चीन में तूफान लीकिमा से अब तक 49 की मौत
बीजिंग। चीन में तूफान लीकिमा का कहर जारी है। तूफान से अब तक मरने वालों की संख्या 49 पहुंच गई है। इस प्राकृतिक आपाद में कम से कम 26 बिलियन युआन (&.7 बिलियन अमेरिकी डालर) का आर्थिक नुकसान का भी अनुमान जताया गया है।
चीन की सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ के अनुसार शनिवार को झिंजियांग प्रांत में हुए भूस्खलन के साथ ही लगभग 190 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रहीं हैं। समुद्री तटों के किनारे ऊंची-ऊंची लहरें कहर बरपा रहीं हैं। समाचार एजेंसी के मुताबिक तूफान उत्तर दिशा की ओर बढ़ रहा है। चीन के कई तटीय प्रांतों झिंजियांग, फुजियान, जिआंग्सु और शंघाई में इसका सर्वाधिक असर देखने को मिला है। बताया जाता है कि दस लाख से अधिक लोग कई शिविरों में अब भी शरण लिए हुए हैं। &5 हजार लोग बेघर हो गए हैं। उनके आवास या क्षतिग्रस्त हो गए हैं या फिर बाढ़ में उनका अस्तित्व ही समाप्त हो गया है। लीकिमा के चलते तटीय इलाकों में भूस्खलन की घटनाएं हुई हैं। पूरे इलाके में मूसलाधार बारिश के साथ तेज हवाएं चलने से तटीय इलाकों में हजारों पड़ों जड़ से उखड़ गए हैं। वर्ष 1952 के बाद चीन में सर्वाधिक वर्षा दर्ज की गई है।
Leave A Comment