में किए गए बदलावों को लेकर कांग्रेस पर हमला बोला। प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर ने कहा था कि धर्म के आधार पर आरक्षण नहीं होना चाहिए और संविधान भी इसका निषेध करता है, लेकिन कर्नाटक की कांग्रेस नीत सरकार ने अनुसूचित जातियों, अनुसूचित जनजातियों और अन्य पिछड़ा वर्गों के अधिकारों को छीनकर धर्म के आधार पर निविदाओं में आरक्षण दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने तुष्टिकरण की नीति अपनाई, जिससे मुसलमानों में से केवल कुछ ‘‘कट्टरपंथी'' ही ‘‘खुश'' हुए, जबकि बाकी समुदाय उपेक्षित, अशिक्षित और गरीब बना रहा। मोदी ने कहा कि कांग्रेस की इस नीति का सबसे बड़ा सबूत 2014 के आम चुनावों से ठीक पहले वक्फ कानून में किए गए संशोधन हैं। मोदी ने कहा, ‘‘आजादी से लेकर 2013 तक वक्फ कानून था। लेकिन चुनाव जीतने और तुष्टिकरण तथा वोट बैंक की राजनीति के लिए कांग्रेस ने 2013 के आखिर में जल्दबाजी में वक्फ कानून में संशोधन कर दिया ताकि उसे (कुछ महीने बाद 2014 में) चुनावों में वोट मिल सके।'' मोदी ने कहा कि कांग्रेस द्वारा किए गए बदलाव ‘‘बाबासाहेब का सबसे बड़ा अपमान'' हैं क्योंकि उन्होंने आंबेडकर द्वारा बनाए गए संविधान का उल्लंघन किया। उन्होंने सवाल किया, ‘‘अगर उन्हें (कांग्रेस को) वाकई मुसलमानों से थोड़ी हमदर्दी है, तो उन्हें अपना अध्यक्ष मुस्लिम समुदाय से ही बनाना चाहिए। वे ऐसा क्यों नहीं करते?'' मोदी ने कांग्रेस से 50 प्रतिशत चुनाव टिकट मुस्लिम समुदाय के लोगों को देने को भी कहा। उन्होंने कहा, ‘‘जीतने के बाद वे अपने विचार सामने रखेंगे।'' उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन वे (कांग्रेस) ऐसा नहीं करेंगे। वे कांग्रेस से कुछ नहीं देंगे, बल्कि नागरिकों के अधिकार छीन लेंगे।'' प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस का कभी भी मुसलमानों सहित किसी का भला करने का कोई इरादा नहीं रहा। उन्होंने कहा, ‘‘यही कांग्रेस की असली सच्चाई है।'' मोदी ने कहा कि वक्फ बोर्ड के पास देश में लाखों हेक्टेयर जमीन है जिसका इस्तेमाल गरीबों, बेसहारा महिलाओं और बच्चों के हित में किया जा सकता था। उन्होंने कहा, ‘‘अगर इसका ईमानदारी से इस्तेमाल किया जाता तो मुस्लिम युवाओं को पंक्चर टायर ठीक करके अपनी जिंदगी नहीं गुजारनी पड़ती।'' मोदी ने कहा, ‘‘इससे केवल मुट्ठी भर भू-माफियाओं को फायदा हुआ। पसमांदा मुसलमानों को कोई फायदा नहीं हुआ। ये भू-माफिया दलितों, वंचितों, आदिवासियों और विधवाओं की जमीन लूट रहे थे। सैकड़ों विधवा महिलाओं ने केंद्र को पत्र लिखा और फिर इस कानून पर बहस हुई।'' उन्होंने कहा कि वक्फ कानून में संशोधन के बाद गरीबों की ऐसी लूट बंद हो जाएगी। वक्फ संशोधन विधेयक 2025 को राष्ट्रपति की मंजूरी मिलने के बाद आठ अप्रैल से लागू किया गया। उन्होंने कहा, ‘‘हमने वक्फ कानून में एक और संशोधन किया है। इसके तहत, वक्फ बोर्ड अब देश में किसी भी आदिवासी की जमीन और संपत्ति को छू भी नहीं सकता है।'' मोदी ने हाल में कहा था कि नया वक्फ कानून सामाजिक न्याय की दिशा में उनकी सरकार द्वारा उठाया गया एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि 2013 में बनाया गया पिछला कानून भू-माफिया और मुस्लिम कट्टरपंथियों को खुश करने का एक प्रयास था। उन्होंने कहा, ‘‘हमने आदिवासियों के अधिकारों की रक्षा करने और संविधान की भावना का पालन करने का एक बड़ा काम किया है।'' उन्होंने कहा कि नए प्रावधानों से वक्फ की नेक भावना का भी सम्मान होगा। प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘गरीब मुस्लिम, पसमांदा परिवार, मुस्लिम महिलाएं खासकर विधवाएं और बच्चे भी अपने अधिकार प्राप्त कर सकेंगे और भविष्य में भी उनके अधिकार सुरक्षित रहेंगे।'' उन्होंने कहा कि यही असली भावना और सामाजिक न्याय है।
-
