तबाही लाई बारिश, दो हादसों में अब तक 25 की मौत
मुंबई। मुंबई में रातभर हुई भारी बारिश के कारण मकान गिरने की घटनाओं में 25 लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही वित्तीय राजधानी में मूसलाधार बारिश के कारण जलभराव के चलते लोकल ट्रेन सेवा और यातायात भी प्रभावित है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने भारी बारिश की पृष्ठभूमि में मुंबई के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। महाराष्ट्र के मंत्री आदित्य ठाकरे चेंबूर में घटनास्थल पर पहुंचे। यहां दीवार गिरने से 17 लोगों की मौत हो गई। विक्रोली में 8 लोगों के मरने की खबर है। मुंबई में हुई मूसलाधार बारिश की वजह से चेंबूर और विक्रोली में हुए हादसे पर मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने शोक व्यक्त करते हुए मृतकों के परिवार के लोगों को 5 लाख रुपए की मदद का ऐलान किया है साथ ही घायलों का मुफ्त में इलाज किया जाएगा इसकी भी घोषणा की है।
Leave A Comment