- Home
- छत्तीसगढ़
- भिलाईनगर। सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत वैशाली नगर में जनसमस्याओं के त्वरित निराकरण एवं शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ आम नागरिकों तक पहुंचाने हेतु 19 मई 2026, मंगलवार को वैशाली नगर स्थित हाऊसिंग बोर्ड सूर्यकुण्ड सामुदायिक भवन में जन समस्या निवारण हेतु सुशासन शिविर का आयोजन किया गया है।इस शिविर में वार्ड क्रमांक 21 कैलाश नगर, 22 कुरुद बस्ती, 23 घासीदास नगर, 24 हाऊसिंग बोर्ड एवं 25 जवाहर नगर हाऊसिंग बोर्ड के नागरिक शामिल होकर विभिन्न विभागों से संबंधित समस्याओं का निराकरण तथा योजनाओं का लाभ प्राप्त करने आवेदन भी जमा किये हैं । शिविर में राष्ट्रीय आयुष मिशन, मेडिकल स्वास्थ्य विभाग, एम.एम.यू. चलित स्वास्थ्य शिविर, महिला एवं बाल विकास विभाग, उज्ज्वला योजना, पशुधन विभाग, राशन कार्ड, पेयजल एवं जल कार्य, लोक कर्म विभाग, नामांतरण एवं लीज डीड फ्री-होल्ड, राष्ट्रीय पेंशन योजना, जन स्वास्थ्य विभाग, प्रधानमंत्री आवास योजना, समाज कल्याण विभाग, आदिम जाति, अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विभाग, श्रम विभाग, ई-श्रमिक कार्ड, वन विभाग, पुलिस सहायता केन्द्र तथा जन मित्र योजना सहित विभिन्न विभागों के काउंटर लगाए गए।शिविर में नागरिकों को स्वास्थ्य जांच, दस्तावेज संबंधी मार्गदर्शन, योजनाओं की जानकारी एवं आवेदन प्रक्रिया में सहायता प्रदान की गई। निगम प्रशासन द्वारा अधिक से अधिक नागरिकों से शिविर में पहुंचकर शासन की योजनाओं का लाभ लेने एवं अपनी समस्याओं के समाधान हेतु आवेदन प्रस्तुत करने की अपील की गई थी, संबंधित वार्ड के नागरिकों की उपस्तिथि अच्छी रही।
- भिलाईनगर। शहर में लगातार बढ़ते यातायात दबाव एवं सड़क दुर्घटनाओं की घटनाओं को देखते हुए नगर पालिक निगम भिलाई द्वारा पावर हाउस चौक क्षेत्र में अवैध रूप से सड़क किनारे लगाए गए ठेला, खुमचा एवं अस्थायी अतिक्रमणों पर बेदखली कार्यवाही की गई। निगम की बेदखली टीम ने मुख्य मार्गों और चौक-चौराहों पर यातायात बाधित करने वाले अवैध कब्जों को हटाकर मार्ग को व्यवस्थित कराया।कार्यवाही के दौरान निगम अधिकारियों ने ठेला संचालकों एवं दुकानदारों को समझाइश देते हुए सड़क एवं फुटपाथ पर अतिक्रमण नहीं करने की हिदायत दी। अधिकारियों ने कहा कि अवैध रूप से ठेला एवं गुमटी लगाए जाने से यातायात प्रभावित होता है तथा दुर्घटनाओं की संभावना बढ़ जाती है। नगर निगम की टीम ने पावर हाउस चौक क्षेत्र में कई स्थानों से अतिक्रमण हटाते हुए मार्ग को सुगम बनाया। साथ ही भविष्य में दोबारा अतिक्रमण पाए जाने पर सख्त कार्यवाही करने की चेतावनी भी दी गई। नगर निगम भिलाई द्वारा शहर में यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने एवं आम नागरिकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इस प्रकार की कार्यवाही लगातार जारी रखने की बात कही गई है।
- 0- 26 मई को राष्ट्रपति के हाथों पद्मश्री सम्मान से सम्मानित होने के बाद रायपुर में बस्तर की प्रसिद्ध डाॅक्टर गोडबोले दंपती का भी किया जाएगा अभिनंदनरायपुर। महाराष्ट्र मंडल में स्वातंत्र्य वीर विनायक दामोदर सावरकर की 28 मई को मनाई जाने वाली जयंती पर निबंध स्पर्धा आयोजित की गई है। साहित्य समिति की प्रमुख कुमुद लाड के अनुसार 200 शब्दों में वीर सावरकर के जीवन प्रसंगों पर 25 मई तक निबंध आमंत्रित किए गए हैं। निबंध लेखन की तमाम प्रविष्टियों में से सर्वश्रेष्ठ प्रविष्टि को शुक्रवार, 28 मई को आयोजित वीर सावरकर जयंती पर पुरस्कृत किया जाएगा।कुमुद ने बताया कि इस मौके पर 10 वर्ष आयुवर्ग के बच्चों के बीच ‘मैं भी सावरकर फैंसी ड्रेस स्पर्धा भी आयोजित की जाएगी। इसमें शामिल होने वाले प्रतिभागी भी 25 मई तक चौबे कॉलोनी स्थित महाराष्ट्र मंडल कार्यालय अथवा साहित्य समिति प्रभारी कुमुद लाड से मिलकर अपना पंजीयन सुनिश्चित कर लें। इस मौके पर कुमुद ने जोर देकर कहा कि जिनके पास भी वीर सावरकर जी से संबंधित साहित्य, पुस्तक, पत्रिकाएं दान करने के लिए हों, तो वे महाराष्ट्र मंडल चौबे कॉलोनी में पुस्तक दान कर सकते हैं, या इसके लिए संपर्क कर सकते हैं।महाराष्ट्र मंडल के अध्यक्ष अजय मधुकर काले ने जानकारी दी कि वीर सावरकर जयंती पर लगभग 37 वर्षों से बस्तर के बारसुर में अति पिछड़े गरीब आदिवासियों की नि:स्वार्थ व नि:शुल्क चिकित्सा करने वाले डॉ. रामचंद त्र्यंबक गोडबोले व उनकी पत्नी डॉ. सुनीता गोडबोले को इस कार्यक्रम में विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा। बताते चलें कि डॉ. गोडबोले दंपती के नि:स्वार्थ मानव सेवा के संकल्प से प्रभापित होकर राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू उन्हें 26 मई को पद्मश्री उपाधि से नवाजेंगी।
- भिलाईनगर। भीषण गर्मी के बीच अचानक बदले मौसम और तेज आंधी-तूफान ने शहर में जनजीवन को प्रभावित कर दिया। तेज हवाओं के कारण नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र के कई स्थानों पर बड़े और छोटे पेड़ सड़कों पर गिर गए, जिससे आवागमन बाधित हो गया। कई मार्गों पर यातायात प्रभावित होने से नागरिकों को आने-जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।आंधी-तूफान के दूसरे दिन नगर निगम का अमला मौके पर पहुंचा और गिरे हुए पेड़ों को हटाने का कार्य शुरू किया। निगम कर्मचारियों द्वारा जेसीबी और अन्य संसाधनों की मदद से सड़कों को साफ कर यातायात बहाल किया गया। नगर निगम अधिकारियों ने बताया कि नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए प्राथमिकता के आधार पर पेड़ हटाने और मार्गों को सुचारू बनाने का कार्य किया गया, ताकि लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। निगम की त्वरित कार्रवाई से शहर में यातायात व्यवस्था धीरे-धीरे सामान्य हो गई।
- 0- महाराष्ट्र मंडल में छत्रपति शिवाजी महाराज की मासिक महाआरती में जुटे कई सभासदरायपुर। महाराष्ट्र मंडल की युवा समिति की ओर से हर माह की 19 तारीख को होने वाली शिवाजी महाराज की महाआरती मंगलवार को देर शाम हुई। इसमें बड़ी संख्या में पहुंचे कार्यकारिणी सदस्यों, पदाधिकारियों ने पूरे जोश के साथ महाआरती में भाग लिया। तत्पश्चात शिवाजी महाराज के शौर्य और जीवन पर गहरी जानकारी रखने वाले वरिष्ठ सभासद कल्याण देशपांडे ने शिवराया के बारे में बहुत सी ऐसी जानकारी दी, जो उपस्थित श्रोताओं को भी मालूम नहीं थी।मंडल के अध्यक्ष अजय मधुकर काले ने सादगी भरे संक्षिप्त आयोजन में कहा कि शिवाजी महाराज से हमें देश के स्वाभिमान के लिए खड़े होना, लड़ना और अपना सर्वस्व न्यौछावर करने के लिए तैयार रहना सीखा जा सकता है। शिवराया हमें अपने राष्ट्र से प्रेम करना और सर्व धर्म समभाव के साथ राष्ट्र के स्वाभिमान, उत्थान के लिए हरसंभव समर्पित भाव से काम करना सिखाते हैं। इस मौके पर सचिव चेतन गोविंद दंडवते, मुख्य समन्वयक श्याम सुंदर खंगन, संत ज्ञानेश्वर स्कूल के प्रभारी परितोष डोनगांवकर, युवा समिति के समन्वयक विनोद राखुंडे, प्रभारी डॉ. शुचिता देशमुख, शुभम पुराणिक, कल्याण देशपांडे, सचेतक रविंद्र ठेंगड़ी सहित अनेक पदाधिकारी व सभासद उपस्थित रहे।