सबरीमला (केरल). त्रावणकोर देवस्वम बोर्ड (टीडीबी) ने सोमवार को सबरीमला मंदिर में 'विषु' पर्व के दिन भगवान अयप्पा की तस्वीर वाले स्वर्ण लॉकेट के वितरण की योजना शुरू की। राज्य के मंत्री वी एन वासवन ने इन लॉकेटों का वितरण आरंभ किया जिन्हें मंदिर के गर्भगृह में रखा गया था और जिनकी श्रद्धालुओं ने ऑनलाइन बुकिंग कराई थी। टीडीबी के एक बयान के अनुसार, विधिवत उद्घाटन सुबह 6:30 बजे संनिधानम (मंदिर परिसर) में स्थित "कोडिमराम" (ध्वज स्तंभ) के नीचे किया गया। बोर्ड ने बताया कि इस लॉकेट योजना की शुरुआत के साथ भगवान अयप्पा के श्रद्धालुओं की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा किया गया है। पहला लॉकेट आंध्र प्रदेश के एक निवासी को सौंपा गया जिन्होंने ऑनलाइन बुकिंग कराई थी। इसके बाद, सबरीमला के तंत्री (मुख्य पुजारी) कंदरारू राजीवरू, टीडीबी अध्यक्ष पी एस प्रशांत और बोर्ड के सदस्य ए अजिकुमार ने अन्य श्रद्धालुओं के बीच लॉकेट वितरित किए। बोर्ड के अनुसार, ये लॉकेट दो ग्राम, चार ग्राम और आठ ग्राम के हैं। दो ग्राम के लॉकेट की कीमत 19,300 रुपये, चार ग्राम के लॉकेट की कीमत 38,600 रुपये और आठ ग्राम के लॉकेट की कीमत 77,200 रुपये है। बयान में यह भी कहा गया है कि बुकिंग आरंभ होने के दो दिन के भीतर 100 श्रद्धालुओं ने लॉकेट की बुकिंग कराई है।
-
यमुनानगर (हरियाणा). प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को कहा कि 2014 से पहले जब कांग्रेस सत्ता में थी तो ‘ब्लैकआउट' (बिजली गुल होने) की स्थिति थी लेकिन पिछले एक दशक में भारत का विद्युत उत्पादन दोगुना हो गया है और अब यह बिजली का निर्यात कर रहा है। मोदी ने यहां दीनबंधु छोटू राम ताप विद्युत संयंत्र में 800 मेगावाट की अत्याधुनिक ताप विद्युत इकाई की आधारशिला रखने के बाद एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि हरियाणा राज्य भाजपा की ‘‘डबल इंजन सरकार'' की ‘‘डबल स्पीड'' देख रहा है। यह ताप विद्युत इकाई 233 एकड़ में फैली है और इसके लगभग 8,470 करोड़ रुपये की लागत से मार्च 2029 तक चालू होने की उम्मीद है। इससे हरियाणा की ऊर्जा आत्मनिर्भरता को काफी बढ़ावा मिलेगा और पूरे राज्य में निर्बाध बिजली आपूर्ति होगी। ‘गोबरधन' (गैल्वेनाइजिंग आर्गेनिक बायो एग्रो रिसोर्सेज धन) के विजन को आगे बढ़ाते हुए मोदी ने यहां मुकरबपुर में एक ‘संपीड़ित जैव गैस' (सीबीजी) संयंत्र की आधारशिला भी रखी। इस संबंध में जारी एक बयान के अनुसार, संयंत्र का निर्माण कार्य 2027 तक पूरा होना है और इसकी वार्षिक उत्पादन क्षमता 2,600 मीट्रिक टन होगी। इससे स्वच्छ ऊर्जा उत्पादन और पर्यावरण संरक्षण में योगदान करते हुए प्रभावी जैविक अपशिष्ट प्रबंधन में मदद मिलेगी। मोदी ने यहां से भारतमाला परियोजना के अंतर्गत लगभग 1,070 करोड़ रुपये की लागत वाली 14.4 किलोमीटर लंबी रेवाड़ी बाईपास परियोजना का भी डिजिटल उद्घाटन किया। बाईपास से रेवाड़ी शहर में भीड़भाड़ कम होगी, दिल्ली-नारनौल यात्रा का समय एक घंटे कम होगा और क्षेत्र में आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। यमुनानगर पहुंचने से पहले मोदी ने हिसार में एक जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने हिसार के महाराजा अग्रसेन हवाई अड्डे से अयोध्या के लिए एक वाणिज्यिक उड़ान को हरी झंडी दिखाई और हवाई अड्डे पर नए टर्मिनल भवन की आधारशिला भी रखी। यमुनानगर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि 2014 से पहले जब कांग्रेस सत्ता में थी तो ‘‘ब्लैकआउट'' होते थे, लेकिन पिछले दशक में भारत का बिजली उत्पादन दोगुना हो गया है और अब वह बिजली का निर्यात कर रहा है। भीमराव आंबेडकर की जयंती पर देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए मोदी ने कहा कि उनकी सरकार बाबा साहब के दृष्टिकोण से निर्देशित है, जो ‘‘विकसित भारत की यात्रा में हमें दिशा दिखा रहा है''। उन्होंने कहा कि यमुनानगर सिर्फ एक शहर ही नहीं, बल्कि देश के औद्योगिक मानचित्र का भी महत्वपूर्ण हिस्सा है। मोदी ने कहा कि प्लाईवुड से लेकर पीतल और स्टील तक, यह पूरा क्षेत्र देश की अर्थव्यवस्था को ताकत देता है। प्रधानमंत्री ने याद किया कि 1990 के दशक में हरियाणा में पार्टी प्रभारी के रूप में वह अकसर यमुनानगर आते थे। उन्होंने कहा कि लगातार तीसरे बार में हरियाणा में ‘‘डबल इंजन'' सरकार की ‘‘डबल स्पीड'' देखने को मिल रही है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की