- Home
- छत्तीसगढ़
- जानकारी के लिए जिला कोषालय से करें संपर्करायपुर/ओपीएस चयन एवं कार्मिक संपदा पोर्टल में अपलोड किए जाने के संबंध में संचालनालय पेंशन एवं भविष्य निधि नवा रायपुर द्वारा अंतिम तिथि 29 दिसंबर निर्धारित की गई है। वरिष्ठ जिला कोषालय अधिकारी ने बताया कि संबंधित आहरण एवं संवितरण अधिकारी उक्त प्रक्रिया की विस्तृत सूचना कार्यालय जिला कोषालय रायपुर से भी संपर्क किया जा सकता है।
-
*विजयोल्लास के पथ पर चुनौतियों के नुकीले कंटकों पर चलकर स्वप्नों को साकार करने संकल्पों की कसौटी पर खरा उतरने की चुनौती*
*सत्ता व संगठन के कर्णधार कार्यकर्ताओं का ध्यान रखें, कार्यकर्ता सत्ता और संगठन के मद्देनजर अपनी समझ विकसित करें*

*अनिल पुरोहित,* वरिष्ठ पत्रकार
भारतीय जनता पार्टी पाँच वर्षों के अपने वनवास से उबरकर नए संकल्पों के पथ पर ऊर्जा और विश्वास के नए आलोक में अपनी महत्वपूर्ण यात्रा प्रारंभ करने जा रही है। संकल्पों का यह पथ चुनौतियों के कंटकों से भरा हुआ है और भाजपा के कर्णधारों को इन चुनौतियों को पार कर विश्वास के धरातल को अपने निर्णयों, नीतियों और कार्य-संस्कृति से सतत अभिसिंचित करना है, संगठन के स्तर पर भी और सत्ता के स्तर पर भी! सत्ता के गलियारे में चहलकदमी करते वक़्त भाजपा को यह बात हमेशा ध्यान रखनी होगी कि यह माया महाठगिनी होती है। वह सत्ताधीशों को अपनी चकाचौंध में वह सबकुछ देखने ही नहीं देती, जो वास्तव में उसे देखना चाहिए और जिस काम के लिए सत्ता उन्हें साधन के तौर पर मिली है। यह अप्रत्याशित क़तई नहीं है कि भाजपा ने चुनावी मैदान मार लिया है, क्योंकि अपनी पराजय की पटकथा तो कांग्रेस के सत्ताधीशों ने सत्ता सम्हालते ही खुद अपने हाथों लिखनी शुरू कर दी थी और जिस भाजपा को तमाम राजनीतिक विश्लेषक और कांग्रेस के लोग सत्ता की दौड़ से बाहर मानकर चल रहे थे, वे मतदान के पहले चरण के क़रीब आते-आते भाजपा को कांग्रेस के मुक़ाबिल मानने लगे, हालाँकि भाजपा की जीत हो रही है, यह बात मानने और भाजपा की जीत पचाने के लिए मतगणना के पहले तक मतगणना के शुरुआती रूझानों के बाद भी वे तैयार नहीं दिखाई दे रहे थे। पर जनादेश भाजपा के पक्ष में आना था, सो आ गया। अब शपथ ग्रहण के महोत्सव के साथ भाजपा की असली परीक्षा शुरू हो रही है। विजयोल्लास के पथ पर चुनौतियों के नुकीले कंटकों पर चलते हुए उन स्वप्नों को साकार करना है, जिसे पूर्व प्रधानमंत्री 'भारत रत्न' श्रद्धेय अटलजी ने संजोया था, उन संकल्पों की कसौटी पर खरा उतरना है, जिसे बार-बार दुहराकर भाजपा ने यह विश्वासपूर्ण जनादेश अर्जित किया है।
यह माना जाना चाहिए कि हिन्दुत्व, विकास, सेवा, सुशासन और ग़रीब कल्याण के साथ-साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चेहरे तथा 'मोदी की गारंटी' ने भाजपा की जीत की राह को आसान बनाया है, पर उससे भी कहीं ज़्यादा महत्वपूर्ण बात यह ध्यान में रखी जानी चाहिए कि कर्ज़माफ़ी, मुफ़्त बिजली, मुफ़्त शिक्षा जैसे नितांत निजी फ़ायदों को अपनी ठोकर पर रखकर प्रदेश की जनता-जनार्दन ने भाजपा के वादों और घोषणाओं पर इतना अधिक विश्वास जताया कि अब तक के हुए पाँच चुनावों में भाजपा को न केवल अधिक सीटें मिली हैं, अपितु वोटों के प्रतिशत में भाजपा को एक नया रिकॉर्ड बनाने का मौक़ा दे दिया। पर जीत और सरकार में आने की इस बेला में आत्ममुग्ध होने के बजाय भाजपा के लिए भी आत्म मंथन की उतनी ही ज़रूरत है, जितनी आज कांग्रेस को है। परंतु, कांग्रेस पराजय के सबक और संदेश को कब समझ पाई है? सत्ता प्रबंधन की इतनी ही राजनीतिक समझ कांग्रेस में होती तो 71 सीटों से महज़ पाँच सालों में 35 सीटों पर नहीं सिमटती। इस सच्चाई को पूरी शिद्दत से स्वीकार करना चाहिए कि प्रधानमंत्री आवास की मांग को लेकर विधानसभा के समक्ष हुए प्रदर्शन के साथ ही भाजपा ने अपने धारदार तेवर दिखाए और उसके बाद लगातार चले अभियानों व कार्यक्रमों ने भाजपा की भूमिका को प्रभावी बनाया। राजधानी के साइंस कॉलेज मैदान पर इस वर्ष के मध्य में हुई प्रधानमंत्री श्री मोदी की सभा ने भाजपा को राजनीतिक संजीवनी दे दी। आज धान की क़ीमत, ख़रीदे जाने वाले धान की मात्रा, दो साल का बकाया बोनस, महतारी वंदन योजना, युवाओं के लिए संभावनाओं का आकाश तलाशने की प्रतिबद्धता, जबरिया धर्मांतरण पर रोक लगाकर आदिवासी संस्कृति व परंपराओं की रक्षा और तुष्टीकरण की रक्त-पिपासु राजनीतिक प्रवृत्ति को नेस्त-ओ-नाबूद करने का प्रण, इनमें से भाजपा की जीत का श्रेय राजनीतिक विश्लेषक चाहे जिसे दें, पर इन चुनावों में इस सत्य को नकारा नहीं जा सकता कि पहली बार एक दल के नाम पर चुनाव हुए हैं और इसमें व्यक्ति गौण हो गया था। प्रधानमंत्री श्री मोदी इस विजय रथ के सारथी बने और इसीलिए कांग्रेस 'भूपेश है तो भरोसा है' से लेकर 'भरोसे की सरकार' के जुमले उछालने के लिए विवश हुई जबकि बिना कोई चेहरा सामने किए भाजपा सत्ता-सिंहासन पर विराजमान है। निश्चित रूप से भाजपा के लिए यह गर्व का क्षण है कि प्रधानमंत्री श्री मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह व अन्य अनेक प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों व साधु-संतों की मौज़ूदग़ी में प्रदेश के हज़ारों-हज़ार कार्यकर्ताओं के बीच प्रदेश के नवनियुक्त मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने मंत्रिमंडलीय सहयोगियों के साथ शपथ ली है। अब इस विचार पर भी विमर्श की शुरुआत होनी चाहिए कि मंत्रिमंडल के परंपरागत ढाँचे को कोई नया आकार दिया जाए जिसमें शामिल हर एक मंत्री समूचे प्रदेश के स्तर पर अपने विभाग की कार्यप्रणाली की न केवल समझ से भरपूर हो, अपितु अपनी विभागीय योजनाओं व कार्यक्रमों से प्रदेश के हर एक परिवार को लाभ पहुँचा सके। जाहिर है, ऐसे मंत्रिमंडल में किसी अपराधी या भ्रष्ट प्रवृत्ति को ज़गह नहीं मिलनी चाहिए, अन्यथा ऐसे लोग सेवा-सुशासन और ग़रीब कल्याण के संकल्पों को कर्क-रोग की तरह भीतर से खोखला ही करेंगे, अपराधों को प्रश्रय देंगे, सरकार के 'कमाऊ पूत' बनकर मनमानी करेंगे, सर्वतोमुखी विकास की अवधारणा को पलीता ही लगाएंगे। यह भी नहीं भुलाया जा सकता कि इस नई सरकार को कर्ज़ के दलदल को भी पार करना है और विकास के तमाम तक़ादों को पूरा भी करना है। 15 वर्षों के भाजपा के पूर्ववर्ती शासनकाल में जिन राजनीतिक दोषों से जनता नाराज़ हो चली थी, अब भाजपा के सत्ताधीश छाछ को भी फूँक-फूँककर पीएंगे, जनता-जनार्दन की यह उम्मीद बेमानी नहीं है।
