- Home
- छत्तीसगढ़
- रायपुर / कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर नरेन्द्र भूरे ने आज मतदान केन्द्रों में निर्वाचन नामावलीयों के द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्रवाई का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने बीटीआई और मोवा के स्वामी आत्मानन्द स्कूल में बने मतदान केन्द्रों का मुआयना किया। उन्होंने वहां पर उपस्थित बीएलओ, अभिहित अधिकारियों से द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्य की जानकारी ली। नए मतदाता को जोड़ने के लिए प्रेरित करने कहा। उन्होंने कहा कि फॉर्म-6 के साथ-साथ मतदाता सूची में नए नाम जोड़ने और संशोधन संबंधी कार्य के लिए वोटर हेल्पलाईन का उपयोग करने के लिए आम लोंगो को प्रेरित करें। उन्होंने मतदान केन्द्र में आए युवा मतदाताओं से बातचीत की और उनसे कहा कि किसी प्रकार की समस्या आने पर बीएलओ से मदद लें और अपने अन्य साथियों को भी मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए प्रेरित करने कहा। इस अवसर पर संबंधित अधिकारी उपस्थित थें।गौरतलब है कि 2 अगस्त को मतदाता सूची के प्रारंभिक प्रकाशन के साथ ही इसके विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण का काम प्रारंभ हो गया है। 1 अक्टूबर 2023 की अर्हता तिथि में मतदाता सूची में नए नाम जोड़े जाने फॉर्म-6 प्राप्त किए जाने की कार्यवाही शुरू की जा चुकी है। नाम विलोपन के लिए फॉर्म-7 एवं किसी प्रकार के संशोधन या स्थानांतरण के लिए फॉर्म-8 भी लिया जाना प्रारम्भ हो गया है। ये आवेदन आगामी 31 अगस्त तक लिए जाएंगे। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 12 अगस्त और 13 अगस्त तथा 19 अगस्त और 20 अगस्त को राज्य के सभी 24 हजार 109 मतदान केन्द्रों में इसके लिए विशेष शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
- रायपुर /कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने कलेक्टोरेट परिसर स्थित सभाकक्ष में टीएल बैठक एवं जनचौपाल में आए विभिन्न आवेदनों और की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि जनदर्शन में आए आवेदनों का संबंधित विभाग के अधिकारी जल्द निराकरण करें मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने जो घोषणाएं की है उन्हें पूर्ण करने के लिए जल्द कार्रवाई करें। इसके अलावा निर्वाचन नामावलीयों के द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यों की समीक्षा की। इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त श्री मयंक चतुर्वेदी, अपर कलेक्टर श्री बी.बी पंचभाई, एन.आर साहु, बी.सी साहु और सभी एसडीएम और अन्य निगम आयुक्त उपस्थित थे।
- -छात्र-छात्राओं ने रैली निकालकर मतदाता जागरूकता का संदेश दियाबालोद ।कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री कुलदीप शर्मा के निर्देशानुसार बालोद जिले में मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत निरंतर विभिन्न प्रकार की गतिविधियों का आयोजन कर लोंगो को अनिवार्य रूप से अपने मताधिकार के प्रयोग के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इसके अंतर्गत आज जिले के गुरुर विकासखंड के शासकीय उच्त्तर माध्यमिक विद्यालय बड़भूम, नवागाँव, खुटेरी एवं शासकीय एकलव्य महाविद्यालय डौंडीलोहारा तथा उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय अछौली में विभिन्न प्रकार के गतिविधियों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने रैली निकालकर लोकतंत्र में मताधिकार के महत्व की जानकारी देते हुए सभी प्रकार की निर्वाचनों में अपने मताधिकार का अनिवार्य रूप से प्रयोग करने की अपील की। इस दौरान शासकीय एकलव्य महाविद्यालय डौंडीलोहारा के विद्यार्थियों ने मानव श्रृंखला का निर्माण कर आम नागरिकों एवं मतदाताओं को मतदाता जागरूकता का संदेश दिया। इस अवसर पर संस्था के प्राचार्य के अलावा शिक्षक शिक्षिका एवं बढ़ी संख्या में विद्यार्थी व आम नागरिक उपस्थित थे।
-
-सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सकों को समय पर उपस्थित होने दिए निर्देश
बिलासपुर /कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा ने जिले के कोटा विधानसभा में आगामी विधानसभा निर्वाचन के लिए कोटा में बनाए गए मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने बीएलओ से मतदाताओं के संबंध में एवं विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्य के बारे में विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने यह कार्य पूरी सजगता के साथ पूर्ण करने और पात्र व्यक्तियों के नाम जोड़ने कहां और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। कलेक्टर ने मतदान केंद्रों में आधारभूत सुविधाएं और सभी आवश्यक व्यवस्थाओं की जानकारी ली। साथ ही मतदान केंद्रों में दिव्यांगजनों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए पर्याप्त व्यवस्था करने के भी निर्देश दिए। कलेक्टर श्री झा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोटा के निरीक्षण पर भी पहुंचे और वहां उपस्थित चिकित्सक, अधिकारी एवं स्टाफ को समय से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपस्थित होने कहा। उन्होंने कहा कि मरीजों के उपचार में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए।कलेक्टर ने इस दौरे में रानीगाँव रीपा को भी भेंट दी। उन्होंने महिला समूहों का मनोबल बढ़ाया। उनकी कार्यक्षमता बढ़ाने प्रशिक्षण दिलाने के निर्देश दिए और बड़ी कंपनियों से इन्हें लिंक करने के निर्देश दिए। करगी कला स्थित स्वामी आत्मानंद स्कूल का भी निरीक्षण स्कूल में उपलब्ध सुविधाएं एवं शैक्षणिक गुणवत्ता का परीक्षण किया। जिला पंचायत सीईओ अजय अग्रवाल भी दौरे में साथ थे। - रायपुर । जिले में अभी बरसात थमे एक सप्ताह भी बीता नहीं है कि गंगरेल से डिस्चार्ज बढ़ाने की मांग शुरू हो गई है। शुक्रवार को अभनपुर क्षेत्र के विधायक व पूर्व सिंचाई मंत्री धनेन्द्र साहू द्वारा मांग किये जाने के बाद शनिवार को बंगोली सिंचाई उपसंभाग के अधीन आने वाले सिंचाई पंचायतों के पूर्व अध्यक्षों व सरपंचों ने सिंचाई पानी की आवश्यकता के मद्देनजर गंगरेल से डिस्चार्ज बढ़वाने की मांग जल संसाधन मंत्री रविन्द्र चौबे से की है ।ज्ञातव्य हो कि इस वर्ष असमान वर्षा के चलते किसानों को खरीफ खेती में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है । अत्यधिक बरसात वाले क्षेत्र में किसानों को दोबारा - तिबारा बोनी करना पड़ रहा है तो रोपाई व धान के चलाई में भी तकलीफ हो रही है । खेती का खर्च इस शुरूआती दौर में ही बढ़ गया है । कम वर्षा वाले क्षेत्र के किसानों की मांग पर गंगरेल का पट पहले ही खोला जा चुका है पर अब अत्यधिक बरसात की वजह से रोपाई व चलाई कार्य के चलते खेत में पानी जमा न रख पाने के लिये विवश किसान भी बीते एक सप्ताह से बरसात थम पाने की वजह से खेती के लिये सामयिक पानी की आवश्यकता को देखते हुये गंगरेल से महानदी मुख्य नहर में पानी का डिस्चार्ज बढ़ाने की मांग करने लगे हैं ।किसानों की मांग के परिपेक्ष्य में सिंचाई पंचायतों के पूर्व अध्यक्षों व पंचायत प्रतिनिधियों ने विचार विमर्श पश्चात गंगरेल से पानी का डिस्चार्ज बढ़वाने की मांग करने का निर्णय ले जल संसाधन मंत्री श्री चौबे से गंगरेल से पर्याप्त डिस्चार्ज बढ़वाने की मांग की है । सिंचाई पंचायत के अध्यक्ष रहे गोविंद चंद्राकर , थानसिंह साहू , हिरेश चंद्राकर , प्रहलाद चंद्राकर , धनीराम साहू , भारतेन्दु साहू , तुलाराम चंद्राकर , चिंताराम वर्मा , योगेश चंद्राकर , मनमोहन गुप्ता , भूपेन्द्र शर्मा आदि सहित सरपंच नंदकुमार यादव , रुपेन्द्र वर्मा , श्रीमती लीना विक्की वर्मा , हेमंत चंद्राकर , बिरसिंह वर्मा , धनाजिक चंद्राकर , श्रीमती ललिता कौशिक पाटिल , दाऊराम बंजारे , श्रीमती लक्ष्मी राजू सारथी , जनक यदु आदि ने मंत्री श्री चौबे से डिस्चार्ज बढ़वाने की मांग करने का निर्णय लिया है। इस संबंध में श्री चौबे को ज्ञापन सौंप ध्यानाकर्षण कराने का दायित्व रायपुर जिला जल उपभोक्ता संस्था संघ के अध्यक्ष रहे टेकारी सिंचाई पंचायत के पूर्व अध्यक्ष भूपेन्द्र शर्मा को सौंपा गया है ।