ओर इशारा करते हुए मोदी ने कहा, ‘‘अब सैनी ‘ट्रिपल इंजन' सरकार कह रहे हैं (केंद्र और हरियाणा में भाजपा शासित सरकार के संदर्भ में और हाल में राज्य में नगर निगम चुनाव में भाजपा की जीत के संदर्भ में)।'' मोदी ने कहा, ‘‘विकसित भारत के लिए विकसित हरियाणा हमारा संकल्प है। इसे साकार करने के लिए, हरियाणा के लोगों की सेवा करने के लिए, यहां के युवाओं के सपनों को पूरा करने के लिए, हम और अधिक गति से तथा बड़े पैमाने पर काम करते रहते हैं।'' उन्होंने कहा, ‘‘आज यहां शुरू की गईं विकास योजनाएं इसका जीता जागता उदाहरण हैं। मुझे गर्व है कि हमारी सरकार डॉ. आंबेडकर के विचारों को आगे बढ़ाते हुए काम कर रही है।'' प्रधानमंत्री ने कहा कि बाबा साहेब ने उद्योगों के विकास को सामाजिक न्याय का मार्ग बताया था। उन्होंने यह भी कहा कि वह छोटे भूमिधारकों की समस्याओं को समझते थे। उन्होंने कहा कि आंबेडकर अकसर कहा करते थे कि दलितों के पास खेती के लिए पर्याप्त भूमि नहीं है और उनका मानना था कि उद्योग से सबसे अधिक लाभ दलितों को होगा। मोदी ने कहा कि किसानों के मसीहा माने जाने वाले सर छोटू राम कहते थे कि गांवों में समृद्धि तब आएगी जब किसान खेती के साथ-साथ छोटे-छोटे उद्यमों के माध्यम से अपनी आय बढ़ाएंगे। चौधरी चरण सिंह के बारे में मोदी ने कहा कि उनकी सोच भी इससे अलग नहीं थी, जो कहते थे कि औद्योगिक विकास को कृषि का पूरक होना चाहिए। मोदी ने कहा, ‘‘दोनों (उद्योग और कृषि) हमारी अर्थव्यवस्था के स्तंभ हैं। यह ‘मेक इन इंडिया' की भावना, विचार और प्रेरणा है। हमारी सरकार विनिर्माण पर बहुत जोर दे रही है।'' उन्होंने कहा कि इस वर्ष के बजट में हमने ‘मिशन मैन्यूफैक्चरिंग' की घोषणा की है जिसका उद्देश्य दलितों, वंचितों, शोषितों और युवाओं को अधिकतम रोजगार उपलब्ध कराना है।
-
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (एनसीआरटीसी) ने दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ रैपिड रेल कॉरिडोर के संचालन की दिशा में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए शनिवार रात न्यू अशोक नगर से सराय काले खां स्टेशन के बीच नमो भारत ट्रेन का ट्रायल रन शुरू किया।
परीक्षण का उद्देश्य सिग्नलिंग सिस्टम की अनुकूलता का मूल्यांकन करना थाइस ट्रायल के दौरान ट्रेन को धीमी गति से डाउन लाइन पर मैन्युअल मोड में चलाया गया। इस परीक्षण का उद्देश्य सिग्नलिंग सिस्टम की अनुकूलता का मूल्यांकन करना था। एनसीआरटीसी आने वाले दिनों में ट्रैक, प्लेटफॉर्म स्क्रीन डोर (पीएसडी), ओवरहेड पावर सप्लाई समेत अन्य तकनीकी पहलुओं को लेकर समन्वित जांच करेगी। इसके साथ ही हाई-स्पीड रन सहित कई व्यापक ट्रायल किए जाएंगे।ट्रायल रन के दौरान नमो भारत ट्रेन ने पहली बार यमुना नदी को पार कियाइस ट्रायल रन के दौरान नमो भारत ट्रेन ने पहली बार यमुना नदी को पार किया। लगभग 1.3 किलोमीटर लंबा यह पुल 32 पिलर्स पर बना हैं, जिसमें से 626 मीटर यमुना नदी के ऊपर है। यह पुल डीएनडी यमुना पुल के समानांतर बनाया गया है। इसके अलावा ट्रेन ने बारपुला फ्लाईओवर और रिंग रोड को पार करते हुए सराय काले खां स्टेशन तक सफलतापूर्वक यात्रा पूरी की।न्यू अशोक नगर से सराय काले खां तक की दूरी करीब 4.5 किलोमीटर हैइस क्षेत्र में वायडक्ट का निर्माण भी चुनौतीपूर्ण था, जिसे एनसीआरटीसी ने सफलता से पूरा किया। न्यू अशोक नगर से सराय काले खां तक की दूरी करीब 4.5 किलोमीटर है। इस सेक्शन के चालू होते ही यात्रियों को सराय काले खां से मेरठ तक वातानुकूलित, तेज और आरामदायक यात्रा का अनुभव मिलेगा। हाल ही में इस खंड में ओवरहेड इक्विपमेंट (ओएचई) को चार्ज किया गया था।सराय काले खां स्टेशन दिल्ली-मेरठ रैपिड रेल कॉरिडोर का आरंभिक स्टेशन हैसराय काले खां स्टेशन दिल्ली-मेरठ रैपिड रेल कॉरिडोर का आरंभिक स्टेशन है। स्टेशन का निर्माण कार्य तेजी से प्रगति पर है। यहां यात्रियों की सुविधा के लिए 12 एस्केलेटर और चार लिफ्ट लगाए गए हैं, जो पूरी तरह से तैयार हैं। स्टेशन के पांच प्रवेश और निकास द्वारों पर फिनिशिंग का कार्य जारी है। प्लेटफॉर्म स्तर पर सभी पीएसडी भी स्थापित कर दिए गए हैं।