भाजपा को अब अपने संगठन के स्तर पर भी पर्याप्त ध्यान देने की ज़रूरत महसूस होनी चाहिए। कार्यकर्ताओं को देवतुल्य बोल-बोलकर सिर्फ चुनाव तक ही उनके समर्पण, परिश्रम, पुरुषार्थ और पराक्रम को कसीदे पढ़े जाते हैं, लेकिन चुनाव निपटने के बाद उन कार्यकर्ताओं की पूछ-परख तक नहीं होती। उनका आत्मसम्मान सत्ता के गलियारों में कराहता न मिले, उनकी अपेक्षाएँ सत्तावादी अहंकार के बोझ तले दम न तोड़ें, अब इस बात का संगठन के स्तर पर ध्यान रखा जाना चाहिए। चापलूसों-चाटुकारों की काकस मंडली सत्ता के अनुचित लाभ लेने के लिए घेरेबंदी करने में निपुण होती है, ऐसे किसी भी घेरे में कैद होकर पार्टी कार्यकर्ताओं की अनदेखी अब नहीं होनी चाहिए। ऐसी गिरोहबंदी, घेरेबंदी ने ही पिछले चुनाव में कार्यकर्ताओं को अपनी ही पार्टी से इतना दूर छिटका दिया था कि प्रदेश में 15 वर्षों की सरकार महज़ 15 सीटों पर आ गई थी! भाजपा की इस विजय के सूत्रधार प्रधानमंत्री श्री मोदी हैं तो इस सूत्र से कार्यकर्ताओं को बांधने का काम केंद्रीय गृह मंत्री श्री शाह, प्रदेश चुनाव सह प्रभारी व केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया, प्रदेश भाजपा प्रभारी ओम माथुर, सह प्रभारी नितिन नवीन ने किया। संगठन सूत्र में कार्यकर्ताओं को पिरोने में लगा भाजपा केंद्रीय नेतृत्व कार्यकर्ताओं को यह समझाने में सफल रहा कि सार्वजनिक और राजनीतिक जीवन में कार्यकर्ता के नाते उनकी पूछ-परख तभी है, जब पार्टी सत्ता में रहे। यह बात कार्यकर्ता समझ गए और नतीजा सामने है। दरअसल कार्यकर्ता भी सत्ता के होने का महत्व समझ गए थे। सत्ता खोने का जो अहसास पाँच साल के कांग्रेस शासनकाल में भाजपा के कार्यकर्ताओं ने भोगा है, उसका एक असर यह भी देखने को मिला कि इस बार कार्यकर्ता स्व-स्फूर्त पार्टी को जिताने में संकल्पपूर्वक जुटे। यह केंद्रीय नेतृत्व के प्रयासों का सुपरिणाम रहा। पर अब भाजपा का प्रदेश और केंद्रीय नेतृत्व इस बात पर संज़ीदगी दिखाए कि सत्ता की चौखट के पार सरकार और भाजपा के सभी जनप्रतिनिधि अपने समर्पित कार्यकर्ताओं और चापलूसों-चाटुकारों में भेद करने की समझ का परिचय दें, अन्यथा राममनोहर लोहिया तो कह ही गए हैं कि ज़िंदा क़ौमें पाँच साल इंतज़ार नहीं किया करतीं। इसी तरह भाजपा के कार्यकर्ताओं को भी अपनी समझ विकसित करनी होगी। राजनीति में व्यक्तिगत महत्वाकांक्षा जागना एक स्वाभाविक प्रक्रिया है, परंतु जन-आकांक्षा और व्यक्तिगत महत्वाकांक्षा के महीन अंतर की मर्यादा का ध्यान आज भाजपा के कार्यकर्ताओं को इसलिए ज़्यादा रखना होगा क्योंकि अब वे उस स्थिति में हैं जहाँ आकांक्षाओं में संतुलन स्थापित कर अपने राजनीतिक आचरण की मर्यादा की मिसाल प्रस्तुत करें। सत्ता अपने साथ कुछ दोष सहज साथ लेकर आती है जिनमें एक दर्प है। दर्प के दर्पण में सुशासन का प्रतिबिम्ब दरक जाता है, यह बात सबको ध्यान में रखनी होगी। कार्यकर्ता समझें कि सत्ता की अपनी मर्यादाएँ होती हैं, सत्ता-संचालन की अपनी एक प्रक्रिया होती है। संगठन के निर्णय हर बार मनोनुकूल नहीं हो पाते, फिर भी विनम्रता के साथ सत्ता और संगठन से समन्वय बिठाकर कार्यकर्ता चलें। सत्ता और संगठन के कर्णधार भी अपने अल्पकालिक लाभ के लिए कार्यकर्ताओं की महत्वाकांक्षाओं को इतना न बढ़ाएँ कि वे बेलगाम होकर अराजकता का उत्सव मनाने लगें।
-
बिलासपुर/आईटीआई कोनी में निजी संस्थान नव किसान बायोप्लांटेक लिमिटेड द्वारा 14 दिसम्बर को प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जाएगा। इस कैंप में 10वीं पास 19 से 35 वर्ष आयु वर्ग के महिला एवं पुरूष भाग ले सकते है। कार्य क्षेत्र बिलासपुर, कोटा, मस्तुरी, बिल्हा एवं आसपास के विभिन्न ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में है। भविष्य निधि एवं चिकित्सा सुविधा एवं यात्रा भत्ता के अलावा वेतन 8 हजार 500 रूपये से 15 हजार तक होगी। इच्छुक अभ्यर्थी 14 दिसम्बर को सवेरे 10 बजे आईटीआई कोनी, बिलासपुर में उपस्थित होकर प्लेसमेंट कैंप में शामिल हो सकते है।
-
लखीराम सभागार में मुख्य कार्यक्रम
बिलासपुर/प्रदेश के नवनियुक्त मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय एवं उनके मंत्रीमण्डल के सदस्यों के शपथ ग्रहण समारोह का आम जनता तक सीधा प्रसारण पंहुचा ने के लिए जिला प्रशासन द्वारा विभिन्न स्थानों में प्रसारण सुनिश्चित किया गया मुख्य कार्यक्रम लखीराम अग्रवाल सभागार में आयोजित किया गया जिसमे संभाग कमिश्नर केडी कुंजाम, निगम कमिश्नर कुणाल दुदावत व जिला पंचायत सीईओ अजय अग्रवाल भी यहाँ मौजूद रहे।
जिला प्रशासन द्वारा आम जनता तक शपथ ग्रहण समारोह का सीधा प्रसारण सुनिश्चित करते हुए लखीराम सभागार के साथ ही शहर के चौक चौराहों, मुख्यालयों एवं सार्वजनिक स्थानों के अलावा अन्य प्रमुख स्थानों में एलईडी के माध्यम से सीधा प्रसारण किया गया। लखीराम सभागार में शासन की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं को फ्लेक्स व बैनर के माध्यम से प्रदर्शित भी किया गया। जिसे देखने बड़ी संख्या में लोग पंहुचे। नई सरकार के गठन को लेकर पूरे राज्य के साथ ही जिले वासियों में भी काफी उत्साह रहा। -
- सार्वजनिक स्थानों में लोगों ने की साफ-सफाई
