ब्रेकिंग न्यूज़

  स्किन की इन 5 समस्याओं को दूर करता है कुंकुमादि तेल, इस तरह से करें इस्तेमाल

 जब किसी के चेहरे पर दाग-धब्बे होते हैं या झाइयां पड़ती हैं तो आयुर्वेद में कुंकुमादि तेल लगाने की सलाह दी जाती है। इस तेल में एंटी-बैक्टीरियल, एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो त्वचा को हेल्दी बनाए रखने में मदद करते हैं। कुंकुमादि तेल मुंहासों और फुंसियों को कम करने में मदद करता है। यह तेल त्वचा पर सीबम के उत्पादन को नियंत्रित करता है और रोमछिद्रों को बंद होने से रोकने में मदद करता है। 
 दाग-धब्बों से छुटकारा दिलाए
अगर आपके चेहरे पर दाग-धब्बे हैं, तो आप कुंकुमादि तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें मुलेठी और मंजिष्ठा के गुण होते हैं, जो मेलानिन के उत्पादन को संतुलित करते हैं। यह सनटैनिंग, झाइयों और काले धब्बों को कम करने में असरदार होता है। चेहरे के दाग-धब्बों को मिटाने के लिए आप कुछ दिनों तक कुंकुमादि तेल का यूज कर सकते हैं।  
 ड्राई स्किन से छुटकारा
रूखी और बेजान त्वचा से छुटकारा पाने के लिए आप कुंकुमादि तेल का यूज कर सकते हैं। इस तेल को लगाने से त्वचा को पोषण मिलता है और नमी बनाए रखने में मदद मिलती है। इस तेल को लगाने से त्वचा की ड्राईनेस दूर होती है। यह चेहरे की बनावट को बेहतर करने में मदद करता है और रंगत को सुधारता है।
 मुंहासों से निजात दिलाए
अगर आपके चेहरे पर कील-मुंहासे या एक्ने हैं तो कुंकुमादि तेल लगा सकते हैं। इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो मुंहासों को मिटाने में असरदार होते हैं। इस तेल को लगाने से मुंहासे पैदा होने वाले बैक्टीरिया नष्ट हो जाते हैं और इससे मुंहासों को कम करने में मदद मिलती है। इस तेल को लगाने से मुंहासों के दाग भी धीरे-धीरे रिमूव होने लगते हैं।  
 झुर्रियों को मिटाने में असरदार
चेहरे की झुर्रियां मिटाने के लिए भी आप कुंकुमादि तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह समय से पहले उम्र बढ़ने के लक्षणों को कम करने में मदद करता है। इस तेल को लगाने से एंटी-एजिंग के लक्षण कम होते हैं। इस तेल को लगाने से फाइन लाइंस की समस्या दूर होती है और झुर्रियां कम होती हैं। यह त्वचा को टाइट बनाता है और जवां बनाए रखने में मदद करता है।
 बेजान त्वचा से छुटकारा
कुंकुमादि तेल बेजान त्वचा से भी छुटकारा दिलाता है। इस तेल को लगाने से त्वचा पर ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और बेजान त्वचा ठीक होती है। इस तेल को लगाने से त्वचा का निखार वापस आता है। इस तेल को लगाने से त्वचा का निखार कई गुना बढ़ जाता है। 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english