सराय काले खां स्टेशन को मल्टी-मॉडल इंटीग्रेशन के प्रमुख उदाहरण के रूप में विकसित किया जा रहा हैसराय काले खां स्टेशन को मल्टी-मॉडल इंटीग्रेशन के प्रमुख उदाहरण के रूप में विकसित किया जा रहा है। यह स्टेशन दिल्ली मेट्रो की पिंक लाइन, हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन, वीर हकीकत राय आईएसबीटी और रिंग रोड बस स्टैंड से जुड़ा होगा, जिससे यात्रियों को निर्बाध कनेक्टिविटी मिलेगी।दिल्ली खंड की कुल लंबाई 14 किलोमीटर है, जिसमें आनंद विहार (भूमिगत), न्यू अशोक नगर और सराय काले खां स्टेशन शामिल हैंदिल्ली खंड की कुल लंबाई 14 किलोमीटर है, जिसमें आनंद विहार (भूमिगत), न्यू अशोक नगर और सराय काले खां स्टेशन शामिल हैं। इनमें से आनंद विहार और न्यू अशोक नगर पर नमो भारत ट्रेनों का संचालन पहले ही शुरू हो चुका है। वर्तमान में न्यू अशोक नगर से मेरठ साउथ तक 55 किलोमीटर के खंड में नमो भारत ट्रेनें चल रही हैं। इस रूट पर 11 स्टेशन हैं। अब सराय काले खां को जोड़े जाने से परिचालित खंड का विस्तार होगा।एनसीआरटीसी की योजना है कि 82 किलोमीटर लंबे पूरे दिल्ली-मेरठ कॉरिडोर पर इस वर्ष के अंत तक ट्रेन संचालन शुरू हो जाएएनसीआरटीसी की योजना है कि 82 किलोमीटर लंबे पूरे दिल्ली-मेरठ कॉरिडोर पर इस वर्ष के अंत तक ट्रेन संचालन शुरू हो जाए, जिससे सराय काले खां से मोदीपुरम, मेरठ तक की दूरी एक घंटे से भी कम समय में तय की जा सकेगी। -
नई दिल्ली। बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर कई प्रमुख नेता संसद परिसर में प्रेरणा स्थल पर एकत्र हुए और बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर को उनकी जयंती पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।14 अप्रैल, 1891 को मध्य प्रदेश के सैन्य छावनी (महू) में जन्मे डॉ. अंबेडकर एक महान विधिवेत्ता, अर्थशास्त्री, समाज सुधारक और राजनीतिज्ञ थे। भारतीय संविधान के मुख्य वास्तुकार के रूप में उन्होंने संविधान की मसौदा समिति की अध्यक्षता की और बाद में तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के मंत्रिमंडल में पहले कानून और न्याय मंत्री के रूप में कार्य किया।
भारतीय संविधान के निर्माता को पुष्पांजलि अर्पित की और समारोह में मौजूद बौद्ध भिक्षुओं से आशीर्वाद लियाडॉ. अंबेडकर की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू शामिल थे। उन्होंने भारतीय संविधान के निर्माता को पुष्पांजलि अर्पित की और समारोह में मौजूद बौद्ध भिक्षुओं से आशीर्वाद लिया।बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर का जीवन प्रेरणादायीइससे पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने एक्स पर पोस्ट में कहा, “हमारे संविधान के निर्माता बाबासाहेब भीमराव रामजी अंबेडकर की जयंती के अवसर पर, मैं सभी देशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देती हूं।” उन्होंने कहा, “बाबासाहेब ने अपने प्रेरक जीवन में अत्यधिक कठिनाइयों का सामना करते हुए भी अपनी एक अलग पहचान बनाई और अपनी असाधारण उपलब्धियों से दुनिया भर में सम्मान अर्जित किया।”बाबासाहेब की प्रेरणा से देश प्रगति के पथ पर अग्रसरनरेंद्र मोदी ने भी डॉ. अंबेडकर को श्रद्धांजलि दी और कहा कि उनकी प्रेरणा से देश प्रगति के पथ पर अग्रसर है। पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा, “सभी देशवासियों की ओर से भारत रत्न पूज्य बाबासाहेब को उनकी जयंती पर कोटि-कोटि नमन। यह उन्हीं की प्रेरणा है कि देश आज सामाजिक न्याय के सपने को साकार करने में समर्पित भाव से जुटा हुआ है। उनके सिद्धांत और आदर्श आत्मनिर्भर और विकसित भारत के निर्माण को मजबूती और गति देने वाले हैं।” -
नई दिल्ली। संविधान निर्माता डाॅ. बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर की आज जयंती है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने अंबेडकर जयंती पर सभी देशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं। राष्ट्रपति ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में बाबासाहेब की तस्वीर के साथ संदेश भी साझा किया।
