ब्रेकिंग न्यूज़

 मानसून में इम्यूनिटी बूस्ट करे अदरक और तुलसी, घर पर ऐसे करें तैयार

 मानसून के मौसम में कई लोगों को सर्दी-झुकाम होने की परेशानी होने लगती है। यह मौसम जितना सुहावना होता है, उतना ही यह हेल्थ के लिए भी चुनौतीपूर्ण भी होता है। इस दौरान हवा में नमी बढ़ जाती है, जिससे बैक्टीरिया और वायरस तेजी से फैलते हैं। यही वजह है कि सर्दी-जुकाम, गले में खराश, खांसी और वायरल इंफेक्शन के मामले बढ़ जाते हैं। ऐसे में प्राकृतिक घरेलू उपायों का महत्व और भी बढ़ जाता है, जिनमें अदरक और तुलसी की चाय सबसे प्रभावी मानी जाती है।
 अदरक और तुलसी की चाय कैसे है असरदार?
यह एक आयुर्वेदिक ड्रिंक है, जो फ्रेश अदरक और तुलसी की पत्तियों को पानी या चाय में उबालकर बनाया जाता है। इसे सदियों से इम्यूनिटी बढ़ाने और मौसमी बीमारियों से बचाव के लिए इस्तेमाल किया जाता रहा है।
अदरक के क्या फायदे हैं?
NIH की रिपोर्ट के मुताबिक, अदरक में प्राकृतिक एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं। यह शरीर में गर्माहट बनाए रखने में मदद करता है और गले की सूजन, खांसी तथा जुकाम में राहत देता है। अदरक पाचन तंत्र को भी मजबूत करता है और मतली या अपच जैसी समस्याओं को कम करता है।
 तुलसी के क्या हैं फायदे?
NCBI की रिपोर्ट में पाया गया है कि तुलसी को आयुर्वेद में काफी महत्वपूर्ण औषधि मानी जाती है। इसमें एंटी-वायरल, एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-फंगल गुण होते हैं। यह शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता (इम्यूनिटी) को मजबूत करती है और श्वसन तंत्र को साफ रखने में मदद करती है। तुलसी का नियमित सेवन मौसमी संक्रमण से बचाव में काफी उपयोगी माना जाता है।
 मानसून में कैसे फायदेमंद है तुलसी और अदरक चाय?
मानसून में वातावरण में नमी बढ़ने के कारण वायरस और बैक्टीरिया तेजी से फैलते हैं। ऐसे में अदरक और तुलसी की चाय शरीर की प्राकृतिक रक्षा प्रणाली को मजबूत करती है। यह गले को आराम देती है, बंद नाक खोलती है और शरीर में ऊर्जा बनाए रखती है।
 कैसे बनाएं अदरक और तुलसी की चाय?
मानसून में तुलसी और अदरक की चाय काफी फायदेमंद होती है। इसे आप काफी आसान तरीके से बना सकते हैं, जैसे-
आवश्यक सामाग्री
पानी - 1 कप
तुलसी - 4–5 पत्तियां
अदरक - 1 छोटा टुकड़ा कद्दूकस किया हुआ
विधि
सबसे पहले एक पैन लें, इसमें पानी, तुलसी की पत्तियां और अदरक को कद्दूकस डालकर अच्छी तरह से उबाल लें। इसके बाद स्वाद के लिए हल्का शहद या नींबू मिला सकते हैं। इसे दिन में 1 से 2 बार पिएं। मुख्य रूप से सुबह या शाम के समय पीना फायदेमंद हो सकता है।ध्यान रखें कि अदरक और तुलकी की चाय सेहत के लिए सुरक्षित है, लेकिन काफी ज्यादा मात्रा में सेवन से बचना चाहिए। लो ब्लड प्रेशर या किसी गंभीर बीमारी के मरीज डॉक्टर की सलाह के बाद ही इसका नियमित उपयोग करें।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english