- 0- महाराष्ट्र मंडल के शशि वरवंडकर निर्देशित हिंदी नाटक ‘मैं अनिकेत हूं’ का ओडिशा में हुआ सातवां धमाकेदार मंचनरायपुर। अदालत के कटघरे में खड़े जले हुए चेहरे वाले, अपने वजूद को तलाशते अनिकेत शर्मा की दर्दभरी आवाज सभागृह में गूंजती है- ‘य्ओर ऑनर, मेरा एक सवाल है.. मैं कौन हूं और अपने आप को क्या समझूं। मैं शशिकांत जाधव तो हो ही नहीं सकता... क्योंकि मेरी बुद्धि, मेरा विवेक मुझसे कह रहे हैं कि ‘तुम शशिकांत जाधव नहीं हो। कौन मरा, कौन जिंदा है... इस बात का फैसला कौन करेगा। मैं या ये दुनिया...? करीब 80 मिनट का नाटक सभागृह में सन्नाटे के बीच रंगप्रेमी दर्शकों के बीच एक सवाल छोड़कर खत्म होता है कि कटघरे में खड़ा यह व्यक्ति आखिर है कौन... शशिकांत जाधव या सच में अनिकेत शर्मा।बात हो रही है सेल सभागृह राउरकेला की, जहां हाल ही में महाराष्ट्र मंडल रायपुर के सुप्रसिद्ध नाटक ‘मैं अनिकेत हूं’ का मंचन किया गया, जिसे देखने के लिए सभागृह भरा हुआ था। रोटरी क्लब राउरकेला रॉयल और रोटरी क्लब राउरकेला क्वींस के इस आयोजन की पूरे शहर में खासी चर्चा रही।‘मैं अनिकेत हूं’ के सफलतम सातवें मंचन में एक बार फिर निर्देशक और अनिकेत के केंद्रीय पात्र को जीवंत करने वाले शशि वरवंडकर ने सब को अपनी अभिनय शैली से बांधे रखा। नाटक के हर फ्रेम में भारद्वाज वकील की भूमिका में चेतन दंडवते और जज के किरदार में दिलीप लांबे ने उनका भरपूर साथ दिया। अनिकेत की पत्नी मीनाक्षी शर्मा की तेज तर्रार भूमिका में वरिष्ठ अभिनेत्री डॉ. अनुराधा दुबे की गवाही से भी नाट्य दर्शक उलझकर रह गए। प्रकाश खांडेकर, रंजन मोड़क, रविंद्र ठेंगड़ी, भारती पलसोदकर, डॉ. प्रीता लाल, समीर टल्लू, डॉ. अभया जोगलेकर, श्याम सुंदर खंगन और डॉ. शुचिता देशमुख ने अपनी- अपनी गवाही से सभी का ध्यान खींचा। विनोद राखुंडे और पंकज सराफ भी मंच पर छाए रहे। पर्दे के पीछे अजय पोतदार, प्रवीण क्षीरसागर, प्रकाश गुरव की भागीदारी सटीक रही।समूचे कार्यक्रम के अध्यक्ष, रोटेरियन अजय अग्रवाल ने इस मौके पर डीजीई रोटेरियन आलम सिंह रूपरा और पीडीजी रोटेरियन मनजीत सिंह अरोरा को इस यादगार शाम और नाटक ‘मैं अनिकेत हूं’ के बेमिसाल आयोजन के लिए बधाई दी। साथ ही उन्होंने अपनी गरिमामय उपस्थिति दर्ज कराकर रायपुर से आए कलाकारों व आयोजकों को समान रूप से प्रोत्साहित किया, इसके लिए भी आभार जताया गया। अजय अग्रवाल ने महाराष्ट्र मंडल रायपुर को भी ‘मैं अनिकेत हूं’ के सुंदर व सार्थक नाट्य प्रदर्शन के लिए धन्यवाद दिया।भारत पेट्रोलियम कारपोरेशन लिमिटेड के सीनियर सेल्स ऑफिसर दीपक राय ने ‘मैं अनिकेत हूं’ को देखकर कहा कि नाटक देखने का यह उनका पहला और अद्भुत अनुभव रहा। हाईटेक मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के सीईओ सुशांत आचार्य ने भी नाटक का न केवल आनंद लिया बल्कि मेडिकल साइंस से जुड़े इस नाटक के क्लाइमैक्स से खासे प्रभावित हुए। रोटरी क्लब राउरकेला क्वींस के रोटेरियंस के बीच अनिकेत के क्लाइमैक्स को लेकर काफी देकर चर्चा चलती रही कि अनिकेत को किस नाम से जाना जाए अथवा वो आखिर है कौन?
- 0- भूमि अधिग्रहण मुआवजा राशि नहीं मिलने पर आवेदिका ने जनदर्शन में लगाई गुहार0- शिवनाथ नदी से निजी कंपनी की पाइप लाइन बिछाने खुदाई पर रोक लगाने की मांग0- जनदर्शन में प्राप्त हुए 155 आवेदनदुर्ग. जिला कार्यालय के सभाकक्ष में कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह ने जनदर्शन कार्यक्रम में पहुंचे जनसामान्य लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनी। उन्होंने जनदर्शन में पहुंचे सभी लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और समुचित समाधान एवं निराकरण करने संबंधित विभागों को शीघ्र कार्यवाही कर आवश्यक पहल करने को कहा। जनदर्शन में अपर कलेक्टर श्रीमती योगिता देवांगन भी उपस्थित थीं। जनदर्शन में अवैध कब्जा, आवासीय पट्टा, प्रधानमंत्री आवास, भूमि सीमांकन कराने, सीसी रोड निर्माण, ऋण पुस्तिका सुधार, आर्थिक सहायता राशि दिलाने सहित विभिन्न मांगों एवं समस्याओं से संबंधित आज 155 आवेदन प्राप्त हुए।इसी कड़ी में राजमहल ग्रीन टाउन कॉलोनी और सुंदर बिहार कॉलोनी के निवासियों ने तालाब के पास कचरा डंपिंग और रात में जलाने की शिकायत की। कॉलोनीवासियों ने बताया कि तालाब के किनारे जमा कचरा बारिश और हवा के कारण सीधे तालाब में जा रहा है। इससे पानी हरा, बदबूदार और प्रदूषित हो गया है, जिससे भूजल दूषित होने का खतरा बढ़ गया है। बच्चों और बुजुर्गों में त्वचा रोग, आंखों में जलन, दमा और पेट की बीमारियों की शिकायतें बढ़ गई हैं। निवासियों ने नगर निगम से कचरा डंपिंग और जलाने को तुरंत रोकने, तालाब के पास जमा कचरे को हटवाने की मांग की। नगर निगम भिलाई के अधिकारी ने बताया कि इसके लिए टेंडर हो गया है। इस पर कलेक्टर ने शीघ्र कार्यवाही करने को कहा।इसी प्रकार बोरसी निवासी ने मुआवजा राशि के लिए गुहार लगाई। उन्होंने बताया कि उनके भूमि का सड़क निर्माण के लिए अधिग्रहित की गई थी। भूमि का कुल मुआवजा 2,45,480 रुपये तय किया गया था। लेकिन 3 साल बीत जाने के बावजूद राशि नहीं मिली है। उन्होंने जिला प्रशासन से शीघ्र मुआवजा राशि प्रदान करने की मांग की। इस पर कलेक्टर ने पीडब्ल्यूडी विभाग को परीक्षण कर नियमानुसार मुआवजा राशि प्रदान करने को कहा।बिरोदा के ग्रामवासियों ने शिवनाथ नदी से निजी कंपनी की पाइप लाइन खुदाई पर रोक लगाने की मांग की। उन्होंने बताया कि शिवनाथ नदी बिरोदा के एनिकट से निरगंगा इस्पात प्राईवेट लि.बोरिया स्थिति कंपनी द्वारा बिरोदा बस्ती होते हुए पाइप लाइन बिछाने हेतु खुदाई किया जा रहा है। नदी का अत्यधिक दोहन आसपास के 20 गांवों के जलस्तर को प्रभावित करेगा और गर्मियों में पीने व सिंचाई के पानी में संकट उत्पन्न होगा। इस पर कलेक्टर ने कार्यपालन अभियंता जल संसाधन विभाग को परीक्षण कर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
- दुर्ग. एकीकृत बाल विकास परियोजना दुर्ग-शहरी के अंतर्गत विभिन्न आंगनबाड़ी केन्द्रों में रिक्त पदों की पूर्ति के लिए महिला उम्मीदवारों से आगामी 02 जून 2026 तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। परियोजना अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार, इन पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शासन द्वारा निर्धारित नियमों के तहत ई-भर्ती पोर्टल के माध्यम से पूरी की जा रही है। इच्छुक एवं पात्र महिला अभ्यर्थी आधिकारिक पोर्टल https://aww.e-bharti.in/ पर जाकर अपना ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकती हैं।आवेदन करने के लिए आवेदिका को उसी वार्ड की स्थानीय निवासी होना अनिवार्य है, जिस वार्ड के आंगनबाड़ी केंद्र के लिए पद रिक्त है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हेतु 01 और आंगनबाड़ी सहायिका के 03 रिक्त पदों पर भर्ती की जानी है। इसके तहत वार्ड क्रमांक 14 के अंतर्गत आने वाले आंगनबाड़ी केन्द्र गौरैया पारा सिकोला भाठा में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता का 01 पद रिक्त है। इसी प्रकार आंगनबाड़ी सहायिका के पदों के लिए वार्ड क्रमांक 47 के रायपुर नाका केन्द्र क्रमांक 01 (रायपुरनाका सिविल लाईन उत्तर), वार्ड क्रमांक 11 के बुद्ध बिहार-ब (शंकर नगर पश्चिम) तथा वार्ड क्रमांक 57 के आजाद नगर-अ (उरला पश्चिम) आंगनबाड़ी केंद्र में आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इन पदों के लिए आवेदन करने हेतु न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता एवं अन्य आवश्यक शर्तें शासन द्वारा निर्धारित नियमों के अनुरूप होंगी। भर्ती प्रक्रिया, नियम एवं अर्हताओं के संबंध में विस्तृत जानकारी के लिए इच्छुक उम्मीदवार किसी भी कार्यदिवस में कार्यालयीन समय के भीतर एकीकृत बाल विकास परियोजना दुर्ग-शहरी के कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं।