असाधारण उपलब्धियों से विश्व स्तर पर सम्मान अर्जित कियाराष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने संदेश में कहा, “भारतीय संविधान के शिल्पकार, बाबासाहेब भीमराव रामजी अंबेडकर के जन्म दिवस पर मैं सभी देशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देती हूं। अपने प्रेरणादायी जीवन में बाबासाहेब ने अत्यंत विषम परिस्थितियों का सामना करते हुए अपनी विशेष पहचान बनाई और असाधारण उपलब्धियों से विश्व स्तर पर सम्मान अर्जित किया।”महिलाओं और वंचित वर्गों को समान आर्थिक और सामाजिक अधिकार दिलाने के लिए उन्होंने आजीवन संघर्ष कियासंदेश में आगे कहा, “विलक्षण क्षमताओं और बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी बाबासाहेब अर्थशास्त्री, शिक्षाविद, न्यायविद और महान समाज सुधारक थे। वे समानता के प्रबल पक्षधर थे। उन्होंने महिलाओं तथा पिछड़े और वंचित वर्गों को समान आर्थिक और सामाजिक अधिकार दिलाने के लिए आजीवन संघर्ष किया। वे शिक्षा को सामाजिक परिवर्तन और वंचित वर्गों के सशक्तिकरण का महत्वपूर्ण साधन मानते थे। विभिन्न क्षेत्रों में उनका अमूल्य योगदान भावी पीढ़ियों को राष्ट्र-निर्माण के लिए प्रतिबद्ध होकर कार्य करने के लिए प्रेरित करता रहेगा।”डॉ. अंबेडकर की शिक्षाओं और आदर्शों को जीवन में अपनाने की जरूरतउन्होंने कहा, “आइए, इस अवसर पर हम सब डॉ. अंबेडकर की शिक्षाओं और आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लें और एक ऐसे भारत का निर्माण करें जहां सामाजिक समरसता और समानता का आदर्श स्वरूप दिखाई दे।”बाबासाहेब ने अपना पूरा जीवन दीन दुखियों की सेवा में समर्पित कर दियाइससे पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने रविवार को अंबेडकर जयंती की पूर्व संध्या पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी थीं। राष्ट्रपति ने अपने संदेश में कहा था, “हमारे संविधान निर्माता बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर मैं सभी देशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देती हूं। अपने प्रेरणादायक जीवन में बाबा साहेब ने अत्यधिक कठिनाइयों का सामना करते हुए भी अपनी एक अलग पहचान बनाई और अपनी असाधारण उपलब्धियों से दुनिया भर में सम्मान प्राप्त किया।”डॉ. अंबेडकर को समानता, शिक्षा, और सामाजिक न्याय के क्षेत्र में योगदान देने के लिए याद किया जाता हैबता दें कि हर साल 14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती मनाई जाती है। यह दिन भारत के संविधान निर्माता, सामाजिक सुधारक और दलित आंदोलन के प्रणेता डॉ. भीमराव अंबेडकर के जन्मदिन को चिह्नित करता है। इस अवसर पर देशभर में विभिन्न कार्यक्रम, रैलियां और सांस्कृतिक आयोजन किए जाते हैं, जिसमें डॉ. भीमराव अंबेडकर की समानता, शिक्षा, और सामाजिक न्याय के योगदान को याद किया जाता है। -
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिसार को पहले एयरपोर्ट की सौगात दी। उन्होंने एयरपोर्ट से हिसार-अयोध्या फ्लाइट को हरी झंडी दिखाई और बटन दबाकर नए टर्मिनल का शिलान्यास भी किया। हरियाणावासियों को इस शुभ दिन की बधाई देते हुए उन्होंने कहा, “यह शुरुआत हरियाणा के विकास को नई ऊंचाइयों पर लेकर जाएगी।”
आज हरियाणा से अयोध्या धाम के लिए फ्लाइट शुरूपीएम मोदी ने कहा, “आज हरियाणा से अयोध्या धाम के लिए फ्लाइट शुरू हुई है। यानी अब श्रीकृष्ण जी की पावन भूमि हरियाणा, श्रीराम जी की भूमि से सीधे जुड़ गई है। बहुत जल्द यहां से दूसरे शहरों के लिए भी उड़ानें शुरू होंगी। आज हिसार एयरपोर्ट की नई टर्मिनल बिल्डिंग का शिलान्यास भी हुआ है। यह शुरुआत हरियाणा के विकास को नई ऊंचाइयों पर लेकर जाएगी। हरियाणा के लोगों को इस नई शुरुआत के लिए ढेर सारी बधाई देता हूं। मेरा आपसे वादा रहा है कि हवाई चप्पल पहनने वाला भी हवाई जहाज में उड़ेगा।”आज देश में एयरपोर्ट की संख्या 150 के पार हो गई हैप्रधानमंत्री ने एक आंकड़े की जुबानी आम लोगों की हवाई यात्रा की कहानी सुनाई। उन्होंने कहा, “बीते दस सालों में करोड़ों भारतीयों ने जीवन में पहली बार हवाई सफर किया है। हमने वहां भी नए एयरपोर्ट बनाए, जहां कभी अच्छे रेलवे स्टेशन तक नहीं थे। 