- -मुख्यमंत्री श्री बघेल और गृह मंत्री ने दी बधाई और शुभकामनाएंरायपुर / मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने राज्य के तीन पुलिस अधिकारियों को एक्सीलेंस इनवेस्टिगेशन के लिए साल 2023 का यूनियन होम मिनिस्टर मेडल मिलने की घोषणा पर बधाई और शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में पुलिस कर्मियों को बेहतर सुविधाएं मिल रही हैं। राज्य में पुलिस कर्मियों को आधुनिक प्रशिक्षण के साथ-साथ साइबर अपराधों को रोकने के लिए प्रशिक्षित किया जा रहा है। नए पुलिस थाने के साथ ही इन थानों में महिला सेल, पुलिस कर्मियों को आवास सहित अन्य सुविधाएं दी जा रही हैं, इससे पुलिस कर्मियों को अपने दायित्वों के निर्वहन में आसानी हो रही है। गृह मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू ने भी यूनियन होम मिनिस्टर मेडल के लिए चयनित होने पर इंस्पेक्टरों को बधाई और शुभकामनाएं दी है।यूनियन होम मिनिस्टर मेडल के लिए चयनित पुलिस कर्मियों में सब-इंस्पेक्टर सुश्री नीता राजपूत, सब-इंस्पेक्टर श्री आशीर्वाद रहटगांवकर, इंस्पेक्टर श्री नवीन बोरकर शामिल है।
- रायपुर । मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से आज उनके निवास कार्यालय में दुर्ग विधायक श्री अरुण वोरा के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल ने सौजन्य मुलाकात की। विधायक श्री वोरा ने जिला मुख्यालय दुर्ग के राजेंद्र पार्क चौक में नगर निगम दुर्ग द्वारा अविभाजित मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय श्री मोतीलाल वोरा के 14 अगस्त को होने वाले आदमकद प्रतिमा के अनावरण समारोह में मुख्यमंत्री श्री बघेल को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया। प्रतिनिधि मंडल में नगर निगम दुर्ग के महापौर श्री धीरज बाकलीवाल, श्री अब्दुल गनी, श्री भोला महोबिया, श्री दीपक साहू शामिल थे।
-
रायपुर / राज्यसभा में नेताप्रतिपक्ष श्री मल्लिकार्जुन खड़गे के मुख्य आतिथ्य और मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में 13 अगस्त 2023 को जिला मुख्यालय जांजगीर के पुलिस ग्राऊंड में भरोसे का सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। भरोसे का सम्मेलन के लिए जिले में की जा रही तैयारियों का आज दोपहर विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन पुर्नावास एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री जयसिंह अग्रवाल, खनिज न्यास विकास निगम अध्यक्ष श्री गिरीश देवांगन सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। और वहां तैयार किए जा रहे मुख्य मंच, विभागीय प्रदर्शनी स्टॉल, प्रवेश द्वार सहित विभिन्न स्थलों का अवलोकन किया। इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. महंत ने कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी और पुलिस अधीक्षक श्री विजय अग्रवाल सहित समस्त संबंधित विभागीय अधिकारियों से कार्यक्रम के व्यवस्थित आयोजन के लिए पार्किंग, बैठक व्यवस्था सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई और आवश्यक निर्देश दिए गए।
- - सामाजिक-आर्थिक हर मोर्चे पर सूचकांकों में हुए सुखद बदलाव-छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य एवं सामाजिक स्थिति में हुआ विकास-शिशु मृत्यु दर में गिरावटरायपुर / बीते पांच वर्षों में छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य, सामाजिक स्थिति में बड़े पैमाने पर काफी सुधार हुआ है। राज्य शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं और उनके बेहतर क्रियान्वयन से ये परिणाम देखने को मिल रहे हैं। राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण 5 के अनुसार इस दौरान नवजात मृत्यु दर 42.1 प्रतिशत से घटकर 32.4 प्रतिशत हो गई है। शिशु मृत्यु दर में भी काफी कमी आई है। यह 54.0 प्रतिशत से घटकर 44.3 प्रतिशत हो गया है। पांच वर्ष से कम उम्र के बच्चों की मृत्यु के मामले में भी कमी देखी गई है। यह 64.3 प्रतिशत से घटकर 50.4 प्रतिशत हो गई है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने प्रदेश में उच्च जोखिम वाली सभी गर्भवती महिलाओं के लिए विशेष रणनीति बनाई ताकि प्रदेश में हर माता और शिशु दोनों स्वस्थ रहें। इन्ही कोशिशों का यह परिणाम है कि प्रदेश में संस्थागत प्रसव में भी काफी बढ़ोतरी हुई है।प्रदेश में शिशुओं की मृत्यु दर को न्यूनतम करने के लिए बड़े पैमाने पर काम हो रहे हैं। राज्य के 14 मेडिकल कालेज, 26 जिला अस्पतालों में सिक न्यू बॉर्न केयर यूनिट की स्थापना की गई है, जिनकी नियमित मॉनिटरिंग स्वयं एम्स रायपुर के विशेषज्ञों द्वारा की जाती है। स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत कव्हर किए गए परिवारों की संख्या 68.5 प्रतिशत से बढ़कर 71.4 प्रतिशत हो गई है।राज्य सरकार द्वारा घरों तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने के लिए बेहतर कार्य किए गए हैं । जिससे लोगों को शुद्ध पेयजल भी मिल रहा है। इसीका नतीजा है कि पेयजल उपलब्धता 96.3 प्रतिशत से बढ़कर 98.8 प्रतिशत हो गई है। बेहतर सेनिटेशन सुविधा को उपयोग करने वाले घरों की जनसंख्या में बढ़ोत्तरी हुई है। जो 34.8 प्रतिशत से बढ़कर 76.8 प्रतिशत हो गया है। खाना पकाने के लिए स्वस्थ ईंधन उपयोग करने वाले परिवारों का 22.8 प्रतिशत बढ़कर 33.0 प्रतिशत हो गई हैं।छत्तीसगढ़ की महिलाएं भी अब आधुनिक तकनीकी का उपयोग करने लगी है। आज के वर्तमान परिवेश में सभी के पास इंटरनेट, मोबाइल, लैपटाप, कम्प्यूटर आदि अन्य संचार साधनों का उपयोग करने लगे हैं। महिलाएं इंटरनेट के उपयोग के मामले में आगे बढ़ रही है। अब 26.7 प्रतिशत महिलाएं इंटरनेट का उपयोग करने लगी हैं वही 56.3 प्रतिशत पुरूष इंटरनेट का उपयोग करते हैं। आधुनिक परिवेश में सभी महिलाएं आत्मनिर्भर बनना चाहती हैं। महिलाएं उच्च शिक्षा लेने के बाद रोजगार की तलाश करने के बाद ही शादी करना चाहती है, जिसके कारण अब महिलाएं 24 वर्ष से अधिक उम्र में शादी कर रही हैं।
- -वन मंत्री श्री अकबर ने दी बधाई एवं शुभकामनाएंरायपुर, /विश्व हाथी दिवस 12 अगस्त के अवसर पर भुवनेश्वर ओडिशा में देशव्यापी समारोह का आयोजन किया गया । इस समारोह में केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन भारत सरकार के मंत्री श्री भूपेंद्र यादव, केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन राज्यमंत्री श्री अश्विनी कुमार चौबे, वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री उड़ीसा श्री प्रदीप कुमार अमत द्वारा सामान्य वनमंडल महासमुंद में पदस्थ वन रक्षक श्री दीपक शर्मा एवं गजयात्रा की टीम को गज गौरव अवार्ड से सम्मानित किया गया। छत्तीसगढ़ से इस वर्ष यह सम्मान लेने वाले श्री दीपक शर्मा अकेले वन रक्षक हैं। वन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर ने इस उपलब्धि के लिए श्री दीपक शर्मा तथा छत्तीसगढ़ की गज यात्रा टीम को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है|देशव्यापी अवार्ड में महासमुंद जिले से नाम का चयन होना गर्व का विषय है। वनमण्डल अधिकारी श्री पंकज राजपूत ने बताया कि मानव हांथी द्वंद को रोकने के लिए वन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर सदैव संवेदनशील रहते हैं, एवं उनकी मंशा थी कि वन विभाग एवं ग्रामीणों के मध्य किसी ऐसी कड़ी की आवश्यकता है जो ग्रामीण भाईयो को और अधिक जागरूक कर सके जिस कड़ी का काम गजयात्रा की टीम ने किया है एवं प्रधान मुख्य वन संरक्षक कार्यालय रायपुर का सतत् मार्गदर्शन गजयात्रा की टीम को हमेशा मिलता रहा है, प्रधान मुख्य वन संरक्षक छत्तीसगढ़ श्री व्ही.श्रीनिवास राव ने हमेशा गजयात्रा की मुहिम को आगे बढ़ाने एवं मानव हांथी द्वंद को रोकने की वनमण्डल महासमुंद के प्रयासों को बल दिया है, वनमंत्री की मंशा अनुरूप, प्रधान मुख्य वन संरक्षक के निर्देशन पर गजयात्रा का शुभारंभ 08 अक्टूबर 2021 को किया गया। गजयात्रा के माध्यम से प्रतिदिन 3 चरणों में ग्रामीणों को हाथियों से सुरक्षित रहने के उपायों को बता कर जागरूक किया जा रहा है,अब तक लगभग 70 हजार लोगों को गजयात्रा के माध्यम से जागरूक किया जा चुका है।।