- दुर्ग. महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) अंतर्गत दुर्ग जिले में श्रमिकों की लंबित मजदूरी भुगतान प्रक्रिया में तेजी लाई गई है। जिला पंचायत सीईओ श्री बजरंग कुमार दुबे ने बताया कि जिले में कुल 23 करोड़ 39 लाख 17 हजार रुपये की मजदूरी राशि एसएनए-स्पर्श प्रणाली के माध्यम से सीधे श्रमिकों के बैंक खातों में अंतरित की जा रही है। वर्तमान में बड़ी संख्या में श्रमिकों के खातों में राशि सफलतापूर्वक जमा हो चुकी है तथा शेष भुगतान प्रक्रिया लगातार जारी है। उन्होंने बताया कि शासन स्तर से प्राप्त राशि का प्राथमिकता के आधार पर विभिन्न जनपद पंचायतों एवं क्रियान्वयन एजेंसियों के माध्यम से भुगतान किया जा चुका है। इसके अंतर्गत जनपद पंचायत दुर्ग में 8 करोड़ 64 लाख 68 हजार रुपये, जनपद पंचायत धमधा में 6 करोड़ 34 लाख 53 हजार रुपये तथा जनपद पंचायत पाटन में 6 करोड़ 25 लाख 67 हजार रुपये की राशि संबंधित श्रमिकों के खातों में जमा की गई है। इसके अतिरिक्त अन्य क्रियान्वयन एजेंसियों के माध्यम से 2 करोड़ 14 लाख 29 हजार रुपये की मजदूरी राशि का भी भुगतान किया जा चुका है।जिला पंचायत सीईओ ने बताया कि मनरेगा श्रमिकों को समय पर मजदूरी भुगतान सुनिश्चित करना प्रशासन की सर्वाेच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने जिले के सभी मुख्य कार्यपालन अधिकारियों, कार्यक्रम अधिकारियों, तकनीकी अमले एवं जनपद पंचायत स्तर के अधिकारियों को निर्देशित किया है कि मजदूरी भुगतान से जुड़ी खातों संबंधी समस्याओं, आधार सीडिंग, बैंकिंग त्रुटियों अथवा तकनीकी बाधाओं का तत्काल निराकरण किया जाए।
- 0- शहर के सौन्दर्यीकरण और ट्रैफिक दबाव कम करने अधिकारियों को दिए ठोस कार्ययोजना बनाने के निर्देश0- प्रमुख चौकों का होगा कायाकल्प, चौड़ीकरण और आधुनिक लाइटिंग से बदलेगी शहर की रूपरेखादुर्ग. प्रदेश सरकार शहरों में आधुनिक, सुरक्षित और सुव्यवस्थित यातायात व्यवस्था विकसित करने के लिए निरंतर प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। इसी कड़ी में दुर्ग शहर के व्यस्ततम क्षेत्रों में बढ़ते यातायात के दबाव को नियंत्रित करने, सुगम आवागमन सुनिश्चित करने और नागरिकों को जाम की समस्या से स्थाई राहत दिलाने के उद्देश्य से केबिनेट मंत्री श्री गजेन्द्र यादव ने आज शहर का सघन भ्रमण किया। सुबह 9 बजे से शुरू हुए इस निरीक्षण कार्यक्रम के दौरान कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह और एसएसपी श्री विजय अग्रवाल भी मौजूद रहे। पुलिस प्रशासन और लोक निर्माण विभाग के आला अधिकारियों के साथ मिलकर कैबिनेट मंत्री श्री यादव ने जमीनी हकीकत का जायजा लिया और भविष्य की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए यातायात व्यवस्था में सुधार के आवश्यक निर्देश दिए।भ्रमण के दौरान केबिनेट मंत्री श्री गजेन्द्र यादव ने प्रशासनिक अधिकारियों की टीम के साथ मुख्य रूप से पटेल चौक, अग्रसेन चौक, होटल मान चौक तथा रेलवे स्टेशन क्षेत्र का विस्तृत निरीक्षण किया। इसके पश्चात उन्होंने अधिकारियों के साथ पटेल चौक से स्टेशन रोड, शिक्षक नगर होते हुए इंदिरा मार्ग रोड जैसे अत्यधिक व्यस्त रहने वाले मार्गों का पैदल भ्रमण किया और वर्तमान ट्रैफिक व्यवस्था की बारीकियों को समझा। इस निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य सभी प्रमुख चौक-चौराहों पर यातायात के प्रवाह को अधिक सुगम, सुरक्षित और व्यवस्थित बनाना था। साथ ही इन क्षेत्रों के सौंदर्यीकरण को लेकर भी विस्तृत समीक्षा की गई और मंत्री श्री यादव ने आवश्यक एवं व्यावहारिक सुझाव दिए, जिससे शहर का स्वरूप और बेहतर हो सके।निरीक्षण के दौरान कैबिनेट मंत्री श्री गजेन्द्र यादव ने पटेल चौक, मिनीमाता चौक, जेल तिराहा चौक और अग्रसेन चौक के सौंदर्यीकरण की गोलाई को तय मानक के अनुसार विकसित करने तथा वहाँ संपूर्ण विद्युतीकरण कार्य कराने के संबंध में अधिकारियों को निर्देशित किया। इसके साथ ही, मिनीमाता चौक से ठगड़ा बांध जेल तिराहा मार्ग को रोशनी से सराबोर करने के लिए लोक निर्माण विभाग (विद्युत यांत्रिकी) को जिम्मेदारी सौंपी गई। सुगम यातायात को ध्यान में रखते हुए उन्होंने होटल मान के सामने स्थित चौक के चौड़ीकरण हेतु नगर निगम दुर्ग को आवश्यक कदम उठाने को कहा, साथ ही होटल मान चौक से हरनाबांधा मुक्तिधाम मार्ग में नई स्ट्रीट लाइट लगवाने के लिए नगर निगम दुर्ग एवं लोक निर्माण विभाग (विद्युत यांत्रिकी) को संयुक्त रूप से निर्देशित किया।इस दौरान अधिकारियों से चर्चा करते हुए केबिनेट मंत्री श्री गजेन्द्र यादव ने कहा कि शहर के ट्रैफिक प्रबंधन को प्रभावी बनाना हमारी सर्वाेच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा आने वाले समय में शहर की आबादी और वाहनों की बढ़ती संख्या को ध्यान में रखते हुए व्यापक और ठोस कार्यबद्ध योजना तैयार की जाए। उन्होंने भरोसा जताया कि आने वाले समय में इन चिन्हित क्षेत्रों में आवश्यक अधोसंरचनात्मक और यातायात सुधार संबंधी बुनियादी कार्य किए जाएंगे, जिससे नागरिकों को लंबे समय से हो रही जाम की समस्या से पूरी तरह मुक्ति मिल सकेगी। इस अवसर पर लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन अभियंता श्री आशीष भट्टाचार्य, एस.डी.ओ. श्री एस. साहू तथा उप अभियंता श्री राकेश वर्मा सहित जिला प्रशासन, पुलिस और लोक निर्माण विभाग के अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
- -ग्रामीणों से सीधा संवाद कर समझी आवश्यकताएं, स्थानीय जरूरतों के आधार पर बनेगी कार्ययोजनामहासमुंद / जनजातीय समुदायों के सर्वांगीण विकास एवं उनकी मूलभूत आवश्यकताओं को प्राथमिकता के साथ पूरा करने के उद्देश्य से आयोजित जनजातीय गरिमा उत्सव के अंतर्गत जिला कलेक्टर विनय कुमार लंगेह द्वारा विकासखंड बागबाहरा के ग्राम जोरातराई एवं ग्राम रैताल में ट्रांजेक्ट वॉक कर ग्रामीणों से सीधा संवाद किया गया।कलेक्टर ने जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों के साथ गांव की गलियों, बस्तियों एवं सार्वजनिक स्थलों का भ्रमण कर स्थानीय परिस्थितियों का अवलोकन किया तथा जनजातीय परिवारों की समस्याओं, आवश्यकताओं एवं विकास संबंधी अपेक्षाओं को विस्तार से समझा। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों के बीच बैठकर चौपाल लगाई और जनजातीय गरिमा उत्सव के उद्देश्य, शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं तथा विकास कार्यों की जानकारी दी।कलेक्टर ने कहा कि गांवों की वास्तविक आवश्यकताओं को समझकर ही प्रभावी एवं स्थायी विकास संभव है। इसी उद्देश्य से ट्रांजेक्ट वॉक के माध्यम से गांव की मूलभूत जरूरतों, अधोसंरचना, पेयजल, सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, आजीविका एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं का प्रत्यक्ष अवलोकन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों से प्राप्त सुझावों एवं स्थानीय आवश्यकताओं के आधार पर शीघ्र ही समग्र कार्ययोजना तैयार की जाएगी, जिससे जनजातीय क्षेत्रों में विकास कार्यों को प्राथमिकता के साथ क्रियान्वित किया जा सके।ग्रामीणों ने भी अपनी समस्याएं एवं आवश्यकताएं खुलकर साझा कीं। चौपाल में ग्रामीणों ने पेयजल व्यवस्था, सड़क सुधार, रोजगार के अवसर, शासकीय योजनाओं के लाभ तथा अन्य स्थानीय विषयों पर अपनी बात रखी। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु आवश्यक निर्देश दिए तथा कई विषयों पर ग्रामीणों से ही समाधान के सुझाव भी प्राप्त किए।इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री भीखम सिंह ठाकुर, जनपद पंचायत सीईओ श्री मंडावी, सहायक आयुक्त श्री शिल्पा साय सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।जनजातीय गरिमा उत्सव अंतर्गत जनसुनवाई प्रत्येक जनजातीय ग्रामों में 21 से 25 मई तक चलेगा।