2014 से पहले देश में 74 एयरपोर्ट थे, 70 साल में 74। आज देश में एयरपोर्ट की संख्या 150 के पार हो गई है।”बाबा साहेब का जीवन हमारी सरकार के लिए प्रेरणा स्तंभपीएम मोदी ने अंबेडकर जयंती के खास अवसर पर लोगों को बधाई देते हुए कहा, “आज का दिन हम सभी के लिए, पूरे देश के लिए और खासकर दलित, पीड़ित, वंचित, शोषित के लिए बहुत महत्वपूर्ण दिन है। उनके जीवन में ये दूसरी दिवाली है। आज संविधान निर्माता बाबा साहेब अंबेडकर की जयंती है। उनका जीवन, उनका संघर्ष, उनका संदेश हमारी सरकार की 11 साल की यात्रा का प्रेरणा स्तंभ बना है। हर दिन, हर फैसला, हर नीति, बाबा साहेब अंबेडकर को समर्पित है।”हमारे साथियों के परिश्रम ने बीजेपी की हरियाणा में नींव को मजबूत किया हैइससे पहले पीएम मोदी ने हिसार से अपने पुराने रिश्ते का जिक्र किया। बोले, “खाटे जवान, खाटे खिलाड़ी, और थारा भाईचारा जो है हरियाणा की पहचान। हिसार से मेरी इतनी यादें जुड़ी हुई हैं। जब भाजपा ने मुझे हरियाणा की जिम्मेदारी दी थी, तो यहां अनेक साथियों के साथ मैंने लंबे समय तक काम किया। इन सभी साथियों के परिश्रम ने बीजेपी की हरियाणा में नींव को मजबूत किया है। -
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को अपने एक दिवसीय दौरे पर हरियाणा पहुंचे। यहां पहुंचकर उन्होंने सबसे पहले हिसार हवाई अड्डे का उद्घाटन किया और हिसार से अयोध्या के लिए सीधी उड़ान को हरी झंडी दिखाई। इसके बाद पीएम मोदी ने जहां एक तरफ मंच से वक्फ कानून को लेकर अपनी सरकार की नई नीति के बारे में बताया, वहीं कांग्रेस पर तीखा प्रहार करते हुए बाबा साहेब अंबेडकर के अपमान का आरोप भी लगाया।
वक्फ की ज़मीन से गरीबों, बेसहारा महिलाओं और बच्चों का भला होना चाहिए थाप्रधानमंत्री मोदी ने अपने भाषण में कहा, “वक्फ के नाम पर लाखों हेक्टेयर जमीन पूरे देश में है। इस जमीन से गरीबों का, बेसहारा महिलाओं-बच्चों का भला होना चाहिए था। अगर ईमानदारी से इसका उपयोग हुआ होता, तो मुसलमानों को साइकिल के पंचर बनाने की जरूरत नहीं होती। इससे सिर्फ भू-माफिया को ही फायदा हुआ। ये माफिया इस कानून के जरिए गरीबों की जमीन लूट रहे थे।”सैकड़ों विधवा मुस्लिम महिलाओं ने सरकार को पत्र लिखकर वक्फ कानून में बदलाव की मांग की थीपीएम मोदी ने वक्फ कानून को लेकर की गई गुहार का भी जिक्र किया। बताया कि सैकड़ों विधवा मुस्लिम महिलाओं ने सरकार को पत्र लिखकर वक्फ कानून में बदलाव की मांग की थी, जिसके बाद सरकार ने इसमें संशोधन किया। पीएम मोदी ने कहा, “हमने बहुत बड़ा काम किया है। अब नए वक्फ कानून के तहत किसी भी आदिवासी की जमीन को, हिंदुस्तान के किसी भी कोने में, वक्फ बोर्ड हाथ भी नहीं लगा पाएगा। नए प्रावधान वक्फ की पवित्र भावना का सम्मान करते हुए बनाए गए हैं।”जब तक बाबा साहेब जीवित थे, कांग्रेस ने उन्हें अपमानित कियाअपने भाषण में पीएम मोदी ने कांग्रेस को भी आड़े हाथों लिया और आरोप लगाया कि पार्टी ही संविधान की भक्षक बन गई। उन्होंने कहा, “हमें ये भूलना नहीं चाहिए कि कांग्रेस ने बाबा साहेब के साथ क्या किया। जब तक बाबा साहेब जीवित थे, कांग्रेस ने उन्हें अपमानित किया। दो-दो बार उन्हें चुनाव हरवाया। कांग्रेस ने उनकी याद तक मिटाने की कोशिश की। कांग्रेस ने बाबा साहेब के विचारों को भी हमेशा के लिए खत्म कर देना चाहा। डॉ. अंबेडकर संविधान के संरक्षक थे, लेकिन कांग्रेस संविधान की भक्षक बन गई है।” -
मथुरा। जिले में दिल्ली-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक ट्रक के केबिन में अपने पिता की गोद में बैठे चार साल के बच्चे की गर्दन में ट्रक का ‘साइड व्यू मिरर' का टुकड़ा टूट कर घुस गया जिससे उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गयी। