पेट की जलन को शांत करते हैं ये 5 फूड्स
गैस्ट्रोएसोफेजियल रिफ्लक्स रोग (GERD) एक पाचन समस्या है। इस बीमारी में पेट का एसिड फिर से खाने की नली में आ जाता है। जीईआरडी से राहत के लिए कुछ हेल्दी फूड्स को डाइट का हिस्सा बन सकते हैं। इन फूड्स को खाने से पेट की जलन शांत होती है और पाचन बेहतर रहता है। विश्व गैस्ट्रोएंटरोलॉजी संगठन (World Gastroenterology Organisation) की मानें, तो जीआईआरडी को हल्के में लेने की गलती नहीं करना चाहिए। इससे व्यक्ति की जिंदगी की क्वालिटी खराब हो सकती है, इससे काम की प्रोडक्टिविटी घट सकती है, अनिद्रा की समस्या हो सकती है और रोज के रूटीन पर इसका बुरा असर पड़ सकता है।
1. दही खाने से पेट की जलन दूर होती है
दही का सेवन करने से पेट के एसिड को कंट्रोल करने में मदद मिलती है। दही खाने से पेट की जलन भी दूर होती है। दही का सेवन करने से ब्लोटिंग की समस्या को भी दूर करने में मदद मिलती है। दही में मौजूद प्रोबायोटिक्स की मदद से डाइजेशन को बेहतर बनाने में मदद मिलती है। दही के गुड बैक्टीरिया पाचन को बेहतर बनाने में मदद करते हैं।
2. चावल की कांंजी
चावल की कांजी में प्रोबायोटिक्स मौजूद होते हैं। इसे पीने से पेट में गुड बैक्टीरिया की मात्रा बढ़ती है और कब्ज की समस्या से राहत मिलती है। चावल की कांजी का सेवन करने से ब्लोटिंग की समस्या भी दूर होती है और यह आसानी से पच जाती है। जीईआरडी के मरीज इस मौसम में कांजी का सेवन कर सकते हैं।
3. मुलेठी जड़ की चाय
एसिडिटी और जीईआरडी के लक्षणों को कम करने के लिए मुलेठी की जड़ से बनी चाय का सेवन फायदेमंद होता है। मुलेठी की जड़ से बनी चाय का सेवन दोपहर या रात के खाने के बाद कर सकते हैं। दिनभर में एक कप चाय का सेवन काफी है। नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन की एक स्टडी के मुताबिक, मुलेठी जड़ का सेवन करने से हार्टबर्न और जीईआरडी के लक्षणों को कम करने में मदद मिलती है।
4. आंवला से पेट के एसिड कंट्रोल होते हैं
जीईआरडी से राहत के लिए आंवला का सेवन फायदेमंद होता है। इसमें विटामिन सी पाया जाता है। आंवला का सेवन करने से पेट में बन रहे एसिड को कंट्रोल करने में मदद मिलती है। ScienceDirect की एक स्टडी के मुताबिक, आंवला का सेवन करने से सीने में जलन कम होती है और जीईआरडी के मरीजों में लक्षणाें को कंट्रोल करने में मदद मिलती है।
5. उबली हुई सब्जियां
उबली हुई सब्जियों में फैट की मात्रा कम होती है, ये आसानी से पच जाती हैं और जीईआरडी के मरीजों के लिए खासकर फायदेमंद होती हैं। जीईआरडी से राहत के लिए ब्रोकली, गाजर, बीन्स, मटर वगैरह का सेवन कर सकते हैं। इन सब्जियों में फाइबर की अच्छी मात्रा होती है जिससे पाचन को बेहतर बनाने में मदद मिलती है।



.jpg)



.jpg)

Leave A Comment