जिले के हाथी प्रभावित क्षेत्र सिरपुर व हाथी विचरण क्षेत्र मोहन्दी, अरण्ड, बागबाहरा, कोमा, कोना, बकमा, खट्टी,तुमगाव में फिलहाल हाथियों की आमद कुछ कम हुई है। इससे पहले क्षेत्र में हाथी की दस्तक होते ही गांव सुना पड़ जाता था। लोग हाथी को भगाने तरह तरह के उपाय करते थे।आतिशबाजी, मिर्च,मशाल जलाकर हाथियों को भगाया जाता था, और अपनी जान जोखिम में डालते थे, इससे हाथी आक्रामक गये थे। इससे ग्रामीण, हाथी हिंसा के शिकार हो रहे थे। यह सब देखते हुए गजयात्रा कार्यक्रम शुरू की गई।वनरक्षक श्री दीपक ने टीम के साथ गांव गांव जाकर चौपाल लगाकर प्रोजेक्टर में फिल्म दिखाकर एवं लोगो से चर्चा कर ग्रामीणों को हाथियों के व्यवहार एवं सुरक्षा के उपायों को समझाया है। गजयात्रा की टीम द्वारा ग्रामीणों को उनकी सामान्य भाषा एवं शैली में गीतों और कहानियों के माध्यम से हाथियों के प्रति संवेदनशील बनाने का सफल प्रयास किया है, तथा शासन द्वारा प्रदाय क्षतिपूर्ति का विवरण ग्रामीणों विस्तार से बताया गया एवं हाथी मानव द्वंद को सद्भावनापूर्ण बताया। जिससे हिंसा घटी है एवं जन घायल, जन हानि की घटनाएं शून्य हुई है।पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग भारत सरकार द्वारा गजयात्रा के सराहनीय कार्य के लिए श्री दीपक शर्मा एवं टीम को राष्ट्रीय स्तर पर गज गौरव अवार्ड से नवाजा है और अकेला महासमुंद वनमंडल अखिल भारतीय गज गौरव अवार्ड के लिये सम्मानित हुआ है।वन रक्षक श्री दीपक शर्मा से बातचीत में उन्होंने बताया की गज गौरव पुरुस्कार प्राप्त होने का पूरा श्रेय वनमंडल अधिकारी श्री पंकज राजपूत को जाता है, उनके मार्गदर्शन में गजयात्रा की पूरी रूपरेखा तैयार की गई एवं विकास चंद्राकर नोडल अधिकारी के नेतृत्व में गजयात्रा सफल हो पाई है, गजयात्रा में मेरे साथ टीम के रूप में कमल नारायण यादव, भूपेंद्र दास, विवेकानंद क्षेत्रपाल, अमित दीवान, रंगवीर टंडन, भुवन साहू ने कदम से कदम मिलाकर गजयात्रा को सफल बनाया है।प्रधान मुख्य वन संरक्षक वन्य प्राणी छत्तीसगढ़ श्री सुधीर अग्रवाल भी उक्त देशव्यापी समारोह में शामिल हुए तथा गजयात्रा टीम का उत्साह वर्धन हेतु भुवनेश्वर उड़ीसा में उपस्थित रहे। दीपक शर्मा , कमल नारायण यादव , विवेकानंद क्षेत्रपाल, अमित कुमार दीवान गज गौरव अवार्ड भुवनेश्वर उड़ीसा में प्राप्त किए हैं।
- -आठवें राज्य स्तरीय कंसलटेशन के शुभारंभ समारोह के अवसर पर कहारायपुर / छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के किशोर न्याय कमेटी द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण एवं छत्तीसगढ़ राज्य न्यायिक एकेडेमी के सहयोग से उच्च न्यायालय के ऑडिटोरियम में आयोजित ‘‘विधि के साथ संघर्षरत बच्चों के अपराध निवारण, पुनर्स्थापनात्मक न्याय, परिवर्तन एवं उनके निरोध के विकल्प’’ विषय पर आयोजित 8वें राज्य स्तरीय कन्सलटेशन के शुभारम्भ समारोह को मुख्य आतिथ्य से सम्बोधित करते हुये मुख्य न्यायाधीश माननीय न्यायमूर्ति श्री रमेश सिन्हा ने कहा कि बच्चे राष्ट्र की संपत्ति है, जो देश के भविष्य को आकार देंगे। समाज के जिम्मेदार सदस्यों के रूप में हमें उनकी सुरक्षा और संरक्षण के लिए हरसंभव प्रयास करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि किशोरों को अपराध करने से रोकना समाज में अपराध की रोकथाम का एक अनिवार्य हिस्सा है तथा पुनर्वास प्रक्रिया इतनी ठोस हो सकती है कि उन्हें दोबारा विधि के साथ संघर्ष में आने से रोका जा सके। राज्य की भूमिका उस बच्चे के माता-पिता के रूप में कार्य करना है जिसे पुनर्वास की आवश्यकता है तथा इसकी कार्यवाही बच्चे के सर्वाेत्तम हित में होनी चाहिए। हमारे बच्चों को स्कूली शिक्षा के प्रारंभ से ही नैतिक एवं मूल्य आधारित शिक्षा देना आवश्यक है। बाल संरक्षण गृहों में भी यह आवश्यक है कि हम अपने बच्चों को समाज का उपयोगी सदस्य और देश का जिम्मेदार नागरिक बनाने के लिए रचनात्मक गतिविधियों में संलग्न करें।उन्होने आशा तथा विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि आज का परामर्श कार्यक्रम बेहद सफल होगा और बच्चों के लिए एक हिंसा मुक्त समाज की स्थापना तथा प्रचार-प्रसार में काफी सहायता मिलेगी, जहां वे अपने बचपन का आनंद लेने के लिए स्वतंत्र होंगे।कार्यशाला को सम्बोधित करते हुए छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यपालक अध्यक्ष माननीय न्यायमूर्ति श्री गौतम भादुड़ी ने कहा कि किशोर न्याय अधिनियम के क्रियान्वयन में हमें अथक प्रयास की आवश्यकता है। हमें बाल अपराधियों की मानसिक स्थिति को समझना चाहिये। बच्चे भगवान के उपहार हैं। उनको सही दिशा देकर समाज में कर्तव्यनिष्ठ व्यक्ति बना सकते हैं। ईश्वर की असीम कृपा से हम इतने काबिल हैं कि हमें उन बच्चों की प्रगति के लिए अथक प्रयास करना चाहिए।कार्यशाला को सम्बोधित करते हुए छत्तीसगढ़ राज्य न्यायिक एकेडमी के अध्यक्ष माननीय न्यायमूर्ति श्री संजय के. अग्रवाल ने कहा कि भारत देश का भविष्य आज के बच्चे ही हैं। अतः उनके भविष्य के लिए हमें अथक प्रयास करते हुए महत्वपूर्ण कदम उठाने चाहिए, जो समाज को एक नया आयाम प्रदान करेगा।कार्यशाला का स्वागत उद्बोधन छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के किशोर न्याय सेल के अध्यक्ष माननीय न्यायमूर्ति श्री अरविंद सिंह चंदेल द्वारा कहा गया कि बच्चे विभिन्न कारणों से विधि का उल्लंघन कर सकते हैं। साक्ष्य दर्शाता है कि इनमें से अधिकांश बच्चे वंचित पृष्ठभूमि से आते हैं तथा ये ऐसे बच्चे भी हैं जिन्हें देखभाल एवं सुरक्षा की आवश्यकता है। यह, अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय विधिक ढांचे द्वारा बच्चों को दी जाने वाली विशेष सुरक्षा के साथ, रोकथाम, पुनर्वास तथा पुनर्स्थापनात्मक न्याय प्रथाओं पर ध्यान केंद्रित करने तथा किशोर न्याय अधिनियम के न्याय एवं सुरक्षा प्रावधानों के मध्य संबंध सुनिश्चित करने का आग्रह करता है। पिछले दशक में समाज में तेजी से आए परिवर्तनों को देखते हुए भारत में बच्चों को दोतरफा सुरक्षा की आवश्यकता है। जहां बच्चे के उचित पालन-पोषण के लिए पारिवारिक माहौल प्रदान करके उन्हें शारीरिक रूप से बलवान, मानसिक रूप से सतर्क, शैक्षणिक रूप से प्रतिभाशाली बनाने हेतु उनके समग्र विकास के लिए बुनियादी आवश्यकताएं प्रदान की जानी चाहिए।इस अवसर पर किशोर न्याय समिति द्वारा प्रकाशित पत्रिका ‘‘नवचेतन’’ का विमोचन किया गया जिसे उच्च न्यायालय की वेब साईट पर अपलोड किया गया।शुभारम्भ सत्र में छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के माननीय न्यायमूर्ति श्री पार्थ प्रतीम साहू, माननीय न्यायमूर्ति श्रीमती रजनी दुबे, माननीय न्यायमूर्ति श्री नरेश कुमार चन्द्रवंशी, माननीय न्यायमूर्ति श्री दीपक कुमार तिवारी, माननीय न्यायमूर्ति श्री सचिन सिंह राजपूत, माननीय न्यायमूर्ति श्री राकेश मोहन पाण्डेय, माननीय न्यायमूर्ति श्री राधाकिशन अग्रवाल एवं माननीय न्यायमूर्ति श्री संजय कुमार जायसवाल विशेष रूप से उपस्थित थे।इसके साथ ही कार्यशाला में उच्च न्यायालय के रजिस्ट्रार जनरल श्री अरविंद कुमार वर्मा, विधि विभाग के प्रमुख सचिव श्री रजनीश श्रीवास्तव, उच्च न्यायालय के रजिस्ट्रार विजिलेंस श्री सुधीर कुमार, रजिस्ट्रार (न्यायिक) श्री के. विनोद कुजूर, कम्प्यूटर शाखा के रजिस्टार श्री शक्ति सिंह राजपूत, अन्य रजिस्ट्री के न्यायिक अधिकारी तथा राज्य न्यायिक एकेडमी के अतिरिक्त निदेशक श्री हरीश अवस्थी, श्रीमती गरिमा शर्मा एवं एकेडमी के अन्य न्यायिक अधिकारीगण, राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के सदस्य सचिव श्री आनंद प्रकाश वारियाल, किशोर न्याय सेल के सचिव श्री देवेन्द्र कुमार, उच्च न्यायालय विधिक सेवा समिति के पूर्व सचिव प्रशांत पराशर उपस्थित रहे।