ब्रेकिंग न्यूज़

   अर्जुन की छाल और दालचीनी का काढ़ा पीने से सेहत को होते हैं ये 7 फायदे
  अर्जुन की छाल और दालचीनी  का एक साथ सेवन करने से हाई ब्लड प्रेशर, कोलेस्ट्रॉल और ब्लड शुगर जैसी समस्याओं को दूर किया जा सकता है। साथ ही यह हार्ट ब्लॉकेज की समस्या को दूर करने में प्रभावी हो सकता है। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -
 1. हृदय रोगियों के लिए फायदेमंद
आयुर्वेदाचार्य का कहना है कि दालचीनी और अर्जुन की छाल से बना काढ़ा   दिल के लिए काफी फायदेमंद होता है। दरअसल, इन दोनों का मिश्रण  शरीर में बैड कोल्स्ट्रॉल की मात्रा को कम करता है। जिससे आपके शरीर में कोलेस्ट्रॉल संतुलित रहता है।  
2. कैंसररोधी गुणों से भरपूर
आयुर्वेद एक्सपर्ट का कहना है कि दालचीनी और अर्जुन की छाल एंटीकैंसर गुणों से भरपूर होता है, जो कैंसर रोगियों के लिए फायदेमंद हो सकता है। इसके अलावा यह कैंसर के जोखिमों को कम करने में लाभकारी हो सकता है। 
  3. डायबिटीज को रखे नियंत्रित 
  प्राकृतिक गुणों से भरपूर दालचीनी और अर्जुन की छाल में ब्लड शुगर को कंट्रोल करने के गुण होता है। साथ ही यह पॉलीपेनॉल्स सीरम ग्लूकोज  और इंसुलिन को कम करने का गुण होता है, जो डायबिटीज के खतरे को कम कर सकता है।  
4. इम्यूनिटी करे बूस्ट
दालचीनी और अर्जुन की छाल में नैचुरल फ्लेवोनोइड्स और एंटीऑक्सीडेंट्स  होता है, जो कई तरह की बीमारियों से लडऩे में  शरीर की मदद कर सकता है। आयुर्वेदिक गुणों से भरपूर अर्जुन की छाल और दालचीनी की चाय का सेवन करने से इम्यूनिटी मजबूत हो सकती है।  यह सर्दी-जुकाम और वायरस से राहत दिलाने में असरदार है। 
 5. ब्लड सर्कुलेशन को करे बेहतर
ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर करने में भी अर्जुन की छाल और दालचीनी   लाभकारी हो सकता है।  अर्जुन की छाल और दालचीनी का काढ़ा पीते हैं, तो यह आपके शरीर में ब्लड क्लॉटिंग की समस्या को दूर करके ब्लड को पतला करता है। जिससे आपके शरीर में ब्लड का फ्लो बेहतर तरीके से होता है। साथ ही यह हृदय की पम्पिंग क्षमता में सुधार ला सकता है।
 6. मोटापा करे कम
 अगर आप रोजाना 1 कप खाली पेट अर्जुन की छाल और दालचीनी का काढ़ा या चाय पीते हैं, तो इससे आपका मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है। जिससे आपकी पाचन क्रिया दुरुस्त होती है। साथ ही शरीर की एक्स्ट्रा चर्बी कम हो सकती है। ऐसे में अगर आप अपने शरीर का वजन संतुलित रखना चाहते हैं, तो रोजाना 1 कप खाली पेट दालचीनी और अर्जुन की छाल का काढ़ा पिएं। 
 7. स्किन की झुर्रियों को करे  कम
 फेसमास्क तैयार करने के लिए 1 चम्मच अर्जुन की छाल का पाउडर लें। अब इसमें आधा चम्मच दालचीनी पाउडर और 1 चम्मच शहद मिक्स करके अपने फेस पर लगाएं। चेहरे पर मास्क लगाने के करीब 20-30 मिनट  बाद अपने फेस को धो लें। इससे स्किन की झुर्रियां और दाग धब्बे कम हो सकते हैं।  
 कैसे तैयार करें अर्जुन की छाल और दालचीनी की चाय ?  
एक गिलास पानी को अच्छे से उबाल लें। अब इसमें आधा चम्मच अर्जुन की छाल का पाउडर डालें। इसके बाद इसमें एक चौथाई चम्मच दालचीनी का पाउडर डालकर इसे अच्छे से उबाल लें। अब आप इसमें अपने स्वादानुसार दूध और गुड़ मिला सकते हैं।  
 अर्जुन की छाल और दालचीनी का काढ़ा कैसे बनाएं ?  
 अर्जुन की छाल और दालचीनी  का काढ़ा तैयार करने के लिए 1 चम्मच अर्जुन की छाल का पाउडर लें। अब इसमें आधा चम्मच दालचीनी पाउडर मिक्स करें। इसके बाद इन दोनों मिश्रण को 1 गिलास पानी में अच्छे से उबालें। जब पानी आधा रह जाए, तो इसे छानकर पी जाएं। इससे आपके शरीर का वजन तेजी से घट  सकता है।
 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english