ब्रेकिंग न्यूज़

  वात-कफ दोष संतुल‍न के ल‍िए फायदेमंद है सोंठ

 आयुर्वेद के मुताब‍िक, सोंठ का सेवन करने से पाचन अग्नि को मजबूत करने में मदद म‍िलती है। यह शरीर में गर्माहट को बढ़ाकर कफ को पतला करता है और वात में दर्द और अकड़न को दूर करता है। सोंठ लगभग हर बीमारी में फायदेमंद होता है। नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेड‍िस‍िन के एक अध्‍ययन के मुताब‍िक, इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। इसका सेवन करने से एचबीए1सी और फास्‍ट‍िंग ग्‍लूकोज में सुधार होता है। सोंठ को शुंठी भी कहा जाता है। ड्राई ज‍िंजर और सोंठ अलग है। सोंठ जो बाजार में म‍िल रहा है वो ज्‍यादातर नकली होता है इसल‍िए इसे एक्‍सपर्ट की सलाह लेकर खरीदें। सोंठ डाइजेशन को बेहतर बनाता है। यह वात-कफ शामक है। साथ ही यह त्र‍िदोष को भी दूर करने में मदद करता है। इस लेख में जानेंगे वात-कफ दोष में सोंठ के फायदे।  
वात-कफ दोष के ल‍िए सोंठ के फायदे- 
-वात-कफ दोष में पेट में गैस, अपच, पेट फूलने की समस्‍या हो सकती है। इसे दूर करने के ल‍िए सोंठ का सेवन फायदेमंद है।
-सर्दी-खांसी, बलगम और गले की खराश को दूर करने के ल‍िए सोंठ का सेवन भी फायदेमंद है।
-वात दोष में जोड़ों के दर्द और सूजन को दूर करने के ल‍िए सोंठ असरदार है।
-शरीर की इम्‍यून‍िटी बढ़ाने के ल‍िए सोंठ का सेवन करना चा‍ह‍िए।
-वजन कम करने के ल‍िए मेटाबॉल‍िज्‍म को बढ़ाने में भी मदद म‍िलती है।
 सोंठ का सेवन कैसे करें? 
  बलगम खांसी है, तो शहद के साथ लें। इसे खाने के बाद घी के साथ भी खाने से पहले ले सकते हैं। अगर पाचन को बेहतर करना है या सर्दी से बचना है, तो इसका काढ़ा बनाकर पी सकते हैं। चाय में भी इसे म‍िलाकर पी सकते हैं। द‍िनभर में एक से दो ग्राम सोंठ पाउडर का सेवन कर सकते हैं। ज्‍यादा मात्रा में सोंठ का सेवन करने से पेट में जलन, एस‍िड‍िटी और मुंह में छाले हो सकते हैं। सब्‍जी, दाल या सूप में सोंठ पाउडर डालकर सेवन कर सकते हैं। द‍िन में एक सोंठ इसे गुनगुने पानी के साथ ले सकते हैं।
 सोंठ और अदरक में फर्क है
 अक्‍सर लोग सोंठ को अदरक समझ लेते हैं, लेक‍िन इन दोनों में फर्क है। अदरक पौधे की ताजी जड़ होती है जबक‍ि सोंठ को सुखाकर बनाया जाता है। अदरक को ठंडी प्रकृत‍ि का माना जाता है जबक‍ि सोंठ की तासीर गर्म होती है। पाचन सुधारने के ल‍िए, पेट की गैस दूर करने के ल‍िए या सर्दी-जुकाम होने पर अदरक का सेवन फायदेमंद है जबक‍ि वात और कफ दोष संतुल‍न, जोड़ों के दर्द, अपच में सोंठ का सेवन ज्‍यादा फायदेमंद है।
 
 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english