दुर्ग/ विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत जिले में आज स्वच्छ भारत अभियान कार्यक्रम का आयोजन नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में किया गया। उल्लेखनीय है कि विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत जिले में स्वच्छ भारत अभियान का आयोजन कर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने की विशेष पहल की जा रही है। जिले के सभी ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें सभी वर्गों के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हुए इस अभियान में अपनी सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित की। जिले के 300 ग्राम पंचायतों में विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत ग्राम के प्रमुख स्थलों की साफ-सफाई की गई। ग्राम पंचायतों के चौक-चौराहों, स्कूल परिसर, आंगनबाड़ी परिसर एवं बाजार स्थल की सफाई की गई। स्वच्छता अभियान में जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, ग्रामीणजन सहित विभिन्न सरपंच, सचिव, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, स्वच्छताग्राही महिला स्वसहायता समूह, कर्मचारी बढ़-चढ़कर अपनी सहभागिता निभा रहे हैं। इसके अंतर्गत जनसामान्य को घरों, सड़कों और सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने, स्वच्छता से जुड़े बीमारियों को नियंत्रित करने, स्वस्थ और स्वच्छ भविष्य की ओर कदम बढ़ाने के लिए प्रेरित करने तथा स्वच्छता के महत्व के बारे में शिक्षा, शौचालय का उपयोग सुनिश्चित कराने हेतु जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इससे जनसामान्य में खुशी का माहौल है। ग्राम एवं शहर स्वच्छता की ओर अग्रसर है। अभियान कार्यक्रम के तहत सार्वजनिक स्थलों एवं तालाब की साफ-सफाई की गई। स्वच्छताग्राही महिला स्वसहायता समूह द्वारा घर-घर कचरा एकत्रित कर कार्य किया।
विशेष स्वच्छता कार्यक्रम के तहत् जिले में 12 से 16 दिसंबर 2023 तक विशेष स्वच्छता अभियान का आयोजन कर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने की विशेष पहल की जा रही है। इसी तारतम्य में जिले में स्वच्छ भारत अभियान के तहत विशेष स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन ग्रामीण क्षेत्रों में किया गया। इसके अंतर्गत स्वच्छता अभियान में स्वच्छता दीदी जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, ग्रामीणजन सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी बढ़-चढ़कर अपनी सहभागिता निभा कर साफ-सफाई किया। जनसामान्य को घरों, सड़कों और सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने, स्वच्छता से जुड़े बीमारियों को नियंत्रित करने, स्वस्थ और स्वच्छ भविष्य को और कदम बढ़ाने के लिए प्रेरित करने तथा स्वच्छता के महत्व के बारे में शिक्षा, शौचालय ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें सभी वर्गों के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हुए इस अभियान में अपनी सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित की। -
दुर्ग / सेना भर्ती कार्यालय, रायपुर द्वारा जांजगीर चांपा जिले में 15 दिसम्बर से 23 दिसम्बर 2023 तक पुलिस लाईन, खोखराभांठा जांजगीर में अग्निवीर थल सेना भर्ती रैली का आयोजन किया जाएगा। इस थल सेना भर्ती रैली के लिए अप्रैल 2023 में ऑन लाईन सामान्य प्रवेश परीक्षा (सीईई) का आयोजन किया गया था। उक्त सी.ई.ई. परीक्षा में दुर्ग जिले के लगभग 650 युवाओं का चयन शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए किया गया है। दुर्ग जिले के सैनिक जनरल ड्यूटी के अभ्यर्थी 17 दिसम्बर 2023 एवं ट्रेडमेन के अभ्यर्थी 20 दिसम्बर 2023 को पुलिस लाईन, खोखराभांठा जांजगीर में उपस्थित हो सकते है।
-
- गर्भवती महिलाओं का पंजीयन और संस्थागत प्रसव को बढ़ावा दिया जाए
- एएनसी पंजीयन 80 प्रतिशत से कम होने वाले ग्राम पंचायत के सेक्टर स्वास्थ्य अधिकारियों को दिया जाएगा नोटिस
- कलेक्टर ने स्वास्थ्य सुविधा को और बेहतर करने ली समीक्षा बैठक
दुर्ग/कलेक्टर श्री पुष्पेन्द्र कुमार मीणा ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने स्वास्थ्य अधिकारियों से कहा कि जिले का महत्वपूर्ण दायित्व आपके पास है इस पर लापरवाही न बरते। बैठक के दौरान जिले में गर्भवती माताओं को प्रसव पूर्व किए गए जांच (एएनसी) की गहन समीक्षा की गयी। कलेक्टर द्वारा चतुर्थ प्रसव पूर्व जांच, संस्थागत प्रसव, चतुर्थ प्रसव पूर्व जांच के आधार पर संस्थागत प्रसव संबंधी अन्य आंकड़ों का विश्लेषण करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके लिए एएनएम व आंगनबाड़ी केंद्रों की सेविकाएं घर-घर जाकर गर्भवती महिलाओं को प्रेरित करती हैं। प्रसव के पहले ही संभावित जटिलता का पता चल जाता है, जिससे प्रसव के दौरान होने वाली परेशानियों में काफी कमी भी आती और इससे होने वाली मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में भी कमी आती है। गर्भावस्था की संपूर्ण अवधि के दौरान कम से कम चार बार एएनसी जरूरी है।
कलेक्टर ने संस्थागत प्रसव एवं एएनसी रजिस्ट्रेशन में तेजी लाने के निर्देश दिए। एएनसी रजिस्ट्रेशन 80 प्रतिशत से कम होने वाले ग्राम पंचायत के सेक्टर स्वास्थ्य अधिकारियों को नोटिस जारी करने को कहा। कलेक्टर ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि शासन की योजनाओं का लाभ गरीब और जरूरतमंद लोगों को अवश्य मिलनी चाहिए। उन्होंने गर्भवती महिलाओं के पंजीयन को बढ़ाने और स्वास्थ्य केन्द्र में प्रसव कराने के लिए जागरूकता अभियान चलाने को कहा। उन्होंने सेक्टर अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में सर्वे कराकर गर्भवती महिलाओं को पंजीयन कराने के निर्देश दिए। गर्भवती महिलाओं को अपने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में प्रसव कराने पर जोर दिया। उन्होंने मातृ शिशु मृत्यु दर में कमी लाने के लिए स्वास्थ्य केन्द्रों में सुरक्षित प्रसव कराने के निर्देश दिए। लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने और योजनाओं के क्रियान्वयन की प्रगति में बेहतर परिणाम लाने के निर्देश सेक्टर स्वास्थ्य अधिकारियों को दिए। कलेक्टर ने जिले में हुई स्वास्थ्यगत कारणों, प्रसव के दौरान नवजात शिशुओं की मृत्यु के प्रकरणों के संबंध में चर्चा की।
