ब्रेकिंग न्यूज़

 रोज सुबह खाली पेट खाएं ये 7 चीजें, मेटाबॉलिज्म होगा बूस्ट, वजन भी नहीं बढ़ेगा
 फिट और हेल्दी रहने के लिए मेटाबॉलिज्म का सही तरीके से काम करना बहुत जरूरी होता है। जब मेटाबॉलिज्म धीमा पड़ता है, तो आपको मेटाबॉलिक डिसऑर्डर हो सकता है। या फिर आपका वजन तेजी से बढ़ सकता है। ऐसे में मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करना बहुत जरूरी हो जाता है। मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करके वजन को कंट्रोल में रखा जा सकता है। साथ ही कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं से भी बचा जा सकता है।  
मेटाबॉलिज्म बूस्ट करने के लिए सुबह खाली पेट क्या खाएं?-  
1. अदरक
अपने मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करने के लिए आप अदरक का सेवन कर सकते हैं। इसके लिए आप एक गिलास गर्म पानी लें। इसमें अदरक का पाउडर डालें और फिर सुबह खाली पेट पी लें। आप चाहें तो अदरक का काढ़ा या फिर चाय बनाकर भी पी सकते हैं। सुबह खाली पेट अदरक का सेवन करने से आपको 43 कैलोरी अधिक बर्न करने में मदद मिल सकती है।  
 2.  सेब का सिरका
 सेब का सिरका भी मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करने में मदद कर सकता है। आप अपने मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करने के लिए सुबह खाली पेट सेब का सिरका पी सकते हैं। इसके लिए आप 1 गिलास गुनगुना पानी लें। इसमें 1-2 चम्मच सेब का सिरका मिक्स करें।  लेकिन सेब के सिरके को पानी के साथ मिलाकर ही पिएं, अन्यथा पाचन तंत्र को नुकसान पहुंच सकता है।
 3. दाल और बींस
दाल और बींस , अंकुरित चना, मूंग प्रोटीन से भरपूर होते हैं। प्रोटीन मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करने में मदद कर सकता है। दरअसल, हाई प्रोटीन फूड्स को पचाने के लिए शरीर को अधिक कैलोरी बर्न करने की जरूरत पड़ती है। ऐसे में जब आप प्रोटीन युक्त खाद्य पदार्थों का सेवन करते हैं, तो इससे मेटाबॉलिज्म तेजी से काम करता है। इससे आपका वजन भी कंट्रोल में रह सकता है।  
 4. मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करने के लिए नट्स और सीड्स
अपने मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करने के लिए आप रोज सुबह नट्स और सीड्स का सेवन कर सकते हैं।  नट्स और सीड्स खाने से आपके शरीर को ऊर्जा का उपयोग करने की जरूरत होती है। इससे कैलोरी को बर्न करने में मदद मिलेगी।  
 5.  अंडे
सुबह खाली पेट अंडे का सेवन करना काफी फायदेमंद हो सकता है।  अंडा प्रोटीन का अच्छा सोर्स होता है। एक उबले हुए अंडे में करीब 6.29 ग्राम प्रोटीन पाया जाता है। अंडा खाने से आपका मेटाबॉलिज्म तेजी से काम करेगा, क्योंकि शरीर को प्रोटीन को पचाने में अधिक ऊर्जा की जरूरत होती है। इससे आपका वजन भी कंट्रोल में रह सकता है। 
 6.  अलसी के बीज
 अलसी के बीजों में प्रोटीन, विटामिन्स पाए जाते हैं। इसके अलावा इसमें ओमेगा 3 फैटी एसिड भी पाया जाता है। अगर आप रोज सुबह खाली पेट अलसी के बीजों का सेवन करेंगे, तो इससे आपके मेटाबॉलिज्म को बूस्ट होने में मदद मिल सकती है। आप अलसी के बीजों को रोस्ट करके, या फिर पाउडर के रूप में खा सकते हैं। इसके अलावा आप रातभर अलसी के बीजों को पानी में भिगोकर रख दें, सुबह खाली पेट इनका सेवन करें। 
 7.  ग्रीन टी
ग्रीन टी को हेल्थ के लिए काफी अच्छा माना जाता है। आप रोज सुबह खाली पेट ग्रीन टी पीकर अपने मेटाबॉलिज्म को बूस्ट कर सकते हैं। ग्रीन टी आपके मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करने में मदद कर सकता है।
 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english