ब्रेकिंग न्यूज़

  प्याज का रस Vs चावल का पानी: लंबे और मजबूत बालों के लिए बेस्ट क्या है?

 बालों को घना और मजबूत बनाने के लिए अक्सर लोगों को प्याज के रस और चावल के पानी जैसी चीजों का इस्तेमाल करने की सलाह दी जाती है। इसमें बहुत से गुण होते हैं, जिनसे कई तरीकों से बालों के स्वास्थ्य में सुधार करने में मदद मिलती है। जानें लंबे और मजबूत बालों के लिए प्याज का रस या चावल का पानी क्या ज्यादा फायदेमंद है?
  लंबे बालों के लिए प्याज  का रस
प्याज के रस में भरपूर मात्रा में एंटी-ऑक्सीडेंट्स और एंटी-माइक्रोबियल के गुण होते हैं, साथ ही, इसमें सल्फर कंपाउंड और प्रोटीन जैसे तत्व होते हैं। इसको बालों में लगाने से बालों के स्ट्रक्चर को बेहतर करने, स्कैल्प को शांत करने, स्कैल्प की सूजन को कम करने, बालों को झड़ने से रोकने, शाइनी बनाने, बैक्टीरियल इंफेक्शन से बचाव करने, बालों को जड़ों से मजबूती देने और घना बनाने में मदद मिलती है। ये स्वास्थ्य के लिए कई तरीकों से फायदेमंद होता है।
 लंबे बालों के लिए चावल का पानी
चावल के पानी एक तरह का फर्मेंटेड पानी होता है। इसमें अमीनो एसिड, पेप्टाइड्स, विटामिन-बी और एंटी-ऑक्सीडेंट्स के गुण होते हैं। ऐसे में बालों पर चावल के पानी का इस्तेमाल करने से बालों को अंदर से रिपेयर करने, बालों को मजबूती देने, बालों को शाइनी बनाने, बालों का स्ट्रेस से बचाव करने, बालों को स्मूद बनाने, टूटने से बचाने, बालों को शाइनी बनाए रखने और स्कैल्प के पीएच को बैलेंस करने में मदद मिलती है।
 लंबे बालों के लिए प्याज का रस या चावल का पानी क्या है फायदेमंद?
लंबे, घने और मजबूत बालों के लिए प्याज का रस और चावल का पानी दोनों ही अपने-अपने तरीकों से फायदेमंद हैं। इसका इस्तेमाल अलग-अलग किया जा सकता है। इनका इस्तेमाल करने से बालों को टूटने से रोकने, स्कैल्प की सूजन को कम करने, बालों को टूटने से रोकने, ड्राइनेस को कम करने और शाइनी बनाने में मदद मिलती है।
 सावधानियां
दोनों का इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें। प्याज के रस या चावल के पानी किसी से भी एलर्जी होने पर इसका इस्तेमाल करने से बचें। इसके अलावा, इनमें किसी भी चीज का इस्तेमाल सीमित मात्रा में ही करें। बालों से जुड़ी कोई परेशानी महसूस होने पर डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english