मानसिक सेहत पर सीधा असर डालती है प्राकृृृृतिक रोशनी, जानें इससे दिमाग को मिलने वाले 5 फायदे
10 अक्टूबर को विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस मनाया जाता है। एक्सपट्र्स और डॉक्टर ऐसा मानते हैं कि मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर रखने के लिए प्राकृतिक रोशनी यानी सूरज से आने वाली रोशनी फायदेमंद होती है। मानसिक स्वास्थ्य के लिए प्राकृतिक रौशनी फायदेमंद होती है, जानें कैसे.....
1. एकाग्रता बढ़ती है
प्राकृतिक रोशनी से ध्यान केंद्रित करने में मदद मिलती है, एकाग्रता बढ़ाना चाहते हैं तो प्राकृतिक रोशनी में समय बिताएं। आज के समय में जैसे घरों में लोग रह रहे हैं वहां प्राकृतिक रोशनी का महत्व न के बराबर है, कमरों में खिड़की या रोशनदान न होने के कारण शरीर को प्राकृतिक रोशनी नहीं मिल पाती जिसका बुरा असर शरीर के साथ-साथ मन पर भी हो सकता है। फोकस बढ़ाने के लिए आपको हर दिन कुछ समय प्राकृतिक रोशनी में बिताना चाहिए, कोशिश करें कि सुबह के समय सनलाइट में समय बिताएं, सुबह की हल्की धूप शरीर के लिए फायदेमंद होती है।
2. प्राकृतिक रोशनी से तनाव कम होता है
तनाव कम करने के लिए प्राकृतिक रोशनी फायदेमंद मानी जाती है। रोजाना आपको रोजाना कम से कम 30 मिनट टहलना चाहिए। मन को शांत करने के लिए प्राकृतिक रोशनी फायदेमंद होती है। प्राकृतिक रोशनी, आंखों के लिए फायदेमंद होती है। प्राकृतिक रोशनी में डोपामाइन होता है जो तनाव भी कम करता है और आपकी आंखों को स्वस्थ रखता है, लेकिन इसका ये मतलब नहीं कि है कि सूरज की रोशनी को देखते रहें, इससे आंख में रेडनेस या खुजली हो सकती है। कई डॉक्टर लाइट थैरेपी की मदद से डिप्रेशन का इलाज करते हैं। लाइट थैरेपी से ब्रेन पर पॉजिटिव असर होता है जिससे मूड भी अच्छा होता है और आप अच्छी नींद भी ले पाते हैं। शरीर की नैचुरल रिदम या क्लॉक को अच्छा रखने के लिए भी प्राकृतिक लाइट फायदेमंद मानी जाती है।
3. खुश रहना है तो प्राकृतिक रोशनी में समय बिताएं
प्राकृतिक रोशनी में कुछ समय बिताने से मन खुश रहता है और आप अपनी तकलीफ भूल जाते हैं। मानसिक पीड़ा को कम करने के लिए प्राकृतिक रोशनी फायदेमंद मानी जाती है। प्रकृति के बीच मन शांत होता है और आप खुशी का अहसास कर पाते हैं। प्राकृतिक रोशनी से आप अच्छी नींद ले पाते हैं जिससे डिप्रेशन कम होता है और आपके कार्य करने के क्षमता बढ़ती है। नैचुरल लाइट से शरीर को विटामिन डी मिलता है। विटामिन डी की कमी से डिप्रेशन, मोटापे के लक्षण बढऩे लगते हैं जिससे आपका मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य खराब होता है। विटामिन डी की कमी पूरी करने के लिए आपको नैचुरल लाइट के साथ समय जरूर बिताना चाहिए।
4. पॉजिटिवि रहने के लिए फायदेमंद है प्राकृतिक रोशनी
प्राकृतिक रोशनी दिमाग के कई हिस्सों के बीच संचार को बेहतर करती है। मानसिक स्वास्थ्य के लिए प्राकृतिक रोशनी क्यों जरूरी है? प्राकृतिक रोशनी से दिमाग में मूड अच्छा रखने का कैमिकल बनता है जिसे हम सिरोटोनिन कहते हैं। जितना ज्यादा आप प्राकृितक रोशनी के बीच रहेंगे उतना ज्यादा आप का दिमाग सिरोटोनिन कैमिकल रिलीज करेगा। प्राकृतिक लाइट में समय बिताने से आपका रूटीन अच्छा होता है और आप काम जल्दी खत्म करके अपने लिए समय निकाल सकते हैं। जिन लोगों को समय पर काम करना पसंद है उन्हें नैचुरल लाइट में समय जरूर बिताना चाहिए क्योंकि नैचुरल लाइट की मदद से आप अपना रूटीन जल्दी शुरू कर पाते हैं और काम समय पर होता है।
5. नैचुरल लाइट से काम करने की क्षमता बढ़ती है
प्राकृतिक लाइट में रहने से काम करने की क्षमता बढ़ती है। अगर आपके ऑफिस में नैचुरल लाइट का सोर्स है तो आप बेहतर तरीके से काम कर सकेंगे। ऑफिस में काम के दौरान आप ब्रेक्स में प्राकृतिक रोशनी का आनंद उठा सकते हैं या सुबह ऑफिस से पहले एक अच्छी सैर भी आपके लिए काफी होगी। अगर आप नैचुरल लाइट में बिलकुल समय नहीं बिताते हैं तो आपको डिप्रेशन या एंगजाइटी के लक्षण नजर आ सकते हैं। अंधेरे में रहने से या आर्टिफिशियल लाइट में रहने से मन अशांत होता है और लंबे समय तक नैचुरल लाइट से दूर रहने का बुरा असर आपको देखने को मिलता है।
Leave A Comment