ब्रेकिंग न्यूज़

  जिला स्तरीय स्वास्थ्य विभाग की पांच टीम ने  ली मैराथन समीक्षा बैठक

-मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी की अगुवाई में सेक्टर बैठक मे शामिल 

 महासमुंद / जिले में  शनिवार को  सेक्टर बैठक एवं फील्ड भ्रमण हेतु गठित जिला स्तरीय 05 टीमों द्वारा तुमगांव, बागबाहरा, पिथौरा, सरायपाली, बसना सेक्टर बैठक में पहुंचकर समस्त राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की मैराथन समीक्षा की गई।
टीमों द्वारा प्रमुख रूप से आरसीएच 2.0, शत-प्रतिशत गर्भवती पंजीयन, संस्थागत प्रसव, उच्च जोखिम गर्भवती (HRP) की पहचान एवं फॉलोअप, एएनसी/पीएनसी सेवाएं, टीकाकरण सत्र, मातृत्व एवं शिशु स्वास्थ्य कार्यक्रम, शिशु मृत्यु दर एवं मातृ मृत्यु दर में कमी, परिवार नियोजन, पोषण अभियान, एनीमिया मुक्त भारत, एनसीडी (बीपी-शुगर स्क्रीनिंग), आयुष्मान भारत-हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर , कायाकल्प फाइलेरिया दवा सेवन (एमडीए), टीबी/एनटीईपी, कुष्ठ/एनएलईपी, , आधार बेस्ड अटेंडेंस, रिपोर्टिंग एवं डेटा गुणवत्ता, स्वास्थ्यांक सहित अन्य सभी बिंदुओं पर विस्तृत समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आई. नागेश्वर राव ने निर्देशित किया कि सभी राष्ट्रीय कार्यक्रमों में लक्ष्य के अनुरूप प्रगति सुनिश्चित की जाए। उन्होंने गर्भवती पंजीयन शत प्रतिशत , संस्थागत प्रसव में वृद्धि, टीकाकरण कवरेज, मातृ-शिशु मृत्यु दर में कमी, फाइलेरिया दवा सेवन अभियान में शत-प्रतिशत कवरेज, टीबी एवं कुष्ठ कार्यक्रम में सक्रिय खोज, बीपी-शुगर स्क्रीनिंग, पोषण एवं एनीमिया नियंत्रण, कायाकल्प के तहत स्वच्छता एवं गुणवत्ता सुधार, तथा आधार बेस्ड अटेंडेंस एवं रिपोर्टिंग व्यवस्था को नियमित व सही ढंग से अपडेट करने के निर्देश दिए। साथ ही स्वास्थ्य संकेतकों पर बेहतर प्रगति लाने हेतु सतत कार्य करने पर विशेष जोर दिया गया। 
टीम-01 डॉ. आई. नागेश्वर राव (सीएमएचओ) एवं श्री संदीप चंद्राकर (आरएमएनसीएचए कंसल्टेंट) द्वारा सीएचसी पिथौरा, पीएचसी संकरा एवं पीएचसी पिरदा का भ्रमण किया गया।
टीम-02 श्रीमती नीलू घृतलहरे (डीपीएम) एवं श्री अनुपम शर्मा (आरएमएनसीएचए कंसल्टेंट) द्वारा सीएचसी बागबाहरा, पीएचसी कोमाखान एवं पीएचसी 
हाथीबाहरा का भ्रमण किया गया। टीम-03 डॉ. वी. पी. सिंह (डीएचओ), श्री एकेश्वर शुक्ला (एनएलईपी कंसल्टेंट) एवं श्री राहुल ठाकुर (सीपीएम) द्वारा पीएचसी भिथिडीह एवं पीएचसी भुरकोनी का निरीक्षण किया गया।
टीम-04 डॉ. छत्रपाल चंद्राकर (नोडल ऑफिसर), श्री आजु राम वर्मा (एचआर/डीटीसी) एवं श्री विजय ठाकुर (डाटा मैनेजर) द्वारा पीएचसी झलप, पीएचसी पटेवा एवं पीएचसी सिरपुर का भ्रमण किया गया। टीम-05 डॉ. विकाश चंद्राकर (नोडल ऑफिसर) एवं श्री उत्तम श्रीवाश (डीटीसी-एनटीईपी) द्वारा सीएचसी सरायपाली, पीएचसी सिंघोड़ा एवं पीएचसी पाटसेन्द्री का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए गए। यह जानकारी हरिशंकर साहू, प्रभारी जिला विस्तार एवं माध्यम अधिकारी, महासमुंद द्वारा दी गई।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english