ब्रेकिंग न्यूज़

 बनते काम बिगड़ रहे हैं तो तुरंत करें लाल किताब के ये 5 आसान उपाय
 पंडित प्रकाश उपाध्याय
कई बार ऐसा होता है जब व्यक्ति खूब मेहनत करता है और उसके बनते काम भी बिगड़ने शुरू हो जाते हैं। ऐसे में कई बार व्यक्ति परेशान हो जाता है और अपने काम के लिए कोई प्रयास भी नहीं करता। लेकिन क्या आप जानते हैं लाल किताब में लगभग सभी परेशानियों के उपाय बताए गए हैं। तो आइए जानते हैं लाल किताब के 5 आसान उपाय जिन्हें करने से आप अपनी समस्या का समाधान कर सकते हैं। इन उपायों को आपको 43 दिनों तक करना होगा।
 -सबसे पहले तो इस बात का खास ख्याल रखें की आप कोई भी गलत कर्म वाले काम न करें। शनि, राहु, केतु के मंदे कार्य न करें। जैसे ब्याज का धंधा, गृह क्लेश, शराब पीना आदि।
-43 दिनों तक गुड़ और गेहूं का दान दें और उसके बाद अगले 3 वर्षों तक गुड़ और गेहूं का रविवार को मंदिर में दान देते रहें। ऐसा करने से जल्द ही आपके बिगड़े काम बनने लगेंगे।
-अगर किसी व्यक्ति की जन्म कुंडली में शनि 7वें, चंद्र और मंगल पांचवें या सातवें भाव में हो तो 43 दिन तक हलवे में दूध मिलाकर मंदिर में बांटे और अगले तीन वर्षों तक हर मंगलवार को मंदिर में हलवा बांटे।
-अगर आपको बार-बार किसी काम में बाधा आती है या फिर आपके काम बनते बनते रुक जाते हैं तो सुबह स्नान कर पूजा करें और भगवान की आरती करते समय दीपक में दो लौंग डाल दें। इसके बाद जैसे-जैसे लोग जलता रहेगा आपकी बाधाएं दूर होती जाएंगी।
-बिगड़े काम को बनाने के लिए भी लौंग का इस्तेमाल किया जाता है। साथ ही जीवन में अगर सफलता नहीं मिल रही है तो इसके लिए नींबू में चार लौंग को गाड़ दें और इसके बाद ॐ श्री हनुमते नम: मंत्र का जप करें और लौंग गड़े नींबू को जहां भी जाए अपने साथ ले जाएं। इसके बाद आपके बिगड़े काम बनने लगेंगे।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english