ब्रेकिंग न्यूज़

प्रधानमंत्री ने जयपुर में भाजपा के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में पार्टी कार्यकर्ताओं से देश के विकास के लिए काम करने को कहा

 नई दिल्ली।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्ष पर जाति और धर्म के आधार पर देश को बांटने का प्रयास करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कुछ राजनीतिक दल अपने स्वार्थ के लिए देश में द्वेष फैला रहे हैं।प्रधानमंत्री ने आज वीडियो कांफ्रेंस से जयपुर में आयोजित भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक का उद्घाटन करने के बाद पार्टी पदाधिकारियों को संबोधित किया।श्री मोदी ने पार्टी कार्यकर्ताओं से देश के विकास के लिए काम करते रहने का आग्रह किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि देश के विकास के मुद्दे से ध्यान भटकाने का प्रयास किया जाएगा लेकिन अपने संकल्प पर अडिग रहना है।

श्री मोदी ने कहा कि पार्टी को अगले 25 वर्षों के लिए राष्ट्रीय लक्ष्यों पर काम करने की जरूरत है और लक्ष्‍यों को पूरा करने का उनके पास यह सबसे अच्छा समय है। उन्होंने कहा कि हम सबको देश के समक्ष मौजूद चुनौतियों से लड़ने की जरूरत है और पूरी दुनिया उम्मीद भरी नजर से भारत की ओर देख रही है। हमारा मंत्र है 'सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास'।श्री मोदी ने कहा  कि देश के लिए 21वीं सदी महत्वपूर्ण है और पूरी दुनिया भारत की ओर उम्मीद से देख रही है। श्री मोदी ने कहा कि आज हम आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे हैं। ऐसे समय देश को अगले 25 वर्षों के लिए योजना बनानी होगी।
प्रधानमंत्री ने भाजपा कार्यकर्ताओं से कहा कि 18 राज्यों में भाजपा की सरकार है, एक हजार तीन सौ से अधिक विधायक हैं और चार सौ से अधिक सांसद हैं। इन सफलताओं के बाद हर एक को यह लगता है कि यह काफी है, लेकिन कार्यकर्ताओं को चैन से नहीं बैठना है क्योंकि पार्टी का उद्देश्य देश को नई ऊंचाइयों पर ले जाना है, जिसका सपना दशकों पहले स्वतंत्रता सेनानियों ने देखा था।प्रधानमंत्री ने कहा कि राजनीतिक दलों ने वंशवाद की राजनीति करके देश का अमूल्य समय गंवा दिया। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने विकास की राजनीति की है। श्री मोदी ने कहा कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन- एन डी ए सरकार के आठ वर्ष पूरे हो रहे हैं। ये आठ वर्ष दृढ़ संकल्प और उपलब्धियों भरे रहे। उन्होंने कहा कि सरकार का कार्यकाल गरीबों के कल्याण  और देश के हर वर्ग की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए समर्पित रहा।
देश का विकास करते समय सामाजिक न्याय और अधिकारिता तथा देश की माताओं, बहनों और बेटियों को सम्मान दिलाने पर विशेष ध्यान दिया गया। देश के इतिहास में बदलाव की बात करते हुए श्री मोदी ने जोर देकर कहा कि लोगों ने लम्बे समय से राजनीतिक व्यवस्था में उम्मीद और विश्वास करना छोड़ दिया था लेकिन 2014 के बाद देश की सोच में बदलाव आया है और केंद्र अब अधिक सजग और जवाबदेह हो गया है। बैठक को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड़्डा ने बताया कि बैठक में तीन वक्तव्य जारी किए जाएंगे। पार्टी के सभी उपाध्यक्ष, महासचिव, सचिव, कोषाध्यक्ष, सभी मोर्चा के अध्यक्ष, प्रदेश अध्यक्ष और कई पूर्व मुख्यमंत्री बैठक में मौजूद हैं।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english