कलेक्टर ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को कहा कि स्वास्थ्य केन्द्र में उपलब्ध संस्थागत प्रसव सुविधा का व्यापक प्रचार प्रसार कर अधिक गर्भवती महिलाओं का संस्थागत प्रसव करवाना सुनिश्चित करें। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, मितानिन कार्यकर्ताओं द्वारा गर्भवती महिलाओं को आवश्यक सहयोग एवं क्षेत्र में जागरूकता तथा संस्था के माध्यम से प्रदाय किए जाने वाले सुविधाओं का प्रचार प्रसार करने को कहा गया। उन्होंने निजी नर्सिंग होम की समय-समय पर बैठक लेने को कहा और नर्सिंग होम के द्वारा जानकारी प्राप्त नही होने पर कार्यवाही करने को कहा। उन्होंने कहा कि नागरिकों के स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से आयुष्मान कार्ड का बनना बहुत जरूरी है। सभी इस कार्य को प्राथमिकता से करना सुनिश्चित करें। बैठक के दौरान उपस्थित फिजियोथेरिपिस्ट द्वारा किए जा रहे कार्यो के बारे में जानकारी ली और उनके कार्यो की प्रशंसा की। बैठक के दौरान मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी श्री जे.पी.मेश्राम सहित सभी विकासखण्ड के स्वास्थ्य अधिकारी मौजूद थे।
=
- -शहीद वीरनारायण सिंह का किया पुण्य स्मरण, संसद हमले में शहीद हुए जवानों को भी दी श्रद्धांजलिरायपुर / आज का दिन छत्तीसगढ़ के इतिहास में दर्ज हुआ। जशपुर के आदिवासी अंचल से छत्तीसगढ़ महतारी के सपूत श्री विष्णुदेव साय ने मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। मुख्यमंत्री ने इस बेहद खास मौके पर शपथ ग्रहण के पूर्व अपने आराध्य देवताओं और अपनी माता जी के साथ ही छत्तीसगढ़ से जुड़ी विभूतियों का नमन किया।श्री साय ने सुबह की शुरूआत संसद में हुए हमले में शहीद जवानों का पुण्य स्मरण करते हुए की। आज के ही दिन आतंकवादियों से लड़ते हुए वर्ष 2001 में इन जवानों ने अपनी शहादत दी थी। इसके पश्चात मुख्यमंत्री ने भगवान जगन्नाथ के दर्शन किये। भगवान जगन्नाथ के प्रति गहरी श्रद्धा छत्तीसगढ़ के लोगों में रही है और ओडिशा की तरह ही यहां भी रथयात्रा धूमधाम से निकालते हैं।निजी जीवन में बेहद धार्मिक श्री साय ने आज के शुभ अवसर पर घर में देवी-देवताओं की पूजा भी सपरिवार की। इसके पश्चात उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की प्रतिमा का माल्यार्पण एटीएम चौक अवंति विहार में किया। छत्तीसगढ़ के गठन के पीछे अटल जी की बड़ी भूमिका थी। श्री साय ने आज इस महत्वपूर्ण दिन श्री अटल जी का पुण्य स्मरण किया ताकि छत्तीसगढ़ के निर्माण के पीछे की अटल जी की मंशा को अपने कार्यकाल में निरंतर पूरा करने की दिशा में कार्य करते रहें।इसके पश्चात वे जयस्तंभ चौक पहुंचे। यहां उन्होंने शहीद वीरनारायण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। शहीद वीरनारायण सिंह ने 1857 के संग्राम में छत्तीसगढ़ के लोगों के देश प्रेम की अभिव्यक्ति की थी। बिंझवार जाति के इस आदिवासी महानायक का पुण्य स्मरण भी उन्होंने शपथ ग्रहण के पूर्व किया।सभास्थल में शपथ लेने से पूर्व उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का आशीर्वाद लिया। प्रधानमंत्री ने कुछ दिनों पूर्व अपनी छत्तीसगढ़ यात्रा में नारा दिया था कि हमने ही बनाया है और हम ही इसे संवारेंगे। छत्तीसगढ़ को संवारने की जिम्मेदारी श्री साय को मिली है। प्रधानमंत्री से उन्होंने आशीर्वाद लिया। उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ को स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी ने बनाया है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने बीते एक दशक में अपनी कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से छत्तीसगढ़ को संवारा है। मुख्यमंच पर बने बैकड्राप में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी को अंकित किया गया था। आज हुए शपथ ग्रहण के साथ ही छत्तीसगढ़ में नये युग की शुरूआत हो चुकी है।
- रायपुर /छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में विधिवत पूजा अर्चना कर कार्यभार सम्हाला। यह पहली बार हो रहा है कि मुख्यमंत्री ने कार्यभार ग्रहण करने के पूर्व विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री श्री साय की धर्म में गहरी आस्था है। उन्होंने शपथ ग्रहण से पहले सुबह रायपुर स्थित अपने घर में पूजा-अर्चना की और रायपुर के भगवान जगन्नाथ मंदिर में भी पूजा अर्चना की थी।इस मौके पर उप मुख्यमंत्री द्वय श्री अरुण साव और श्री विजय शर्मा भी उनके साथ थे।मुख्यमंत्री श्री साय के मंत्रालय पहुचने पर मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन, अपर मुख्य सचिव श्री सुब्रत साहू, पुलिस महानिदेशक श्री अशोक जुनेजा ने उनका पुष्प गुच्छ भेंटकर आत्मीय स्वागत किया।मुख्यमंत्री श्री साय ने कार्यभार सम्हाले के बाद अपने कार्यालय कक्ष में मंत्रालय के विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों से परिचय भी लिया।विभिन्न विभागों के सचिवों और वरिष्ठ अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को नए दायित्व के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी।
