फिल्म 'रामायण' के ट्रेलर लॉन्च के लिए अमेरिका रवाना हुए रणबीर कपूर-यश
नई दिल्ली। नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण' इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में शामिल है। रणबीर कपूर और साई पल्लवी अभिनीत फिल्म 'रामायण' का ट्रेलर 24 जुलाई को दुनियाभर में लॉन्च होगा। मगर, इससे पहले अमेरिका के सैन डिएगो कॉमिक-कॉन में इससे पर्दा उठेगा। बीते दिन बुधवार को रणबीर कपूर और यश ट्रेलर लॉन्च के लिए अमेरिका रवाना हो चुके हैं। उन्हें मुंबई एयरपोर्ट देखा गया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सैन डिएगो कॉमिक-कॉन में फिल्म का स्पेशल पैनल गुरुवार यानी आज 23 जुलाई को दोपहर सवा तीन बजे 4,800 सीटों वाले बॉलरूम 20 में आयोजित किया जाएगा।
अमेरिका में इस इवेंट को एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट कोय जांद्रेउ होस्ट करने वाले हैं। ट्रेलर लॉन्च के मौके पर फिल्म के लीड एक्टर रणबीर कपूर के अलावा यश और निर्देशक नितेश तिवारी भी मौजूद रहेंगे। साथ ही निर्माता नमित मल्होत्रा भी होंगे। कॉमिक-कॉन प्रेजेंटेशन भारतीय समयानुसार 24 जुलाई को सुबह सवा तीन बजे से सवा चार बजे होगा। सैन डिएगो में लोग भारत से पहले इस ट्रेलर का दीदार कर पाएंगे।
भारतीय समय की बात करें तो पीवीआर पिक्चर्स के आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट से साझा किए गए स्क्रीनशॉट के मुताबिक भारत में ट्रेलर 24 जुलाई को सुबह 10 बजे रिलीज होगा। ट्रेलर डिजिटल प्लेटफॉर्म और सिनेमाघरों में देखा जा सकेगा। हालांकि, कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा है कि भारत में ट्रेलर 24 जुलाई को सुबह 8 बजे देखने को मिलेगा। वहीं, मेकर्स की तरफ से 24 जुलाई की रिलीज की पुष्टि की गई है। भारत में रिलीज के समय को लेकर कोई जानकारी नहीं है। बता दें कि 'रामायण' में साई पल्लवी माता सीता की भूमिका में हैं। रणबीर कपूर भगवान राम के किरदार में दिखेंगे। दो पार्ट में आने वाली इस फिल्म का पहला भाग इस साल दिवाली पर दस्तक देगा।

.jpg)






.jpg)

Leave A Comment