प्रेमी के साथ पत्नी कर रही थी मौज...! पति ने रंगे हाथों पकड़ा...! विरोध करने पर पहले मारपीट की...! फिर पति का घोंट दिया गला...!
मोतिहारी। मोतिहारी में एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर सोमवार रात में पति की हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार युवक ने अपनी आरोपी पत्नी को उसके आरोपी प्रेमी के साथ मौज-मस्ती करते रंगेहाथ पकड़ लिया था। पति ने विरोध किया तो आरोपी पत्नी और आरोपी प्रेमी हमलावर हो गए। पहले उसे जमकर पीटा, फिर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी।
पुलिस ने बताया कि यह पूरा मामला पहाड़पुर थाना क्षेत्र के सरेया वृत्त धांगड़ टोली गांव का है। मंगलवार सुबह जब लोगों को घटना की जानकारी मिली तो इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। पुलिस के अनुसार, आरोपी महिला और उसके आरोपी प्रेमी द्वारा वारदात को अंजाम देने की बात सामने आ रही है। कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। मृतक की पहचान 38 वर्षीय विनोद महतो के रूप में हुई है।
पुलिस ने बताया कि मृतक विनोद महतो के भाई मुन्ना महतो ने बताया कि उसका भाई किसी काम से घर से बाहर निकला था। इसी का फायदा उठाते हुए उसकी आरोपी भाभी व उसका आरोपी प्रेमी घर में मौज- मस्ती कर रहे थे। इसी बीच अचानक उसका भाई घर पहुंच गया। इसके बाद उसने पत्नी व प्रेमी को जमकर डांट फटकार लगाई। इसके बाद पत्नी ने अपने बचाव के लिए आरोपी प्रेमी संग मिलकर उसके भाई की गला दबाकर हत्या कर दी। घर में शोर-शराबा सुनकर जब तक लोग पहुंचे, तब तक आरोपी प्रेमी बाइक लेकर फरार हो गया। जबकि, आरोपी पत्नी घर में रोने का नाटक करने लगी। पुलिस ने बताया कि आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है।
Leave A Comment