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। जैंत थाने के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) अश्विनी कुमार ने बताया कि शनिवार को राजमार्ग पर चौमुहां कस्बे के समीप से एक ट्रक दिल्ली की ओर से आगरा की तरफ जा रहा था तथा उसमें आगरा के बाह थाना क्षेत्र के गांव जरार का निवासी राकेश अपने चार वर्षीय पुत्र प्रिंस को गोद में लेकर केबिन में बैठा हुआ था। वह राजस्थान के भिवाड़ी से अपने गांव लौट रहा था। एसएचओ ने बताया कि जब ट्रक आझई गांव के निकट से गुजर रहा था, तभी ट्रक चालक ने आगे चल रहे ट्रक को ओवरटेक करने का प्रयास किया तथा उसी वक्त दूसरे ट्रक से रगड़ लगने पर उस ट्रक का ‘साइड व्यू मिरर' का कांच टूटकर केबिन में बैठे बच्चे की गर्दन में घुस गया जिससे अत्यधिक रक्तस्राव होने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। उन्होंने कहा कि पुलिस ने पोस्टमॉर्टम कराकर बच्चे का शव उसके पिता को सौंप दिया। इस मामले में देर शाम तक कोई तहरीर न मिलने के कारण मुकदमा दर्ज नहीं किया गया।
-
मुंबई। महाराष्ट्र के सभी मंदिरों में धीरे-धीरे आगंतुकों के लिए ड्रेस कोड लागू किया जा रहा है। इन पूजा स्थलों का प्रबंधन करने वाले न्यासियों ने दिशा-निर्देश जारी कर भक्तों से शालीन और पारंपरिक कपड़े पहनने का आग्रह किया है। मंदिरों के न्यासियों का मानना है कि धार्मिक स्थलों की पवित्रता बनाए रखने के लिए ‘ड्रेस कोड' आवश्यक है जबकि धार्मिक स्थलों में आने वाले लोग मिली-जुली प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। ‘चिंचवड देवस्थान ट्रस्ट' द्वारा प्रबंधित मंदिरों ने शुक्रवार को परामर्श जारी कर श्रद्धालुओं से ‘उचित'' पोशाक पहन कर आने का अनुरोध किया है। यह ट्रस्ट पुणे जिले के मोरगांव और थेऊर, अहिल्यानगर में सिद्धटेक और पिंपरी चिंचवड में मोरया गोसावी संजीवन और रायगढ़ में खार नारंगी स्थित मंदिर का प्रबंधन करता है। ट्रस्ट ने यह स्पष्ट किया कि ‘ड्रेस कोड' अनिवार्य नहीं बल्कि इन मंदिरों में शिष्टाचार को बनाए रखने के लिए यह एक सम्मानजनक अपील है। पुणे की निवासी अदिति काणे ने कहा, ‘इन दिनों लोग मंदिर जाने की योजना पहले से नहीं बनाते बल्कि वे अपनी छुट्टियों के दौरान किसी स्थान पर जाते समय यहां चले जाते हैं। मैं अपनी छुट्टियों के दौरान मंदिर गई और वहां मैंने देखा कि बहुत कम श्रद्धालुओं को छोड़कर अधिकांश लोगों ने सभ्य पोशाक पहनी हुई थी। मंदिर प्रबंधन द्वारा ड्रेस कोड के बारे में अपनी अपेक्षाएं व्यक्त करने में कुछ भी गलत नहीं है, लेकिन उन्हें इसे लागू नहीं करना चाहिए।'' मुंबई स्थित श्री सिद्धिविनायक गणपति मंदिर ट्रस्ट ने इस वर्ष जनवरी में इस प्रमुख मंदिर के लिए ड्रेस कोड लागू कर दिए जाने की घोषणा की। इस प्रसिद्ध मंदिर में मशहूर हस्तियों सहित हजारों लोग दर्शन करने के लिए आते हैं। पिछले साल रत्नागिरी के 50 मंदिरों में श्रद्धालुओं के लिए ड्रेस कोड लागू किया गया था और मंदिरों के प्रवेश द्वारों पर सूचना पट्ट लगाकर लोगों से पूरे कपड़े पहनने और आपत्तिजनक कपड़ों से बचने का आग्रह किया गया था। महाराष्ट्र मंदिर महासंघ ने रत्नागिरी में 11 स्थानों पर बैठकें कीं और मंदिरों के न्यासियों ने इन बैठकों के दौरान मंदिरों में पारंपरिक भारतीय परिधानों का ड्रेस कोड लागू करने का फैसला किया। अहिल्यानगर जिले के कम से कम 16 मंदिरों में भी इस तरह के प्रतिबंध लगाए गए और यहां जींस, स्कर्ट, शॉर्ट्स या आपत्तिजनक कपड़े पहन कर आने पर रोक लगा दी। दक्षिणपंथी संगठन महाराष्ट्र मंदिर महासंघ और हिंदू जनजागृति ने कहा कि अहिल्यानगर और संभवतः पूरे महाराष्ट्र के सभी मंदिरों में समान ड्रेस कोड लागू किया जाएगा। उन्होंने राज्य सरकार से शिरडी साईं बाबा मंदिर और अहिल्यानगर जिले के शनि शिंगणापुर मंदिर जैसे प्रमुख मंदिरों में ड्रेस कोड लागू करने की भी अपील की है। मंदिरों में ड्रेस कोड को लेकर श्रद्धालुओं ने मिलीजुली प्रतिक्रिया दी है।
मुंबई निवासी वनिता सोमवंशी ने कहा, ड्रेस कोड उचित है क्योंकि लोगों के दिल और दिमाग में श्रद्धा होती है और वे इसी श्रद्धा के साथ मंदिर में आते हैं। बेहतर होगा कि आप ऐसे कपड़े न पहनें जो आपत्तिजनक हो या बहुत ज़्यादा फैशनेबल हों जैसे कि फटी या कटी हुई जींस। यहां तक कि मंदिरों में ऐसी टी-शर्ट भी पहन कर आने से बचना चाहिए, जिसपर आपत्तिजनक कैप्शन लिखा हो। -
मुंबई. मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एक यात्री के जूतों से 6.3 करोड़ रुपये मूल्य का सोना बरामद होने के बाद राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि सोना तस्करी गिरोह से जुड़े एक संभावित खरीदार को भी गिरफ्तार किया गया है।
