डीसीपी ने अपने मुंह में रखकर चलाई रिवाल्वर, खोपड़ी से निकली गोली
फरीदाबाद। फरीदाबाद में एनआईटी के डीसीपी विक्रम कपूर ने बुधवार सुबह गोली मारकर खुदकुशी कर ली। पुलिस के अनुसार डीसीपी कपूर ने अपने मुंह के अंदर रिवाल्वर रख कर खुद को गोली मारी, जो खोपड़ी में ऊपर से निकल गई। फिलहाल सुसाइड के कारणों का पता नहीं चल सका है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार विक्रम कपूर ने बुधवार सुबह करीब 6 बजे फरीदाबाद के सेक्टर 30 पुलिस लाइन में अपने सरकारी आवास में सर्विस रिवाल्वर से खुद को गोली मार ली। मौके से कोई सुसाइड नोट भी बरामद नहीं हुआ है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी है। पुलिस आस पास के लोगों से भी पूछताछ कर रही है। फिलहाल आत्महत्या की वजह साफ नहीं हो सकी है। विक्रम कपूर 2020 में रिटायर होने वाले थे।
Leave A Comment