उक्त कार्यशाला के शुभारम्भ सत्र के पश्चात् दो तकनीकी सत्र में आयोजित किये गये, प्रथम सत्र की अध्यक्षता छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के माननीय न्यायमूर्ति श्री अरविंद सिंह चंदेल, माननीय न्यायमूर्ति श्री दीपक कुमार तिवारी, माननीय न्यायमूर्ति श्री राकेश मोहन पाण्डेय, अतिरिक्त मुख्य सचिव सुश्री रेणु गोनेला एवं महिला एवं बाल विकास विभाग के विशेष सचिव श्री पोषण चन्द्राकर की अध्यक्षता में तथा द्वितीय सत्र की अध्यक्षता छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के माननीय न्यायमूर्ति श्री अरविंद सिंह चंदेल, माननीय न्यायमूर्ति श्री दीपक कुमार तिवारी, माननीय न्यायमूर्ति श्री राकेश मोहन पाण्डेय, शिक्षा विभाग की प्रबंध निदेशक श्रीमती इफ्फत आरा, गृह विभाग के सचिव डॉ. बसवराजू एस. तथा छत्तीसगढ यूनिसेफ प्रमुख जॉब जाकरिया की अध्यक्षता में आयोजित की गई, जिसमें किशोर न्याय एवं बाल अपराधों से संबंधित विभिन्न विषय एवं समस्याओं एवं उसके निदान पर उपस्थित सर्वसंबंधित विभागों के द्वारा प्रस्तुतिकरण दिया गया।उक्त कार्यशाला का आभार प्रदर्शन राज्य न्यायिक एकेडेमी की अतिरिक्त निदेशक श्री हरीश अवस्थी के द्वारा एवं मंच संचालन अतिरिक्त निदेशक श्रीमती गरिमा शर्मा द्वारा किया गया।उपरोक्त कार्यशाला में विशेष रूप से बाल अधिकार संरक्षण आयोग से श्री सोनल कुमार गुप्ता, कौशल विकास विभाग से श्रीमती ज्योति गुग्गल, पुलिस विभाग से डीआईजी श्रीमती मिलेना कुर्रे एवं पुलिस अधीक्षक श्री संतोष सिंह उपस्थित थे।उपरोक्त कार्यशाला में प्रतिभागी के रूप में छत्तीसगढ़ राज्य के समस्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश, किशोर न्याय बोर्ड के प्रधान न्यायाधीश, सामाजिक सदस्य, बाल कल्याण समिति के अध्यक्षगण, महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला बाल सुरक्षा अधिकारीगण, विधि अधिकारी, जिलों के काउंसलर, राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग, महिला एवं बाल विकास विभाग, गृह विभाग, पुलिस विभाग, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, चिकित्सा शिक्षा, स्कूल विभाग, कौशल विकास विभाग, यूनिसेफ के प्रतिनिधिगण, बाल सम्प्रेक्षण गृह के विजिटर, विशेष किशोर पुलिस ईकाई के अधिकारीगण, विधि के छात्रागण बढ़ी संख्या में उपस्थित रहे।अवगत हो कि माननीय उच्चतम न्यायालय के बाल कल्याण समिति के द्वारा माह सितम्बर, 2023 में नई दिल्ली में ‘‘विधि के साथ संघर्षरत बच्चों के अपराध निवारण, पुनर्स्थापनात्मक न्याय, परिवर्तन एवं उनके हिरासत के विकल्प’’ विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया जाना प्रस्तावित है। उक्त परिपेक्ष्य में छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के किशोर न्याय सेल के द्वारा उपरोक्त कार्यशाला का आयोजन किया गया।
- नारायणपुर । विश्व हाथी दिवस पर हाथी राहत एवं पुर्नवास केन्द्र, रमकोला, एलीफेंट रिजर्व सरगुजा, गेम रेंज पिंगला, सेमरसोत अभ्यारण्य के गेम रेंज कोदौरा एवं बादलखोल अभ्यारण्य के गेम रेंज नारायणपुर में विश्व हाथी दिवस का आयोजन, किया गया। विश्व हाथी दिवस कार्यक्रम के अंतर्गत ग्रामीणों,स्टाफ एवं विद्यार्थियों की जागरूकता रैली, निबंध प्रतियोगिता तथा स्पीच की प्रतिस्पर्धा आयोजित हुई।इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्षा राजकुमारी शिवभजन मरावी ने कहा की हाथियों के संरक्षण के लिये सभी को मिलकर पहल करने की जरूरत है, हाथियों के लिये जंगल को बचाकर रखना होगा जिससे उनका अस्तित्व प्रकृति में बचा रहें। विशिष्ट अतिथि शिवभजन मरावी ने कहा की हाथी अत्यंत शांत प्राणी होता है परंतु मानव उसे उकसा कर उग्र बना देते है, हमें हाथियों को छेड़ कर उसे उकसाना नही चाहिये बल्कि बस्ती के आस पास हाथियों के आने पर शांत वातावरण रखना चाहिये। कार्यक्रम की अध्यक्षा कर रहें फील्ड डायरेक्टर एलीफेंट रिजर्व एवं वनसंरक्षक वन्यप्राणी श्री के. आर. बढ़ई ने अपने उद्बोधन में कहा की छत्तीसगढ़ में जंगली हाथियों के सुमुचित प्रबंधन के लिये अनेक कार्य किये जा रहें है जैसे बड़े जंगलों में रहवास विकास करने से हाथी अब बड़े जंगलों की ओर शिफ्ट होने लगे है जिससे हाथी अधिक समय तक जंगलों के अंदर विचरण कर सकें, इस प्रयास से आबादी क्षेत्रों में हाथियों का प्रवेश करना कम होने लगा है। कार्यक्रम में उपस्थित उप निदेशक एलीफेंट रिजर्व सरगुजा श्रीनिवास तन्नेटी ने उपस्थित लोगों को प्रेरित करते हुये कहा की जंगली हाथी अत्यधिक बुद्धिमान प्राणी होता है वह मानव के प्रत्येक व्यवहार को समझने की कोशिस करता है, जंगली हाथियों के प्रबंधन के लिये विभिन्न प्रकार के नवाचार किये जा रहें है, हमारे द्वारा किये जा रहें प्रयासों से हाथियों के पक्ष में जन माहौल बन रहा है और लोगों की सोंच में बदलाव आ रहा है। कार्यक्रम में संचालक गुरुघासीदास नेशनल पार्क श्री सौरभ सिंह,प्रभात दुबे एवं अमलेंदु मिश्रा ने हाथियों के विषय में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान किया।विश्व हाथी दिवस के अवसर पर आज हाथी राहत एवं पुर्नवास केंन्द्र रमकोला में कैम्प के हाथियों को आकर्षक रूप से सजाकर पूजा अर्चना किया गया एवं . में हाथियों को रुचिकर भोजन कराया गया।कार्यक्रम का संचालन अधीक्षक तमोर- पिंगला श्री बी.एस. भगत ने किया।उक्त कार्यक्रम में अधीक्षक बादलखोल अभ्यारण्य विजयभूषण केरकेट्ट, पशु चिकित्सक अजीत पाण्डेय, गेम रेंज पिंगला रेंजर अजय सोनी, गेम रेंज तमोर रेंजर कमलेश राय, सरपंच रमकोला देवचंद सिंह, कंवलसाय सरुता आदि उपस्थित थे।
- -जिले के आश्रम-छात्रावास का किया आकस्मिक निरीक्षणरायपुर / छत्तीसगढ़ शासन में कैबिनेट मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री मोहन मरकाम जिले के प्रवास पर पहुँचे। इस दौरान वे सुबह 7 बजे मनेंद्रगढ़ विकासखंड के आश्रम-छात्रावासों के निरीक्षण के लिए निकले। प्रभारी मंत्री श्री मरकाम ने जिले के प्री मैट्रिक अनुसूचित जनजाति कन्या छात्रावास मनेंद्रगढ़, प्री मैट्रिक अनुसूचित जाति पोस्ट मैट्रिक जनजाति कन्या छात्रावास मनेंद्रगढ़, पोस्ट मैट्रिक अनुसूचित जनजाति बालक छात्रावास खोंगापानी, बालिका आश्रम खोंगापानी का निरीक्षण कर छात्रों से बात की। इस दौरान उन्होंने छात्रों को मिलने वाले सुविधाओं के बारे में जानकारी ली और किसी भी प्रकार की समस्या होने पर उन्हें अवगत कराने की बात की। उन्होंने मध्याह्न भोजन में बन रहे भोजन का निरीक्षण किया। इसके साथ ही हॉस्टल अधीक्षकों सहित सभी अधिकारी कर्मचारियों को छात्रों के लिए सभी मूलभूत व्यवस्था सुनिश्चित कराने निर्देशित किया। प्रभारी मंत्री को सुबह अपने बीच पाकर छात्रावास के बालक बालिका खुश नजर आए।
- -प्रभारी मंत्री मोहन मरकाम ने ली जिला स्तरीय अधिकारियों की मैराथन बैठकरायपुर / आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास विभाग एवं मनेंद्रगढ़-भरतपुर-चिरमिरी जिले के प्रभारी मंत्री श्री मोहन मरकाम ने शनिवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में उन्होंने छत्तीसगढ़ शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि सरकार की जनहितैषी योजनाआंे का लाभ सभी को मिले। जनता को किसी भी प्रकार की समस्या नहीं होनी चाहिए।समीक्षा बैठक जिले के प्रभारी मंत्री श्री मोहन मरकाम ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री बघेल के मंशानुसार व्यक्तिगत वनाधिकार पत्र धारियों को मनरेगा के अंतर्गत भूमि समतलीकरण व अन्य कार्य प्राथमिकता से स्वीकृत किया जा रहा है। इससे वनाधिकार पत्र धारी आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर हो रहे हैं। किसी भी कारण से अस्वीकृत वनाधिकार पत्रों को फिर से रिव्यू किया जाए और पात्र हितग्राहियों को वनाधिकार पत्र वितरित करने के निर्देश दिए। इसी तरह राजस्व विभाग के लंबित प्रकरणों का तत्काल निराकरण किया जाए। उन्होंने नगरीय निकाय क्षेत्रों में जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित कर लोगों की समस्याओं का निराकरण करने के निर्देश दिए।बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत स्वीकृत कार्यों को यथाशीघ्र पूर्ण करने को कहा। स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा करते हुए प्रभारी मंत्री ने मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लीनिक योजना के सम्बन्ध में जनता के बीच प्रतिक्रिया से अवगत होते हुए बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कृषि विभाग के अधिकारी से जिले में खाद-बीज की उपलब्धता की जानकारी ली। खाद्य बीज की काला बाजारी को रोकने के लिए सतत् रूप से दुकानों का निरीक्षण करने के निर्देश दिये। उन्होंने उप संचालक कृषि को राजीव गांधी किसान न्याय योजना तथा अन्य योजनाओं से अधिक से अधिक कृषकों को लाभान्वित करने को कहा। गोधन न्याय योजना की समीक्षा करते हुए श्री मरकाम ने जिले के गौठानों में वर्मी कम्पोस्ट उत्पाद व गौठानों में कार्यरत स्व.