ब्रेकिंग न्यूज़

 सूर्य की राशि में लगेगा चंद्र ग्रहण, इन राशियों पर पड़ेगा प्रभाव
  3 मार्च 2026 का दिन ज्योतिष दृष्टि से बेहद खास है। इस तिथि पर साल का पहला चंद्र ग्रहण लग रहा है। यह ग्रहण दोपहर 3 बजकर 20 मिनट से लेकर शाम 6 बजकर 47 मिनट तक रहेगा। बड़ी बात यह है कि, यह भारत में नजर आएगा और इसका प्रभाव भी मान्य होगा। ज्योतिषियों के मुताबिक, यह चन्द्र ग्रहण सूर्य की राशि सिंह में लग रहा है। सिंह राशि में पहले से केतु हैं और इसलिए यहां चंद्रमा से उनकी युति हो रही है, जिससे ग्रहण योग भी बन रहा है। ऐसे में यह समय 12 राशियों के जीवन पर असर डाल सकता है। इस दौरान कुछ राशियों को शुभ परिणाम, तो कुछ जातकों के तनाव में वृद्धि हो सकती हैं। ऐसे में आइए चंद्र ग्रहण का सभी राशियों पर प्रभाव जानते हैं।
  मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए समय थोड़ा सतर्क रहने वाला रहेगा।
आपको निवेश से लेकर यात्रा पर जाने तक विशेष सावधानियां रखनी होगी।
किसी भी कार्य में जल्दबाजी करना आपके तनाव को बढ़ा सकता है।
वृषभ राशि
आपको धन लाभ और नए घर की प्राप्ति के योग बन सकते हैं, क्योंकि समय लाभदायक साबित हो सकता है। 
रुके हुए कार्य पूरे होंगे और आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिल सकता है। 
विवाह के योग है और परिवार का सहयोग भी मिलेगा।
 मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों को नई नौकरी की प्राप्ति होगी।
कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। 
किसी पर अधिक भरोसा करना आपके दुखों को बढ़ा सकता है।
व्यापार करने वालों के कार्यों का विस्तार संभव है।
कर्क राशि 
कर्क राशि वालों को अलर्ट रहने की जरूरत रहेगी।
खासकर धन से जुड़े मामलों में सतर्क रहें। 
इस समय भूलकर भी आप भावनाओं में आकर कोई बड़ा निर्णय लेने से बचें।
सिंह राशि 
सिंह राशि वालों की परेशानियां बढ़ सकती हैं और उनके विरोधी सक्रिय रह सकते हैं।
सेहत का भी ध्यान रखना आवश्यक रहेगा।
आर्थिक लाभ भी संभव है परंतु खर्च भी अधिक रहेगा।
कन्या राशि
कन्या राशि के लिए समय खास रहेगा और मेहनत का मनचाहा फल प्राप्त होगा।
करियर में तरक्की के योग बन सकते हैं। 
पारिवारिक समस्याओं के चलते परेशान होना पड़ सकता है। 
तुला राशि
तुला राशि वालों को सफलता मिलने के संकेत हैं। 
सेहत पहले से बेहतर होगी और लंबे समय से चल रही परेशानियां दूर हो सकती हैं।
समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा और स्वयं को भाग्यशाली महसूस करेंगे।
वृश्चिक राशि 
वृश्चिक राशि वालों के लिए समय सामान्य रहेगा। 
नियमित कार्यों पर ध्यान दें और विवादों से दूर रहें।
धन लाभ हो सकता है पर लेनदेन सावधानी से करें।
 धनु राशि
धनु राशि वालों के जीवन में कुछ बदलाव आ सकते हैं। 
शुरुआत में थोड़ा दबाव महसूस हो सकता है।
कला के क्षेत्र में आगे बढ़ने का समय होगा।
 मकर राशि
मकर राशि वालों को लाभ मिलने की संभावना है।
व्यापार और नौकरी दोनों में सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं।
समय आपके लिए कई नई परेशानियां लेकर आ सकता है।
 कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों को भी लाभ के संकेत हैं। 
नए अवसर मिल सकते हैं और आय के नए स्रोत बन सकते हैं।
लेकिन लव पार्टनर के साथ गलतफहमियां पनप सकती हैं।
 मीन राशि 
मीन राशि वालों को सावधानी रखने की आवश्यकता है। 
सेहत और खर्चों पर विशेष ध्यान दें। 
अचानक से कुछ एक बड़े खर्च आपके सामने आएंगे।

 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english