- -, 1,487 आवेदनों के निराकरण की प्रक्रिया शुरू-बाल विवाह मुक्त छत्तीसगढ़: जिला और प्रदेश को बाल विवाह से मुक्त बनाने के लिए ग्रामीणों ने ली सामूहिक शपथ-हितग्राही मूलक लाभ: विधायक प्रणव कुमार मरपची के मुख्य आतिथ्य में लगभग 300 हितग्राहियों को सामग्री और सहायता राशि का वितरणरायपुर '। सुशासन तिहार' अब आम जनता के लिए भरोसे, त्वरित समाधान और संवेदनशील प्रशासन का सशक्त माध्यम बनता जा रहा है। गाँव-गाँव तक पहुँच रही शासन की योजनाओं और समस्याओं के ऑन-स्पॉट निराकरण से ग्रामीणों का विश्वास लगातार बढ़ रहा है। इसी कड़ी में जीपीएम (गौरेला-पेंड्रा-मरवाही) जिले के गौरेला जनपद अंतर्गत ग्राम पंचायत नेवसा में एक विशाल जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें 20 ग्राम पंचायतों के ग्रामीण बड़ी संख्या में शामिल हुए।शिविर में लालपुर, गिरवर, दौजरा, हर्राटोला, साल्हेघोरी, डाहीबहरा, पंडरीपानी, अंधियारखोह, हर्री, गांगपुर, धनौली, गोरखपुर, झगराखांड, कोरजा, अंजनी, तेंदूमूड़ा, चुकतीपानी, नेवसा, सारबहरा एवं सेमरा पंचायतों के ग्रामीणों ने अपनी मांगों व शिकायतों से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए और विभिन्न विभागीय योजनाओं की जानकारी प्राप्त की। बाल विवाह मुक्त छत्तीसगढ़ का संकल्प और वृत्तचित्र का प्रदर्शनशिविर में विभिन्न मांगों एवं शिकायतों से संबंधित कुल 1,487 आवेदन प्राप्त हुए, जिनके समयबद्ध निराकरण की प्रक्रिया संबंधित विभागों द्वारा प्राथमिकता के आधार पर शुरू कर दी गई है।विधायक श्री प्रणव कुमार मरपची के मुख्य आतिथ्य में आयोजित इस शिविर में विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के अंतर्गत लगभग 300 हितग्राहियों को सामग्री एवं सहायता राशि वितरित की गई। राजस्व विभाग: 66 हितग्राहियों को फौती नामांतरण, 42 को किसान किताब, 17 को बंटवारा (बी-वन खसरा) तथा 12 हितग्राहियों को वन अधिकार पत्र एवं किसान किताब प्रदान किए गए।अन्य विभाग: श्रम, स्वास्थ्य, समाज कल्याण, पंचायत, मत्स्य पालन, महिला एवं बाल विकास, कृषि, परिवहन तथा शिक्षा विभाग द्वारा आयुष्मान कार्ड, सहायक उपकरण, आवास की चाबी, मछली पकड़ने के जाल व कैरेट, नियुक्ति पत्र, उन्नत बीज, शिक्षार्थी अनुज्ञा पत्र (लर्निंग लाइसेंस) तथा पाठ्य पुस्तकें वितरित की गईं।शिविर में 12 गर्भवती महिलाओं की गोद भराई तथा 11 बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार भी हर्षोल्लास के साथ संपन्न कराया गया।अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुँचाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता: विधायकशिविर को संबोधित करते हुए विधायक श्री मरपची ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार अपनी घोषणाओं के अनुरूप लगातार कार्य कर रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में विकास एवं जनकल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। इन शिविरों का मुख्य उद्देश्य जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी और लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाना तथा मौके पर ही उनकी शिकायतों का समाधान करना है।कलेक्टर डॉ. संतोष कुमार देवांगन के निर्देशानुसार सभी विभागों के अधिकारियों ने मंच के समक्ष उपस्थित होकर प्राप्त आवेदनों तथा उनके निराकरण की अद्यतन स्थिति से आवेदकों को सीधे अवगत कराया।शिविर के दौरान ग्राम पंचायत कोरजा में ग्रामीणों द्वारा बनाए जा रहे आवासों को 'अतिक्रमण' बताकर हटाए जाने संबंधी एक संवेदनशील शिकायत सामने आई। इस पर त्वरित संज्ञान लेते हुए कलेक्टर ने वन विभाग और राजस्व विभाग की एक संयुक्त टीम गठित कर स्वतंत्र एवं निष्पक्ष जाँच कराने के निर्देश दिए। उन्होंने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि वास्तविक तथ्यों के आधार पर न्यायपूर्ण कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।इस अवसर पर जिला और पूरे छत्तीसगढ़ को बाल विवाह से मुक्त बनाने के लिए एक विशेष शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उपस्थित ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने 18 वर्ष से कम आयु की बालिका एवं 21 वर्ष से कम आयु के युवक का विवाह न करने और समाज में बाल विवाह को पूरी तरह रोकने का सामूहिक संकल्प लिया। इसके साथ ही, महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा 'महतारी वंदन योजना' से लाभान्वित महिलाओं के अनुभवों तथा 'आदर्श आंगनबाड़ी केंद्र' की गतिविधियों पर आधारित एक लघु वृत्तचित्र (Documentary) का प्रदर्शन भी किया गया, जिसे ग्रामीणों ने काफी रुचि के साथ देखा।शिविर में जिला पंचायत अध्यक्ष समीरा पैकरा, जिला पंचायत सदस्य पवन पैकरा तथा पुलिस अधीक्षक मनोज खिलारी ने भी ग्रामीणों को संबोधित करते हुए शासन की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने का आह्वान किया। मुख्य अतिथियों ने शिविर स्थल पर लगाए गए विभिन्न विभागीय प्रदर्शनी केंद्रों का अवलोकन कर योजनाओं की जमीनी प्रगति की समीक्षा की। इस कार्यक्रम में वनमंडलाधिकारी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष राजा उपेन्द्र बहादुर सिंह, जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक और भारी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।
- -भू-अभिलेख रिकॉर्ड रूम को व्यवस्थित एवं पारदर्शी बनाने के दिए निर्देश-अनाधिकृत व्यक्तियों के रिकॉर्ड रूम में घुसने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी-शौचालय की नियमित सफाई करने एवं स्वच्छता व्यवस्था सुधारने के निर्देशमहासमुंद / कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने आज कलेक्ट्रेट परिसर का औचक निरीक्षण कर विभिन्न शाखाओं की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विशेष रूप से भू-अभिलेख रिकॉर्ड रूम की स्थिति का अवलोकन किया एवं रिकॉर्ड को व्यवस्थित, सुरक्षित एवं अद्यतन रखने के निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री लंगेह ने स्पष्ट रूप से कहा कि भू-अभिलेख शाखा में किसी भी अनाधिकृत व्यक्ति का प्रवेश पूर्णतः निषेध है। किसी प्रकार की अतिरिक्त राशि या अवैध वसूली की शिकायत बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अनाधिकृत व्यक्ति किसी भी तरह भू अभिलेख संबंधी कार्य को अंजाम न दे, वरना सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने ऐसे लोगों पर कड़ी निगरानी रखने तथा शिकायत मिलने पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए।कलेक्टर श्री लंगेह ने आम नागरिकों से अपील की कि वे किसी भी अनाधिकृत अथवा बिचौलिये के झांसे में न आएं और सीधे संबंधित कार्यालय से संपर्क कर शासन की निर्धारित प्रक्रिया के तहत कार्य कराएं। इस दौरान उन्होंने कार्यालय परिसर की स्वच्छता व्यवस्था पर भी विशेष जोर दिया। शौचालय की नियमित साफ सफाई करने के निर्देश दिए। गंदगी पाए जाने पर उन्होंने गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित को कड़ी चेतावनी दी। उन्होंने निर्देशित किया कि सभी टॉयलेट्स की प्रतिदिन कम से कम दो बार फिनाइल से सफाई सुनिश्चित की जाए तथा प्रत्येक एक घंटे में टॉयलेट फ्रेशनर का उपयोग कर स्वच्छ वातावरण बनाए रखा जाए।कलेक्टर ने कहा कि शासकीय कार्यालयों में पारदर्शिता, अनुशासन एवं स्वच्छता प्रशासन की प्राथमिकता है और इसमें किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। इस दौरान अपर कलेक्टर द्व्य श्री सचिन भूतड़ा एवं रवि साहू, डिप्टी कलेक्टर श्री आशीष कर्मा एवं मनोज खांडे मौजूद थे।
