ब्रेकिंग न्यूज़

 महिलाओं का आइडियल वजन कितना होना चाहिए? 50kg से कम या ज्यादा?

  अगर आपके लिए पीक फिटनेस का मतलब 18 परसेंट बॉडी फैट है, यानी कि एकदम सपाट पेट और बहुत पतला लुक , तो यह आपके लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। दरअसल, आइडियल बॉडी फैट परसेंटेज खासकर 20 परसेंट से कम महिलाओं के शारीरिक, मानसिक और हार्मोनल स्वास्थ्य के लिए बहुत ज़्यादा स्ट्रेसफुल हो सकता है और इसे आइडियल लक्ष्य नहीं मानना ​​चाहिए। अगर महिलाओं के लिए आइडियल बॉडी फैट के परसेंटेज के बारे में बात की जाए, तो यह कुछ महिलाओं के लिए 24 से 30 परसेंट के बीच होता है, जबकि कुछ अन्य 20 से 23 परसेंट के बीच बेहतर होता है।
 कितना होना चाहिए महिलाओं का आइडियल वजन?
महिलाओं का आइडियल वजन उनकी लंबाई पर निर्भर करता है। इसे मापने का सबसे आसान तरीका है BMI होता है। BMI को मापने के लिए आपको अपने वजन से लंबाई को भाग यानि डिवाइड करके पता लग सकता है।
 ऐसे में अगर आपकी हाइट 4’10 इंच है, तो आपको वजन 41–52 kg के बीच होना चाहिए।
5’0 फीट हाइट वालों का वजन 45–56 kg के बीच होना चाहिए।
5’2 फीट हाइट वाली महिलाओं का वजन 49–60 kg के आसपास होना चाहिए।
5’4 से 5’6 फीट की महिलाओं का वजन 53–65 kg  के आसपास होना टाहिए।
जरूरत से ज्यादा फैट कम करने के नुकसान
न्यूट्रिशनिस्ट बताती हैं कि बहुत ज़्यादा पतला होना हार्मोन्स और शरीर के अन्य ज़रूरी फंक्शन को बिगाड़कर उल्टा असर कर सकता है, जिससे आखिरकार शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य दोनों पर बुरा असर पड़ता है। दरअसल, सुपर फ्लैट पेट, 18% बॉडी फैट के साथ पीरियड्स का अनियमित होना या बंद होना, बहुत ज़्यादा बालों का झड़ना, लगातार भूख और क्रेविंग, कम एनर्जी लेवल और अजीब मूड स्विंग्स होते हैं। कुल मिलाकर, इस तरह का शरीर एक महिला के सिस्टम के लिए हार्मोनल, शारीरिक और मानसिक रूप से बहुत ज़्यादा स्ट्रेसफुल होता है।
 न्यूट्रिशनिस्ट की मानें, तो एक महिला के लिए आइडियल बॉडी फैट परसेंटेज सिर्फ़ वह नहीं है, जिसमें वह अच्छी दिखती है, बल्कि वह है जहां उसकी एनर्जी ज़्यादा हो, मूड स्टेबल हो, पीरियड्स रेगुलर हों, बाल हेल्दी हों और वह खुद को सबसे अच्छा महसूस करे। इसलिए, जब आपका शरीर सही से अपना काम कर रही है, तो आपको ज्यादा पतला होने की जरूरत नहीं है।
 हेल्दी खान-पान पर ध्यान
हेल्दी रहने के लिए हमेशा कहा जाता है कि हेल्दी खान-पान पर ध्यान दो। दरअसल, अगर आप हेल्दी खाते-पीते हैं, तो आपका शरीर ऐसे ही फिट रहता है। आपका वजन भी मेंटेन रहता है, आपका फिट रहने के ज्यादा वजन कम करने की जरूरत नहीं होती है। इसलिए ध्यान रखें कि हेल्दी फैट बनाए रखने के लिए हेल्दी खान-पान पर ध्यान दें।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english