ब्रेकिंग न्यूज़

 खाने के बाद इलायची चबाने से पाचन होता है बेहतर, आयुर्वेदिक डॉक्टर से जानें इसके 5 फायदे

 भारतीय मसालों में से एक इलायची को स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद माना जाता है। इलायची में बहुत से औषधीय गुण होते हैं, जिससे स्वास्थ्य में सुधार करने और बीमारियों से बचाव करने में मदद मिलती है। कई लोग खाना खाने के बाद इलायची का सेवन मुंह की बदबू से राहत के लिए करते हैं, लेकिन क्या इसका पाचन पर भी असर हो सकता है?  
 पाचन के लिए इलायची चबाने के फायदे
 औषधीय गुणों से भरपूर इलायची में बहुत से पोषक तत्व होते हैं। खाना खाने के बाद इलायची को खाने से मुंह की बदबू को दूर करने के साथ-साथ पाचन के लिए जरूरी एंजाइम्स को बढ़ावा देने, पाचन तंत्र को दुरुस्त करने, गैस, ब्लोटिंग, आंतों की सूजन और एसिडिटी जैसी समस्याओं से राहत देने में मदद मिल सकती है, जिससे पाचन प्रक्रिया में सुधार करने में मदद मिलती है।
 
 1. लार को मिलता है बढ़वा
खाना खाने के बाद इलायची को चबाने से मुंह में लार बनाने की प्रक्रिया को बढ़ावा मिलता है, जिससे पाचन के लिए जरूरी एंजाइम्स को बढ़ावा देने में मदद मिलती है। यह खाने को तोड़ने और पाचन को दुरुस्त करने में भी सहायक है।
 2. पाचन की प्रक्रिया में सुधार
इलायची को पाचन के लिए फायदेमंद माना जाता है। इसका सेवन करने से पाचन प्रक्रिया और गैस्ट्रिक मोटिलिटी में सुधार करने में मदद मिलती है।
 3. गैस और पेट फूलने से मिलती है राहत
खाना खाने के बाद कुछ लोगों को पेट में भारीपन, ब्लोटिंग और गैस होने जैसी समस्याएं हो सकती है। ऐसे में इलायची को चबाने से पाचन प्रक्रिया को दुरुस्त करने के साथ-साथ गैस, ब्लोटिंग और भारीपन जैसी समस्याओं से राहत देने में मदद मिल सकती है।
4. आंतों में सूजन कम करे
इलायची में अच्छी मात्रा में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट्स के गुण होते हैं। खाना खाने के बाद इलायची को चबाने से आंतों की सूजन को कम करने, आंतों की प्रक्रिया में सुधार करने और मतली की समस्या से राहत देने में मदद मिलती है।
5. एसिडिटी को शांत करे
इलायची में मौजूद आयुर्वेदिक गुण एसिडिटी और सीने की जलन को शांत करने के साथ-साथ एसिड रिफ्लक्स से भी राहत मिलती है। इससे पेट की समस्याओं से राहत देने और स्वास्थ्य में सुधार करने में भी मदद मिलती है।
क्या कहती है स्टडी?
साल 2021 में Iran Journal Of Basic Medical Sciences में प्रकाशित नरेटिव रिव्यू के अनुसार, इलायची हमारे शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होती है। यह खासतौर पर मेटाबॉलिक सिंड्रोम जैसी समस्याओं से लड़ने और पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने में मदद करती है। इलायची का सेवन करने से आंतों से लिपिड के अवशोषण कम करने, पाचन के लिए जरूरी एंजाइम्स को रोकने, मोटापे को नियंत्रित करने और ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में मदद मिलती है।
खाने के बाद कितनी इलायची खाना सही है?
आयुर्वेदिक डॉ. चंचल शर्मा के अनुसार, पाचन प्रक्रिया में सुधार करने, मेटाबॉलिज्म में सुधार करने और मुंह की बदबू से राहत के लिए खाना खाने के बाद एक-दो इलायची को चबाना फायदेमंद होता है।
डॉक्टर से सलाह कब लें?
अगर आपको किसी इलायची से एलर्जी है, तो इसका सेवन करने से बचना चाहिए। इसके अलावा, पाचन संबंधी कोई बीमारी है या आप किसी खास बीमारी की दवा लेते हैं, तो नियमित रूप से ज्यादा मात्रा में इलायची लेने से पहले डॉक्टर से सलाह लेना बेहतर है।
निष्कर्ष
खाने के बाद इलायची चबाना स्वास्थ्य के लिए कई तरीकों से फायदेमंद हो सकता है। इसको चबाने से लार के प्रोडक्शन को बढ़वा देने और मुंह में ताजगी देने में मदद मिलती है। लार बनने से पेट में पाचन के लिए जरूरी एंजाइम्स को बढ़ावा देने और पाचन प्रक्रिया में सुधार करने में मदद मिलती है। इसके अलावा, इलायची को चबाने से पाचन तंत्र को दुरुस्त करने, मेटाबॉलिज्म में सुधार करने, आंतों की सूजन को कम करने, ब्लोटिंग या गैस, मतली और एसिडिटी जैसी समस्याओं से राहत देने में मदद मिलती है।
ध्यान रहे, इलायची से किसी तरह की एलर्जी होने पर इसका सेवन करने से बचें। इसके अलावा, पाचन से जुड़ी बीमारी या किसी अन्य मेडिकल कंडीशन की स्थिति में इलायची का सेवन डॉक्टर की सलाह के साथ ही करें, साथ ही इलायची का अधिक सेवन करने से बचना चाहिए।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english