- -अनियमित रूप से अधिक मात्रा में यूरिया वितरण करने मिली थी शिकायतमहासमुंद / कलेक्टर श्री विनय लंगेह ने जिले के दो वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारियों को अनियमित रूप से अधिक मात्रा में यूरिया खाद के अधिक मात्रा में वितरण करने के कारण निलंबित कर दिया है। जारी आदेश के तहत कार्यालय उप संचालक कृषि महासमुंद, के अधीन कार्यरत श्री सुंदरलाल मिर्धा वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी विकासखण्ड सरायपाली को मेसर्स राजेश अग्रवाल सरायपाली एवं मेसर्स ओम फर्टिलाइजर सरायपाली द्वारा अक्रियाशील फसल अवधि में अनियमित रूप से अधिक मात्रा में यूरिया उर्वरक का वितरण करने पर संबंधित के विरूद्ध कार्यवाही करने एवं कार्यालय के द्वारा दिये गये निर्देशो का पालन नहीं करने एवं प्रभारी वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी बागबाहरा श्री गंगा प्रसाद शरणागत को मेसर्स आर.एस. ट्रेडर्स बागबाहरा एवं जय मां भीमेश्वरी ट्रेडर्स सुनसुनिया द्वारा अक्रियाशील फसल अवधि में अनियमित रूप से अधिक मात्रा में यूरिया उर्वरक का वितरण करने पर संबंधित के विरूद्ध कार्यवाही करने एवं कार्यालय के द्वारा दिये गये निर्देशो का पालन नही करने के कारण निलंबित कर दिया गया है।श्री गंगा प्रसाद शरणागत प्रभारी वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी बागबाहरा को छ.ग. सिविल सेवा आचरण नियम 1965 की कंडिका-3 (क) (ख) एवं (ग) के प्रावधानुसार तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि में श्री शरणागत का कार्यालय अनुविभागीय कृषि अधिकारी, सरायपाली में नियत किया गया है। निलंबन की अवधि में संबंधित को नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता की पात्रता होगी। इसी तरह श्री बुंदरलाल मिर्धा वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी सरायपाली को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि में श्री मिर्धा का कार्यालय अनुविभागीय कृषि अधिकारी, महासमुंद में नियत किया गया है। निलंबन की अवधि में संबंधित को नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता की पात्रता होगी। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है।
-
- सरकार द्वारा अधिसूचित नियम 01 अप्रैल 2026 से प्रभावशील
मोहला । ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन एवं जिला पंचायत द्वारा “ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026” के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु विशेष जन-जागरूकता एवं जनसहभागिता अभियान प्रारंभ किया गया है। भारत सरकार द्वारा अधिसूचित यह नियम 01 अप्रैल 2026 से प्रभावशील हो चुके हैं, जिनके अंतर्गत वैज्ञानिक एवं पर्यावरणीय दृष्टिकोण से सुरक्षित ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के प्रावधान किए गए हैं।
जिला प्रशासन ने बताया कि माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा स्वच्छ एवं स्वस्थ पर्यावरण को नागरिकों का मौलिक अधिकार माना गया है तथा स्थानीय निकायों, जनप्रतिनिधियों एवं आम नागरिकों की जिम्मेदारियां भी निर्धारित की गई हैं। इसी के तहत जिले में व्यापक स्तर पर जागरूकता अभियान संचालित किया जाएगा।
अभियान के अंतर्गत ग्राम पंचायतों में विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन कर “ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026” का वाचन-पाठन किया जाएगा तथा नागरिकों को स्वच्छता एवं अपशिष्ट प्रबंधन के प्रति जागरूक किया जाएगा। इसके साथ ही रैली, दीवार लेखन, स्कूल जागरूकता कार्यक्रम, श्रमदान, घर-घर संपर्क अभियान, सोशल मीडिया एवं व्हाट्सएप प्रचार जैसे विभिन्न सूचना, शिक्षा एवं संचार (आईईसी) कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अब प्रत्येक परिवार एवं संस्थान के लिए कचरे का स्रोत स्तर पर पृथक्करण अनिवार्य होगा। नागरिकों को गीला अपशिष्ट, सूखा अपशिष्ट, सैनेटरी अपशिष्ट एवं विशेष देखभाल अपशिष्ट को अलग-अलग रखना होगा। खुले में कचरा फेंकना, कचरा जलाना तथा नालियों, तालाबों एवं सार्वजनिक स्थलों पर अपशिष्ट डालना पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। ग्राम पंचायतों को डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण, कम्पोस्ट पिट निर्माण, ड्राई वेस्ट कलेक्शन सेंटर की स्थापना एवं नियमित स्वच्छता गतिविधियों के संचालन के निर्देश दिए गए हैं। वहीं जनपद पंचायतों को ग्राम पंचायतों की निगरानी, प्रशिक्षण एवं जन-जागरूकता गतिविधियों के संचालन की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
जिला प्रशासन ने यह भी बताया कि नियमों के उल्लंघन पर दण्डात्मक कार्रवाई की जाएगी। खुले में कचरा फेंकने, कचरा जलाने, मिश्रित अपशिष्ट देने अथवा सार्वजनिक स्थलों को प्रदूषित करने पर स्पॉट फाइन, पर्यावरणीय क्षतिपूर्ति एवं अन्य वैधानिक कार्रवाई की जा सकेगी। गंभीर मामलों में पर्यावरण संरक्षण अधिनियम 1986 के अंतर्गत अभियोजन, आर्थिक दण्ड एवं कारावास तक का प्रावधान है।
जिला प्रशासन ने समस्त जनप्रतिनिधियों, ग्राम पंचायतों, स्व-सहायता समूहों, युवाओं एवं आम नागरिकों से स्वच्छ एवं स्वस्थ ग्राम निर्माण के लिए सक्रिय सहभागिता की अपील की है। - महासमुंद। जिले के पांचों विकासखण्डों के अतर्गत 10 ग्रामों में कमशः विकासखण्ड महासमुंद अतर्गत ग्राम मुढ़ेना, परसदा ब विकासखण्ड बागबाहरा अतंर्गत पटपरपाली, मोहबा विकासखण्ड पिथौरा के ग्राम मेमरा, बगारदरहा विकासखण्ड बसना अतर्गत नौगड़ी, जीराडबरी तथा विकासखण्ड सरायपाली के ग्राम रिसीकेला एवं नूनपानी में विकसित कृषि संकल्प अभियान एवं सुशासन तिहारं कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें कृषि तथा अन्य समवर्गीय विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर विभागीय योजनाओं का प्रचार-प्रर कार्यक्रम में उपस्थित कृषकों एवं जनप्रतिनिधियों के समक्ष किया गया सभी शिविरों में बड़ी संख्या में महिला एवं पुरूष किसान तथा जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।कृषि वैज्ञानिकों द्वारा मृदा स्वास्थ्य कार्ड में फसलवार अनुशंसित मात्रा अनुसार संतुलित उर्वरक के उपयोग के लिए किसानों को जागरूक एवं प्रोत्साहित किया गया एवं किसानों को संतुलित उर्वरक उपयोग प्रोत्साहन हेतु वैज्ञानिक अनुशंसा के आधार पर ई-उर्वरक (टोकन प्रणाली) आधारित उर्वरक वितरण व्यवस्था के बारे में विस्तार से बताया गया। तथा डी.ए.पी. के विकल्प के रूप में अन्य रासायनिक उर्वरक जैसे नैनो डीएपी. नैनो यूरिया 12:32:16, 20:20:13 एवं एसएसपी के उपयोग के संबंध में कृषकों को बताया गया। हरी खाद, जैव उर्वरक नील हरित काई, केचुआ खाद आदि के उपयोग से न केवल भूमि की दशा में सुधार होता है अपितु उत्पादकता वृद्धि भी होती है। शिविर में उपस्थित अधिकारियो / कर्मचारियों द्वारा किसानों से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, केसीसी, एग्रीस्टैक से संबंधित आवेदन प्राप्त किये जिनमें से कुछ आवेदन का निराकरण शिविर स्थल में ही आवेदनों का निराकरण किया गया कुछ आवेदनों को शीघ्र निराकरण करने का आश्वासन दिया गया । इस अवसर पर कलेक्टर श्री विनय लंगेह ने किसानों को एग्रीस्टेक पंजीयन की जानकारी दी एवं अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की। उन्होंने कृषि स्टाल का भी अवलोकन किया।