-सहायता समूहों की जानकारी ली तथा अधिक से अधिक महिला स्व-सहायता समूह को जोड़ने के निर्देश दिये। इसी तरह जिले मे रीपा अंतर्गत संचालित विभिन्न गतिविधियों की जानकारी लेते हुए क्षेत्र की महिलाओं और युवाओं को अधिक से अधिक स्व-रोजगार से जोड़ने को कहा। शिक्षा विभाग की समीक्षा करते हुए प्रभारी मंत्री ने मुख्यमंत्री शाला जतन योजना के अंतर्गत मरम्मत व अन्य प्रगतिरत निर्माण कार्यों को गुणवत्तापूर्ण और शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिये। उन्होनें स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी एवं हिन्दी माध्यम स्कूलों में प्रवेशित छात्र-छात्राओं की जानकारी ली। श्री मरकाम ने कहा कि सरकार की मंशानुरूप ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चे भी अंग्रेजी माध्यम स्कूल में पढ़ सकें। उन्होंनेे लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अंतर्गत चल रहे जल जीवन मिशन के कार्यों को गुणवत्तापूर्ण यथाशीघ्र पूरा करने को कहा। इस योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में शुद्ध पेयजल की आपूर्ति हो सकेगी। श्री मरकाम ने कहा कि सड़कें विकास की जीवन रेखा होती है, सड़कों का नियमित रूप से मरम्मत व नवीनीकरण का कार्य करने के निर्देश लोक निर्माण विभाग व प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अधिकारियों को दिये।बैठक में उन्होंने जिला खनिज संस्थान न्यास योजना के अंतर्गत स्वीकृत कार्यों की जानकारी ली। इस मद की राशि का उपयोग आवश्यकता के अनुरूप प्राथमिकता के आधार पर जिले के विकास कार्यों में करने को कहा। उन्होंने आदिवासी विकास विभाग के अंतर्गत संचालित छात्रावास -आश्रमों के संबंध में जानकारी लेते हुए कहा की कन्या छात्रावासों-आश्रमों में सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान दें। इस बात का ध्यान रखें कि कोई भी अनाधिकृत व्यक्ति छात्रावास परिसर में प्रवेश ना कर सके। इसी प्रकार प्रभारी मंत्री ने अन्य विभागों की गहन समीक्षा करते हुए जिला स्तरीय अधिकारियों को शासन की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ आमजनो तक पहुंचाने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये।बैठक में सीजीएमएससी के संचालक एवं मनेंद्रगढ़ विधायक डॉ. विनय जायसवाल, जिला पंचायत के अध्यक्ष श्रीमती रेणुका सिंह, महापौर चिरमिरी श्रीमती कंचन जायसवाल, नगर पालिका परिषद मनेंद्रगढ़ की अध्यक्ष श्रीमती प्रभा पटेल, कलेक्टर श्री नरेंद्र कुमार दुग्गा, पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ तिवारी, वनमण्डलाधिकारी श्री एलएन पटेल, अपर कलेक्टर श्री अनिल सिदार, निगम आयुक्त सुश्री लवीना पाण्डेय, संयुक्त कलेक्टर व मनेंद्रगढ़ एसडीएम श्रीमती अभिलाषा पैकरा सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी और जनप्रतिनिधि बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
- - हाईटेक रजक गुड़ी में कपड़े धुलाई व प्रेस करने के काम में जुटे रजक समाज को मिलेगी आधुनिक सुविधाएंरायपुर /मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने राजधानी रायपुर के टिकरापारा स्थित नरैय्या तालाब के पास नवनिर्मित रजक गुड़ी (शहरी औद्योगिक पार्क) का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर संत गाडगे के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया और समाज को लोगों को रजक गुड़ी के लिए बधाई दी। श्री बघेल ने रजक गुड़ी में कपड़े धोने और सूखाने के लिए लगाई गई मशीनों का अवलोकन कर इसके संचालन की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने बटन दबाकर मशीनों का शुभारंभ किया।रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा 69 लाख रुपये की लागत से लगभग 3500 वर्गफीट में तैयार हाईटेक रजक गुड़ी में परंपरागत रूप से कपड़े की धुलाई व प्रेस करने के काम में जुटे रजक समाज को आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होगी। रजक गुड़ी में मैनुअल के साथ-साथ आटोमेटिक इलेक्ट्रिकल वॉशिंग मशीन लगाई गई है, जिसमें 25-25 कि.ग्रा. के 02 कपड़े निचोड़ने वाली एक्सपेक्टर मशीन, 60 कि.ग्रा. क्षमता की 01 वॉशर तथा 50 कि.ग्रा. क्षमता वाली 01 ड्रायर मशीन स्थापित की गई है। कपड़े धाने के लिए पानी की टंकियां भी बनाई गई है और कपड़ों को इस्त्री करने की भी अलग व्यवस्था है। धोबी समाज के परिवारों को परंपरागत व्यवसाय के साथ ही उनके रोजगार सृजन की व्यवस्था इस पार्क में की गई है, जिसके अंतर्गत कपड़ा धोने के लिए साबुन और डिटर्जेंट बनाने का भी प्रशिक्षण इन परिवारों को दिया जाएगा। इस रोजगारोन्मुखी योजना का लाभ इस तालाब से जुड़कर परंपरागत व्यवसाय कर रहें धोबी समाज के लगभग 100 परिवारों को प्राप्त होगा।कार्यक्रम में संसदीय सचिव श्री विकास उपाध्याय, विधायक श्री कुलदीप जुनेजा, महापौर श्री एजाज ढेबर, सभापति श्री प्रमोद दुबे, छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार मंडल के अध्यक्ष श्री सुशील सन्नी अग्रवाल सहित नगर निगम रायपुर और स्मार्ट सिटी रायपुर के अधिकारी एवं रजक समाज के पदाधिकारीगण उपस्थित थे।
- -राज्यसभा नेताप्रतिपक्ष श्री मल्लिकार्जुन खड़गे होंगे शामिल-मुख्यमंत्री देंगे 467 करोड़ रूपए के विकास कार्यों की सौगातरायपुर / राज्यसभा में नेताप्रतिपक्ष श्री मल्लिकार्जुन खड़गे के मुख्य आतिथ्य और मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में 13 अगस्त 2023 को जांजगीर-चांपा जिला मुख्यालय के पुलिस लाइन खोखरा में दोपहर 12 बजे भरोसे का सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरण दास महंत, भारत सरकार की पूर्व केंद्रीय मंत्री सुश्री कुमारी शैलजा, छत्तीसगढ़ शासन के उपमुख्यमंत्री श्री टी एस सिंहदेव विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे।भरोसे का सम्मेलन में मुख्यमंत्री श्री बघेल जांजगीर-चांपा जिले को 467.33 करोड़ रूपए के कुल 1043 विकास कार्याे की सौगात देंगे। जिसके अंतर्गत वे 87.24 करोड़ रूपए के 192 विकास कार्याे का लोकार्पण एवं 379.78 करोड़ रूपए के 851 विकास कार्याे का भूमिपूजन करेंगे। लोकार्पण कार्यों में मुख्य रूप से 5.63 करोड़ रूपए का ऑडिटोरियम, 1.93 करोड़ रूपए के स्वीमिंग पुल के लोकार्पण केे साथ ही कलेक्टोरेट परिसर, पुलिस अधीक्षक कार्यालय परिसर और कृषि उपज मंडी प्रांगण में छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा का अनावरण किया जाएगा।इस मौके पर अकलतरा विधानसभा के 34 करोड़ 49 लाख रूपए के 175 विकास कार्यों का, जांजगीर-चांपा विधानसभा में 95 करोड़ 91 लाख रूपए के 253 विकास कार्यों का, पामगढ़ विधानसभा के 219 करोड़ रूपए के लागत के 297 कार्यों का, सक्ती विधानसभा के 19 करोड़ 65 लाख रूपए के लागत के 79 विकास कार्यों का तथा जैजेपुर विधानसभा के 10 करोड़ 70 लाख रूपए के 47 विकास कार्यों का शिलान्यास शामिल है। इसी तरह अकलतरा विधानसभा में 38 करोड़ रूपए के 66 विकास कार्यों का लोकार्पण, जांजगीर-चांपा विधानसभा में 17 करोड़ 97 लाख रूपए के लागत के 38 कार्यों का, पामगढ़ विधानसभा में 20 करोड़ 21 लाख रूपए के 69 विकास कार्यों का, सक्ती विधानसभा में 50 लाख रूपए के लागत के एक कार्य का तथा जैजेपुर विधानसभा में 3 करोड़ 21 लाख रूपए के तीन विकास कार्यों का लोकार्पण करेंगे।कार्यक्रम में बस्तर सांसद श्री दीपक बैज, कृषि और गृहमंत्री श्री ताम्रध्वज साहू, परिवहन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर, स्कूल शिक्षा मंत्री श्री रविन्द्र चौबे, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेड़िया, पीएचई मंत्री श्री गुरू रूद्र कुमार, नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया, आबकारी मंत्री श्री कवासी लखमा, आदिम जाति एवं अनुसूचित जाति विकास मंत्री श्री मोहन मरकाम, राजस्व मंत्री श्री जयसिंह अग्रवाल, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री श्री अमरजीत भगत, उच्च शिक्षा, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री उमेश पटेल मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ विधानसभा नेता प्रतिपक्ष श्री नारायण चंदेल, कोरबा सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत, जांजगीर-चांपा सांसद श्री गुहाराम अजगल्ले, अकलतरा विधायक श्री सौरभ सिंह, पामगढ़ विधायक श्रीमती इंदु बंजारे, जैजैपुर विधायक श्री केशव चंद्रा, जांजगीर-चांपा जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती अनिता यशवंत चंद्रा सहित अनेक जनप्रतिनिधि शामिल होंगे।
