ब्रेकिंग न्यूज़

 सर्दी में खाएं इन 5 तरह के आटे से बनी रोटियां, शरीर को मिलेगी गर्माहट
 सर्दी में कौन-सा आटा   खाना फायदेमंद होता है? सर्दियों में अधिकतर लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर  हो जाती है, जिसकी वजह से उन्हें बार-बार वायरल, सर्दी-जुकाम और बुखार से परेशान होना पड़ता है।  अकसर सभी लोग हर सीजन में गेहूं से बनी रोटियों  का सेवन करते हैं, लेकिन सर्दियों में आप कुछ अलग तरह के आटे से बनी रोटियां खा सकते हैं। सर्दियों में बाजरा, ज्वार, रागी और मक्के के आटे से बनी रोटियां खाना काफी फायदेमंद  होता है। इन आटे से बनी रोटियों को खाने से इम्यून सिस्टम मजबूत  होता है, शरीर बीमारियों से लडऩे के लिए तैयार होता है। सर्दियों में गर्म तासीर वाले खाद्य पदार्थों का सेवन अधिक मात्रा में किया जाना चाहिए।
 1. कुट्टू का आटा  
कुट्टू का आटा सेहत के लिए काफी फायदेमंद  होता है। कुट्टू के आटे में विटामिन बी कॉम्प्लेक्स, विटामिन बी 2, राइबोफ्लेविन और नियासिन होता है।  कुट्टू के आटे में प्रोटीन, फैट, काब्र्स, फाइबर, पौटेशियम, फॉस्फोरस, कैल्शियम और आयरन  भी होता है। कुट्टू के आटे की तासीर गर्म होती है, इसलिए सर्दी में इस आटे को खाना काफी फायदेमंद होता है। कुट्टू के आटे से बनी रोटियां खाने से ब्लड सर्कुलेशन  बेहतर होता है। 
 2. रागी का आटा  
उत्तराखंड में सर्दी के मौसम में शरीर को गर्म रखने के लिए अकसर ही रागी के आटे  से बनी रोटियां खाई जाती हैं। उत्तराखंड में इस आटे को मंडुआ के नाम से जाना जाता है। रागी के आटे  की तासीर बेहद गर्म होती है, इसलिए सर्दियों में इसका सेवन करना लाभदायक होता है।   रागी के आटे में कैल्शियम, प्रोटीन, पोटैशियम, आयरन, फाइबर भरपूर मात्रा  में होता है। रागी के आटे में मौजूद डायटरी फाइबर वेट लॉस में मददगार होता है। इसमें कोलेस्ट्रॉल, सोडियम नहीं होता है, साथ ही फैट भी कम ही होता है। डायबिटीज रोगियों के लिए भी रागी का आटा  फायदेमंद होता है। इसमें मौजूद आयरन एनीमिया से भी बचाता है।  
 3. मक्के का आटा 
मक्के का आटा फायदेमंद होता है। मक्के का आटा तासीर में बहुत गर्म होता है, इसलिए आप अपनी विंटर में मक्के के आटे  से बनी रोटियों का सेवन कर सकते हैं। मक्के की रोटी और सरसों का साग सर्दियों   में अकसर ही खाया जाता है। मक्के के आटे में विटामिन ए, विटामिन सी, बीटा-कैरोटीन, विटामिन के, सेलेनियम समेत कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसके साथ ही मक्के के आटे में आयरन भी अच्छी मात्रा में पाया जाता है, इसलिए एनीमिया रोगियों के लिए मक्का लाभकारी अनाज है।   
 4. ज्वार का आटा  
सर्दियों में शरीर को गर्माहट देने के लिए ज्वार के आटे से बनी रोटियां खाना काफी फायदेमंद होता है। ज्वार का आटा ग्लूटेन फ्री होता है। ज्वार का आटा स्वास्थ्य के लिए बेहत लाभदायक होता है। यह पाचन तंत्र में सुधार करता है। ज्वार का सेवन आप उपमा, डोसा, रोटी आदि के रूप में कर सकते हैं। इसके सेवन से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता भी मजबूत बनती है। ज्वार के आटे में मिनरल्स, प्रोटीन,  विटामिन बी  जैसे तत्व पाए जाते हैं। इसके अलावा इसमें पोटैशियम, फॉस्फोरस, कैल्शियम और आयरन भी अच्छी मात्रा में पाया जाता है। ज्वार का आटा खाने के कई फायदे होते हैं। यह शरीर को गर्माहट भी देता है।
 5. बाजरे का आटा  
बाजरे का आटा स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद होता है। इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर, पोटैशियम होता है।  बाजरे में प्रोटीन, फाइबर, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस, फाइबर और आयरन जैसे पोषक तत्वों से भरपूर   होते हैं। यह पाचन तंत्र को मजबूत बनाने के साथ ही कई अन्य बीमारियों से भी बचाता है। ठंड में बाजरे की रोटियां खाना लाभकारी है।
नोट- मक्का, ज्वार, रागी, बाजरा और कुट्टू का आटा तासीर में गर्म होते हैं। आयुर्वेद के अनुसार पित्त प्रकृति के लोगों को इन आटे से बनी रोटियां नहीं खानी चाहिए।  इसके अलावा अगर आप किसी बीमारी से जूझ रहे हैं, तो भी इन आटे की रोटियों को डॉक्टर की सलाह पर ही लें।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english