उन्होंने बताया कि विशिष्ट जानकारी के आधार पर डीआरआई के अधिकारियों ने बैंकॉक से छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचे एक यात्री को रोका। उसकी तलाशी लेने पर उसके जूतों में छिपाकर रखा गया 6.7 किलोग्राम सोना बरामद हुआ, जिसकी कीमत 6.3 करोड़ रुपये आंकी गई है। अधिकारी ने बताया कि तस्करी करके लाए गए सोने के संभावित खरीदार का नाम पूछताछ में सामने आया और बाद में उसे भी गिरफ्तार कर लिया गया। -
नई दिल्ली। केंद्र सरकार अगले दो वर्षों में देशभर में राजमार्गों को मजबूत करने के लिए ₹10 लाख करोड़ रुपए (₹10 ट्रिलियन) का निवेश करने की योजना बना रही है, जिसमें पूर्वोत्तर क्षेत्र पर विशेष ध्यान दिया जाएगा, जहां सड़कें अमेरिका की सड़कों की बराबरी करेंगी। यह जानकारी केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने मीडिया को दिए एक साक्षात्कार में दी।
केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि केंद्र सरकार देश के बुनियादी ढांचे को अगले दो वर्षों में पूरी तरह बदलने के लिए काम कर रही है ताकि यह विश्वस्तरीय मानकों पर खरा उतर सके। “हम अगले दो वर्षों में देशभर में राजमार्गों को मजबूत करने के लिए ₹10 लाख करोड़ रुपए की परियोजनाएं शुरू करने की योजना बना रहे हैं, जिसमें पूर्वोत्तर और सीमावर्ती क्षेत्रों के बुनियादी ढांचे को बेहतर बनाने पर विशेष जोर दिया जाएगा। आने वाले दो वर्षों में पूर्वोत्तर की सड़कें अमेरिका की सड़कों के समकक्ष होंगी,” गडकरी ने कहा।गडकरी ने कहा कि पूर्वोत्तर क्षेत्र का भूगोल जटिल है और वह सीमाओं के पास स्थित है, इसलिए वहां सड़क ढांचे को बेहतर बनाने की तत्काल जरूरत है। “हमारा लक्ष्य है कि देश के बुनियादी ढांचे को पूरी तरह बदल दिया जाए ताकि वह दुनिया के सर्वश्रेष्ठ स्तर का हो सके,” उन्होंने कहा। उन्होंने बताया कि महाराष्ट्र, गुजरात, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, कर्नाटक, राजस्थान और दिल्ली सहित सभी राज्यों में काम चल रहा है।केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ने बताया कि पूर्वी राज्यों में ₹3,73,484 करोड़ रुपए की लागत से 21,355 किलोमीटर की लंबाई वाली 784 राजमार्ग परियोजनाएं लागू की जाएंगी। इन परियोजनाओं में सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) और राष्ट्रीय राजमार्ग एवं अवसंरचना विकास निगम लिमिटेड (NHIDCL) की योजनाएं शामिल हैं।“हम फिलहाल असम में ₹57,696 करोड़ रुपए , बिहार में ₹90,000 करोड़ रुपए , पश्चिम बंगाल में ₹42,000 करोड़ रुपए से अधिक, झारखंड में ₹53,000 करोड़ रुपए और ओडिशा में करीब ₹58,000 करोड़ रुपए की परियोजनाएं चला रहे हैं,” गडकरी ने बताया। “पूर्वोत्तर में, असम को छोड़कर, हम इस वर्ष ही लगभग ₹1 लाख करोड़ रुपए की परियोजनाएं कर रहे हैं,” ।नागपुर में चलेगी 135 सीटों वाली बसगडकरी ने बताया कि नागपुर में ₹170 करोड़ रुपए की लागत से एक मास रैपिड ट्रांसपोर्ट पायलट प्रोजेक्ट चल रहा है। “इस परियोजना में एक 135 सीटों वाली बस शामिल है, जो गैर-प्रदूषणकारी ऊर्जा स्रोतों पर चलेगी और अत्यंत किफायती मानी जा रही है। अगर यह सफल होती है, तो इसे देशभर के प्रमुख मार्गों पर दोहराया जाएगा, जिसमें दिल्ली-जयपुर मार्ग भी शामिल है, और इसे बीओटी (बिल्ड-ऑपरेट-ट्रांसफर) मॉडल के तहत लागू किया जाएगा,”मोदी सरकार में NH 91,287 किमी से 1,46,204 किमी हुएकेंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग नेटवर्क की लंबाई में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है, जो मार्च 2014 में 91,287 किलोमीटर थी और अब 1,46,204 किलोमीटर हो गई है, साथ ही मानकों में भी काफी सुधार हुआ है। दो लेन से कम चौड़ाई वाले राष्ट्रीय राजमार्गों का अनुपात भी घटकर 30 प्रतिशत से सिर्फ 9 प्रतिशत रह गया है। 2024–25 में NHAI ने 5,614 किलोमीटर राष्ट्रीय राजमार्गों का निर्माण किया, जो उसके 5,150 किलोमीटर के लक्ष्य से अधिक है।

.jpg)
.jpg)
.jpg)


.jpg)






.jpg)



.jpg)







.jpg)