- -मतदान जागरूकता अभियान (स्वीप) के तहत विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से मतदाताओं को करें जागरूकदुर्ग / आगामी विधानसभा निर्वाचन के लिए मतदान जागरूकता अभियान (स्वीप) के तहत विभिन्न गतिविधियों से मतदाताओं को जागरूक कर शत प्रतिशत मतदान करने एवं उन्हें अपने मताधिकार का उपयोग करने हेतु जागरूक करने के उद्देश्य से जिले में उत्साह के साथ मतदाता जागरूकता कार्यक्रम ’स्वीप’ चलाने की बात कलेक्टर श्री पुष्पेन्द्र कुमार मीणा ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष मंे आयोजित स्वीप की समीक्षा बैठक में कही।इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री अरविंद एक्का, मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अश्वनी देवांगन, उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री बजरंग दुबे, संयुक्त कलेक्टर श्री हरवंश मिरी और बीएलओ, एईआरओ सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।कलेक्टर ने बैठक में विधानसभा निर्वाचन 2023 के लिए व्यवस्थित तरीके से कार्य करना सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने सेक्टर अधिकारियों, सुपरवाइजरों और बीएलओ से मतदान केन्द्रों की संख्या, मतदाता सूची में नाम जोड़ने, संशोधित करने और विलोपित करने की प्रक्रिया की जानकारी ली और आवश्यक निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने नवीन मतदाताओं का नाम जोड़ने हेतु फार्म 06, नाम हटाने हेतु फार्म 07 और त्रुटि सुधार हेतु फार्म 08 की जानकारी ली।कलेक्टर ने कहा कि ऐसे व्यक्ति जिनका 18 वर्ष पूर्ण हो चुका है, अथवा 01 अक्टूबर 2023 की स्थिति में 18 वर्ष पूर्ण होने वाला हो एवं नवविवाहित मतदाताओं को भी मतदाता सूची में प्राथमिकता के साथ नाम जोड़ने के लिए सर्वे करने को कहा। उन्होंने सभी बीएलओ एवं सुपरवाईजरों को प्राथमिकता के साथ घर-घर जाकर सर्वे करने को कहा और उनसे पूछने को कहा कि पिछले साल आप ने वोट किया था कि नही और यदि नही किया था तो उनसे पूछे कि क्यों वोट नही डाल सके थे।स्वीप कार्यक्रम की समीक्षा- कलेक्टर ने जिले के सभी विद्यालय एवं महाविद्यालयों में मतदान के प्रति युवाओं में जागरूकता लाने हेतु विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन करने को कहा। जागरूकता अभियान अंतर्गत पेंटिंग, स्लोगन, सायकल रैली, सोशल मीडिया, छात्र छात्राओं के साथ मानव श्रृंखला जैसी विभिन्न गतिविधियों एवं प्रतियोगिता के माध्यम से मतदाताओं को शत प्रतिशत मतदान का संदेश दिए जाने एवं मतदान जागरूकता संबंधी नारे बनाने की बात कही। उन्होंने अधिकारियों को कैलेंडर के आधार पर विभिन्न प्रकार की गतिविधियां को संचालित करने को कहा। मतदान जागरूकता के लिए स्कूल, कॉलेज, युवाओं, बुजुर्गो के बीच विभिन्न प्रतियोगिताएं कराते हुए विजेताओं को प्रमाण पत्र प्रदान किए जाने की बात कही।
- -प्लेसमेंट कैम्प में शामिल होने रायपुर रोजगार संगी पोर्टल एवं मोबाईल एप पर करा सकते हैं पंजीयनरायपुर / जिला प्रशासन रायपुर द्वारा 17 अगस्त से 23 अगस्त 2023 तक रायपुर जिले में सेक्टरवार प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। होटल एवं रेस्टोरेंट सेक्टर के लिए 17 अगस्त को औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सड्डू, रायपुर में प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। इसी तरह 18 अगस्त को हॉस्पिटल एवं मेडिकल लेबोरेटोरी सेक्टर के लिए पॉलिटेक्निक कॉलेज बैरन बाजार, रायपुर में, 19 अगस्त को औद्योगिक, उत्पादन एवं तकनीकी क्षेत्र सेक्टर के लिए अडवानी आर्लिकन स्कूल बीरगांव, रायपुर में, 22 अगस्त को वित्तीय, सुरक्षा संस्थाएं एवं गैर तकनीकी क्षेत्र सेक्टर के लिए लाईवलीहुड कॉलेज जोरा, रायपुर में और 23 अगस्त को स्वरोजगार अवसरों हेतु लोन मेला लाईलीवुड कॉलेज जोरा, रायपुर में आयोजित किया गया है।मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत रायपुर एवं जिला कौशल विकास प्राधिकरण से प्राप्त जानकारी के अनुसार उपरोक्त प्लेसमेंट कैम्प और लोन मेला में सम्मिलित होने के लिए रायपुर रोजगार संगी पोर्टल एवं मोबाईल एप के माध्यम से पंजीयन किया जा सकता है, जिसका लिंक https://raipurrozgarsangi.com/ है।
- -किसानों के खेतों में लहलहा रही फसल-दो फसल लेकर हो रहे समृद्धरायपुर /सुदूर अंचल के किसानों को सौर सुजला योजना का लाभ दिया जा रहा है। किसान दो फसली लेकर अपनी आय में वृद्धि कर रहे हैं। राज्य में किसानों को आर्थिक रूप से सम्पन्न बनाने और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करनेे के लिए सौर सुजला योजना बेहतर साबित हो रही हैं। सोलर पम्प प्रदाय कर किसानों को सिंचाई की सुविधा दी जा रही है, तथा यह लाभ उन किसानों को दिया जाता है जिनके पास जल स्त्रोत जैसे नदी, तालाब, कुआं एवं बोरवेल पहले से ही उपलब्ध हैं। राज्य में इसका क्रियान्वयन छत्तीसगढ़ राज्य अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण द्वारा किया जा रहा है। इस संबंध में क्रेड़ा विभाग के अधिकारी ने बताया कि जिले के 9143 किसानों को सौर सुजला योजना का लाभ दिया गया है। जिससे दुर्गम क्षेत्रों में भी किसानों के खेतों में फसल लहलहा रही है। अब किसानों को बरसात के पानी पर आश्रित नहीं रहना पड़ता। किसान अब योजना से लाभ लेकर दो से अधिक फसलों तथा साग-सब्जियों का उत्पादन कर रहे हैं। किसानों की अच्छी फसल होने से उनके आय में वृद्धि हो रही है।बलरामपुर जिले के विकासखण्ड रामचंद्रपुर के ग्राम चंदनपुर के किसान श्री बनारसी मेहता बताते हैं कि उनके पास 1.5 एकड़ कृषि योग्य भूमि है, जिस पर उन्होंने नलकूप खनन के उपरांत क्रेडा विभाग के सहयोग से सिंचाई के लिए सोलर पम्प की स्थापना कराया है। वर्तमान में श्री मेहता द्वारा धान एवं साग-सब्जियों का उत्पादन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सोलर पम्प की स्थापना के बाद दोहरी फसल का लाभ ले रहे हैं। जिससे उनकी आय में वृद्धि हो रही है।विकासखण्ड बलरामपुर के ग्राम कृष्णानगर के किसान श्री सुकुमार द्वारा वर्ष 2023-24 में 03 एचपी क्षमता के सोलर पम्प की स्थापना कराया गया। उनके पास लगभग 1.5 एकड़ कृषि योग्य भूमि है। वे बताते हैं कि इस साल वर्षा में विलम्ब होने के कारण धान की रोपाई का कार्य नहीं हो पा रहा था। लेकिन सोलर पम्प लगने से सही समय में धान की रोपाई का कार्य किया गया। उन्होंने बताया कि अब वे धान के अलावा साग-सब्जी का भी उत्पादन कर रहे हैं।सौर सुजला योजना से आज जिले के किसान रबी एवं खरीफ फसलों के साथ-साथ साग-सब्जियों का उत्पादन बिना परेशानी के कर रहे हैं। सौर सुजला योजना से पानी की समस्या खत्म होने से सभी प्रकार के कृषि, सब्जी उत्पादन के साथ अन्य कार्य सुचारू तरीके से किया जा रहा है। किसान धान के साथ सब्जी की फसल भी ले रहे है, जिससे उन्हें अतिरिक्त लाभ प्राप्त हो रहा है।विकासखण्ड बलरामपुर के ग्राम कोटरकी के किसान श्रीमती आशामुनी ने बताया कि पहले खरीफ की फसल आसानी से हो जाती थी, लेकिन पानी की समस्या के कारण रबी की फसल लेने में दिक्कत होती थी। ऐन वक्त में बिजली की समस्या भी आ जाती थी, लेकिन अब सौलर पम्प लगने से बिजली-बिल की समस्या खत्म हो गई। अब वे खरीफ और रबी दोनों फसल बड़ी आसानी से ले पा रहे है और इससे उनकी आमदनी बढ़ी है।क्रेडा विभाग के अधिकारी ने बताया कि वर्तमान में सौर सुजला योजनान्तर्गत जिले को 1500 पम्प लगाने का लक्ष्य प्राप्त हुआ है। जिस हेतु इच्छुक कृषक अपना आधार कार्ड, भूमि का खसरा, रकबा एवं कार्य स्थल का सत्यापित नक्शा, जाति प्रमाण पत्र की छायाप्रति तथा आवेदन शुल्क का डिमांड ड्राफ्ट (पम्प अनुसार) 03 एचपी के लिए 03 हजार एवं 05 एचपी के लिए 4800 रुपये एवं स्थापना स्थल के फोटोग्राफ्स, पासबुक की छायाप्रति के साथ अपने ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी, क्रेडा या उप संचालक कृषि कार्यालय से संपर्क कर योजना का लाभ ले सकते हैं।
