ब्रेकिंग न्यूज़

 भाग्यशाली लोगों के हाथ में होती हैं ये रेखाएं
हिंदू धर्म में हस्तरेखा शास्त्र को हमेशा से खास महत्व दिया गया है। माना जाता है कि इंसान की हथेली में मौजूद रेखाएं उसके स्वभाव, भाग्य, करियर और धन योग तक का संकेत देती हैं। यही वजह है कि वर्षों से लोग अपनी हथेली की रेखाओं को देखकर भविष्य का आकलन करते आए हैं। खासकर वे रेखाएं, जो धन और भाग्य से जुड़ी होती हैं, उन्हें बेहद शुभ माना जाता है। आज हम समझेंगे कि किस प्रकार की रेखाएं यह बताती हैं कि व्यक्ति जीवन में कब और कैसे धनवान बन सकता है।
भाग्य रेखा क्या होती है?
 हर व्यक्ति की भाग्य रेखा अलग होती है। किसी की सीधी, किसी की टूटी हुई, किसी की कटी-फटी तो किसी की पूरी तरह टेढ़ी-मेढ़ी। हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, वह रेखा जो कलाई के पास से शुरू होकर सीधे मध्यमा उंगली (सबसे लंबी उंगली) की तरफ जाती है, वही भाग्य रेखा कहलाती है। इस रेखा की मजबूती और गहराई यह बताती है कि व्यक्ति की किस्मत उसे कितनी दूर तक ले जाएगी और जीवन में कब अवसर मिलेंगे। अगर आपकी भाग्य रेगा सीधी और गहरी है तो यह अच्छे करियर और स्थिर सफलता का संकेत है। अगर टूटी या कटी हुई रेखा है तो ये जीवन में उतार-चढ़ाव और संघर्ष का संकेत है और अगर टेढ़ी-मेढ़ी रेखा है तो ये जीवन में अस्थिरता, लेकिन अचानक मिलने वाले अवसर का संकेत देती है।
धन रेखा कहाँ होती है?
 हथेली में एक विशेष रेखा होती है जिसे धन रेखा कहा जाता है। जब आप अपनी हथेली को देखें, तो अनामिका ऊंगली यानी रिंग फिंगर के नीचे सूर्य पर्वत से निकलकर जो रेखा हृदय रेखा को पार करते हुए मस्तिष्क रेखा की ओर बढ़ती है, उसे धन रेखा माना जाता है।
ऐसी रेखा वाले लोग माने जाते हैं बेहद भाग्यशाली
हस्तरेखा शास्त्र में एक विशेष संयोजन को अत्यंत शुभ कहा गया है। अगर किसी व्यक्ति की रेखा कलाई के पास से शुरू होकर सीधे शनि पर्वत (मध्यमा उंगली के नीचे) तक जाती हो और फिर हल्का-सा मुड़कर गुरु पर्वत (तर्जनी उंगली के नीचे) की ओर पहुंच जाए, तो यह बहुत ही दुर्लभ और शुभ योग माना जाता है। ऐसे लोग बेहद भाग्यशाली होते हैं।
 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english