- -श्री विष्णुदेव साय बने छत्तीसगढ़ राज्य के पहले आदिवासी मुख्यमंत्री-कृषक परिवार से रखते हैं संबंध-04 बार जीत चुके हैं लोकसभा चुनाव-पूर्व में रह चुके हैं केन्द्रीय मंत्री और प्रदेश अध्यक्षरायपुर / नवनियुक्त मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का जन्म 21 फरवरी 1964 को जशपुर जिले के कांसाबेल तहसील के ग्राम बगिया में हुआ था। श्री विष्णुदेव साय के पिता स्वर्गीय श्री राम प्रसाद साय एवं माता जसमनी देवी हैं। श्री साय 27 मई 1991 में कौशल्या साय के साथ विवाह सूत्र में बंधे। इनके एक पुत्र और दो बेटियां है। श्री साय की शिक्षा हायर सेकेंडरी तक लोयोला उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुनकुरी में सम्पन्न हुई।श्री विष्णुदेव साय का राजनीतिक सफर:-श्री विष्णुदेव साय का 1989 में ग्राम पंचायत बगिया के पंच चुने जाने के बाद राजनीतिक जीवन की शुरुआत हुई। 1990 में ग्राम पंचायत बगिया के निर्विरोध सरपंच बने, 1990 से 98 तक सदस्य मध्यप्रदेश विधानसभा तपकरा से विधायक चुने गए, 1999 में 13वीं लोकसभा के सदस्य के रूप में रायगढ़ लोकसभा क्षेत्र के सांसद चुने गए, 2004 में 14वीं लोकसभा में फिर से रायगढ़ संसदीय सीट से सांसद चुने गए, 2006 में प्रदेश अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी चुने गए, 2009 में 15वीं लोकसभा के लिए रायगढ़ संसदीय सीट से लोकसभा के सांसद चुने गए, 2011 में भारतीय जनता पार्टी के फिर से प्रदेश अध्यक्ष चुने गए। 2014 में 16वीं लोकसभा के सदस्य के रूप में रायगढ़ संसदीय सीट से लोकसभा के सांसद चुने गए। 27 मई 2014 से 2019 तक केंद्रीय राज्य मंत्री इस्पात, खान, श्रम व रोजगार मंत्रालय रहे। 2020 से 2022 तक भारतीय जनता पार्टी के फिर से प्रदेश अध्यक्ष चुने गए। 2 दिसंबर 2022 को भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारणी में विशेष आमंत्रित सदस्य चुने गए। 8 जुलाई 2023 को राष्ट्रीय कार्य समिति के सदस्य नामित किए गए और 3 दिसंबर को घोषित हुए विधानसभा चुनाव में कुनकुरी सीट से विधायक चुने गए। 10 दिसंबर 2023 को छत्तीसगढ़ के विधायक दल ने उन्हें अपना नेता चुना और प्रदेश के अगले और प्रदेश के पहले आदिवासी मुख्यमंत्री के रूप में चुने गए।नवनियुक्त मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की परिवारिक पृष्टभूमि:-नवनियुक्त मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने पारिवारिक पृष्ठभूमि के संबंध में जानकारी देते हुए बताते हैं कि मैं स्वयं कृषक परिवार से हूं, जनसंघ के समय मेरे बड़े पिता जी स्वर्गीय श्री नरहरि प्रसाद साय सन 1962 से 1967 तक विधायक विधानसभा क्षेत्र लैलूंगा एवं सन 1972 से 1977 तक सांसद लोकसभा के सांसद और जनता दल सरकार में केंद्रीय संचार राज्य मंत्री भारत सरकार रहे। श्री विष्णु देव साय कहते हैं बड़े पिताजी स्वर्गीय श्री केदार नाथ साय जनसंघ के समय सन 1967 से 1972 तक विधायक विधानसभा क्षेत्र तपकरा का प्रतिनिधित्व उन्होंने किया और दादाजी सरदार स्वर्गीय बुधनाथ साय 1947 से 1952 तक क्षेत्र से विधायक मनोनीत हुए थे।
- रायपुर, / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज मंत्रालय महानदी भवन स्थित अपने कक्ष में कार्यभार ग्रहण करने के बाद उप मुख्यमंत्री द्वय श्री अरूण साव और श्री विजय शर्मा को लेकर मंत्रालय में उप मुख्यमंत्रियों के कक्ष में पहुंचे। जहां मुख्यमंत्री श्री साय की उपस्थिति में उप मुख्यमंत्री श्री साव और श्री शर्मा ने अपना कार्यभार संभाला। मुख्यमंत्री ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी।
- -घर लौटने पर मां, पत्नी सहित परिजनों ने किया स्वागतरायपुर// मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज अपने शपथ ग्रहण उपरांत मंत्रालय महानदी भवन नवा रायपुर में अपना कार्यभार ग्रहण किया। मुख्यमंत्री श्री साय के कार्यभार ग्रहण के उपरांत राजधानी रायपुर के विधायक कॉलोनी स्थित अपने आवास पहुंचने पर उनकी मां, धर्मपत्नी सहित परिजनों ने आरती उतार कर उनका स्वागत किया।
- - माता श्रीमती जसमनी देवी साय, धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या देवी साय के साथ ही कुटुम्बजन भी शपथ ग्रहण समारोह में हुए शामिल-रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में शपथ ग्रहण समारोह का गरिमामयी आयोजनरायपुर / छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के शपथ ग्रहण समारोह में उनका परिवार भी इस स्वर्णिम अवसर का साक्षी बना। राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज ग्राउण्ड में आज आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की माती जी श्रीमती जसमनी देवी साय, धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या देवी साय सहित पूरा परिवार मौजूद रहा। उत्साह भरे माहौल में पूरे परिवार ने लोगों के साथ आम लोगों ने अपनी खुशियां साझा की। गौरतलब है कि श्री साय के शपथ ग्रहण समारोह में उनके गृह जिले जशपुर से भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे। साथ ही उनके गांव बगिया में लोगों ने उनके शपथ ग्रहण समारोह का लाईव प्रसारण देखा।
- रायपुर, / आज साइंस कालेज ग्राउंड में लोरमी विधानसभा से विधायक श्री अरुण साव ने उप मुख्यमंत्री के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। श्री अरुण साव लगभग 33 साल से सार्वजनिक जीवन में सक्रिय हैं। उन्होंने वकालत और राजनीति में सक्रिय रूप से हिस्सा लिया है। श्री साव का पैतृक गांव लोहड़िया है और उन्होंने बीकाम एसएनजी कालेज मुंगेली से तथा एलएलबी कौशलेंद्र राव विधि महाविद्यालय बिसालपुर से किया है। राजनीतिक जीवन में निरंतर पहचान बनाने के साथ ही श्री साव वकालत में भी सक्रिय रहे। उन्होंने 1996 में सिविल न्यायालय मुंगेली से वकालत आरंभ की। इसके पश्चात उन्होंने छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर में वकालत आरंभ की। इसके पश्चात वे छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय में उप शासकीय अधिवक्ता, शाकीय अधिवक्ता एवं उप महाधिवक्ता जैसे पदों में रहे। सत्रहवीं लोकसभा में उन्होंने बिलासपुर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा और लोकसभा सदस्य बने। लोकसभा में सांसद के रूप में अपने दायित्व का निर्वाह करते हुए उन्होंने अनेक मौकों पर सदन में बिलासपुर जिले की समस्याओं तथा छत्तीसगढ़ की समस्याओं एवं जरूरतों को सदन में रखा। इस बार उन्होंने लोरमी से चुनाव लड़ा और जीते। श्री साव साहू समाज से आते है। वे कृषक परिवार से है। उनका जन्म स्वर्गीय अभयराम साव के परिवार में हुआ। वें साहू समाज में विभिन्न पदों पर काम कर चुके है। श्री साव सार्वजनिक जीवन के अनेक क्षेत्रों में सक्रिय रहें है और निरन्तर अपने अनुभवों से सार्वजनिक जीवन में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाते रहें है।
