ब्रेकिंग न्यूज़

  20 मिनट में बॉडी होगी डिटॉक्स!

0- पानी में 3 चीजों को मिलाकर पैरों को भिगोएं
बॉडी के टॉक्सिंस निकालने के लिए डिटॉक्स ड्रिंक पीने के बारे में तो कई बार सुना होगा। लेकिन क्या कभी सुना है पैरों को अगर खास तरह के मिक्सचर में डुबोया जाए तो ये शरीर में जमा टॉक्सिंस को निकालने में मदद करेंगे। पैरों के पोर्स ब्लड वेसल्स खुलते हैं। जिससे खास इंग्रीडिएंट्स शरीर में घुल रहे टॉक्सिंस को बाहर निकालने में मदद मिलती है। हेल्थ कोच शिवांगी देसाई ने शरीर को टॉक्सिन फ्री बनाने के लिए डिटॉक्स करने का तरीका शेयर किया है। जिसकी मदद से बॉडी के साथ माइंड को हील करने का भी मौका मिलता है। हेल्थ कोच ने बताया कि 20 मिनट गुनगुने पानी में 3 चीजों को मिलाकर पैरों को भिगोने से बॉडी को डिटॉक्स करने में मदद मिलती है। जानें क्या हैं वो 3 चीज और किस तरह से बॉडी डिटॉक्स में हेल्प करेंगी।
पानी में इन चीजों को मिलाकर पैरों को भिगोएं
पैरों को मात्र 20 मिनट अगर गुनगुने पानी में भिगोया जाए तो इससे बॉडी डिटॉक्स होगी। गुनगुने पानी में ये 3 चीजों को मिलाएं।
गुनगुना पानी
एप्सम सॉल्ट
एप्पल साइडर विनेगर
रोजमेरी या लेवेंडर या अदरक (जो उपलब्ध हो)
गर्म पानी में एक कप एप्सम सॉल्ट डालें। साथ ही एप्पल साइडर विनेगर आधा कप डालकर पैरों को करीब 20 मिनट तक भिगोएं। इस पानी में अदरक के टुकड़े डाल दें। अगर हो सके तो रोजमेरी या लेवेंडर भी डाल सकते हैं।
कैसे काम करता है ये तरीका
    गर्म पानी में पैरों को भिगोने से पैर के पोर्स ओपन होते हैं। जिससे लिम्फ एक्टिवेट होते हैं।
    वहीं एप्सम सॉल्ट को जब पानी में डालकर उसमे पैरों को भिगोते हैं तो एप्सम में मौजूद मैग्नीशियम शरीर से हैवी मेटल्स को बाहर निकालने में मदद करता है। साथ ही शरीर में हो रही इंफ्लेमेशन को भी कम करता है।
    पानी में साथ में जब एप्पल साइडर विनेगर को डालते हैं तो ये स्किन के पीएच लेवल को बैलेंस करने में मदद करता है। साथ ही टॉक्सिंस को निकालता है। टिश्यू में फंसे टॉक्सिन को लूज करता है। जिससे वो बाहर निकल सकें।
    जब इस पानी में एप्सम सॉल्ट के साथ रोजमेरी, लैवेंडर या फिर अदरक के टुकड़े डालते हैं तो इससे ब्लड सर्कुलेशन को रेगुलेट करता है। जो लिम्फ रुके हुए होते हैं उन्हें मूव करने में हेल्प करता है।
    इस प्रोसेस से बॉडी रिलैक्स होने के साथ डिटॉक्स भी होती है। साथ ही माइंड को फील होता है कि वो खुद की केयर कर रहा है।
-- 
 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english