ब्रेकिंग न्यूज़

 सुशासन तिहार शिविर में 362 आवेदनों पर हुई सुनवाई

-हितग्राहियों को मौके पर मिला विभिन्न योजनाओं का लाभ
 बिलासपुर / बोदरी नगरपालिका में शुक्रवार को सुशासन तिहार के अंतर्गत समाधान शिविर का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। शिविर में आमजन की समस्याओं एवं मांगों के निराकरण के लिए विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाए गए, जहां नागरिकों ने अपनी समस्याएं और मांगें दर्ज कराईं।शिविर में विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 362 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें 355 आवेदन मांगों तथा 7 आवेदन शिकायतों से संबंधित थे। शिकायतों से जुड़े 6 आवेदनों का मौके पर ही निराकरण कर आमजनों को त्वरित राहत प्रदान की गई। मांग संबंधी आवेदनों में मुख्य रूप से भूमि पट्टा प्रदान करने एवं महतारी वंदन योजना का लाभ दिलाने संबंधी आवेदन शामिल रहे।
        कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक श्री धरमलाल कौशिक एवं क्रेडा अध्यक्ष श्री भूपेंद्र सवन्नी उपस्थित रहे। उन्होंने हितग्राहियों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के तहत लाभान्वित किया। मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना के अंतर्गत 2 हितग्राहियों को 20-20 हजार रुपए की आर्थिक सहायता राशि वितरित की गई। साथ ही 3 हितग्राहियों का श्रमिक पंजीयन किया गया तथा 4 हितग्राहियों को राशन कार्ड वितरित किए गए।
         विधायक श्री कौशिक ने अपने संबोधन में कहा कि राज्य सरकार आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के कार्यकाल से लेकर वर्तमान मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में शासन की योजनाएं तेजी से आमजन तक पहुंच रही हैं, जिससे लोगों की समस्याओं का निराकरण प्राथमिकता से हो रहा है। उन्होंने अधिकारियों से आम नागरिकों के फोन कॉल का तत्परता से जवाब देने का आग्रह करते हुए कहा कि संवेदनशील प्रशासन से कई समस्याएं स्वतः हल हो जाती हैं। सुशासन तिहार के अवसर पर विधायक द्वारा उपस्थित जनसमूह को स्वच्छता की शपथ भी दिलाई गई और स्वच्छ एवं स्वस्थ नगर निर्माण में जनसहभागिता का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में एसडीएम बिल्हा सुश्री आकांक्षा त्रिपाठी, तहसीलदार श्री संदीप साय, सीएमओ श्री मिश्रा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर श्री दिनेश पांडेय, श्री कुशल पांडेय, श्रीमती दीपिका वर्मा, श्री सुनील वर्मा, पार्षद श्री विजय वर्मा, श्री फिरतूराम, श्री रोहित साहू सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं नागरिक मौजूद रहे।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english