ब्रेकिंग न्यूज़

 घंटों का काम मिनटों में, ये हैं बिना चाकू भिंडी काटने के 5 स्मार्ट तरीके

सुबह नाश्ते में गरमा-गरम पराठों के साथ भिंडी की सब्जी खाने के लिए मिल जाए तो मूड और दिन अच्छा गुजरता है। घर में भिंडी की सब्जी खाना तो सबको पसंद होता है लेकिन बात जब इसे काटने की आती है तो उत्साह ठंडा पड़ने लगता है। दरअसल, बाकी सब्जियों की तुलना में भिंडी एक ऐसी सब्जी है, जिसे काटने में काफी समय खराब हो जाता है। आजकल ज्यादातर परिवारों में मियां-बीवी दोनों वर्किंग होते हैं। ऐसे में भिंडी काटने के लिए इतना समय निकालना शायद ही कोई पसंद करता होगा। अगर आपके घर का मिजाज भी भिंडी काटने के नाम पर कुछ ऐसा ही बना रहता है तो आज आपके स्वाद और समय का ख्याल रखते हुए हम लेकर आए हैं आपके लिए किचन के कुछ ऐसे मजेदार हैक्स, जिनकी मदद से आप बिना चाकू को हाथ लगाएं बड़े आसान तरीकों से भिंडी को कुछ ही देर में काटकर फ्री हो सकते हैं।
बिना चाकू के भिंडी काटने के स्मार्ट तरीके
किचन कैंची का इस्तेमाल करें
भिंडी काटने का यह सबसे तेज और सुरक्षित तरीका है। इसके लिए 4-5 भिंडियों को एक साथ गुच्छे में पकड़ें। उनकी ऊपर की टोपी को एक साथ कैंची से काटकर जल्दी-जल्दी छोटे टुकड़ों में काटते जाएं। ऐसा करने से भिंडी काटते समय चाकू से उंगलियां कटने का डर खत्म हो जाता है और चाकू के मुकाबले यह काम 20 प्रतिशत ज्यादा तेजी से होता है।
फूड प्रोसेसर की स्लाइसर अटैचमेंट
अगर आपको बहुत ज्यादा मात्रा में भिंडी बनानी है, तो उसके लिए फूड प्रोसेसर के स्लाइसर अटैचमेंट का उपयोग करें। भिंडी को ऊपर से डालें और कुछ ही सेकंड में सारी भिंडी एक समान स्लाइस में कट जाएगी। ऐसा करते हुए इस बात का ख्याल रखें कि मशीन को बहुत तेज न चलाएं वरना भिंडी का कीमा बन सकता है।
'V' शेप कटर या ग्रेटर
अगर आप 'भिंडी फ्राई' या 'कुरकुरी भिंडी' बनाना चाहते हैं तो यह तरकीब काम आ सकती है। इस उपाय को करने के लिए कद्दूकस के किनारे वाले स्लाइसर का उपयोग करें। भिंडी को लंबाई में पकड़ें और स्लाइसर पर रगड़ें। इससे भिंडी के बहुत पतले और एक बराबर लच्छे निकलेंगे जो तलने पर बेहद क्रिस्पी हो जाते हैं।
रबर बैंड ट्रिक
भिंडी काटते समय समय बचाने का यह सबसे अच्छा तरीका है। इस टिप को फॉलो करने के लिए आप एक ही साइज की 10-12 भिंडियों को लेकर ऊपर और नीचे से एक-एक रबर बैंड लगा दें। अब पूरा का पूरा 'बंडल' एक साथ काटें। ऐसा करने के लिए आप कैंची की मदद लें। आपकी रसोई की यह तरकीब एक-एक भिंडी काटने के आपके झंझट को खत्म कर देगी।
मल्टी-ब्लेड सिजर्स
बाजार में ऐसी कैंची मिलती है जिसमें 3 से 5 ब्लेड एक साथ लगे होते हैं। इस कैंची से भिंडी काटने का सबसे बड़ा फायदा यह होता है कि एक बार भिंडी पर कैंची चलाने पर एक साथ भिंडी के 5 टुकड़े हो जाते हैं। इस टप को फॉलो करने से आपका 70 प्रतिशत तक का समय बच जाता है।
-- 
 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english