ब्रेकिंग न्यूज़

 हर घर तिरंगा एवं वंदे मातरम् अभियान के तहत 11 से 15 अगस्त तक होंगे विविध कार्यक्रम

0- कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने तैयारियों की समीक्षा कर अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश
बिलासपुर. जिले में हर घर तिरंगा एवं वंदे मातरम् अभियान के तहत आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने अधिकारियों की बैठक लेकर विस्तृत समीक्षा की। बैठक में एसएसपी श्री रजनेश सिंह, जिला पंचायत के सीईओ श्री संदीप अग्रवाल, एडीएम श्री शिवकुमार बनर्जी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे। बैठक में आगामी 15 अगस्त तक आयोजित होने वाले कार्यक्रमों को अंतिम रूप दिया गया।
         कलेक्टर श्री अग्रवाल ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अभियान के तहत आयोजित सभी कार्यक्रमों में अधिक से अधिक नागरिकों, युवाओं, विद्यार्थियों एवं सामाजिक संगठनों की सहभागिता सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कार्यक्रमों को गरिमापूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से आयोजित करने तथा संबंधित विभागों के बीच बेहतर समन्वय के साथ समयबद्ध तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए। कार्यक्रमों की फोटो एवं वीडियो भी विभागीय वेबसाइट पर अपलोड करने के निर्देश दिए गए हैं।
            जारी कार्यक्रम के अनुसार 11 अगस्त को बिलासपुर जिले की महाविद्यालयों में वंदे मातरम् की तर्ज पर विविध कार्यक्रम आयोजित होंगे। 12 अगस्त को रिवर व्यू में वंदे मातरम् की तर्ज पर पुलिस बैंड की प्रस्तुति होगी।13 अगस्त को पुलिस परेड ग्राउंड में वंदे मातरम् का सामूहिक गायन, शपथ, तिरंगा कैनवास पर हस्ताक्षर तथा तिरंगा सेल्फी बूथ का आयोजन किया जाएगा। इसी दिन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्व विद्यालय में वंदे मातरम् की तर्ज पर रंगोली एवं कॉन्सर्ट आयोजित होगा। 14 अगस्त को पं. लाल बहादुर शास्त्री सेजेश उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, बिलासपुर में स्वतंत्रता दौड़, तिरंगा यात्रा एवं भारत विभाजन विभीषिका दिवस का आयोजन किया जाएगा। इसी दिन सीएमडी कॉलेज से तिरंगा बाइक रैली निकाली जाएगी। अभियान के अंतिम चरण में 15 अगस्त को नेहरू चौक बिलासपुर में तिरंगा रैली आयोजित की जाएगी।
      एसएसपी श्री रजनेश सिंह ने अभियान के तहत निकलने वाली तिरंगा यात्राओं, रैलियों एवं बाइक रैली के दौरान सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित पुलिस अधिकारियों को आयोजन स्थलों पर आवश्यक पुलिस बल की तैनाती, यातायात प्रबंधन तथा रूट व्यवस्था पहले से सुनिश्चित करने कहा। कलेक्टर ने कहा कि हर घर तिरंगा और वंदे मातरम् अभियान केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता और तिरंगे के प्रति सम्मान की भावना को जन-जन तक पहुंचाने का अवसर है। उन्होंने सभी विभागों को अभियान को जनभागीदारी के साथ सफल बनाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाने के निर्देश दिए।
 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english