ब्रेकिंग न्यूज़

पिता ने दो बेटियों को आग के हवाले किया...!, गंभीर रूप से झुलसीं


होशियारपुर
. पंजाब के होशियारपुर जिले के बेरिंग गांव में एक व्यक्ति ने अपनी दो नाबालिग बेटियों पर पेट्रोल छिड़ककर उन्हें कथित रूप से आग के हवाले कर दिया। घटना में दोनों गंभीर रूप से झुलस गईं। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। आरोपी विद्या राम को गिरफ्तार कर लिया गया है।
तलवारा पुलिस थाने के सहायक उप निरीक्षक (एएसआई) रणवीर सिंह ने कहा कि आरोपी विद्या राम की पत्नी पूनम शर्मा ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराकर आरोप लगाया है कि उसके पति ने उस पर जलती लकड़ी से हमला किया था जिससे उसके कपड़ों में आग लग गई थी। हालांकि किसी तरह वह आग बुझाने में सफल रही। बाद में आरोपी विद्या राम ने अपनी 16 और 10 साल की बेटियों पर पेट्रोल छिड़क दिया और आग लगा दी। लड़कियां बाहर आईं, जिनकी चीख सुनकर उनके पड़ोसी तथा राहगीर उन्हें बचाने के लिए आए तथा आग को बुझाया। दोनों लड़कियों को यहां एक अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से उन्हें स्नातकोत्तर चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान (पीजीआईएमईआर), चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english