- -कवर्धा विधायक श्री विजय शर्मा ने आज उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लीरायपुर / कवर्धा विधायक श्री विजय शर्मा ने आज छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में डिप्टी सीएम की शपथ ली। रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में विशाल जनसमूह के बीच राज्यपाल श्री विश्वभूषण हरिचंदन ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।विधायक श्री विजय शर्मा का सार्वजनिक जीवन यशस्वी रहा है। उन्होंने कबीरधाम जिला पंचायत के सदस्य से लेकर उपमुख्यमंत्री पद तक का सफर उन्होंने तय किया है।श्री विजय शर्मा विधानसभा चुनाव 2023 में पहली बार कवर्धा विधानसभा क्षेत्र से विधायक बने है। श्री शर्मा मूलतः कवर्धा के निवासी है। उप मुख्यमंत्री व कवर्धा विधायक श्री विजय शर्मा का जन्म 19 जुलाई 1973 को एक किसान परिवार में हुआ।भौतिकशास्त्र में स्नातकोत्तर श्री विजय शर्मा ने इसके साथ ही इंग्लिश लेग्वेज में डिप्लोमा लिया। श्री शर्मा ने छात्र जीवन से ही सार्वजनिक जीवन में कदम रख लिया था। डिप्टी सीएम बने श्री शर्मा क्रिकेट, पर्यटन, कविता पाठ एवं भाषण में गहन रुचि रखते हैं। क्रिकेट में वे राज्य स्तरीय स्पर्धाओं में हिस्सा ले चुके हैं और एथलेटिक्स में भी उन्होंने पुरस्कार जीते हैं।श्री शर्मा निरंतर क्षेत्र के मुद्दों को प्रमुखता से रखते आये हैं तथा सार्वजनिक जीवन में निरंतर सक्रिय रहकर जनकल्याण का कार्य करते आये हैं।खेल के साथ-साथ सांस्कृतिक गतिविधियों में भी गंभीर रुचि रखते हैं। पर्यटन और अध्ययन उन्हें प्रिय है। डिप्टी सीएम श्री शर्मा छत्तीसगढ़ी, हिंदी और अंग्रेजी में अच्छी पकड़ रखते हैं। शपथ ग्रहण समारोह मंच पर केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह, राज्यसभा सांसद श्री श्री जगत प्रकाश नड्डा, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय मंत्री श्री नितिन गडकरी, असम के मुख्यमंत्री श्री हेमंत बिस्वा सरमा, पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह और पूर्व मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल विशेष रूप से उपस्थित थे। साइंस कॉलेज मैदान में आयोजित इस ऐतिहासिक शपथ ग्रहण समारोह के साक्षी हजारों लोग बनें।
- -शपथ ग्रहण का सीधा प्रसारण देख उत्साहित लोगों ने लगाया जयकारा-जमकर हुई आतिशबाजी, बंटी मिठाईयांरायपुर / नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के विधानसभा कुनकुरी के बस स्टैण्ड में लोगों ने राजधानी रायपुर मे आयोजित शपथ ग्रहण समारोह का सीधा प्रसारण देखा। कुनकुरी के विधायक श्री विष्णु देव साय को मुख्यमंत्री के रूप मे शपथ लेते हुए देखने के लिए कुनकुरी सहित आसपास के ग्रामीण अंचल से भारी संख्या मे लोग जुटे थे। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के साथ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के साथ देख कर उत्साहित भीड़ ने जयकारा लगाया।श्री विनोद राम ने बताया कि कुनकुरी के विधायक श्री विष्णु देव साय को मुख्यमंत्री पद का शपथ लेते हुए देखना बहुत अच्छा लगा। यह पल आजीवन याद रहेगा। नारायणपुर से आई बिरसो बाई ने कहा कि जशपुर के बेटे श्री विष्णु देव साय के मुख्यमंत्री बन जाने से सबकी समस्या सुलझ जाएगी और क्षेत्र का विकास हो सकेगा।जमकर हुई आतिशबाजी, बंटी मिठाईयां-श्री विष्णु देव साय के मुख्यमंत्री बनने की ख़ुशी मे कुनकुरी बस स्टैण्ड मे जमकर आतिशबाजी की गई। राज्यपाल श्री विश्वभूषण हरिचंदन ने जैसे ही श्री विष्णु देव को मुख्यमंत्री पद के लिए शपथ ग्रहण कराना शुरू किया, बस स्टैण्ड में जयकारे के साथ आतिशबाजी कर लोगों ने एक दूसरे से खुशियां बांटी। आतिशबाजी का यह क्रम लंबे समय तक चलता रहा। इस बीच लोगों ने मिठाईयां खिलाकर एक दूसरे को बधाई दी।
- रायपुर / छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री के रूप में आज शपथ लेने के साथ ही श्री विष्णु देव साय के गाँव बगिया में लोगों ने रंग-गुलाल लगाकर, मिठाई खिलाकर और फटाखे फोड़कर एक दूसरे को बधाई दी। इस दौरान गाँव में बहुत ही उत्साह और खुशियों का माहौल दिखाई दिया। जशपुर जिले के कुनकुरी विधानसभा अंतर्गत ग्राम बगिया में आज लोगों ने नए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को शपथ लेते हुए लाइव देखा। श्री विष्णु देव साय जैसे ही मंच पर शपथ लेने आए, गाँव के लोगों ने हाथ उठाकर उनका अभिनन्दन किया। श्री साय के शपथ ग्रहण समारोह का सीधा प्रसारण देखने आसपास के गाँव से बड़ी संख्या में लोग बगिया पहुँचे थे।
- रायपुर /संतों के आशीर्वाद से और उनकी पावन उपस्थिति में हुआ कार्य सफलता से संपन्न होता है। आज शपथ ग्रहण समारोह के खास मौके पर साधु समाज को विशेष उपस्थिति और मंच प्रदान किया गया। खास बात यह थी कि इस मौके पर छत्तीसगढ़ में सभी मठों, संप्रदायों के साधु-संतों को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया था। इसमें जांजगीर-चांपा के रामनामी संप्रदाय से लेकर सभी पंथ के साधकों को भी आमंत्रित किया गया।साधु संतों की उपस्थिति ने वातावरण को गरिमामय कर दिया। इससे छत्तीसगढ़ के धार्मिक-सांस्कृतिक वातावरण की विविधता और संपन्नता भी अपनी पूरी भव्यता से सामने आई।उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ में महापुरूषों की वाणी का गहरा असर लोक में रहा है। छत्तीसगढ़ की चेतना के निर्माण के पीछे इन विभूतियों का बड़ा योगदान रहा है। आज शपथ ग्रहण समारोह में छत्तीसगढ़ की इस सुंदर सांस्कृतिक धार्मिक परंपरा को उचित स्थान प्रदान कर छत्तीसगढ़ शासन ने ऐतिहासिक पहल की है।
