प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 9 वर्षों में भारत ने अंतरिक्ष के क्षेत्र में असीमित विकास किया है-- डॉक्टर जितेंद्र सिंह
नई दिल्ली। केंद्रीय कार्मिक, लोक शिकायत, पेंशन राज्य मंत्री डॉक्टर जितेंद्र सिंह ने शुक्रवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 9 वर्षों में भारत ने अंतरिक्ष के क्षेत्र में असीमित विकास किया है जो इससे पहले के करीब छह दशकों में हुई प्रगति से कहीं अधिक है। नई दिल्ली में इंडिया डिफेंस कॉन्क्लेव 2023 को संबोधित करते हुए डॉ. सिंह ने कहा, प्रधानमंत्री मोदी ने रक्षा उपकरणों के स्वदेशी डिजाइन, विकास और निर्माण को प्रोत्साहित करने के लिए पिछले नौ वर्षों में कई नीतिगत पहल की हैं, जिससे रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता को बढ़ावा मिला है।
डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा, रक्षा और अंतरिक्ष क्षेत्र आपस में जुड़े हुए हैं और इन क्षेत्रों के नीतिगत अंतर को समाप्त कर प्रधानमंत्री मोदी ने तेज और स्वदेशी विकास का मार्ग प्रशस्त किया है। हाल के वैश्विक संघर्षों के मद्देनजर अंतरिक्ष की रणनीतिक प्रासंगिकता का उल्लेख करते हुए, उन्होंने कहा कि दोहरे उपयोग वाले प्रौद्योगिकी क्षेत्र के रूप में अंतरिक्ष एक महत्वपूर्ण बहुआयामी सामर्थ्य के रूप में उभर रहा है। डॉ. जितेंद्र सिंह ने बताया कि केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 2023-24 से 2030-31 तक छह हजार करोड़ रुपये से अधिक की कुल लागत पर राष्ट्रीय क्वांटम मिशन को मंजूरी दी, जिसका उद्देश्य वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान और विकास को बढ़ावा देना है।





.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)
.jpg)
Leave A Comment