- रायपुर.। उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव कोण्डागांव जिले के केशकाल में साहू संघ बस्तर संभाग द्वारा आयोजित प्रथम तेलीन सत्ती माता महोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम में वन मंत्री श्री केदार कश्यप, सांसद श्री महेश कश्यप और श्री भोजराज, विधायक श्री नीलकंठ टेकाम और श्री आशाराम नेताम सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं समाज के प्रमुखजन उपस्थित रहे।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री श्री साव ने तेलीन सत्ती माता को नमन करते हुए महोत्सव के प्रथम आयोजन पर शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि केशकाल घाटी से गुजरने वाले यात्री तेलीन सत्ती माता का आशीर्वाद लेकर अपनी यात्रा प्रारंभ करते हैं, जिससे उनकी यात्रा सफल और मंगलमय होती है। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले वर्षों में यह महोत्सव और अधिक भव्य स्वरूप में आयोजित होगा तथा सभी के सहयोग से इसका गौरव लगातार बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समाज के गौरव हैं और उनके नेतृत्व में गांव, गरीब एवं किसानों के कल्याण के लिए अनेक जनहितकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि साहू समाज अन्य समाजों के साथ मिलकर छत्तीसगढ़ महतारी के गौरव को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।वन मंत्री श्री केदार कश्यप ने कहा कि बस्तर सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक एकता का प्रतीक है। यहां मां दंतेश्वरी की आराधना के लिए देशभर से लोग एकत्रित होते हैं। उन्होंने समाज के लोगों से एकजुट रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में बस्तर निरंतर विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा है। राज्य सरकार ने वर्ष 2030 तक बस्तर संभाग को विकसित संभाग बनाने का संकल्प लिया है, जिसमें जनसहयोग आवश्यक है।बस्तर सांसद श्री महेश कश्यप ने समाज को विभाजित करने वाली ताकतों से सतर्क रहने और सभी समाजों को एकजुट होकर कार्य करने की आवश्यकता पर बल दिया। केशकाल विधायक श्री नीलकंठ टेकाम ने भी महोत्सव के सफल आयोजन पर शुभकामनाएं दीं।इस अवसर पर तेलघानी बोर्ड अध्यक्ष श्री जितेंद्र साहू, पूर्व मंत्री श्रीमती रमशीला साहू, श्री ताम्रध्वज साहू, श्री कमलचंद भंजदेव, पूर्व सांसद श्री दीपक बैज, साहू समाज के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. नीरेंद्र साहू और महोत्सव समिति के संयोजक श्री राजेश मायाराम साहू सहित साहू समाज के अनेक पदाधिकारी एवं गणमान्य नागरिक मौजूद थे।
-
- विभिन्न शासकीय योजनाओं से हितग्राहियों को किया गया लाभान्वित
राजनांदगांव । सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत डोंगरगांव विकासखंड के ग्राम तुमड़ीबोड़ में जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। ग्राम तुमड़ीबोड़ क्लस्टर अंतर्गत ग्राम पंचायत नाथूनवागांव, बोदेला, कोहका, ढाबा, ओड़ारबांध, जारवाही, बीजाभांठा, दीवानभेड़ी, पेण्डरवानी, मचानपार, धौराभांठा, बनभेड़ी, किरगी (ब), आरगांव, बांकल, खपरीकला, हरदी, कन्हारडबरी एवं तुमड़ीबोड़ सहित 19 ग्राम पंचायतों के लिए संयुक्त रूप से शिविर आयोजित किया गया। शिविर में आमजनों की समस्याओं के निराकरण के साथ विभिन्न विभागों द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। शिविर में कुल 1292 आवेदन प्राप्त हुए। विभागीय अधिकारियों द्वारा तत्काल निराकरण योग्य आवेदनों का मौके पर ही समाधान किया गया। शिविर में पंचायत एवं ग्रामीण विकास, कृषि, महिला एवं बाल विकास, राजस्व, खाद्य, स्वास्थ्य, शिक्षा, विद्युत, वन, श्रम तथा पशुपालन सहित विभिन्न विभागों ने स्टॉल लगाकर शासकीय योजनाओं की जानकारी दी।
कार्यक्रम में अतिथियों द्वारा महिला एवं बाल विकास विभाग अंतर्गत नन्हे बच्चों का अन्नप्राशन कराया गया तथा गर्भवती माताओं की गोदभराई कर पोषण किट प्रदान की गई। अतिथियों ने शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का अवलोकन किया। शिविर में कक्षा 10वीं एवं 12वीं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले ग्राम तुमड़ीबोड़, बीजाभांठा, धौराभांठा एवं कोहका के 25 मेधावी विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही 04 स्वच्छताग्राही दीदियों को भी सम्मानित किया गया। सामाजिक सहायता पेंशन योजना के अंतर्गत 13 हितग्राहियों को पेंशन स्वीकृति पत्र वितरित किए गए। प्रधानमंत्री आवास योजना के 5 हितग्राहियों को प्रतीकात्मक रूप से आवास की चाबी सौंपते हुए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसी प्रकार 18 हितग्राहियों को राशन कार्ड तथा 3 हितग्राहियों को जॉब कार्ड वितरित किए गए। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन अंतर्गत बैंक लिंकेज योजना के तहत सत्य कबीर स्वयं सहायता समूह कोहका, मां कर्मा समूह नाथूनवागांव एवं चंचल स्वयं सहायता समूह कोपेडीह को 4-4 लाख रूपए, मां गायत्री स्वयं सहायता समूह मचानपार को 1 लाख 50 हजार रूपए तथा किरण स्वयं सहायता समूह बांकल को 2 लाख रूपए का चेक प्रदान किया गया। साथ ही 5 लखपति दीदियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कृषि विभाग द्वारा 5 कृषकों को मूंग बीज वितरित किए गए। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा 3 गर्भवती माताओं की गोदभराई संस्कार संपन्न कराया गया तथा 3 बच्चों को सुपोषण किट प्रदान की गई। वहीं 3 दिव्यांगजनों को ट्रायसायकल वितरित किए गए। प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के 2 हितग्राहियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। शिविर में उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने आमजनों से शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का अधिकाधिक लाभ उठाने की अपील करते हुए विभिन्न योजनाओं से जुड़कर शासन की सुविधाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया।
शिविर में जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक राजनांदगांव के उपाध्यक्ष श्री भरत वर्मा, जिला पंचायत राजनांदगांव की उपाध्यक्ष श्रीमती किरण साहू, जनपद पंचायत डोंगरगांव की अध्यक्ष श्रीमती रंजीता पडौती, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती जागृति चुन्नी यदु, सभापति सदस्य जनपद पंचायत श्रीमती जया साहू एवं श्रीमती ममता पटेल, जनपद पंचायत सदस्य श्रीमती सरिता साहू, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्री दिनेश गांधी, ग्राम पंचायत तुमड़ीबोड़ की सरपंच श्रीमती भुनेश्वरी साहू, श्री जागेश्वर यादव, श्री तिमेश साहू, श्री यश पारख, श्री वेदराम ताम्रकार, श्री कमल साहू, श्री रामकुमार गुप्ता, अपर कलेक्टर श्री प्रेमप्रकाश शर्मा, एसडीएम श्रीकांत कोराम, सीईओ जनपद पंचायत डोंगरगांव श्रीमती रोशनी भगत टोप्पो, तहसीलदार श्री कमलकिशोर साहू सहित 19 ग्राम पंचायतों के सरपंच एवं पंचायत प्रतिनिधि, बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे। - - रायपुर जिले की समितियों में 9102 मी.टन यूरिया, 3092 मी.टन डीएपी उपलब्ध, नैनो उर्वरक पूर्णतः वैकल्पिकरायपुर । छत्तीसगढ़ शासन की मंशानुरूप एवं कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के मार्गदर्शन में जिले में खरीफ सीजन हेतु सहकारी समितियों में उर्वरकों का पर्याप्त भंडारण किया गया है। कृषि विभाग ने स्पष्ट किया है कि किसानों पर प्रति एकड़ एक-एक बोरी डी.ए.पी. या यूरिया लेने का कोई बंधन नहीं है।छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी विपणन संघ के संग्रहण केंद्रों से समितियों में 10732 मे.टन यूरिया एवं 3927 मे.टन डी.ए.पी. भंडारित किया गया था। वर्तमान में जिले की समितियों में 9102 मे.टन यूरिया तथा 3092 मे.टन डी.ए.पी. खाद उपलब्ध है। उर्वरक भंडारण एवं वितरण का कार्य निरंतर जारी है।कृषि विभाग ने किसानों से अपनी तत्काल आवश्यकता के अनुसार उर्वरकों का उठाव करने एवं यूरिया तथा डी.ए.पी. के वैकल्पिक स्रोतों का उपयोग करने की अपील की है। विभाग ने कतिपय माध्यमों से उर्वरकों की कमी संबंधी फैलाई जा रही भ्रामक खबरों का खंडन किया है। विभाग ने कहा कि उर्वरकों का भंडारण एवं वितरण सतत प्रक्रिया है। जिले की सभी समितियों में उर्वरक की पर्याप्त उपलब्धता है और उठाव के अनुसार पुनः भंडारण किया जाएगा।शासन के निर्देशानुसार समितियों के माध्यम से कृषकों को गतवर्ष वितरित यूरिया का 80 प्रतिशत प्रदान किया जाएगा। शेष 20 प्रतिशत मात्रा पारम्परिक यूरिया की आपूर्ति होने पर दी जाएगी, अन्यथा नैनो यूरिया के रूप में प्रदान की जाएगी। इसी प्रकार डी.ए.पी. की 60 प्रतिशत मात्रा दी जाएगी तथा शेष 40 प्रतिशत मात्रा अन्य वैकल्पिक एन.पी.के. उर्वरकों अथवा नैनो डी.ए.पी. के माध्यम से दी जाएगी। विभाग ने स्पष्ट किया है कि नैनो उर्वरकों को लेने के लिए किसी भी किसान को बाध्य नहीं किया जाएगा। यह पूर्णतः वैकल्पिक होगा। 2.50 एकड़ तक भूमि वाले सीमांत कृषकों को निर्धारित यूरिया एकमुश्त, 2.50 से 5 एकड़ तक भूमि वाले लघु कृषकों को 02 किस्तों में एवं 5 एकड़ से अधिक भूमि वाले बड़े कृषकों को 03 किस्तों में उपलब्ध कराया जाएगा।