- -शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का मुखौटा लगाकर आई महिलाओं का अभूतपूर्व उत्साह दिखारायपुर, /आज साइंस कालेज मैदान में हुए शपथ ग्रहण समारोह में हजारों की संख्या में मातृ शक्ति की उपस्थिति रही। महिलाएं प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का मुखौटा लगाकर आई थीं। इन महिलाओं में अभूतपूर्व उत्साह छलक रहा था। महिलाओं से पूछने पर इन्होंने बताया कि हम लोग आज खास तौर पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त कर रहे हैं। उन्होंने संसद में महिलाओं के लिए नारी शक्ति वंदन अधिनियम पारित करा महिलाओं की मजबूती का रास्ता तैयार कर दिया है। संगीता पंसारी ने बताया कि हम लोगों ने मोदी जी का मुखौटा लगाया है। इस तरह से हम उनके प्रति आभार व्यक्त कर रहे हैं। महतारी वंदन योजना उन्होंने लाई है। इससे विवाहित महिलाओं को सालाना बारह हजार रुपए वार्षिक मिलेंगे। संगीता ने बताया कि एक महिला की दिक्कतों की चिंता उन्हें है। मोदी जी को इस बात की चिंता है कि चूल्हा चौका करते वक्त उठता धुँआ बेटियों की तबियत खराब करता है। संगीता ने बताया कि वो सरगुजा से आई हैं। सरगुजा में महिलाएं इस बात को लेकर काफी खुश हैं कि हमारे क्षेत्र के बेटे श्री विष्णु देव साय को मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी मिली है। सीतापुर विधानसभा से ही नीरू मिस्त्री 27 महिलाओं की टीम को लेकर आईं थीं। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री श्री मोदी ने छत्तीसगढ़ को संवारने में महिलाओं की विशेष भूमिका को रेखांकित किया है। सबसे अच्छी बात यह है कि वे महिलाओं को वार्षिक सहयोग राशि दे रहे हैं। महिलाओं के छोटे-छोटे खर्च के लिए यह उनकी अपनी बचत होगी। संतोषी पावले ने बताया कि गैस सिलेंडर में सब्सिडी देने की घोषणा बहुत अच्छी है। परिवार के बजट में काफी कुछ तो गैस भराने में चला जाता है। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखा है। वे महिलाओं के हितों के लिए बहुत सोचते हैं।
-
पुश्तैनी घर के आंगन बगिया में लगाई गई है बड़ी एलईडी स्क्रीन
गाँव आने पर किया जाएगा स्वागत
रायपुर। छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेते हुए देखने उनके पुश्तैनी घर में ग्रामवासियों की भीड़ उमड़ पड़ी है। जशपुर जिले के अंतर्गत कुनकुरी विधानसभा अंतर्गत ग्राम बगिया के लोगों को शपथ ग्रहण समारोह को लाइव दिखाने की व्यवस्था उनके पुश्तैनी घर के बाहर ही की गई है। बड़ा सा एलईडी स्क्रीन लगाकर रखा गया है। जहाँ बड़ी संख्या में गाँव के बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग सहित अन्य लोग पहुँचे हुए हैं। आसपास के लोगों के आने का सिलसिला भी यहाँ जारी है।
मुख्यमंत्री के रूप में श्री विष्णु देव साय को शपथ लेते हुए देखने आए ग्रामीणों का कहना है कि आज का यह दिन उनके लिए ऐतिहासिक है। उनके गाँव का लाल पहले पंच फिर सरपंच बना। विधायक बनने के साथ ही सांसद बना और अब प्रदेश का मुख्यमंत्री बनकर गाँव के नाम को रौशन करने जा रहा है। गाँव के ही बुजुर्ग ग्रामीण जितरंजन साय का कहना है कि बड़ी खुशी है कि आज हमारा भतीजा मुख्यमंत्री के पद पर बैठेगा। उन्होंने बताया कि वह विष्णु देव को बचपन से ही जानता है। वे उन्हें भतीजा मानते हैं और विष्णु देव भी उनको चाचा कहते हैं। जितरंजन साय ने बताया कि अब उनके मुख्यमंत्री बनने से गाँव की पहचान बढ़ने के साथ विकास की रफ्तार भी बढ़ेगी। शपथ ग्रहण समारोह को लाइव देखने आई गाँव की महिला शानियरो बाई ने बताया कि हमारे लिए यह गौरव की बात है कि श्री विष्णु देव साय मुख्यमंत्री बन रहे हैं। आज उन्हें शपथ लेते हुए देखने आई है। उन्होंने कहा कि गाँव की कुछ समस्याएं हैं जो अब जल्दी ही दूर हो जाएगी। गाँव की जमुना बाई, प्रेम मनी बाई बुधनी बाई और बलदेव राम, लालजीत पैकरा सहित बहुत से ग्रामीण घर के पास लगाई गई एलईडी स्क्रीन में अपनी आँखें गड़ाए हुए हैं। वे अपने गाँव के बेटे को शपथ लेते हुए देखने उत्सुक है और उत्साहित भी है। वे कहते है कि आज बहुत ही खुशी महसूस हो रही है। जब मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय गाँव आएंगे तो उनका बहुत गर्मजोशी से स्वागत किया जाएगा।
-
आदिवासी मुख्यमंत्री के हाथों, छत्तीसगढ़ लिखेगा विकास की नई इबारत : श्रीमती गोमती साय
रायपुर। आदिवासी मुख्यमंत्री के हाथों, छत्तीसगढ़ लिखेगा विकास की नई इबारत जशपुर की विधायक और वरिष्ठ आदिवासी नेत्री रायमुनि भगत ने जशपुर के माटीपुत्र श्री विष्णुदेव साय के मुख्यमंत्री निर्वाचित होने पर उन्हे बधाई दी है। उन्होनें जशपुरांचल के एक छोटे से गांव बगिया के बेटे के हाथों में छत्तीसगढ़ की बागडोर थमाने के लिए केंद्रीय नेतृत्व को बधाई देते हुए कहा कि जनजाति क्षेत्र से मुख्यमंत्री चुने जाने से आदिवासी बाहुल्य छत्तीसगढ़ के विकास को एक नई उंचाई हासिल हो पाएगी। अब छत्तीसगढ़वासियों का कोई सपना अधूरा नहीं रहेगा। गरीबों के सिर पर पक्का मकान होगा और हर पेट को भरपूर भोजन भी मिलेगा। किसानों की समस्या भी दूर होगी और युवाओं के हाथों में रोजगार भी होगा।
पत्थलगांव की विधायक श्रीमती गोमती साय ने जशपुर के आदिवासी बेटे विष्णुदेव साय को मुख्यमंत्री बनाने का ऐतेहासिक निर्णय लिये प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और केन्द्रीय गृहमंत्री श्री अमितशाह सहित केन्द्रीय नेतृत्व को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि श्री विष्णुदेव साय के कुशल नेतृत्व में जशपुर सहित पूरा छत्तीसगढ़ विकास की नई इबारत लिखेगा। प्रदेश का बुनियादी ढांचा विकसित होने के साथ आर्थिक विकास को नया आयाम मिलेगा। गरीबी, बेरोजगारी से छत्तीसगढ़वासियों को मुक्ति मिलेगी। श्रीमती साय ने कहा कि केन्द्र और राज्य सरकार मिल कर छत्तीसगढ़ को देश का सबसे विकसित राज्य बनाने के लिए तेजी से काम करेेंगे।
