ब्रेकिंग न्यूज़

आंधी-बारिश में अनियंत्रित हुआ ट्रैक्टर, दो की मौत

कैमूर। कैमूर जिले के चांद थाना क्षेत्र के कुरई गांव के पास शुक्रवार देर शाम ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रैक्टर के नीचे दबकर एक महिला और एक पुरुष की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। 2 लोग इंजन के नीचे दब गए। उनके चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग पहुंचे। इसके बाद चैनपुर थानाध्यक्ष संजय कुमार सहित दर्जनों ग्रामीणों ने जेसीबी बुलाकर ट्रैक्टर के इंजन को हटवाया। घायलों को सीएचसी चैनपुर लाया गया, जहां से सदर अस्पताल भभुआ रेफर कर दिया गया।
      थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि मृतकों में चांद थाना क्षेत्र कचौरी गांव निवासी स्व. मनोहर शाह के पुत्र राकेश जायसवाल और चंद्रमा साह की पत्नी गीता देवी है। घायलों में ट्रैक्टर चालक बिहारी साह के पुत्र मनोज गुप्ता और चंद्रमा साह के पुत्र मंटू शाह शामिल हैं। सभी लोग चांद थाना क्षेत्र के चौरी गांव के रहने वाले हैं। जो किराना का समान और लकड़ी की खरीदारी करने के बाद गांव की तरफ आ रहे थे तभी यह घटना घटी। प्रत्यक्षदर्शी रतन सिंह ने कहा कि आंधी-पानी दौरान ट्रैक्टर कुरई गांव के पास अनियंत्रित होकर पलट गया। इसमें चार लोग दब गए। ट्रैक्टर के नीचे दब जाने से एक महिला और एक पुरुष की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं ड्राइवर और एक व्यक्ति उसके नीचे दब गए। कड़ी मशक्कत के बाद उन्हें निकालकर उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english