- -उपमुख्यमंत्री अरूण साव ने कहा- संकट में आमजन का सबसे बड़ा सहारा बन रही 112 सेवा-वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया गया रवानाबिलासपुर /आम नागरिकों को त्वरित सुरक्षा एवं आपातकालीन सहायता उपलब्ध कराने की दिशा में बिलासपुर जिले को 24 नई अत्याधुनिक डायल-112 वाहनों की बड़ी सौगात मिली है। बिलासागुड़ी परिसर में आयोजित कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव ने वर्चुअली जुड़कर कहा कि संकट में 112 वाहन सेवा लोगों का सबसे बड़ा सहारा बन रही है। जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। नई वाहनों के शामिल होने से जिले में पुलिस रिस्पॉन्स सिस्टम और अधिक मजबूत एवं प्रभावी होगा।कार्यक्रम को वर्चुअल माध्यम से संबोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने कहा कि डायल-112 सेवा आज आम जनता के भरोसे का मजबूत माध्यम बन चुकी है। नई तकनीक और आधुनिक सुविधाओं से लैस ये वाहन आपातकालीन परिस्थितियों में लोगों तक और तेजी से पहुंचेंगे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश में सुरक्षा व्यवस्था को तकनीकी रूप से सशक्त बनाने लगातार कार्य कर रही है, ताकि हर नागरिक को सुरक्षित वातावरण मिल सके। कार्यक्रम में तखतपुर विधायक श्री धर्मजीत सिंह ने कहा कि डायल-112 सेवा जनता के भरोसे का प्रतीक बन चुकी है। संकट के समय यह सेवा लोगों को त्वरित राहत और सुरक्षा का एहसास कराती है। बिल्हा विधायक श्री धरमलाल कौशिक ने वर्चुअली जुड़कर कहा कि डायल-112 सेवा की विशेषता यह है कि सूचना मिलते ही टीम लोकेशन ट्रेस कर तत्काल सहायता पहुंचाती है। बेलतरा विधायक श्री सुशांत शुक्ला ने कहा कि किसी भी दुर्घटना, अपराध या आपदा में सबसे पहले पुलिस ही मौके पर पहुंचती है। उन्होंने कहा कि समाज और प्रशासन दोनों को मिलकर कानून व्यवस्था को मजबूत करना होगा। पुलिस जवान दिन-रात जनता की सुरक्षा में लगे रहते हैं और उनका सम्मान हर नागरिक का दायित्व है। विधायक श्री अटल श्रीवास्तव ने कहा कि डायल-112 सेवा ने आम नागरिकों के बीच अपनी अलग पहचान बनाई है। पुलिस की संवेदनशील कार्यप्रणाली से लोगों का भरोसा लगातार बढ़ा है। विधायक श्री दिलीप लहरिया ने कहा कि पुलिस विभाग की सक्रियता से लोगों में सुरक्षा की भावना मजबूत हुई है। महापौर श्रीमती पूजा विधानी ने कहा कि पुलिस विभाग जिस तत्परता और संवेदनशीलता के साथ कार्य कर रहा है, वह सराहनीय है। अपराधियों में कानून का भय और आमजन में सुरक्षा का विश्वास बढ़ाने में डायल-112 महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। जिला पंचायत अध्यक्ष श्री राजेश सूर्यवंशी ने कहा कि पहले यह सुविधा सीमित क्षेत्रों तक थी, लेकिन अब इसके विस्तार से जिले के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।आईजी श्री रामगोपाल गर्ग ने कहा कि डायल-112 सेवा को अब प्रदेश के सभी 33 जिलों में विस्तारित किया गया है। इसमें पुलिस के साथ-साथ फायर एवं एम्बुलेंस सेवाओं को भी जोड़ा गया है, जिससे लोगों को एक ही प्लेटफॉर्म पर त्वरित सहायता मिल रही है। उन्होंने बताया कि कई बार प्रसव जैसी आपात स्थितियों में भी डायल-112 टीम ने समय पर पहुंचकर मदद की है। व्हाट्सएप सुविधा शुरू होने से आमजन के लिए सहायता प्राप्त करना और आसान होगा। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने कहा कि नई डायल-112 वाहन सेवा से जिले में आपातकालीन सेवाओं की कार्यक्षमता और बेहतर होगी। शहरी क्षेत्रों के साथ-साथ ग्रामीण अंचलों में भी त्वरित सहायता उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि आधुनिक संसाधनों से सुसज्जित यह व्यवस्था नागरिकों के बीच सुरक्षा और भरोसे की भावना को और मजबूत करेगी। एसएसपी श्री रजनेश सिंह ने कहा कि डायल-112 सेवा पुलिस की त्वरित कार्रवाई प्रणाली की पहचान बन चुकी है। महिला हेल्पलाइन, चाइल्ड हेल्पलाइन, फायर एवं एम्बुलेंस सेवाओं के समन्वय से लोगों को तत्काल सहायता मिल रही है। नई वाहनों के जुड़ने से रिस्पॉन्स टाइम में और सुधार आएगा तथा ग्रामीण क्षेत्रों तक सेवाओं की पहुंच मजबूत होगी।कार्यक्रम में नगर निगम कमिश्नर श्री प्रकाश कुमार सर्वे, सीईओ जिला पंचायत श्री संदीप अग्रवाल, एडिशनल एसपी श्री पंकज पटेल, श्रीमती मधुलिका सिंह, एडिशनल एसपी ट्रैफिक श्री रामगोपाल करियारे सहित जनप्रतिनिधि, पुलिस अधिकारी एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे।
- -गोबरानवापारा में रेत के अवैध उत्खनन-भण्डारण पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई, 2 पोकलेन जब्त-सीलरायपुर । मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने रेत के अवैध उत्खनन एवं भंडारण के विरुद्ध सघन जांच अभियान चलाने के निर्देश बीते दिनों दिये थे। इसके पालन में जिला प्रशासन का खनिज अमला सजगता से लगा हुआ है और संवेदनशील क्षेत्रों की लगातार निगरानी कर रहा है। इसी क्रम में रायपुर जिले के गोबरानवापारा में रेत के अवैध उत्खनन एवं अवैध भंडारण पर कार्रवाई करते हुए दो पोकलेन को मौके पर ही जब्त कर लिया गयाखनिज विभाग के उप संचालक श्री राजेश मालवे ने बताया कि जिले में खनिज रेत के अवैध उत्खनन की सूचना मिलते पर विभाग के अमला द्वारा निरंतर गश्त कर कार्यवाही की गई।इसी क्रम में तहसील गोबरानवापारा के ग्राम नवागांव, जौंदा, जौंदी तथा डगनिया में महानदी से रेत लाकर श्री अनिल कुमार साहू, श्री गोविंद साहू, श्री ईश्वर पटेल, श्री प्रताप सेन, श्री त्रिलोकी साहू, श्री अजय साहू तथा श्री मनीष ठाकुर द्वारा बिना वैध अनुमति के रेत का अवैध भण्डारण किया जाना पाया गया। खनिज विभाग द्वारा छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियम 2015 के प्रावधानों के तहत संपूर्ण अवैध रेत को जब्त कर लिया गया है एवं संबंधित अवैध भण्डारणकर्ताओं को जवाब-तलब हेतु नोटिस जारी किया गया है।साथ ही सहायक खनि अधिकारी, खनि निरीक्षक एवं खनिज अमले द्वारा की गई जांच में ग्राम लखना रेत खदान में स्वीकृत क्षेत्र के बाहर तथा पर्यावरणीय शर्तों का उल्लंघन कर 02 चेन माउंटेड पोकलेन मशीनों से रेत का अवैध उत्खनन किया जाना पाया गया। कार्रवाई करते हुए दोनों पोकलेन मशीनों को मौके पर ही जब्त कर सीलबंद किया गया तथा अवैध उत्खनन कार्य तत्काल बंद कराया गया। कलेक्टर डॉ गौरव सिंह ने कहा कि सभी एसडीएम एवं खनिज अधिकारी अवैध खनन पर नजर रखें एवं सूचना मिलने पर कड़ी कार्रवाई करें।