श्रीमती साय ने बताया कि उन्हें छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री और मंत्रीमण्डल के सदस्यों के शपथ ग्रहण समारोह का आमंत्रण मिला है, जिसमें वे शामिल होंगी। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में पिछले सालों में जनजाति समाज के विकास को लेकर उनका अनुभव अच्छा नहीं रहा। सरकार और जनजाति समाज के बीच संवादहीनता रही है। श्री विष्णुदेव साय के मुख्यमंत्री बनने से उम्मीद है कि यह संवादहीनता खत्म होगी।
-
गणमान्य नागरिक, जन प्रतिनिधियों सहित समाज के सभी वर्ग के लोगों ने दी अपनी प्रतिक्रिया
रायपुर। छत्तीसगढ़ के नए सरकार के बेहतर कार्य के प्रति बालोदमुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में गठित होने वाले छत्तीसगढ़ राज्य की नई सरकार के बेहतर कार्य को लेकर बालोद जिले की जनता पूरी तरह से आशान्वित है। नई सरकार को लेकर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए बालोद जिले के नागरिकों ने कहा कि श्री विष्णु देव साय जैसे अत्यंत सुलझे हुए राजनेता के मुख्यमंत्री बनने से हमारा छत्तीसगढ़ चहुंमुखी विकास करते हुए प्रगति के नए सोपानों को तय करेगा। छत्तीसगढ़ की नई सरकार के गठन के संबंध में अपनी प्रतिक्रिया देते हुए गुण्डरदेही निवासी पद्मश्री श्रीमती शमशाद बेगम ने कहा कि श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में हमारा छत्तीसगढ़ राज्य प्रत्येक क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करते हुए देश के अग्रणी राज्य के रूप में स्थान बनाएगा। उन्होंने कहा कि श्री विष्णु देव साय गांव एवं जमीन से जुड़े राजनेता है। उन्हें छत्तीसगढ़ की वास्तविक हालात, यहाँ की परिस्थिति एवं आवश्यकताओं के संबंध में भली-भाँति ज्ञान है। श्री साय यहाँ की आवश्यकताओं के अनुरूप नीति-निर्धारण कर राज्य के कल्याण में उनका सफल क्रियान्वयन सुनिश्चित करेंगे। राष्ट्रीय बाल संरक्षण आयोग के पूर्व सदस्य यशवंत जैन ने कहा कि श्री विष्णु देव साय जी लोकप्रिय और जनता के लिये समर्पित नेता हैं। मुझे उनके साथ कार्य करने का सौभाग्य प्राप्त हो चुका है। मैं उनके साथ कार्य करने के अद्भुत पल को नही भूल सकता।
नई सरकार के गठन के संबंध में प्रतिक्रिया देते हुए नगर पालिका बालोद के पूर्व अध्यक्ष श्री राकेश यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य में नई सरकार के गठन के साथ ही छत्तीसगढ़ की जनता के तकदीर एवं तस्वीर को बदलने का अभियान शुरू हो जाएगा। उन्होंने कहा कि नई सरकार के गठन के साथ ही 18 लाख गरीब परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिलने के साथ ही समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के 02 साल का बोनस भी छत्तीसगढ़ के किसानों को प्राप्त होगा। इसी तरह जिले के गणमान्य नागरिक श्री कृष्णकांत पवार भी श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में नई सरकार के गठन के पश्चात् छत्तीसगढ़ के उज्ज्वल भविष्य को लेकर पूरी तरह से आशान्वित है। इसी तरह जिले के वरिष्ठ पत्रकार श्री अरमान अश्क सहित सर्व आदिवासी समाज डौण्डीलोहारा के श्री तुकाराम कोर्राम, ग्राम पंचायत कारूटोला के सरपंच श्री तुलसी राम मरकाम एवं ग्राम कुुसुमकसा के ग्रामीण श्री टीकू राम साहू एवं श्रीमती लक्ष्मी साहू ने भी कहा कि श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ राज्य सभी क्षेत्रों में निरंतर प्रगति करते हुए विकास का नया कीर्तिमान रचेगा। -
रायपुर । शपथ ग्रहण समारोह में हनुमान जी की वेशभूषा में श्री उत्तम दीप लोगों के आकर्षण के केंद्र बने ।
-
रंगीन रौशनी से जगमगा उठा बगिया
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री के रूप में श्री विष्णु देव साय आज शपथ लेने वाले हैं। अपने नए मुख्यमंत्री के अभिनंदन के लिए पूरा छत्तीसगढ़ उत्साहित है। विशेषकर मुख्यमंत्री के गृह ग्राम बगिया जो जशपुर जिले में स्थित है। वहां पर लोग उत्सव मना रहे हैं। पूरे बगिया में त्यौहार का माहौल है। जमकर आतिशबाजी की जा रही है। पारंपरिक नृत्य के साथ गली-मोहल्लों में लोग खुशियां मना रहे हैं। ढोल-नगाड़े के साथ की थाप पर थिरकते कदम मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए आतुर हैं।
उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का गृह ग्राम बगिया जशपुर जिले के कुनकुरी विधानसभा के अंतर्गत आता है। उनके शपथ ग्रहण की खुशियां लोग पटाखों की आतिशबाजी और रंगीन रौशनी की जगमगाहट के साथ दीपावली जैसे माहौल में मना रहे हैं। -
अपने संभागीय क्षेत्र से आदिवासी मुख्यमंत्री चुना जाना प्रधानमंत्री का ऐतिहासिक निर्णय
आदिवासी मुख्यमंत्री चुना जाना प्रधानमंत्री का ऐतिहासिक निर्णय
रायपुर। सरगुजा संभाग के सीतापुर विधानसभा क्षेत्र के पहुंची 27 महिलाओं की टीम अपने इलाके से चुने गए प्रदेश के मुखिया श्री विष्णुदेव साय को शपथ लेते देखना चाहती है। टीम की श्रीमती नीरू मिस्त्री ने कहा कि सीतापुर क्षेत्र में श्री रामकुमार टोप्पो ऐतिहासिक रूप से विधायक के तौर पर चुने गए हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की सकारात्मक सोच के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि उनके क्षेत्र से विष्णुदेव साय जी को मुख्यमंत्री बनाये जाने से प्रदेश सहित सरगुजा संभाग में उत्साह का वातावरण है। उनके साथ आईं श्रीमती भुनेश्वरी पैकरा, संगीता कंसारी, संतोषी पावले, राधा यादव, सरिता कंसारी, सरवती पैकरा सभी ने एक स्वर में कहा कि भौगोलिक रूप से पिछड़ा हुआ सरगुजा संभाग में अब चहुंमुखी विकास होगा।


.jpeg)




.jpeg)



















.jpg)