ब्रेकिंग न्यूज़

 रूखे-पतले हो चुके बालों को फिर से घना और सिल्की बना देंगे ये 3 हेयर मास्क

 आज के समय में खान-पान पर खास ध्यान न देने और कई अन्य कारणों लोगों को बालों को झड़ने, टूटने, रूखा होने और पतले होने की समस्या होती है। ऐसे में रूखे-पतले बालों की समस्या से राहत के लिए घर पर 3 हेयर मास्क को बनाया जा सकता है। आइए जानें -
 1. एलोवेरा जेल, शहद और नारियल तेल हेयर मास्क
रेसिपी-इसके लिए दो चम्मच ताजा एलोवेरा जेल में एक चम्मच शहद और तीन चम्मच नारियल तेल को अच्छे से मिला लें।अब इस हेयर मास्क को बालों और स्कैल्प में आधे घंटे के लिए लगा रहने दे। इसके बाद बालों को माइल्ड शैंपू की मदद से बालों को धो लें।
  फायदे
-इस हेयर मास्क का इस्तेमाल करने से बालों को गहराई से मॉइस्चराइज करने और बालों को अंदर तक नमी प्रदान करने में मदद मिलती है, जिससे बालों की फ्रिजीनेस और बालों की ड्राइनेस को कम करने में मदद मिलती है।नारियल तेल और एलोवेरा जेल के इस हेयर मास्क का इस्तेमाल करने से बालों को जड़ों से मजबूती देने, टूटने से रोकने, घना बनाने और बालों की ग्रोथ को बढ़ावा देने में मदद मिलती है।
-इस हेयर मास्क का इस्तेमाल करने से स्कैल्प का इंफेक्शन से बचाव करने और डैंड्रफ की समस्या से राहत देने में भी मदद मिलती है।
-इससे बालों का डैमेज से बचाव करने और हेल्दी रखने में मदद मिलती है। एलोवेरासूखे और बेजान बालों के लिए एक बहुत अच्छा और नेचुरल उपचार है। इसमें मौजूद 75 एक्टिव तत्व, जैसे विटामिन और एंजाइम, बालों को गहराई से मॉइस्चराइज करते हैं और स्कैल्प को स्वस्थ रखते हैं। यह बालों को नेचुरल लचीलापन बढ़ाकर, उनको डैमेज से बचाता है।
 2. केला, शहद और बादाम तेल हेयर मास्क
रेसिपी- इसके लिए 1 पके हुए केले को अच्छे से मैश कर लें।अब इसमें 1 बड़ी चम्मच शहद और 2 बड़ी चम्मच बादाम के तेल को डालकर अच्छे से मिला लें।अब इस हेयर मास्क को साफ बालों पर अच्छे से लगाएं और 15 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद बालों को हल्के गुनगुने पानी से धो लें।
फायदे
-इस हेयर मास्क का इस्तेमाल करने से बालों को गहराई से नमी देने और मॉइस्चराइज करने में मदद मिलती है, जिससे बाल नेचुरली सॉफ्ट और स्मूद बनते हैं।
-इसका इस्तेमाल करने से बालों की फ्रिजीनेस को कम करने और बालों को नेचुरल रूप से शाइनी बनाने में मदद मिलती है।
-इससे बालों को झड़ने, टूटने और बालों का डैमेज से बचाव करने में मदद मिलती है।
-बादाम के तेल, केले और शहद के हेयर मास्क का इस्तेमाल करने से स्कैल्प को पोषण देने और डैंड्रफ जैसी समस्याओं से बचाव करने में मदद मिलती है।
 3. एवोकाडो, केला, नारियल तेल और शहद हेयर मास्क
रेसिपी
-इसके लिए 1 पके हुए केले और एवोकाडो को अच्छे से मैश कर लें।
-अब इसमें 2 बड़ी चम्मच नारियल तेल और 1 चम्मच शहद को अच्छे से मिला लें।
-अब इसको हेयर मास्क को बालों के सिरे पर लगाएं और आधे घंटे के लिए छोड़ दें।
-इसके बाद माइल्ड शैंपू की मदद से बालों को धो लें।
 फायदे
नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन के अध्ययन के अनुसार, सूखे और बेजान बालों (Dry Hair) के लिए नारियल तेल सबसे प्रभावी समाधान है। नारियल तेल अन्य तेलों के मुकाबले बालों की गहराई तक जाकर प्रोटीन के नुकसान को रोकता है, साथ ही, बालों में नमी को लॉक करता है, जिससे बालों को धोने के दौरान शैंपू को बालों की नेचुरल नमी नहीं छीन पाता है। इससे बालों को मजबूती देने, टूटने  को कम करता है और उनमें लचीलापन लाता है। इस हेयर मास्क का इस्तेमाल करने से बालों को गहराई से नमी देने, बालों के रूखेपन को दूर करने और बालों में मॉइस्चराइज रखने में मदद मिलती है। इसका इस्तेमाल करने से बालों को गहराई से पोषण देने रिपेयर करने और जड़ों से मजबूती देने में मदद मिलती है। बालों को नेचुरल रूप से शाइनी बनाने और नमी बनाए रखने में मदद मिलती है। इसके अलावा, इससे बालों को झड़ने और टूटने से बचाव करने में मदद मिलती है।
निष्कर्ष

बालों के रूखेपन और पतलेपन को कम करने के लिए एलोवेरा जेल, शहद हेयर मास्क और नारियल तेल, केला, शहद और बादाम ऑयल हेयर मास्क और एवोकाडो, केला, नारियल तेल और शहद हेयर मास्क का इस्तेमाल किया जा सकता है। इनसे बालों को गहराई से पोषण देने, नमी को बालों में लॉक करने, बालों को गहराई से पोषण देने और बालों को हेल्दी बनाए रखने में मदद मिलती है। ध्यान रहे, बालों को झड़ने, अधिक पतले होने और रूखे होने की समस्या के अधिक होने पर तुरंत डॉक्टर से सलाह लें। 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english