- -कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब हुए शामिल कहा आवेदनों का जल्द करें निराकरणरायपुर / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में आरंग विकासखंड के नगर पंचायत चंद्रखुरी में सुशासन तिहार 2026 के तहत जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण का आयोजन किया गया। डॉ आंबेडकर सामुदायिक भवन परिसर में आयोजित इस शिविर में आसपास के वार्ड क्रमांक 1 से 15 से ग्रामीण पहुंचे और अपनी समस्याएं एवं मांगें प्रशासन के समक्ष रखीं।शिविर में विभिन्न विभागों से संबंधित 250 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 28 आवेदनों का मौके पर ही निराकरण किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार मंत्री श्री गुरु खुशवंत साहेब शामिल हुए।शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। मंत्री श्री गुरु खुशवंत साहेब ने सभी विभागीय स्टॉलों का निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।कैबिनेट मंत्री श्री गुरु खुशवंत साहेब ने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान कर उनके चेहरे पर खुशियां लाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार लगातार विकास, सुशासन एवं जनकल्याण के कार्यों को गति दे रही है। साथ ही उन्होंने कहा कि सुशासन तिहार को लेकर प्रदेशभर में जनता के बीच विशेष उत्साह है और सरकार गांव-गांव पहुंचकर समस्याओं का समाधान सुनिश्चित कर रही है। साथ ही सभी आवेदनों का जल्द करें निराकरण।शिविर में बड़ी संख्या में पहुंचे ग्रामीणों एवं नागरिकों ने अपनी समस्याएं रखीं, जिनका मौके पर ही त्वरित निराकरण किया गया। उत्कृष्ट स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत हितग्राहियों को गैस कनेक्शन वितरित किए गए। प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत हितग्राहियों को आवास की चाबी सौंपी गई। इस अवसर पर नगर पंचायत चंद्रखुरी के अध्यक्ष श्री प्रतीक बैस, उपाध्यक्ष श्री रवि सोनी, एडीएम श्री उमाशंकर बंदे, एसडीएम श्रीमती अभिलाषा पैकरा सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी तथा जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
-
महासमुंद / कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह के निर्देशानुसार जिले में कैंसर से बचाव हेतु एचपीवी टीकाकरण अभियान संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आइ. नागेश्वर राव के मार्गदर्शन में विकासखंड सरायपाली के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सिंघोड़ा में एचपीवी टीकाकरण शिविर आयोजित किया गया।
शिविर में खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. कुणाल नायक एवं खंड विस्तार प्रशिक्षण अधिकारी टी.आर. धृतलहरे की उपस्थिति में 14 वर्ष आयु वर्ग की 22 बालिकाओं को कैंसर से बचाव हेतु एचपीवी का टीका लगाया गया। भीषण गर्मी के बावजूद बालिकाओं ने उत्साहपूर्वक शिविर में पहुंचकर टीकाकरण कराया। साथ ही ग्राम रूढ़ा निवासी कु. प्रीति पटेल ने अपने सहपाठियों को एचपीवी वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित किया, जिसके लिए उन्हें विशेष रूप से सम्मानित किया गया तथा सभी टीकाकृत बालिकाओं को प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम में प्रगति शर्मा, डी. मालाकार, भरत नायक, पुरुषोत्तम पटेल, निर्मला नागेश, डोलचंद नायक, जितेंद्र बरिहा, नरसिंह सिन्हा एवं स्थानीय मितानिनों का विशेष सहयोग रहा।
स्वास्थ्य विभाग ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे भ्रामक वीडियो एवं समाचारों के बहकावे में न आएं। विभाग ने बताया कि कैंसर से बचाव हेतु एचपीवी टीका पूर्णतः सुरक्षित है तथा इसका लाभ अवश्य लेवें। यह टीका 14 वर्ष की बालिकाओं को ही लगाया जा रहा है। - रायपुर। विधायक श्री किरण सिंह देव और आईजी श्री सुंदरराज पी ने बस्तर जिले के लिए ग्यारह ‘अत्याधुनिक डायल 112’ और फॉरेंसिक मोबाइल वैन को हरी झंडी दिखाकर कर रवाना किया। लालबाग मैदान में आयोजित कार्यक्रम में विधायक श्री देव, महापौर श्री संजय पांडे, नगर निगम के सभापति श्री खेम सिंह देवांगन, आईजी श्री सुंदरराज पी, कलेक्टर श्री आकाश छिकारा, पुलिस अधीक्षक श्री शलभ सिन्हा सहित पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी सहित जवान उपस्थित रहे। विधायक श्री किरण सिंह देव ने डायल 112 के मोबाइल वैन का विधिवत पूजा-अर्चना कर वैन में लगे आधुनिक संसाधनों के बारे जानकारी ली।ज्ञात हो कि 18 मई को केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने राजधानी रायपुर में आयोजित राज्यस्तरीय समारोह में छत्तीसगढ़ की ‘अत्याधुनिक डायल 112’ आपातकालीन सेवा तथा आधुनिक फॉरेंसिक मोबाइल वैन के बेड़े को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य राज्य की आपातकालीन सहायता प्रणाली का विस्तार करना और नए आपराधिक कानूनों के तहत वैज्ञानिक अनुसंधान क्षमता को मजबूत करना है। प्रदेश में वर्ष 2018 से संचालित डायल 112 आपात सेवा का दायरा बढ़ाते हुए इसे अब राज्य के सभी 33 जिलों में पूरी तरह लागू कर दिया गया है, जो पहले केवल 16 जिलों तक सीमित थी। इस नए और उन्नत चरण के तहत संपूर्ण व्यवस्था को तकनीकी रूप से अधिक सक्षम और त्वरित बनाया गया है। सुरक्षा मानकों और सहायता क्षमता को मजबूत करने के लिए डायल 112 सेवा में कृत्रिम बुद्धिमत्ता आधारित स्थान पहचान तकनीक को जोड़ा गया है, जिससे संकट में फंसे व्यक्ति की वास्तविक भौगोलिक स्थिति का सटीक पता लगाया जा सकेगा।इसके साथ ही आपातकालीन कॉल और आंकड़ों का संचालन बिना किसी बाधा के जारी रखने के लिए सिविल लाइंस स्थित प्राथमिक नियंत्रण केंद्र के अतिरिक्त नया रायपुर स्थित पुलिस मुख्यालय में वैकल्पिक बैकअप प्रणाली पर आधारित दूसरा नियंत्रण केंद्र भी सक्रिय किया गया है। यह केंद्र किसी भी तकनीकी समस्या या आपदा की स्थिति में स्वतः बैकअप के रूप में कार्य करेगा। अब राज्य के नागरिक पारंपरिक दूरभाष कॉल के अलावा ‘112 इंडिया अनुप्रयोग’, संकट संकेत सेवा, लघु संदेश सेवा, कृत्रिम बुद्धिमत्ता आधारित संवाद प्रणाली, ईमेल, वेब अनुरोध तथा सामाजिक माध्यमों के जरिए भी आपातकालीन सहायता प्राप्त कर सकेंगे। महिला सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए इस व्यवस्था में पैनिक बटन और विशेष निगरानी सुविधाएं भी जोड़ी गई हैं, जिससे पुलिस सहायता, एम्बुलेंस, अग्निशमन सेवा तथा महिला सहायता हेल्पलाइन को एकीकृत मंच पर उपलब्ध कराया जा सकेगा।
-
-राजनांदगांव जिले में 3 परीक्षा केंद्र बनाए गए
- सुबह 9.30 बजे बंद हो जाएंगे परीक्षा केंद्रों के गेट
- समय से पहले पहुंचने की गई अपील
राजनांदगांव । जिले में 21 मई 2026 को छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) द्वारा पीपीएचटी (Pre Pharmacy Test) प्रवेश परीक्षा 2026 का आयोजन किया जाएगा। परीक्षा के लिए जिले में कुल 3 परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए हैं। परीक्षा का समय प्रात: 10 बजे से दोपहर 1.15 बजे तक निर्धारित है। परीक्षा केंद्रों के गेट सुबह 9.30 बजे बंद कर दिए जाएंगे, जिसके बाद किसी भी परीक्षार्थी को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। व्यापम द्वारा जारी पूर्व निर्धारित दिशा-निर्देश यथावत लागू रहेंगे। परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश के लिए प्रवेश पत्र के साथ मान्य पहचान पत्र लाना अनिवार्य होगा। परीक्षा केंद्रों में मोबाइल फोन, कैलकुलेटर, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स, बैग, घड़ी सहित अन्य प्रतिबंधित सामग्री ले जाना पूरी तरह वर्जित रहेगा। प्रवेश प्रक्रिया, दस्तावेजों के सत्यापन एवं बैठने की व्यवस्था पूर्व परीक्षाओं की भांति सुव्यवस्थित तरीके से की जाएगी।
परीक्षा के दौरान पर्यवेक्षक दल एवं एफएसटी टीम द्वारा सभी परीक्षा केंद्रों पर सतत निगरानी रखी जाएगी, जिससे परीक्षा शांतिपूर्ण, पारदर्शी एवं अनुशासनपूर्वक संपन्न हो सके। जिला प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर ली गई हैं तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दायित्वों के निर्वहन हेतु निर्देशित किया गया है। जिला प्रशासन ने सभी परीक्षार्थियों से अपील की है कि वे समय से पहले परीक्षा केंद्र पहुंचे तथा व्यापम के सभी दिशा-निर्देशों का पूर्ण पालन करें, ताकि परीक्षा का संचालन सुचारू एवं सफलतापूर्वक संपन्न हो सके।



