-
रायपुर। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने किए नियुक्ति पत्र वितरित
शिक्षक भर्ती-2023 व्याख्याताओं को नियुक्ति पत्र दियेविशेष भर्ती अभियान चलाकर की गयी है शिक्षकों की भर्तीहायर सेकेंडरी सह आईटीआई ट्रेड प्रमाण पत्र भी वितरित कियेमुख्यमंत्री के निर्देश पर हायर सेकंडरी के साथ शुरू किया गया है आईटीआई कोर्स - -मतदाता सूची में नाम जुड़वाने अगले सप्ताह 19-20 अगस्त को भी आयोजित किए जाएंगे विशेष शिविर-31 अगस्त तक नाम जोड़े जाने, विलोपित करने एवं संशोधन के लिए प्राप्त किए जाएंगे दावा-आपत्ति-4 अक्टूबर को होगा मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशनरायपुर विधानसभा आम निर्वाचन-2023 के पूर्व प्रदेश में निर्वाचक नामावलियों के द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण की कार्यवाही चल रही है। इसके तहत विगत 2 अगस्त को मतदाता सूची का प्रारम्भिक प्रकाशन कर दिया गया है। यह मतदाता सूची मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय की वेबसाइटceochhattisgarh.nic.inमें भी होस्ट की गई है। साथ ही इसकी एक फोटोयुक्त हार्ड एवं एक फोटोरहित सॉफ्ट कॉपी प्रदेश के सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों को भी जिला स्तर पर बैठक कर प्रदान की जा चुकी है।बीते 2 अगस्त को मतदाता सूची के प्रारंभिक प्रकाशन के साथ ही इसके विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण का काम प्रारंभ हो गया है। 1 अक्टूबर 2023 की अर्हता तिथि में मतदाता सूची में नए नाम जोड़े जाने फॉर्म-6 प्राप्त किए जाने की कार्यवाही शुरू की जा चुकी है। नाम विलोपन के लिए फॉर्म-7 एवं किसी प्रकार के संशोधन या स्थानांतरण के लिए फॉर्म-8 भी लिया जाना प्रारम्भ हो गया है। ये आवेदन आगामी 31 अगस्त तक लिए जाएंगे। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 12 अगस्त और 13 अगस्त तथा 19 अगस्त और 20 अगस्त को राज्य के सभी 24 हजार 109 मतदान केन्द्रों में इसके लिए विशेष शिविर का आयोजन किया जा रहा है।छत्तीसगढ़ की मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती रीना बाबासाहेब कंगाले ने बताया कि इन विशेष शिविर तिथियों को राज्य भर में सभी मतदान केन्द्रों में बूथ लेवल अधिकारियों एवं अभिहित अधिकारियों को आवेदन प्राप्त करने के लिए निर्देशित किया गया है। सामान्यतः शनिवार एवं रविवार को अधिकांश संस्थानों में अवकाश रहता है इसलिए जो भी नागरिक अपना नाम जुड़वाना चाहते हैं वे कार्यालयीन समयावधि में बूथ जाकर अपने बूथ लेवल अधिकारी की सहायता से अपना आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। श्रीमती कंगाले ने बताया कि मतदाता सूची को शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने पुनरीक्षण के दौरान सभी जिलों एवं विधानसभाओं में सघन कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। इस दौरान छूटे हुए युवा, नागरिकों एवं समाज के वंचित वर्गों को अधिक से अधिक जागरूक कर उनका नाम मतदाता सूची में जोड़े जाने के प्रयास किए जाएँगे। उन्होंने प्रदेश के आम नागरिकों से पुनरीक्षण में अधिक से अधिक ऑनलाइन आवेदन वोटर हेल्पलाइन एप या फिर वोटर सर्विस पोर्टलhttps://voters.eci.gov.inके माध्यम से करने की अपील की है।जो नागरिक किसी कारणवश बूथ जाकर अपना आवेदन नहीं कर सकते हैं उन्हें ऑनलाइन फॉर्म भरने के लिए वोटर हेल्पलाइन एप एवं वोटर सर्विस पोर्टल की सुविधा प्रदान की गई है। बीएलओ द्वारा फॉर्म भरने के लिए मतदान केन्द्रों में बीएलओ एप का प्रयोग किया जा रहा है। 31 अगस्त तक सभी प्राप्त दावा-आपत्तियों का निराकरण कर 4 अक्टूबर 2023 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा। अंतिम प्रकाशित मतदाता सूची पुनः वेबसाइट में होस्ट करने के साथ-साथ इसकी एक हार्ड एवं एक सॉफ्ट कॉपी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को जिला स्तर पर प्रदान की जाएगी।
- -90 विधानसभा में होगा बूथ लेवल कार्यकर्ताओं का सम्मेलन-प्रभारी कुमारी सैलजा, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, डॉ. चंदन यादव, विजय जांगिड़ हुये शामिलरायपुर/ । कांग्रेस का बूथ लेवल के कार्यकर्ताओं का सम्मेलन संकल्प शिविर राजधानी रायपुर के पश्चिम विधानसभा और उत्तर विधानसभा में प्रभारी कुमारी सैलजा, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रभारी सचिव डॉ. चंदन यादव, सह-प्रभारी विजय जांगिड़ की उपस्थिति में शुरूआत हुआ। पश्चिम विधानसभा के संकल्प शिविर में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शंखनाद कर संकल्प शिविर का आगाज किये। यह संकल्प शिविर प्रदेश के सभी 90 विधानसभा क्षेत्रों में होगा। संभागीय सम्मेलन विधानसभा स्तर पर पदाधिकारियों के प्रशिक्षण के बाद कांग्रेस अब बूथ लेवल के कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण कर रही है। संकल्प शिविर में बूथ, अनुभाग में काम करने वाले कार्यकर्ताओं को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने तिरंगा गमछा पहनाकर सम्मान किये। संकल्प शिविर में बूथ प्रबंधन, भूपेश सरकार की उपलब्धियां, भाजपा की जनविरोधी नीतियों पर भी नेताओं ने जानकारी दी।इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुये एआईसीसी महासचिव एवं प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा ने कहा कि चुनाव का बिगुल बज चुका है। पूरे प्रदेश भर में हमने कार्यक्रम किये। पहले संभाग सम्मेलन किया, उसके बाद हमारा कार्यक्रम चला बूथ का। बूथ कमेटियों का, बूथ चलो अभियान प्रदेश भर में हर जगह कोई न कोई गया। मुख्यमंत्री गये, प्रदेश अध्यक्ष गये, सभी मंत्री गये, सभी पदाधिकारी गये हर बूथ पर जाकर कार्य देखा। हमने रायपुर से संकल्प शिविर की शुरूआत की है और मैं समझती हूं कि आप सौभाग्यशाली है। आपको इतना बढिय़ा विधायक मिले है। इनके काम को काम करने के तरीके को कांग्रेस पार्टी ने पहचान दी और इन्हें एआईसीसी में सचिव बनाया। बहुत बड़ी जिम्मेदारी दी गयी है कांग्रेस ने।कुमारी सैलजा ने कहा कि भाजपा लाख कोशिश करें लेकिन कांग्रेस पार्टी की जड़ देश में कभी कमजोर नहीं हो सकती।मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि आज बूथ स्तरीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर जिसे संकल्प शिविर का नाम दिया गया। पूरे प्रदेश में सबसे पहले रायपुर पश्चिम विधानसभा से संकल्प शिविर का आयोजन हो रहा है। मैं पार्टी अध्यक्ष को बहुत-बहुत बधाई देता हूं कि रायपुर पश्चिम से हो रहा है। आप सबको बहुत-बहुत बधाई।प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि संकल्प शिविर की शुरुआत पश्चिम विधानसभा से हुआ। ये शिविर आज से शुरू होकर लगातार 90 विधानसभाओं तक गुजरेगा। सभी 90 विधानसभाओं में हम जायेंगे और सभी कार्यकर्ताओं से मिलेंगे और चर्चा करेंगे और पार्टी को मजबूत करने का संदेश भी देंगे।
-
भिलाईनगर। स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त को नगर पालिक निगम भिलाई द्वारा शहर के मुख्य चौक चौराहो का साफ-सफाई कर देश भक्ति गीत का प्रसारण महत्वपूर्ण स्मारको की सफाई व महापुरूषो की प्रतिमा पर माल्यापर्ण कर राष्ट्रीय पर्व हर्ष उल्लास से मनाने आयुक्त रोहित व्यास ने अधिकारियों में जिम्मेदारी तय की है। स्वतंत्रता दिवस का 76वां वर्षगांठ नगर में उत्साह पूर्वक मनाने तथा लोगो के मन में राष्ट्र के प्रति देशभक्ति का भाव बढ़ाने शहर के सभी संस्थानों एवं कार्यालय में जहाॅ राष्ट्रीय ध्वज फहराया जायेगा वहाॅ एवं चौक चौराहों में राष्ट्र भक्ति गीत का प्रसारण किया जायेगा। निगम के मुख्य कार्यालय सुपेला सहित सभी जोन कार्यालय भवनों को रंगबिरंगे रोशनी से रौशन किया जावेगा। महापौर नीरज पाल एवं आयुक्त रोहित व्यास ने नगर वासियों से राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त को हर्ष उल्लास से मनाते हुए वीर शहीदो को पुण्य स्मरण करने की अपील की है।
