ब्रेकिंग न्यूज़

 शरीर के लिए प्रोटीन क्यों जरूरी होता है? जानिए इसकी कमी से शरीर में क्या होता है

प्रोटीन शरीर के लिए बहुत जरूरी होता है। यह मांसपेशियों, त्वचा, नाखून और बालों के लिए भी जरूरी होता है। इसलिए पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन का सेवन करना जरूरी होता है। हमारे शरीर को स्वस्थ रखने के लिए प्रोटीन सबसे जरूरी पोषक तत्वों में से एक है। अक्सर लोग प्रोटीन को सिर्फ जिम जाने वालों या बॉडी बनाने वालों के लिए जरूरी मानते हैं, लेकिन सच्चाई यह है कि हर उम्र के व्यक्ति को प्रोटीन की जरूरत होती है। बच्चों की ग्रोथ से लेकर मांसपेशियों की मरम्मत, इम्यूनिटी मजबूत करने और हार्मोन बनाने तक, शरीर के लगभग हर अहम काम में प्रोटीन की भूमिका होती है। ऐसे में अगर शरीर में इसकी कमी हो जाए तो कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं पैदा हो सकती हैं।
 प्रोटीन क्या है?
प्रोटीन अमीनो एसिड (Amino Acids) से मिलकर बना एक जरूरी पोषक तत्व है। शरीर इन्हीं अमीनो एसिड का इस्तेमाल नई कोशिकाएं बनाने, मांसपेशियों की मरम्मत करने और एंजाइम-हार्मोन बनाने के लिए करता है। शरीर कुछ अमीनो एसिड खुद बना लेता है, लेकिन 9 जरूरी अमीनो एसिड ऐसे हैं जो केवल भोजन से ही मिलते हैं।
 शरीर के लिए प्रोटीन क्यों जरूरी है?
शरीर के लिए प्रोटीन बहुत जरूरी होता है। प्रोटीन मांसपेशियों, त्वचा, बाल और ऊतकों के लिए जरूरी माना जाता है।
 1. मांसपेशियों को मजबूत बनाता है प्रोटीन
NIH के अनुसार,  प्रोटीन मांसपेशियों को मजबूत बनाने के लिए बहुत जरूरी होता है। यह मांसपेशियों की ग्रोथ और मरम्मत में अहम भूमिका निभाता है। एक्सरसाइज के बाद मसल्स को रिकवरी के लिए प्रोटीन की जरूर होती है। इसलिए जिम या वर्कआउट के बाद प्रोटीन से भरपूर डाइट जरूर लें।
 3. त्वचा, बाल और नाखून के लिए जरूरी है प्रोटीन
NIH के अनुसार, मांसपेशियों के साथ-साथ त्वचा, बाल और नाखूनों के लिए भी प्रोटीन जरूर होता है। कोलेजन और केराटिन जैसे प्रोटीन त्वचा, बाल और नाखून को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। इसकी कमी से बाल झड़ना, नाखून कमजोर होना और त्वचा बेजान दिख सकती है।
 2. इम्यूनिटी मजबूत करता है प्रोटीन
विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार, प्रोटीन शरीर में संक्रमण से लड़ने वाले एंटीबॉडी बनाने के लिए भी जरूरी होता है। जब शरीर में पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन होता है, तो रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत बनी रहती है। इसकी कमी से इम्यूनिटी भी कमजोर पड़ सकती है।
 4. शरीर के ऊतकों की मरम्मत करता है प्रोटीन
NIH के अनुसार, शरीर के ऊतकों को रिपेयर करने के लिए भी प्रोटीन की जरूरत पड़ती है। किसी भी चोट, सर्जरी या बीमारी के बाद शरीर के ऊतकों की मरम्मत के लिए पर्याप्त प्रोटीन की आवश्यकता होती है।
 प्रोटीन के सोर्स क्या हैं?
विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार, प्रोटीन की पूर्ति के लिए आप अपनी डाइट में राजमा और दाल जरूर शामिल करना चाहिए। इसके अलावा, चना, सोयाबीन, दूध, दही, पनीर, अंडा, मछली, चिकन, बादाम, मूंगफली, चिया सीड्स, कद्दू के बीज और सूरजमुखी के बीज आदि शामिल कर सकते हैं।
 शरीर में प्रोटीन की कमी के लक्षण क्या हैं?
जब शरीर में प्रोटीन की कमी होती है, तो कई तरह के लक्षण नजर आने लगते हैं। जैसे-
- मांसपेशियां कमजोर पड़ने लगती हैं।
-प्रोटीन की कमी होने पर व्यक्ति बार-बार बीमार पड़ सकता है।
-घाव भरने में देरी हो सकती है।
-प्रोटीन की कमी से बाल झड़ने की समस्या हो सकती है।
-इसकी कमी होने पर नाखून टूट सकते हैं।
-प्रोटीन की कमी से शरीर में सूजन आ सकती है।
-लगातार थकान और कमजोरी बनी रह सकती है।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english