-
मैट्स यूनिवर्सिटी के हिन्दी विभाग में नये विद्यार्थियों के लिए छात्र उन्मुखीकरण एवं स्वागत समारोह का आयोजन सम्पन्न
सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों का कुलपति एवं कुलसचिव ने किया सम्मान
रायपुर। मैट्स यूनिवर्सिटी के हिन्दी विभाग द्वारा नए शैक्षणिक सत्र में प्रवेश लेने वाले नए विद्यार्थियों के लिए आयोजित स्वागत समारोह का आयोजन टॉपर्स के सम्मान के साथ किया गया। विश्वविद्यालय के कुलपति एवं कुलसचिव द्वारा इन विद्यार्थियों को शॉल, श्रीफल प्रदान कर सम्मानित किया एवं उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं गईं। इस अवसर पर अनेक रचनात्मक गतिविधियों का भी आयोजन किया गया।
मैट्स यूनिवर्सिटी के हिन्दी विभाग की प्राध्यापक एवं विभागाध्यक्ष डॉ. रेशमा अंसारी ने बताया कि विभाग द्वारा बी.ए. राजनीति विज्ञान, समाजशास्त्र, इतिहास, बी.ए. ऑनर्स हिन्दी पत्रकारिता एवं पर्यटन, एम.ए हिन्दी तथा पत्रकारिता एवं जनसंचार के एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स के नये विद्यार्थियों के लिए छात्र उन्मुखीकरण तथा स्वागत समारोह का आयोजन इम्पैक्ट सेंटर पंडरी में किया गया। इस समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में कुलपति प्रो. के.पी. यादव व कुलसचिव श्री गोकुलनानंदा पंडा उपस्थित थे।
मैट्स यूनिवर्सिटी के कुलाधिपति श्री गजराज पगारिया एवं महानिदेशक श्री प्रियेश पगारिया ने इस आयोजन को सराहनीय प्रयास बताते हुए विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर कुलपति प्रो. के.पी. यादव ने कहा कि कॉलेज लाइफ जीवन का अनमोल क्षण होता है जिसमें सिर्फ उच्च शिक्षा ही प्राप्त नहीं की जाती अपितु अपने कैरियर का भी निर्माण किया जाता है। विद्यार्थियों को चाहिए कि वे अपनी प्रतिभा को निखारकर अपने माता-पिता का सपना पूर्ण करें। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी अपनी गुणवत्ता को प्रमाणित कर दिखाएं। शिक्षा की प्रक्रिया जीवन-पर्यन्त चलती है। कुलसचिव श्री गोकुलनानंदा पंडा ने कहा कि मैट्स विश्वविद्यालय का स्लोगन है रेडी फॉर लाइफ यानी विद्यार्थियों को स्कूल शिक्षा के बाद उच्च शिक्षा के क्षेत्र में श्रेष्ठ जीवन के लिए तैयार करना। शिक्षा के साथ एक अच्छा इंसान बनाना भी हमारा उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को जिस क्षेत्र में रूचि हो उस क्षेत्र में अपने कैरियर का निर्माण करें। इसके लिए लक्ष्य निर्धारित करें, शिक्षकों और वरिष्ठ विद्यार्थियों से सहयोग लें और निरंतर अपने लक्ष्य के प्रति कार्यरत रहें, सफलता अवश्य प्राप्त होगी। उन्होंने विद्यार्थियों से नियमित उपस्थिति देने और उच्च शिक्षा का लाभ प्राप्त कर अपने समय का सदुपयोग करने का आह्वान किया।
इसके पूर्व स्वागत भाषण में विभागाध्यक्ष हिन्दी डॉ. रेशमा अंसारी ने कहा कि हमारा उद्देश्य शिक्षा के साथ कैरियर निर्माण और व्यक्तित्व का विकास करना है। हर क्षण विद्यार्थियों के लिए कीमती है जिसमें वे न सिर्फ ज्ञान अर्जित करते हैं बल्कि शिक्षा, सदाचार, माता-पिता की सेवा, सच बोलना जैसे सद्गुणों को अपनाकर देश के श्रेष्ठ नागरिक बनते हैं। हिन्दी विभाग में विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेने वाले टॉपर्स का भी सम्मान किया गया। इनमें आशुतोष सिंह राजपूत (बी.ए. राजनीति विज्ञान, समाजशास्त्र, इतिहास, प्रथम सेमेस्टर), पवस दीवान (बी.ए. ऑनर्स हिन्दी पत्रकारिता एवं पर्यटन, प्रथम सेमेस्टर), संजीव बेनर्जी, (एम.ए. हिन्दी, प्रथम सेमेस्टर), कुसुम (पत्रकारिता एवं जनसंचार, डिप्लोमा) शामलि थे।
इस समारोह का शुभारंभ माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यापर्ण एवं वंदना के साथ किया गया। इस अवसर पर सीनियर विद्यार्थियों ने जूनियर विद्यार्थियों का तिलक लगाकर एवं उपहार देकर स्वागत किया। विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये।
इस अवसर पर मैट्स यूनिवर्सिटी की उपकुलपति डॉ. दीपिका ढांड, हिन्दी विभाग के प्राघ्यापकगण डॉ. कमलेश गोगिया, डॉ. रमणी चंद्राकर, डॉ. सुनीता तिवारी, डॉ. सुपर्णा श्रीवास्तव, सुश्री प्रियंका गोस्वामी, सहित विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष, प्राध्यापकगण एवं अनेक संख्या में विद्यार्थीगण उपस्थित थे।
-
महेश भट्ट और पुलेला गोपीचंद द्वारा प्रस्तुत की जाने वाली फिल्म के प्रोड्यूसर डायरेक्टर हैं सुधांशु शर्मा
अंकित ने लिखे हैं दो गीत, पहले गीत गीली सी सुबह को गाया है पापोन ने तथा बातों बातों में गीत को गाया है जुबिन नौटियाल ने, म्यूजिक कंपोजिशन सौरभ वैभव का
रायपुर। जनसंपर्क संचालनालय रायपुर में कार्यरत सहायक सूचना अधिकारी और मूल रूप से अंबिकापुर निवासी श्री अंकित पांडेय के दो गीत 25 अगस्त को देश भर में 7 भाषाओं में रिलीज की जाने वाली फिल्म लव आल में दर्शक सुन सकेंगे। प्रख्यात निर्माता निर्देशक श्री महेश भट्ट और प्रख्यात बैडमिंडन खिलाड़ी तथा बैडमिंटन की टीम इंडिया के नेशनल कोच श्री पुलेला गोपीचंद द्वारा प्रस्तुत की जाने वाली इस फिल्म के निर्माता निर्देशक श्री सुधांशु शर्मा हैं।
फिल्म के गीत गीली सी सुबह की लांचिंग मुंबई के अंधेरी में की गई। इस मौके पर मौजूद श्री महेश भट्ट ने कहा कि इस गीत की सबसे अच्छी बात यह है कि इसके गीतकार अंकित पांडेय छत्तीसगढ़ से हैं। जब देश के मुख्तलिफ हिस्सों से आये लोग सिनेमा रचते हैं तो सिनेमा ज्यादा समृद्ध, ज्यादा सच्चा होता है। फिल्म के डायरेक्टर श्री शर्मा ने भी इसकी प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि लव आल में जो सीन था उसके मुताबिक मुझे बहुत से गीत दिखाये गये, कोई भी गीत पसंद नहीं आ रहा था। फिर अंकित द्वारा लिखा गया गीत गीली सी सुबह सुनाया गया। मुझे लगा कि मैं इसी गीत की तलाश में था। गीत बहुत खूबसूरत जज्बात के साथ लिखा गया है। सौरभ वैभव ने बहुत सुंदर कंपोजिशन किया है। खास बात यह है कि वे भी छत्तीसगढ़ के अम्बिकापुर से ही हैं। पापोन ने इसे अपने अनूठे स्वर में गाया है। केके मेनन ने कहा कि खूबसूरत गीत और कंपोजिशन तथा पापोन की प्रस्तुति ने इस गीत को और भी खूबसूरत बना दिया है।
उल्लेखनीय है कि यह गीत अंकित ने दशक भर पहले लिखा था जब उन्होंने अपनी उच्च शिक्षा समाप्त की थी। कोरोना की वजह से फिल्म में कुछ विलंब हुआ।
उल्लेखनीय है कि यह फिल्म देश भर के 700 थियेटर्स में एक साथ प्रस्तुत की जा रही है। फिल्म में बैडमिंटन के नेशनल लेवल के प्लेयर दिखाये गये हैं। खास बात यह है कि फिल्म में एक्टर्स को बैडमिंटन के लिए और बैडमिंटन प्लेयर्स को एक्टिंग के लिए ग्रूम किया गया है। फिल्म में एक अन्य गीत बातों बातों में भी अंकित ने लिखा है। इसे जुबिन नौटियाल ने गाया है।
गीली सी सुबह की लांचिंग के मौके पर अंकित को मुंबई बुलाया गया। जब महेश भट्ट आये तो उन्होंने कहा कि इस गीत की खास बात यह है कि इसके लेखक छत्तीसगढ़ के हैं। फिर निर्देशक ने अंकित का परिचय कराया और कहा कि जिनकी बात आप कर रहे हैं। वे भी आज हमारे साथ हैं। इस पर महेश भट्ट ने बताया कि गीत बहुत खूबसूरत है और चाँद पर जो तुमने हिस्सा लिखा है वो सबसे खूबसूरत है।
जनसंपर्क विभाग के अधिकारियों ने की प्रशंसा
अंकित की इस उपलब्धि पर जनसंपर्क विभाग के अधिकारियों ने भी प्रशंसा की है। आयुक्त जनसंपर्क श्री दीपांशु काबरा ने कहा कि अंकित ने देश भर में प्रदेश का नाम बढ़ाया है। संचालक जनसंपर्क श्री सौमिल रंजन चौबे ने भी अंकित की प्रशंसा करते हुए कहा है कि अपने मौलिक लेखन से अंकित ने सबका दिल छू लिया है। विभाग के अपर संचालक श्री जेएल दरियो, श्री उमेश मिश्र, श्री संजीव तिवारी ने भी अंकित की प्रशंसा की है। जनसंपर्क अधिकारी संघ के अध्यक्ष श्री बालमुकुंद तंबोली ने भी संघ की ओर से अंकित को शुभकामनाएं दी हैं। अपने संदेश में उन्होंने कहा कि अपने विभागीय कार्यों के बेहतर संपादन के साथ ही अंकित ने कला के क्षेत्र में भी बढ़िया काम कर दिखाया है। इससे पूरे प्रदेश का गौरव बढ़ा है।



























